August 07, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    PANKAJ CHANDRAKAR

    PANKAJ CHANDRAKAR

    रायपुर /शौर्यपथ/

    भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के 6वें दिन सूरजपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलने के बाद थोडा, थांगता और एथेलिमा फाइटिंग गेम्स के खिलाड़ी चंदन वुशु की मुराद पूरी हो गई है। खिलाड़ी चंदन वुशु की मांग पर मौके पर ही 2 लाख रूपए आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। दरअसल 18 वर्षीय रुनियाडीह निवासी खिलाड़ी चंदन वुशु आज सूरजपुर स्थित सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री बघेल से सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने बताया कि वे थोडा, थांगता और एथेलिमा जैसे फाइटिंग गेम्स के खिलाड़ी है और राष्ट्रीय स्तर की कई प्रतियोगिताओं में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया है। थोडा खेल में हिमाचल प्रदेश के शिमला में उन्होंनेे दूसरा स्थान प्राप्त किया था।  चंदन वुशु ने मुख्यमंत्री को बताया कि वे गरीब किसान परिवार का बेटा है। छत्तीसगढ़ प्रदेश की तरफ से नेशनल कंपीटिशन में खेलने जाने का खर्चा ज्यादा होता है। राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं में चयन होने के बाद भी खुद के खर्च पर खेलने जाना संभव नही हो पा रहा है। चंदन ने बताया कि 11 मई को रायपुर में पंकरेशन एथेलिमा की स्पर्धा में खेलने जाना है। चंदन ने मुख्यमंत्री से खेलने जाने और ठहरने आदि व्यवस्था के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की।

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खिलाड़ी चंदन वुशु की मांग पर आवश्यकता को महसूस करते हुए 2 लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की स्वीकृति दी।

    रायपुर /शौर्यपथ/

    मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात के दौरे के बाद जिला स्तरीय अधिकारियों

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज भेंट-मुलाकात अभियान के छठवें दिन सूरजपुर में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि राजस्व अमले को निचले स्तर पर काम करने की जरूरत है, राजस्व रिकार्ड की दुरुस्ती और नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन उचित ढंग से समय सीमा पर पूर्ण हों। वन अधिकार का पट्टा वितरण में यह ध्यान रखें कि हितग्राहियोें को वास्तविक कब्जा पर पट्टा मिले। यह भी सावधानी रखें कि वास्तविक हितग्राही को ही ’वन अधिकार पट्टा वितरित किया जाए। इस अवसर पर विधायक एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री खेलसाय सिंह, संसदीय सचिव  पारसनाथ राजवाड़े और मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान 6 दिनों में सरगुजा संभाग के 5 विधानसभा क्षेत्रों सामरी, रामानुजगंज, प्रतापपुर, भटगांव और प्रेमनगर में 20 स्थानों का दौरा किया।

    के साथ योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की

    मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक में कहा कि नरवा योजना का लाभ मैदानी स्तर पर दिख रहा है। नरवा प्रोजेक्ट में तेजी से कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पंचायतों में काम सुधारने की जरूरत है। गांवों के भ्रमण के दौरान राजीव गांधी किसान न्याय योजना की एक भी शिकायत नहीं मिली। इसी तरह गोधन न्याय योजना में खरीदी से लेकर राशि वितरण तक की प्रक्रिया में सब ठीक है। गौठान में स्व सहायता समूह अच्छा काम कर रहे हैं। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की सभी जगह तारीफ हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा विभाग में बहुत कार्य करने की जरूरत है। सुमेरपुर में टीचर नहीं जाते, बिहारपुर में एवजीदार पढ़ा रहे हैं। इसमें सुधार करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अधिकांश अधिकारी अच्छा काम रहे हैं। जहां गड़बड़ी हो रही है, वहां सुधारने की जरूरत है।

     

     

    रायपुर / शौर्यपथ /

    राज्य के विभिन्न निर्माण विभागों में जैसे कि लोक निर्माण विभाग,जल संसाधन,प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी ,नगर निगम व नगरपालिका,ग्रामीण अभियांत्रिकी (आरईएस), छत्तीसगढ़ सर्विसेज बोर्ड, कृषिज उपज मंडी बोर्ड, गृह निर्माण मंडल,विकास प्राधिकरण आदि में प्रदेश के ठेकेदारों द्वारा निर्माण कार्य किया जाता है। जिसकी सुविधा प्रदेश के आम जनता तक पहुंचती है। परन्तु राज्य शासन द्वारा ठेकेदारों के साथ सौतेला व्यवहार लगातार किया जा रहा है।

    छत्तीसगढ़ कांट्रेक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेश शुक्ला ने जारी बयान में बताया कि बाजार में आज निर्माण सामग्री की कीमतें 50 से 60 फीसदी बढ़ चुके हैं। लोहा, सीमेंट, डामर, एल्युमिनियम, रेत, गिट्टी, मुरूम, मिट्टी, सेनेटरी आइटम, पेंट, बिजरी के उपकरण महंगे हो चुके हैं।विभिन्न निर्माण विभागों में अलग अलग नियमावली बनाकर ठेकेदारों के साथ अन्याय किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ कांटे्रक्टर्स एसोसिएशन की ओर से पूर्व में कई बार शासन प्रशासन को अवगत कराया गया है,परन्तु अभी तक इस विषय में कोई ध्यान नहीं दिया गया है। जैसे लोक निर्माण विभाग में थर्ड पार्टी चेकिंग इंजीनियरों की नियुक्ति और 5 साल तक परफार्मेस गारंटी जैसी व्यवस्था। जबकि जल संसाधन विभाग में 10 वर्ष की परफार्मेंस की बाध्यता रखी गई हैं, यह विभाग नहर और लाइनिंग का काम करता हैं। सभी निर्माण विभागों में गौण खनिज की रायल्टी वसूली 4 से 5 गुना की जा रही है जबकि अनुबंध पत्रक में रायल्टी वसूली के अलग आदेश दर निर्धारित किया गया है।

    मध्यप्रदेश, गुजरात सरकार निर्माण ठेकेदारों को एसओआर और बाजार मूल्य के अंतर की क्षतिपूर्ति देने का आदेश किया हैं। छत्तीसगढ़ में एसोसिएशन ने राज्य शासन से निर्माण विभाग में लगे हुए ठेकेदारों को भी शासन अंतर की राशि देने का आदेश जारी करने का आग्रह है। ताकि ठेकेदार की माली हालत में सुधार हो सकें। वर्तमान में प्रदेश के ठेकेदार बाजार में उधारी और बैंक लोन के कर्ज में डूब चुके हैं।

     राजनांदगांव / शौर्यपथ /

    महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी डोंगरगढ़ श्रीमती उषा झा को फोन पर एक बालिका के बाल विवाह होने की सूचना मिलते ही तत्परता के साथ जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती रेणु प्रकाश को अवगत कराया गया। इसके बाद जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती रेणु प्रकाश द्वारा मौके पर टीम रवाना किया गया। टीम के द्वारा बालिका के उम्र पता करने बालिका की अंकसूची का अवलोकन पर पाया गया कि बालिका की उम्र अभी 18 वर्ष से कम है। स्थानीय सरपंच, वार्ड पंच, आंगनबड़ी कार्यकर्ता, कोटवार, महिला समूह, ग्राम के वरिष्ठ नागरिकों की उपस्थिति में बाल विवाह नहीं करने की समझाईश दी गई। जिस पर परिवार की सहमति उपरांत बाल विवाह में रोक लगाया गया। उक्त बाल विवाह रोकथाम की कार्रवाई के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला बाल संरक्षण अधिकारी चन्द्रकिशोर लाड़े, संतोष केवट, रेखा नेताम, पर्यवेक्षक तथा चाईल्ड लाईन समन्वयक महेश साहू शामिल थ

    दुर्ग /शौर्यपथ /

    नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत श्रमिकों को उनकी ही बस्ती में उनके द्वार के नजदीक सारी चिकित्सकीय सुविधाएं मिले। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं महापौर धीरज बाकलीवाल के मंशानुरुप आयुक्त हरेश मंडावी के निर्देश पर प्रतिदिन 4 वार्डों में लोगों को इस योजना का लाभ दिलाने वार्डों में मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से स्वास्थ्य शिविर लगवा रहे हैं। नगर पालिक निगम का स्वास्थ्य विभाग मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत मोबाइल मेडिकल युनिट श्रमिक बस्तियों में जाकर अपनी चिकित्सकीय सेवा लगातार दे रही है। इस क्रम में आज सुबह आयुक्त हरेश मंडावी वार्ड 39 कचहरी वार्ड गांधी नगर डिपरा पारा के शिविर में पहुँचकर हितग्राही से बात की,सबने सुविधा को सराहा। हितग्राहियो ने कहा मोबाइल मेडिकल यूनिट में जांच व इलाज की सेवाएं हो बेहतर हो रही है।इसमें सभी वर्ग व उम्र के लोग अपनी बस्ती में अपने घर के समीप लगे शिविर में आकर नि:शुल्क जांच कराकर दवाइयां ले रहे हैं। इस योजना का अच्छा प्रतिसाद भी मिल रहा है।अब तक कुल आयोजित कैम्प, 1766,कुल लाभान्वित मरीज, 124000,कुल लैब टेस्ट, 21377,दवा वितरण के लाभान्वित मरीज, 106840,मोबाइल मेडिकल यूनिट वार्ड वासियों के लिए बनी वरदान,घर के द्वार पर एमएमयू पहुंचने से हॉस्पिटल जाने की जरूरत नहीं.

     राजनांदगांव / शौर्यपथ /

    मुख्यमंत्री के महत्वकांशी योजना स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम स्कूलों को लेकर सरकार और जिला प्रशासन जितना उत्साहित दिख रही है, उतना पालकों और बच्चों में निराशा बढ़ते जा रही है, क्योंकि स्थानीय सर्वेश्वरदास नगर पालिक निगम स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम स्कूल में कक्षा पहली के लिए आए 1061 आवेदनों में लगभग 509 आवेदनों को अपात्र घोषित कर दिया गया है, लेकिन पालकों और बच्चों को इसकी कोई जानकारी किसी भी माध्यम से नहीं दिया गया है और सोमवार 9 मई सुबह 9 बजे ऑफ लाईन लॉटरी निकालने की तैयारी पूर्ण कर लिया गया है, जिसको लेकर पालको और बच्चों में भारी निराशा है।

    शिक्षा का अधिकार कानून के अंतर्गत प्रायवेट स्कूलों में भर्ती के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने नर्सरी के लिए उम्र 3 से 4 वर्ष, केजी-1 के लिए 4 से 5 वर्ष और कक्षा पहली के लिए 5 से 6 वर्ष 5 माह निर्धारित किया है, लेकिन स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के लिए उसी स्कूल शिक्षा विभाग ने कक्षा पहली के लिए उम्र 5 वर्ष 6 माह से लेकर 6 वर्ष 6 माह निर्धारित किया है, जो आरटीई कानून का उल्लघंन है। पालकों का कहना है कि जो बच्चा पांच वर्ष पूर्ण कर लिया है उसे कक्षा पहली में प्रवेश के लिए अपात्र घोषित करना, आरटीई कानून का उल्लघंन है, जिसको लेकर अब पालक न्यायालय जाने की तैयारी कर रहे है।

    छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन के प्रदेश अध्यक्ष क्रिष्टोफर पॉल का कहना है कि जो उम्र आरटीई कानून में निर्धारित किया गया है, वही उम्र सभी स्कूलों के लिए मान्य है, लेकिन सरकारी अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में सरकारी अधिकारियों के द्वारा मनमानी की जा रही है। अधिकारियों के द्वारा मूल कानून को बाईपास कर अलग-अलग स्कूलों के लिए अलग-अलग उम्र निर्धारित किया गया है, जो आरटीई कानून का उल्लघंन है, जिसे न्यायालय में चुनौती दी जाएगी।

     अपने दौर का महत्वपूर्ण दस्तावेज है-अपन गोठ

    राजनांदगांव / शौर्यपथ /

    मन के आवेगों की कोई निर्धारित सीमा नहीं होती और न ही अभिव्यक्ति किसी भाषा या बोली की मोहताज होती है। शब्द वही सार्थक होते हैं, जिनमें संवाद कायम करने की शक्ति होती है। शब्द जब विचार बनकर साहित्य की विभिन्न विधाओं में प्रवाहित होते हैं और भाषा विशेष में जन-.जन तक पहुंचते हैं, तब यह सृजन लोक-कल्याणकारी बन जाता है।

    भारत की मीठी बोलियों या भाषाओं की जब बात होती है, तब छत्तीसगढ़ी की मधुरता बरबस ही अंतस में उतरती चली जाती है। जितने सीधे-सरल छत्तीसगढ़वासी है, उतना ही सहज और सरस है छत्तीसगढ़ी साहित्य। इन दिनों अपन गोठ का सृजन कर चम्पेश्वर गोस्वामी ने छत्तीसगढ़ी साहित्य में अपना महत्वपूर्ण योगदान दर्ज किया है।

    चम्पेश्वर गोस्वामी के गद्य संग्रह-अपन गोठ में अति लघु, किन्तु प्रेरक रचनाएं संकलित हैं। इनकी रचनाओं में जीवन की आपाधापी के बिम्ब भी है और उनसे उबरने के सुगम मार्ग भी है। कम शब्दों में छोटी-छोटी घटनाओं और परिस्थितियों का चित्रण जिस सादगी से किया गया है, वह काबिले तारीफ है। छत्तीसगढ़ मोर मया के खदान हे रचना में छत्तीसगढ़ के लोक और जीवन की सौंधी-सौंधी महक है और रचनात्मक क्रियाकलापों की बानगी के साथ-साथ संसाधनों के दुरूपयोग को रोकने का निवेदन भी है।

    हमर लोक खेल में बचपन की मासूमियत है तथा विलुप्त हो रहे पारंपरिक खेलों के प्रति चिंता भी है। जलत चिता ल देखके मोर मन मा आइस विचार में जहां जीवन की नश्वरता की ओर संकेत है। वहीं ृपर्यावरण शीर्षक गद्य रचना में प्रदूषण के सभी पहलुओं पर गंभीर चिंतन है। गद्य रचना दशहरा का आकार अन्य रचनाओं से जरा ज्यादा विस्तृत है। ऐसा इसलिए कि वर्तमान परिवेश में बुराइयों को गिनाना ही लेखक का उद्देश्य नहीं है, बल्कि वह रामराज्य की कल्पना को साकार होता देखने का हिमायती भी है।

    अपन गोठ में जीवन का स्पंदन है। सारी जिज्ञासाएं एवं समाधान पाठक के साथ-साथ चलते हैं। पानी के बानी में जल संरक्षण का आह्वान है तो ृसिरजन के जोत जलाना हे में ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायी साहित्य सृजन की पैरवी की गई है। लेखक ने छत्तीसगढ़ के तीज-त्यौहारों एवं लोककलाओं-परंपराओं को अपने शीर्षक गद्य गीत अउ संगीत में व्याख्यात्मक ढंग से व्यक्त किया है। ऊँच-नीच तथा अमीर-गरीब की खाई को पाटने वाली रचना सब समान हे लेखक की समतावादी सोच को दर्शाती है।

    छत्तीसगढिय़ा सबले बढिय़ा का उद्घोष है ृछत्तीसगढ़ के माटी में, वास्तव में यह नारा तभी सार्थक हो सकता है जब चहुंमुखी विकास की लहर जन-जन तक पहुंचकर हर किसी को समृद्ध करेगी। लेखक चम्पेश्वर गोस्वामी ने बड़े जतन के साथ 49 गद्य रचनाओं का संकलन तैयार किया है। गद्य संग्रह के हर पृष्ठ पर लेखक के कवि मन की छाप है, जो पाठक को लुभाती भी है और गद्य एवं पद्य के प्रयोगधर्मी सम्मिश्रण का रसास्वादन भी कराती है। समाज के प्रति लेखक का पारदर्शी और समतावादी दृष्टिकोण प्रभावित करता है। गंभीर रचनाओं के अलावा कहीं-कहीं पर कुछ लेखों का चुटीलापन गुदगुदाने वाला है। नि:संदेह चम्पेश्वर गोस्वामी का छत्तीसगढ़ी गद्य संग्रह-अपन गोठ छत्तीसगढ़ी साहित्य के संवर्धन में सहायक सिद्ध होगा तथा अपने दौर का एक महत्वपूर्ण दस्तावेज साबित होगा।

    गौड़ ब्राह्मण समाज, सर्व ब्राह्मण समाज, एकजुट होकर निकाली अपने आराध्य देव भगवान परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा..

    दुर्ग / शौर्यपथ /

    भगवान विष्णु के छठे अवतार ब्रापूरे शहर ने परशुराम जी की शोभायात्रा का किया स्वागत,
    तीन स्थानों पर मुस्लिम समुदाय ने किया भव्य स्वागत ह्मण एवं विप्र जनोँ के आराध्य देव भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य पर आज शहर में श्री गौड़ ब्राह्मण समाज, सर्व ब्राह्मण समाज, दुर्ग द्वारा भव्य आयोजन किया गया, जिसमें पूरे प्रदेश की सबसे लंबी एवं ऐतहासिक शोभायात्रा निकाली गयी जिसमें हजारों की संख्या में सभी ब्राम्हण समाज के लोग उपस्थित हुए..

    युवा मंडल के पूर्व अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा बंटी ने बताया कि शोभायात्रा में उड़ीसा से दुर्ग जिले में पहली बार अपनी प्रस्तुति देने आए घँटा पार्टी के 40 कलाकारों ने सबका दिल जीत लिया, शोभायात्रा में घोड़ा, बग्गी, रथ झांकी, बाजा, धुमाल, डीजे, विशेष रूप से रखा गया था, शोभायात्रा में सबसे बड़ी बात यह रही कि शोभायात्रा में पूरे प्रदेश सभी जिलों के ब्राम्हण समाज के लोग आये थे जिसके फलस्वरूप पूरे प्रदेश की सबसे बड़ी शोभायात्रा रही..
    शोभायात्रा में बिलासपुर, रायगढ़, भाटापारा, राजनांदगांव, रायपुर, भिलाई, काटाभांजी, नेवरा, कोरबा, पाटन, बेमेतरा, डोगरगढ़, चापा, एवं पूरे प्रदेश के कोने कोने से सामाजिक बन्धु विशेष रूप से उपस्थित रहे..

    पूरे देश एवं प्रदेश में दिनाँक 1 मई से 8 मई तक श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव पर परशुराम सप्ताह मनाया जा रहा है, जिसमें अलग अलग जिलों एवं प्रदेशों में ऐतिहासिक आयोजन किये जा रहे है, इसी क्रम में श्री गौड़ ब्राह्मण समाज, सर्व ब्राह्मण समाज, दुर्ग द्वारा दिनाँक 7 मई शनिवार को अपने आराध्य देव भगवान श्री परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गयी जो कि अग्रसेन भवन, स्टेशन से प्रारंभ होकर पोलसाय पारा, इंदिरा मार्किट, मोती काम्प्लेक्स, सदर बाजार, गांधी चौक, शनिचरी बाजार, सत्तीचौरा माँ दुर्गा मंदिर होते हुए श्री परशुराम भवन शिवनाथ नदी रोड में समाप्त हुई, शोभायात्रा में सर्व ब्राह्मण समाज के सभी लोग उपस्थित हुए.
    शोभायात्रा में विशेष रूप से जिले के मुस्लिम समाज, ने अलग अलग तीन स्थानों में शोभायात्रा का स्वागत किया एवं शोभायात्रा यात्रा में शामिल सभी ब्राम्हण जनोँ को फल, ठंडा, का वितरण किया, इसके साथ साथ अग्रवाल समाज, माहेश्वरी समाज, राम मंदिर, गाँधी चौक, सत्तीचौरा माँ दुर्गा मंदिर, जन समर्पण सेवा संस्था, बोलबम समित्ति, युवा जीव दया ग्रुप, एवं शहर के बहुत से सामाजिक, धार्मिक, एवं राजनीतिक व्यक्ति एवं सगंठनों ने अलग अलग स्थानों में शीतल जल, कोल्डड्रिंक, आइसक्रीम, स्वल्पाहार, फल एवं अन्य सामग्री का वितरण किया गया, एवं शोभायात्रा का स्वागत किया.

    शोभायात्रा में जगह जगह समाज के लोगों ने अपने घरों से फूलों की वर्षा की एवं शहर के अनेक स्थानों में आकर्षित आतिशबाजी की गयी..

    शोभायात्रा कार्यक्रम स्थल श्री परशुराम भवन शिवनाथ नदी रोड में पहुँचने के पश्चात सभी सामाजिक गणों एवं उपस्थित सभी लोगों के प्रसादी की व्यवस्था की गयी थी, कार्यक्रम में गौड़ ब्राम्हण समाज, दुर्ग द्वारा पूरे प्रदेश के अलग अलग जिलों, शहरों एवं गांव से आये हुए सभी सम्मानित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया, देर रात्रि तक कार्यक्रम चलता रहा, कार्यक्रम को सफल बनाने में महिलाओं की मुख्य भूमिका रही जिसके लिए सभी महिलाओं को भी सम्मानित किया गया

    शोभायात्रा में अरुण वोरा, प्रेमप्रकाश पांडये, राजेन्द्र साहू, धीरज बाकलीवाल, क्षितिज चंद्राकर, राजेश यादव, समाज अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, सरंक्षक लखनलाल शर्मा, सरंक्षक रामफल शर्मा, सरंक्षक अनिल शर्मा, नंदकिशोर शर्मा, ललित मिश्रा, राजेंद्र शर्मा, उमाशंकर शर्मा, राधेश्याम शर्मा, पी. भानुराम, अजय शर्मा, योगेन्द्र शर्मा बंटी, शशिकांत तिवारी, हेमंत तिवारी, राधेश्याम शर्मा, श्याम शर्मा, आशीष शर्मा, प्रमोद जोशी, मनोज शर्मा, गिरधर शर्मा, सुरेश शर्मा, पंडित आनंद शर्मा, विकाश पुरोहित, धर्मवीर शर्मा, शशि शर्मा, शिवाकांत तिवारी, बृजमोहन तिवारी, रमेश शर्मा, मनीष शर्मा, राजू श्रीधर, राकेश शर्मा, गोपाल शर्मा, नरेंद्र शर्मा, जितेंद्र शर्मा, अजय तिवारी, घनश्याम पांडेय, दीपक पंडा, राजू पुरोहित, विजय शर्मा, राजेश शर्मा, उपस्थित थे..

    राजनांदगांव/ शौर्यपथ /

    चिकित्सा व्यवसाय से जुड़े नर्सिंग होम के मालिक और प्रतिष्ठित डॉ. मोहन पारख से की गई ठगी के आरोपी पुलिस की लंबी पतासाजी के पश्चात धरे गए। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा घटना के संबंध में संज्ञान में लेते हुए आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश प्राप्त हुआ। जिस पर संजय महादेवा अति. पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव एवं गौरव राय (भापुसे) नगर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव के कुशल मार्ग दर्शन पर आरोपी हरिओम शर्मा पश्चिम बंगाल, शुभग मिश्रा उत्तरप्रदेश, निशांत पासी पश्चिम बंगाल, निगम साव उर्फ रोहित साव पश्चिम बंगाल को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में पेश किया गया। मामले में हरिओम शर्मा, निशांत पासी, निगम साव उर्फ रोहित साव जिला हुगली (पश्चिम बंगाल) एवं शुभम मिश्रा जिला देवरिया (उत्तरप्रदेश) गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम 88000 रूपये एवं 05 मोबाईल पुलिस ने किया बरामद।

    घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है प्रार्थी मोहन पारख पिता स्व. घेवरचंद पारख साकिन पारख नर्सिंग होम गली नंबर 1 लालबाग सिंधी कालोनी राजनांदगांव थाना बसंतपुर का रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 02.03.2022 के शाम 7 बजे बैंक ऑफ इंडिया के खाता से अज्ञात व्यक्ति द्वारा आरटीजीएस करके 10 लाख रूपये तथा 4 लाख रुपये कुल 14 लाख रूपये की धोखाधड़ी कर ऑनलाईन के माध्यम से धोखाधड़ी किया है कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान खाता का डिटेल बैंक प्राप्त किया गया एवं मोबाईल धारक का पतासाजी साबयर सेल के माध्यम से किया गया। विवेचना के दौरान आईसीआईसीआई बैंक के खाता के धारक संजय राजभर को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जो निशांत पासी तथा रोहित शाह उर्फ निगम के साथ मिलकर एक राय होकर धोखाधड़ी कर ऑनलाईन ट्रांजेक्शन करना बताये। आरोपी राजय राजभर पिता कार्तिक राजगर उम्र 25 साल साकिन नतुनपारा खुडींगाली 2 नंबर भ_ा थाना भ्रदेश्वर जिला हुगली पश्चिम बंगाल के पेश करने पर खाता का चेक बक एवं रजिस्टर्ड मोबाईल एवं सीम को समक्ष गवाहान जप्त किया गया! आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से दिनांक 25.04.2022 को 13 बजे गिरफ्तार कर अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चंदन नगर हुगली से ट्रांजिट रिमांड प्राप्त किया गया था। दिनांक 28.04.2022 को माननीय न्यायालय में आरोपी को पेश कर दिनांक 13.05.2022 तक पुलिस रिमांड लिया गया। दौरान विवेचना मुखबीर सूचना के आधार पर अन्य आरोपी हरिओम, शुभम, निशांत एवं निगम को रेल्वे स्टेशन राजनांदगांव के पास से घेराबंदी कर हिरासत में लेकर थाना लाकर पूछताछ करने पर सभी ने एक अन्य आरोपी (भैय्या) से वाट्सअप काल एवं चेटिंग के जरिये उनके साथ मिलकर फ्रॉड ट्रांजेक्शन करना तथा खाता खोलकर एटीएम के जरिये पैसे का आहरण करना तथा पैसे को एक अन्य आरोपी (भैय्या) को देना जिसमें कमीशन मिलने की बात स्वीकार कर कमीशन के पैसे अपने अपने जेब में क्रमशरू 40,000 रूपये 5000 रूपये, 23,000 रूपये, 20,000 रूपये कुल 88000 रूपये 5 नग मोबाईल फोन निकाल कर पेश किये जिसे समक्ष गवाहान जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।

    आरोपियों का कृत्य धारा सदर के अपराध करना सबूत पाये जाने से आरोपियों को को गिरप्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया एवं एक अन्य आरोपी (भैयया) की पतासाजी सरगर्मी से की जा रही है, जिसे शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जावेगा। प्रकरण में 4 आरोपीगणों की गिरफ्तारी 88000 रूपये मशरूका बरामदगी करने में निरीक्षक राजेश साहू थाना प्रभारी बसंतपुर, उनि भोला सिंह राजपूत, सउनि प्रकाश सोनी, प्रधान आरक्षक आशीष वर्मा, आरक्षक विभाष सिंह, प्रवीण मेश्राम एवं सायबर सेल के स्टॉफ की सराहनीय भूमिका रही।

    दुर्ग / शौर्यपथ /

    शासन की अति महत्वकांक्षी योजना के सफल संचालन व जनता को सुलभ सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य को लेकर इस योजना का लाभ जनता तक कैसे पहुंचे योजना को प्रचार-प्रसार कर अंतिम छोर तक निवासरत् आम जनता तक पहुंचाने आज नगर निगम के डाटा सेंटर सभागार में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया । इस कार्यशाला में शहर विधायक, महापौर, पिछडा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष, सभापति, पूर्व महापौर, पार्षद व जागरूक जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी संगठन के प्रतिनिधित्व स्वच्छता वार्ड एम्बेसेडर शामिल हुए ।
    मुख्यमंत्री मितान योजना के संदर्भ में निगम आयुक्त हरेश मंडावी, स्वास्थ्य अधिकारी गिरीश दीवान सहायक स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली ने विस्तृत जानकारियां दी । उन्होने योजना के संबंध में बताया कि इस योजना से लोगो को घर पहुंच सेवा के तहत् शासकीय योजनाओ का लाभ आम जनता को मिलेगा । इस योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए दो मितान की नियुक्ति शासन द्वारा की गई है, जो घर पहुंच सेवा देंगे । जरूरतमंद नागरिको को सेवा का लाभ लेने के लिए टोल फ्री नंबर 14545 पर कॉल करना होगा तत्पश्चात् जिस सेवा का लाभ लेना चाहते है समस्त दस्तावेज मितान स्वयं उनके निवास पहुंचकर प्राप्त करेंगे व प्रमाण पत्र बनाकर शीघ्र ही आवेदको को प्रदान कर दिया जायेगा । इन सेवाओ के लिए आम जनता को महज 50 रूपये मात्र जो शासन द्वारा निर्धारित है सेवा शुल्क के रूप में प्रदान करना होगा ।

    मितान योजना के तहत् निगम से संबंधित जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र एवं जन्म प्रमाण पत्र सुधार, मृत्यु प्रमाण पत्र सुधार, विवाह प्रमाण पत्र सुधार, दुकान एवं स्थापना पंजीयन/गुमास्ता लायसेंस एवं अन्य विभागों से संबंधित मूल निवासी प्रमाण पत्र, अनुसूचित जाति जनजाति प्रमाण पत्र, पिछडा वर्ग प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, नकल भूमि दतावेज एवं भूमि जानकारी जैसे प्रमाण पत्रों का मितान के माध्यम से घर पहुंच सेवा का लाभ नगरिकगण ले सकेगे ।

    महापौर धीरज बाकलीवाल ने मुख्यमंत्री मितान योजना के तहत् मितानो के माध्यम से 13 प्रकार की सेवाये जोकि आम नागरिको को प्रदाय किया जा रहा है । जिससे आम नागरिको को अनावश्यक शासकीय कार्यलयो का चक्कर नही लगाना पड़ेगा । सरकारी योजना का लाभ मितान योजना के माध्यम से घर बैठे ही प्राप्त होगा । इस योजना के प्रारम्भ होते ही नगर निगम दुर्ग के द्वारा आम नागरिको को इसकी लाभ मिलना शुरू हो गया है ।

    छ0ग0 राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आर0एन वर्मा जी ने कार्यशाला में संबोधित करते हुए कहां कि मुख्यमंत्री मितान योजना को लागू करने का उद्देश्य माननीय मुख्यमंत्री का यह है कि आम नगरिको को ईधर-उधर भटकना न पड़े उन्हे घर पहुंचकर सरकारी सेवाओ का लाभ मितान योजना के माध्यम से प्राप्त हो सके ।

    सभापति राजेश यादव ने कहा कि प्रथम दिन ही प्रथम प्रमाण पत्र नगर निगम दुर्ग द्वारा प्रदान किये जाने पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने भी ट्वीट कर सभी को इस योजना का लाभ उठाने की अपील की है मै नगर निगम प्रशासन को बधाई देता हुँ । एम0आई0सी0 सदस्यों, पार्षदगणो एवं एल्डरमैन एवं समाजसेवी संगठन के लोगो ने भी इस योजना को समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के लिए करगार बताया । कार्यशाला में महापौर धीरज बाकलीवाल, राज्य पिछडा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आर0एन0 वर्मा, विधायक अरूण वोरा,सभापति राजेश यादव,आयुक्त हरेश मंडावी, एम0आई0सी0 सदस्यसहित सभी पार्षदगण जनप्रतिनिधिगण समाजसेवी संगठन एवं अधिकारी एवं कर्मचारी कार्यशाला में उपस्थित हुए ।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision