August 06, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    PANKAJ CHANDRAKAR

    PANKAJ CHANDRAKAR

    दुर्ग/ शौर्यपथ /

    नगर पालिक निगम शहर अंतर्गत सिविल लाइन स्थित दादा-दादी, नाना-नानी पार्क को लोगों के लिए शुक्रवार से ही खोल दिया गया है।पार्क की खूबसूरती बढ़ाने नए सिरे से इसका कायाकल्प किया गया है।पार्क में घूमने आए लोग सेल्फी पॉइंट को अपने मोबाइल में कैद करते नजर आ रहें है।यह सेल्फी प्वाइंट यहाँ आने वाले खासकर युवा-युवतियों के लिए सेल्फी लेने के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है सेल्फी लेने के लिए लोग लाइन लगाए हुए नजर आ रहें है।नये रूप में दादा-दादी,नाना,नानी पार्क में दिल की आकृति के साथ खूब सेल्फी ले रहे है।युवा लोग सेल्फी पॉइंट को देखकर काफी उत्साहित नजर आये।महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त हरेश मंडावी ने कहा कोरोना काल मे घरो में कैद हुए लोग इन कठिन दिनों की याद भूलने की कोशिश में अपने पंसदीदा पार्क का रुख ले रहें है।बच्चो से लेकर बुजुर्गों तक दादा-दादी,नाना-नानी पार्क ऐसे ही स्थलों में शुमार है।अब यहाँ शाम को आने वाले लोगो की संख्या बढ़ गई है।उन्होंने ये भी कहा कि शहर के नागरिकों को सुकून के दो पल बिताने और परिवार के साथ मनोरंजन के लिए इस पार्क को सजाया व सवारा गया है। इस पार्क में नागरिकों को नागरिको के लिए रंग-बिरंगी रोशनियों से निखारा गया है। पर्यावरण व उद्यानिकी विभाग प्रभारी सत्यवती वर्मा ने कहा कि दुर्ग का यह पार्क प्रदेश के हलचल भरे पर्यटन स्थलों में से एक है। पार्क में खूब सूरत दिल की आकृति जो लोगो के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।ये पार्क में सैर के लिए आने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी।पार्क में बच्चों को लुभाने के लिए पिता-पुत्र का पुतला बनाया गया है। इसमें बच्चा अपने पिता के साथ खेलते हुए नजर आ रहा है। बच्चे इसे देखकर खूब मनोरंजन कर रहे हैं।
    -पार्क में आये लोगो की प्रतिक्रिया

    इस सेल्फी पॉइंट को देखकर बहुत अच्छा लग रहा है।ऐसा दुर्ग के पार्क में पहली बार देखा है,ये सेल्फी पॉइंट शहर के अन्य पार्क में भी बनने चाहिए।इससे लोगो मे खुशी आती है।
    -कोरोना काल के बाद आज पार्क घूमने आया हूई इस दिल को देखकर मन खुश हो गया है।यह इस शानदार पल को मैं अपने मोबाइल में कैद करना चाहता हूँ।
    आज यह पार्क में लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी,पार्क की दीवारों पर पशु-पक्षियों समेत सुंदर- सुंदर कलाकारी लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पार्क के बीच मे मूर्तियां लगाई गई है, जिससे बच्चों को अपने बुजुर्गों के प्रति आदर, सम्मान और स्नेह की प्रेरणा मिलेगी जिसको पार्क में दर्शाया गया है। लोग रंगीन पानी के फव्वारा को देखने एवं फव्वारा के बीच खड़े होकर गर्मी से राहत महसूस कर रहे है। वहीं शाम के समय पार्क में चारों तरफ की गई डिजाइन भी बच्चों से लेकर सभी वर्ग के लोगों के लिए बहुत खास है।लोगो को आराम से बैठने की सुविधा भी मिल रही है।

    रायपुर / शौर्यपथ /

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में बिलासपुर में 120 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक 'राज्य कैंसर संस्थान' का भूमि-पूजन किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि राज्य कैंसर संस्थान कैंसर के इलाज के लिए आवश्यक अत्याधुनिक उपकरणों से लैस होगा और आगामी एक वर्ष में इसका निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सहित आसपास के कैंसर मरीजों को इस संस्थान के माध्यम से कैंसर के इलाज की अच्छी सुविधा मिलेगी।
    बिलासपुर निर्मित होने वाले राज्य कैंसर संस्थान में सभी प्रकार के कैंसर के इलाज की सुविधा एक ही छत के नीचे उपलब्ध होगी। संस्थान में 100 बिस्तरों वाले अत्याधुनिक कैंसर वार्ड और 20 बिस्तरों के अत्याधुनिक आईसीयू वार्ड की सुविधा उपलब्ध होगी।

     स्वास्थ्य मंत्री  टी.एस. सिंहदेव, राजस्व एवं बिलासपुर के प्रभारी मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, संसदीय सचिव डॉ. श्रीमती रश्मि आशीष सिंह, सांसद श्री अरूण साव, विधायक श्री कृष्णमूर्ति बांधी, जिला पंचायत अध्यक्ष बिलासपुर श्री अरूण सिंह चौहान भी कार्यक्रम से वर्चुअल रूप से जुड़े। मुख्यमंत्री निवास में विधायक श्री शैलेष पांडेय और राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री रामगोपाल अग्रवाल, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य डॉ.मनिंदर कौर द्विवेदी, संचालक चिकित्सा शिक्षा डॉ. विष्णु दत्त भी उपस्थित थे।
    मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि बीते साढ़े तीन वर्षों के दौरान छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में लगातार किए जा रहे प्रयासों के क्रम में आज राज्य कैंसर संस्थान के भूमिपूजन के साथ एक और महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। यह संस्थान निश्चित रूप से कैंसर के मरीजों के इलाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगा। हम मरीजों को कैंसर से मुक्ति दिलाने और जीवन को बचाने के लिए और भी प्रभावी तरीके से काम कर पाएंगे।
    कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने कहा कि राज्य कैंसर संस्थान के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने उदारतापूर्वक 34.19 करोड़ रूपए की राशि की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस संस्थान हेतु केन्द्रांश की राशि 51.84 करोड़ रूपये प्राप्त हो चुके हैं। इस संस्थान के निर्माण का कार्य जल्द प्रारंभ होगा।
    राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि संभाग मुख्यालय बिलासपुर में राज्य कैंसर संस्थान खुलने से छत्तीसगढ़ वासियों को कैंसर के इलाज की अत्याधुनिक सुविधा का लाभ मिलेगा।

    राज्य कैंसर संस्थान के भवन निर्माण के लिए 34.50 करोड़ एवं उपकरण के लिए 80.70 करोड़ रूपये खर्च होंगे। राज्य कैंसर संस्थान में सभी प्रकार की कीमोथिरेपी, जैसे -टार्गेटेड, इम्यूनो, मॉलिकुलर, मेटरोनोमिक सुविधा नि:शुल्क मिलेगी। यहां अत्याधुनिक रेडियोथेरेपी मशीन से इलाज किया जाएगा। दो लीनियर एक्सीलरेटर, कोबाल्ट ब्रेकीथेरेपी यूनिट, पी.ई.टी. स्कैन मशीन, सीटी सिमुलेटर, एमआरआई मशीन और कैंसर अनुसंधान के लिए सभी अत्याधुनिक साधन राज्य कैंसर संस्थान में उपलब्ध होंगे। स्तन कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, मुख एवं गले का कैंसर, फेफड़े का कैंसर, बड़ी आंत एवं गुदा का कैंसर, पेट के कैंसर, यकृत, पित्त की थैली के कैंसर, हड्डी के कैंसर, ब्लड कैंसर का इलाज एक ही छत के नीचे हो सकेगा।
    प्रमुख सचिव स्वास्थ्य डॉ. मनिंदर कौर द्विवेदी ने राज्य कैंसर संस्थान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कलेक्टर बिलासपुर डॉ. सारांश मित्तर ने कार्यक्रम का संचालन किया।

     

     

    राजनांदगांव/शौर्यपथ /

    जन स्वास्थ्य सुरक्षा को प्राथमिकता में रखकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर जोर देते हुए जिला अस्पताल में विश्व उच्च रक्तचाप दिवस मनाया गया। इस अवसर पर शिविर लगाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई तथा उनको आवश्यक परामर्श दिया गया। इसी तरह जिले में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर स्तर पर रंगोली, चित्रकला व पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता के माध्यम से जन-जागरुकता का प्रयास करते हुए उच्च रक्तचाप के कारण, लक्षण तथा इससे बचाव के उपायों का प्रचार-प्रसार किया गया।

    प्रत्येक वर्ष 17 मई को विश्व उच्च रक्तचाप दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष यह दिवस मेजर योर ब्लड प्रेशर एक्यूरेटली, कंट्रोल इट, लाइव लांगर यानि अपने रक्तचाप को सही तरीके से मापें इसे नियंत्रित करें, अधिक समय तक जीवित रहे, की थीम पर मनाया गया। विश्व उच्च रक्तचाप दिवस के अवसर पर कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा व जिला पंचायत सीईओ लोकेश चंद्राकर ने कलेक्टोरेट परिसर में आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में पहुंचकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश चौधरी की मौजूदगी में बीपी व शुगर की जांच कराई। वहीं जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुरक्षा से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। विकासखंड स्तर पर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों में जन-जागरुकता के लिए रंगोली, चित्रकला व पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिले के स्वास्थ्य केंद्रों में भी विशेष रूप से ओपीडी में आने वाले 30 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों के ब्लड प्रेशर व शुगर लेबल की जांच की गई।

    इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश चौधरी ने बताया: अनियमित दिनचर्या और अनुचित खान-पान की वजह से स्वास्थ्य को काफी नुकसान होता है। अनुचित खान-पान व भाग-दौड़ भरी दिनचर्या की वजह से रक्तचाप पर भी इसका असर पड़ता है और तभी व्यक्ति उच्च रक्तचाप या फिर निम्न रक्त चाप का मरीज बन जाता है। इसीलिए विशेषकर 30 वर्ष की आयु के बाद स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के साथ ही ब्लड प्रेशर व मधुमेह की जांच भी सभी को कराना ही चाहिए, ताकि इससे संबंधित बीमारियों को शुरुआत में ही नियंत्रित किया जा सके। विश्व उच्च रक्तचाप दिवस के अवसर पर भी जिले में लोगों को उच्च रक्तचाप से उत्पन्न होने वाली समस्याएं, कारण, लक्षण तथा इससे बचाव संबंधी जानकारी देते हुए इस दिशा में जागरुक करने का प्रयास किया गया। साथ ही स्वास्थ्य केंद्रों में शिविर लगाकर रक्तचाप और मधुमेह की स्क्रीनिंग की गई तथा आवश्यक परामर्श दिया गया।
    रक्तचाप या उच्च रक्तचाप के प्रमुख कारण व लक्षण

    रक्तचाप या उच्च रक्तचाप कई कारणों से होता है जिनमें से कुछ कारण शारीरिक और कुछ मानसिक होते हैं। रक्तचाप से तेज सिरदर्द, थकान, भ्रम, देखने में समस्या, सीने में दर्द, सांस लेने में तकलीफ, अनियमित रूप से बढऩे वाली दिल की धड़कन, यूरिन में ब्लड आना ऐसे लक्षण हो सकते हैं। इससे बचने के लिए जंक फूड खाने से परहेज करना चाहिए तथा अनियमित जीवन शैली में सुधार लाना चाहिए। जीवन में मानसिक तनाव को कम करने व शरीर को सक्रिय बनाए रखने के लिए डॉक्टर की सलाह से व्यायाम को नियमित दिनचर्या में शामिल करना चाहिए ताकि स्वस्थ व निरोग रहें।
    रोकथाम व उपचार

    हरी साग-सब्जियों का सेवन ज्यादा करना, नमक का कम उपयोग करना, नशीली और धूम्रपान जैसी चीजों का सेवन ना करना, समय पर डॉक्टर से जांच कराकर और परामर्श लेना, डॉक्टर की सलाह से नियमित रूप से व्यायाम कारगर है।

    उत्तर बस्तर कांकेर /शौर्यपथ /

    नया बस स्टैण्ड कांकेर के पास स्थित गढ़कलेवा में विधाओं का विस्तार किया जायेगा, यहां पर ग्राहकों के खाना खाने हेतु बैठक व्यवस्था के लिए शेड निर्माण, स्टोर रूम, किचन, विक्रय काउंटर सहित अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की जायेगी। संसदीय सचिव एवं कांकेर विधायक शिशुपाल शोरी और नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती सरोज जितेन्द्र ठाकुर ने पार्षदों के साथ गढ़कलेवा में शेड निर्माण के भूमिपूजन किया। इस अवसर पर नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष जितेन्द्र ठाकुर, पार्षद शैलेन्द्र शोरी, नरेश बिछिया, अनिला जैन, बाला तिवारी, रमशीला साहू, मनोज जैन, बसंत यादव, टिकेन्द्र ठाकुर, मुकेश तिवारी सहित पार्षदगण एवं महिला स्व -सहायता समूह के सदस्य उपस्थित थे।

    नगरपालिका कांकेर के मुख्य नगरपालिका अधिकारी दिनेश यादव ने बताया कि गढ़कलेवा में शेड निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 10 लाख रूपये स्वीकृत किये गये हैं, जिसमें से तीन शेड में लोगों के खाना खाने के लिए बैठक व्यवस्था होगी तथा एक शेड में स्टोर रूम, किचन तथा विक्रय काउंटर बनेगा। गढ़कलेवा के चारों ओर ग्रीन लाईव फेंसिंग की जायेगी तथा परिसर में शौचालय का भी निर्माण किया जायेगा।

    मुंगेली /शौर्यपथ /

    कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने अपने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान आज जिले के तहसील कार्यालय और नगर पंचायत कार्यालय सरगांव पहुॅचे और वहां संचालित विभिन्न कार्यों के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर डॉ. सिंह ने तहसील कार्यालय सरगांव का निरीक्षण करते हुए कार्यालय के पंजियों का अवलोकन किया और पंजियों को व्यवस्थित करने के निर्देश दिये। इसी तरह उन्होंने प्राप्त सभी प्रकरणों को पंजीकृत करने के निर्देश दिये। उन्होंने राजस्व पुस्तक परिपत्र के अंतर्गत आर बी 6-4 के लंबित प्रकरण, हल्कावार पटवारी प्रतिवेदन, पंजीकृत और अपंजीकृत आवेदन पत्र, अविवादित नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, अतिक्रमण, खाता विभाजन सहित अन्य लंबित राजस्व प्रकरणों के बारे में जानकारी प्राप्त की और लंबित प्रकरणों को शीघ्र निराकृत करने के निर्देश दिए।

    कलेक्टर डॉ. सिंह ने कार्यालय पहुॅचे ग्रामीणों से भी मुलाकात की और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान कलेक्टर डॉ. सिंह ने आम लोगों के लिए तहसील कार्यालय में रखे गए घड़े से पानी लेकर पानी पिया और पानी की गुणवत्ता को परखा। इसी तरह उन्होंने नगर पंचायत कार्यालय का भी निरीक्षण किया और संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर पंचायत सरगांव के अध्यक्ष श्री राजीव तिवारी, पथरिया एस.डी.एम. श्रीमती प्रिया गोयल, सहित संबंधित विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।


    कवर्धा/शौर्यपथ /

    राज्य शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं के तहत् अति महत्वाकांक्षी योजना अंतर्गत नरवा विकास योजना एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसके अंतर्गत पूरे छत्तीसगढ़ के नरवाओं के जलग्रहण क्षेत्र का उपचार किया जा रहा है जिससे पूरे क्षेत्र में वाटर लेबल की पर्याप्त उपलब्धता के साथ वहां के आसपास के लोगों के लिए पानी की उपलब्धता तथा वनक्षेत्र में पाये जाने वाले विभिन्न प्रकार के वन्यजीवों को भी पानी की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जा सके। इसी तारतम्य में कवर्धा वनमंडल अंतर्गत छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के निर्देशानुसार वर्ष 2021-22 के कैम्पा ए.पी.ओ. अनुसार 21 नालों में भू-जल संरक्षण कार्य का उपचार किया जा रहा है।
    मुख्य कार्यपालन अधिकारी (कैम्पा) रायपुर व्ही.श्रीनिवास राव एवं मुख्य वन संरक्षक, दुर्ग वृत्त दुर्ग बी.पी.सिंह ने कवर्धा वनमंडल में नरवा विकास योजना के तहत किए जा रहे विभिन्न कार्यों का गत दिनों निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वनमंडल के सभी स्तर के अधिकारी (वनमंडलाधिकारी से वनरक्षक तक) उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारी एवं कर्मचारियों को भू-जल संरक्षण कार्य के तकनीकी पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया। कवर्धा वनमंडल कवर्धा के वनक्षेत्रों के 21 नालों पर भू-जल संरक्षण कार्य के तहत् नरवा विकास परियोजना लगातार संचालित है जिसमें नरवा, नालों को पुर्नजीवित करने के लिए लूज बोल्डर चेकडेम, ब्रशवुड चेकडेम, मिट्टी के छोटे-छोटे बंधान, 30-40 संरचना तथा परकुलेशन टेंक, वाटरहोल का निर्माण किया जा रहा है।
    वन मंडलाधिकारी चूड़ामणि सिंह ने बताया कि 16 मई 2022 बुद्व पूर्णिमा के अवसर पर कवर्धा वनमंडल में नरवा वाक् का आयोजन किया गया। जिसमें वनमंडल अंतर्गत नरवा विकास योजना के तहत् संचालित भू-जल संरक्षण कार्य को क्षेत्र के स्थानीय जन प्रतिनिधियों के साथ-साथ वनमंडल के सभी स्तर के अधिकारी, कर्मचारियों के द्वारा नरवा पर पैदल चलकर विभिन्न प्रकार के निर्मित संरचनाओं से अवगत कराया गया तथा नरवा विकास से मनुष्य एवं वन्यप्राणियों के समन्वित लाभ के संबंध में चर्चा की गई। नरवा वाक् के अंतर्गत वनमंडल के सभी परिक्षेत्रों यथा-वन परिक्षेत्र-कवर्धा, तरेगांव, सहसपुर लोहारा, रेंगाखार, खारा, पंडरिया पूर्व, पंडरिया पश्चिम एवं भोरमदेव अभ्यारण्य कवर्धा, चिल्फी में जन जागरूकता जगाने के लिए विभिन्न नरवा, नाले पर प्रात: 6 बजे से 11 बजे तक ग्रामीणों एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ नाला पदयात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें जन प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों को कराए गए कार्यो का वनक्षेत्र में भ्रमण कराकर अवलोकन कराया गया। ग्रामीणों को कार्य की महत्ता के बारे में विस्तृत रूप से अवगत कराया गया साथ ही यह दिखाया गया कि इस कार्य में नरवा का अवश्य पुनरोद्धार होगा और आसपास के गांवो के तालाब, कुंए, नालों में पानी का जलस्तर उपर उठेगा। इस योजना के तहत ग्रामीणों को नरवा विकास योजनांतर्गत मजदूरी मूलक कार्य उपलब्ध कराया जा रहा है। कवर्धा वनमंडल अंतर्गत प्रतिमाह (60-70 हजार) साठ से सत्तर हजार मानव दिवस का रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है।

     मुंगेली /शौर्यपथ /

    कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह आज अपने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान पथरिया विकासखण्ड के ग्राम बैजना व ग्राम मद्कू पहुंचे और उन्होंने ग्राम बैजना में नीम के पेड़ और ग्राम मद्कू में गुलमोहर पेड़ के नीचे बैठकर चाौपाल लगाई। उन्होंने चाौपाल में ग्रामीणों की नागरिक केन्द्रित सेवाओं यथा पेयजल, बिजली, राशन, पेंशन, सड़क, आवास, राजस्व प्रकरण आदि से संबंधित समस्याओं को गंभीरता से सुना और समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. सिह ने कहा कि ग्राम के विकास में ग्रामीणजनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। छोटी-छोटी समस्याओं का निराकरण ग्राम पंचायत के माध्यम से ग्रामसभा की बैठक में किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ग्रामसभा की बैठक में ज्यादा से ज्यादा लोग शामिल होकर ग्राम के विकास के संबंध में चर्चा करें और महत्वपूर्ण निर्णय लेकर ग्राम के विकास में भागीदार बने। कलेक्टर डॉ सिंह ने जनचाौपाल में ग्राम बैजना के ग्रामीणों की मांग पर ग्राम बैजना से खम्हरिया मार्ग पर स्थित बिरना नाला में पुल निर्माण हेतु कार्ययोजना बनाने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। इससे आमजनों को आवागमन में सुविधा होगी। बैठक में उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत मद्कू क्षेत्र के 34 ग्रामों के लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए मद्कू समूह जल प्रदाय योजना बनाई गई है।
    इस योजना के तहत 43 करोड़ रूपए की राशि स्वीकृत की गई है। इस योजना के पूर्ण हो जाने पर 34 ग्रामों के लोगों को पाईपलाईन के माध्यम से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगी। तत्पश्चात् उन्होंने ग्राम बैजना में शासन की महत्वाकांक्षी सुराजी ग्राम योजना के तहत निर्मित गौठान में वर्मी कम्पोस्ट निर्माण, आजीविकामूलक गतिविधि, चारागाह, बाड़ी विकास के कार्य का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने प्राथमिक शाला भवन बैजना के निरीक्षण के दौरान नए सत्र में स्कूल प्रारंभ होने के पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसी तरह कलेक्टर डॉ. सिंह ने ग्राम मद्कू में स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान के निरीक्षण के दौरान खाद्यान्न का भण्डारण, वितरण, राशन कार्ड धारकों की संख्या आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त की और हितग्राहियों को निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न सामाग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी. एस. राजपूत, पथरिया एस.डी.एम. श्रीमती प्रिया गोयल सहित संबंधित विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।

    बेमेतरा/शौर्यपथ /

    प्रदेश महिला कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीमती फूलो देवी नेताम जी के निर्देशानुसार प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी के सचिव, बेमेतरा जिला के प्रभारी एवं नगर पंचायत बोड़ला के अध्यक्ष श्रीमती सावित्री साहू जी ने बेमेतरा के जिला महिला कांग्रेस कमेटी की बैठक ली, बैठक जिला महिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा के अध्यक्ष श्रीमती कविता साहू जी के नेतृत्व में और प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रश्मि ताम्रकर जी कवर्धा पूर्व शहर अध्यक्ष श्रीमती वर्षारानी ठाकुर जी,पार्षद संतोषी साहू जी,पिंकी बंजारे सम्पन्न हुआ।

    महिला कांग्रेस की बैठक को संबोधित करते हुए सावित्री साहू जी ने कहा कि जिले के सभी बूथों में 5 - 5 महिला कार्यकर्ता तैयार करना है जिसके लिए पदेश कांग्रेस कमेटी का सख्त निर्देश है इसलिए बेमेतरा के सभी महिला कांग्रेस के कार्यकर्ता एक्टिव हो जाये और सभी बूथ में 5- 5 महिला कार्यकता की सूची 15 दिवस के अंदर बना के प्रस्तुत करें जिसको ऊपर भेजना पड़ेगा औऱ जिला महिला कांग्रेस कमेटी की बॉडी गठन की जानकारी ली, शहर/ ब्लाक महिला कांग्रेस की भी बाडी गठन की भी विस्तार से ब्लाक अध्यक्षों से जानकारी ली, फिर आगे महिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को निर्देशित करते हुए सावित्री साहू जी ने कहा कि केंद्र में भारतीय जनता पार्टी के नरेंद्र मोदी जी के सरकार बैठी है

    जिन्होंने देश के महिलाओं के ऊपर बहुत ही अत्याचार एवं अन्याय कर रहे अभी वर्तमान में गैस सिलेंडर में 50 रुपये वृद्धि कर महिलाओ की पर्स से पैसा छीनने का काम किया है गैस सिलेंडर में बेतहासा वृद्धि हुई है वर्तमान में गैस सीलेण्डर का डर 1100 रुपये से अधिक हो गया है जबकि मनमोहन सरकार में समय गैस सिलेंडर का दर 350 रुपये था लेकिन केंद्र में बैठी भाजपा के नरेंद्र मोदी जी गैस सिलेंडर में बेतहाशा वृद्धि कर गृहणी को बर्बाद करने का काम किया बेरोजगारी में महिलाओं को धोखा देने का काम नरेंद्र मोदी जी क सरकार ने किया है चुनाव के पहले मोदी जी ने कहा था,

    वादा किया था हम हर वर्ष 2 करोड़ युवाओं को नौकरी देंगे लेकिन नौकरी देने तो बहुत दूर बल्कि 80 लाख लोगों की और नौकरी छीन ली गई है इसप्रकार महिलाओ को नौकरी न देकर वादा खिलाफी किया महिलाओं को धोखा दिया है ऐसे धोखेबाज भारतीय जनता पार्टी के केंद्र के नरेंद्र मोदी जी की सरकार को उखाड़ के फेकना है और बैठक में छत्तीसगढ़ के भपेश बघेल जी की सरकार किसानों के हित मे महिलाओ के हित मे गरीबों की हित लगातार काम कर रहे हैं अभी आप समाचार के माध्यम से देख रहे होंगे कि हमारे मुख्यमंत्री माननीय भपेश बघेल इतनी गर्मी में, धूप मे गांव गांव जा रहे आमजनता बातों को समस्या को सुन रहे हैं और तत्काल अधिकारियों को निर्देशित कर समस्या का निराकरण तत्काल कर रहे है इसप्रकार भपेश बघेल जी सरकार आम जनता हित लगातर काम कर रहे है और आगे भी छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी की सरकार दुबारा बनाने के लिए हम सब को लगातार काम करना है मेहनत करना है निर्देशित किया गया।

     15 साल के रमन सरकार के दौरान आदिवासी वनवासी वर्ग के ऊपर अत्याचार हुए उनके कानूनी अधिकार का हनन हुआ

    रायपुर/ शौर्यपथ /

    भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि जब-जब बस्तर के विकास की बाते होती है रमन सिंह बौखला क्यो जाते है? 15 साल तक प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे तब बस्तर के विकास को बाधित रखा। कांग्रेस की सरकार बनने के बाद बस्तर के विकास, बस्तर वासियों की रोजगार, शिक्षा, वनोपज मूल्य संवैधानिक अधिकारों पर कांग्रेस सरकार में काम शुरू हुआ है तो उसमें भी रमन को तकलीफ हो रही है। सरगुजा संभाग के सफल भेंट मुलाकात कार्यक्रम के बाद बस्तर संभाग में वनवासी वर्ग, आदिवासी वर्ग के हितों के लिए चलाए जा रहे सरकार के द्वारा योजनाओं की समीक्षा की जा रही है। जनता की समस्याओं को सुना जा रहा है उसका निराकरण किया जा रहा है और विकास कार्यों के अनेक सौगात इस दौरान दिए जाएंगे। इसमे बयानबाजी कर रमन सिंह ने जता दिया कि भाजपा को बस्तर के उत्थान पर आपत्ति है। बस्तर की जनता ने भाजपा को नकार दिया इसलिए भाजपाई बस्तर के विकास के प्रयत्नों में हमेशा अड़ंगा लगाना चाहते है।

    रमन सिंह द्वारा उदयपुर चिंतन शिविर के बारे में की गई टिप्पणी पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि उदयपुर के चिंतन शिविर में देश के वर्तमान हालात पर गंभीर चर्चा हुई है। मोदी भाजपा की 8 साल के कार्यकाल में देश में अराजकता फैला है। महंगाई चरम सीमा पर है । रसोई गैस के दाम कांग्रेस शासनकाल के दौरान मिलने वाले दाम से तिगुना दाम पर मिल रहे हैं। पेट्रोल-डीजल पर मनमाना एक्साइज ड्यूटी लगा कर जनता के ऊपर महंगाई का प्रहार किया जा रहा है। कई स्लैब में लगाई गई जीएसटी के चलते व्यापार-व्यवसाय तबाही की ओर है। युवाओं के हाथ में रोजगार नहीं है। सरकारी कंपनियों को धड़ाधड़ निजी हाथों में सौंपा जा रहे हैं। ट्रेन और प्लेन बेचे जा रहे हैं। सामाजिक समरसता को खराब करने का षड्यंत्र रचा जा रहे हैं। न्यायालय के कार्यों में भी सरकार हस्तक्षेप कर रही हैं। चतुर्थ लोकतंत्र की स्वतंत्रता का हनन किया गया है। इन सभी विषयों पर गंभीर चिंतन किया गया है। आजादी के बाद कांग्रेस ने जो भारत को मजबूत करने किसानों को आर्थिक से मजबूत बनाने गरीबी हटाने और भूख खत्म करने योजनाएं लाई उस के दम पर भारत विश्व में एक मजबूत राष्ट्र बनकर उभरा था बीते 8 साल में मोदी की सरकार ने उसे तहस-नहस किया है यह चिंता का विषय है।

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि देश की जनता मोदी भाजपा की असल चरित्र को समझ चुकी है और मान चुकी है कि मोदी भाजपा के बस में देश चलाना नहीं है। देश चलाना और देश को नई गति प्रदान करना अब कांग्रेस की जिम्मेदारी है और कांग्रेस जिम्मेदारी को उठाने के लिए तैयार है और मोदी भाजपा के वैमनस्यता फैलाने की राजनीति का अंत होने वाला है कांग्रेस आरएसएस भाजपा के तोडऩे की राजनीति के खिलाफ भारत जोड़ो अभियान चलायेगी और भाजपा के काले मंसूबे को पूरा होने नहीं देगी ।

    बदलता छत्तीसगढ़ :मड़कम के हाथों में बंदूक पहले भी थी और आज भी है

    मेरे बच्चे पढ़ रहे इंग्लिश मीडियम स्कूल में और जी रहे अच्छी लाइफ स्टाइल

    मड़कम मुदराज ने मुख्यमंत्री को सुनाई आपबीती.कहा आत्मग्लानि में किया सरेंडर.पहले एसपीओ बना और आज हूं इंस्पेक्टर

    मड़कम के हाथों में हथियार अब भी, लोगों की जान लेने नहीं बल्कि बचाने के लिए

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इंस्पेक्टर मड़कम को अपने पास बुलाकर कंधे पर हाथ रखा और बजवायी ताली

    रायपुर / शौर्यपथ /

    मुख्यमंत्री जी आपने सड़क, कैम्प और स्कूलों को सुधारकर नक्सल प्रभावित इलाके की तस्वीर बदल दी है। अब यहाँ लोगों में नक्सलियों का खौफ नहीं बल्कि आगे बढऩे की चाहत है। यहां के लोग सरकार की योजनाओं का लाभ भी उठा रहे हैं।
    कभी नक्सली संगठन में कमांडर रहे मड़कम मुदराज ने कोंटा में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आप बीती सुनाई और कहा कि मैं आपसे हाथ मिलाना चाहता हूं। इस पर मुख्यमंत्री ने बड़ी आत्मीयता से मड़कम के कंधे पर हाथ रखा और हाथ भी मिलाया। मुख्यमंत्री ने मड़कम के मुख्यधारा में लौटने पर सराहना की और उनके लिए ताली भी बजवायी।
    मड़कम के हाथों में बंदूक पहले भी थी और आज भी है। फर्क सिर्फ इतना है कि पहले खौफ ग्रामीणों में था और आज नक्सली इनके नाम से कांपते हैं। मड़कम ने बताया कि वे राह भटककर नक्सली संगठन में शामिल हो गए थे। लेकिन अपने ही भाई बन्धुओं का खून बहाने से आत्मग्लानि के चलते नींद नहीं आती थी। फिर एक दिन आत्मसमर्पण करने की ठान ली। आत्मसमर्पण के बाद एसपीओ बने। इसके बाद सिपाही, एएसआई, एसआई और अब डीआरजी में इन्स्पेक्टर हैं।
    पत्नी को भी दी थी नक्सली ट्रेनिंग- मड़कम बताते हैं कि कभी उनकी पत्नी भी उनके साथ संगठन में थीं। मैं ही उसे ट्रेनिंग देता था लेकिन हम दोनों ने तय किया कि अब खून-खराबे की जिंदगी नहीं जीना है। जिनके खिलाफ हमने बन्दूक उठाई है वे हमारे ही भाई-बहन हैं। मुख्यधारा में लौटकर अच्छा जीवन जीना है।
    आज बच्चे जी रहे अच्छी लाईफ स्टाइल-
    मड़कम कहते हैं कि आज वे उच्च पद पर पहुँच गए हैं। सैलरी भी अच्छी है। इस कारण बच्चों को अच्छे से पढ़ा पा रहे हैं। मेरे तीनों बच्चे इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ रहे हैं और अच्छी लाइफ स्टाइल जी रहे हैं। अगर आज नक्सली संगठन में होता तो इन सब चीजों की कल्पना भी नहीं कर सकता था।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision