September 12, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    राजनांदगांव

    राजनांदगांव (1783)

    राजनंादगांव / शौर्यपथ / राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बरगाही के युवाओं ने अजीत जोगी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष दीपक सोनी के आह्वान पर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) प्रवेश किया।
    सोनी ने कहा स्वर्गीय अजीत जोगी जी के विचारधारा से हम सब प्रभावित हैं। हम लोग सब जोगी साहब के विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर जोगी जी के अधूरे सपने हमर छत्तीसगढ़ सुघ्घर छत्तीसगढ़ पूरा करेंगे। प्रदेश के लाखों युवाओं के साथ भूपेश सरकार ने धोखा किया है, नौकरियों के लिए दरवाजे बंद और युवाओं को भत्ता के बदले धक्का दिया जा रहा है, जिस कारण छत्तीसगढ़ के युवा उद्वेलित है और छत्तीसगढ़ में 2023 में स्वराज लाने के लिए जोगी कांग्रेस का दामन थाम रहे है। भाजपा-कांग्रेस से युवाओं का मोह भंग हो चुका है, दोनों राष्ट्रीय राजनीतिक दल एक ही थैली के चट्टे बट्टे है।
    सोनी ने कहा कि जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) बीजेपी और कांग्रेस का तीसरा मजबूत विकल्प बनकर छत्तीसगढ़ में उभर रहा है, इसलिए हमें इसकी साख को और मजबूत बनाने के लिए इसका विस्तार करना बहुत आवश्यक है, जिसका सीधा और सरल रास्ता है ज़्यादा से ज्यादा हम सदस्य अपनी पार्टी में जोड़ना और सदस्यता अभियान के तहत गांव-गांव में जाकर स्टॉल लगाकर ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जनता कांग्रेस से जोड़कर जोगी कांग्रेस की नींव को मजबूत किया जाएगा, तभी हम जोगी कांग्रेस तीसरे विकल्प के रूप में आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनाव में अपना परचम लहरा सकेंगे।
    उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में जो आऊट सोर्सिंग हो रही है और छत्तीसगढ़ के युवा उसके शिकार हो रहे हैं और अपनी हक की लड़ाई लड़ने के लिए जो स्वर्गीय अजीत जोगी जी द्वारा हमारे लिए क्षेत्रीय पार्टी बनाया गया है, उस पार्टी में शामिल होकर अपने अधिकार के लिए स्वयं लड़े। इसी को ग्राम बराही के युवाओं ने संज्ञान में लेते हुए जोगी पार्टी का हाथ थामा और युवाओं ने 2023 में अपनी क्षेत्रीय पार्टी जोगी पार्टी का सरकार बनाने का आह्वान किया।

    ० बच्चों को ग्राम स्तर से प्रशिक्षण प्रारंभ करते हुए राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व के लिए तैयार करें
    ० कलेक्टर ने खेलकूद गतिविधियां प्रारंभ करने खेल शिक्षकों की ली बैठक

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने स्कूल में खेलकूद की गतिविधियां प्रारंभ करने के लिए जिले के सभी स्कूलों के खेल शिक्षकों की बैठक ली एवं उचित क्रियान्वयन के लिए आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण दर में कमी आई है। जिसके दृष्टिगत लोक शिक्षण संचनालय द्वारा खेलकूद के लिए पत्र जारी कर दिया गया है। कोविड-19 के नियमों को ध्यान में रखने हुए खेलकूद गतिविधियां प्रारंभ करें। उन्होंने कहा कि बच्चों हो या बड़े कोविड-19 के समय में सभी अवसाद की स्थिति में चले गए थे और अवसाद से बाहर निकलने का सबसे अच्छा तरीका खेल है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नारा दिया है, खेलबो-जितबो, गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ इस वाक्यांश के अनुरूप कार्य करना है और जिले में खेल की गतिविधियों को जारी रखना है।
    जिले के सभी स्कूलों में खेल शिक्षक अभ्यास कराएं। लोक शिक्षण संचनालय से प्राप्त आदेश के अनुसार नियमों को ध्यान में रखते हुए अभ्यास कार्य प्रारंभ करना है। उन्होंने कहा कि जिले में राज्य और राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षक हैं, जिनके अनुभव का लाभ बच्चों को मिलना चाहिए। जिले के खेल शिक्षकों ने लगातार बच्चों के प्रति मेहनत किया है। जिसके परिणाम स्वरूप बच्चे राज्य और राष्ट्रीय स्तर में प्रतिनिधित्व कर मेडल प्राप्त किए हैं, यह बहुत ही प्रशंसनीय है। इसके लिए उन्होंने खेल शिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
    कलेक्टर सिन्हा ने कहा कि बच्चों को ग्राम स्तर पर प्रशिक्षण देते हुए उन्हें राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व के लिए तैयार करना है। इसके लिए जिन सुविधाओं की आवश्यकता होगी, उसे पूरा किया जाएगा। सभी गांव में खेल के लिए सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि खेल शिक्षकों को इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि बच्चों के लिए कौन सी सुविधाएं उचित होगी, उसके अनुरूप कार्य करें। खेल शिक्षकों में खेल के प्रति अद्भुत क्षमता होती है। इसी के अनुरूप जिले में खेल का वातावरण तैयार करना है। उन्होंने कहा कि खेल शिक्षक का कार्य एक स्कूल तक केन्दि्रत नहीं होना चाहिए, बल्कि आस-पास के बच्चों को प्रोत्साहित कर प्रशिक्षण देना चाहिए। उन्होंने खेल गतिविधियों के मानिटरिंग, निरीक्षण, शिकायत एवं विभिन्न खेल सामग्रियों की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए खेल शिक्षकों की समिति बनाने के निर्देश दिए हंै। जिसके माध्यम से खेल गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए खेल सामग्री उच्च गुणवत्ता का होना चाहिए। संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए बच्चों को प्रशिक्षण दें।
    कलेक्टर सिन्हा ने कहा कि 15 से 35 साल तक के बच्चे और युवा जो स्कूल नहीं जाते उनके खेल प्रशिक्षण के लिए ग्राम स्तर पर खिलाड़ियों का चयन किया जाए। इसके लिए एक समिति बनाई जाए जो पंचायतों से 30-40 खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें प्रशिक्षण दिया जाए। इन खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के बाद संकुल ब्लॉक और जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर विरेन्द्र सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी एचआर सोम, जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री एक्का, दिग्विजय स्टेडियम समिति मैनेजर रणविजय प्रताप सिंह सहित जिले के खेल शिक्षक व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनय कुमार कश्यप ने आज जिला न्यायालय राजनांदगांव में स्थित पॉक्सो न्यायालय में चाईल्ड फै्रंडली रूम (कक्ष) का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि उच्चतम न्यायालय के आदेशानुसार एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर प्रत्येक जिला न्यायालय या तालुका में स्थित पॉक्सो न्यायालय में चाईल्ड फै्रंडली रूम (कक्ष) बनाने का निर्देश दिए गए है।
    पॉक्सो न्यायालय के न्यायाधीश शैलेश शर्मा ने बताया कि 18 वर्ष से कम उम्र के बालक या बालिकाओं के साथ होने वाले अपराधों के पीड़ित एवं पीड़िता को अपने घर जैसा वातावरण दिये जाने के उद्देश्य से चाईल्ड फै्रंडली रूम (कक्ष) तैयार किया गया है। जिसका उद्देश्य ऐसे बालक या बालिका जिनके साथ अपराध घटित हुआ है तथा जिन्हें न्यायालय के समक्ष साक्ष्य देने हेतु उपस्थित होना है, उन्हें घर जैसा वातावरण मिले, जिससे वे पीठासीन अधिकारी तथा स्टाफ को अपने परिवार का सदस्य मानते हुए उनके साथ हुए घटनाओं के संबंध में बिना किसी डर-भय के बातों को साझा कर सकें। जिसके द्वारा न्यायालय को ऐसे गंभीर मामलों में उचित न्याय-निर्णयन किया जाना संभव हो सके।
    चाईल्ड फै्रंडली रूम (कक्ष) में बच्चों के खेलने के लिए खिलौने, रंगे-बिरंगे पेंटिंग्स, कॉमिक्स की किताबें, मनोरंजन के साधन के साथ-साथ कार्टून एवं पढ़ाई से संबंधित वर्ण अक्षर से दीवारों को सजाया गया है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजनांदगांव एवं जिला प्रशासन, नगर पालिक निगम राजनांदगांव के संयुक्त प्रयास से कक्ष का निर्माण किया गया है। इस अवसर पर प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश श्रीमती सत्यभामा अजय दुबे, विशेष न्यायाधीश (एट्रोसिटीज एक्ट) मंसूर अहमद, प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय शैलेश केतारप, द्वितीय अपर जिला न्यायाधीश दीपक गुप्ता, अपर सत्र न्यायाधीश एफटीसी अभिषेक शर्मा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती मोनिका जायसवाल सहित विवेक गर्ग, श्रीमती भावना नायक, श्रीमती अनिता कोशिमा रावटे, सुश्री आकांक्षा राठौर, आलोक अग्रवाल, सचिव देवाशीष ठाकुर, जिला अधिवक्ता संघ राजनांदगांव के अध्यक्ष मनोज चौधरी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व न्यायालय के कर्मचारी, पुलिस जवान एवं पैरालीगल वालिंटियर्स उपस्थित थे।

    ० स्वस्थ जीवन शैली एवं पौष्टिक भोजन अपनाकर हेपेटाइटिस की बीमारी से दूर रहें : डॉ. प्रज्ञा सक्सेना
    ० आयुर्वेद में लीवर के उपचार के लिए दवाईयों की दी जानकरी

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. रमाकान्त शर्मा के निर्देश पर प्रभारी आयुष पॉलीक्लीनिक राजनांदगांव डॉ. प्रज्ञा सक्सेना द्वारा हेपेटाइटिस दिवस पर जागरूकता अभियान के अन्तर्गत लोगों को पोस्टर, पाम्पलेट, सेल्फी, व्याख्यान आदि के माध्यम से इस बीमारी के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. प्रज्ञा सक्सेना ने कहा कि हेपेटाइटिस लीवर की एक गंभीर बीमारी है। हेपेटाइटिस एक ऐसी बीमारी है, जिसमें लीवर में सूजन आ जाती है। जिससे लीवर का कार्य प्रभावित होता है। लीवर हमारे शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। ये भोजन के पाचन के साथ-साथ खून के टॉक्सिन्स को साफ करने में भूमिका निभाता है। हेपेटाइटिस कई वजहों से हो सकता है, जैसे वायरस संक्रमण, अत्यधिक शराब सेवन, नॉन एल्कोहॉलिक फैटी लीवर, ऑटोइम्यून बीमारी, दवाओं के अनुचित सेवन से होता है। वायरस के पांच स्ट्रेन के आधार पर हेपेटाइटिस पांच ए, बी, सी, डी व ई प्रकार का होता है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन शैली के साथ ही लीवर को स्वस्थ रखने के लिये सुपाच्य व पौष्टिक भोजन लें। भोजन में अंगूर, केला, ओट्स, सेव, खजूर, कॉफी, ग्रीन टी को शामिल करें। मसालेदार तली-भुनी चीजों का प्रयोग न करें। नशीले पदार्थो व अत्यधिक शराब का सेवन न करें। आयुर्वेद में पंचकर्म चिकित्सा व एकल औषधियां कालमेघ, नागरमोथा, दारूहरिद्रा, कटुकी, भुईआंवला, पुनर्नवा लीवर को स्वस्थ रखने में सहायक हैं।
    प्रभारी आयुष पॉलीक्लीनिक राजनांदगांव डॉ. प्रज्ञा सक्सेना ने हेपेटाइटिस ए व ई के लक्षणों की जानकारी देते हुए बताया कि 15 दिन से 2 महीने में प्रकट होते हैं। पेट में दर्द, कमजोरी जी मिचलाना, भूख न लगना, हल्का बुखार, पीलिया, पेशाब का पीला होना, त्वचा व आंखों के सफेद भाग का पीला हो जाना, त्वचा में खुजली होती है। यह संक्रमित (दूषित) पानी पीने व दूषित खाने से होता है। साफ-सफाई के अभाव, गंदे हाथों से खाने से ये फैलता है। मानसून के समय इसका संक्रमण तेजी से फैलता है। बचाव के लिए अपने आस-पास की सफाई रखकर, स्वच्छ भोजन व पीने के पानी का प्रयोग, खाने से पूर्व हाथों को धोकर इस बीमारी से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि बचाव के लिए रक्तदान से पूर्व हेपेटाइटिस बी व सी की जांच अवश्य करायें। गर्भवती माताएं हेपेटाइटिस बी की जांच अवश्य करायें। नवजात शिशुओं की तीनों चरण में हेपेटाइटिस बी का टीका अवश्य लगायें। संक्रमित व्यक्ति के घाव को खुला न छोड़े। संक्रमित व्यक्ति की इस्तेमाल चीजें रेजर, कैंची, टॉवेल, कपड़े अलग रखें एवं परिवार के अन्य सदस्य हेपेटाइटिस बी का टीका अवश्य लगायें। लक्षण उपस्थित होने पर समय पर जांच व उपचार करायें। हेपेटाइटिस सी का टीका उपलब्ध नहीं है तो बचाव के तरीकों को अपनायें व समय पर उपचार लें। कार्यक्रम में डॉ. स्नेह गुप्ता, डॉ. भारती यादव ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में श्रीमती हेमलता बड़ा (नर्सिंग सिस्टर), श्रीमती अनुसुईया साहू (फार्मासिस्ट), फुलेश्वर, श्रीमती दामिनी, सुश्री शैल, श्रीमती सुनीता देवांगन, श्रीमती किरण ने अपना सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम में कोविड-19 अनुकूल नियमों का पालन किया गया।

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / शिक्षा सत्र प्रारंभ होने के पूर्व महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी उच्चतर माध्यमिक शाला का एवं ठा. प्यारेलाल उच्चतर माध्यमिक शाला का निरीक्षण कर शिक्षा सत्र की तैयारी के संबंध में जानकारी लेकर उनके समस्या से अवगत हुई। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के प्रभारी सदस्य राजा तिवारी एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी सदस्य गणेश पवार उपस्थित थे।
    अंग्रेजी माध्यम स्कूल निरीक्षण के दौरान महापौर श्रीमती देशमुख ने शाला की प्राचार्या श्रीमती आशा मेनन से 2 अगस्त से प्रारंभ होने वाली 10वीं व 12वी कक्षा की तैयारी के संबंध में जानकारी ली, उन्होंने कहा कि कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुये शासन के निर्देश अनुसार विद्यार्थियों को अल्टरनेट स्कूल में बुलावे, इसके अलावा क्लास में सोसल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुये बैठने की व्यवस्था करे। कक्षा में प्रवेश के पूर्व सेनेटाईज करे तथा सर्दी, खासी, बुखार के लक्षण वाले विद्यार्थियों को न बुलावे।
    महापौर श्रीमती देशमुख ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा प्रदेश के सभी जिलों के सरकारी स्कूल को अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले जाने की थी, जिससे गरीब परिवार के बच्चे भी अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा ग्रहण कर सके इसके लिये सर्वेश्वर दास म्यूनिस्पल स्कूल का चयन किया गया और स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रारंभ हुई। गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की तर्ज पर उन्होंने गरीब बच्चों के लिये अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने की चिंता की, ताकि हमारे प्रदेश बच्चे भी केरल एवं महाराष्ट्र जैसे शिक्षित प्रदेश के बच्चे की तरह शिक्षा ग्रहण कर उच्च पदों पर आसीन हो सके। प्राचार्य श्रीमती मेनन ने कहा कि महापौर का समय-समय पर हमकों सहयोग एवं मार्गदर्शन मिलते रहता है, इसके लिये मैं उनका आभारी हूॅ। स्कूल में हाल निर्माण कार्य का निरीक्षण कर कार्य जल्द पूर्ण करने एवं अन्य कार्य भी अतिशीघ्र करने के निर्देश सहायक अभियंता संजय ठाकुर को दिये।
    ठा.प्यारेलाल स्कूल के निरीक्षण के दौरान सभी शिक्षकों से चर्चा किये तथा कोरोना प्रोटोकाल व शासन निर्देशों के अनुरूप स्कूल खोलने के निर्देश दिये। उन्होंने प्राचार्य श्री भूषण लाल साव से कहा कि पढ़ाई के दौरान विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाये। स्कूल के प्रवेश द्वार के पास पानी भरान की समस्या एवं शाला के पीछे साफ सफाई नहीं होने की शिकायत पर संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर दोनों शाला के शिक्षकगण उपस्थित थे।

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / खैरागढ़ क्षेत्र के ठेलकाडीह थाना के ग्राम विचारपुर में शुक्रवार को मामूली विवाद के बाद तैश में आकर पति ने पत्नी की सीलबट्टे से मारकर हत्या कर दी। घटना दोपहर की बताई गई है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित पति देवशरण राजपूत भागने की फिराक में था। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली। उसे भागने से पहले दबोच लिया गया।
    पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जानकरी ली। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी है। कहासुनी विवाद में बदल गया। जिसके बाद पति देवशरण ने अपनी पत्नी रंजना की सील-लोढ़ा से सिर पर तोबड़तोड़ हमला कर दिया।
    विचारपुर की रहने वाली रंजना राजपूत की मौत की जानकारी मिलने पर एसडीओपी जीसी पति और थाना प्रभारी सतीश पूरिया सहित पुलिस की फोरेंसिक साइंस और फिंगरप्रिंट टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का बारीकी से मुआयना किया और मृतका रंजना के पति देवशरण सिंह राजपूत को हिरासत मे लेकर मेमोरेंडम कथन लिया गया जिसमे उसने स्वीकार किया कि घरेलू वाद विवाद की स्थिति मे उसने पत्नि के सिर और चेहरे पर चटनी मसाला पीसने के सिल लोढ़ा से मारकर हत्या की है, आरोपी को न्यायिक हिरासत मे जेल भेज दिया गया है।
    घटना की जानकारी मिलते ही ठेलकाडीह पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान आरोपित पति भी घर में था। पुलिस को देखते ही आरोपित पति हड़बड़ा गया। पुलिस ने तत्काल आरोपित पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछता में आरोपित ने पत्नी की हत्या कर स्वीकार किया। पीएम के बाद शव को स्वजनों का सौंप दिया गया।

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. रमाकान्त शर्मा के निर्देश पर प्रभारी आयुष पॉलीक्लीनिक राजनांदगांव डॉ. प्रज्ञा सक्सेना द्वारा हेपेटाइटिस दिवस पर जागरूकता अभियान के अन्तर्गत लोगों को पोस्टर, पाम्पलेट, सेल्फी, व्याख्यान आदि के माध्यम से इस बीमारी के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. प्रज्ञा सक्सेना ने कहा कि हेपेटाइटिस लीवर की एक गंभीर बीमारी है। हेपेटाइटिस एक ऐसी बीमारी है, जिसमें लीवर में सूजन आ जाती है। जिससे लीवर का कार्य प्रभावित होता है। लीवर हमारे शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। ये भोजन के पाचन के साथ-साथ खून के टॉक्सिन्स को साफ करने में भूमिका निभाता है। हेपेटाइटिस कई वजहों से हो सकता है, जैसे वायरस संक्रमण, अत्यधिक शराब सेवन, नॉन एल्कोहॉलिक फैटी लीवर, ऑटोइम्यून बीमारी, दवाओं के अनुचित सेवन से होता है।
    वायरस के पांच स्ट्रेन के आधार पर हेपेटाइटिस पांच ए, बी, सी, डी व ई प्रकार का होता है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन शैली के साथ ही लीवर को स्वस्थ रखने के लिये सुपाच्य व पौष्टिक भोजन लें। भोजन में अंगूर, केला, ओट्स, सेव, खजूर, कॉफी, ग्रीन टी को शामिल करें। मसालेदार तली-भुनी चीजों का प्रयोग न करें। नशीले पदार्थो व अत्यधिक शराब का सेवन न करें। आयुर्वेद में पंचकर्म चिकित्सा व एकल औषधियां कालमेघ, नागरमोथा, दारूहरिद्रा, कटुकी, भुईआंवला, पुनर्नवा लीवर को स्वस्थ रखने में सहायक हैं।
    प्रभारी आयुष पॉलीक्लीनिक राजनांदगांव डॉ. प्रज्ञा सक्सेना ने हेपेटाइटिस ए व ई के लक्षणों की जानकारी देते हुए बताया कि 15 दिन से 2 महीने में प्रकट होते हैं। पेट में दर्द, कमजोरी जी मिचलाना, भूख न लगना, हल्का बुखार, पीलिया, पेशाब का पीला होना, त्वचा व आंखों के सफेद भाग का पीला हो जाना, त्वचा में खुजली होती है। यह संक्रमित (दूषित) पानी पीने व दूषित खाने से होता है। साफ-सफाई के अभाव, गंदे हाथों से खाने से ये फैलता है। मानसून के समय इसका संक्रमण तेजी से फैलता है। बचाव के लिए अपने आस-पास की सफाई रखकर, स्वच्छ भोजन व पीने के पानी का प्रयोग, खाने से पूर्व हाथों को धोकर इस बीमारी से बचा जा सकता है।
    उन्होंने कहा कि बचाव के लिए रक्तदान से पूर्व हेपेटाइटिस बी व सी की जांच अवश्य करायें। गर्भवती माताएं हेपेटाइटिस बी की जांच अवश्य करायें। नवजात शिशुओं की तीनों चरण में हेपेटाइटिस बी का टीका अवश्य लगायें। संक्रमित व्यक्ति के घाव को खुला न छोड़े। संक्रमित व्यक्ति की इस्तेमाल चीजें रेजर, कैंची, टॉवेल, कपड़े अलग रखें एवं परिवार के अन्य सदस्य हेपेटाइटिस बी का टीका अवश्य लगायें। लक्षण उपस्थित होने पर समय पर जांच व उपचार करायें। हेपेटाइटिस सी का टीका उपलब्ध नहीं है तो बचाव के तरीकों को अपनायें व समय पर उपचार लें।
    कार्यक्रम में डॉ. स्नेह गुप्ता, डॉ. भारती यादव ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में श्रीमती हेमलता बड़ा (नर्सिंग सिस्टर), श्रीमती अनुसुईया साहू (फार्मासिस्ट), फुलेश्वर, श्रीमती दामिनी, सुश्री शैल, श्रीमती सुनीता देवांगन, श्रीमती किरण ने अपना सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम में कोविड-19 अनुकूल नियमों का पालन किया गया।

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की मासिक समीक्षा बैठक 7 अगस्त को आयोजित की गई है। बैठक कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सुबह 11 बजे से शुरू होगी। बैठक में माह जुलाई 2021 की स्थिति में राजस्व प्रकरणों की मासिक जानकारी 3 अगस्त तक विशेष वाहक द्वारा अनिवार्य रूप से कार्यालय कलेक्टर को उपलब्ध कराने तथा बैठक में एजेण्डावार अद्यतन जानकारी सहित उपस्थिति सुनिश्चित करने कहा गया है। बैठक में नायब तहसीलदारों को भी उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / विकासखंड मोहला के अंतर्गत निरस्त एवं स्वेच्छा से त्यागपत्र देने पर शासकीय उचित मूल्य दुकान के आबंटन हेतु 13 अगस्त 2021 तक आवेदन आमंत्रित किया गया हंै। जिसके अंतर्गत शासकीय उचित मूल्य दुकान कुंजामटोला, धोबेदण्ड, मडिय़ानवाड़वी, मंडावीटोला, भोजटोला, वासड़ी, देवरसुर, कोड़ेमरा, सोमाटोला, कुम्हली, तेलीटोला, सांगली, कनेरी, मार्री, बिरझूटोला, मुनगाडीह, जोबटोला, मुकादाह एवं मोतीपुर का आबंटन किया जाएगा। इच्छुक पात्र वृहत्ताकार आदिम जाति बहुउद्देशीय सहकारी समितियों (लेम्पस) प्राथमिक कृषि साख समितियों, वन सुरक्षा समितियों, महिला स्वसहायता समूहों, ग्राम पंचायतों, अन्य उपभोक्ता सहकारी समितियों से जो उचित मूल्य की दुकान के संचालन के इच्छुक समितियां निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र सभी आवश्यक दस्तावेज के साथ निर्धारित तिथि तक कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मोहला में कार्यालयीन समय में जमा कर सकते हैं।
    शासकीय उचित मूल्य दुकान आबंटन की प्रक्रिया छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के तहत की जाएगी। इस संबंध में विस्तृत जानकारी खाद्य विभाग की वेबसाईट www.khadya.cg.nic.in एवं इस कार्यालय के सूचना पटल पर प्राप्त की जा सकती है।

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी मध्यम अवधि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले पांच दिनों में राजनांदगांव जिले में अधिकतर स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश तथा कुछ स्थानों में भारी बारिश की संभावना है। आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 28.0-29.0 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 24.0-25.0 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सुबह हवा में नमी का प्रतिशत 86-91 प्रतिशत तथा दोपहर मे 75-80 प्रतिशत रहने की संभावना है। हवाओं के दक्षिण-पश्चिम दिशा से 3.0-4.0 किमी प्रति घंटे कि गति से चलने की संभावना है। मौसम को देखते हुये कृषि विज्ञान केन्द्र राजनांदगांव के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. बीएस राजपूत एवं कृषि मौसम वैज्ञानिक सुरभि जैन के द्वारा जिले के कृषकों के लिए भी मौसम आधारित सलाह दी गई है ताकि बदलते मौसम से फसलों को होने वाले नुकसान से बचाते हुए अपेक्षित सावधानियों का अनुसरण कर सके।
    वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. बीएस राजपूत ने कहा कि पिछले दिनों हुई अच्छी वर्षा खेतों में पर्याप्त पानी है। किसानों को सलाह दी जाती है कि जहाँ खुर्रा बोनी वाली धान 30 से 35 दिन की हो गई है वहाँ बियासी का कार्य शुरू करें। जहाँ धान कि फसल कंसे निकालने कि अवस्था में है और वर्तमान मौसम कि स्थिति धान में तना छेदकके प्रकोप के लिए अनुकूल है। अधिक प्रकोप दिखने पर कारटॉप हाइड्रोक्लोराइड 4 जी ग्रेन्यूल्स / 8 किग्रा, एकड़ कि दर से उपयोग करें। आगामी पाँच दिनों में मध्यम से घने बादल छाए रह सकते हंै। राजनांदगांव जिले में अधिकतर स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश एवं कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। वर्षा के पूर्वानुमान को देखते हुए किसान सिंचाई, निराई-गुड़ाई और खड़ी फसलों में दवाओं और उर्वरकों का उपयोग स्थगित रखें। वर्तमान में वर्षा कि गतिविधि को देखते हुए किसानों को सलाह है कि सब्जियों एवं दलहनी-तिलहनी फसलों में जल निकासी कि उचित व्यवस्था करें। किसान मक्का की फसल में खरपतवार नियंत्रण हेतु बुआई के 15-20 दिनों के बाद टेम्बोट्रेन नामक दवाई का लगभग 48 ग्राम सक्रिय तत्व प्रति एकड़ की दर से छिड़काव करें। वर्तमान मौसम फलदार वृक्षों जैसे पपीता, आम, अमरूद, मुनगा, करोंदा इत्यादि तथा वानिकी वृक्षों के रोपण के लिए अनुकूल है। किसानों को सलाह है कि इनके रोपण का कार्य शीघ्र पूर्ण करें। बरसात के दिनों में मवेशियों में गलघोटू एवं एक टंगीया रोग सामान्य है। किसानों को सलाह है कि इनके टीकाकरण के लिए पशु चिकित्सक से संपर्क कर पशुओं का टीकाकरण करवाएं। पशुबाड़े के फर्श को यथासंभव सूखा रखें। पशु आवास के फर्श को प्रतिदिन 1 मिलीलीटर प्रति लीटर पानी में फिनाइल मिलाकर साफ-सफाई करना चाहिए, चारे तथा पानी के बर्तन को चूना के पानी से धोना चाहिए।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision