
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
राजनांदगांव / शौर्यपथ /
छत्तीसगढ़ की साहित्यिक विरासत को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में “रायपुर साहित्य उत्सव : आदि से अनादि तक” का आयोजन 23 से 25 जनवरी 2026 तक नवा रायपुर में किया जा रहा है। इसी क्रम में नांदगांव संस्कृति एवं साहित्य परिषद तथा साहित्य अकादमी, छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद के संयुक्त तत्वावधान में प्रेस क्लब राजनांदगांव में एक विचारोत्तेजक परिचर्चा आयोजित की गई।
कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार श्री सुशील कोठारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि साहित्य अकादमी के अध्यक्ष श्री शशांक शर्मा ने अध्यक्षता की। विशिष्ट अतिथियों में पुरातत्वविद डॉ. आर.एन. विश्वकर्मा, हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. शंकर मुनि राय तथा अनेक वरिष्ठ साहित्यकार शामिल रहे।
मुख्य अतिथि श्री सुशील कोठारी ने कहा कि साहित्य समाज का दर्पण है और कठिन से कठिन समय में भी समाज को दिशा देने का कार्य करता है। उन्होंने गजानन माधव मुक्तिबोध, डॉ. पदुमलाल पन्नालाल बख्शी और डॉ. बल्देव प्रसाद मिश्र जैसे महान साहित्यकारों का उल्लेख करते हुए कहा कि राजनांदगांव की परंपरा में और भी नाम जोड़ने का दायित्व आज की पीढ़ी का है। सोशल मीडिया के दौर में घटती पठन संस्कृति पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने दिग्विजय कॉलेज को साहित्यकारों की कर्मभूमि बताया और नगर की समृद्ध साहित्यिक परंपरा को रेखांकित किया।
साहित्य अकादमी अध्यक्ष श्री शशांक शर्मा ने कहा कि तीन दिवसीय रायपुर साहित्य उत्सव केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि बौद्धिक चेतना को जाग्रत करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि साहित्य के जरिए पीढ़ी दर पीढ़ी ज्ञान का हस्तांतरण होता है। श्रुति परंपरा, ब्रह्मनाद और भारतीय दर्शन की चर्चा करते हुए उन्होंने नई पीढ़ी को साहित्य से जोड़ने का आह्वान किया तथा सभी साहित्यकारों से उत्सव में सक्रिय सहभागिता की अपील की।
पुरातत्वविद डॉ. आर.एन. विश्वकर्मा ने कहा कि इतिहास को समझने के लिए साहित्य और संस्कृति का अध्ययन अनिवार्य है। साहित्य के माध्यम से ही किसी युग के सुख-दुख, राग-द्वेष और परिस्थितियों का चित्रण होता है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के प्राचीन राजवंशों और ताला ग्राम की पुरातात्विक धरोहरों का उल्लेख करते हुए प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा पर प्रकाश डाला।
हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. शंकर मुनि राय ने कहा कि साहित्य मनुष्यता का निर्माण करता है और समाज को जोड़ने का कार्य करता है। उन्होंने मुक्तिबोध, बख्शी और बल्देव प्रसाद मिश्र के साहित्यिक अवदानों को स्मरण करते हुए कहा कि साहित्य सृजन देश के सौहार्द और मानवीय मूल्यों को केंद्र में रखकर होना चाहिए।
चेयरमेन अध्ययन बोर्ड (मानविकी) सीएसवीटीयू डॉ. चंद्रशेखर शर्मा ने अपने आधार वक्तव्य में राजनांदगांव को साहित्यकारों का शहर बताते हुए इसकी वाचिक परंपरा और रचनात्मक उर्वरता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह भूमि सरस्वती की साधना से समृद्ध रही है और यहां की साहित्यिक विरासत आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत है।
परिचर्चा में अनेक वरिष्ठ साहित्यकारों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सूर्यकांत मिश्रा ने किया। आयोजन ने यह संदेश दिया कि साहित्य केवल अतीत की धरोहर नहीं, बल्कि वर्तमान और भविष्य को दिशा देने वाली जीवंत शक्ति है।
- नागरिकों से सर्वे दल के घर पहुंचने पर पूर्ण सहयोग करने की अपील की गई
- कुष्ठ रोग का उपचार सभी शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में नि:शुल्क उपलब्ध
राजनांदगांव / शौर्यपथ / राज्य शासन निर्देशानुसार जिले में सघन कुष्ठ जांच खोज अभियान 8 दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 तक चलाया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने बताया की कुष्ठ जांच खोज अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में कुष्ठ रोग की समय पर पहचान, त्वरित उपचार सुनिश्चित करना है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने नागरिकों से सर्वे दल के घर पहुंचने पर पूर्ण सहयोग करने के लिए अपील की है। परिवार के सभी सदस्यों की जांच अवश्य करवाएं ताकि कुष्ठ मुक्त समाज का लक्ष्य हासिल किया जा सके। कुष्ठ रोग पूर्णत: उपचार योग्य है तथा यह रोग छूने अथवा हाथ मिलाने से नहीं फैलता। कुष्ठ रोग का उपचार सभी शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में नि:शुल्क उपलब्ध है।
कुष्ठ अधिकारी डॉ. अल्पना लुनिया ने बताया कि कुष्ठ जांच खोज अभियान के तहत जिले के सभी विकासखंडो में स्वास्थ्य विभाग की प्रशिक्षित टीम आरएचओ एवं मितनिनों द्वारा घर-घर जा कर
प्रत्येक व्यक्ति की जांच की जा रही है। सर्वे के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिदिन 15 से 20 घरों तथा शहरी क्षेत्रों में प्रतिदिन 20 से 25 घरों का सर्वे किया जा रहा है। इस दौरान कुष्ठ रोग के शंकास्पद मामलों की पहचान कर प्रारंभिक अवस्था में ही एमडीटी की दावा उपलब्ध कारवाई जाएगी। जिससे रोग के प्रसार पर प्रभावी नियंत्रण हो सके। यदि किसी व्यक्ति के शरीर पर दाग के साथ सुन्नपन, नसों में मोटापन या दर्द, झुनझुनाहट अथवा कान व चेहरे में सूजन, मोटापन जैसे लक्षण दिखाई दे तो ये कुष्ठ रोग की संभावना हो सकती है।
- अवैध बिक्री पर सख्ती, 1 हजार 718 क्विंटल धान जप्त
- जिले के 2 हजार 353 किसानों से 754.94 हेक्टेयर रकबा कराया गया समर्पित
मोहला / शौर्यपथ / जिले में खरीफ वर्ष 2025-26 के लिए धान खरीदी कार्य सुचारू रूप से संचालित करने हेतु जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियाँ की गई हैं। किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी 27 उपार्जन केन्द्रों में कैप लगाकर कृषकों के एग्रीस्टेक में छूटे हुए खसरे जोड़े जा रहे हैं, जिससे वे अपने वास्तविक रकबे के अनुसार धान विक्रय कर सकें। यदि किसानों के रकबे या फसल प्रविष्टि में कोई त्रुटि पाई जाती है, तो शासन द्वारा खाद्य विभाग के भौतिक सत्यापन ऐप के माध्यम से विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा उसका सत्यापन कर आवश्यक संशोधन किया जा रहा है।
जिले के सभी 27 उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी लगातार जारी है। अब तक 8 हजार 469 किसानों द्वारा कुल 4 लाख 06 हजार 697 क्विंटल धान विक्रय किया जा चुका है। किसानों को लंबी कतारों से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से प्रशासन ने तुहर टोकन ऐप के माध्यम से घर बैठे ऑनलाइन टोकन जारी करने की सुविधा उपलब्ध कराई है, वहीं जो किसान ऑनलाइन टोकन प्राप्त नहीं कर पा रहे, उन्हें उपार्जन केन्द्रों से सीधे टोकन उपलब्ध कराया जा रहा है।
अवैध धान बिक्री पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने उड़नदस्ता दल और निगरानी दल का गठन कर सख्त कार्रवाई की जा रही है। विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की संयुक्त कार्रवाई में अब तक 28 मामलों में 1 हजार 718 क्विंटल से अधिक धान जप्त किया गया है। इसी के साथ बिचौलियों द्वारा अनियमित बिक्री रोकने के उद्देश्य से किसानों द्वारा धान विक्रय के बाद बचे हुए रकबे को शून्य करने की प्रक्रिया भी जारी है, जिसके तहत अब तक 2 हजार 353 किसानों से 754.94 हेक्टेयर रकबा समर्पित क राया गया है।- अवैध बिक्री पर सख्ती, 1 हजार 718 क्विंटल धान जप्त
राजनांदगांव / शौर्यपथ / उप मुख्यमंत्री अरूण साव आज अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम परिसर राजनांदगांव में आयोजित अस्मिता हॉकी लीग प्रतियोगिता में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने विजेता टीम को पुरस्कार वितरण किया। उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने कहा कि अस्मिता हॉकी लीग के प्रशिक्षण एवं प्रतियोगिता के यादगार पल में आने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि हॉकी देश के महत्वपूर्ण खेल विधाओं में शामिल है और हॉकी खेल में देश की बेटियां बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर रही है। शासन द्वारा खेल के क्षेत्र में बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए विशेष आयोजन किए जा रहे है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। खेल मंत्रालय सभी राज्यों के साथ मिलकर वर्ष 2047 तक खेलों के क्षेत्र में भारत को अग्रणी बनाने एवं खेल और खिलाडिय़ों के विकास करने के लिए योजना बनाकर कार्य कर ही है। उन्होंने प्रशिक्षण एवं प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाडिय़ों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उन्होंने प्रशिक्षकों द्वारा बालिकाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष जितेन्द्र साहू, पूर्व विधायक रामजी भारती, कोमल सिंह राजपूत, सचिन बघेल, श्रीमती गीता साहू, सौरभ कोठारी, रमेश पटेल, राजेंद्र गोलछा, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ हॉकी संघ फिरोज अंसारी, अपर कलेक्टर प्रेमप्रकाश शर्मा, एसडीएम गौतम पाटिल, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, तीरंदाजी संघ के पदाधिकारी, खिलाड़ी, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
राजनांदगांव/शौर्यपथ / भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालय में विश्व एड्स दिवस के अवसर पर मेडिसिन विभाग एवं ए.आर.टी. सेंटर द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का प्रभावशाली आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “अधिकार एवं संसाधनों की समझ: एड्स प्रभावित लोगों के लिए कानून और सरकारी सहायता” पर आधारित रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10:45 बजे दीप प्रज्वलन व सरस्वती वंदना के साथ हुआ, जिसमें अस्पताल अधीक्षक डॉ. अतुल मनोहरराव देशकर, उप-अधीक्षक डॉ. पवन जेठानी और जिला एड्स नियंत्रण सोसाइटी की नोडल अधिकारी डॉ. अल्पना लूनिया सहित अनेक चिकित्सक एवं शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ज्योति यादव, डॉ. मीना आर्मो, डॉ. तिर्कि और डॉ. अराधना टोप्पो ने भी अपनी गरिमामय उपस्थिति दर्ज की।
मंच संचालन एसोसिएट प्रोफेसर मेडिसिन विभाग डॉ. प्रकाश खुंटे, रेणु अवस्थिति और अश्विनी राय द्वारा किया गया, जबकि वक्ताओं के रूप में धर्मेन्द्र वर्मा, जितेन्द्र जंघेल और नागेश मुंजारे मौजूद थे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण एमबीबीएस 2021 बैच के छात्रों द्वारा डॉ. नवीन तिर्कि के मार्गदर्शन में प्रस्तुत जागरूकता नाटक ‘एड्स की महामारी’ रहा, जिसमें मनोरंजक शैली में एचआईवी/एड्स से जुड़े मिथकों, भ्रमों और अफवाहों से होने वाले नुकसान को सरल भाषा में समझाया गया। नाटक में महाराजा अकबर की भूमिका डॉ. प्रकाश खुंटे ने, जोरा बाई की भूमिका अश्विनी राय ने, बनारकली का अभिनय अनुभूति ने, बिरबल का रोल आदित्य सिन्हा ने, सहजादा वलीम का अमन केसरी ने, सेनापति का अजय ने तथा खबरीलाल का रोल अक्षत ने प्रभावशाली ढंग से निभाया।
नाटक के माध्यम से यह संदेश स्पष्ट रूप से दिया गया कि एचआईवी कोई अंत नहीं है, ए.आर.टी. दवाएं रोगियों को लंबा और स्वस्थ जीवन प्रदान करती हैं तथा ये सेवाएं सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क उपलब्ध हैं। कार्यक्रम के अंत में ए.आर.टी. सेंटर में सेवाएं दे रही काउंसलर भारती सिमानकर, स्टाफ नर्स धर्मशिला और तकनीशियन खिलेश सिन्हा को स्मृतिचिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। डॉ. नवीन तिर्कि ने कार्यक्रम की सफलता का श्रेय संस्थान के डीन डॉ. पंकज मधुकर लुका के मार्गदर्शन को देते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। यह कार्यक्रम न केवल ज्ञानवर्धक रहा, बल्कि समाज में एड्स से जुड़े मिथकों को दूर करने और जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सार्थक और प्रभावी प्रयास साबित हुआ।
राजनांदगांव/शौर्यपथ/ मानव मंदिर चौक के पास बुधवार देर रात हुई चाकूबाजी की घटना के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने तेज़ी और समन्वित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। घटना रात 11:08 बजे की है, जब पुलिस को सूचना मिली कि लक्ष्मी मेडिकल स्टोर के पास एक युवक पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है।
कॉम्बिंग गश्त में निकली पुलिस की टीम मौके पर पहुँची और घायल अनुप यादव उर्फ मुण्डु यादव को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। आहत के पिता राजेश कुमार यादव ने बताया कि मोहम्मद महफूज शेख (28 वर्ष), निवासी शांति नगर, ने अनुप यादव पर गले, सीने, हाथ और पैर में चाकू से अनेक प्राणघातक वार किए। पुलिस ने गंभीरता को देखते हुए मौके पर देहाती नालसी तैयार कर आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 730/25 धारा 109(1) BNS तथा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल अवगत कराया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने पूरी रात इलाके में तलाशी अभियान चलाया और आरोपी महफूज शेख को उसके ठिकाने से हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने वारदात स्वीकार की, जिसके बाद उसके कब्जे से बटनदार चाकू और स्कूटी क्रमांक CG 08 BD 2721 बरामद की गई। पुख्ता सबूत मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार कर 27 नवंबर को अदालत में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार आरोपी पहले से बदमाश प्रवृत्ति का है तथा उसके खिलाफ “हाफ मर्डर” जैसे गंभीर अपराध दर्ज हैं। घायल अनुप यादव की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज पेंड्री से उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया।
पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी नंदकिशोर गौतम, उप निरीक्षक धनीराम नारंगे, प्रआर जी. सिरील कुमार, शंभूनाथ द्विवेदी, संदीप चौहान, आरक्षक प्रयंश सिंह, श्रीनिवास राव, राम नारायण चंदेल, अविरल भगत तथा कोतवाली स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
खेल, शिक्षा, अनुशासन, स्वास्थ्य और नशामुक्ति का सफल मॉडल—बच्चों को मैदान से जोड़ने की रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी की प्रभावी पहल
राजनांदगाँव। शौर्यपथ/ चीखली स्कूल मैदान में रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित निःशुल्क हॉकी प्रशिक्षण शिविर एक बार फिर बड़ी सफलता का कारण बना है। पटरी पार क्षेत्र के बच्चों के लिए चल रहे इस प्रशिक्षण में शामिल 8 खिलाड़ियों का चयन भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘खेलो इंडिया’ में हुआ है। चयन ट्रायल 6 नवंबर को आयोजित किए गए थे, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को चुना गया। प्राप्त सूची में जिन 8 बालिकाओं के नाम शामिल है उनमे लक्ष्य पब्लिक स्कूल से डिंपल यादव, निधि मरकाम, कनक मरकाम तथा तनिस्का ,शास. पूर्व माध्यमिक विद्यालय चीखली से तीजेश्वरी यादव, जिया साहू ,विनायक पब्लिक स्कूल से जूही राजपूत, नीरज पेरेंट्स प्राइड स्कूल से फाल्गुनी नायडू है । सभी चयनित खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी एवं एन.आई.एस. गोल्ड मेडलिस्ट कोच मृणाल चौबे के निर्देशन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
“पटरी पार क्षेत्र में खेल, शिक्षा और अनुशासन को नई दिशा” — मृणाल चौबे
मृणाल चौबे ने बताया कि रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी द्वारा चलाए जा रहे विस्तृत अभियान के अंतर्गत पटरी पार क्षेत्र के बच्चों को खेल, शिक्षा, अनुशासन, स्वास्थ्य और नशामुक्ति के प्रति जागरूक किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि “हमारा उद्देश्य बच्चों को मैदान से जोड़कर उनके सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना है। यह उपलब्धि उसी प्रयास का परिणाम है।” पटरी पार क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखा जा रहा है ।
“राजनांदगाँव की हॉकी का देश में विशेष स्थान” — फ़िरोज़ अंसारी
छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फ़िरोज़ अंसारी ने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि राजनांदगाँव की हॉकी ने हमेशा राज्य और देश का गौरव बढ़ाया है। खिलाड़ियों का खेलो इंडिया में चयन इस पहचान को और मजबूत करता है। महापौर मधुसूदन यादव, जिला हॉकी संघ के सचिव शिवनारायण धकेता, सहायक संचालक खेल विभाग ए. एक्का, नीलमचंद जैन, कुतुबुद्दीन सोलंकी, रमेश डाकलिया, भुषण सॉव, नरेश डाकलिया पूर्व महापौर, कुमार स्वामी, पार्षद छोटेलाल रामटेके, ज्ञानचंद जैन, प्रकाश शर्मा, वरिष्ठ पार्षद शिव वर्मा, सुनील वर्मा, अजय झा,गणेश प्रसाद शर्मा, ज्ञानचंद जैन, अनुराज श्रीवास्तव, अब्दुल कादिर, प्रिंस भाटिया,रणविजय प्रताप सिंह, रामावतार जोशी, दिग्विजय श्रीवास्तव,संतोष साहू,राजू रंगारी, महेंद्र ठाकुर, गुणवंत पटेल, किशोर धीवर, डॉ विकास वैष्णव, मोहम्मद जावेद, गोविन्द यादव, सचिन खोबरागड़े, योगेश दुवेदी, दिलीप रावत, आशा थॉमस, शकील अहमद, खेमराज सिन्हा, कृष्णा यादव, कुशाल यादव, अभिनव मिश्रा, लक्ष्मण यादव, आशीष सिन्हा, आरती शेंडे, हारुन खान, दीपेश चौबे, पियूष वर्मा, रुपेश जायसवाल, ललित नायडू, सुरेश डेकाटे,आशु लारिया , रवि कुंजाम, संदीप यादव , ब्रम्हा नंद चौबे , शेखर सिन्हा , शिवा चौबे , राधे साहू , तेजन राजपूत , लाल सिंह साहू , राजा राजपूत , बृज नेताम , पप्पू रामटेके , किशोर श्रीमटे , अमर जीत यादव , विष्णु नंद चौबे , राजेश यादव , सौरभ यादव , वासु सावक , लक्ष्मण पाल , चंदा साहू , मनोज साहू , अंजू सिंह , प्रतिमा भारद्वाज , मोनिका राजपूत , वंदना वर्मा , रागिनी श्रीवास्तव , श्रीमती मंजूलता राजपूत , डेजी मसीह , कल्प रानी , जामुन साहू , पायल वर्मा , मीणा विश्वकर्मा एवं श्रीमती सरिता चौबे तथा अनेक जनप्रतिनिधियों, खेल प्रेमियों और समाजसेवियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सभी ने इस सफलता को राजनांदगाँव की उभरती प्रतिभाओं के उज्ज्वल भविष्य का संकेत बताया।
- आज कुल 5 प्रकरणों में 6 लाख 41 हजार 700 रूपए मूल्य के 207 क्विंटल अवैध धान जप्त
- अब तक कुल 35 प्रकरणों में 1 करोड़ 19 लाख 62 हजार 900 रूपए मूल्य के 3859 क्विंटल अवैध धान एवं 2 वाहन किया गया जप्त
राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में अवैध धान बिक्री की रोकथाम के लिए कोचियों एवं बिचौलियों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। आने वाले समय में कोचियों एवं बिचौलियों द्वारा अवैध धान की बिक्री करने की पुनरावृत्ति होने एवं संलिप्त पाए जाने पर अपराधिक प्रकरण भी दर्ज किए जा सकते हैं। इसी कड़ी में राजस्व, खाद्य, मंडी विभाग के संयुक्त दल द्वारा आज कुल 5 प्रकरणों में 6 लाख 41 हजार 700 रूपए मूल्य के 207 क्विंटल (518 बोरा) अवैध धान जप्त किया गया। इसी तरह खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में अब तक कुल 35 प्रकरणों में 1 करोड़ 19 लाख 62 हजार 900 रूपए मूल्य के 3859 क्विंटल (9648 बोरा) अवैध धान एवं 2 वाहन जप्त किया गया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार आज राजनांदगांव अनुविभाग में कुल 1 प्रकरणों में 93 हजार रूपए मूल्य के 30 क्विंटल (75 बोरा) अवैध धान एवं डोंगरगढ़ अनुविभाग में 4 प्रकरण में 5 लाख 48 हजार 700 रूपए मूल्य के 177 क्विंटल (443 बोरा) अवैध धान जप्त किया गया है। इसी तरह खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में अब तक राजनांदगांव अनुविभाग में कुल 20 प्रकरणों में 74 लाख 36 हजार 900 रूपए मूल्य के 2399 क्विंटल (5998 बोरा) अवैध धान, डोंगरगढ़ अनुविभाग में 11 प्रकरण में 36 लाख 39 हजार 400 रूपए मूल्य के 1174 क्विंटल (2935 बोरा) अवैध धान व 2 वाहन तथा डोंगरगांव अनुविभाग में कुल 4 प्रकरणों में 8 लाख 86 हजार 600 रूपए मूल्य के 286 क्विंटल (715 बोरा) अवैध धान जप्त किया गया है।
जिले में कोचियों एवं बिचौलियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिले के 1500 छोटे एवं बडे मंडी अनुज्ञप्तिधारियों को सूचीबद्ध कर अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार एवं खाद्य व मंडी के अधिकारियों को जांच कर अवैध रूप से भंडारित धान जप्त किए जाने तथा सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिये गये है। जिले में अंतर्राज्यीय अवैध धान आवक के रोकथाम हेतु जिले में कुल 3 अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट बोरतलाब, पाटेकोहरा एवं कल्लूबंजारी स्थापित किया गया है। जहां पर मंडी, नगर सेना, वन विभाग एवं राजस्व के अधिकारियों द्वारा तीन पालियों में 24 घंटे की ड्यूटी लगाई गई है।
20 नवंबर को डोंगरगढ़ के खुर्सीपार केन्द्र में 820 क्विंटल धान पकड़ाया
राजनांदगांव / शौर्यपथ / राज्य में किसानों से समर्थन मूल्य पर जारी धान खरीदी में गड़बड़ी की रोकथाम के लिए सभी जिलों में निगरानी और जांच-पड़ताल का सघन अभियान प्रशासन द्वारा संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत राजनांदगांव जिले में अब तक 1804 क्विंटल धान जब्त किया जा चुका है, जिसका कुल मूल्य 55 लाख 92 हजार 400 रूपए है। कलेक्टर राजनांदगांव ने कोचियों और बिचौलियों से जब्त किए गए धान एवं वाहन को धान खरीदी की अवधि के बाद मुक्त करने के निर्देश दिए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज 20 नवंबर को डोंगरगढ़ अनुविभाग अंतर्गत संचालित विशेष अभियान के तहत 820 क्विंटल (2050 कट्टा) धान जब्त किया गया, जिसमें उपार्जन केन्द्र खुर्सीपार में ग्राम सेमरा के बिचौलिया द्वारा लाया गया ग्रीष्म कालीन मिलावटी धान 339 क्विंटल (949 कट्टा) धान भी शामिल है। खुर्सीपार उपार्जन केन्द्र में धान जब्ती की कार्रवाई अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डोंगरगढ़ द्वारा की गई।
राजनांदगांव जिले में धान के अवैध परिवहन एवं समर्थन मूल्य पर विक्रय के प्रयास के मामले में अब तक 55 लाख 94 हजार 400 रूपए मूल्य का 1804 क्विंटल धान तथा दो वाहन जब्त किए जा चुके हैं। जिले में 1500 छोटे एवं बड़े मंडी लाइसेंस धारियों को सूचीबद्ध किया गया है। एसडीएम, तहसीलदार, खाद्य अधिकारी एवं मंडी अधिकारी के नेतृत्व में संयुक्त टीम जगह-जगह दबिश देकर धान के अवैध भण्डार के मामले की जांच एवं जब्ती की कार्रवाई कर रही है। राजनांदगांव जिले के तीन अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट बोरतलाव, पाटेकोहरा एवं कल्लूबंजारी में प्रशासन द्वारा तैनात अधिकारियों की संयुक्त टीम चौबीसों घंटा निगरानी रख रही है।
राजनांदगांव/शौर्यपथ/ सर्दियों के मौसम में दिल के मरीजों के लिए खतरा बढ़ जाता है।एसोसिएट प्रोफेसर, मेडिसिन विभाग डॉ. प्रकाश खूंटे बताते हैं कि ठंड के कारण शरीर की रक्त वाहिकाएँ सिकुड़ जाती हैं, जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ता है और दिल पर अचानक भार पड़ता है। इसी कारण इस मौसम में हार्ट अटैक की घटनाएँ अधिक देखी जाती हैं। सर्दियों में लोगों की गतिविधियाँ कम हो जाती हैं और तैलीय, भारी भोजन का सेवन बढ़ जाता है। इसके साथ ही फ्लू और सांस की समस्या भी दिल की कार्यक्षमता को प्रभावित करती है, जिससे दिल की बीमारी का जोखिम और बढ़ जाता है।
डॉ. प्रकाश खूंटे का कहना है कि हार्ट अटैक के लक्षणों को समय रहते पहचानना बेहद महत्वपूर्ण है। यदि सीने में दर्द या दबाव महसूस हो, दर्द हाथ, गर्दन या पीठ तक फैल जाए, सांस लेने में कठिनाई, ठंडा पसीना या चक्कर आए—तो तुरंत चिकित्सा सहायता लेनी चाहिए। बुजुर्ग, उच्च रक्तचाप, मधुमेह व कोलेस्ट्रॉल के मरीज और पहले से हृदय रोग से पीड़ित लोग सर्दियों में विशेष रूप से जोखिम में रहते हैं।
सावधानी जिन लोगों को रखनी चाहिए, उनमें डॉ. प्रकाश खूंटे खासतौर पर 50 वर्ष से ऊपर के लोगों, स्मोकिंग करने वालों और लंबे समय से दिल की बीमारी झेल रहे मरीजों को शामिल करते हैं। उनके अनुसार सर्दियों में दिल को सुरक्षित रखने के लिए कुछ सरल लेकिन प्रभावी उपाय अपनाने चाहिए। सबसे पहले ठंड से बचाव जरूरी है—गर्म कपड़ों का सही उपयोग करें और अचानक ठंडी हवा में जाने से बचें। हल्का व संतुलित भोजन लें, दिन में थोड़ा-बहुत चलते-फिरते रहें और नियमित रूप से BP, शुगर और कोलेस्ट्रॉल की जांच कराते रहें। डॉ. प्रकाश खूंटे सलाह देते हैं कि धूम्रपान और अत्यधिक शराब का सेवन सर्दियों में दिल के लिए और भी हानिकारक हो सकता है, इसलिए इन्हें सीमित करना आवश्यक है।
बहुत ठंड में भारी व्यायाम या अचानक जोरदार शारीरिक गतिविधि दिल पर अनावश्यक दबाव डाल सकती है, इसलिए हल्का और सुरक्षित व्यायाम ही उपयुक्त है। वे यह भी कहते हैं कि पर्याप्त पानी पिएँ, क्योंकि सर्दियों में शरीर अनजाने में डीहाइड्रेट हो जाता है, जिससे खून गाढ़ा होने का खतरा बढ़ सकता है। विशेषज्ञ डॉ. खूंटे के अनुसार, शीत लहर के दिनों में दिल के मरीजों, बुजुर्गों और हाई BP/शुगर वाले मरीजों को अत्यधिक सतर्क रहने की जरूरत है। ठंड का सही प्रबंधन, तनाव से दूरी और समय पर जांच—ये तीन बातें सर्दियों में दिल की सुरक्षा की रीढ़ हैं।
आखिर में डॉ. प्रकाश खूंटे यह संदेश देते हैं कि सर्दियों में छोटे-छोटे पर सावधानीपूर्ण कदम दिल को गंभीर खतरे से बचा सकते हैं। किसी भी लक्षण को हल्के में न लें और आवश्यकता पड़ने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। समय पर उपचार से हार्ट अटैक के खतरे को काफी हद तक टाला जा सकता है।
उपराष्ट्रपति ने नन्हे बच्चों का अन्नप्राशन कराया तथा सुपोषण किट का वितरण किया
राजनांदगांव / शौर्यपथ / उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन स्टेट हाई स्कूल मैदान राजनांदगांव में आयोजित लखपति दीदी सम्मेलन कार्यक्रम में 05 नवम्बर को शामिल हुए। कार्यक्रम में राज्यपाल श्री रामेन डेका, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव, लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इस दौरान उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने सुशासन पथ में विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया। महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल में बच्चों के सुपोषण के लिए चलाए जा रहे पो_ लईका पहल के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान उपराष्ट्रपति ने नन्हे बच्चों का अन्नप्राशन कराया तथा गर्भवती माताओं की गोदभराई की एवं सुपोषण कीट का वितरण किया।
उल्लेखनीय है कि पो_ लईका पहल अंतर्गत स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास तथा एनआरएलएम के अधिकारियों को यूनिसेफ द्वारा पोषण संबंधी परामर्श में गहन प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के बाद उन्होंने अपने क्षेत्र में पोषण परामर्श देना प्रारंभ कर दिया। पो_ लईका पहल अंतर्गत लक्षित आंगनबाड़ी केन्द्रों में हर गुरूवार को पालक चौपाल का आयोजन कर लक्षित बच्चों के माता-पिता, सरपंच, सचिव, नवविवाहित महिलाएं, गर्भवती महिलाएं,समूह से जुड़ी महिलाएं शामिल होती हैं। पूरे समुदाय के निरंतर प्रयासों के परिणाम स्वरूप अभियान के क्रियान्वयन के प्रथम 6 महीनों में 3413 में से 2136 बच्चों अर्थात 65.58 प्रतिशत लक्षित बच्चों को कुपोषण से बाहर निकाला जा चुका हैं। जो कि एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हैं क्योंकि यह एक जीरो कॉस्ट इनोवेशन हैं और यह केवल परामर्श सामुदायिक भागीदारी और सतत निगरानी के माध्यम से किया गया है।
इस नवाचार का एनआईटी रायपुर की बिहेवियर इनसाईट यूनिट द्वारा तृतीय पक्ष अध्ययन किया गया। जिसके परिणाम उत्साहवर्धक रहे हैं। अक्टूबर 2024 से सभी सैम बच्चों को ऑगमेंटेड टेक होम राशन प्रदान करके एबीस एक्सपोर्ट ग्रुप का सीएसआर विंग पहल भी इस कार्यक्रम में शामिल हो गया है। कार्यक्रम की सफलता को देखते हुए इस अभियान को जून 2025 से पूरे जिले में लागू किया गया और अब 9751 कुपोषित बच्चों को लक्षित किया गया हैं। निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप माह सितंबर की स्थिति में लक्षित बच्चों में से 2295 बच्चे कुपोषण से बाहर आए हैं। पोषण परामर्श और व्यवहार परिवर्तन समय की मांग हैं। इस अवसर पर महापौर श्री मधुसूदन यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल श्री योगेशदत्त मिश्रा, पूर्व सांसद श्री प्रदीप गांधी, श्री खूबचंद पारख, श्री सचिन बघेल, श्री दिनेश गांधी, श्री रमेश पटेल, श्री संतोष अग्रवाल, श्री अशोक चौधरी, श्री सौरभ कोठारी, श्री भावेश बैद, पद्मश्री फूलबासन यादव, संभागायुक्त श्री सत्यनारायण राठौर, पुलिस महानिरीक्षक श्री अभिषेक शांडिल्य, कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव, पुलिस अधीक्षक श्रीमती अंकिता शर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती गुरूप्रीत कौर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
ज्ञानेश्वरी ने बहरीन में आयोजित वल्र्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में देश का किया था प्रतिनिधित्व, चांदनी ने 38वें नेशनल गेम्स में छत्तीसगढ़ को दिलाया था सिल्वर मेडल
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दोनों खिलाडिय़ों को दी बधाई
रायपुर / शौर्यपथ / उप राष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने राज्य अलंकरण समारोह में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने वाली वेटलिफ्टर सुश्री ज्ञानेश्वरी यादव को गुंडाधुर सम्मान और छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय गौरव दिलाने वाली तीरंदाज सुश्री चांदनी साहू को महाराजा प्रवीरचंद भंजदेव सम्मान प्रदान किया। राजनांदगांव जिले के भोडिय़ा गांव की रहने वाली 22 वर्ष की सुश्री ज्ञानेश्वरी यादव ने दिसम्बर-2024 में बहरीन के मनामा शहर में आयोजित वल्र्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। वे वल्र्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में पांचवें स्थान पर रही थीं।
वहीं महासमुंद जिले के बागबहरा की 15 साल की सुश्री चांदनी साहू ने जनवरी-फरवरी-2025 में उत्तराखंड में संपन्न 38वें नेशनल गेम्स में छत्तीसगढ़ को रजत पदक दिलाया था। वे नेशनल गेम्स में तीरंदाजी के टीम इवेंट में कांस्य पदक जीतने वाली छत्तीसगढ़ की चार सदस्यीय टीम में भी शामिल थीं। उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव ने दोनों खिलाडिय़ों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए राज्य अलंकरण मिलने पर बधाई दी है।
कक्षा दसवीं में पढ़ रही सुश्री चांदनी साहू अभी बिलासपुर के बहतराई स्थित आवासीय तीरंदाजी अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। वे वहां वर्ष 2023 से प्रशिक्षण ले रही हैं। चांदनी ने वर्ष-2024 में जमशेदपुर में हुई सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी टीम इवेंट में रजत पदक जीता था। उन्होंने पश्चिम बंगाल के भोलपुर में इस साल आयोजित जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में भी छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया था।
इन खिलाडिय़ों को दिया जाता है राज्य खेल अलंकरण
राज्य शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष उन खेलों के उत्कृष्ट खिलाड़ी को गुंडाधुर सम्मान प्रदान किया जाता है जिन्हें भारत सरकार के युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय स्तर के खेल अलंकरण हेतु विचार क्षेत्र में लिया जाता है। इसके लिए इन खेलों के ऐसे खिलाड़ी का चयन किया जाता है जिन्होंने विगत एक वर्ष में सीनियर वर्ग की राष्ट्रीय चैम्पियनशिप या राष्ट्रीय खेलों में छत्तीसगढ़ की ओर से भाग लेते हुए स्वर्ण पदक या रजत पदक या कांस्य पदक प्राप्त किया हो या अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया हो।
वहीं महाराजा प्रवीरचंद भंजदेव सम्मान सीनियर वर्ग के ऐसे खिलाड़ी को दिया जाता है जिन्होंने विगत एक वर्ष में तीरंदाजी की राष्ट्रीय चैम्पियनशिप या राष्ट्रीय खेल में छत्तीसगढ़ की ओर से खेलते हुए स्वर्ण पदक, रजत पदक या कांस्य पदक प्राप्त किया हो या अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया हो।
- राज्योत्सव में विभिन्न विभागों के स्टॉल में जनमानस को शासन की जनहितकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की मिल रही जानकारी
राजनांदगांव / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सर्वेश्वरदास नगर पालिक निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (म्यूनिसिपल स्कूल मैदान) राजनांदगांव में राज्योत्सव 2025 का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने शासन की लोक कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित विभागीय स्टॉल एवं प्रदर्शनी का अवलोकन किया। राज्योत्सव के अवसर पर जनसंपर्क विभाग के स्टॉल में शासन की लोकहितकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही छत्तीसगढ़ जनमन पत्रिका, छत्तीसगढ़ में सुशासन के लिए नवाचार ब्रोसर, विकसित भारत की ओर बढ़ते कदम, छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव पत्रिका का नि:शुल्क वितरण किया गया। जनसंपर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी में शासन तथा जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों को प्रदर्शित किया गया।
महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल में पोट्ठ लईका पहल के संबंध में जानकारी देते हुए बच्चों के सुपोषण के संबंध में जागरूक किया गया। पौष्टिक एवं मिलेट्स व्यंजन तथा स्थानीय भाजियों, तिरंगा भोजन पौष्टिक आहार की प्रदर्शनी लगाकर जानकारी प्रदान की जा रही है। जनमानस को बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के संबंध में बताया जा रहा है। कृषि विभाग के स्टॉल में रबी फसल चक्र परिवर्तन अंतर्गत धान के बदले कम पानी की आवश्यकता वाले फसलों को बढ़ावा देने के संबंध में जानकारी दी गई। महिला स्वसहायता समूह के उत्पादों रागी, कोदो, तेलघानी का सरसो तेल, जैविक चावल, बिक्री के लिए उपलब्ध रहे। वही कृषक पाठशाला में किसानों को शासन की विभिन्न लोकहितैषी योजनाओं की जानकारी दी गई। चना फसल की उन्नत उत्पादन तकनीक, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, मक्का की उन्नत उत्पादन तकनीक, जैविक खेती से अवगत कराया गया। कृषि कार्य के प्रमुख यंत्र के संबंध में बताया गया। उद्यानिकी विभाग के स्टॉल में गेंदा की खेती, शिमला मिर्च, केला, पपीता, बैगन, टमाटर एवं अन्य उद्यानिकी फसलों के संबंध में जानकारी दी गई। इस अवसर पर किसानों को फसल चक्र परिवर्तन के लिए प्रेरित किया गया।
शिक्षा विभाग के स्टॉल में चंद्रयान-3 का मॉडल, पर्यावरण में मिथेन गैस पर आधारित विषैली एवं प्रदूषित गैस को अवशोषित कर दूर करने का मॉडल प्रदर्शित किया गया तथा स्कूली बच्चों के लिए शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के स्टॉल में चिला, फरा, चौसेला, अईरसा, ठेठरी खुर्मी जैसे व्यंजन उपलब्ध है। सीएसईबी के स्टॉल में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के संबंध में जानकारी दी जा रही है और लोगों को इस योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। पुलिस विभाग के स्टॉल में साइबर जागरूकता, सड़क सुरक्षा, नवा विहान की जानकारी दी जा रही है तथा विभिन्न शस्त्रों का प्रदर्शन किया गया है। परिवहन विभाग के स्टॉल में लर्निंग लायसेंस बनाने तथा हाई सिक्युरिटी नंबर प्लेट संबंधी कार्य किया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल में आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान, राष्ट्रीय सिकल सेल उन्मूलन कार्यक्रम, हाई रिस्क प्रेेग्नेंसी मातृत्व कार्यक्रम के संबंध में जानकारी दी जा रही है तथा शुगर एवं बीपी जांच की जा रही है।
समाज कल्याण विभाग के स्टॉल में दिव्यांग बच्चों के कौशल विकास के लिए हैण्ड्रीक्राफ्ट गतिविधियां तथा शासन की योजनाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है। क्रेडा विभाग के स्टॉल में सौर सुजला योजना, सोलर डूवल पंप, सोलर पावर प्लांट, सोलर हाई मस्ट, सोलर स्टील लाईट, बायो गैस सहित अन्य जानकारी दी जा रही है। आदिम जाति कल्याण विभाग के स्टॉल में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अलपसंख्यक वर्ग के लिए संचालित कल्याणकारी योजनाओं, प्रयास आवासीय विद्यालय सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। पशुधन विभाग के स्टॉल में गौधाम योजना के बारे में बताया जा रहा है। इसी तरह सीआरसी, वन विभाग, स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग, विधिक सहायता, नगरीय निकाय, उद्योग विभाग, जल संसाधन विभाग, पीएचई विभाग, रेशम विभाग, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना, खाद्य विभाग, मत्स्य विभाग द्वारा स्टॉल लगाकर विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी जा रही है।
राजनांदगांव/शौर्यपथ/ नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) ने आज राजनांदगांव जिले के पुलिस अधीक्षक का पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर एएसपी (ऑप्स) मुकेश ठाकुर, एएसपी राहुल देव शर्मा, तथा सीएसपी श्रीमती वैशाली जैन (भा.पु.से.) सहित अन्य अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
नवीन पुलिस कप्तान के आगमन पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर (सलामी) दी गई। इसके पश्चात सभागार में जिले के सभी अधिकारी एवं थाना/चौकी प्रभारियों की बैठक लेकर उन्होंने क्षेत्रवार अपराध स्थिति, अपराधियों के रिकॉर्ड तथा प्रमुख मामलों की जानकारी ली। बैठक में पुलिस अधीक्षक ने जुआ, सट्टा, अवैध शराब, गांजा, चाकूबाजी, गुंडा-बदमाश एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही थाना एवं चौकी में आने वाले प्रत्येक नागरिक के साथ संवेदनशील एवं सौम्य व्यवहार रखने की बात कही।
इसके बाद जनसंवाद कक्ष में जिले के सभी इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया के पत्रकारों से मुलाकात करते हुए उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से संस्कारधानी राजनांदगांव में बेसिक पुलिसिंग, विजुअल पुलिसिंग और फील्ड पुलिसिंग के माध्यम से अपराध नियंत्रण किया जाएगा। उन्होंने सुगम यातायात और बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था का आश्वासन दिया।
आईपीएस अंकिता शर्मा 2018 बैच की अधिकारी हैं। उन्होंने पूर्व में बलौदाबाजार-भाटापारा में प्रशिक्षु आईपीएस, रायपुर में सीएसपी, जगदलपुर में एडिशनल एसपी (नक्सल ऑपरेशन), तथा खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में ओएसडी के रूप में कार्य किया है। हाल ही में वे जिला सक्ति की पुलिस अधीक्षक के रूप में अपने दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुकी हैं।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
