
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग/शौर्यपथ /
एक उम्र के बाद बीपी व शुगर की जांच नियमित रूप से कराते ही रहना चाहिए ताकि गंभीर बीमारियों से बचाव किया जा सके। अनियमित दिनचर्या और अनुचित खान-पान की वजह से स्वास्थ्य को काफी नुकसान होता है। अनुचित खान-पान व भाग-दौड़ भरी दिनचर्या की वजह से रक्त चाप पर भी इसका असर पड़ता है और तभी व्यक्ति उच्च रक्तचाप या फिर निम्न रक्त चाप का मरीज बन जाता है। विश्व रक्तचाप दिवस के अवसर पर जिले में ऐसी ही आवश्यक जानकारी से अवगत कराते हुए लोगों को जागरुक करने का प्रयास किया जाएगा।
स्वास्थ्य केन्द्रों में रक्तचाप और मधुमेह की स्क्रीनिंग की जाएगी। इस बारे में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जेपी मेश्राम ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 17 मई को विश्व उच्च रक्तचाप दिवस मनाया जाता है। विश्व उच्च रक्तचाप दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेष रूप से ओपीडी में आने वाले 30 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों के रक्तचाप की जांच की जाएगी। इसके अलावा मुख्य रूप से उच्च रक्तचाप से उत्पन्न होने वाली समस्याएं, बचाव, रोकथाम संबंधी जानकारी भी लोगों को दी जाएगी। इस वर्ष विश्व उच्च रक्तचाप दिवस ", , " यानी "अपने रक्तचाप को सही तरीके से मापे इसे नियंत्रित करें, अधिक समय तक जीवित रहे।" की थीम पर मनाया जाएगा।"
आगे उन्होंने बताया कि 'अगर आपकी उम्र 30 वर्ष हो चुकी है तो जरूरी है कि आप नियमित रूप से रक्तचाप की जांच करवाएं। उच्च रक्तचाप कई कारणों से होता है जिनमें से कुछ कारण शारीरिक और कुछ मानसिक होते हैं। उच्च रक्तचाप से तेज सिरदर्द, थकान, भ्रम, देखने में समस्या, सीने में दर्द, सांस लेने में तकलीफ, अनियमित रूप से बढऩे वाली दिल की धड़कन, यूरिन में ब्लड आना ऐसे लक्षण हो सकते हैं। इससे बचने के लिए जंक फूड खाने से परहेज करने के साथ ही अनियमित जीवन शैली पर भी ध्यान देने की जरूरत है। जीवन में मानसिक तनाव को कम करने व शरीर को सक्रिय बनाए रखने के लिए डॉक्टर की सलाह से व्यायाम को नियमित दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।" उन्होंने अपील की है, अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल में जाकर अपना बीपी और शुगर की जांच करवाएं और ले, स्वस्थ रहें-निरोग रहें।
विश्व उच्च रक्तचाप दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय एवं विकासखंड स्तर पर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, सभी सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जागरूकता हेतु विशेष स्क्रीनिंग कैंप लगाए जाएंगे जिसमें उच्च रक्तचाप से संबंधित बीमारियों के रोकथाम हेतु एनपीसीडीसीएस (नेशनल प्रोग्राम फॉर प्रिवेंशन एंड कंट्रोल ऑफ कैंसर डायबिटीज कार्डियोवैस्कुलर डिजीज एंड स्ट्रोक) कार्यक्रम के अंतर्गत लोगों को जागरूक करने और "स्वस्थ जीवनशैली" अपनाने के बारे में भी बताया जाएगा।
उच्च रक्तचाप के कारण
नमक की अधिक मात्रा में सेवन, अनियमित दिनचर्या, अनियमित खानपान, तनाव,धूम्रपान या नशीली चीजों का सेवन करना, अत्यधिक वजन का बढऩा।
रोकथाम व उपचार-
हरी साग-सब्जियों का सेवन ज्यादा करना, नमक का कम उपयोग करना, नशीली और धूम्रपान जैसी चीजों का सेवन ना करना, समय पर डॉक्टर से जांच कराकर और परामर्श लेना, डॉक्टर की सलाह से नियमित रूप से व्यायाम कारगर है।
दुर्ग / शौर्यपथ /
लोगों की समस्याओं का निराकरण करने के लिए दुर्ग निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में जन समस्या समाधान शिविर आयोजित किया जा रहा है, जहां लोग अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन दे रहे हैं। आज विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त हरेश मंडावी ने निगम क्षेत्र सिकोला भाठा स्थित शासकीय स्कूल वार्ड 14, 15 व 16 के जन समस्या समाधान शिविर के स्थलों का निरीक्षण किया। विधायक श्री वोरा व महापौर श्री बाकलीवाल ने इस दौरान कहा कि लोगों की छोटी-छोटी ऐसी समस्याएं जो त्वरित निराकरण योग्य है उसे प्राथमिकता के आधार पर तत्काल निगम द्वारा निराकृत किया जा रहा है, आम जनता को इस शिविर से काफी राहत मिल रही है। उन्होंने ये भी कहा कि इसके अलावा, राशन कार्ड, आधार कार्ड, पेंशन, पट्टा जैसे आवेदनों पर ऑन स्पॉट मौके पर निराकरण हो रहा है।
शिविर में एक महिला अपने दिव्यांग बच्चे के साथ पहुची थी बच्चे की दिव्यांग पेंशन प्राप्त करने के लिए महिला कई साल से चक्कर काट रही थी जिसकी जानकारी मिलने पर निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने सम्बंधित विभाग को प्रकरण का
तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए। जिस पर अमल करते विभाग द्वारा दिव्यांग बच्चें पेंशन प्रकरण का निराकरण किया गया और पेंशन कार्ड उसके घर पहुचाया गया। इससे पहले आयुक्त के निर्देश पर बच्चे को शिविर स्थल से उसके घर तक निगम की गाड़ी से घर भी पहुँचाया गया।
आयुक्त श्री मंडावी ने बताया कि पट्टे से संबंधित प्राप्त आवेदनो को त्वरित सक्षम अधिकारी को निराकरण हेतु प्रेषित किया जा रहा है। दूसरे विभागों से संबंधित प्रकरण जो शिविर के माध्यम से प्राप्त होंगे उन्हें संबंधित विभागों में भेजकर उसकी सतत मॉनिटरिंग हो रहा है और उसकी जानकारी लेकर आवेदक को भी सूचित किया जा रहा है। आज नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 14, 15 एवं 16 शासकीय प्राथमिक स्कूल में जन समस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया था। आज दिनांक 17-05-2022 को कुल 87 आवेदन पत्र मांग एवं शिकायत समस्या संबंधी प्राप्त हुए जिसमे पट्टा से संबंधित 35 आवेदन पत्रों को सक्षम प्राधिकारी को त्वरित निराकरण हेतु प्रेषित किया गया। नया राशन कार्ड बनाने हेतु 11 आवेदन प्राप्त हुए जिन्हे खाद्य विभाग दुर्ग को प्रेषित किया गया। नये नल कनेक्शन हेतु 7 आवेदनो को संबंधित अधिकारी को मौके पर ही निराकृत करने हेतु निर्देशित किया गया एवं पेंशन संबंधित प्राप्त 9 आवेदनो पर उनके खाते में राशि जमा होने की सूचना मौके पर ही देखकर निराकृत किया गया।जन समस्या निवारण शिविर के निरीक्षण के दौरान एमआईसी सदस्य हमीद खोखर, वार्ड पार्षद,शंकर ठाकुर,पार्षद खिलावन मटियारा, उषा ठाकुर प्रमुख रूप से मौजूद थे।बुधवार को इन केंद्रों में लगेंगे जन समस्या निवारण शिविर बुधवार दिनांक 18 मई 2022 को 57 एवं 58 उरला मुख्यमंत्री वार्ड कार्यलय में जन समस्या निवारण शिविर लगेगा, जहां अपनी समस्याओं को लेकर आम नागरिक आवेदन दे सकेंगे और समाधान पा सकेंगे,दिव्यांग बच्चे की पेंशन आवेदन का हुआ निराकरण,आयुक्त ने तत्काल निराकृत करने दिया आदेश
राजनांदगांव/शौर्यपथ /
कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर शासन की महत्वाकांक्षी योजना के क्रियान्वयन के साथ साथ लंबित पत्रों की समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि जिले में खाद बीज का पर्याप्त भंडारण है। पिछले वर्ष की तुलना में इस साल 2 हजार मीट्रिक टन अधिक खाद का भंडारण जिले को मिला है। आज की स्थिति में जिले में पूर्व वर्ष की तुलना में 2000 मीट्रिक टन अधिक खाद का वितरण किसानों को किया जा चुका है। अभी भी वर्तमान में सभी सोसायटियों में पर्याप्त मात्रा में खाद बीज का भंडारण है। कलेक्टर ने जिले के किसानों से अपील करते हुए कहा है कि किसान अपनी आवश्यकता और मांग के अनुसार खाद बीज का अग्रिम उठाव कर भीड़ से होने वाली असुविधा से बचें। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि कहीं भी खाद-बीज की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा है कि खाद-बीज की कमी को लेकर फैलाई जा रही है अफवाह से बचें। किसान भ्रामक अफवाह में न आये। कलेक्टर ने सभी नगरीय निकाय के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी निकाय क्षेत्रों में शासन की मंशा अनुसार 1 एकड़ की भूमि में कृष्ण वाटिका का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं नगरीय निकाय के अधिकारियों को भूमि का चीन्हाकन करने कहा है। भूमि चिन्हित हो जाने पर यहा पौध रोपण किया जाएगा। शासन की मंशा अनुसार नगरीय निकाय क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण और सुरक्षा का संकल्प लेते हुए नगरीय क्षेत्रों में पर्यावरण को शुद्ध बनाने के लिए नगरीय निकाय क्षेत्रों में 1 एकड़ भूमि पर कृष्णा वाटिका बनाए जाने का निर्णय लिया गया है।
कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि नियमित रूप से राजस्व प्रकरणों की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों का निराकरण करें। उन्होंने कहा कि नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, ऋण पुस्तिका के लंबित प्रकरणों का निराकरण अविलंब करें। इसके लिए उन्होंने राजस्व अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर लगाकर नागरिकों को राजस्व के लंबित प्रकरणों का निराकरण कर उन्हें लाभान्वित करने कहा है। उन्होंने कहा के आमजन सबसे अधिक राजस्व के मामले को लेकर परेशान होते हैं। समय-सीमा में राजस्व प्रकरणों का निराकरण होने से आम जनता को काफी राहत मिलती है। इसके लिए उन्होंने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सहित राजस्व अमला को संवेदनशीलता के साथ राजस्व के मामलों का निराकरण करने कहा है। कलेक्टर ने सी-मार्ट में शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों की सहभागिता सुनिश्चित करने कहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण महिलाएं और स्वसहायता समूह की महिलाएं अपनी अथक मेहनत और परिश्रम से गुणवत्तापूर्ण सामग्रियों का निर्माण किया है। स्वसहायता समूह और ग्रामीण महिलाओं के परिश्रम का सम्मान हम सब को करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी-कर्मचारी सी-मार्ट जाकर अपनी आवश्यकतानुसार सामग्रियों का क्रय कर उनके मेहनत और हुनर का सम्मान करें। कलेक्टर श्री सिन्हा ने कुपोषण पर गंभीर चिंतन करते हुए कहा कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पूर्व जिले को पूर्ण रूप से कुपोषण मुक्त जिला बनाने के लिए सतत प्रयास की आवश्यक है। इसके लिए उन्होंने हर सप्ताह कुपोषित बच्चों और एनीमिक महिला के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण अनिवार्य रूप से कराने कहा है। उन्होंने सुपोषण अभियान को सफलतापूर्वक संचालित करते हुए अभियान को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों, सामाजिक संस्थाओं के कार्यकर्ताओं की सार्थक भूमिका और सहयोग अपेक्षित हैं। कलेक्टर ने राजीव मितान क्लब संचालन और गतिविधियों की जानकारी देते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ-साथ आवश्यक गतिविधियों का आयोजन करें। उन्होंने सभी मिनी स्टेडियम में राजीव युवा मितान क्लब का कार्यालय प्रारंभ करने कार्यालय की रंग रोगन करने कहा है।
कलेक्टर श्री सिन्हा ने बताया कि जिले में चिटफंड के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा कर हितग्राहियों को उनके द्वारा निवेश की गई राशि वापस की जा रही है। इसके लिए उन्होंने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सहित सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि राशि वापस करने के दौरान आवश्यक सतर्कता और सावधानी बरतें। जिससे वास्तविक पात्र व्यक्ति को उनके हक की राशि मिल सके। इसके लिए जरूरी सत्यापन करने कहा है। साथ ही हितग्राही द्वारा रकम वापसी के जमा किये गए आवेदन उनके द्वारा की गयी निवेश राशि की रसीद आदि की जांच के उपरांत वास्तविक पात्र व्यक्ति की पुष्टि होने पर ही उनके खाते में राशि जमा करने कहा है। बैठक में कलेक्टर ने अभियान चलाकर स्कूली छात्र-छात्राओं का जाति प्रमाण पत्र बनाने कहा है। जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए शाला प्रबंधक समिति और शाला के प्राचार्य आवश्यक समन्वय स्थापित करें। कलेक्टर ने जिले में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों की जानकारी लेते हुए कहा कि सभी स्वीकृत निर्माण कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय अवधि में पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि कोई भी स्वीकृत कार्य अविलंब ना रोका जाए। इसके लिए निर्माण एजेंसियों को रूचि लेकर कार्य को सफलतापूर्व कार्य करने कहा है। कलेक्टर ने शासन की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी की समीक्षा करते हुए कहा कि गौठनों में सभी आवश्यक गतिविधियों का संचालन सुचारू रूप से जारी रखें। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही ना हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। कलेक्टर ने नए जिले के शुभारंभ और प्रक्रिया के संबंध में कहा कि नए जिले की सौगात यहां के नागरिकों को मिली है। जिला प्रारंभ होने और सुचारू रूप से संचालन के लिए अधिकारी-कर्मचारियों की पदस्थापना के साथ ही उनकी महती भूमिका सार्थक साबित होगी। नया जिला प्रारंभ करने के लिए आने वाली संभावित कठिनाइयों को दूर करने के आपसी समन्वय से कार्य करने कहा है। उन्होंने एक बार फिर नये जिले में जाने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से 30 मई तक सूची उपलब्ध कराने कहा है। कलेक्टर ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत छूटे हुए सभी पात्र परिवार के सदस्यों का कार्ड अविलंब बनाया जाए। जिससे हितग्राही को समय पर स्वास्थ्य सेवा का लाभ लेने में मदद मिल सके। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री लोकेश चंद्राकर, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, संयुक्त कलेक्टर श्री इंदिरा देवहारी, संयुक्त कलेक्टर श्री निष्ठा पाण्डेय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी, एसडीएम राजनांदगांव श्री अरूण वर्मा उपस्थित थे।
धमतरी /शौर्यपथ /
जलजीवन मिशन के तहत जिला जल एवं स्वच्छता समिति की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आज कलेक्टर श्री पी.एस. एल्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें उन्होंने विभिन्न जलप्रदाय योजनाओं के तहत निर्माणाधीन कार्यों के संबंध में निर्देेशित किया कि गुणवत्तापूर्ण निर्माण शासन की पहली प्राथमिकता है और इसे लेकर संबंधित विभागों के अधिकारी किसी तरह की कोताही नहीं बरतें। अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि उनका कार्य मैदानी स्तर पर दिखे। इसके अलावा कलेक्टर ने निर्देशित किया कि जलप्रदाय योजनाओं के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए लगातार प्रचार-प्रसार करें, जिससे उन तक यह संदेश जाए कि जलजीवन मिशन उनकी अपनी योजना है तथा निर्माण के बाद उन योजनाओं का संधारण एवं अनुरक्षण ग्राम स्तर पर उनके ही द्वारा किया जाना है।
कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आज सुबह 10 बजे आयोजित जलजीवन मिशन की 44वीं मासिक समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने रेट्रोफिटिंग जलप्रदाय योजना, सिंगल विलेज योजना सोलर आधारित जलप्रदाय योजना तथा समूह जलप्रदाय योजना की विकासखण्डवार, योजनावार, कार्य की पूर्णतावार प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने सभी विभागीय अमलों को मैदानी स्तर पर दौरा कर वस्तुस्थिति से अवगत होने तथा समाधानकारक कार्य शीघ्रता से करने के निर्देश दिए। इसके अलावा जहां पर अन्य विभाग से समन्वय स्थापित करने की आवश्यकता हो, ऐसे कार्य की जानकारी बैठक में देने की बात कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से कही। कार्यपालन अभियंता सह सदस्य सचिव जलजीवन मिशन ने बताया कि रेट्रोफिटिंग जलप्रदाय योजना के तहत 262 स्वीकृत योजनाओं के विरूद्ध सभी के कार्यादेश जारी हो चुके हैं और इनमें से 246 कार्य प्रगति पर हैं।
सिंगल विलेज जलप्रदाय योजनांतर्गत बताया गया कि 361 स्वीकृति कार्यों में से 360 की तकनीकी स्वीकृति, 335 की प्रशासकीय स्वीकृति मिल चुकी है और 195 के वर्क ऑर्डर जारी हो चुके हैं जबकि 134 योजनाएं प्रगति पर हैं। इसी प्रकार सोलर आधारित पेयजल योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि 80 में से सभी के कार्य आदेश जारी हो चुके हैं तथा 14 योजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं। इसके अलावा चार प्रस्तावित समूह जलप्रदाय योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि सांकरा समूह जलप्रदाय योजना, घठुला जलप्रदाय योजना की निविदा प्रक्रियाधीन है, जबकि बेलरगांव तथा रूद्री समूह जलप्रदाय योजना वर्तमान में विचाराधीन है। कलेक्टर ने बैठक में सिंगल विलेज योजनाओं की छह तकनीकी स्वीकृति प्राप्त कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति के प्रस्ताव पर अनुमोदन दिया। इसमें एफएचटीसी के 422 कार्यों की अनुमानित लागत 02 करोड़ 83 लाख 23 हजार रूपए है। बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती प्रियंका महोबिया, जलजीवन मिशन की नोडल अधिकारी सुश्री अर्पिता पाठक सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
बेमेतरा/शौर्यपथ /
कलेक्टर विलास भोसकर संदीपान ने आज मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक लेकर विभागवार लंबित आवेदनों के बारे में जानकारी ली। जिले के सभी नगरीय निकाय क्षेत्रों में कम से कम एक एकड़ जमीन में कृष्ण कुंज विकसित किया जायेगा। जिलाधीश ने सभी नगरीय निकाय के सीएमओ को निर्देश दिए है कि कृष्ण कुंज के लिए आवश्यक तैयारी प्रारंभ कर दें। डीएफओ दुर्ग ने कहा कि इसके लिए जमीन अतिक्रमण मुक्त हो, डुबान क्षेत्र में न हो और पथरीली भूमि न हो। ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर छत्तीसगढ़ के सभी नगरीय क्षेत्रों में कृष्ण कुंज विकसित किए जाएंगे। कृष्ण कुंज में बरगद, पीपल, नीम और कदंब जैसे सांस्कृतिक महत्व के जीवनोपयोगी वृक्षों का रोपण किया जाएगा। आगामी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन पूरे राज्य में कृष्ण कुंज के लिए चिन्हित स्थल पर वृक्षों का रोपण प्रारंभ किया जाएगा।
कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री का प्रदेशव्यापी विधानसभावार मैदानी क्षेत्र का भ्रमण प्रारंभ हो गया है। इस दौरान वे आम जनता से भेंट-मुलाकात भी कर रहे हैं। जिलाधीश ने इसकी तैयारी करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री के भ्रमण के पूर्व सभी राजस्व अधिकारी अपने-अपने तहसील अनुविभाग के अन्तर्गत राजस्व प्रकरणों का निराकरण शीघ्र कर लेवें। इनमें अविवादित नामंतरण, बंटवारा, सीमांकन, फौती के प्रकरण, नवीन राशनकार्ड का निर्माण इत्यादि शामिल है। इसके अलावा जिलाधीश ने राजीव गांधी युवा मितान क्लब के संबंध मे जानकारी ली।
कलेक्टर ने सभी विभाग प्रमुखों से कहा कि आवेदन जो आम जनता के द्वारा मुख्यमंत्री जनचौपाल, कलेक्टर शिकायत शाखा, केन्द्रीकृत लोक शिकायत निवारण और निवारण प्रणाली (सीपी ग्राम्स), जन शिकायत पीजीएन एवं लोक सेवा गारंटी आदि के माध्यम से प्राप्त हुए हैं। उन्होंने राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों एवं योजनाओं पर विशेष ध्यान देने को कहा साथ ही आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल निर्माण की प्रगति, आर बीसी 6-4 के प्रकरणों का भुगतान, गोधन न्याय योजना, वर्मी कंपोस्ट उत्पादन एवं विक्रय, चारागाह विकास की जानकारी की समीक्षा की।
बैठक मे डीएफओ दुर्ग शशिकुमार, जिला पंचायत सीईओ लीना मंडावी, अपर कलेक्टर डॉ. अनिल बाजपेयी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बेमेतरा दुर्गेश कुमार वर्मा, नवागढ़ श्री प्रवीण तिवारी, डिप्टी कलेक्टर विश्वास राव मस्के, हीरा गवर्ना, नगरीय निकाय के सीएमओ एवं जनपद पंचायत के सीईओ सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तर के अधिकारी उपस्थित थे।
धमतरी /शौर्यपथ /
प्रदेश सरकार की महती गोधन न्याय योजना के सुचारू संचालन की वस्तुस्थिति की साप्ताहिक प्रगति की समीक्षा कलेक्टर श्री पी.एस. एल्मा ने आज की समय सीमा की बैठक में की। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को गंभीरतापूर्वक संबंधित गौठानों का मुआयना करने के निर्देश दिए हैं, जिससे कि सभी गौठानों में नियमित रूप से गोबर खरीदी तथा समय पर उसका भुगतान हितग्राहियों को हो। साथ ही खाद उत्पादन और उसके विक्रय की स्थिति का मैदानी स्तर पर सही मॉनिटरिंग की जा सके। कलेक्टर ने आवर्ती चराई योजना के तहत अधूरे निर्माण कार्यों को भी जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए वन, कृषि और पंचायत के अमले को आपसी समन्वय से काम करने कलेक्टर ने निर्देशित किया है। इस मौके पर उप संचालक कृषि मोनेश साहू ने बताया कि योजना शुरू होने से अब तक 262 सक्रिय गौठानों के जरिए 332668.53 क्विंटल गोबर की खरीदी की गई। इससे 62208.85 क्विंटल वर्मी खाद तथा 9378.39 क्विंटल सुपर कम्पोस्ट खाद तैयार किया गया।
इसके साथ ही जि़ले में धान के बदले अन्य फसल लेने किसानों को प्रोत्साहित करने पर कलेक्टर ने पुन: बैठक में कृषि के अमले को निर्देशित किया। इस पर उप संचालक कृषि ने बताया कि अब तक लगभग 3100 किसानों के 2200 हेक्टेयर भूमि की सूची तैयार कर ली गई है, जो धान के बदले अन्य फसल लगाने वाले हैं। इसी कड़ी में आज से 21 मई तक सहकारी समिति स्तर पर 74 शिविर लगाकर जि़ले के अधिक से अधिक किसानों को अन्य फसल लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इस दौरान गैर धान फसलों के लिए ऋण स्वीकृति की कार्रवाई भी की जाएगी। कलेक्टर ने जि़ला मुख्यालय स्थित धनवंतरी भवन में बनाए जा रहे सी मार्ट की प्रगति की भी अद्यतन जानकारी मांगी। सुबह 11 बजे से आहूत बैठक में कलेक्टर ने मुख्यमंत्री हाट बाजार योजना, मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य क्लिनिक की समीक्षा करते हुए अधिक से अधिक मरीजों को इसका लाभ मिले यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने सभी ब्लॉक में राजीव युवा मितान क्लब का गठन के प्रगति की जानकारी ली तथा जल्द से जल्द सभी क्लब गठित करने के निर्देश संबंधित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को दिए।
इस मौके पर कलेक्टर ने समय सीमा के लंबित प्रकरणों की भी विभागवार समीक्षा की। उन्होंने इन प्रकरणों का समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से निराकरण करने अधिकारियों को कहा। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जि़ला पंचायत प्रियंका महोबिया, एडीएम ऋषिकेश तिवारी, जिला स्तरीय अधिकारी अधिकारी और वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सहित ब्लॉक स्तर के अधिकारी जुड़े रहे।
कवर्धा/शौर्यपथ /
मरीजों और उनके परिजनों को जिला अस्पताल परिसर में भोजन , नाश्ता आदि की सुविधा मिल पाएगी, इसके लिए आज अस्पताल परिसर में कैंटिन की सेवा शुरू की गई है। नपा अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा व जिला कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा ने आज रिबन काटकर इसका शुभारम्भ किया। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के शासन के प्रयासों को बढ़ावा देते हुए महिला स्व सहायता समूह को यह कार्य सौपा गया है।
नपा अध्यक्ष ऋषि शर्मा ने इस अवसर पर समूह की महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए अच्छी क्वलिटी बनाये रखते हुए कार्य करने की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि सरकार सबके लिए संवेदन शील है, सबका रोजगार और आत्मनिर्भरता का मार्ग प्रशस्त किया जा रहा है । मरीजों और उनके परिजनों के साथ - साथ जिला अस्पताल के स्टाफ को भी इस सेवा का लाभ मिलेगा। कलेक्टर शर्मा ने भी समूह की महिलाओं से मेनू की जानकारी ली व मूल्यों के निर्धारण के विषय में चर्चा की, उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए क्वलिटी मेंटेन करने की सलाह दी है।
आज इस अवसर पर जिला पंचायत सी ई ओ संदीप अग्रवाल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुजॉय मुखर्जी, कवर्धा नगर पालिका अधिकारी नरेश वर्मा, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ पी सी प्रभाकर, जीवनदीप समिति के सदस्य अंकित शर्मा, हॉस्पिटल कंसल्टेंट रीना सलूजा, दीपक ठाकुर समेत स्वसहायता समूह की महिलाएं उपस्थित थीं।
बेमेतरा /शौर्यपथ /
प्रदेश महिला कांग्रेस के अध्यक्ष फूलो देवी नेताम जी के निर्देशानुसार प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी के सचिव, बेमेतरा जिला के प्रभारी एवं नगर पंचायत बोड़ला के अध्यक्ष सावित्री साहू जी ने बेमेतरा के जिला महिला कांग्रेस कमेटी की बैठक ली, बैठक जिला महिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा के अध्यक्ष कविता साहू जी के नेतृत्व में और प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मि ताम्रकर जी कवर्धा पूर्व शहर अध्यक्ष वर्षारानी ठाकुर जी,पार्षद संतोषी साहू जी,पिंकी बंजारे सम्पन्न हुआ।
महिला कांग्रेस की बैठक को संबोधित करते हुए सावित्री साहू जी ने कहा कि जिले के सभी बूथों में 5 - 5 महिला कार्यकर्ता तैयार करना है जिसके लिए पदेश कांग्रेस कमेटी का सख्त निर्देश है इसलिए बेमेतरा के सभी महिला कांग्रेस के कार्यकर्ता एक्टिव हो जाये और सभी बूथ में 5- 5 महिला कार्यकता की सूची 15 दिवस के अंदर बना के प्रस्तुत करें जिसको ऊपर भेजना पड़ेगा औऱ जिला महिला कांग्रेस कमेटी की बॉडी गठन की जानकारी ली, शहर/ ब्लाक महिला कांग्रेस की भी बाडी गठन की भी विस्तार से ब्लाक अध्यक्षों से जानकारी ली, फिर आगे महिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को निर्देशित करते हुए सावित्री साहू जी ने कहा कि केंद्र में भारतीय जनता पार्टी के नरेंद्र मोदी जी के सरकार बैठी है जिन्होंने देश के महिलाओं के ऊपर बहुत ही अत्याचार एवं अन्याय कर रहे अभी वर्तमान में गैस सिलेंडर में 50 रुपये वृद्धि कर महिलाओ की पर्स से पैसा छीनने का काम किया है गैस सिलेंडर में बेतहासा वृद्धि हुई है वर्तमान में गैस सीलेण्डर का डर 1100 रुपये से अधिक हो गया है जबकि मनमोहन सरकार में समय गैस सिलेंडर का दर 350 रुपये था
लेकिन केंद्र में बैठी भाजपा के नरेंद्र मोदी जी गैस सिलेंडर में बेतहाशा वृद्धि कर गृहणी को बर्बाद करने का काम किया बेरोजगारी में महिलाओं को धोखा देने का काम नरेंद्र मोदी जी क सरकार ने किया है चुनाव के पहले मोदी जी ने कहा था, वादा किया था हम हर वर्ष 2 करोड़ युवाओं को नौकरी देंगे लेकिन नौकरी देने तो बहुत दूर बल्कि 80 लाख लोगों की और नौकरी छीन ली गई है इसप्रकार महिलाओ को नौकरी न देकर वादा खिलाफी किया महिलाओं को धोखा दिया है
ऐसे धोखेबाज भारतीय जनता पार्टी के केंद्र के नरेंद्र मोदी जी की सरकार को उखाड़ के फेकना है और बैठक में छत्तीसगढ़ के भपेश बघेल जी की सरकार किसानों के हित मे महिलाओ के हित मे गरीबों की हित लगातार काम कर रहे हैं अभी आप समाचार के माध्यम से देख रहे होंगे कि हमारे मुख्यमंत्री माननीय भपेश बघेल इतनी गर्मी में, धूप मे गांव गांव जा रहे आमजनता बातों को समस्या को सुन रहे हैं और तत्काल अधिकारियों को निर्देशित कर समस्या का निराकरण तत्काल कर रहे है इसप्रकार भपेश बघेल जी सरकार आम जनता हित लगातर काम कर रहे है और आगे भी छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी की सरकार दुबारा बनाने के लिए हम सब को लगातार काम करना है मेहनत करना है निर्देशित किया गया।
रायपुर / शौर्यपथ /
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर 21 मई को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत प्रदेश के किसानों को खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए प्रथम किश्त की राशि का भुगतान करेंगे। इस अवसर पर सभी जिलों में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और सभी जिला मुख्यालय मुख्यमंत्री बघेल द्वारा राशि अंतरण के कार्यक्रम से वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहेंगे। मुख्यमंत्री बघेल जिला स्तरीय कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से सम्बोधित करने के बाद किसानों के खाते में प्रथम किश्त की राशि के रूप में 1700 करोड़ रूपए का अंतरण करेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जिला स्तर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम के संबंध में सभी कलेक्टरों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
कलेक्टरों से कहा गया है कि राशि अंतरण के लिए जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में कृषकों एवं अतिथियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाये। कार्यक्रम के लिए गरिमा-अनुकूल स्थल चयन कर सभी आवश्यक तैयारियां और व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। कलेक्टरों को निर्देश दिए गए हैं कि सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मुख्य अतिथियों की जारी सूची अनुसार मुख्य अतिथियों एवं विधायकगणों तथा जनप्रतिनिधियों को सम्मानपूर्वक इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया जाए। साथ ही योजना के हितग्राहियों को कार्यक्रम स्थल पर समय पर एवं सुगमता से लाने की उचित व्यवस्था तथा कार्यक्रम स्थल पर वर्चुअल प्रसारण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री बघेल के वर्चुुअल उद्बोधन से हितग्राहियों को सीधे जोडऩे की व्यवस्था की जाए। कलेक्टरों से यह भी कहा गया है कि गर्मी के मौसम को देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर गर्मी के बचाव के पर्याप्त उपायों के साथ पीने के पानी का उचित प्रबंध भी सुनिश्चित किया जाए।
गौरतलब है कि बीते दो वर्षों में राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों के बैंक खाते में 12 हजार 209 करोड़ रूपए का भुगतान किया जा चुका है। इस योजना के अंतर्गत खरीफ की सभी प्रमुख फसलों एवं उद्यानिकी फसलों को शामिल किया गया है तथा इन फसलों के उत्पादक कृषकों को प्रति वर्ष 9 हजार रूपए प्रति एकड़ इनपुट सब्सिडी राशि दी जा रही है। कोदो, कुटकी, रागी उत्पादक कृषकों को भी इसका लाभ दिया जा रहा है। वर्ष 2020-21 में जिस रकबे से किसान द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान विक्रय किया गया था, यदि किसान वहां धान के बदले कोदो, कुटकी, गन्ना, अरहर, मक्का, सोयाबीन, दलहन, तिलहन, सुगंधित धान, अन्य फोर्टिफाइड धान, केला, पपीता लगाता है अथवा वृक्षारोपण करता है, तो उसे प्रति एकड़ 10 हजार रूपए इनपुट सब्सिडी दी जाएगी। वृक्षारोपण करने वाले कृषकों को तीन वर्षों तक इनपुट सब्सिडी दी जाएगी।
दुर्ग/ शौर्यपथ /
छत्तीसगढ़ दसवीं-बारहवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम एक साथ शनिवार को घोषित किया गया,इस बार दसवीं में दुर्ग जिले के 68.80त्न परीक्षार्थी सफल रहे,वहीं बारहवीं में 78.46त्न विद्यार्थियों ने बाजी मारी है. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी मेरिट सूची में जिले के 3 छात्रों ने जगह बनाई है।आज नगर पालिक निगम के महापौर धीरज बाकलीवाल ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा जारी कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं बोर्ड के नतीजों में सफलता हासिल करने वाले सभी विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं, महापौर श्री बाकलीवाल ने कहा है कि विद्यार्थियों ने जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव पार किया है, जो उनकी मेहनत और लगन का परिणाम है. महापौर ने सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा है कि वे भविष्य में इसी तरह निरन्तर आगे बढ़ते रहें और अपने परिवार, जिले एवं छ.ग. प्रदेश का नाम रोशन करें. उन्होंने ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता के पीछे उनके गुरुजनों और माता-पिता का भी महत्वपूर्ण योगदान रहता है!
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
