August 06, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    PANKAJ CHANDRAKAR

    PANKAJ CHANDRAKAR

    राजनांदगांव/शौर्यपथ /

    छत्तीसगढ़ राज्य अपने खानपान,रीति रिवाज,पर्व परंपराओंऔर विविध संस्कारों के कारण अपनी पृथक पहचान देश के अनगिनत राज्यों के बीच बनाने में कामयाब हुआ है। ऐसे कामयाब छत्तीसगढ़ में गड़बो नवा छत्तीसगढ़ के नारा को बुलन्द करते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने यहां के लोकप्रिय खाद्य सामग्री "बोरे-बासी "की चर्चा और इस्तेमाल को ऐतिहासिक बना दिया।इस वर्ष मजदूर दिवस1मई 2022 को उन्होंने बासी खाने और श्रमिकों का सम्मान बढ़ाने का आव्हान किया। समरसता का संदेश भरे इस आव्हान को अकल्पनीय अभूतपूर्व जनसमर्थन मिला।मजदूर दिवस को बोरे बासी दिवस का नाम देकर एक और अभिनव पहल करने का श्रेय मुख्यमंत्री के नाम दर्ज हुआ। प्रदेश इतिहास में पहली बार आम जनता के साथ साथ मुख्यमंत्री,अन्य मंत्रियों,जनप्रतिनिधियोंऔर प्रशासनिक अधिकारियों ने भी बासी खाने का रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया।विशेष रेखांकित करने लायक बात यह भी रही कि विदेशों में बसे छत्तीसगढ़ के निवासियों ने भी बासी खाकर इस नव अभियान में भागीदारी दी।

    छत्तीसगढ़ के जनमन में बसी है बासी

    बासी की महिमा का बखान करते छत्तीसगढ़ के स्वप्नदृष्टा,महान समाज सुधारक डॉ खूबचंद बघेल जी ने भी लिखा है-
    "बासी के गुण कहूं कहां तक इसे न टालो हांसी में
    गजब बिटामिन भरे हुए हैं छत्तीसगढ़ के बासी में "।
    छत्तीसगढ़ वासियों के खानपान मेंअनादिकाल से बासी का बोलबाला रहा है जो कि सदैव बना रहेगा।दरअसल छत्तीसगढ़ में भोजन के रूप में "भात"अर्थात पानी में पका हुआ चावल अधिकाधिक खाया जाता है।पके हुए चावल को रात में पानी में भीगा कर सुबह खाद्य पदार्थ के रूप में उपयोग किया जाता है।इसे ही बासी कहते हैं।बासी का स्वाद भात से अलग होता है।पानी में डूबे होने के कारण इसे खाते समय बड़ी मात्रा में "ताड़ो " अर्थात बासी का पानी पेट में पहुंचता है।बासी की तासीर ठंडी होती है।इसीलिए ग्रीष्म काल में इसे बड़े चाव से खाया जाता है।इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती।इसी तरह भीषण लू,गरमी से तपते तन मन को शांत करने ,दोपहर की भूख मिटाने छत्तीसगढ़ में बोरे खाने का रिवाज़ भी प्रचलित है।सुबह पकाए हुए भात को पानी डूबाकर दोपहर में उसे बोरे के रूप में खाया जाता है।बोरे बासी में नमक मिलाकर,उसे प्याज,अचार,दही के साथ खाने का मज़ा खाकर ही जान सकते हैं उसका बखान शब्दों में नहीं किया जा सकता।

    लोकगीतों में रची बसी है बासी

    छत्तीसगढ़ में यूं तो अमीर गरीब सभी बोरे बासी के मुरीद हैं,पर ख़ासकर निर्धन,मजदूर वर्ग के लोगों के लिए जीवन रक्षक,पोषक पालनहार के रूप में बासी बहूप्रतिष्ठित आहार है। छत्तीसगढ़ का किसान-मजदूर भोर भए हल-बैल के साथ खेती करने निकल पड़ता है।यहां की माटी में धान की खेती ही बहुतायत में होती है।इसलिए इसे धान का कटोरा भी कहा जाता है।खेतों में कठोर परिश्रम करते किसान-मजदूर अपनी थकान मिटाने के लिए "ददरिया" की तान छेड़ते हैं। ऐसे लोकगीतों में भी बासी को लेकर मनमोहक कर्णप्रिय गीत रचे गए हैं।जिसमें शेख हुसैन जी का गाया ददरिया "बटकी म बासी अउ चुटकी म नून,में ह गावत हंव ददरिया तें हर "छत्तीसगढिय़ों के दिल मे राज करता चलाआ रहा है।बासी को लेकर छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध नाटककार टिकेन्द्र नाथ टिकरिहा लिखे हैं- अइसे हावय छत्तीसगढ़ के बासी,जइसे नवा बहुरिया के मुचमुच हांसी।

    श्रम -समय- ईंधन को बचाए बासी

    बासी को चूंकि रात के बचे हुए अथवा अतिरिक्त मात्रा में बनाए गए भात को पानी में डूबाकर बनाया जाता है। इसीलिए यह समय-श्रम और ईंधन की बचत में भी कारगर है।रात से सुबह तक पानी में डूबे होने के कारण किण्वन (फर्मेंटेशन) की प्रक्रिया हो जाती है।इसके अलावा यह तेल रहित(जीरो आइल फूड)होता है।इस दृष्टि से भी इसे सुपाच्य स्वास्थ्य वर्धक कहा गया है।आहार विशेषज्ञों ने माना है कि प्रोटीन,कार्बोहाइड्रेट,फाइबर से भरपूर बासी का सेवन तन मन को स्वस्थ बनाए रखने में कारगर है।भात की तुलना में इसमें कम कैलोरी होती है अत:इसका सेवन वजन कम करने मे भी सहायक है।

    बासी का संदेश

    बासी को उथली थाली में नहीं गहराई युक्त बर्तन (बटकी,सइकमा) में खाने की प्रथा है।गहराई में डूबी हुई छत्तीसगढ़ की बासी धीर-गंभीर बने रहने का संदेश देती है।इसकी महिमा को बनाए रखने के लिए इसे केवल एक मई का नहीं बल्कि एक जून (एक पहर)का आहार बनाना अधिक हितकारी है।बासी की महिमा का बखान करते हुए पद्मश्री श्याम लाल चतुर्वेदी जी ने उम्दा रचना की है।यह इस बात की साक्षी है कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति खानपान में बासी रची बसी है।इसे लुप्त होने से बचाने हेतु मुख्य मंत्री जी की पहल ने सार्थक किया है इन पंक्तियों को *जिस गांव में पानी नहीं गिरता वहां की फसलें खराब हो जाती हैं,और जहां संस्कृति रीति रिवाजों का मान नहीं होता वहां की नस्लें खराब हो जाती हैं।

    " साभार विजय मिश्रा "

    मुंगेली/शौर्यपथ /

    कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने आज मुंगेली विकासखंड के ग्राम धरमपुरा पहुंचकर ग्राम पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केंद्र, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर और शासन की महत्वाकांक्षी सुराजी गांव योजना के तहत निर्मित गौठान का आकस्मिक निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने ग्राम पंचायत भवन का निरीक्षण कर ग्रामीणों से पंचायत खुलने का समय, ग्राम सभा की बैठक आदि की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि ग्रामसभा की बैठक समय पर कराएं और ज्यादा से ज्यादा संख्या में ग्रामीणजन शामिल होकर ग्राम की समस्या के बारे में चर्चा करें।
    छोटी-छोटी समस्याओं का ग्राम पंचायत स्तर पर ही निर्णय लेकर उसका समाधान करें। उन्होंने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत जॉब कार्ड श्रमिकों को रोजगार उपलब्धता की जानकारी ली और उन्हे मनरेगा के तहत रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र के संचालन, बच्चो की संख्या और हितग्राहियों को मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत पोषण आहार वितरण की जानकारी ली। उन्होंने ग्राम धरमपुरा में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं और दवाई की उपलब्धता की जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में स्वास्थ्य सुविधा अच्छी है। कलेक्टर ने शासन की महत्वाकांक्षी सुराजी गांव योजना के तहत निर्मित गौठान का भी निरीक्षण किया और गौठान को व्यवस्थित करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिये। इस अवसर पर मुंगेली एसडीएम श्री अमित कुमार सहित संबंधित विभाग के अधिकारी और ग्रामीणजन मौजूद थे।

    मंत्री मोहम्मद अकबर ने प्रस्तावित घठौला बांध के क्षेत्र का किया निरीक्षण

    जरहा नवागांव के निवासियों के साथ बैठक में हुई खुली चर्चा

    ग्रामवासियो ने जल संकट बताकर बांध निर्माण की मांग की

    कवर्धा /शौर्यपथ /

    प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री तथा कवर्धा के विधायक मोहम्मद अकबर ने शुक्रवार 13 मई को ग्राम जरहा नवागांव के पास प्रस्तावित घठौला बांध के क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम वासियों के साथ बैठकर खुली चर्चा की। ग्रामवासियों ने घठौला बांध बनाने की मांग की वही बांध बनने से प्रभावित होने वाले लोगों ने अपने व्यवस्थापन की मांग की।
    कबीरधाम जिले के दौरे के अंतर्गत कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने बोड़ला विकासखंड के अंतर्गत आने वाले जरहा नवागांव पहुँचे। वहां पर बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे। जल संसाधन विभाग तथा राजस्व विभाग के अधिकारीगण भी वहाँ पहुँचे थे। वरिष्ठ अधिकारियों में कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे एवं अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
    ग्रामवासियों की बैठक में मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि प्रस्तावित बांध के संबंध में वे ग्रामवासियों की राय जानना चाहते हैं। सरपंच तिजउ राम साहू, उपसरपंच मायाराम साहू सहित ग्राम की महिलाओं व पुरूषों ने अपनी राय सामने रखी। अधिकांश ग्रामवासियों ने इस क्षेत्र में पानी की समस्या बताकर बांध बनने की आवश्यकता बतायी। बांध बनने से प्रभावित होने वाले ग्रामवासियों ने मंत्री के समक्ष कहा कि वे लोग बांध बनने के विरोध में नहीं है लेकिन उनकी मांग है कि उनका व्यवस्थापन किया जाये ताकि उनके रहने व खेती किसानी के लिए जगह उपलब्ध हो सके।
    मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि 1998 में पहली बार विधायक बनने के बाद उन्होंने इस क्षेत्र में अधिक से अधिक विकास कार्य कराने का प्रयास किया है। क्षेत्र में सड़क, पुल-पुलियों का जाल बिछाने के साथ ही उन्होंने सुतियापाट जलाशय का निर्माण भी कराया है। 1998 के 40 वर्ष पूर्व से सुतियापाट जलाशय की मांग की जाती रही है। अकबर ने बताया कि वर्ष 2001 में तत्कालीन मुख्यमंत्री अजीत जोगी के साथ हेलीकाप्टर से आकर उन्होंने सुतियापाट जलाशय के शिलान्यास का कार्य सम्पन्न कराया था। मंत्री अकबर ने कहा कि घठौला बांध बनाये जाने से प्रभावित लोगों में कुछ ऐसे भी प्रभावित लोग है जिन्हें सुतियापाट जलाशय के लिए यहॉ विस्थापित किया गया था।
    मोहम्मद अकबर ने कहा कि प्रस्तावित घठौला बांध के निर्माण के लिए सबसे पहले आपसी सहमति बनाने की आवश्यकता है। प्रभावित लोगों के व्यवस्थापन के संबंध में सहमति की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग बांध के लिए सर्वे प्रारंभ कर इसके जलभराव क्षेत्र (कैचमेंट एरिया) तथा डुबान क्षेत्र की जानकारी देगा। राजस्व विभाग यह जानकारी देगा कि बांध के क्षेत्र में कितने लोगों की जमीन आयेगी। ग्रामवासियों ने आपसी सहमति बनती है तो बांध निर्माण की दिशा मेें विचार किया जायेगा।

    राजनांदगांव/शौर्यपथ /

    राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) नई दिल्ली के निर्देशानुसार नेशनल लोक अदालत का प्रारंभ राष्ट्रगान के साथ किया गया। नेशनल लोक अदालत का आयोजन मुख्य संरक्षक छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं कार्यपालक अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ राज्य में तालुका स्तर से लेकर उच्च न्यायालय स्तर तक सभी न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें राजीनामा योग्य प्रकरणों में पक्षकारों की आपसी सहमति व सुलह समझौता से प्रकरण निराकृत किये गये। नेशनल लोक अदालत में प्रकरणों के पक्षकारों की भौतिक तथा वर्चुअल दोनों ही माध्यमों से उनकी उपस्थिति में प्रकरण निराकृत किए गए। इसके अतिरिक्त स्पेशल सिटिंग के माध्यम से भी पेटी ऑफेंस के प्रकरणों का निराकरण किया गया। नेशनल लोक अदालत में न्यायालयों में लंबित 1 हजार 941 प्रकरण निराकरण किये गये तथा राजस्व एवं प्रीलिटिगेशन के कुल 6 हजार 64 प्रकरणों निराकरण किया गया। न्यायालयों में लंबित मामलों में सिविल प्रकरणों में कुल 14 प्रकरणों का, क्लेम के कुल 19 मामले, जिसमें कुल एवार्ड राशि 1 करोड़ 33 लाख 17 हजार रूपए पारित की गई। राजीनामा योग्य आपराधिक कुल 208 प्रकरणों का एवं पेटी अफेंस के कुल 1 हजार 383 मामलों का निराकरण लोक अदालत के माध्यम से किया गया।

    न्यायालय जिला न्यायाधीश राजनांदगांव के न्यायालय में लंबित प्रभात विरूद्ध लक्ष्मीनारायण जो कि वर्ष 2021 से लंबित था, जो कि जमीन क्रय-विक्रय के संबंध का था। जिसका वाद मूल्य 80 लाख रूपए था। जिस पर 2 लाख 70 हजार 300 रूपए कोर्ट फीस वादी द्वारा अदा की गई थी। मामलें में वादी एवं प्रतिवादी के मध्य सुलह समझौता कराते हुए वाद का निराकरण किया गया। प्रतिवादी वाद भूमि को वादी के पक्ष में विक्रयनामा करने हेतु सहमत हुआ। इस तरह प्रकरण में राजीनामा के आधार पर डिक्री पारित की गई। वादी को कोर्ट फीस की राशि 2 लाख 70 हजार 300 रूपए वापस किए जाने का आदेश भी पारित किया गया। इस प्रकार वादी एवं प्रतिवादी के मामले का निराकरण लोक अदालत के माध्यम से हुआ तथा वादी एवं प्रतिवादी आपसी विवाद का खुशी-खुशी निराकरण कराकर प्रसन्नता से न्यायालय से विदा हुए।

    न्यायालय प्रथम अपर जिला न्यायाधीश राजनांदगांव के न्यायालय में लंबित मामला लोकनाथ यदु विरूद्ध शारदा देवी वगैरह जो कि वर्ष 2021 से लंबित था। जो कि वादी द्वारा 1800 वर्गफीट जमीन के क्रय के विवाद स्वरूप उत्पन्न हुए। मामले में जिसका कुल वाद मूल्य 34 लाख रूपए था। जिसके बयाना स्वरूप 3 लाख 40 हजार रूपए वादी ने प्रतिवादी को अदा किया था। जिसके उपरांत भी प्रतिवादी ने भूमि वादी के पक्ष में निष्पादन करने की कार्रवाई नहीं की। मामले में दोनों पक्षों को नेशनल लोक अदालत में नोटिस जारी कर आहूत किये जाने पर दोनों पक्षकारों को समझाइश देते हुए प्रकरण के निराकरण हेतु सहमत किया गया। जिस पर वे सहमत हुए एवं अपने मामले का निराकरण लोक अदालत के माध्यम से कराते हुए आपसी विवाद का खुशी-खुशी निराकरण कराकर वे प्रसन्नतापूर्वक न्यायालय से विदा हुए।

     राजनांदगांव/शौर्यपथ /

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर राज्य में चिटफंड कंपनियों के खिलाफ कार्यवाहियां तेज की गई है। पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा के निर्देशाअनुसार व पुलिस महानिरीक्षक बीएन मीणा तथा पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के मार्गदर्शन में चिटफंड कंपनी के फरार आरोपियो की धरपकड़ हेतु निर्देशित करने पर शासन की मंशानुसार पता तलाश हेतु देश के अलग-अलग ठिकानों पर टीम भेजकर गिरफ्तारी की जा रही हैं।

    इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा, नगर पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निगरानी में थाना कोतवाली के अपराध क्रमांक 291/21 धारा 406, 420 भादंवि के फरार आरोपी मुकेश मोदी पिता प्रकाश राज मोदी उम्र 62 साल निवासी मोदीलेन आदर्श नगर सिरोही थाना कोतवाली जिला सिरोही राजस्थान व राहुल मोदी पिता बिरेन्द्र मोदी उम्र 36 साल निवासी मोदीलेन आदर्श नगर सिरोही थाना कोतवाली जिला सिरोही राजस्थान के संबंध में जानकारी मिली कि उक्त दोनों आरोपी के खिलाफ राजस्थान प्रदेश के ंअलग-अलग थानों में लगभग 150 अपराध पंजीबद्ध हैं

    तथा पिछले कई सालों से जेल में हैं। राजस्थान के जयपुर, जोधपुर, भरतपुर, बड़मेर, सिरोही जेल में पता करने पर पता चलता था कि कुछ दिन पहले इन जेलों से दूसरे जेलों पर स्थानांतरण होकर जा चुके हैं। 6 मई को जानकारी मिली कि उक्त दोनों आरोपीगण में हैं राजनांदगांव के एक टीम सउनि महेश राजपूत के नेतृत्व में रवाना किया गया, किन्तु जयपुर पहुंचने पर पता चला कि उक्त दोनों आरोपीगण माउंटआबू गुजरात बार्डर के पास जिला सिरोही में हैं, इस पर नगर पुलिस अधीक्षक से मार्गदर्शन प्राप्त कर टीम को जिला सिरोही राजस्थान जाने का निर्देश प्राप्त होने पर टीम को जयपुर से सिरोही रवाना किया गया आरोपीगण सिरोही (राजस्थान) में मिलने पर राजनांदगांव पुलिस दोनों आरोपीगण राहुल मोदी व मुकेश मोदी को पुलिस थाना कोतवाली राजनांदगांव लेकर आये।

    थाना कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपीगणों को माननीय न्यायालय राजनांदगांव में पेश कर पूछताछ एवं गिरफ्तारी की अनुमति लेकर गिरफ्तार कर परिस्थिति के अनुसार पुलिस रिमांड या ज्युडिसियल रिमांड पर लिया जायेगा।
    प्रकरण में प्रार्थी संदीप सिंह भदौरिया पिता देवेन्द्र कुमार भदौरिया निवासरी सहदेव नगर वार्ड नंबर 23 द्वारा दिनांक 04.06.2021 को थाना उपस्थित आकर एक रिपोर्ट दर्ज कराया था कि कामठी लाईन खंडेलवाल होटल के पास स्थित आदर्श क्रेडिट कॉपरेटिव सोसायटी लिमिटेड के डायरेक्टर द्वारा एक लाख बहत्तर हजार रूपये का धोखाधड़ी कर फरार हो गया। उक्त कंपनी का ऑफिस बंद हो गया तथा फोन लगाने पर फोन रिसीव नहीं किये।
    प्रार्थी द्वारा अपने आपको ठगी के शिकार होने के एहसास पर थाना में प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराया गया। प्रथम सूचना पत्र दर्ज करने पश्चात आरोपीगणों की पतासाजी लगातार की जा रही थी।
    विवेचना के दौरान जिला कार्यालय राजनांदगांव से जानकारी प्राप्त की गई तो पता चला कि आदर्श क्रेडिट कॉपरेटिव सोसायटी लिमिटेड के डायरेक्टर द्वारा लगभग 356 लोगों से लगभग तीन से पांच करोड़ रूपये की धोखाधड़ी कर फरार हो गये।
    वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना कोतवाली राजनांदगांव द्वारा लगातार चिटफंड कंपनी के फरार आरोपियों की धरपकड़ की जा रही हैं। जिसमें प्रमुख रूप से अनमोल इंडिया के डायरेक्टर, सहारा इंडिया के सहायक कंपनी के डायरेक्टरों की गिरफ्तारी, सनसाईन इन्फ्राबिल्ड के डायरेक्टरों की गिरफ्तारी व आदर्श क्रेडिट कॉपरेटिव सोसायटी लिमिटेड के डायरेक्टर की गिरफ्तारी की गई हैं और आगे भी जारी किया गया हैं। पूछताछ पर पता चला कि आदर्श को ऑपरेटिव के डायरेक्टरों के पास राजस्थान में लगभग 9 हजार करोड़ की संपत्ति हैं।
    दो दिन पूर्व भी सहारा कंपनी के 4 आरोपीगण डायरेक्टरों की गिरफ्तारी कर माननीय न्यायालय पेश किया, जहां पर आरोपीगण ने माननीय न्यायालय में शपथ पत्र देकर कहां है कि सभी निवेशको की पूरी-पूरी रकम की वापसी की जाएगी।

    दुर्ग /शौर्यपथ /

    जिले की समीक्षा बैठक में आज प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर ने विभिन्न विभागीय गतिविधियों की समीक्षा की। इस मौके पर उन्होंने अवैध प्लाटिंग से संबंधित मामलों पर हुई कार्रवाई की जानकारी भी ली। मंत्री ने कहा कि अवैध प्लाटिंग के जो मामले प्रकाश में आए हैं उन पर प्रकरण बनाकर सख्त कार्रवाई करें ताकि ऐसे तत्वों को हतोत्साहित किया जा सके। कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने बताया कि अवैध प्लाटिंग को रोकने के लिए सख्त निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे खसरों को ब्लॉक किया गया है इसके साथ ही इन पर वैधानिक कार्रवाई भी की जा रही है। मंत्री ने कहा कि भवन निर्माण के लिए बगैर अनुज्ञा निर्माण आरंभ कराने की मॉनिटरिंग भी करते रहें। मंत्री ने प्रधानमंत्री आवासों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए तथा आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में तेजी से कार्रवाई करने से संबंधित निर्देश भी दिए। मंत्री ने बीज भंडारण की प्रगति को तेज करने भी निर्देश दिए। मंत्री ने शहर में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा भी की। साथ ही इस संबंध में अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी एसपी डॉ अभिषेक पल्लव से ली।

    नेपियर के स्थान पर यशवंत घास लगाने का भी दिया सुझाव- प्रभारी मंत्री ने कहा कि जिन चारागाह में नेपियर घास की जगह यशवंत प्रजाति की घास का प्रयोग किया गया है वहां पर यह प्रयोग काफी सफल रहा है। छायादार स्थानों में ऐसा प्रयोग यहां भी किया जा सकता है। साथ ही मंत्री ने आजीविकामूलक गतिविधियों की समीक्षा भी की। उन्होंने कहा कि आजीविकामूलक गतिविधियों के संबंध में यह देखना जरूरी है कि इनमें ऐसी गतिविधियां आरंभ की जाए, जिन से तेजी से आर्थिक आय होती हो। मंत्री ने मुख्यमंत्री धन्वंतरी योजना की समीक्षा भी की। कलेक्टर ने बताया कि अब तक 1 करोड़ 20 लाख रुपये की बिक्री इन दुकानों के माध्यम से हो चुकी है। उन्होंने कहा कि इन दुकानों के माध्यम से जेनेरिक दवाओं के संबंध में लोग काफी जागरूक हुए हैं और दवाओं में लगने वाला उनका खर्च हटा है। मंत्री ने मोबाइल मेडिकल यूनिट की समीक्षा भी की। कलेक्टर ने बताया कि सभी मोबाइल मेडिकल यूनिट बहुत अच्छा काम कर रही है और इनके बेहतर काम करने की वजह से अस्पतालों की ओपीडी कम हुई है पहले टॉयलेट की दिक्कत होती थी। अब यह एमएमयू सामुदायिक भवनों के किनारे लगाया जा रहा है
    कलेक्टर ने इन विषयों पर किया ध्यानाकर्षण - बैठक में कलेक्टर ने उन निकायों के बारे में बताया जहां के वार्डों में पेयजल की दिक्कत आती है और अमृत मिशन का विस्तारीकरण जैसे उपाय किए जाने चाहिए। साथ ही उन्होंने बताया कि श्रम विभाग की हितग्राही मूलक सामग्रियां भी हितग्राहियों को दी जानी है जो राज्य से अभी आनी है। साथ ही उन्होंने कहा कि राजीव गांधी भूमिहीन न्याय योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को चिन्हांकित किया गया है और उनके खाते में राशि भेजी जा रही है। हितग्राहियों के चिन्हांकन के वक्त कुछ ग्रामीण गांव से बाहर थे। इस वजह से उन्हें शामिल नहीं किया जा सका। इस संबंध में पोर्टल ओपन करें तो इन्हें भी योजना का लाभ मिल सकता है। मंत्री ने इस साल एवं पिछले साल के वृक्षारोपण के टारगेट के संबंध में भी वन मंडल अधिकारी से जानकारी ली।

    दुर्ग /शौर्यपथ/

    दुर्ग जिला मुख्यालय से लगे हुए ग्राम पीपरछेडी में रेत खदान की अनुमति खनिज विभाग द्वारा दी गयी है जिसमे शर्तो के अनुसार साधारण रेत का परिवहन व खनन करने की बात सामने आयी है किन्तु पीपरछेडी खदान के नाम से ठेकेदार द्वारा बगल के ग्राम कोटमी के क्षेत्र से बिना अनुमति अवैधानिक तरीके से रेत का अवैध खनन बदस्तूर जारी है . बता दे कि यहाँ ठेकेदार द्वारा पीपरछेडी खेत्र में नदी में जेसीबी मशीन एवं कोटमी क्षेत्र में जेसीबी मशीन उतार कर दिन रात रेत का खनन किया जा रहा है .
    रेत खन्ना के इस कार्य में रायल्टी की बात करे तो उक्त ठेकेदार द्वारा रायल्टी की भी बड़ी चोरी सामने आयी है . शासन के नियमानुसार रायल्टी की पर्ची हर बार रेत परिवहन करने वालो को कटानी पड़ती है किन्तु यहाँ भी ठेकेदार द्वारा रायल्टी पर्ची में भी खुल कर हेरा फेरी की जा रह है . प्रतिदिन कई ट्रक रेत निकलने के बाद भी रायल्टी पर्ची ना काटकर शासन के राजस्व की चोरी की जा रही है .
    इस बारे में जब शौर्यपथ की टीम ने परिवहन करने वाले वहां के चालाक से रायल्टी पर्ची के बारे में जानकारी चाही तो चालक द्वारा जो रायल्टी पर्ची दिखाई गयी वह 01/05/2022 की पर्ची नंबर 1829818 एवं 11/05/2022 की परिवहन की पर्ची का 1829819 अगर रायल्टी पर्ची में ही इतना बड़ा फेर है तो सोंचिये 10 दिनों में बिना रायल्टी के कितनी गाडिय़ा रेत का परिवहन कर शासन के राजस्व का नुक्सान कर चुकी है .
    बड़ी बात यह है कि इन सब तथ्यों की जानकारी खनिज निरीक्षक दीपक तिवारी को 4 दिनों पहले ही दे दी गयी किन्तु उनके द्वारा ना ही ठेकेदार पर किसी तरह की कोई कार्यवाही हुई और ना ही कोटमी क्षेत्र से अवैध खनन का काम रुका . कार्यवाही के बारे में खनिज निरीक्षक दीपक तिवारी से जब जानकारी चाही गयी तो उनके द्वारा जानकारी प्राप्त हुई कि एक वाहन पर रायल्टी मामले पर कार्यवाही की बात कही गयी जबकि रायल्टी पर्ची से ही यह स्पष्ट नजर आ रहा है कि ठेकेदार शासन को कितना राजस्व का नुकसान पहुंचा रहा है और खीज अधिकारी द्वारा किस तरह मामले की जानकारी होने के बाद भी दिखावे की कार्यवाही की जा रही है . जिससे इस अंदेशे को बल मिल रहा है कि कही ना कही खनिज अधिकारी भी इस अवैधानिक कार्य में सहभागी है .
    अब देखना यह है कि खनिज विभाग के उच्च अधिकारी मामले को संज्ञान में लेकर कोई कड़ी कार्यवाही करते है या उनका भी मौन समर्थन खनिज निरीक्षक के साथ रहता है . बता दे कि अवैध खनन के मामले में मुख्यमंत्री का स्पष्ट आदेश कार्यवाही का होने के बाद भी मुख्यमंत्री के गृह जिले में विभागों द्वारा आँख बंद रखना कब तक मुख्यमंत्री की नजर में रहेगा .

    रायपुर /शौर्यपथ /

    लोक निर्माण विभाग मंत्री ताम्रध्वज साहू की अघ्यक्षता में आज यहां दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक एवं गुणवता परीक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसमें मंत्री साहू ने अभियंताओं एवं विभागीय अधिकारियों को कार्यों का गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंनेे कहा कि कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वालें अभियंताओं को मंत्री श्री साहू ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, चिंतामणि महाराज, लोकनिर्माण विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, छत्तीसगढ़ सड़क विकास निगम लिमिटेड के एम.डी हिमशिखर गुप्ता एवं प्रमुख अभियंता विजय भत्तपहरी मौजूद थे।

    लोक निर्माण विभाग के मंत्री ताम्रध्वज साहू ने सभागार मे मौजूद समस्त अभियंताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर जन सुविधाओं को ध्यान में रखकर विभाग को निर्माण कार्यों के लिए समुचित बजट दिया गया है। इसी वजह से पिछले तीन सालों में विभाग के समस्त निर्माण कार्य निरंतर गति से हो रहे हैं। उन्होंने कोरोना काल के दौरान विभागीय कर्मचारियों के द्वारा अस्पताल व गैस पाइप लाइन सहित अधोसंरचना निर्माण कार्य तेजी से किए जाने के लिए तारीफ की और कहा कि इस दौरान कई कर्मचारी संक्रमित भी हुए लेकिन कार्य में बाधा उत्पन्न नहीं हुई। मंत्री साहू ने आगे कहा कि निर्माण कार्यो की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। राशि का पूरा सदुपयोग होना चाहिए, जितना काम उतनी ही राशि का प्राक्कलन बनाए। अपने क्षेत्र में जो महत्वपूर्ण काम है उसे प्रमुखता के साथ करें।

    उन्होंने विभाग को निर्देशित किया कि प्राक्कलन इस तरह से बनाए कि रिवाइज प्राकल्लन बनाने से स्थिति निर्मित ना हो। इसके साथ ही उन्होंने भवन निर्माण कार्य को समय पर हैंडओवर करने, टर्निंग पाइंट व ब्लैक स्पॉट को चिन्हित कर उस पर त्वरित रूप से कार्य करने के निर्देश दिए। मंत्री साहू ने स्वीकृत कामों को बरसात के पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि ट्रैफिक जाम की स्थिति निर्मित ना हो यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए। मंत्री श्री साहू ने भू-अर्जन प्रकरण, झाड़कटाई की अनुमति मिलने आदि कामों जिससे कार्यो में विलम्ब की स्थिति निर्मित होती है उस पर राजस्व अधिकारियों एवं सबंधित विभाग के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर काम करने के निर्देश दिए। मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना के तहत चल रहे कार्यों को समय सीमा के साथ ही गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया। कार्यक्रम में संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय एवं श्री चिंतामणि महाराज ने भी अपने विचार रखे। सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी एवं प्रमुख अभियंता श्री भत्तपहरी ने अभियंताओं को महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

    कार्यक्रम में मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने उमेश पटेल उपअभियंता रायगढ़, मंजू पटेल उपअभियंता रायगढ़, राजीव नशीने कार्यपालन अभियंता, राजेश बघेल उपअभियंता जगदलपुर, सुधीर बघेल उपअभियंता जगदलपुर, आर.के. वर्मा अनुविभागीय अधिकारी जगदलपुर, आर. के. गुरू कार्यपालन अभियंता जगदलपुर, सियाराम दुग्गे उपअभियंता सेतु संभाग जगदलपुर, श्री करण संगरीला अनुविभागीय अधिकारी सेतु अनुविभाग जगदलपुर, आर. एम. शेख कार्यपालन अभियंता सेतु संभाग जगदलपुर, नवीन वर्मा उपअभियंता पाटन, आर. के. शुक्ला अनुविभागीय अधिकारी पाटन,  सी. एस. ओगरे अनुविभागीय अधिकारी दुर्ग, शत्रुघन देवांगन उपअभियंता खैरागढ़, संजय देवांगन अनुविभागीय अधिकारी खैरागढ़ एवं अरविंद चौहान कार्यपालन अभियंता खैरागढ़ को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर लोकनिर्माण विभाग के मुख्य अभियंता सहित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

    बीजापुर /शौर्यपथ/

    प्रदेश के आबकारी एवं उद्योग मंत्री तथा प्रभारी मंत्री जिला बीजापुर कवासी लखमा ने सोमवार को बीजापुर में एजुकेशन सिटी का जायजा लिया। इस दौरान उन्होने दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र सक्षम का अवलोकन किया और दिव्यांग बच्चों से भेंटकर उनकी पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा ने दृष्टिबाधित बच्चे संतोष, मोहन एवं ईश्वर के साथ बैठकर खिलौने, फल-फूल के संरचनाओं को हाथों से पहचान करने कहा। वहीं अन्य दिव्यांग बच्चों को प्रोजेक्टर के माध्यम से अक्षर ज्ञान तथा गिनती सिखाने की दिशा में किये जा रहे प्रयासों को सराहनीय निरूपित किया। उन्होने इस दौरान दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र सक्षम में आवासीय कक्ष, अध्यापन कक्ष, भोजन एवं रसोई कक्ष आदि का जायजा लिया और इस क्षेत्र के दिव्यांग बच्चों को समुचित शिक्षा सुलभ कराये जाने कहा। इस मौके पर स्थानीय विधायक एवं उपाध्यक्ष बस्तर विकास प्राधिकरण  विक्रम मंडावी, विधायक केशकाल एवं उपाध्यक्ष बस्तर विकास प्राधिकरण श्री संतराम नेताम, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री शंकर कुड़ियम, जिला पंचायत सदस्य एवं बस्तर विकास प्राधिकरण सदस्य नीना रावतिया उद्दे सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधी और कलेक्टर  राजेन्द्र कुमार कटारा, पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय तथा जिला प्रशासन अधिकारी मौजूद थे।

    रायपुर /शौर्यपथ/

    निर्माण मंत्री ने दिए निर्देश लोक

    लोक निर्माण विभाग मंत्री ताम्रध्वज साहू की अघ्यक्षता में आज यहां दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक एवं गुणवता परीक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसमें मंत्री साहू ने अभियंताओं एवं विभागीय अधिकारियों को कार्यों का गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंनेे कहा कि कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वालें अभियंताओं को मंत्री साहू ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, चिंतामणि महाराज, लोकनिर्माण विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, छत्तीसगढ़ सड़क विकास निगम लिमिटेड के एम.डी हिमशिखर गुप्ता एवं प्रमुख अभियंता विजय भत्तपहरी मौजूद थे।

    निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक

    लोक निर्माण विभाग के मंत्री ताम्रध्वज साहू ने सभागार मे मौजूद समस्त अभियंताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर जन सुविधाओं को ध्यान में रखकर विभाग को निर्माण कार्यों के लिए समुचित बजट दिया गया है। इसी वजह से पिछले तीन सालों में विभाग के समस्त निर्माण कार्य निरंतर गति से हो रहे हैं। उन्होंने कोरोना काल के दौरान विभागीय कर्मचारियों के द्वारा अस्पताल व गैस पाइप लाइन सहित अधोसंरचना निर्माण कार्य तेजी से किए जाने के लिए तारीफ की और कहा कि इस दौरान कई कर्मचारी संक्रमित भी हुए लेकिन कार्य में बाधा उत्पन्न नहीं हुई। मंत्री साहू ने आगे कहा कि निर्माण कार्यो की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। राशि का पूरा सदुपयोग होना चाहिए, जितना काम उतनी ही राशि का प्राक्कलन बनाए। अपने क्षेत्र में जो महत्वपूर्ण काम है उसे प्रमुखता के साथ करें। उन्होंने विभाग को निर्देशित किया कि प्राक्कलन इस तरह से बनाए कि रिवाइज प्राकल्लन बनाने से स्थिति निर्मित ना हो। इसके साथ ही उन्होंने भवन निर्माण कार्य को समय पर हैंडओवर करने, टर्निंग पाइंट व ब्लैक स्पॉट को चिन्हित कर उस पर त्वरित रूप से कार्य करने के निर्देश दिए। मंत्री साहू ने स्वीकृत कामों को बरसात के पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि ट्रैफिक जाम की स्थिति निर्मित ना हो यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए। मंत्री साहू ने भू-अर्जन प्रकरण, झाड़कटाई की अनुमति मिलने आदि कामों जिससे कार्यो में विलम्ब की स्थिति निर्मित होती है उस पर राजस्व अधिकारियों एवं सबंधित विभाग के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर काम करने के निर्देश दिए। मंत्री ताम्रध्वज साहू ने मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना के तहत चल रहे कार्यों को समय सीमा के साथ ही गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया। कार्यक्रम में संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय एवं चिंतामणि महाराज ने भी अपने विचार रखे। सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी एवं प्रमुख अभियंता श्री भत्तपहरी ने अभियंताओं को महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

    एवं गुणवत्ता परीक्षण कार्यक्रम में शामिल हुए ताम्रध्वज साहू

    कार्यक्रम में मंत्री ताम्रध्वज साहू ने उमेश पटेल उपअभियंता रायगढ़, मंजू पटेल उपअभियंता रायगढ़, राजीव नशीने कार्यपालन अभियंता, राजेश बघेल उपअभियंता जगदलपुर, सुधीर बघेल उपअभियंता जगदलपुर, आर.के. वर्मा अनुविभागीय अधिकारी जगदलपुर, आर. के. गुरू कार्यपालन अभियंता जगदलपुर, सियाराम दुग्गे उपअभियंता सेतु संभाग जगदलपुर, करण संगरीला अनुविभागीय अधिकारी सेतु अनुविभाग जगदलपुर, आर. एम. शेख कार्यपालन अभियंता सेतु संभाग जगदलपुर, नवीन वर्मा उपअभियंता पाटन, आर. के. शुक्ला अनुविभागीय अधिकारी पाटन, सी. एस. ओगरे अनुविभागीय अधिकारी दुर्ग, शत्रुघन देवांगन उपअभियंता खैरागढ़, संजय देवांगन अनुविभागीय अधिकारी खैरागढ़ एवं अरविंद चौहान कार्यपालन अभियंता खैरागढ़ को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर लोकनिर्माण विभाग के मुख्य अभियंता सहित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision