Google Analytics —— Meta Pixel
March 13, 2026
Hindi Hindi
स्पोर्ट्स

स्पोर्ट्स (417)

खेल /शौर्यपथ / इंग्लैंड की अनुभवहीन टीम ने पाकिस्तान को तीसरे वनडे में हराने की साथ ही वनडे सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया। इंग्लैंड की नई नवेली टीम ने तीसरे वनडे मे 332 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए तीन विकेट से जीत दर्ज की। पाकिस्तान के वनडे सीरीज में शर्मनाक प्रदर्शन करने के बाद फैंस ने सोशल मीडिया में जमकर अपनी भड़ास निकाली। फैंस ने पाकिस्तान की क्रिकेट टीम का मजाक उड़ाते हुए उसे जिम्बाब्वे के साथ खेलने को कहा।

पाकिस्तान ने कप्तान बाबर आजम के 158 रनों की मदद से 331 रन बनाए लेकिन पाकिस्तान के बॉलर इस लक्ष्य का भी बचाव नहीं कर पाए।
पिछले दो मैचों में पाकिस्तान की बल्लेबाजी को लेकर सवाल उठे थे। सोशल मीडिया में फैंस ने पाकिस्तान की टीम को लेकर कई मजेदार मीम्स शेयर कर ट्रोल किया। ट्विटर पर फैंस ने इंग्लैंड की बैंच स्ट्रेंथ की तारीफ की। इंग्लैंड पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में अपनी नई नवेली टीम के साथ उतरी थी। कई इंग्लिश खिलाड़ियों के कोरोना की चपेट में आने के चलते इंग्लैंड अपनी नई टीम के साथ इस वनडे सीरीज में उतरी थी। वहीं पाकिस्तान की रेगुलर टीम ने पूरी सीरीज में खराब प्रदर्शन किया। इसकी वजह से फैंस उन्हें ट्विटर पर जमकर लताड़ रहे हैं।

खेल /शौर्यपथ / अपनी कप्तानी में भारत को तीन आईसीसी ट्रॉफी जितवा चुके पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने हाल में अपना 40वां जन्मदिन मनाया है। वह दुनिया के एकमात्र कप्तान रह चुके हैं, जिन्होंने अपनी कप्तानी में आईसीसी के तीनों ट्रॉफी जीते हैं। धोनी के खेल के साथ साथ उनकी कप्तानी की भी दुनिया लोहा मानती है। भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने भी धोनी की कप्तानी का लोहा माना है। चोपड़ा ने कहा है कि अपनी लीडरशिप के साथ साथ धोनी कप्तानी के एक नए आयाम को सामने लेकर आए हैं। माही की कप्तानी में भारतीय टीम ने 2007 में टी20 वर्ल्ड कप, 2011 में वर्ल्ड कप और 2013 में आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी जीती है।
आकाश चोपड़ा ने अपने यू ट्यूब चैनल पर कहा, ' धोनी ने हमें कप्तानी का नया तरीका सिखाया है। सौरव ने खिलाड़ियों को खोजा, लेकिन उन्होंने (धोनी) उन्हें निखारा। उन्होंने एक ऐसा माहौल तैयार किया, जहां वह उन खिलाड़ियों से उनका बेस्ट निकाल सकते हैं।' पूर्व कप्तान धोनी ने भारत के लिए 200 वनडे मैचों में कप्तानी है, जिसमें से भारत को 110 मैचों में जीत मिली है। साथ टी20 क्रिकेट में भी भारत ने उनकी कप्तानी में 72 मैचों में से 41 में जीत हासिल की है।
क्रिकेटर से कॉमेंटेटर बने चोपड़ा ने तेज गेंदबाज दीपक चाहर का उदाहाण देते हुए बताया कि धोनी ने ही उन्हें डेथ ओवरों का स्पेशलिस्ट बनाया है। उन्होंने कहा, ' व​ह अच्छी तरह से समझते हैं कि एक खिलाड़ी क्या कर सकता है और क्या नहीं। दीपक चाहर, एक उदाहरण है कि कैसे उन्होंने खुद को डेथ ओवरों के लिए तैयार किया है। यही चीज धोनी को एक अदभुत कप्तान बनाता है। आपने उन्हें बहुत ही कम अपना गुस्सा खोते हुए देखा होगा।

खेल / शौर्यपथ / अपने टेस्ट डेब्यू में लॉर्ड्स के मैदान पर दोहरा शतक जमाने वाले डेवोन कॉनवे को आईसीसी ने जून महीने का बेस्ट क्रिकेटर चुना है। कॉनवे ने न्यूजीलैंड की टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब दिलाने में बल्ले से अहम योगदान दिया था। वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई दो मैचों की टेस्ट सीरीज में कॉनवे ने सर्वाधिक रन बनाए थे। डेवोन कॉनवे की बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड की सरजमीं पर 22 साल बाद टेस्ट सीरीज को अपने नाम किया था।
कॉनवे ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज के 2 मैचों की चार पारियों में 76.50 की औसत से 306 रन कूटे थे। उन्होंने अपने टेस्ट करियर की पहली इनिंग में 200 रन बनाए थे। सिर्फ यही नहीं, डब्ल्यूटीसी फाइनल में भारत के खिलाफ कॉनवे टीम की तरफ से अर्धशतक जमाने वाले इकलौते बल्लेबाज रहे थे। आईसीसी ने जून महीने के बेस्ट क्रिकेटर के लिए कॉनवे के अलावा डब्ल्यूटीसी फाइनल में धारदार गेंदबाजी करने वाले काइल जैमिसन और साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक को नॉमिनेट किया था। कॉनवे इन दोनों खिलाड़ियों को मात देने में सफल रहे।
काइल जेमीसन ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी गेंदबाजी से भारतीय बैटिंग ऑर्डर की कमर तोड़कर रख दी थी। उन्होंने फाइनल मुकाबले की दोनों ही पारियों में विराट कोहली का विकेट हासिल किया था। जेमीसन को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच भी चुना गया था। वहीं, क्विंटन डिकॉक ने वेस्टइंडीज के खिलाफ कुछ शानदार पारियां खेली थी। साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 5 मैचों की टी-20 सीरीज में 3-2 से शिकस्त दी थी।

खेल / शौर्यपथ / भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर आज अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं। गावस्कर दुनिया के उन चुनिंदा बल्लेबाजों में से एक थे, जो 1970-80 के दशक में वेस्टइंडीज के खतरनाक पेस अटैक का डटकर सामना किया करते थे। गावस्कर इन दिनों स्काई स्पोर्ट्स के लिए इंग्लैंड में कमेंट्री कर रहे हैं। शुक्रवार को गावस्कर और भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक विम्बलडन टेनिस टूर्नामेंट का मैच देखने पहुंचे। कार्तिक ने वहां गावस्कर के साथ की एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की, जिस पर गावस्कर के बेटे रोहन गावस्कर ने मजे लिए हैं।
कार्तिक ने जो फोटो शेयर की, उस पर मजेदार कमेंट करते हुए रोहन ने लिखा कि, 'जब दिनेश कार्तिक ने भारतीय टीम के लिए अपना डेब्यू किया था, तो उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में मेरी जगह ले ली थी। अब विम्बलडन में भी उन्होंने मेरी जगह ले ली है। उम्मीद है आप लोगों ने जमकर स्ट्रॉबेरी और क्रीम खाई होगी।'
ऐसा रहा है रोहन गावस्कर का करियर
बतौर क्रिकेटर रोहन गावस्कर का करियर बहुत लंबा नहीं रहा। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में साल 2004 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना डेब्यू किया और उसी साल पाकिस्तान के खिलाफ अपना आखिरी वनडे मैच खेला। हालांकि, घरेलू क्रिकेट में रोहन का प्रदर्शन बढ़िया रहा और उन्होंने 44.19 के औसत से 6938 रन बनाए, जबकि 126 लिस्ट-ए मुकाबलों में उन्होंने 3157 रन बनाए। वह आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम का हिस्सा भी रहे चुके हैं।

खेल मंत्री उमेश पटेल ने अधिक से अधिक पदक जीतने के लिए खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्द्धन
खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा शहर के बूढ़ातालाब, तेलीबांधा तालाब में बनाए गए सेल्फी जोन
खेल प्रेमी अपनी सेल्फी I#Cheer4India Tokyo 2020 Olympic और खेल विभाग के फेसबुक पेज पर टैग कर खिलाड़ियों का करेंगे उत्साहवर्द्धन

रायपुर / शौर्यपथ / टोक्यो ओलम्पिक में भारत देश का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को छत्तीसगढ़ राज्य के सभी खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों एवं आम जनता की तरफ से आज खेल मंत्री श्री उमेश पटेल ने शुभकामनाएं दीं तथा अधिक से अधिक पदक जीतने के लिए खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन किया। इस अवसर पर खेल सचिव अविनाश चम्पावत एवं खेल संचालक श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा सहित खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा रायपुर शहर के बूढ़ातालाब पर्यटन क्षेत्र एवं तेलीबांधा तालाब - मरीन ड्राइव में फोटो/सेल्फी जोन स्थापित किए गए हैं। साथ ही पं. रविशंकर विश्वविद्यालय के प्रवेश द्वार तथा सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम के प्रवेश द्वार में भी सेल्फी जोन स्थापित किए जा रहे हैं। सभी खिलाड़ी, युवा, खेल प्रेमी एवं आम जनता फोटो/सेल्फी प्वाइंट पर अपना फोटो लेकर I#Cheer4India Tokyo 2020 Olympic एवं खेल विभाग के फेसबुक पेज https://www.facebook.com/CGSportsYW/पर टैग करते हुए टोक्यो ओलम्पिक में भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन कर सकते हैं।
इसके साथ ही भारतीय ओलम्पिक संघ एवं भारतीय खेल प्राधिकरण के द्वारा Road TO TOKYO 2020 Quiz का ऑनलाईन आयोजन भी किया जा रहा है। क्वीज में भाग लेने के लिए सभी आयुवर्ग के प्रतिभागी लिंक https://fitindia.gov.in/road-to-tokyo-2020/Ngwjw1F8RQ+K9gjvFTXYqg अथवा https://shorturl.at/qCOTX के माध्यम से शामिल होकर क्विज में भाग ले सकते हैं। विजेता प्रतिभागी को इंडियन टीम की जर्सी तथा भारतीय ओलम्पियन खिलाड़ियों से मिलने का मौका भी मिलेगा।

खेल /शौर्यपथ / वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली आगामी वनडे सीरीज के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है, जिसमें सीनियर क्रिकेटर शिमरोन हेटमायर, शेल्डन कॉटरेल और रोस्टन चेज की टीम में वापसी हुई है। ये तीनों खिलाड़ी मार्च में श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं थे। वहीं, श्रीलंका में एक भी मैच नहीं खेलने वाले केविन सिंस्लेयर और काइल मेयर्स को टीम से बाहर कर दिया गया है। उनके अलावा 24 साल के फास्ट बॉलर एंडरसन फिलिप को टीम में बरकारार रखा गया है, जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ डेब्यू किया था।
वेस्टइंडीज के हेड सिलेक्टर रोजर हापर्स ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनकी यह टीम ऑस्ट्रेलिया को कड़ी टक्कर देगी। उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि 2023 वर्ल्ड कप को देखते हुए टीम के लिए प्रत्येक मैच बहुत महत्वपूर्ण है। ऑस्ट्रेलिया को वेस्टइंडीज दौरे पर तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच 20 जुलाई को खेलना है। इसके बाद दूसरा 22 को और तीसरा 24 जुलाई को खेला जाएगा। तीनों मैच किंग्सटन और जमैका में खेले जाएंगे।
वेस्टइंडीज की वनडे टीम : काइरन पोलार्ड (कप्तान), शाई होप (उपकप्तान), फैबियन एलेन, डैरेन ब्रावो, रोस्टन चेज, शेल्डन कॉटरेल, शिमरोन हेटमायर, जेसन होल्डर, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, एविन लुईस, जेसन मोहम्मद, एंडरसन फिलिप, निकोलस पूरन, रोमारियो शेफर्ड।

खेल /शौर्यपथ / वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली आगामी वनडे सीरीज के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है, जिसमें सीनियर क्रिकेटर शिमरोन हेटमायर, शेल्डन कॉटरेल और रोस्टन चेज की टीम में वापसी हुई है। ये तीनों खिलाड़ी मार्च में श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं थे। वहीं, श्रीलंका में एक भी मैच नहीं खेलने वाले केविन सिंस्लेयर और काइल मेयर्स को टीम से बाहर कर दिया गया है। उनके अलावा 24 साल के फास्ट बॉलर एंडरसन फिलिप को टीम में बरकारार रखा गया है, जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ डेब्यू किया था।
वेस्टइंडीज के हेड सिलेक्टर रोजर हापर्स ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनकी यह टीम ऑस्ट्रेलिया को कड़ी टक्कर देगी। उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि 2023 वर्ल्ड कप को देखते हुए टीम के लिए प्रत्येक मैच बहुत महत्वपूर्ण है। ऑस्ट्रेलिया को वेस्टइंडीज दौरे पर तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच 20 जुलाई को खेलना है। इसके बाद दूसरा 22 को और तीसरा 24 जुलाई को खेला जाएगा। तीनों मैच किंग्सटन और जमैका में खेले जाएंगे।
वेस्टइंडीज की वनडे टीम : काइरन पोलार्ड (कप्तान), शाई होप (उपकप्तान), फैबियन एलेन, डैरेन ब्रावो, रोस्टन चेज, शेल्डन कॉटरेल, शिमरोन हेटमायर, जेसन होल्डर, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, एविन लुईस, जेसन मोहम्मद, एंडरसन फिलिप, निकोलस पूरन, रोमारियो शेफर्ड।

खेल / शौर्यपथ / भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर और सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर आईसीसी से लेकर बीसीसीआई, आईपीएल टीमें, पूर्व खिलाड़ी और वर्तमान खिलाड़ी उन्हें विश कर रहे हैं। यहां फैन्स इंतजार कर रहे थे कि पूर्व सलामी बल्लेबाज और वर्तमान में दिल्ली से सांसद गौतम गंभीर कैसे धोनी को विश करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि गंभीर और पूर्व कप्तान धोनी के बीच रिश्ते कभी मधुर नहीं रहे। गंभीर के सोशल मीडिया अकाउंट खंगालने के बाद उनकी तरफ से धोनी को कोई बधाई संदेश नहीं भेजा गया, लेकिन सोशल मीडिया पर एक हलचल तब शुरू हो गई, जब गंभीर ने फेसबुक पर अपनी कवर फोटो अपडेट की।
गंभीर ने धोनी के बर्थडे के मौके पर सबसे पहले श्रीलंका के खिलाफ 2011 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच की खुद की एक फोटो शेयर की, जिसमें वे फिफ्टी जड़ने के बाद दर्शकों का अभिवादन स्वीकार कर रहे हैं। लेकिन बाद में उन्होंने इस फोटो को बदल दिया और अपनी दूसरी फोटो लगा दी। गंभीर के इस एक्शन को कई फैन्स पचा नहीं पाए और उनको सुनाने लग गए। उनके मुताबिक, गंभीर का यह व्यवहार उनकी अपरिपक्वता को दिखाता है।
वर्ल्ड कप फाइनल में मात्र 3 रन से शतक से चूके थे गंभीर
2011 में श्रीलंका के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में गंभीर ने 97 रनों की मैच जिताऊ पारी खेलकर टीम को 28 साल बाद खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। टीम श्रीलंका से मिले 276 रनों के लक्ष्य के जवाब में एक समय 31 रनों पर 2 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी, लेकिन यहां से गंभीर ने युवा विराट कोहली के संग तीसरे विकेट के लिए 83 रनों की साझेदारी कर टीम को संभाला। इसके बाद उन्होंने धोनी संग मिलकर चौथे विकेट के लिए 100 से ज्यादा रन जोड़कर टीम की जीत की राह को आसान कर दिया था।

खेल /शौर्यपथ / टी-20 विश्व कप में अब कुछ महीनों का समय शेष बचा है, लेकिन इसका खुमार अभी से चढ़ने लगा है। सभी टीमें इन दिनों वर्ल्ड कप के लिए अपने बेस्ट ग्यारह खिलाड़ियों की खोज में लगी हुईं हैं। कुछ यही हाल भारतीय टीम का भी है। श्रीलंका दौरे पर गई युवा टीम के कुछ खिलाड़ियों पर सिलेक्टरों और टीम मैनेजमेंट की निगाहें रहने वाली है। इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में विराट कोहली ने बतौर ओपनर शानदार प्रदर्शन कर फैन्स को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि विश्व कप में विराट ही रोहित का साथ निभाएंगे या फिर केएल राहुल या शिखर धवन में से कोई एक हिटमैन का जोड़ीदार बनेगा। इस मुद्दे पर भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने अपनी राय दी है।
अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए आकाश चोपड़ा से एक फैन ने पूछा कि टी-20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा के साथ किसे ओपनिंग करनी चाहिए। इस पर आकाश ने कहा कि भारतीय टीम के पास इस पोजिशन के लिए विराट कोहली, केएल राहुल, शिखर धवन और पृथ्वी शॉ के रूप में चार चॉइस उपलब्ध हैं। पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि उनको लगता है कि आखिरी में केएल राहुल और विराट कोहली में से कोई एक टी-20 वर्ल्ड कप में रोहित का ओपनिंग पार्टनर होगा। आकाश ने कहा कि केएल राहुल इस रेस में आगे हैं और वह रोहित के साथ ओपन करते दिखाई दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि वह राहुल को टॉप ऑर्डर में खेलते हुए देखना चाहते हैं और अगर वह नंबर तीन पर आते हैं तो विराट कोहली को ओपन करना चाहिए।
हार्दिक पांड्या की गेंदबाजी पर बात करते हुए आकाश ने कहा कि श्रीलंका दौरे पर हार्दिक के लिए गेंदबाजी करना काफी महत्वपूर्ण होगा। आकाश ने कहा कि भारतीय बल्लेबाजों को डब्ल्यूटीसी फाइनल से सीख लेते हुए इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अपने शुरुआत को बड़े स्कोर में तब्दील करना होगा। पूर्व क्रिकेटर ने माना कि भारतीय टीम इंग्लैंड जैसे कंडिशंस में एक दमदार स्विंग गेंदबाज को मिस कर रही है। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 4 अगस्त से होना है।

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)