August 06, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    PANKAJ CHANDRAKAR

    PANKAJ CHANDRAKAR

    पंडरिया/ शौर्यपथ /

    गोधन न्याय योजनान्तर्गत आज दिनांक 14 मई को जनपद पंचायत पंडरिया के शासकीय आईटीआई भवन मोहतराखुर्दमें आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा पंडरिया विकासखंड के सभी गौठानो में शतप्रतिशत गोबर खरीदी एवम 40 प्रतिशत वर्मी कम्पोस्ट का निर्माण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में अनुपस्थित 14 सचिव,04 ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों एवम कुंडा के शाखा प्रबंधक जिला सहकारी बैंक को कारण बताओ सूचना जारी करने का निर्देश दिया गया। बैठक में मुख्यकार्यपालन अधिकारी महोदय द्वारा महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत सभी ग्राम पंचायतों में मस्टररोल जारी कर कार्य प्रारम्भ करने हेतु सचिवो को निर्देशित किया गया साथ ही स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत स्वीकृत सामुदायिक सौचालय निर्माण को तत्काल पूर्ण कराकर यूसी सीसी भेजनें का निर्देश दिया गया। ओबीसी एवम ईडब्ल्यूएस सर्वे के सम्बंध में प्राप्त दावा आपत्ती का 24 मई तक सभी ग्रामो में मुनादी कराकर निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया। ग्राम पंचायतों में प्रति सप्ताह ग्रामीण सचिवालय का संचालन हेतु निर्देशित किया गया।

    बैठक में संदीप अग्रवाल मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, एम डी डड़सेना उपसंचालक कृषि, भूपेंद्र ठाकुर उपपंजीयक सहकारी संस्थाएं, रवि प्रकाश मिश्रा नोडल अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कवर्धा, राज तिवारी उपसंचालक पंचायत , पन्ना लाल धुर्वे मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पंडरिया एवं खंड स्तरीय गौठान नोडल, सचिव, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी उपस्थित रहे।वही विधायक संतराम नेताम ने बताया कि जनता ने ही मुझे विधायक के रूप में चुना है इसलिए मेरा कर्तव्य बनता है कि मैं अपने क्षेत्र की जनता के सुख और दुख दोनों ही कार्यों में उनके साथ खड़ा रहूं। चाहे किसी के घर की शादी हो या फिर शोक कार्यक्रम, यदि मैं केशकाल में मौजूद हूँ तो मेरा पूरा प्रयास रहता है कि मैं वहां जाकर शामिल हो सकता हूँ। जब ग्रमीण अंचलों में हमारे कार्यकर्ता और जनता द्वारा मुझे मांदरी व डीजे के धुन के बीच डांस करने के लिए कहते है तो मैं स्वयं को रोक नही पाता, यही कारण है कि हमारे युवा वर्ग में भारी उत्साह बना रहता है। मेरा प्रयास है कि मैं अपने क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच कर उनकी समस्याओं और मांगों को पूरा करूँ ताकि शासन की प्रत्येक योजना का लाभ जन जन तक पहुंचाया जा सके।

    उत्तर बस्तर कांकेर/शौर्यपथ /

    संसदीय सचिव एवं कांकेर विधानसभा क्षेत्र के विधायक शिशुपाल शोरी के मुख्य आतिथ्य में आज जनपद पंचायत कांकेर ग्राम सरंगपाल के गौठान में हमर गोठान सरंगपाल में हमर गाँव हमर गोठान खेलबो नचबो लाईका महतारी सियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में कुर्सी दौड़ , रस्सी खींच, धड़ा दौड़ आदि खेलकूद का आयोजन किया जाकर प्रथम ,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया एवं द्वारा बच्चों को क्रिकेट किट प्रदान किया गया।

    इस अवसर पर जनपद पंचायत कांकेर के उपाध्यक्ष रोमनाथ जैन, ग्राम पंचायत सरंगपाल के सरपंच  जानकी सलाम, उपसरपंच खोमलाल देवांगन, समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक  सिनिवाली गोयल, जनपद सीईओ अश्निनी यादव एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

     

    कबीरधाम /शौर्यपथ /

    आज दिनांक 12-मई गुरुवार को कबीरधाम जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुशीला भट्ट एवं रामकुमार भट्ट पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत कबीरधाम एवं जिला पंचायत सदस्य, मिनीमाता चौक वार्ड नं. 17-18 में आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम में उपस्थित होकर भागवत कथा श्रवण किये । उपरोक्त भागवत ज्ञान यज्ञ में कथा व्यास के रूप में शंकराचार्य अवार्ड से सम्मानित पिंगल रत्न आचार्य श्री लक्ष्मी नारायण रात्रे जी विराजमान होकर भक्तिमय, संगीतमय कथा का रसपान कराये ।

    आचार्य श्री लक्ष्मी नारायण रात्रे जी विगत 58 वर्षों से भागवत कथा प्रवचन करते आ रहे हैं आज यहाँ आचार्य जी का 318 वां व्यास गद्दी का अवसर है ,उक्त अवसर पर श्रीमती सुशीला भट्ट व रामकुमार भट्ट ने आचार्य जी के चरणों में सादर वन्दन कर आशीर्वाद प्राप्त किये और क्षेत्र की समृद्धि व खुशहाली की कामना किये । उपरोक्त कार्यक्रम में भारी संख्या में श्रद्धालु श्रोतागण उपस्थित थे, जिन्हें भट्ट ने आग्रह कर कहा कि हम सब अत्यंत ही सौभाग्यशाली हैं जो आज हमें श्री आचार्य जी का दर्शन प्राप्त करने तथा उनके वाणी से कथा सुनने का अवसर मिला है , हम सभी को श्रीमद भागवत कथा को अपने जीवन में आत्मसात कर व अनुशरण करके अपने जीवन को कृतार्थ करना चाहिए । भट्ट ने भागवत कथा के आयोजक व मुख्य यजमान भीखम कोसले पार्षद एवं सभापति नगर पालिका परिषद कवर्धा व उनके सपरिवार को इस धार्मिक आयोजन के लिए शुभकामनाएं दिये । उक्त अवसर पर श्रीमती सीमा अनंत पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, अगम दास अनंत, बाबू दास जी, संतन सत्यवंशी, दरबारी बंजारे सहित सेकड़ो की संख्या में श्रोतागण उपस्थित थे ।

    पंडरिया / शौर्यपथ /

    विप्र समाज पंडरिया द्वारा विप्र भवन उद्घाटन समारोह एवं उपनयन सँस्कार का आयोजन किया गया जिसमें भव्य बटुक बारात शोभायात्रा निकालकर विप्रजन नगर भ्रमण किये जिसका नगर के अनेक स्थानों पर सामाजिक संगठनों एवं राजनेताओ द्वारा स्वागत किया गया। विप्र समाज पंडरिया द्वारा नवनिर्मित विप्र भवन उद्घाटन समारोह , उपनयन सँस्कार एवं विप्र गौरव सम्मान समारोह का आयोजन विप्र भवन पंडरिया में किया गया जिसमें 31 बटुकों का उपनयन सँस्कार ब्राम्हण समाज पंडरिया द्वारा किया गया। विप्र भवन उद्घाटन समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सन्तोष पांडेय रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता महामंडलेश्वर राजेश्री महंत रामसुन्दर ने किया व विशिष्ट अतिथि के तौर पर ममता

    भव्य शोभा यात्रा के साथ सम्पन्न हुवा उपनयन संस्कार व विप्र भवन का उद्घाटन चन्द्राकर विधायक पंडरिया, विकास पाठक संचालक भोरमदेव कृषि विद्यालय कवर्धा, नीलकांत शुक्ला समाज सेवी पंडरिया, प्रतीक शर्मा अधिवक्ता उच्च न्यायालय बिलासपुर, पुष्पा देवी शर्मा समाज सेविका पंडरिया रहे । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की आसन्दी से सन्तोष पांडेय ने कहा कि ब्राम्हण समाज अन्य समाजो का पथप्रदर्शक है जिनके बीच आज मैं उपस्थित हुआ हूं , उन्होंने कहा कि विप्र समाज का भवन निर्माण हुआ उससे मुझे हार्दिक प्रसन्नता है तथा भवन को और बढिय़ा बनाने के लिए 5 लाख रुपये की राशि ब्राम्हण समाज को प्रदान करता हु ।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास अध्यक्ष गौ सेवा आयोग ने कहा कि विप्र भवन निर्माण पर समस्त विप्र समाज को बधाई देता हूं उन्होंने कहा कि आज 31 बटुक उपनयन सँस्कार के पश्चात पूर्ण रूप से ब्राम्हण बन गए। ब्राम्हण समाज पंडरिया द्वारा 31 ब्राम्हण बच्चों का उपनयन सँस्कार किया गया जो कि बड़ा पूण्य का कार्य है ।
    इस अवसर पर पंडरिया विधायक ममता चन्द्राकर ने कहा कि आज विप्र भवन उद्घाटन समारोह में मुझे आने का अवसर मिला जो कि मेरा सौभाग्य है , उन्होंने कहा कि ब्राम्हणों का मैं और मेरा पूरा परिवार सेवक है तथा आज मैं जो भी हु वह ब्राम्हणों के आशीर्वाद है साथ ही उन्होंने विप्र समाज से आशीर्वाद प्रदान करने की कामना किया । इस अवसर पर विधायक ममता चन्द्राकर ने विप्र भवन निर्माण हेतु 5 लाख रुपये देने की घोषणा किये।कार्यक्रम के विषिष्ट अतिथि विकास पाठक संचालक भैरमदेव कृषि विद्यालय कवर्धा ने अपने उदबोधन में कहा कि विप्र भवन निर्माण हेतु यह जमीन हमारे परिवार के द्वारा विप्र समाज पंडरिया को दान में दिया गया है जिस पर विप्र समाज द्वारा छोटे स्तर पर भवन निर्माण किया गया है उन्होंने कहा कि विप्र भवन को और विकसित कर बड़ा भवन बनाने के लिए 5 लाख प्रदान करने की घोषणा करता हु ।

    विप्र भवन उद्घाटन समारोह के समापन पश्चात 31 बटुकों के भव्य बटुक बारात शोभायात्रा विप्र समाज द्वारा निकाला गया जिसमें ताशा , डीजे के धुन के साथ डंडा नृत्य नर्तक दल द्वारा आकर्षक नृत्य करते नगर भृमण पर निकले जिसमे डीजे और ताशा के धुन पर हजारों की संख्या में विप्र समाज के सामाजिक जन नयनाभिराम नृत्य करते निकले जिनका नगर के अलग अलग स्थानों पर शहर के सामाजिक संगठनों एवं राजनेताओ द्वारा स्वागत किया गया।

    राजनांदगांव / शौर्यपथ /

    पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह कुशाभाऊ ठाकरे स्मृति विस्तारक योजना के तहत शक्ति केंद्र बेलटिकरी एवं खैरा पहुंचे, जहां पर हजारों की की संख्या में ग्रामीण एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। ग्राम खैरा में डॉ. रमन सिंह ने कहा कि 15 वर्षों तक भाजपा के छत्तीसगढ़ के स्वर्णिम काल कार्यकाल को आज भी जनता याद करती है, जिसमें पूरे छत्तीसगढ़ में विकास के कीर्तिमान स्थापित हुए। सड़क, पुल-पुलिया, सिंचाई के साधन, शादी योग्य बच्चियों का विवाह, बाल हृदय योजना के तहत 9000 बच्चों का नि:शुल्क ऑपरेशन, स्वास्थ्य लाभ, सिंचाई योजना, सिंचाई संसाधन ड्रिप इरिगेशन, बिजली पोल, प्रधानमंत्री आवास बनाना इत्यादि कार्यों के साथ-साथ एक रुपए चावल की योजना भाजपा ने ही बनाई।

    डॉ. रमन सिंह ने कहा कि किसानों को बिना ब्याज के कर्जे का मूल मंत्र भाजपा शासनकाल में ही तय किया गया। इसके पूर्व कांग्रेस की सरकारों में किस तरह से लूट मचाई थी, ये सभी जानते हैं। डॉ. रमन सिंह ने कहा कि लबारी मार के भूपेश बघेल सरकार में आए हैं, उनकी घोषणा पत्र में किए गए वायदों आज भी अधूरे हैं। उन्होंने कहा कि शराबबंदी की बात करने वाले भूपेश घर घर पहुंचा कर शराब बांट रहे हैं। कोविड काल के समय में दवाई पहुंचाने की मानवता छोड़कर घर-घर दारू पहुंचाने की योजना भूपेश ने लाई।

    डॉ. रमन सिंह ने कहा कि 2500 रुपए धान खरीदी करने की बात करने वाले बघेल सरकार ने किसानों को एक हाथ से देकर दूसरे हाथ से लिया ही है, एक और जहां किसानों का रकबा कट गया, वहीं बोरा उपलब्ध नहीं कराया गया और 4 किस्त में पैसा देकर आखिरी किस्त में 290 करोड़ों रुपए की कटौती की गई, जो कि किसानों के साथ सरासर अन्याय है।
    डॉ. रमन सिंह ने कहा कि टेड़ेसरा एवं कई ऐसे गोठान उन्होंने देखे हैं, जहां लाखों करोड़ों रुपए खर्च हो चुके हैं, परंतु एक गाय भी उपलब्ध नहीं है और वर्मी कंपोस्ट खाद, जो की पैरा-भूसा और मिट्टी मिलाकर बनाई जा रही है वह 900 रूपये में अनिवार्य रूप से किसानों को दी जा रही है। डॉ. रमन सिंह ने केंद्र में बैठी नरेंद्र मोदी सरकार की योजनाओं को विस्तार से बताते हुए कहा कि आगामी 2024 में भी जनता ने यह तय कर लिया है कि नरेंद्र मोदी को वापस लाकर पूरे विश्व में देश को सशक्त बनाना है। डॉ. रमन सिंह ने बेलटिकरी ग्राम के शक्ति केंद्र में 8 बूथों के कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया और बताया कि वर्तमान सरकार जो 15 वर्षों में भाजपा ने विकास कार्य किए थे उसका मेंटेनेंस भी नहीं कर पा रही है। विकास कार्यों के लिए जो बड़ी-बड़ी योजनाएं लागू की गई। बिल्डिंग बनाई गई, उसकी पुताई तक करने में अक्षम सरकार अब अपनी उल्टी गिनती गिनना शुरू कर चुकी है।

    मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार डॉ. रमन सिंह ग्राम बेलटिकरी के शक्ति केंद्र एवं आठ बूथो की बैठक के पश्चात ग्राम खैरा शक्ति केंद्र एवं 6 बूथों के कार्यकर्ताओं एवं जनता से रूबरू मिले एवं तत्पश्चात डॉ. रमन सिंह ठाकुरटोला में कार्यकर्ता के घर पहुंचे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रोहित चंद्राकर, कृष्णा तिवारी, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, शिव वर्मा एवं भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

     दुर्ग / शौर्यपथ /

    दुर्ग नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन एवं भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. प्रतीक उमरे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा को पत्र प्रेषित कर दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल के खिलाफ पार्टी संगठन के विपरीत जाकर झूठी एवं अनर्गल बयानबाजी कर दुर्ग लोकसभा की जनमत एवं विश्वास का अपमान करने वाले बिना जनाधार के तथाकथित भाजपा नेताओं पर कड़ी कार्यवाही की मांग किया है।पूर्व एल्डरमैन ने उन्हें बताया कि सांसद विजय बघेल छत्तीसगढ़ शासन में संसदीय सचिव रह चुके है तथा शासन प्रशासन के मामलों में अनुभवी है,दुर्ग लोकसभा के हर एक भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के मन मे उनके लिये बहुत सम्मान है,मोदी लहर में भी हारे हुए जनाधार शून्य नेताओं के परिजन एवं उनके चरणवंदक दुर्ग लोकसभा की आम जनता के जनमत का अपमान करने में लगे है जिससे भारतीय जनता पार्टी को भारी नुकसान हो रहा है एवं कार्यकर्ताओ का मनोबल टूट रहा है।सांसद विजय बघेल ने भारतीय जनता पार्टी एवं पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में सबसे ज्यादा मतों के अंतर से जीत दर्ज कर रिकॉर्ड कायम किया,जो कि दुर्ग की आम जनता का उनके ऊपर विश्वास का प्रतिफल है,तथा यह दुर्ग के कार्यकर्ताओं के साथ साथ पूरे प्रदेश भाजपा के लिए गौरव का विषय है क्योंकि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का गृह क्षेत्र होने के बावजूद सांसद विजय बघेल ने दुर्ग संसदीय क्षेत्र से ऐतिहासिक जीत दर्ज किया है,तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश कुर्मी बहुल्य क्षेत्रो में गिना जाता है और विजय बघेल खुद लोकसभा सांसद एवं प्रदेश कुर्मी समाज के अध्यक्ष के नाते सर्व समाज का नेतृत्व करते है जिससे उनके खिलाफ अनर्गल बातें करना सर्व समाज एवं छत्तीसगढ़ के हर एक भाजपा कार्यकर्ता को अपमानित करने के बराबर है।इसलिए पूर्व एल्डरमैन ने इस विषय पर गंभीरता पूर्वक संज्ञान लेते हुए तत्काल उन सभी चरणवंदक लोगों पर कार्यवाही की मांग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जी पी नड्डा से किया है जो कि भारतीय जनता पार्टी के संविधान के खिलाफ जाकर दुर्ग की जनमत का अपमान कर रहे हैं।

    *इसके पूर्व भी एल्डरमैन की शिकायत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संज्ञान लेते हुए सरोज पांडेय को महासचिव पद से हटाया था*

    कोण्डागांव/शौर्यपथ/

    शनिवार को खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा दैनिक समाचार पत्रों के माध्यम से अमानक खाद्य सामाग्रियों के संबंध में जानकारी प्राप्त होने कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा के निर्देश पर कोण्डागांव मुख्यालय में अलग अलग स्थानों में सभी ठेला-टपरी, नाश्ता सेंटरों आदि पर आकस्मिक कार्यवाही की गई। जिसमें विभाग द्वारा स्थल पर विक्रय हेतु निर्माण एवं भंडारित की गई खाद्य सामग्रियों जैसे मैदा, बेसन, तेल, मसाला, चटनी, समोसा, बड़ा आदि के साथ खाद्य अनुज्ञप्ति एवं पंजीयन की भी पड़ताल की गई। जिसमें से अधिकांश खाद्य व्यापारियों द्वारा पंजीयन प्रस्तुत किए गए । कुछ व्यवपारियों का किसी कारणवश खाद्य व्याापार अनुज्ञप्ति एवं पंजीयन मौके पर नहीं पाया गया। उन्हें 07 दिवस के भीतर अनिवार्य रूप से विभाग से पंजीयन प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। कुछ स्थलों में खाद्य सामग्रियों की स्थिति संदेहस्पद प्रतीत होने पर 03 खाद्य सामग्रियों के नमूने जांच हेतु संकलित किया गया।

    ज्ञात हो कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 व विनियम 2011 के अन्तर्गत सभी खाद्य कारोबारियों को खाद्य पदार्थों के विक्रय, विपणन एवं निर्माण हेतु अनुज्ञप्ति एवं पंजीयन प्राप्त करना आवश्यक है। वर्तमान में जिले भर में अलग-अलग फुड केटेगरी

    में 3000 से भी अधिक खाद्य कारोबारकर्ता अनुज्ञप्ति एवं पंजीयन धारक है तथा अब तक लगभग 50 से अधिक प्रकरणों पर न्यायालय द्वारा 11 लाख से अधिक का जुर्माना विक्रेताओं को लगाया  जा चुका है। कुछ प्रकरण न्यायालयीन प्रक्रिया हेतु विवेचनाधीन है। गत मार्च माह में जिले के अलग-अलग ब्लॉक में भी जन जागरूकता हेतु खाद्य व्यापार पंजीयन शिविर का आयोजन किया गया था। जहां पर 300 से अधिक व्यापारियों ने आवेदन प्रस्तुत कर पंजीयन किया। समय-समय पर विभाग द्वारा चलित मोबाईल प्रयोगशाला से मौके पर खाद्य सामग्रियों की जांच कर जन जागरूकता प्रसारित की जाती है।

    कोंडागांव /शौर्यपथ/

    प्रदेश में आंदोलन, प्रदर्शन, धरना पर रोक लगाने वाले सर्कुलर को लोकतंत्र की हत्या करार देते हुए कोंडागांव भाजपा द्वारा 16 मई को हजारों की संख्या में कलेक्ट्रेट का घेराव करते हुए जिले भर के कार्यकर्ताओं के माध्यम से जेल भरो आंदोलन किया जाएगा । कार्यक्रम एनसीसी ग्राउंड कोंडागांव से प्रारंभ होकर गिरफ्तारी स्थल तक आयोजित होगा । इस संबंध में एक महत्त्वपूर्ण बैठक जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा के निर्देशानुसार भाजपा जिला कार्यालय अटल सदन में आहूत की गई जहा कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई ।

    इस दौरान भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य लता उसेंडी ने कहा कि भूपेश सरकार ने इमरजेंसी जैसे हालात दुबारा पैदा कर दिए है । यह लोकतंत्र की हत्या का प्रयास है । राजनैतिक व गैर राजनैतिक संगठनों के पास अपनी बात भी रखने का एक माध्यम आंदोलन भी होता है ।

    बैठक के दौरान कुशाभाऊ ठाकरे कार्य विस्तारक योजना पर भी चर्चा हुई । इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज जैन, जितेंद्र सुराना, जसकेतु उसेंडी, दयाराम पटेल, ललित देवांगन, कुलवंत सिंह चहल, नागेश देवांगन, सनिल भंसाली, गामा जायसवाल, प्रतोष त्रिपाठी, विक्की रवानी, देवेंद्र मौर्य, पोल्टु चौधरी सहित पार्षदगणों के साथ अन्य मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी मौजूद रहे ।

    दुर्ग / शौर्यपथ /

    हिन्दू युवा मंच द्वारा हसदेव अरण्य को बचाने की मुहिम में हमन हरन हसदेव संग श्लोगन साथ हस्ताक्षर अभियान में सैकड़ों लोगों ने हिन्दू युवा मंच का समर्थन किया उसी तारतम्य में संगठन प्रमुख गोविंद राज नायडू के निर्देशानुसार संगठन के छात्र ईकाई हिन्दू युवा छात्र मंच द्वारा ड्रॉईंग कॉम्पेटिशन आज दुर्ग के नाना नानी पार्क में आयोजित की गई जिसमें सैकड़ो बच्चों और छात्रों ने भाग लिया और हसदेव अरण्य को बचाने हेतु ड्रॉईंग किया छात्रमंच के प्रदेश प्रभारी ने बतलाया कि बच्चों द्वारा बनाये गए इन पेंटिंग्स को हसदेव अरण्य क्षेत्र के रहवासियों को सौंपा जाएगा, वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला योजना समिति के सदस्य अरुण सिंह ने बच्चो को बतलाया की हसदेव अरण्य के 4.50 लाख पेड़ो को काटे जाने को छत्तीसगढ़ महतारी के कोख़ को उजाडऩे की बात कहीं कार्यक्रम में मुख्य रूप से संगठन महामंत्री राजेश शर्मा, कार्यक्रम प्रभारी अरुण अग्रवाल, जिला संयोजक शिबू सोनी, दिनेश मिश्रा, राहुल जैन, हितेंद्र राजपूत, राज गुप्ता, दीपक राजपूत, योमेश सोनी, रोशन राजपूत समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए

     दंतेवाड़ा/शौर्यपथ/

    जिला दंतेवाड़ा में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के दिशा निर्देशन में यातायात पुलिस दंतेवाड़ा द्वारा बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से जिले में यातायात जन जागरूकता अभियान के साथ साथ जानबूझकर नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चालानी कार्रवाही कर रही है. विगत दिनों न्यायालय चौक रेलवे क्रासिंग के पास दो मोटर साइकिल की आपस में टक्कर हो गई थी जहाँ दोनों मोटरसाइकिल चालकों क़ो हल्की चोटें आई थी किन्तु दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए मारपीट पर उतारू हो गए थे जिन्हें मौके पर निरीक्षक सलीम खाखा यातायात प्रभारी के द्वारा बीच बचाव कर दोनों पक्ष क़ो यातायात थाना लाया गया जहाँ दोनों व्यक्तियों की एलकोमीटर मशीन से एल्कोहल चेक किया गया जिसमें मोटरसाइकिल क्र. सी. जी.18 - एन - 3357 के चालक प्रवीण कुमार पटेल पिता रामजी पटेल उम्र 22 वर्ष निवासी कुम्हाररास जिला दंतेवाड़ा नशे में पाया गया तथा उनके पास ड्राइविंग लायसेंस भी नहीं पाया गया जिसपर उपरोक्त मोरसाइकिल चालक प्रवीण कुमार पटेल के विरुद्ध प्रकरण तैयार कर आज दिनांक 14.05.2022 को लोक अदालत में माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दंतेवाड़ा के न्यायालय में पेश किया गया था जहाँ मोटरसाइकिल चालक प्रवीण कुमार के विरुद्ध 15200/- रूपये का जुर्माना माननीय न्यायालय द्वारा किया गया है।

    ज्ञात हो की जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा के निर्देशानुसार यातायात प्रभारी निरीक्षक सलीम खाखा के नेतृत्व में यातायात पुलिस दंतेवाड़ा द्वारा लगातार यातायात जागरूकता कार्यक्रम चला रही है, इसके बावजूद कई वाहन चालक यातायात नियमों क़ो ताक में रखकर यातायात नियमों का जानबूझकर उल्लंघन कर स्वयं एवं दूसरों के जान क़ो जोखिम में डाल रहे हैं। यातायात प्रभारी निरीक्षक सलीम खाखा द्वारा अपील किया गया कि सभी का जीवन कीमती है, शराब पीकर या ओवर स्पीड में गाड़ी चलाकर अपना व दूसरों के जीवन क़ो जोखिम में न डालें, यातायात नियमों का नियमानुसार पालन करें, सुरक्षित रहें।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision