
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
कोरिया /शौर्यपथ /
सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित सुव्यवस्थित नाश्ता तथा जूस सेंटर, कलेक्टर ने स्वयं गन्नारस पीकर किया उत्साहवर्धन’
कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने रविवार को जिला पंचायत सीईओ कुणाल दुदावत के साथ विकासखण्ड मनेन्द्रगढ़ के पिपरिया गौठान पहुँचकर गौठान आजीविका गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने गौठान में 18 लाख रुपए से अधिक के वर्मी कम्पोस्ट विक्रय पर खुश होकर महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए, आगे भी इसी प्रकार कार्य करने प्रेरित किया। वर्तमान में वर्मी कम्पोस्ट खाद निर्माण का कार्य कर रहीं विद्या स्व सहायता समूह की अध्यक्ष सीता ने बताया कि समूह की 10 महिलाओं द्वारा वर्मी कम्पोस्ट खाद का निर्माण किया जा रहा है, वर्मी खाद के विक्रय से प्राप्त राशि का उपयोग महिलाओं द्वारा स्वरोजगार, घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए किया गया है। वहीं समूह की सदस्य मानकुंवर ने कलेक्टर को बताया कि मैंने प्राप्त राशि का उपयोग कृषि कार्य मे किया है।
कलेक्टर शर्मा ने गौठान में मुर्गी पालन का कार्य कर रहीं रौशनी स्व सहायता समूह की महिलाओं से गतिविधि पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने गौठान में सामुदायिक बाड़ी का अवलोकन किया, महिलाओं ने बताया कि अभी यहां बैगन, मिर्ची, लालभाजी आदि लगाए गए हैं तथा स्थानीय बाजारों में विक्रय हेतु भेजा जा रहा है।
’स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित नाश्ता तथा जूस सेंटर देख खुश हुए कलेक्टर, स्वयं गन्नारस पीकर किया प्रोत्साहित’
कलेक्टर शर्मा ने वर्मी कम्पोस्ट विक्रय से प्राप्त राशि के उपयोग के विषय मे जब महिलाओं से पूछा तो दुर्गा स्व सहायता समूह की आशा ने बताया कि प्राप्त राशि से गौठान में नवीन गतिविधि के रूप में नाश्ता सेंटर की शुरुआत की है तथा रोशनी स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा जूस सेंटर संचालित किया जा रहा है। महिलाओं की इस सोच से कलेक्टर ने खुश होकर अवलोकन किया तथा स्वयं गन्ना रस पीकर महिलाओं का उत्साहवर्धन किया।
उत्तर बस्तर कांकेर /शौर्यपथ/
जिल प्रशासन द्वार भानुप्रतापुर विकासखण्ड के ग्राम केंवटी में जनचौपाल लगाया गया था, जहॉ पर कलेक्टर चन्दन कुमार द्वारा ग्रामीणों से उनकी समस्या व शिकायतों की जानकारी लिया जाकर उनके निराकरण के लिए कार्यवाही की गई। जनचौपाल के दौरान चित्ररेखा मर्रापी ने कलेक्टर से गुहार लगाते हुए कहा कि राशन कार्ड में उनका नाम नही जुडा है, अतः राशन कार्ड में नाम जुडवाया जावे। कलेक्टर ने इस पर कार्यवाही के लिए खाद्य अधिकारी को निर्देश दिये। उनके द्वारा जनचौपाल स्थल में ही चित्ररेखा मर्रापी का नाम राशन कार्ड में जोड दिया गया, जिससे वह बहुत खुश हुई और जिला प्रशासन को धन्यवाद देते हुए कहा कि राशन कार्ड नाम जुड़ने से अब उनके नाम से भी खाद्यन्न मिलेगा।
जशपुरनगर /शौर्यपथ/
जशपुर विधायक विनय भगत एवं कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल की उपस्थिति में विगत दिवस जनपद पंचायत बगीचा के ग्राम जुरगुम में खण्ड स्तरीय जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसडीएम विजय प्रताप खेस्स, जनपद सीईओ विनोद सिंह सहित जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के खण्ड स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।
कार्यक्रम में विधायक भगत एवं कलेक्टर अग्रवाल द्वारा उपस्थित सभी ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के सम्बंध में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि शासन निरंतर लोगों को आर्थिक लाभ पहुँचाने एवं उनकी समस्याओं को दूर करने के लिए अनेक कल्याणकारी योजना संचालित कर रही है। जिससे समाज के हर वर्ग का व्यक्ति योजना से लाभान्वित हो सके। उन्होंने सभी ग्रामीणों को शासन की योजनाओं से जुड़कर लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस दौरान विधायक एवं कलेक्टर द्वारा ग्रामीणों से उनकी समस्याओं के बारे में विस्तार से चर्चा की गई एवं ग्रामीणों की परेशानियों को गंभीरता से सुना। उन्होंने ग्रामीणों के पेयजल, विभिन्न प्रकार के पेंशन भुगतान, सीमांकन, नामांतरण, बटांकन सहित अन्य राजस्व प्रकरण एवं अन्य समस्याओं के त्वरित निराकरण करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर कृषि, पशुपालन, मत्स्य, उद्यानिकी सहित अनेक विभागों द्वारा योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के लिए स्टॉल लगाया गया। जहां ग्रामीणों की समस्याओं का प्राथमिकता से सुनते हुए उन्हें योजनाओं के संबंध में जानकारी प्रदान कर योजना का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही विभिन्न विभागीय योजनाओं के तहत् हितग्राहियों को सामग्रियों का वितरण भी किया गया।
बलौदाबाजार /शौर्यपथ/
कलेक्टर डोमन सिंह के निर्देश में विश्व उच्च रक्तचाप दिवस के मौके पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले स्वास्थ्य केंद्रों में निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। गौरतलब है कि हमारे शरीर में रक्त का प्रवाह एक निश्चित गति से होता है। मेडिकल निर्देशों की बात करें तो शरीर में रक्त का दबाव 120/80mmHg से अधिक नहीं होना चाहिए। यदि यह प्रवाह इस निश्चित सीमा को पार कर जाता है तो ऐसे में शरीर में उच्च रक्तचाप या हाइपरटेंशन की स्थिति पैदा हो जाती है। हाई ब्लड प्रेशर या उच्च रक्तचाप ना सिर्फ़ नसों के लिए ख़तरनाक है बल्कि ये शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों जैसे हृदय और दिमाग़ को भी नुक़सान पहुँचा सकता है। लोगों में इसी रोग के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए हर वर्ष 17 मई को विश्व हाइपरटेंशन दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष भी जिले में प्रत्येक स्वास्थ्य एवं वेलनेस केंद्रों पर लोगों का ब्लड प्रेशर एवं शुगर माप कर उन्हें इस बाबत जागरूक करते हुए परामर्श दिए जाएंगे। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एम पी महिस्वर ने दी। गैर संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ राकेश कुमार प्रेमी के अनुसार हाइपरटेंशन दो प्रकार का होता है-एक प्राइमरी हाइपरटेंशन जिसमें बढ़ती उम्र के साथ उच्च रक्तचाप की समस्या हो जाती है। इस स्थिति में लोग दवाइयों के द्वारा अपने रक्तचाप को नियंत्रित करने की कोशिश करते हैं।
दूसरा सेकेंडरी हाइपरटेंशन है जो किसी बीमारी या उसके इलाज के तहत लेने वाली गोलियों के कारण होती है। सेकेंड्री हाइपरटेंशन कम उम्र में भी हो सकता है। इसी के साथ ये मानसिक स्थिति के सही न होने पर भी काफ़ी बढ़ जाता है ज्यादातर मामलों में लोगों में प्राइमरी हाइपरटेंशन की शिकायत होती है। पचास प्रतिशत लोगों को तो इसका ज्ञान ही नहीं हो पाता कि उन्हें हाइपरटेंशन नामक रोग हो गया है क्योंकि शुरुआत में इसके कोई लक्षण ही दिखाई नहीं पड़ते। गंभीर होने पर सर में दर्द होना,चक्कर आना,पेशाब के साथ खून आना यह कुछ लक्षण दिखाई देते हैं।
हाइपरटेंशन नियंत्रित ना होने पर इसके कारण शरीर के अन्य दूसरे अंग तेजी से प्रभावित होते हैं जैसे हार्ट अटैक का यह सबसे बड़ा कारण माना जाता है। इसके अतिरिक्त इसके कारण ब्रेन स्ट्रोक तथा किडनी भी खराब हो सकती है साथ ही या आंखों की रेटिना पर भी दुष्प्रभाव डालता है ।
हाइपरटेंशन को स्वस्थ जीवन शैली अपनाकर रोकने का प्रयास किया जा सकता है। किसी प्रकार का नशा न करना,संतुलित आहार लेना,वजन को कम करना प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट की एक्सरसाइज,भोजन में नमक का सेवन कम करना,योग ध्यान आदि के सतत प्रयोग से इससे बचा जा सकता है।
बलौदाबाजार /शौर्यपथ/
आज राष्ट्रीय डेंगू दिवस के मौके पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा डेंगू के प्रति जागरूकता करने के उद्देश्य से विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। डेंगू एक मच्छर जनित वायरल बीमारी है। जिसमें सिर में दर्द,तेज बुखार, मांसपेशियों एवं जोड़ों में दर्द जैसी परेशानियां होती हैं और त्वचा पर चकत्ते भी निकल आते हैं। डेंगू फीमेल एडीज मच्छर के काटने से होता है।
प्रत्येक वर्ष 16 मई को राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का मूल उद्देश्य लोगों में डेंगू से बचाव और अपने आसपास को स्वच्छ रखने के लिये जागरूक किया जाता है। इस वर्ष राष्ट्रीय डेंगू दिवस ‘’डेंगू इज प्रिवेंटिएबल : लेट्स जॉइन हैंड्स” की थीम पर मनाया जा रहा है। इस वर्ष भी डेंगू दिवस मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर एम पी महिस्वार के मार्गदर्शन में मनाया गया। इस बारे में मलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी डॉ. राकेश कुमार ने बताया,’’मच्छरों के काटने से डेंगू और मलेरिया जैसी जानलेवा बीमारियां होती है। छोटी-छोटी बातें आपको मच्छर के काटने से बचा सकती है। डेंगू के प्रति जागरूक रहकर हम इससे बच सकते हैं। डेंगू से अफ्रीका, अमेरिका,पूर्वी भू-मध्य सागर, दक्षिण-पूर्व एशिया और पश्चिम प्रशांत सहित 100 से अधिक देश प्रभावित हैं। यह भारत में विशेषकर बारिश के दिनों में होने वाला सामान्य रोग है। डेंगू का लार्वा मुख्य तौर पर जमे हुए साफ पानी में पैदा होता है और इसे पनपने के लिए जुलाई से लेकर अक्टूबर का समय काफी अनुकूल होता है । यही वजह है कि इस वक्त काफी सतर्क रहना जरूरी होता है। पहले के मुकाबले लोगों में डेंगू की बीमारी को लेकर काफी जागरूकता बढ़ी है । अब भी देश के अंदरूनी इलाकों में इस बीमारी के प्रति और जागरूकता फैलाने की जरूरत है। दिन में सोते समय भी मच्छरदानी लगाएं समय पर इलाज कराने पर मरीज स्वस्थ हो जाता है। डेंगू में लापरवाही भारी पड़ सकती है। शासकीय चिकित्सालयों में इसके लिए नि:शुल्क उपचार की व्यवस्था है।
एडीज एजिप्टी एक ऐसा मच्छर है जो डेंगू बुखार, चिकनगुनिया,जीका बुखार, मायरो बुखार के वायरस और अन्य रोग एजेंटों को फैला सकता है। पूरी तरह से परिपक्व एडीज एजिप्टी मच्छर का औसत जीवनकाल दो से चार सप्ताह है,लेकिन शुष्क जलवायु में, उनके अंडे एक वर्ष तक रहते हैं। इसलिए, बारिश के मौसम की शुरुआत के साथ,मच्छरों के प्रजनन और परिणामस्वरूप महामारी में वृद्धि होती है। एडीज एजिप्टी मच्छर सबसे ज्यादा सुबह और शाम को और छायादार क्षेत्रों में पाए जाते हैं। यह पूरे साल या अनुकूल स्थिति में किसी भी समय संक्रमण फैला सकते हैं ।
क्या है डेंगू
डेंगू बुखार मच्छर जनित वायरल बीमारी है इसमें सिर में दर्द, तेज बुखार,मांसपेशियों एवं जोड़ों में दर्द, त्वचा पर चकत्ते निकल आते हैं। यह मादा एडीज मच्छर के काटने से होता है। यह वायरस 10 दिनों से अधिक समय तक जीवित नहीं रहते लेकिन लापरवाही की गई तो डेंगू रक्तस्रावी बुखार का रूप ले सकता है जिसमें भारी रक्तस्राव,ब्लड प्रेशर में अचानक गिरावट और अंत में स्थिति अत्यंत गंभीर भी हो सकती है।
डेंगू के लक्षण क्या है
डेंगू दो तरीके का होता है, सामान्य और गंभीर । संक्रमित होने पर इसके लक्षण 4 से 5 दिनों में दिखने लगते हैं। हल्के या सामान्य लक्षण में तेज बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों, और जोड़ों में दर्द, उल्टी,जी मचलाना, आंखों में दर्द होना, त्वचा पर लाल चकत्ते होना,ग्रंथियों में सूजन होना हैं। जबकि गंभीर मामले होने पर गंभीर पेट दर्द, लगातार उल्टी होना, मसूड़ों या नाक से रक्तस्राव,मल,मूत्र या उल्टी में खून आना, त्वचा के नीचे रक्तस्राव होना,सांस लेने में कठिनाई, थकान महसूस करना, चिड़चिड़ापन या बेचैनी हैं।
डेंगू से कैसे करें बचाव
डेंगू का मच्छर आम मच्छरों से अलग होता है और यह दिन की रोशनी में काटता है। ऐसे में घर और आसपास मच्छरों को पनपने न दें। कूलर में पानी जमा होने से उसमें डेंगू का लार्वा पैदा होने का खतरा रहता है। कूलर का उपयोग न होने पर उसका पानी खाली कर दें। घर की छत पर रखे गमलों अन्य चीजे जिसमें पानी जमा होता है उनको खाली कर दें। इसमें डेंगू लार्वा पैदा हो सकते हैं। घरों के आसपास या गड्ढों में जमा ना होने दें। डेंगू के लार्वा तेजी से फैलते हैं। मच्छरों से बचने के लिए मच्छरदानी और स्प्रे का इस्तेमाल करें।
मुंगेली /शौर्यपथ/
कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने आज मुंगेली विकासखंड के ग्राम धरमपुरा पहुंचकर ग्राम पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केंद्र, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर और शासन की महत्वाकांक्षी सुराजी गांव योजना के तहत निर्मित गौठान का आकस्मिक निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने ग्राम पंचायत भवन का निरीक्षण कर ग्रामीणों से पंचायत खुलने का समय, ग्राम सभा की बैठक आदि की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि ग्रामसभा की बैठक समय पर कराएं और ज्यादा से ज्यादा संख्या में ग्रामीणजन शामिल होकर ग्राम की समस्या के बारे में चर्चा करें। छोटी-छोटी समस्याओं का ग्राम पंचायत स्तर पर ही निर्णय लेकर उसका समाधान करें। उन्होंने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत जाॅब कार्ड श्रमिकों को रोजगार उपलब्धता की जानकारी ली और उन्हे मनरेगा के तहत रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र के संचालन, बच्चो की संख्या और हितग्राहियों को मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत पोषण आहार वितरण की जानकारी ली। उन्होंने ग्राम धरमपुरा में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं और दवाई की उपलब्धता की जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में स्वास्थ्य सुविधा अच्छी है। कलेक्टर ने शासन की महत्वाकांक्षी सुराजी गांव योजना के तहत निर्मित गौठान का भी निरीक्षण किया और गौठान को व्यवस्थित करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिये। इस अवसर पर मुंगेली एसडीएम श्री अमित कुमार सहित संबंधित विभाग के अधिकारी और ग्रामीणजन मौजूद थे
मुंगेली /शौर्यपथ/
कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने आज मुंगेली विकासखंड के ग्राम धरमपुरा में जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा कर ग्राम में मूलभूत सुविधाएं पेयजल, बिजली, राशन, पेंशन, आवास, स्वास्थ्य सुविधा, सड़क, नाली, पटवारी और ग्राम पंचायत सचिव की मुख्यालय में उपस्थिति आदि की जानकारी ली। जनचौपाल कार्यक्रम में पात्र हितग्राहियों को पेंशन, राशन नहीं मिलने की शिकायत पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र हितग्राही राशन, पेंशन से वंचित नहीं होना चाहिए। उन्होंने राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना और श्रद्धांजलि योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने कहा कि कल 17 मई को ग्राम धरमपुरा में राशन, पेंशन, जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र सहित विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमे अधिक से अधिक लोग शामिल होकर शिविर का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि आमजनों की समस्याओं को सुनने और निराकरण करने के लिए शीघ्र ही जिला प्रशासन द्वारा हेल्पलाईन नंबर भी जारी किया जायेगा। कलेक्टर ने ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओ की जानकारी दी और ग्रामीणों को अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान ग्राम धरमपुरा के ग्रामीण मालिक राम साहू ने बताया कि उन्हे राशन, पेंशन, स्वास्थ्य विभाग से दवाई उपलब्ध हो रहा है। इस अवसर पर मुंगली एसडीएम श्री अमित कुमार सहित संबंधित विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।
रायपुर /शौर्यपथ/
मूकबधिर एवन्ती ने लिखी अपनी तकदीर
कुछ लोग अपने मजबूत इरादों से अपनी तकदीर लिखते हैं। ऐसे लोगों में से एक कोण्डागांव के मर्दापाल के निकट बसे नक्सलप्रभावित गांव बादालूर की दिव्यांग एवन्ती विश्वकर्मा भी हैं। बोलने और सुनने में असमर्थ एवंती ने अपनी मेहनत से अपने स्वावलंबन की राह तय की है। अब वह सिलाई सीख कर अपने पैरो पर खड़ी हो गई हैं। राज्य सरकार द्वारा संचालित गारमेंट फैक्टरी में काम कर उसने अपनी दिव्यांगता को भी मात दे दी है।
एवन्ती के पिता श्री मंगू विश्वकर्मा बताते हैं कि 20 वर्षीय एवन्ती बचपन से ही सुन-बोल नहीं पाती है, इसके कारण उसकी शिक्षा बहुत कठिन हो गई थी। एवन्ती ने अपनी शारीरिक कमी को कभी खुद पर हावी होने नहीं दिया। वह हमेशा खुश रहा करती थी।
एवन्ती की आंखों में हमेशा अपने पैरों पर खड़े होने का सपना रहता था। एवन्ती ने दसवीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद उसने अपने परिजनों एवं शिक्षकों से आत्मनिर्भर बनने की इच्छा जाहिर की। उन्होंने एवन्ती को कलेक्टर जनदर्शन में जाकर रोजगार के लिए निवेदन करने की सलाह दी। एवन्ती के अक्टूबर 2021 में आवेदन करने पर कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने आजीविका मिशन के सहायक परियोजना अधिकारी पुनेश्वर वर्मा को उसे गारमेंट फैक्ट्री में कार्य करवाने के निर्देश दिये।
पुनेश्वर वर्मा ने बताया कि गारमेंट फैक्ट्री खुलते ही एवन्ती से सम्पर्क कर उसे क्वालिटी टेस्टिंग के साथ स्टीचिंग का प्रशिक्षण दिया गया। सबसे बड़ी समस्या एवन्ती के सुनने एवं बोलने की दिक्कत के कारण थी। ऐसे में फैक्ट्री की अन्य लड़कियों और ट्रेनरों का उसे पूरा सहयोग किया। वह रोज सुबह घर का काम कर फैक्ट्री जाया करती हैं। धीरे-धीरे वह अपने काम में प्रवीण होती गई। जिला प्रशासन द्वारा आजीविका कॉलेज के छात्रावास में उसके निःशुल्क रहने का प्रबंध किया जा रहा हैै। एवन्ती के परिजनों ने कहा एवन्ती को अपने पैरों पर खड़ा देख के उन्हें फक्र महसूस होता है। वे उसकी हौसला अफजाई जरूर करते रहते हैं। दिक्कतों के बाद भी एवन्ती हमेशा मुस्कुराते रहती हैं।
एवन्ती कोे काम करते देखकर भविष्य में 30 से 40 दिव्यांग बालिकाओं, 30 विधवा और परित्यक्ता महिलाओं को प्रशिक्षण देकर फैक्ट्री में काम देने की पहल की जा रही हैं। वर्तमान में 150 से अधिक लड़कियां फैक्ट्री में कार्य कर रहीं हैं। उनके द्वारा विख्यात कम्पनी डिक्सी स्कॉट के कपड़ों का निर्माण किया जा रहा है। अब तक उनके द्वारा एक करोड़ रूपये के कुल 01 लाख कपड़ों का निर्माण किया जा चुका है।
केशकाल /शौर्यपथ/
केशकाल विधायक सन्तराम नेताम इन दिनों लगातार अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर हैं। साथ ही अपने केशकाल स्थित निवास कार्यालय में भी प्रतिदिन जनचौपाल लगाकर आम जनता से मुखातिब होकर उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं। जहां केशकाल, बडेराजपुर एवं फरसगांव विकासखंड के अलग अलग ग्रामों के लोग अलसुबह विधायक निवास आकर अपनी समस्याओं व मांगो से विधायक को अवगत करवाते हैं। विधायक भी इन मांगों को बड़ी ही संवेदनशीलता के साथ संज्ञान में लेते हुए तत्काल सम्बंधित अधिकारियों से बातचीत कर त्वरित निराकरण भी कर रहे हैं।
आपको बता दें कि विधायक ने इन दिनों अपनी एक दिनचर्या तय कर ली है, जिसके तहत सुबह 8 बजे से 12 बजे तक वह अपने निवास कार्यालय में ही चौपाल लगाकर लोगों से मुलाकात करते हैं। इसके पश्चात दोपहर 12 बजे से देर शाम तक क्षेत्र के अलग अलग गांव में जाकर जनसमस्या निवारण शिविर के माध्यम से गांव वालों की समस्याएं सुनते हैं। साथ ही सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक एवं अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल होते हैं। विधायक द्वारा इस सकारात्मक अंदाज में लोगों से मिलना और उनकी समस्याओं का निराकरण करने से समूचे क्षेत्र की जनता काफी खुश है।
भिलाई नगर/ शौर्यपथ /
नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत जोन 02 वैशालीनगर क्षेत्र में निगम के राजस्व विभाग की टीम ने घर के सामने सड़क पर कब्जा कर आवागमन को बाधित करने तथा नाली के उपर रेम्प बनाकर पानी निकासी बाधक करने की शिकायत पर दो अलग-अलग स्थान पर कार्यवाही करते हुए तोडफ़ोड़ कर स्थल को अतिक्रमण मुक्त कराया।
उल्लेखनीय है कि नगर निगम आयुक्त ने शहर को अतिक्रमणमुक्त व स्वच्छ बनाए रखने के लिए बेदखली अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। आयुक्त प्रकाश सर्वें ने निगम द्वारा गठित बेदखली टीम को शहर से अवैध कब्जा हटाने के सख्त निर्देश दिए हैं। निगम क्षेत्र में अतिक्रमण, अवैध निर्माण करने वालों पर शिकंजा कसने निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने अधिकारी व कर्मचारियों की टीम बनाई है जो ऐसे कार्य करने वालों पर कार्यवाही कर रही है। तीन दर्शन मंदिर के पीछे शास्त्री नगर वार्ड में उमा देवी पाटिल ने नाली पर शौचालय बना लिया था। इसे बेदखली दल, पुलिस बल व जोन 2 के कर्मचारियों की उपस्थिति में बेदखल किया गया और गेट का एक पल्ला जब्त कर कार्यालय लाया गया। वहीं लोगों की शिकायत थी कि जोन 2 अंतर्गत बाबा दीप सिंह नगर में राजेश्वरी जन बंधु ने भी नाली व सड़क पर अवैध कब्जा कर लिया है। बेदखली टीम ने नाली व सड़क पर से अवैध कब्जा को मुक्त कराया। इस कार्रवाई में सहायक राजस्व अधिकारी जगदीश तिवारी सहित बेदखली टीम के कर्मी शामिल थे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
