August 06, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    PANKAJ CHANDRAKAR

    PANKAJ CHANDRAKAR

    रायपुर /शौर्यपथ/

    संस्कृति विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ की पारंपरिक शिल्प व कलाओं पर 21 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर ‘आकार’ का आयोजन 23 मई से किया जाएगा। यह प्रशिक्षण शिविर 13 जून तक चलेगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम सुबह 07 से 09 बजे तथा सायं 05 से 07 बजे तक दो पालियों में मंहत घासीदास स्मारक संग्रहालय परिसर सिविल लाईन रायपुर में किया जा रहा है। गौरतलब है कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ की पांरपरिक कला व विविध आयामों के संरक्षण एवं संवर्धन तथा व्यापक प्रचार-प्रसार और लोगों में रूचि जागृत करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष आकार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

    संस्कृति विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि पांरपरिक कलाओं में प्रशिक्षण लेने के इच्छुक प्रशिक्षु, पंजीयन शुल्क 100 रूपए कार्यालय में जमा कर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। विकलांग एवं अनाथ आश्रम के प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण शुल्क में छूट रहेगी। प्रशिक्षुकों को मधुबनी आर्ट, चित्रकला, रजवार भित्ती, नाटक, जापान पेपर कटिंग, क्ले आर्ट, पैरा आर्ट, ग्लास पेंटिंग, ड्राई फ्लावर मेँकिंग, धान ज्वेलरी मेकिंग, जूट शिल्य, फोक नृत्य, बोनसाई आदि विद्याओं में प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिविर में वाद्ययंत्रों की प्रदर्शनी लगायी जाएगी।
    प्रशिक्षण शिविर से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए, संस्कृति एवं पुरातत्व, महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय परिसर रायपुर के कार्यालयीन समय पर संस्कृति शाखा से प्राप्त कर सकते हैं अथवा विभागीय E-mail: This email address is being protected from spambots. You need JavaScript enabled to view it. o Website- www.cgculture.in से भी जानकारी का अवलोकन कर सकते हैं। प्रशिक्षण के लिए आवेदन का प्रारूप भी क्वूदसवंक किया जा सकता है। प्रशिक्षण पश्चात् प्रशिक्षुओं द्वारा निर्मित कलाओं को समापन दिवस के अवसर पर परिसर में प्रदर्शित किया जायेगा तथा प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा। उक्त आयोजन में कोविड 19 के दिशा-निर्देशों का ध्यान रखा जाएगा। अन्य जानकारी हेतु कार्यालयीन समय में फोन नं. 0771-2537404 पर संपर्क कर प्राप्त कर सकते है।

     

    रायपुर /शौर्यपथ/

    परिजनों से मिलकर संवेदना प्रकट की: ढांढस बंधाया

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कैप्टन स्वर्गीय गोपाल कृष्ण पंडा के रायपुर मौलश्री विहार स्थित आवास पर पहुंचकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कैप्टन स्वर्गीय गोपाल कृष्ण पंडा के रायपुर मौलश्री विहार स्थित आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। बघेल ने कैप्टन स्वर्गीय श्री पंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री ने कैप्टन पंडा के परिजनों से मिल कर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया। इस इस मौके पर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री कुलदीप जुनेजा मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू और सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी भी उपस्थित थे।

    मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने आज कैप्टन स्वर्गीय गोपाल कृष्ण पंडा के रायपुर मौलश्री विहार स्थित आवास पर पहुंचकर
    ज्ञातव्य है कि 12 मई को रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में स्टेट हेलीकॉप्टर क्रेश में कैप्टन श्री गोपाल कृष्ण पंडा और कैप्टन ए.पी. श्रीवास्तव की मृत्यु हो गई थी।

     

    महासमुंद /शौर्यपथ/

    खेल एवं युवा कल्याण विभाग के निर्देशानुसार राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई, बिलासपुर में एथलेटिक्स बालक एवं बालिका वर्ग एवं कबड्डी बालिका वर्ग खिलाड़ियों के लिए आवासीय खेल अकादमी आरंभ की जाएगी। जिला खेल अधिकारी श्री मनोज कुमार धृतलहरे ने बताया कि एथलेटिक्स में 25 बालक एवं 25 बालिका तथा कबड्डी में 30 बालिका खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। अंतिम रूप से चयनित खिलाड़ियों को निःशुल्क आवास, भोजन, शेैक्षणिक व्यय, खेल परिधान, प्लेंईंग किट, दुर्घटना बीमा आदि सुविधाएं शासन द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा। राज्य स्तरीय खेल अकादमी के लिए जिला स्तरीय चयन परीक्षण, वन विभाग के खेल मैदान महासमुंद में बुधवार 18 मई को प्रातः 07ः00 बजे से किया जाएगा। चयन परीक्षण में मोटर एबिलिटी टेस्ट (30 मीटर फ्लाईंग स्टार्ट, वर्टिकल जंप, शटल रन, बाल थ्रो, 800 मीटर दौड़ ) एवं स्कील टेस्ट का परीक्षण किया जाएगा। खिलाड़ियों का चयन संचालनालय द्वारा जारी मार्गदर्शिका अनुसार किया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि चयन परीक्षण में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की आयु 01 अप्रैल 2022 की स्थिति में 13 से 17 वर्ष होना अनिवार्य है। अण्डर-14 के लिए जन्मतिथि 01 अप्रैल 2008 से 01 अप्रैल 2009 के बीच होना चाहिए। इसी प्रकार अण्डर-16 के लिए जन्मतिथि 01 अप्रैल 2006 से 01 अप्रैल 2007 के बीच होना चाहिए एवं अण्डर-17 के लिए जन्मतिथि 01 अप्रैल 2005 से 01 अप्रैल 2006 के बीच होना चाहिए। जिला महासमुंद से एथलेटिक्स में 06 बालक एवं 06 बालिका खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। तथा कबड्डी में अण्डर-14 में 03 बालिका, अण्डर-16 में 05 बालिका एवं अण्डर-17 में 05 बालिका खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय चयन ट्रायल के लिए 25 मई से 27 मई 2022 को रायपुर कोटा स्टेडियम में शामिल होना होगा।

    चयन परीक्षण में सम्मिलित होने के लिए आवेदन 18 मई तक सुबह जमा किया जा सकता हैं। खिलाड़ी आवेदन पत्र के साथ चाही गई आवश्यक दस्तावेज के साथ राज्य, राष्ट्रीय प्रतियोगिता का प्रमाण पत्र अवश्य साथ लेकर आएं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला खेल अधिकारी, जिला खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद के मोबाईल नम्बर 96175-00748 पर संपर्क कर सकते है।

    रायपुर /शौर्यपथ/

    प्रमाण पत्रों के लिए भागदौड़ करने की जरूरत नहीं अब लोगों को मिल रही घर पहुंच सेवामुख्यमंत्री मितान योजना से लोगों को विभिन्न कार्यों के लिए प्रमाण पत्र अब घर बैठे ही मिल रहे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना के जरीए वर्तमान में 13 सेवाओं को शामिल किया गया है। योजना से विशेषकर महिलाओं, बुजुर्गों एवं दिव्यांगजनों सहित अन्य जरूरत मंद लोगों के लिए यह सुविधा फायदेमंद सिद्ध हो रही है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 1 मई 2022 से मुख्यमंत्री मितान योजना प्रारंभ की थी। यह योजना पहले चरण में प्रदेश के नगर निगम क्षेत्रों में संचालित की जा रही है।

    भूपेश बघेल ने 1 मई 2022 से मुख्यमंत्री मितान योजना प्रारंभ की थी

    मितान योजना के अंतर्गत राजनांदगांव जिले के बर्फानी मार्ग निवासी  इंदु यादव ने अपनी दुकान एवं स्थापना से संबंधित पंजीयन का प्रमाण पत्र इस योजना के तहत मितान से प्राप्त किया। श्रीमती इंदु यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री की यह योजना बहुत अच्छी है। जिससे घर पर ही आवश्यक प्रमाण पत्र मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आगे भी इस योजना का लाभ लेंगी। इसी तरह  अभय श्रीवास्तव ने कहा कि उन्होंने अपनी 4 माह की बिटियां शुभांषी श्रीवास्तव के लिए जन्म प्रमाण पत्र इस योजना के अंतर्गत बनवाया है। शासन की यह योजना बहुत अच्छी योजना है। अब जन्म प्रमाण पत्र तथा अन्य आवश्यक प्रमाण पत्रों के लिए भागदौड़ करने की जरूरत नहीं है और लोगों को घर पहुंच सेवा मिल रही है।

    इसी तरह ममता नगर राजनांदगांव के  योगेश कुमार साहू ने अपने पुत्र अनिकेत साहू का जन्म प्रमाण पत्र मितान ने उनके घर जाकर दिया। रामाधीन मार्ग स्थित श्री अमन बावनकर को उनकी दुकान एवं स्थापना पंजीयन से संबंधित प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी, जिसे मितान ने उनके घर जाकर दिया। मितान श्री विनय साहू ने कहा कि सेवा के इस कार्य के माध्यम से हमें बहुत कुछ सीखने मिल रहा है। पूरी ऊर्जा एवं लगन के साथ वे यह कार्य कर रहे हैं। मितान  विशाल साहू भी उनके साथ इस कार्य से जुड़े हुए हैं।

    नगरीय प्रशासन विभाग की मुख्यमंत्री मितान योजना के अंतर्गत नागरिकों को मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, दस्तावेजों की नकल और डिजिटाइल्ड (भूमि रिकार्ड की प्रति) मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीकरण और प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र सुधार, मृत्यु प्रमाण पत्र सुधार, विवाह प्रमाण पत्र सुधार आदि सेवाये प्रदान की जा रही है। योजना के प्रथम चरण में प्रदेश के 14 नगर निगमों में लोगों को योजना के तहत लाभान्वित किया जा रहा है। शीघ्र ही पूरे प्रदेश में इसको विस्तारित किया जाएगा। शासन की करीब एक सौ सेवाये इस योजना के तहत नागरिकों को प्रदान किया करने की योजना है।

    रायपुर /शौर्यपथ/

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य में कृषि को समृद्ध और किसानों को खुशहाल बनाने तथा कृषि आधारित गतिविधियों के माध्यम से गांवों में रोजगार और लोगों को स्वावलंबी बनाने के लिए किए जा रहे कार्यों को देश के अन्य राज्यों ने जाना, समझा और सराहा है। छत्तीसगढ़ राज्य के कृषि और आजीविका मॉडल को जानने और समझने के लिए ‘‘प्रशासनिक सुधारों के माध्यम से नागरिकों और सरकार को करीब लाने’’ विषय पर आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार में छत्तीसगढ़ को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है । श्रीनगर में आयोजित इस राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ कमलप्रीत सिंह ने छत्तीसगढ़ में सतत कृषि और आजीविका विकास के मॉडल के बारे में विस्तार से पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुति दी।

    यहां यह उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ राज्य बीते साढ़े 3 सालों में कृषि के क्षेत्र में मॉडल राज्य के रूप में उभरा है। छत्तीसगढ़ सरकार की किसान हितैषी नीतियों और कार्यक्रमों के चलते राज्य में कृषि उत्पादन, उत्पादकता एवं किसानों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है।

    राज्य में कृषि उत्पादन, उत्पादकता और फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने के लिए संचालित राजीव गांधी किसान योजना से कृषि को प्रोत्साहन मिला है। सुराजी गांव योजना के नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी कार्यक्रम और गोधन न्याय योजना से गांवों में रोजगार के अवसर बढ़े हैं। ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है। गौठान और गोधन न्याय योजना से राज्य में पशुधन के संरक्षण और संवर्धन को बढ़ावा मिला है। ग्रामीण पशुपालक किसानों को पशुधन के देखरेख, उनके चारे- पानी के प्रबंध की चिंता दूर हो गई है।

    गोधन न्याय योजना के तहत 2 रुपए किलो में क्रय किए जा रहे गोबर से पशुपालक किसानों को अतिरिक्त लाभ होने लगा है। पशुपालन राज्य में अब आय का जरिया बन गया है। राज्य के 8397 गांव में निर्मित एवं संचालित गौठानों में अब तक 69.28 लाख क्विंटल गोबर का क्रय किया गया है, जिसके एवज में गोबर विक्रेता पशुपालकों और ग्रामीणों को 138 करोड़ 56 लाख रुपए का भुगतान किया गया है। क्रय गोबर से 19 लाख क्विंटल से अधिक कंपोस्ट खाद का निर्माण कर महिला समूह ने 33 करोड़ 40 लाख की आय अर्जित की है। कंपोस्ट खाद का खेती में उपयोग होने से खाद्यान्न की गुणवत्ता और उत्पादकता बेहतर हुई है। कृषि की लागत में कमी आई है। छत्तीसगढ़ में पशुओं की खुली चढ़ाई प्रथा पर रोक लगी है। इससे पशुओं से फसल हानि रुकी है। कृषि उत्पादकता और दोहरी फसल का रकबा बढ़ा है। गौठान में पशुधन के चारे के प्रबंध के लिए राज्य में पैरादान अभियान से खेतों में पराली जलाने की समस्या से छुटकारा मिला है, जिसके चलते पर्यावरण को होने वाले नुकसान और कार्बन उत्सर्जन में कमी आई है। राज्य के किसानों ने गौठानों को 20 लाख क्विंटल पैरा दान किया है, जिसका मूल्य लगभग 40 करोड़ रुपए है।

    राज्य के गांवों में स्थापित गौठानों से 12,013 महिला स्व- सहायता समूह जुड़े हैं, जिनकी सदस्य संख्या 82725 है। महिला समूह गौठनों में स्थापित रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में वर्मी कंपोस्ट, सुपर कंपोस्ट, सुपर कंपोस्ट प्लस के उत्पादन के साथ ही कई तरह के अन्य उत्पाद तैयार कर रही हैं। विभिन्न आय मूलक गतिविधियां जिसमें सब्जी उत्पादन, मछली पालन, मुर्गी पालन, बकरी पालन, बटेर पालन, मशरूम उत्पादन, शहद उत्पादन, मसाला निर्माण, साबुन ,डिटर्जेंट, अगरबत्ती का निर्माण चौन फेंसिंग तार, फेंसिंग पोल बनाने के साथ ही दाल मिल, तेल मिल, मिनी राइस मिल सहित वनोपज प्रसंस्करण यूनिट आदि का संचालन कर रही हैं। इससे महिला समूह को अब तक 65 करोड़ 45 लाख रुपए की आय हुई है। गौठानों में गोबर से विद्युत उत्पादन की शुरुआत हो चुकी है। गोबर से नेचुरल पेंट बनाने के लिए प्लांट स्थापित किए जा रहे हैं, इससे गावों में रोजगार और ग्रामीणों के आय में वृद्धि होगी।


    रायपुर/शौर्यपथ /

    छत्तीसगढ़ एनएसयूआई द्वारा आज पूरे प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का पुतला दहन किया गया दरअसल राजनांदगांव में हुए कार्यक्रम के दौरान मंच के नीचे जमीन पर भारत माता की तस्वीर को रख कर अपमानित किया गया इसको लेकर आज राजधानी रायपुर में एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे के नेतृत्व में अंबेडकर चौक अंबेडकर चौक में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के खिलाफ नारेबाजी की गई उसके पश्चात डॉ रमन सिंह का पुतला दहन कराया गया और नारे भी लगाए गए "भारत माता का यह अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान" ऐसे नारों के साथ आज प्रदर्शन किया गया।।

    प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे ने कहा की जिस प्रकार राजनांदगांव में हुए कार्यक्रम के दौरान भारत माता को जमीन पर रख कर अपमानित किया गया और यह भारतीय जनता पार्टी के लोग जो अपने आप को राष्ट्रीय भक्त कहते हैं यह आप सभी के सामने हो आ गया है की वे किस प्रकार भारत माता का अपमान कर रहे हैं आज हमने पूरे प्रदेश में डॉक्टर रमन का पुतला दहन किया और यदि वह आने वाले समय में भी माफी नहीं मांगेंगे आने वाले समय में भी हम उग्र आंदोलन करते रहेंगे।।

    कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे प्रदेश उपाध्यक्ष अमित शर्मा राष्ट्रीय संयोजक हनी बग्गा प्रदेश महासचिव हेमंत पाल जिलाध्यक्ष शांतनु झा पूर्व मीडिया चेयरमैन तुषार गुहा पूर्व जिला महासचिव प्रशांत गोस्वामी,निखिल बंजारी आदि।।

    दुर्ग/ शौर्यपथ/

    राजस्थान के बिजली कंपनी को कोयला देने के नाम पर प्रदेश की बघेल सरकार और केंद्र में मोदी सरकार ने मिलकर सरगुजा के हसदेव अरण्य क्षेत्र में परसा केते कोयला खदान को उत्खनन के लिये अडानी की कंपनी को आबंटित कर दिया है कोयला उत्खनन के लिये 4.5 लाख पेड़ों की कटाई की जायेगी जिसका गोंडवाना गणतंत्र पार्टी सहित अनेक संगठनों द्वारा विरोध किया जा रहा है,

    हसदेव अरण्य में लाखों पेड़ों की कटाई के विरोध में छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच ने दुर्ग में गांधी जी की मूर्ति के पास प्रदर्शन किया और मोदी सरकार तथा बघेल सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया, अडानी अंबानी कार्पोरेट के खिलाफ भी भड़ास निकाली,

    प्रदर्शन में शामिल मंच के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अध्यक्ष एड. राजकुमार गुप्त ने बघेल सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह लाखों पेड़ काटकर राजस्थान को उर्जा देने के लिये छत्तीसगढिय़ों का प्राणवायु छीनकर दम घोंट रही है,

    उन्होंने कहा कि राहुल गांधी नाम लेकर अडानी अंबानी को कोसते रहते हैं लेकिन हसदेव अरण्य का कोल ब्लाक अडानी को आबंटित करने के मामले में खामोश हैं,
    मंच के अध्यक्ष ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सड़क चौड़ीकरण में कुछ पेड़ काटे जाने पर हायतौबा मचाने वाली प्रदेश की विपक्षी पार्टी हसदेव अरण्य में लाखों पेड़ काटे जाने पर सिर्फ इसलिये खामोश है कि कोल ब्लाक मोदी के मित्र अडानी को आबंटित है,

    प्रदर्शन में पूरनलाल साहू, कल्याणसिंह ठाकुर, ढालेश साहू, खोमेंद्र साहू, शुभम रजक आदि शामिल थे ।

    दुर्ग /शौर्यपथ /

    छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सार्वजनिक, धार्मिक व राजनीतिक कार्यक्रम ( धरना प्रदर्शन, रैली) के आयोजनों के अनुमति के लिए बनाए गए 19 बिंदुओं के नए नियम को भाजपा ने काला कानून करार दिया है। जिसके विरोध में दुर्ग जिला के वरिष्ठ भाजपा नेता व कार्यकर्ता मानस भवन परिसर में जुटे। यहां जिला भाजपा द्वारा सभा का आयोजन किया गया। सभा को सांसद विजय बघेल, पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय, रमशीला साहू, विधायक विद्यारतन भसीन, भाजपा नेता राकेश पांडेय, वीरेन्द्र साहू, सांवला राम डहरे, प्रदेश भाजपा मंत्री उषा टावरी, पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर, माया बेलचंदन, जागेश्वर साहू, डॉ. जयसिंह राजपूत के अलावा वरिष्ठ भाजपा सांसद विजय बघेल ने संबोधित करते हुए राज्य सरकार के नए नियम को काला कानून बताते हुए इसे लोकतंत्र का हनन कहकर जोरदार विरोध दर्ज करवाया। राकेश पांडेय जी ने अपने सम्बोधन में कहा की कार्यकर्ताओंका ये सैलाब भूपेश के काले क़ानून को करारा जवाब है और हम सभी को एक 2023 में इस दमनकारी सरकार को खड़ेधना है और एक सुव्यवस्थित सरकार लानी है , मिनी आपातकाल को हटाना है , उन्होंने अपने उद्बोधन से सभी के अंदर जोश का संचार किया , उद्बोधन की कड़ी में प्रेम प्रकाश पांडेय जी , उषा टावरी जी , विद्या रतन भसीन , विरेंद्र साहू , साँवला राम डहरे , रामसिला साहू ,नटवर ताम्रकार ने अपना अपना जोशीला उद्बोधन दिया ।सभा का संचालन जिला भाजपा उपाध्यक्ष संतोष सोनी व मनोज मिश्रा ने किया। सभा उपरांत वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ कार्यकत्र्ता अपनी मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपने कलेक्ट्रेट की ओर कुच किए।

    जिससे हरकत में आई पुलिस बल ने प्रदर्शनकारी भाजपाईयों को मानस भवन के पास ही रोक लिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए सैकड़ों की संख्या में गिरफ्तारी दी। गिरफ्तार भाजपा नेताओं व कार्यकत्र्ताओं को पं. रविशंकर स्टेडियम के अस्थायी जेल में लाया गया। जहां उनकी गिरफ्तारी की प्रक्रिया जारी है। पं रविशंकर स्टेडियम में जुटे भाजपा कार्यकत्ताओं के भीड़ मद्देनजर राज्य सरकार के काले कानून के विरोध में सैकड़ों कार्यकत्र्ताओं की गिरफ्तारी सुनिश्चित मानी जा रही है। भाजपा के जेल भरो आंदोलन को लेकर जिला पुलिस सोमवार को सुबह से ही अलर्ट रही प्रदर्शनकारी भाजपाईयों को रोकने शहर के प्रमुख मागों में जगह-जगह बेरिगेट्स लगाए गए थे। मानस भवन के पास का क्षेत्र पुलिस छावनी के रूप में तब्दील रहा। यहां पुलिस के आला अधिकारियों द्वारा प्रदर्शनकारियों की गतिविधियों पर नजरें रखी गई थी। वहीं सुरक्षा के लिहाज से मानस भवन के पास बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए थे। साथ ही पुलिस की सुरक्षात्मक वाहनों को भी मौके पर रखा गया था। भूपेश बघेल सरकार के काले कानून के खिलाफ भाजपा कार्यकत्र्ताओं में भारी आक्रोश नजर आया। फलस्वरूप जेल भरो आंदोलन में जिले भर के कार्यकत्र्ता सैकड़ों की संख्या में जुटे। कई मंडल के कार्यकत्र्ता मोटरसायकल रैली के साथ मानस भवन पहुंचे। काले कानून के विरोध में वरिष्ठ नेताओं के अलावा जिला भाजपा महामंत्री ललित चंद्राकर, नटवर ताम्रकार, दिनेश देवांगन, कांतिलाल जैन , के एस चौहान , चैनसुख भट्टड़, दीपक चोपड़ा , जिला भाजयुमों अध्यक्ष नितेश साहू, सांसद प्रतिनिधि मनोज शर्मा, पार्षद अरुण सिंह, रिकेश सेन, गौरव शर्मा, मनोज मिश्रा, जिला भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष विनायक ताम्रकार, अजय तिवारी, कांतिलाल बोथरा, काशीनाथ शर्मा, रोमनाथ साहू, गजेन्द्र यादव, प्रकाश साहू, अतुल पर्वत, गार्गीशंकर मिश्रा, अजय भसीन, दया सिंग, प्रमोद अग्रवाल, प्रेम साहू, विनोद सिंग, संजय बघेल, गोपाल बिश्ट, अवधेश चौहान, रश्मि सिंग, रोहन सिंग, विजय जायसवाल, शारदा प्रसाद गुप्ता, राहुल परिहार, कवर पाल, लोकेश पांडे के अलावा सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी गिरफ्तारी दी। प्रदर्शन में जिले भर से महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल हुई। उन्होंने अपनी गिरफ्तारी देकर राज्य सरकार के काले कानून के खिलाफ विरोध जताया।

    राजनांदगांव/शौर्यपथ /

    मुख्य अतिथि महापौर हेमा देशमुख ने आज प्रेस क्लब में किचन कक्ष एवं अन्य निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ लोकेश चंद्राकर उपस्थित थे। महापौर हेमा देशमुख ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किचन एवं अन्य निर्माण के लिए प्रेस क्लब को 20 लाख रूपए की राशि प्रदान की है। उन्होंने मुख्यमंत्री को इसके लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि प्रेस को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। राजनांदगांव जिले की खुबसूरती यहां की लेखनी से है। प्रेस के सहयोग से जिले की बहुत सी अच्छी बातें निकलकर सामने आती है। यहां का प्रेस क्लब बहुत अच्छा बना है। उन्होंने कहा कि यहां के पत्रकार लेखन में ही नहीं सेवा में भी आगे हंै। कोरोना काल में मरीजों को खाना पहुंचाने से लेकर रात भर जागकर सेवा करने में भी प्रेस क्लब के सदस्य जुटे रहे और अपनी सेवा भावना का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि सभी को साथ मिलकर शहर को विकास की ओर ले जाना है।

    कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने कहा कि सकारात्मक आलोचना प्रजातंत्र का आधार है और कमियों को दिखाने का आईना है। यह आवश्यक है कि सभी पक्षों की बात सामने रखी जाए। समाज के विकास में सभी का सहयोग अपेक्षित होता है और उसी के अनुसार विकास की कल्पनाएं साकार होती हैं। निश्चित ही इसका निर्वहन राजनांदगांव जिले के पत्रकार अपनी लेखनी से कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि यहां का प्रेस हमेशा से सहयोगी रहा है और दिल से सभी का सकारात्मक सहयोग मिला है। समाज के विकास के लिए राजनीतिक, प्रशासनिक सभी का पारदर्शी और ईमानदार होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऐसा कहीं प्रेस क्लब भवन नहीं है। यहां का प्रेस क्लब व्यवस्थित है। पत्रकार साथियों की मजबूती और उनकी भागीदारी इससे प्रदर्शित होती है। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब विकास के नए आयाम प्राप्त करेगा। जिला प्रशासन का यह प्रयास है कि शीघ्र ही प्रेस क्लब के सदस्यों को आवासीय कालोनी के लिए जमीन भी मिल जाये।
    पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह ने कहा कि राजनांदगांव का प्रेस क्लब शानदार है और शहर के धरोहर के रूप इसकी में पहचान है। उन्होंने कहा कि प्रेस को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा गया है। यह जरूरी है कि इसे मजबूती दी जाए। सर्व सुविधायुक्त प्रेस क्लब यहां है, यह बहुत अच्छी बात है। जिला पंचायत सीईओ श्री लोकेश चंद्राकर ने कहा कि आज सभी का बहुप्रतीक्षित सपना पूरा होने जा रहा है। सब ने मिलकर इस दिशा में पहला कदम बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब की ऐसी अधोसंरचना कभी नहीं देखी। इसमें आप सभी की मेहनत लगी है।

    प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री सचिन अग्रहरि ने कहा कि 20 लाख रूपए की लागत से किचन एवं अन्य निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने प्रेस क्लब की आवासीय कालोनी के लिए 10 एकड़ जमीन की तत्काल स्वीकृति दी। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आवासीय कालोनी में गार्डन के लिए महापौर की ओर से 20 लाख रूपए प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रेस प्रतिनिधियों के स्वास्थ्य के दृष्टिगत जनसंपर्क विभाग द्वारा सहयोग हमेशा मिलता रहा है। इस अवसर पर नगर निगम एमआईसी के सदस्य श्री संतोष पिल्ले, नेता प्रतिपक्ष श्री किशुन यदु, पार्षद श्रीमती दुलारी बाई, श्री सतीश मसीह, प्रेस क्लब के संरक्षक श्री सीएल जैन सोना, प्रेस क्लब के सचिव श्री अनिल त्रिपाठी, प्रेस क्लब हाऊसिंग सोसायटी के उपाध्यक्ष श्री मिथिलेश देवांगन, श्री संदीप साहू, श्री वीरेंद्र बहादुर सिंह, डॉ. एसके मिश्रा, श्री दीपांकर खोबरागढ़े, श्री आलोक शर्मा, श्री बसंत शर्मा, श्री जयदीप शर्मा, श्री कमलेश सिमनकर, श्री अशोक श्रीवास्तव, श्री संजय सिंह, श्री अकांलू साहू, श्री कमलेश स्वर्णकार, श्री जितेंद्र सिंह जीतू, श्री उमाकांत शर्मा सहित प्रेस क्लब के अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

    कांकेर /शौर्यपथ /

    प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा राजनैतिक दलों, धार्मिक, सामाजिक, शासकीय व अन्य निजी संगठनों द्वारा किसी भी प्रकार के धरना, जुलुस, प्रदर्शन व अन्य किसी भी प्रकार के धार्मिक आयोजन के लिए सरकार की सशर्त पूर्व अनुमति लिये जाने वाले काले कानून(भूपेश एक्ट) के विरोध में आज भारतीय जनता पार्टी ने पूरे प्रदेश में जेल भरों आंदोलन किया । इसी कड़ी में जिला भाजपा संगठन ने भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेण्डी, भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश लाटिया, लोकसभा सांसद मोहन मण्डावी की उपस्थिति में जेल भरो आंदोलन किया ।
    आंदोलन के लिए भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता सुबह से ही भाजपा कार्यलय में जुटना प्रारंभ हो गये थे । सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विक्रम उसेण्डी, सतीश लाटिया, मोहन मण्डावी, पूर्व विधायक देवलाल दुग्गा सुमित्रा मारकोले के नेतृत्व में भाजपा कार्यलय कमल सदन कांकेर से शहर के पुराने बस स्टेण्ड तक प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी व पैदल मार्च करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। पुराने बस स्टेण्ड के पास प्रदर्शनकारी भाजपा कार्यकर्ताओ को पुलिस ने रोक कर गिरफ्तार कर लिया। भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश लाटिया सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ताओ ने गिरफ्तारी का जबरदस्त विरोध करते हुए थाने के सामने ही धरने पर बैठ गये व कलेक्ट्रेट तक प्रदर्शन हेतु जाने की मांग की।
    बाद में पुराने कम्यूनिटी हाल में मीडिया से बात करते हुए विक्रम उसेण्डी ने कहा कि कांग्रेस ने लगाया छत्तीसगढ़ में अघोषित आपातकाल । यह दुर्भाग्यजनक है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार अब असहमति व कांग्रेसी सत्ता के खिलाफ उठने वाले हर आवाज का दमन करना चाहती है । उसने एक काला आदेश निकाल कर रैलियों और प्रदर्शनों पर कड़े प्रतिबंध और शर्तो को थोपने का काम किया है । प्रदेश की कांग्रेस सरकार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में इतनी भयभीत है कि अपने खिलाफ उठ रही आवाज को दबाना चाहती है ।

    सरकार के खिलाफ उठ रहे जन आक्रोश को कुचलना चाहती है । छत्तीसगढ़ वासियों के अभिव्यक्ति की आजादी को छीनना चाहती है ।  ऐसे समय में जब प्रदेश भर में किसान, युवा, महिलाये, शिक्षक अभ्यर्थी, विद्या मितान, पुलिस अभ्यर्थी, बिजली कर्मचारी, वन कर्मचारी, संविदा कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, रसोईया संघ, कोरोना वारियर्स, आदिवासी , पिछड़ा वर्ग सभी अपनी मांगों को लेकर भूपेश सरकार के खिलाफ आंदोलित है तब इन आक्रोशों को खत्म कर उन्हें न्याय देने के बजाय सरकार उनकी आवाज कुचलने पर आमादा है।

    लोकसभा सांसद  मण्डावी ने कहा कि कांग्रेस ने छ.ग. की भोली-भाली जनता को सैकड़ो लुभावने वादे कर सत्ता तो हड़प परंतु अब उन वादों को पूरा करने की मांग करने वाली जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों को नृशंस हत्या करते हुए सरकार के खिलाफ होने वाले प्रदर्शनों को रोकने के लिए काला कानून लेकर आई है । छत्तीसगढ़ की डरी हुई कांग्रेस सरकार द्वारा काला कानूने लागू कर छत्तीसगढ़ में आपातकाल की यादों को ताजा करने का कृत्य किया जा रहा है ।

    भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश लाटिया  ने कहा कि सरकार के खिलाफ होने वाले रैली/धरना/प्रदर्शन/भूख हड़ताल की शर्तो के साथ पूर्व अनुमति की बाध्यता कांग्रेस की आपातकाल की मानसिकता को दर्शाता है । जिस प्रकार पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी ने विपक्ष के लोकतांत्रिक अधिकार का दमन करने मीशा कानून के तहत विपक्षी नेताओं को वर्षो जेल में बंद की थी वैसे ही मानसिकता से ग्रसित मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार के खिलाफ होने वाले प्रदर्शन की अनुमति की बाध्यता वाला आदेश जारी कर विपक्ष व जनता की आवाज को कुचलने का कुचक्र रचा है ।  भूपेश सरकार ने एक तुगलकी व मनमाना आदेश जारी कर प्रदेश भर के सभी निजी, सार्वजनिक, धार्मिक, राजनैतिक, अन्य संगठनों द्वारा प्रस्तावित आयोजनो पर जिसमें भीड़ आती हो उसे रोकने के लिए 19 बिंदुओं की शर्त लगाई गई है और उसका कठोरता से पालन सुनिश्चित करने को कहा है । इन शर्तो का पूरी तरह पालन कर कोई भी बड़ा राजनैतिक/धार्मिक/सामाजिक आयोजन संभव ही नही है । सरकार द्वारा जारी तुगलकी आदेश द्वारा सरकार सीधे तौर पर यह चाहती है कि जन संगठनों के विरोध प्रदर्शनों को, असहमति की आवाज को, धार्मिक भावनाओ को, विपक्ष के आंदोलनों को, अभिव्यक्ति की आजादी को कुचल दिया जाये। आपातकाल लगा कर जनता को जीने के अधिकार से भी वंचित करने का कांग्रेस का इतिहास रहा है ।

    इस विरोध प्रदर्शन में प्रमुंख रूप से जिला महामंत्री बृजेश चौहान, दिलीप जायसवाल, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष शालिनी राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष हलधर साहू, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक ठाकुर, राजीव लोचन सिंह, असीम राय, निर्मला नेताम, तारा ठाकुर, गौतम उइके, देवेन्द्र भाउ, हीरा मरकाम, सुषमा गंजीर, राजा देवनानी, निपेन्द्र पटेल, डॉ देवेन्द्र साहू, विरेन्द्र श्रीवास्तव, टेकेश्वर जैन, छत्रप्रताप दुग्गा, संजय खटवानी, प्रीतपाल सिंह, टीकम टांडिया, दीपक खटवानी, नारायण पोटाई, यशवंत सुरोजिया, दिनेश नागदौने, पंचू राम नायक, गजेन्द्र परिहार, पीलम नरेटी, जितेन्द्र मरकाम, रामेश्वर मण्डावी, राजा पाण्डेय, उमा शर्मा, संजय सिन्हा, आशाराम नेताम, मोती नाग, विजय मण्डावी, राधे लाल नाग, बृजमोहन तिवारी, गिरधर यादव, अरूण कौशिक, चन्द्रप्रकाश ठाकुर, रूखमणी ठाकुर, मीरा सलाम, राजेन्द्र गौर, विजय साहू, मुकेश संचेती, टाकेश साहू, अंशु शुक्ला, संजू गोपाल साहू, रोशन मिश्रा, विजय लक्ष्मी कौशिक, रजिंदर रंधावा, शकुन्तला नरेटी, रामबाई गोटा, मीना साहू, उषा ठाकुर, सरिता जोशी, धर्मेन्द्र ठाकुर, राजीव श्रीवास, श्रद्धेश चौहान, कुशल नेताम, भागवत नेताम, दशरथ साहू, पीयुष वलेचा, परमानंत तेता, संकेत नशीने, गोलु तिवारी, अंकित जैन, सितंबर कावड़े, संतोष बाजपेई, भानु नेताम, देवेन्द्र पटेल, रवि सिन्हा, नरोत्तम चौहान सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता इस विरोध प्रदर्शन में शामिल रहे ।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision