
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
कवर्धा / शौर्यपथ /
आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास इन्द्रावती भवन नवा रायपुर के निर्देशानुसार राजीव युवा उत्थान योजना वर्ष-2019 अंतर्गत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रतिभावान छात्र, छात्राओं को एस.एस.सी, बैंकिंग, रेल्वे एवं व्यापम जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए चयनित कोचिंग संस्था इन्नोएड एकडमी रायपुर के साथ अनुबंध निष्पादित किया गया है।
आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त आर.एस. टंडन ने बताया कि परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ गुरूवार को पुराना कचहरी पारा स्थित भवन में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत संदीप कुमार अग्रवाल उपस्थित थे साथ ही आर.एस.टण्डन सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, एकेडमी के संचालक योगेश देवांगन, प्रमोद प्रकाश प्राचार्य एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय तरेगांव जंगल तथा एकेडमी के फैकल्टिस सतीश जायसवाल एवं पुष्पलता साहू उपस्थित थे। उन्होनें बताया कि उक्त प्रशिक्षण का सत्र 6 माह निर्धारित है। प्रशिक्षण में 100 प्रशिक्षणार्थी को प्रवेश दिया गया है। जिसमें 50 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति वर्ग के, 30 प्रतिशत अनुसूचित जाति वर्ग के एवं 20 प्रतिशत अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए सीट निर्धारित है। उल्लेखित प्रतिभागियों में से 33 प्रतिशत महिलाओं के लिए आरक्षित है। उक्त परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण कार्यक्रम 05 मई 2022 से 04 नवंबर 2022 तक संचालित होगा।
दंतेवाड़ा/ शौर्यपथ /
पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा सिद्धार्थ तिवारी द्वारा मई महीने की तप्ति धूप में यातायात व्यवस्था में लगे जवानों को राहत दिलाने के लिए ठन्डे पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से थर्मस वॉटर बोतल उपलब्ध कराया गया है जिसमें पीने के पानी को दिनभर के लिए ठंडा रखा जा सकेगा। इसी प्रकार तप्ति धूप से राहत दिलाने के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी जवानों को सन ग्लास चश्मा व छाता भी प्रदाय किया। ज्ञात हो कि विगत वर्षों की तुलना में इस वर्ष मार्च -अप्रैल महीने से ही तापमान में भारी वृद्धि हुई है, मई महीने में तो लोगों को दोपहर के समय घर से निकलना दुभर हो गया है। ऐसे में दिनभर के तप्ति धूप में यातायात पुलिस के जवान चौक - चौराहे में खड़े होकर यातायात व्यवस्था बनाये रखने में कड़ी मेहनत करते हैं। ऐसी स्थिति में उनके पास उपलब्ध सामान्य बोतल में रखा पानी कुछ ही देर में गर्म हो जाते थे। पुलिस जवान को इस मंहगाई के दौर में दिनभर में 4-5 बोतल ठंडा पानी खरीदकर पीना आर्थिक दृष्टि से संभव भी नहीं हो पाता है। यातायात पुलिस जवानों के इन कठिन परिस्थितियों को जमीनी स्तर से देखकर पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा द्वारा 03 लीटर क्षमता वाले थर्मस वाटर बोतल, सन ग्लास चश्मा व छाता प्रदाय किया गया जो निश्चित रूप से तप्ति धूप में ड्यूटी करने वाले यातायात के जवानों को राहत पहुंचाएगी। अब यातायात के जवान उक्त थर्मस बोतल में घर से ठन्डे पानी भरकर दिनभर ड्यूटी के दौरान उपयोग कर सकेंगे। यातायात के पुलिस जवान पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा के हाथों वॉटर बोतल, चश्मा व छाता पाकर अत्यंत ही उत्साहित नजऱ आये। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) के साथ नव पदस्थ आईपीएस अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल, राजेंद्र जायसवाल, रक्षित निरीक्षक लोकेश कसेर, सुशील नौटियाल व यातायात प्रभारी सलीम खाखा उपस्थित रहे।
मुंगेली / शौर्यपथ /
कलेक्टर मुंगेली डा. गौरव कुमार सिंह पद भार ग्रहण करते ही जिले के सभी विभागो एवं ग्रामीण क्षेत्र मे सघन दौरा कर रहे है इसी तारतम्य मे अपने भ्रमण के दौरान जिले के विकासखण्ड मुंगेली के ग्राम तरवरपुर और धर्म नगरी सेतगंगा धाम में प्रात: काल लगभग 8 बजे पहुॅचे। जहॉ उपतहसील कार्यालय, शासकिय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्री पेड बालक अनुसूचित जाति छात्रावास, ग्राम पंचायत भवन का औचक निरक्षण किये। इस दौरान उन्होने कहॉ की मनरेगा के तहत गांव गांव में अधिक से अधिक कार्डधारियो को रोजगार मुहैया कराने के निर्देष दिये। निरक्षण के पूर्व सर्व प्रथम धर्म नगरी सेतगंगा में स्थित अद्वितीय पुरातात्विक धार्मिक ऐतिहासिक प्राचिन श्रीराम जानकी मंदिर, सिध्देष्वरी महामाया मंदिर एवं संत षिरोमणि बाबा गुरूघासीदास मंदिर में मत्था टेककर पुजा अर्चना की एवं परिक्षेत्र के लोगो की खुषहाली के लिए ईष्वर से प्रार्थना किये।
तत् पष्चात् पर्यटन के विकास अधोसंरचना एवं पर्यटन गतिविधियो के विकास हेतू भूमि आबांटन के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा किये। ग्राम पंचायत तरवरपुर में ग्राम मे चैपाल लगाकर लोगो की समस्या से रूबरू हुये। प्रस्तावित फुल पार्क के संदर्भ में भी संबंधित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियो से सविस्तार चर्चा किये। ग्राम पंचायत सेतगंगा में जन चैापाल के माध्यम से वृध्दा पेंषन, निराश्रित पेंषन, श्रमकार्ड धारियो से रोजगार संबंधित एवं ग्राम के बुनियादी समस्याओं के संदर्भ में जनप्रतिनिधियो एवं ग्रामवासियो से सघन चर्चा किये। ग्राम पंचायत के सरपंच को लंबित निर्माणाधीन कार्य को षीघ्र पूर्ण करने के लिए दिषा निर्देष दिये।
ग्रामवासियो ने कलेक्टर महोदय से ग्राम के मूलभुत समस्या जैसे पेयजल, राषनकार्ड, पेंषन एवं स्वच्छ भारत मिषन के तहत साफ सफाई ग्राम मुख्यालय में सचिव का नियमित रूप से कार्यालय नही खोलने की षिकायत की तथा शासकिय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में पदेन अधिकारीयो एवं कर्मचारियों के द्वारा केन्द्र को नियमित रूप से नही खोलने की षिकायत करते हुये केन्द्र में महतारी एक्सप्रेस उपलब्ध कराने के लिए भी मांग की गई। साथ ही साथ ग्रामवासियो के द्वारा सचिव से सूचना के अधिकार के तहत विधिवत जानकारी मंगने पर जानकारी नही देने की भी षिकायत दर्ज की इस पर संज्ञान लेते हुये जनपद सी.ई.ओ. मुंगेली को सूचना के अधिकार के तहत त्वरित जानकारी उपलब्ध कराने के लिए निर्देष दिये। साथ ही साथ निर्माणाधीन गौठान का भी औचक निरक्षण किये। निरक्षण के दौरान उन्होने नायब तहसीलदार उमाकांत जायसवाल, आर.आई., पटवारी से पटवारी हल्कावार पटवारी प्रतिवेदन, पंजीकृत एवं अपंजीकृत आवेदन पत्र गिरदावली, लोकसेवा केन्द्र सहित अविवादित नामांतरण, बटवारा, सीमांकन सहित अन्य लंबित राजस्व प्रकरणो के बारे मे भी जानकारी ली।
इस दौरान जिला पंचायत सी.ई.ओ. दषरथ राजपुत, जनपद सी.ई.ओ. अमित सेन, नायण तहसीलदार, उमाकांत जायसवाल, आर.आई., पटवारी, ग्राम पंचायत सेतगंगा के सरपंच जय देवागंन, उपसरपंच निरंजन टोण्डर, डॉ सुरेष केषरवानी, श्रीराम जानकरी मंदिर पुजारी राधेष्याम दास, योगेेन्द्र शर्मा, नरेन्द्र जायसवाल, अखिल टोण्डर, नारायण शर्मा, बाबुदास टोण्डर, महंगूदास टोण्डर, अक्षय देवांगन, कमल देवंागन, प्रमोद सोनी, सतीष देवांगन, उमाषंकर देवांगन , रामकुमार निषाद, लखन टोण्डर, सुरेन्द्र यादव, पप्पु टोण्डर, गुलाब टोण्डर, बराती टोण्डर, संतोष चैहान सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहें।
उत्तर बस्तर कांकेर /शौर्यपथ /
प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने आज कांकेर में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा करते हुए कांकेर में मेडिकल कॉलेज प्रारंभ होने के लिए बधाई दी और कहा कि यहॉ डॉक्टरों की टीम बहुत अच्छे ढंग से कार्य कर रही है। मेडिकल कॉलेज के डीन डॉक्टर एम.एल. गर्ग ने उन्हें जानकारी देते हुए बताया कि शासन द्वारा इस मेडिकल कॉलेज में पहले 100 सीट आबंटित की गई थी, जिसे बढ़ाकर 125 कर दिया गया है। मेडिकल कॉलेज में 123 विद्यार्थियों ने प्रवेश भी ले लिया है तथा तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया जारी है। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए जिला प्रशासन की सहयोग से छात्रावास की अच्छी व्यवस्था की गई है। चिकित्सकों के लिए भी आवासीय व्यवस्था उपलब्ध कराया गया है।
स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए श्री टी.एस. सिंहदेव ने कहा कि जिले में कोरोना की पहचान हेतु टेस्टिंग बढ़ाया जावे, टीकाकरण में जो गैप है उसकी पूर्ति करने का प्रयास करें। जिन्होंने पहला डोज का टीका लगाया है और दूसरा डोज का टीका नहीं लगवाया है, उन्हें इसके लिए प्रेरित करें, को-मार्बिट व्यक्तियों को भी टीका लगाया जावे।
चिकित्सा अधिकारियों को प्रोत्साहित करते हुए श्री सिंहदेव ने कहा कि कोरोना के समय चुनौतीपूर्ण स्थिति में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारियों व डॉक्टरों ने अच्छा कार्य किया है, स्वास्थ्य विभाग का कोई भी अमला पीछे नहीं हटा। अधिकारियों को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि नागरिकों को स्वास्थ्य की अच्छी सेवा मिले, डॉक्टरों द्वारा जेनेरिक दवाई ही लिखा जावे।
आकांक्षी जिला में स्वास्थ्य एवं पोषण से संबंधित सूचकांको में कांकेर जिला की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में कांकेर जिला का प्रदर्शन राज्य एवं राष्ट्रीय औसत से बेहतर रहा है, जिसके लिए स्वास्थ्य मंत्री द्वारा बधाई दी गई। मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान की समीक्षा के दौरान बताया गया कि कांकेर जिले का कांकेर, चारामा एवं नरहरपुर विकासखण्ड लगभग मलेरिया मुक्त हो चुका है। मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना के क्रियान्वयन की भी स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव द्वारा समीक्षा किया गया, जिसमें बताया गया कि योजना प्रारंभ होने से लेकर अब तक कांकेर जिले में 02 लाख 17 हजार मरीजों का उपचार हाट बाजारों में किया जाकर लाभान्वित किया गया है। 01 अप्रैल 2021 से 31 मार्च 2022 तक की अवधि में जिले में 01 लाख 29 हजार 540 मरीजों का उपचार में किया गया है। इस उपलब्धि के लिए स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव ने प्रशंसा करते हुए कहा कि हाट-बाजार क्लीनिक के लिए हाट-बाजारों में पंचायतों के सहयोग से शेड का निर्माण किया जावे।
इस अवसर पर जिला पंचायत के अध्यक्ष हेमंत धु्रव, उपाध्यक्ष हेमनारायण गजबल्ला, गौ-सेवा आयोग के सदस्य श्री नरेन्द्र यादव, आयुक्त स्वास्थ्य सेवायें डॉ.सी.आर. प्रसंन्ना, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष सुभद्रा सलाम, पीयूष कोसरे, अपर कलेक्टर एस.पी. वैद्य, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एल. उईके, मेडिकल कॉलेज कांकेर के डीन डॉ. एम.एल गर्ग सहित सभी बीएमओ एवं स्वास्थ्य विभाग अधिकारी मौजूद थे।
-साल्हेखुर्द के सरपंच ने की समीक्षा बैठक में शिकायत, अन्य सरपंचों ने बताया कि नियमित रूप से आते हैं पटवारी, समय पर बैठते हैं
-कलेक्टर ने एसडीएम को दिये कार्रवाई के निर्देश
-धमधा ब्लाक में सरपंच-सचिवों की समीक्षा बैठक आयोजित
दुर्ग / शौर्यपथ /
धमधा ब्लाक में आयोजित बैठक में कलेक्टर डा. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने सभी सरपंचों और सचिवों से शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी और स्थानीय शासकीय अमले की नियमित उपस्थिति की जानकारी ली। सभी सरपंचों ने बताया कि उनके यहां पटवारी नियत समय पर उपस्थित रहते हैं। साल्हेखुर्द के सरपंच की बारी आने पर उन्होंने बताया कि किसानों का तो छोड़ दीजिए, पटवारी मेरा फोन नहीं उठाता। इस पर कलेक्टर ने एसडीएम श्री बृजेश क्षत्रिय को पटवारी पर कार्रवाई के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जनसेवाओं से जुड़े हुए कार्यों में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरपंच-सचिवों की बैठक में उन्होंने कहा कि स्थानीय रूप से स्कूलों, आंगनबाडिय़ों के बेहतर क्रियान्वन को देखने का दायित्व आप लोगों का है। किसी भी तरह की दिक्कत आती है तो ब्लाक लेवल पर इसे अवगत कराएं। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अश्विनी देवांगन भी उपस्थित थे।
उन्होंने कहा कि नरवा, गरूवा, घुरूवा, बाड़ी शासन की ग्रामीण विकास की सबसे प्राथमिकता की योजना है। गौठानों का संचालन जितने बेहतर तरीके से होगा, वे उतने ही ग्रामीण विकास के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित होंगे। सरपंच गौठान समिति के सदस्य भी होते हैं। इस नाते भी गौठान की बेहतरी के लिए नवाचार करना और निरंतर कार्य कर इसे स्वावलंबी ईकाई के रूप में स्थापित करना दायित्व है।
दुर्ग / शौर्यपथ /
किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियग के तहत जिले में संचालित शासकीय बाल सम्प्रेक्षण गृह (बालक) पुलगांव, गोकुलनगर, दुर्ग का दिनांक 04 मई को किशोर न्याय बोर्ड के प्रधान मजिस्ट्रेट श्री जनार्दन खरे व राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयो। के सदस्य श्री सोनल कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। संस्था में निवासरत विधि से संघर्षरत बच्चों से प्रत्यक्ष चर्चा कर उनको गिलने वाले सुविधा और व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया माननीय प्रधान मजिस्ट्रेट व सदस्य महोदय ने बच्चों को मिलने वाले नाश्ता का स्वाद भी चखा और बच्चों के साथ मिलकर कचौडी भी खाया तथा वहा पदरस समर अधिकारी व कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि विधि विरुद्ध बच्चों से मधुर संबंध रखे व उना) साथ परिवार और अपनों की तरह व्यवहार करे .
संस्था में उपस्थित कर्गचारियों ने राजा अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य श्री सोनलकुमार गुप्ता से अधीक्षक का पद रिक्त होने की जानकारी दी जिस पर श्री गुप्ता ने राज्य शासन को शीघ्र ही रिक्त पद की पूर्ति किये जाने की बात कही गयी। माननीय प्रधान मजिस्ट्रेट ने समस्त बच्चों को विश्वास दिलाया कि बहुत होगी । उनके प्रकरणों का उचित निराकरण होगा जिस पर बच्चों ने उत्साह के साथ ताली व अभिवादन किया तथा बाल सम्प्रेक्षण गृह के समस्त अधिकारी कर्मचारियों व विधि विरुद्ध वनों । एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ, विधि सम्मत व्यवस्था / वातावरण बनाए रखने की बात कही गयी। निरीक्षण के दौरान प्रभारी जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्रीमती प्रीति डांगरे, ती अधिकारी श्री आलोक साहू, लता रजा एवं ओम प्रकाश भोसले आदि उपस्थित थे। ।
दुर्ग / शौर्यपथ /
नगर पालिक क्षेत्र सीमा अंतर्गत प्रधानमंत्री आवासयोजना के मोर मकान मोर चिन्हारी ( एएचपी) घटक अन्तर्गत सर्वे हुये झुग्गी क्षेत्र / स्लम में निवासरत परिवारों को आवास आबंटन हेतु अंतिम अवसर दिया जा रहा है इनके लिए मात्र 75000/- पचहत्तर हजार रूपये में आवास उपलब्ध है। यदि निम्नाकिंत झुग्गी निवासी प्रधानमंत्री आवास योजना मोर मकान- मोर चिन्हारी का लाभ लेना चाहते हैं तो आगामी 15 मई तक कार्यालयीन दिवस में सुबह 10 बजे 5.30 बजे तक आवश्यक दस्तावेज सहित डाटा सेंटर स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना कार्यालय में संपर्क करें।
झुग्गी क्षेत्र का नाम ढोंगियों तालाब पार वार्ड 56,गिट्टी खदान रोड वार्ड 02 एवं 03,सरस्वती नगर वार्ड 34,मुर्रा भट्टा/ उरला बस्ती / दमाद पारा वार्ड 57 एवं 58,जोगी नगर / जेल तिराहा वार्ड 49 एवं 46,संत रविदास नगर वार्ड 40,चाँदमारी पारा स्वीपर कालोनी 37 के अलावा इंद्रिरा कालोनी निगम क्वाटर 40, -आवश्यक दस्तावेज,नगर निगम दुर्ग के क्षेत्र में दिनांक 31.08.2015 से पूर्व निवासरत संबंधित कोई भी शासकीय दस्तावेज जैसे ,आधार कार्ड (बडे साईज वाला) बिजली बिल ड्राइविंग लाइसेंस, मतदाता परिचय पत्र आदि।देश में किसी भी स्थान पर पक्का आवास न होने तथा परिवार की वार्षिक आय 3 लाख से कम एवं किसी भी शासकीय आवास योजना में पूर्व का लाभ न लेने संबंधित शपथ पत्र हितग्राही का 100 रू. शपथ-पत्र में नोटरी से सत्यापित)। आवेदक का बैंक पासबुक की छायाप्रति आवेदक का एक पासपोर्ट साईज का फोटो।पुरे परिवार के सदस्यों का ( पति पत्नि, अविवाहित बच्चे) आधार कार्ड की छायाप्रति ।
वर्तमान घर के सामने आवेदक ( पति / पत्नि) का 4ङ्ग6 साईज का फोटो। परिवार का राशन कार्ड भारत सरकार द्वारा डीपीआर में स्वीकृत झुग्गी बस्तियों में निवासरत् पात्र हितग्राहियों को निर्मित/निर्माणाधीन परियोजनाओं में प्राथमिकता दी जायेगी। निर्माणाधीन आवासों अन्तर्गत सरस्वती नगर में कुल 522 आवास, पोटियाकला में कुल 116 आवास, गोकुल नगर पुलगांव में कुल 336 आवास, गणपति विहार, बोरसी में कुल 108 आवास, माँ कर्मा बोरसी में कुल 108 आवास एवं फार्चून हाईट्स पोटियाकला में कुल 36 आवास शामिल हैं।20 मई 2022 के बाद किरायेदारों के लिए आवेदन लेने की प्रक्रिया प्रारंभ की जावेगी । अधिक जानकारी के लिए परियोजना के नोडल अधिकारी आर. के. पाण्डेय, मो0-9644303682 एवं सहा0 नोडल अधिकारी श्री जितेन्द्र समैया, मो0 9644082508 पर संपर्क किया जा सकता है।
पुलिस की कार्यशैली लोगों को न्याय दिलाने की हो
भेंट-मुलाकात अभियान: रामानुजगंज में अधिकारियों से मिले मुख्यमंत्री
कहा- किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता से करें निराकरण
लोक सेवा गारंटी के आवेदनों का समय सीमा में हो समाधान
रायपुर / शौर्यपथ /
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान आज सबेरे रामानुजगंज में जिले के अधिकारियों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री प्रदेशवासियों की समस्याओं को जानने-सुनने के लिए विधानसभाओं के दौरे पर निकले हैं। रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण और आमजनों से संवाद उपरांत मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आज अधिकारियों से मुलाकात की। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, विधायक बृहस्पत सिंह, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने चर्चा के दौरान कहा कि अधिकारी किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण करें। उन्होंने कहा कि आम जनता की छोटी-छोटी समस्याओं का तत्काल निराकरण सुनिश्चित किया जाए। पुलिस की कार्यशैली भी लोगों को न्याय दिलाने की होनी चाहिए। त्वरित न्याय से लोगों को संतोष मिलता है। बघेल ने कहा कि नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन आदि राजस्व संबंधी मामलों का त्वरित निराकरण हो और अभिलेख दुरुस्त किया जाए। रिकॉर्ड में विसंगति नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि लो वोल्टेज की समस्या की जानकारी मिली है, जिसके कई तकनीकी और गैर तकनीकी कारण है, उनका समाधान किया जाए। जहां अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की आवश्यकता है, वहां इसकी व्यवस्था हो। हुकिंग के माध्यम से बिजली के उपयोग को सख्ती से रोके, इससे लोड बढ़ता है, उपभोक्ताओं को परेशानी होती है और साथ ही राजस्व की भी क्षति होती है। उन्होंने कहा कि शासन की सभी योजनाएं और कार्यक्रम में सीधे जनता से जुड़े हैं। हाट बाजार क्लीनिक योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान हो या अन्य लोकहितैषी योजना सबका लाभ लोगों को मिले।
दन्तेवाड़ा / शौर्यपथ /
दन्तेवाड़ा जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की शुरुआत 5 मई से 10 मई तक चलाया जाएगा। इसके अंतर्गत विभाग द्वारा सामुदायिक स्तर पर घर-घर भ्रमण कर 1 वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चों को एल्बेंडाजोल की खुराक दी जाएगी। इस अभियान के अंतर्गत मितानिनों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के द्वारा घर का भ्रमण कर बच्चों को कृमि नाशक दवा उपलब्ध कराई जाएगी.। जिले में कुल 112496 बच्चों को कृमि नाशक दवा देने का लक्ष्य रखा गया है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ राजेश ध्रुव ने बताया कि 5 से 7 मई को दल के द्वारा घर-घर जाकर दवा दी जाएगी तथा बचे हुए बच्चों के लिए 9 एवं 10 मई को पुन: घर का भ्रमण कर दवा दी जाएगी। जिले के समस्त जन सामान्य से अपील की जाती है कि उक्त दिवस में अपने बच्चों को एल्बेंडाजोल की खुराक अवश्य दिलाएं एवं इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अपना सहयोग देवे। उक्त कार्यक्रम के लिए सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एल्बेंडाजोल की दवा उपलब्ध करा दी गई है एवं सभी मितानिन एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को आवश्यक प्रशिक्षण दिया गया है।
कोण्डागांव/ शौर्यपथ /
जो भी जनजाति अपने रिति-रिवाज परम्पराओं व देवी-देवताओं को नहीं मानते है ऐसे लोगों को जनजाति आरक्षण का लाभ नहीं मिलना चाहिए उक्त बाते पं्रात संयोजक जनजाति सुरक्षा मंच भोजराज नाग ने गुरूवार को स्थानीय रेस्ट हाउस में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही। उन्होंने कहा कि, ऐसे लोगों को डी लिस्टिंग होनी चाहिए, उन्होंने अनुछेद 341 में अनुसूचित जाति वर्ग का व्यक्ति यदि धर्म परिवतर्न करता है तो उसे आरक्षण का लाभ नहीं मिलता वही 342 में यह प्रवधान नहीं है। इसलिए हम यह मांग करते है कि, इसमें भी यह शामिल किया जाए वही उन्होंने फर्जी जाति प्रमाण पत्र को लेकर अपनी बात कही कि, ऐसे लोगों को जांच करते हुए तत्काल कायर्वाही करना चाहिए। आज देश में 20 प्रतिशत लोग धमर्परिवतर्न करने के बाद भी आरक्षण का लाभ ले रहे है। वहीं तेलगांना के अधिवक्ता एचके नागू ने भी अपनी बात रखते हुए कहा कि, यदि हम आज अपनी संस्कृति को बचाने के लिए समाने नहीं आए तो कुछ दिनों बाद हमारी संस्कृति ही बिखर और खत्म हो जाएगी। जिसकी लड़ाई हम वर्ष 1960 से आजतक लड़ते आ रहे है, इसलिए वतर्मान समय में डी लिस्टिंग करना अनिवार्य हो गया है। इस मौके पर जनजाति सुरक्षा मंच से जुड़े लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
