
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
रायपुर / शौर्यपथ /
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज से अपने भेंट-मुलाकात अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत की। भेंट-मुलाकात अभियान के दूसरे चरण में मुख्यमंत्री श्री बघेल बस्तर संभाग के दौरे पर हैं। बस्तर के कोंटा विधानसभा से उन्होंने अभियान की शुरुआत की है। भेंट-मुलाकात के लिए मुख्यमंत्री श्री बघेल आज रायपुर से कोंटा पहुंचे। यहां कोंटा के गल्र्स हायर सेकंडरी स्कूल में बने अस्थायी हैलीपेड पर उनके स्वागत के लिए भारी जनसमूह मौजूद था, जिन्होंने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से आत्मीय स्वागत किया। स्वागत के दौरान मुख्यमंत्री को छिंद पत्तों से बना परम्परागत गुलदस्ता भेंट किया गया। मुख्यमंत्री ने भी जनसमूह का अभिवादन किया। कोंटा में भेंट-मुलाकात से पूर्व मुख्यमंत्री बघेल सबसे पहले श्री राम लिंगेश्वर मंदिर पहुंचे और मंदिर में मौजूद स्तम्भ, शिवलिंग व नंदी की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ वाणिज्य मंत्री कवासी लखमा, सांसद दीपक बैज भी उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि बस्तर संभाग में भेंट-मुलाकात अभियान के दूसरे चरण में मुख्यमंत्री 18 मई से 2 जून तक बस्तर के विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे। कोंटा विधानसभा क्षेत्र से शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल राम लिंगेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के निरीक्षण करने पहुंचे। यहां उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने दवाइयों की उपलब्धता की जानकारी ली। साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मौजूद बुजुर्ग मरीज के साथ बैठकर उनसे बातचीत की।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश ने प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में भेंट-मुलाकात कर रहे हैं। भेंट-मुलाकात अभियान के पहले चरण में मुख्यमंत्री श्री बघेल 4 से 11 मई तक सरगुजा संभाग में थे। इस दौरान उन्होंने तीन जिलों के आठ विधानसभा में जनता के बीच पहुंचकर शासकीय योजनाओं को क्रियान्वयन और जनता को मिल रहे लाभ को जाना। वहीं मुख्यमंत्री श्री बघेल ने संपर्क-संवाद-समाधान के ध्येय के साथ जनता से सीधी बात की और उनकी समस्या को जाना, साथ ही उन समस्या का त्वरित निराकरण किया। क्षेत्र की जनता की मांगों पर मुख्यमंत्री बघेल ने जनआकांक्षाओं के अनुरूप अनेक सौगातें भी दीं।
रायपुर /शौर्यपथ/
राज्य साइबर पुलिस थाना द्वारा ऑनलाइन ठगी के प्रकरणों को बड़ी सजगता के साथ विवेचना कर आरोपियों पर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में शेयर मार्केट में ऑनलाइन निवेश के नाम पर ठगी करने वाले कंपनी के डायरेक्टर को राज्य साइबर पुलिस थाना द्वारा गिरफ्तार किया गया है। ठगी की राशि 96 लाख रूपये जिन खातों में जमा की गई थी, उसे फ्रिज कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपियों द्वारा स्वयं को सिंगापुर की एक फाइनेंसर कंपनी का फाइनेंशियल एनालिस्ट बताकर व्हाट्सएप के माध्यम से दोस्ती की और उस कंपनी की एक शाखा भारत में होने की जानकारी दी। ट्रेडिंग अकाउंट खोलने का लिंक भेज कर रजिस्टर्ड कराया और इन्वेस्ट करने पर म्युचुअल फंड से ज्यादा राशि दिलाने का भरोसा दिलाया और 87 लाख रूपये की धोखाधड़ी की गई। ठगी का एहसास होने पर प्रार्थी ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, तकनीकी सेवाओं के समक्ष 26 अक्टूबर 2021 को शिकायत दर्ज कराया। राज्य साइबर पुलिस थाना में धारा 420 सहित सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना के लिए लिए राज्य साइबर पुलिस थाना की टीम गठित की गई। जांच के लिए महाराष्ट्र एवं कर्नाटक टीम रवाना की गई। जांच में पाया गया कि क्रिएटिव टेक्नोलॉजी कंपनी के साथ ही अन्य कंपनी ठगी के उद्देश्य से खोली गई है। जो रजिस्टर आफ कंपनीज में कराई गई थी। मिनिस्ट्री आफ होम अफेयर्स द्वारा पूर्व में उपरोक्त कंपनियों पर कार्रवाई हेतु रजिस्टार आफ कंपनी को निर्देशित किया गया था।
गिरफ्तार हुए कंपनी के डायरेक्टर मोहसीन एन ने बताया कि उसने अन्य साथियों के साथ मिलकर क्रिएटिव टेक्नोलॉजी एवं अन्य कंपनी को विदेशी नागरिक के साथ मिलकर रजिस्टर कराया था। जिसे विधिवत गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर रायपुर लाया गया। धोखाधड़ी के लिए जिन बैंक अकाउंट का उपयोग किया गया था, उसे बैंक दस्तावेजों के आधार पर 96 लाख रुपये डेबिट सीज कराया गया है। विवेचना एवं गिरफ्तारी की कार्रवाई में पुलिस थाना प्रभारी निरीक्षक निशीथ अग्रवाल, उपनिरीक्षक अपारिजात सिंह सहित अन्य सदस्य भी शामिल थे।
रायपुर /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री जी का स्वागत एवं अभिनंदन किया।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात के दूसरे चरण में कोटा विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे, यहां के नागरिकों ने पारंपरिक ढंग से मुख्यमंत्री जी का स्वागत एवं अभिनंदन किया ।यहां ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का स्वागत छिन्द पत्ता से बने पारम्परिक गुलदस्ता से किया।
कोंटा क्षेत्र में छिन्द के पेड़ बहुतायत में है और यहाँ इसकी कई कलात्मक वस्तुयें एवं झाड़ू आदि बहुत बनाई जाती है, जो ग्रामीण जनों की आय का साधन भी है।
रायपुर /शौर्यपथ/
श्री राम लिंगेश्वर मंदिर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की पूजा-अर्चनाभेंट-मुलाकात अभियान में बस्तर पहुँचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोंटा के श्री राम लिंगेश्वर मंदिर पहुँचे
श्री राम लिंगेश्वर मंदिर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की
रायपुर /शौर्यपथ/
प्रदेश के विधि-विधायी कार्य मंत्री मोहम्मद अकबर से उनके शंकर नगर स्थित निवास कार्यालय में शासकीय अधिवक्ताओं के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। उन्होंने शासकीय अधिवक्ताओं के मानदेय में बढ़ोत्तरी के लिए पहल करने पर विधि-विधायी कार्य मंत्री का अभिनंदन कर उन्हें प्रतीक चिन्ह देकर उनका सम्मान किया।
शासकीय अधिवक्ताओं के मानदेय में 12 वर्षों में बढ़ोत्तरी हुई है। शासकीय अधिवक्ताओं ने मानदेय में बढ़ोत्तरी के लिए पूर्व में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सम्मानित किया था। लोक अभियोजक, रायपुर, के.के. शुक्ला के नेतृत्व में आज शासकीय अधिवक्ताओं का प्रतिनिधि मंडल विधि मंत्री से मिला। मानदेय बढ़ोत्तरी की पहल करने पर उन्होंने विधि-विधायी मंत्री मोहम्मद अकबर का आभार व्यक्त कर उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट किया।
शासकीय अधिवक्ताओं के प्रतिनिधि मण्डल में सर्व के.के. शुक्ला, आदित्य झा, मनोज वर्मा, राघवेन्द्र सिंह, अरविन्द सिंह चीमा, विजय भोई, विजय लांजे, मोहन साहू, हामिद हुसैन, यास्मिन बेगम, शमीम परवीन, मौरिसा नायडू इत्यादि शामिल थे।
रायपुर /शौर्यपथ/
प्रदेश के परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर से यहाँ द रायपुर, बस्तर कोरापुट परिवहन संघ के प्रतिनिधि मण्डल ने भेंट की। उन्होंने संघ के सदस्यों को उनकी ट्रकों को बस्तर क्षेत्र में लौह अयस्क का लदान (लोड) मिलने को लेकर हो रही दिक्कतों से परिवहन मंत्री को अवगत कराया।
परिवहन मंत्री से हुई चर्चा में द रायपुर, बस्तर कोरापुट परिवहन संघ के सदस्यों ने कहा कि बस्तर क्षेत्र में ट्रकों को लौह अयस्क का लोड मिलने को लेकर बस्तर परिवहन संघ के साथ हुये समझौते का पालन नहीं कराया जा रहा हैै। उन्होंने इस संबंध में हो रही दिक्कतों को दूर करने में सहयोग की मांग की। परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर ने उन्हें यथासंभव पहल करने का आश्वासन दिया।
द रायपुर, बस्तर कोरापुट परिवहन संघ के प्रतिनिधि मण्डल में संरक्षक - जसप्रीत सिंह ढिल्लन, अध्यक्ष-श्री सुखदेव सिंह सिद्धु, सचिव-श्री हरनीत सिंह सिद्धु, उपाध्यक्ष-श्री जसविन्दर सिंह सिद्धु, मनिंदर सिंह, कोषाध्यक्ष- दिवाकर अवस्थी सहित सर्वश्री दलविन्दर सिंह, भगवन्त सिंह, जगजीत सिंह, कुलजीत सिंह एवं कुलदीप सिंह आदि शामिल थे।
दूसरे चरण की शुरूआत कोंटा विधानसभा से होगी
मुख्यमंत्री 2 जून तक बस्तर के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में आम जनता से करेंगे भेंट-मुलाकात
रायपुर /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात अभियान के दूसरा चरण के लिए आज बस्तर संभाग के दौरे पर रवाना हुए। बघेल भेंट-मुलाकात के दूसरे चरण की शुरूआत आज कोंटा विधानसभा से करेंगे। मुख्यमंत्री कोंटा और छिंदगढ़ में आम जनता से सीधे मुलाकात कर शासन की योजनाओं की जमीनी हकीकत का जायजा लेंगे। इसके बाद वे सुकमा पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री सुकमा में पुलिस लाईन स्थित आफिसर्स मेस का लोकार्पण, शहीद पार्क में गांधी जी की प्रतिमा का अनावरण एवं सी-मार्ट का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री वहां शाम को विभिन्न प्रतिनिधिमंडल से भेंट-मुलाकात करने के बाद राजीव भवन का अवलोकन एवं जनप्रतिनिधियों से भेंट-मुलाकात करेंगे।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में भेंट-मुलाकात अभियान की शुरुआत इस महीने की 4 तारीख से की है। भेंट-मुलाकात अभियान के पहले चरण में मुख्यमंत्री बघेल 4 से 11 मई तक सरगुजा अंचल के विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने तीन जिलों के विधानसभा क्षेत्र में जनता के बीच पहुंचकर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और जनता को मिल रहे लाभ के बारे में जानकारी ली । मुख्यमंत्री बघेल ने संपर्क-संवाद-समाधान के ध्येय के साथ जहां आम जनता से सीधी बात की और उनकी समस्याओं को जानकर उनका त्वरित निराकरण भी किया। जनता की मांग पर मुख्यमंत्री बघेल ने विकास एवं निर्माण कार्यों की सौगातें भी दीं।
रायगढ़ /शौर्यपथ/
सरिया पुलिस लगातार शराब के सौदागरों पर नकेल कस रहा है प्रतिदिन हो रही है कार्यवाही मुखबिर तंत्र में माध्यम से कच्ची महुवा शराब बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर रहे है क्षेत्र के कोने कोने तक मुखबिर तंत्र बिछा हुआ है वहीं सरिया पुलिस को एक बार फिर शराब तस्करी करने वाले की ऊपर पुलिस की हुए कार्यवाही हुई आरोपी उत्तर कुमार मिरी पिता टान्ट्यून मिरी उम्र 39 साल निवासी टारपाली पिहिरा थाना सरिया शराब की तस्करी करने ले जा रहा था जिसे मुखबिर की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के के पटेल ने टीम तैयार कर अर्जुन पटेल के साथ घेरा बंदी करने का आदेश दिया जैसे ही जानकारी के साथ आदेश मिला टीम तैयार कर मैदान में उतर गए मुखबिर के बताए हुए अनुसार आरोपी की पहचान कर धरदबोचा वहीं आरोपी के कब्जे से एक हीरो एचएफ डीलक्स लाल काला रंग की बाइक में 40 लीटर हाथ भट्टी का बना महुआ शराब के साथ धरदबोचा वहीं इसकी लागत 43000 रुपये है आरोपी को पकड़ कर आगे की कार्यवाही में जुट ग
केशकाल / शौर्यपथ /
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप इन दिनों समूचे प्रदेश में भूमिहीन आदिवासियों और परंपरागत वनवासियों को भूस्वामित्व प्रदान करने के उद्देश्य से वन अधिकार पत्रक का वितरण किया जा रहा है। इसी तारतम्य में मंगलवार को केशकाल विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संतराम नेताम के द्वारा बडेराजपुर ब्लॉक मुख्यालय विश्रामपुरी के जनपद पंचायत सभाकक्ष में स्थानीय जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की मौजूदगी में जनपद क्षेत्र के कुल 117 पात्र हितग्राहियों को व्यक्तिगत वन पत्रक का वितरण किया गया है।
इस दौरान विधायक संतराम नेताम ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के अथक प्रयासों से राज्य में प्रति व्यक्ति वन अधिकार पत्र धारक को औसतन 1 हेक्टेयर वनभूमि पर मान्यता प्रदान की गई है, जो तुलनात्मक रूप से देश में बेहतर स्थिति है। यह पत्रक मिलने से हमारे वनवासी भाइयों को अनेक प्रकार के लाभ होंगे। जिस प्रकार से राजस्व पत्रक होने से शासन की ओर से मिलने वाली सुविधाएं जैसे खाद, बीज, लोन आदि आसानी स्व मिल जाता है ठीक इसी प्रकार के लाभ वन पत्रक के माध्यम से भी उपलब्ध होंगे। समूचे केशकाल विधानसभा में व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र का वितरण किया जाना है, आज विश्रामपुरी जनपद पंचायत से इसका शुभारंभ हुआ है।
विधायक ने कहा कि कांग्रेस की सरकार गरीबों, आम आदमी, मजदूरों की सरकार है। इसका खास उदाहरण है कि बस्तर में रहने वाले हमारे वनवासी भाइ जिनका जीवन पूर्णत: जंगल पर निर्भर है। ऐसे में उनके द्वारा संग्रहण किये जाने वाले तेंदूपत्ता जिसे बस्तर के ग्रीन गोल्ड कहा जाता है इसकी कीमत पच्चीस सौ रुपए से बढ़ाकर चार हजार रुपए कर दी गयी है। वर्तमान में पचास से अधिक वनोपजों को सरकार निर्धारित समर्थन मूल्य पर खरीद रही है जो कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने में अहम भूमिका निभा रहा है। हमारा प्रयास है कि शासन की प्रत्येक जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाएं और आप सभी से यह निवेदन है कि शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेना सुनिश्चित करें।
इस दौरान जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्यामा साहू, जनपद सदस्य विनोद नाग, घस्सू नेताम, विधायक प्रतिनिधि साजिद आडवाणी, कमलेश ठाकुर, ज्ञानदास कोर्राम, मनोज तिवारी, हेमंत मरकाम, जनपद पंचायत के अधिकारी- कर्मचारी एवं समेत बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।
दुर्ग / शौर्यपथ /
बिजली संबंधित समस्याओं को लेकर विद्युत विभाग के अधिकारी एवं अभियंताओं के साथ आज कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने बैठक का आयोजन किया। बैठक में विद्युत व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। जिसमें लो वोल्टेज से लेकर ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने को लेकर समीक्षा हुई। कलेक्टर ने इस अवसर पर संबंधित अधिकारियों को गर्मी और आने वाले बारिश के मौसम को ध्यान में रखकर व्यवस्था को दुरूस्त करने की बात कही। गर्मी में आम नागरिकों को लो-वोल्टेज और पावर कट जैसे समस्याओं का सामना न करना पड़े इसके लिए उन्होंने सतत् मॉनिटरिंग की बात कही। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि लगातार आ रही बिजली से संबंधित समस्याओं को लेकर निकट भविष्य में कमी आनी चाहिए और ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली व्यवस्था दुरुस्त होनी चाहिए। मीटिंग में उन्होंने जन चौपालों में आ रही बिजली संबंधित प्रकरणों के निराकरण त्वरित किए जाएं, इस बात पर भी जोर देने के लिए कहा।
इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता विद्युत विभाग ने बताया कि चार नए सब स्टेशनों का कार्य मेड़ेसर, झीट, कुगदा, जामगॉव में किया जा चुका है और तेलीगुंडरा में आगामी कार्य करने के निर्देश है। उन्होंने चरौदा, छावनी, हथखोज, बघेरा और बोरसी में लोड अनुरूप अतिरिक्त ट्रांफार्मर के कार्य पूर्ण होने की बात भी कही और बताया कि छावनी में ट्रांसफार्मर का कार्य प्रगति पर है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि विद्युत आपूर्ति में कोई व्यवधान हो तो इसे तत्काल दूर करने के लिए विभाग द्वारा कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। कार्यालय में स्थित कंट्रोल रूम के लिए टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है। यदि कोई उपभोक्ता बिजली संबंधित शिकायत दर्ज कराना चाहता है तो वह 1912 डायल कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है, दर्ज शिकायत पर तत्काल निस्तारण किया जाएगा।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
