August 06, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    PANKAJ CHANDRAKAR

    PANKAJ CHANDRAKAR

    दुर्ग / शौर्यपथ / रायपुर अखिल भारतीय शतरंज महासंघ द्वारा देश के सभी राज्यों में राज्य स्तरीय शतरंज टूर्नामेंट का आयोजन कराकर देश भर में जमीनी स्तर पर शतरंज को लोकप्रिय बनाने द्रुतगति से कार्य किया जा रहा है। अखिल भारतीय शतरंज महासंघ का मंसूबा है कि चेन्नई के महाबलीपुरम में होने जा रहा 44 वीं फीडे शतरंज ओलम्पियाड को देश भर के शतरंज खिलाड़ी देखे व जाने ,ओलम्पियाड से प्रेरणा लें तथाओलम्पियाड के आयोजन में शामिल होकर ग्रैंडमास्टरों से मिलने,फ़ोटो सेशन में शामिल होने ,शतरंज प्रशिक्षण तथा साईमल टेनियस खेलने का सुनहरा अवसर को प्राप्त करें।

    छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के अध्यक्ष राघवेंद्र सिंघानिया व महासचिव विनोद राठी ने प्रेस वार्ता में संयुक्त रुप से जानकारी देते हुए बताया 28 जुलाई से 10 अगस्त तक चेन्नई के महाबलीपुरम में होने जा रही ओलम्पियाड देश की सबसे बड़ी स्पर्धा है जिसे आयोजित करने का गौरव भारत को हासिल हुआ है। इस ओलम्पियाड में 170 देशों के 3000 चयनित खिलाड़ी भाग लेंगे। अखिल भारतीय शतरंज महासंघ द्वारा व्यापक स्तर से की जा रही है ।

    छत्तीसगढ़ में होने वाली सी एम ट्रॉफी से संबंधित पूछे गए एक सवाल का जवाब राघवेंद्र सिंघानिया ने देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ द्वारा छत्तीसगढ़ शासन के विशेष सहयोग से 19 सितंबर से 29 सितंबर तक भव्य आयोजन होना है जिसमें 20 देशों से 500 खिलाड़ी शिरकत करेंगे। इस ट्रॉफी का मुख्य उद्देश्य शतरंज को एक लोकप्रिय खेल के रूप में प्रतिष्ठित करना है। इस आयोजन से छत्तीसगढ़ के खिलाडियों को अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा।उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि 15 दिसम्बर से 22 दिसंबर तक रायपुर में अंडर 9 का राष्ट्रीय चयन स्पर्धा आयोजित की जावेगी।इस टूर्नामेंट में छोटे-छोटे बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा। बाल्यावस्था से ही बच्चे शतरंज खेलने के लिए अभिप्रेरित होंगे। ओलम्पियाड विजिट के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए श्री सिंघानिया ने कहा कि 18जून से 19 जून तक हम अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ में दो दिवसीय राज्य चयन शतरंज स्पर्धा राजनांदगांव में खिलाडिय़ों के लिए निशुल्क कराने जा रहे है ।यह स्पर्धा पूरी तरह से निशुल्क रहेगी। उक्त आयोजन चेस इन स्कूल्स कार्यक्रम का एक हिस्सा है। स्पर्धा के दोनों कैटेगरी के विजेता व उपविजेता के अलावा स्पर्धा में शामिल सरकारी स्कूलों स एक-एक सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका यानी कुल 6 खिलाडिय़ों का चयन ओलम्पियाड देखने के लिए किया जाएगा।

    इस स्पर्धा में अंडर 15 आयु समूह के स्कूली बच्चे भाग ले सकेंगे जिसकी पैदाइश 1 जनवरी 2007 या इसके बाद कि हुई हो।भाग लेने वाले समस्त खिलाडिय़ों का वर्ष 2022-23 के लिए ऑल इंडिया चेस फेडरेशन से पंजीयन आवश्यक है। सभी चयनित खिलाडिय़ों को तीन दिनों के लिए रुकने व उनके खाने का इंतजाम आयोजन समिति करेगी तथा प्रत्येक खिलाडिय़ों को यात्रा भत्ता के रूप में दो-दो हजार रुपये प्रदान किये जायेंगे। श्री सिंघानिया ने स्कूली बच्चों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में टूर्नामेंट में शिरकत कर ओलम्पियाड का हिस्सा बने।उल्लेखनीय है कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ के 22 स्कूलों का चेस इन स्कूल्स के नाम से ऑल इंडिया चेस फेडरेशन से पंजीयन है। नए शिक्षण सत्र से छत्तीसगढ़ के कम से कम 100 विद्यालयों को चेस इन स्कूल्स कार्यक्रम से जिला संघो के माध्यम से जोड़ा जाएगा।

    दुर्ग / शौर्यपथ / छावनी थाने में पदस्थ एएसआई फारूख शेख जो पिछले कई दिनों से लाईन अटैच थे वे आज सुबह पॉवर हाउस के सुविधा लाज के जिस कमरे में ठहरा हुआ था उसी कमरे में लगे पंखे के हुक में गमछा के सहारे फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया। ज्ञातव्य हो कि मदर्स डे के दिन इस एसआईआई ने बाईक सवार चार लडकों को अपनी कार से ठोकर मार दिये थे, जिसके कारण इन्हें लाईन अटैच कर दिया गया था। एएसआई फारूख के आत्महत्या का प्रमुख कारण नही पता चल पाया है, हालांकि मिली जानकारी के अनुसार आत्महत्या के कई कारण है, एक तो पारिवारिक कलह, दूसरा लाईन अटैच भी कारण है।

    जानकारी के मुताबिक बीती 8 मई की रात 9 बजे न्यू पुलिस लाइन दुर्ग में एक तेज रफ्तार कार ने दो बाइक में सवार चार युवकों को अपनी चपेट में ले लिया था। इस सड़क दुर्घटना में उत्कल नगर निवासी आकाश तांडी 24 वर्ष की मौत हो गई। वह अपनी मां के लिए मदर्स डे और पत्नी के लिए बर्थ डे केक लेकर दोस्तों के साथ घर लौट रहा था। इस हादसे में आकाश के तीन दोस्त बबलू नाग, दिनेश महानंद और रमेश लोहा बुरी तरह घायल हो गए। घायलों के बयान पर पाया गया कि जिस कार ने उन्हें टक्कर मारी थी वह एएसआई फारूक शेख की थी। वह बिना घायलों को बचाए उन्हें मरता छोड़ वहां से भाग गया था। जांच में नाम आने पर एसपी ने उसे लाइन अटैच किया था, जिससे भी वह काफी परेशान था। इसके कारण एवं पारिवारिक कलह के कारण फारूख शेख तीन चार दिन से घर नही जा रहे थे और पॉवर हाउस के सुविधा लाज में ठहरे हुए थे और शनिवार को सुबह फांसी के फंदे पर झूल गये।

    एएसपी सिटी संजय ध्रुव के अनुसार एएसआई फारूक शेख छावनी थाने में पदस्थ था। वह दुर्ग पुलिस लाइन में अपने परिवार के साथ रहता था। फारूक कुछ दिन से मानसिक रूप से काफी परेशान रहता था। वह अक्सर सुविधा लॉज में रुकता था और घर भी नहीं जाता था। वह पिछले तीन चार दिनों से सुविधा लाज में ही रह रहा था।

    सुबह छावनी पुलिस को सूचना मिली की उसने लॉज के कमरे में गमछे के सहारे पंखे के हुक से फांसी लगा ली है। पुलिस मौके पर पहुंची पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया है। जांच के दौरान घटना स्थल से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    राजनांदगांव / शौर्यपथ /

    स्वास्थ्य सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में सोमवार को शून्य से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों व किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य की जांच करने के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत होने वाले इस विशेष स्वास्थ्य शिविर के लिए कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैंए जिसके अनुरूप शिविर लगाने की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शिविर में स्वास्थ्य जांच के साथ ही स्वास्थ्य परामर्श एवं उपचार सेवा भी प्रदान की जाएगी।
    शिविर में शून्य से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों व किशोर-किशोरियों के कान-नाक-गला, हृदय, मस्तिष्क, हड्डी व नेत्र रोग से संबंधित जांच की जाएगी। शिविर में फिजियोथेरेपी के साथ ही दवा वितरण भी किया जाएगा। शिविर हेतु आवश्यक तैयारियों के व्यवस्थापन की कार्रवाई की जा रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यरत सभी चिरायु दलों को निर्देशित किया गया है कि उनके द्वारा चिन्हांकित सभी बच्चों को 23 मई को आयोजित होने वाले कैंप में अनिवार्य रूप से लाया जाए तथा उनका स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ही आवश्यक जांच व उपचार उपलब्ध कराया जाए।

    इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश चौधरी ने बताया: बदलते मौसम में स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी होना आम बात है। इसलिए मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए समस्या आने से पहले ही सावधानी के साथ सतर्कता बरतने से स्वास्थ्य से संबंधित परेशानियों पर सहजता से नियंत्रण किया जा सकता है। विशेषकर गर्मी के मौसम में बच्चों व किशोर-किशोरियों को भी कई तरह की स्वास्थ्यगत परेशानियां होने लगती हैं तथा इससे बचाव के लिए हरसंभव प्रयास किए जाते हैं। जिले में विभिन्न जनजागरुकता कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं। कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा के मार्गदर्शन में 23 मई को जिला चिकित्सालय राजनांदगांव में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत चिन्हांकित बच्चों का विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में जिला चिकित्सालय के विशेषज्ञ चिकित्सक, आयुष्मान भारत अंतर्गत अनुबंधित निजी चिकित्सालय पल्स हॉस्पिटल दुर्ग के हृदय रोग विशेषज्ञ एवं न्यूरोलॉजिस्ट सेवाएं देंगे। शिविर में शून्य से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों व किशोर-किशोरियों के साथ ही शिशु रोग संबंधी समस्या होने पर भी परिजन शिविर में उपस्थित होकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श एवं उपचार सेवा ले सकते हैं।

    मुंगेली / शौर्यपथ

    देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आज मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राज्य के 26 लाख 68 हजार से अधिक किसानों, भूमिहीन कृषि मजदूरों, पशुपालकों और गौठान से जुड़ी समूह की महिलाओं को 1804 करोड़ 50 लाख रुपए की राशि सीधे उनके बैंक खातों में आनलाईन अंतरण किया। जिसमें उन्होंने राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अन्तर्गत खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के तहत जिले के 87 हजार 872 कृषकों के खातों में पहली किश्त के रूप में 58 करोड़ 85 लाख रुपए, राजीव गांधी ग्रामीण कृषि भूमिहीन मजदूर न्याय योजना के तहत 14 हजार 152 भूमिहीन मजदूरों के खातों में 02 करोड़ 83 लाख रुपए और गोधन न्याय योजना के तहत 339 गोबर विक्रेताओं के खातों में 05 लाख 66 हजार से अधिक की राशि अंतरित की। इस अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल सभागृह में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां मुख्य अतिथि के रूप में छतीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष श्री शैलेष नितिन त्रिवेदी सहित जनप्रतिनिधिगण, योजना के हितग्राही वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से राशि अंतरण कार्यक्रम में शामिल हुए। जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री त्रिवेदी ने इन योजनाओं के लाभांवित किसानों और हितग्राहियों को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे राज्य के विभूतियों ने छत्तीसगढ़ के विकास के लिए जो सपने देखे थे वह सपना मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा साकार किया जा रहा है। किसानों को उनके फसलों के एवज में वाजिब दाम दिया जा रहा है। राज्य सरकार जरूरत के समय किसानों के जेब में पैसा डालने का काम कर रही है। इससे राज्य की अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ मात्र एक ऐसा राज्य है जहां गोधन न्याय योजना के तहत 02 रूपए किलो में गोबर खरीदी, राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत 09 हजार रूपए प्रति एकड़ की दर से आदान सहायता राशि और राजीव गांधी ग्रामीण कृषि भूमिहीन मजदूर न्याय योजना के तहत भूमिहीन मजदूरों को प्रतिवर्ष 07 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। उन्होंने कहा कि कर्ज के कुचक्र से मुक्ति दिलाने के लिए किसानों के अल्पकालिक कृषि ऋण को माफ किया गया। इस अवसर पर उन्होंने मुंगेली जिले की गौरवशाली इतिहास को भी याद किया। कार्यक्रम को राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री थानेश्वर साहू ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी ने आधुनिक भारत का जो सपना देखा था, वह सपना छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा साकार किया जा रहा है। चारों तरफ सुख समृद्धि का वातावरण निर्मित हुआ है। अन्नदाताओं के चेहरों में खुशी झलक रही है। यह सब राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण कृषि भूमिहीन मजदूर न्याय योजना और गोधन न्याय योजना के तहत ही संभव हो रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लेखनी सोनू चंद्राकर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा संचालित योजना गांव-गांव तक पहुंच रही है। नगर पालिका परिषद मुंगेली के अध्यक्ष श्री हेमेन्द्र गोस्वामी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण कृषि भूमिहीन मजदूर न्याय योजना और गोधन न्याय योजना लागू किया गया है तब से लोगों में और अधिक उत्साह का माहौल है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा लागू उक्त योजना पूरे देश के लिए मॉडल बनेगा। इससे पहले कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना किसानों की हितैषी योजना है और इस योजना के तहत उनके बैंक खातो में की गई अंतरित राशि से उनमें समृद्धि आएंगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री त्रिवेदी ने राजीव गांधी ग्रामीण कृषि भूमिहीन मजदूर न्याय योजना के तहत प्रतीकात्मक रूप से 30 हितग्राहियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्री संजीत बनर्जी, छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मण्डल के सदस्य श्रीमती अम्बालिका साहू, छत्तीसगढ़ भवन सन्निर्माण कर्मकार मण्डल के सदस्य श्री श्याम जायसवाल, छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति प्राधिकरण के सदस्य सुश्री रत्नावली कौशल और छत्तीसगढ़ मछुवा कल्याण बोर्ड के सदस्य श्री प्रभु मल्लाह, पूर्व विधायक श्री चुरावन मंगेश्कर, श्री चंद्रभान बारमते, जिले के पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन सिंह, अपर कलेक्टर श्री तीर्थराज अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर द्वय श्रीमती नम्रता आनंद डोंगरे, श्री नवीन भगत, कृषि विभाग के उपसंचालक श्री डी. के. व्यौहार, प्रतिष्ठित नागरिक श्री सागर सिंह बैस, श्री अनिल सोनी, श्री राकेश पात्रे, श्री आत्मानंद क्षत्रिय, श्री स्वतंत्र मिश्रा, श्री नरेश पाटले, श्रीमती मायारानी सिंह, श्री राजेश छैदईया, श्री रेखचंद कोशले सहित वरिष्ठ नागरिक, जनप्रतिनिधि, विभिन्न मीडिया के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कृषक एवं विभिन्न योजनाओं के हितग्राही और नगरवासी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला कलेक्टोरेट के अधीक्षक श्री अशोक सोनी ने किया। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी. एस. राजपूत ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

    पट्टा व आवास स्वीकृति पाकर हितग्राहियों के चेहरे खिले

    अब तक 426 परिवारों को मिला उनका हक-अधिकार

    कवर्धा / शौर्यपथ /

    कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक मो. अकबर ने आज कॉलेज ऑडोटोरियम भवन में भूमिहिन परिवारों को उनका हक प्रदान करते हुए आवासीय पट्टा का वितरण किया। भूमिहिन परिवारों को पट्टा के साथ-साथ 10 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास स्वीकृति पत्रक भी प्रदान किया गया। आवासीय पट्टा एवं आवास की स्वीकृति पत्र पाकर हितग्राहियों को चेहरे खिल उठे।
    कैबिनेट मो.अकबर ने कवर्धा प्रवास के दौरान आज ऑडोटोरियम भवन में राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर योजना एवं गोधन न्याय योजना के तहत हितग्राहियों को राशि अंतरण कार्यक्रम में शहर के 144 हितग्राहियों को उनके हक-अधिकार का आवसीय पट्टा वितरण किया तथा 10 हितग्राहियां को प्रधानमंत्री आवास निर्माण किये जाने हेतु स्वीकृति प्रदान कर बधाई व शुभकामनाएं दी।

    नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने बताया कि राजस्व नजूल विभाग टीम व नगर पालिका की टीम सर्वे कार्य पूर्ण कर सभी पात्र परिवारों को राशि जमा किये जाने हेतु पत्र तामिली कराया गया। उन्होनें बताया कि 13 मई को 282 हितग्राहियों आवासीय पट्टा प्रदान किया गया था आज पुन: 144 हितग्राहियों को आवासीय पट्टा मो. अकबर के हाथों प्रदान किया गया। इस प्रकार नगरीय क्षेत्र में 426 हितग्राहियों को उनके अधिकार का पट्टा प्रदान किया जा चुका है जिन हितग्राहियों द्वारा निर्धारित राशि जमा किया जा रहा है उनको भी जल्द से जल्द पट्टा प्रदान किया जावेगा। उन्होनें बताया कि दिनांक 13 मई तक जिन-जिन हितग्राहियों द्वारा जमा किया गया है उन सभी हितग्राहियों को पट्टा वितरण किया जा चुका है।
    नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने राजीव गांधी आश्रय योजना के तहत आवासीय पट्टा वितरण करते हुए कहा कि अब पात्र व्यक्तियों को उनके हक की पट्टा मिल जाने उनके चेहरे में खुशी झलक रही है उन्होनें बताया कि आवासीय पट्टा के साथ-साथ प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ भी तुरंत प्रदान करते हुए आवास के लिए 10 हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया।

    इस अवसर पर पंडरिया विधायक ममता चंद्राकर, क्रेडा सदस्य कन्हैया अग्रवाल, कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह, जिला पंचायत सीईओ संदीप कुमार अग्रवाल, डीएफओ चूड़ामणि सिंह कलीम खान, उपाध्यक्ष जमील खान, पार्षदगण, एल्डरमेन सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

    धमतरी / शौर्यपथ /

    केंद्र सरकार ने देशवासियों को बड़ी राहत देते हुए पेट्रोल-डीजल के साथ रसोई गैस के दाम कम कर बड़ी राहत दी है। उक्त ऐलान पर भाजपा आदिवासी नेत्री एवं जिला पंचायत सदस्य अनीता ध्रुव ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं वित मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताया है। उन्होंने कहा इसका लाभ छत्तीसगढ़वासियों को भी मिला है। महंगाई से राहत की मांग के बाद केंद्र सरकार ने लोगों को बड़ी राहत दी है। केंद्र ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइड ड्यूटी कम की है। इस देशव्यापी रिलीफ का लाभ छत्तीसगढ़वासियों को भी मिलेगा।
    अनीता ध्रुव ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दाम में कमी से नि:संदेह सभी लोगों को राहत मिलेगी। खर्च में कमी आएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की सबसे पहली प्राथमिकता देश की जनता है। मोदी सरकार गरीबों के कल्याण के लिए समर्पित है। गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों की मदद के लिए कई पहल की गई हैं, जिसके परिणामस्वरूप मोदी सरकार के कार्यकाल में औसत मुद्रास्फीति पहले की सरकारों की तुलना में कम रही है। प्रधानमंत्री द्वारा गरीबों और आम लोगों से किए गए वादे के अनुरूप आज कई उपाय किए जा रहे हैं जिसमें पेट्रोल पर 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 7 रुपये प्रति लीटर उत्पाद शुल्क में कटौती की गई है। इस कटौती के बाद पेट्रोल 9.5 रुपये प्रति लीटर और डीजल 7 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो जाएगा। पेट्रोल-डीजल के दाम में कटौती के फैसले से विभिन्न क्षेत्रों पर सकारात्मक प्रभाव दिखाई दिया है। उन्होंने कहा कि इस साल प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 12 सिलेंडर प्रति वर्ष 200 रुपये की सब्सिडी देने का भी निर्णय लिया गया है। इससे नौ करोड़ लाभार्थियों को लाभ होगा और इससे 6100 करोड़ रुपये के राजस्व पर असर पड़ेगा। अनीता ध्रुव ने प्रदेश के भूपेश बघेल कांग्रेस सरकार से मांग किया है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में भी वैट कम करें, जिससे प्रदेश की जनता को और अधिक लाभ मिल सकें।

    राजनांदगांव / शौर्यपथ /

    दुर्ग नेशनल हाईवे में स्थित एक ढाबा में रविवार सुबह मुस्लिम युवकों की चाय की कीमत को लेकर उठा विवाद उस वक्त हिंसक रूप ले लिया, जब इस भीड़ ने ढाबा में जमकर तोडफ़ोउ़ करते उत्पात मचाया। दरअसल पूरा मामला चाय पीने के बाद ढाबा मालिक के द्वारा मांगे गए पैसे को लेकर शुरू हुआ था। आज सुबह लगभग 5.30 बजे कुछ युवक चाय पीने के लिए ढाबा में रूके। चाय पीने के बाद जब बिल की रकम युवकों ने देखी तो उन्होंने महंगी चाय बेचने के नाम पर ढाबा संचालक के साथ विवाद शुरू कर दिया, उस दौरान तकरीबन 15.20 से युवकों की ढाबा मालिक के साथ बहस हुई। ढाबा मालिक के चाय के दाम पर अडऩे से मामला कुछ देर के लिए शांत हुआ।

    तकरीबन डेढ़ से दो घंटे बाद एकाएक भीड़ के शक्ल में मुस्लिम युवकों ने ढाबा में धावा बोल दिया। भीड़ देखकर ढाबा मालिक दीपक बिहारी और उसके भाई के होश उड़ गए। इससे पहले बातचीत हो पाती, भीड़ ने ढाबा के कुर्सी और अन्य सामानों को तहस-नहस करना शुरू कर दिया। ढाबा के बाहर रखे प्लास्टिक के कुर्सियों को पूरी तरह से तोड़ दिया। भीड़ के हिंसक रूख को देखते हुए ढाबा में काम कर रहे छोटे बड़े कर्मचारी जान बचाकर भागे, लेकिन ढाबा मालिक दीपक और उसके भाई को मुस्लिम युवकों ने पकड़ लिया और उनकी बेतहाशा पिटाई की। इस दौरान भीड़ में से किसी एक युवक ने ढाबा मालिक पर धारदार हथियार से हमला भी कर दिया, जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि शहर के नजदीक एक धार्मिक स्थल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुस्लिम युवक पहुंचे थे। सुबह वापसी के दौरान इन्हीं युवकों का ढाबा में विवाद हुआ और घटना ने हिंसक रूख अख्तियार कर लिया।

     दंतेवाड़ा /शौर्यपथ/

    नक्सलगढ़ जि़ला दंतेवाड़ा एक बार फिर नया और बड़ा कीर्तिमान रचने जा रहा है। यह है माँ दंतेश्वरी को पहली बार 11000 मीटर ( 11 किमी) लंबी चुनरी समर्पित करने का।
    डैनेक्स दंतेवाड़ा एक विश्व कीर्तिमान बनाने जा रहे हैं। ये चुनरी कहीं और नहीं दंतेवाड़ा की गारमेंट फैक्ट्री में महिलाओ ने बनाया है जिसे 23 मई को सीएम भूपेश बघेल मां दंतेश्वरी को समर्पित करेंगे।

    डैनेक्स गारमेंट फैक्ट्री हारम की करीब 50 महिलाएं माता चुनरी बनाने में जुटी थी।

    8000 मीटर की चुनरी मध्यप्रदेश के मंदसौर में नर्मदा मैया को समर्पित की गई थी। उस रिकॉर्ड को तोड़ते हुए दंतेवाड़ा में डैनेक्स द्वारा 11000 मीटर लंबी चुनरी बनाई गई और दंतेश्वरी माई को समर्पित किया जाएगा। दरअसल डैनेक्स नवा दंतेवाड़ा गारमेंट फैक्ट्री दंतेवाड़ा में स्थित एक गारमेंट फैक्ट्री है। जिला प्रशासन की मदद से दंतेवाड़ा की महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए डेढ़ साल पहले चालू की गई थी। महिलाएं देश की ब्रांडेड कपड़ा कम्पनियों के लिए कपड़े की सिलाई का काम कर रही हैं। अब तक करीब 40 करोड़ रुपए तक का लॉट बेंगलुरु, दिल्ली सहित अन्य शहरों में भेजा जा चुका है। अब यह पहला यूनिट है जो अब एक नया कीर्तिमान रचने जा रहे हैं। विश्व की सबसे लंबी चुनरी 11000 मीटर की चुनरी बनाकर दंतेश्वरी माई को समर्पित करने जा रहे हैं। कलेक्टर दीपक सोनी ने बताया कि 11000 मीटर की चुनरी बनाने का काम डैनेक्स गारमेंट फैक्ट्री की महिलाओ ने किया है।

     दुर्ग / शौर्यपथ / अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर पाटन के चीचा (बीएमसी) जैव विविधता प्रबंधन समिति को पक्षियों के संरक्षण की दिशा में उत्कृत कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

    छत्तीसगढ़ राज्य जैव विविधता बोर्ड द्वारा जैव विविधता दिवस पर प्रदेश में जैव विविधता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे व्यक्ति और संस्था को सम्मानित किया जाता है। इसी कड़ी में दुर्ग वन विभाग के कार्यालय में हुए वर्चुअल कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के द्वारा चीचा बीएमसी को प्रशस्ति पत्र और सम्मान राशि का चेक देकर उनका सम्मान किया गया।विदित हो कि चीचा जलाशय में प्रति वर्ष प्रवासी पक्षी आते हैं और अपनी शर्दियां यहां बिताते हैं ,इन्ही प्रवासी पक्षियों के संरक्षण और उन्हें शिकारियों से बचाने के साथ पक्षियों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए चीचा की जैव विविधता प्रबंधन समिति को सम्मानित किया गया।

    इसी के साथ दुर्ग वन मंडल क्षेत्र में पीपल फॉर एनीमल संस्था को पालतू पशुओं की श्रेणी में तथा नवागढ़ के किशोर राजपूत को व्यक्तिगत श्रेणी में देशी किस्म के बीजों के संरक्षण के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

    इस अवसर पर वन विभाग के सीसीएफ  बीपी सिंह, डीएफओ  शशि कुमार ,एसडीओ मोना महेश्वरी ,पक्षी विशेषज्ञ  राजू वर्मा, चीचा बीएमसी अध्यक्ष  पंकज चंद्राकर,  संतोष हुलेश्वर पटेल, श्री किशोर चंद्रकार, इंद्राणी साहू, त्रिवेणी मनहर गोविंद कश्यप, पीपल फॉर एनीमल के आंचल दानी, बिदिशा बिस्वास, धारिनी जोशी, कीर्ति राव, अंकित विष्णु वर्धन, जयती गुप्ता, स्नेहा साहू सहित वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

    रायपुर / शौर्यपथ /

    मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने आज किसानों के साथ रायपुर के साइंस कॉलेज ऑडिटोरियम में राज्य स्तरीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर जनसंपर्क विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ में पिछले साढ़े तीन वर्षों में हुए विकास एवं उपलब्धियों पर आधारित इस छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। राज्य शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं पर इसमें विशेष रूप से फोकस किया गया है। अगले एक महीने तक यह छायाचित्र प्रदर्शनी आम लोगों के लिए खुली रहेगी।

    मुख्यमंत्री  बघेल ने प्रदर्शनी स्थल पर लगे पूर्व प्रधानमंत्री  राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने प्रदर्शनी के उद्घाटन के बाद इसका अवलोकन भी किया। उन्होंने अलग-अलग योजनाओं के मैदानी स्तर पर क्रियान्वयन की तस्वीरें गौर से देखीं। उन्होंने  धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना और मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना की तस्वीरें देखते हुए वहां मौजूद विभागीय अधिकारियों से इन योजनाओं का फीडबैक भी लिया। मुख्यमंत्री के साथ विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा और रायपुर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष  पंकज शर्मा ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

    जनसंपर्क विभाग द्वारा साइंस कॉलेज परिसर स्थित डीडीयू ऑडिटोरियम में लगाई गई छायाचित्र प्रदर्शनी में राज्य शासन की फ्लैगशिप योजनाओं के विभिन्न जिलों में क्रियान्वयन की तस्वीरें अलग-अलग सेगमेंट में प्रदर्शित की गई हैं।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision