
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
रायपुर / शौर्यपथ /
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि भ्रमण के दौरान जमीनी स्तर पर योजनाओं का अच्छा क्रियान्वयन दिख रहा है। अधिकांश अधिकारी-कर्मचारी निष्ठापूर्वक कार्य कर रहे हैं, जो अधिकारी-कर्मचारी कार्य के प्रति लापरवाह हैं, उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जा रही है। मुख्यमंत्री बघेल ने आज भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान भटगांव के एसईसीएल विश्राम गृह में अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक में इस आशय के विचार प्रकट किए। इस अवसर पर संसदीय सचिव पारस नाथ राजवाड़े और मुख्यमंत्री के सचिव एस.भारतीदासन भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री हर विधानसभा क्षेत्र के दौरे के बाद दूसरे दिन आमजनों से मिले प्रतिक्रिया उपरांत लगातार जिले के अधिकारियों के साथ क्षेत्र में योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा कर रहे हैं। बैठक में मुख्यमंत्री ने राजस्व विभाग, शिक्षा, वन और स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की मुख्य रूप से समीक्षा की। मुख्यमंत्री श्री बघेल को गत दिवस बिहारपुर में छात्रों द्वारा पढ़ाई से जुड़ी अनियमितता के बारे में बताया गया था। मुख्यमंत्री ने इस पर तत्काल जिला शिक्षा अधिकारी को वहां के शिक्षकों का तबादला करने और नए शिक्षक भेजने को कहा। साथ ही आदेश की अवमानना करने पर निलंबित करने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने राजस्व अधिकारियों से कहा कि जमीन से जुड़ी और कब्जे की शिकायत मिल रही है। राजस्व अधिकारी इसे गंभीरता से लें।
मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान गत दिवस हॉस्पिटल के निरीक्षण के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में दवाइयों आदि का पूरा लेखा-जोखा रखें। दवाइयों की आवक-जावक की पूरी जानकारी पृथक से रखने की व्यवस्था हो। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि जो होना चाहिए वह करिए और जो नहीं हो सकता, वह नहीं होना चाहिए। निलंबन वहीं किया गया है जहां किसी ने गलत कार्य किया है। अधिकारी-कर्मचारियों को पूरी दक्षता से काम करना चाहिए, लोगों में आक्रोश तभी होता है जब काम अच्छे से नहीं करते हैं अथवा समय सीमा में कार्य नहीं होते। मुख्यमंत्री बघेल ने पात्र आदिवासी और गैर आदिवासी समुदाय के लोगों को वनाधिकार पत्र प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने पानी की समस्या के लिए नरवा कार्यक्रम के माध्यम से जल संरक्षण तथा भूजल स्तर को बढ़ाने पर जोर देने को कहा। उन्होंने कहा कि रेन वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था भी हो। जल प्रबंधन के लिए जिला प्रशासन विस्तृत कार्ययोजना तैयार करे। मुख्यमंत्री बघेल ने आवर्ती चराई के अन्तर्गत आने वाले गौठानों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
राजनांदगांव /शौर्यपथ/
कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम टेड़ेसरा में बने गौठान को देखने पहुंचे। उन्होंने गौठान में महिला स्वसहायता समूह द्वारा बनाए जा रहे कम्पोस्ट खाद की गुणवत्ता बारीकी से देखा। कम्पोस्ट खाद की गुणवत्ता को लेकर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की। गौठान समूह की महिलाओं ने बताया कि अभी तक गौठान से 462 क्विंटल कम्पोस्ट खाद की बिक्री हो चुकी है। महिला समूहों को इससे 1 लाख 11 हजार रूपए की आमदनी हुई है। कलेक्टर ने महिला समूह को प्रेरित करते हुए कहा कि सुराजी गांव योजना का उद्देश्य ग्रामीण आजीविका मूलक गतिविधियों को पुनर्जीवित करना और राज्य की अधोसंरचना को सहेजना है। इसके माध्यम से परम्परागत रूप से गौठान में ही ग्रामीण स्तर पर ही रोजगार का सृजन करना है। महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध करा कर महिलाओं का उत्थान करना है। कलेक्टर ने महिला समूहों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि अतिरिक्त आमदनी के लिए विविध गतिविधियों से जुड़े। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयास से सफलता मिलती है। सभी महिलाएं मेहनतकश है। यहां सब्जी-भाजी की खेती के लिए पर्याप्त जगह है। उन्होंने समूह की महिलाओं को सब्जी-भाजी की खेती करने प्रेरित किया। गौठान में महिला समूह द्वारा मशरूम उत्पादन का कार्य भी किया जा रहा है। कलेक्टर सिन्हा ने ग्राम पंचायत की सरपंच द्वारा गौठान में बोर खनन की मांग किए जाने पर राशि स्वीकृत करने की सहमति दी। उन्होंने कहा कि गौठान को सुरक्षित और अवैध कब्जे व अतिक्रमण से बचाव के लिए फेंसिंग कार्य अनिवार्य रूप से किया जाये। फेसिंग हो जाने पर गौठान में वृक्षारोपण करने कहा। उन्होंने गौठान में नीम, कटहल, आंवला का पौधारोपण करने कहा है। जिससे आगे चलकर गौठान समूह से जुड़ी महिलाओं को अतिरिक्त आमदनी अर्जित करने का ठोस जरिया मिलता रहे। कलेक्टर ने इस दौरान महिला समूह को प्रेरित करते हुए कहा कि बकरी पालन के लिए समूह द्वारा रूझान दिखाये जाने पर यहां बकरी पालन शेड का निर्माण किया जाएगा। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ लोकेश चंद्राकर एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
रायपुर /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री ने बालिकाओं से बातचीत की। उन्होंने बालिकाओं से उनसे भविष्य की योजना के बारे में पूछामुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सूरजपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र भंटगांव के बिहारपुर गांव में आत्मरक्षा का प्रशिक्षण ले रहीं बालिकाओं से मिले। बालिकाएं वहां हिम्मत आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत मार्शल आर्ट, मलखम्ब और योग की ट्रेनिंग ले रही हैं। मुख्यमंत्री ने बालिकाओं से बातचीत की। उन्होंने बालिकाओं से उनसे भविष्य की योजना के बारे में पूछा। सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग ले रही बालिका सुनैना जायसवाल ने मुख्यमंत्री से कहा कि वह आईपीएस अफसर बनना चाहती है। मुख्यमंत्री ने बालिकाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि पुलिस के लिए सबसे जरूरी अनुशासन का पालन करना होता है।
रायपुर /शौर्यपथ/
प्रतापपुर की प्रेसवार्ता में मुख्यमंत्री की घोषणा
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि नक्सली भारत के संविधान पर विश्वास व्यक्त करें, फिर उनसे किसी भी मंच पर बात की जा सकती हैै। मुख्यमंत्री आज प्रतापपुर में आयोजित प्रेसवार्ता में मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में राज्य सरकार की योजनाओं में आदिवासियों का दिल जीता है। अब वहां सड़के बनाने और कैम्प खोलने की मांग लोग कर रहे हैं। राज्य सरकार की नीति से अब नक्सली एक छोटे से क्षेत्र में सिमट के रह गए हैं। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया और स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ.प्रेमसाय सिंह टेकाम भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने प्रेसवार्ता में पिछले तीन दिनों में सरगुजा संभाग की तीन विधानसभा क्षेत्रों सीतापुर, रामानुजगंज, प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्रों के 9 गांवों के भ्रमण की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने प्रतापपुर में एग्रीकल्चर कॉलेज और अपर कलेक्टर लिंक कोर्ट प्रारंभ करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जिले में अच्छी सड़कों का निर्माण होगा।
इस अवसर पर प्रतापपुर पत्रकार संघ के अध्यक्ष कृष्ण मुरारी शुक्ला सहित पत्रकारों ने पत्रकारों के हित में राज्य शासन द्वारा दिए गए निर्णयों के लिए मुख्यमंत्री का शाल, श्रीफल भेंट कर अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने प्रतापपुर में पत्रकार भवन के लिए 10 लाख रूपए की स्वीकृति की घोषणा की। गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा वरिष्ठ मीडिया कर्मी की सम्मान निधि 5 हजार रूपए से बढ़ाकर 10 हजार रूपए कर दी गई है और इसकी पात्रता की आयु सीमा 62 वर्ष से घटाकर 60 वर्ष की गई है। राज्य सरकार द्वारा पत्रकारों को पत्रकार कल्याण के तहत आर्थिक सहायता की सीमा 50 हजार रूपए से बढ़ाकर 2 लाख रूपए की गई है। इसी तरह नये अधिमान्यता नियम लागू किए गए हैं, जिसमें टी.व्ही. चैनलों, वेबपोर्टल, समाचार पत्रिका और समाचार एजेंसी के पत्रकारों को भी अधिमान्यता देने का प्रावधान किया गया है। मीडिया संस्थानों के लिए अधिमान्यता कोटा करीब-करीब दो गुना कर दिया गया है। पहली बार विकासखण्ड स्तर के पत्रकारों के लिए भी अधिमान्यता का प्रावधान किया गया है। कोरोना में दिवंगत मीडिया प्रतिनिधियों के परिजनों को 5 लाख रूपए की आर्थिक सहायता का प्रावधान किया गया है। पत्रकारों की अधिमान्यता अवधि एक वर्ष से बढ़ाकर दो वर्ष की गई है।
रायपुर /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात के चौथे दिन सूरजपुर जिले के बिहारपुर पहुंचे। बघेल ने पुलिस थाना बिहारपुर पहुंचकर थाना का निरीक्षण कर कार्य-व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने इस दौरान थाना अधिकारियों को कानून व्यवस्था बनाए रखने के मुस्तैदी से कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री बघेल ने इस मौके पर पुलिस थाना परिसर में बरगद के पौधे का रोपण किया। इस मौके पर जिले के पुलिस अधीक्षक सहित थाना प्रभारी, अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
रायपुर /शौर्यपथ/
नहीं तय करनी पड़ेगी 16 किमी पहाड़ की दूरी
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिये निर्देश
ग्रामीण की मांग पर उनके गांव के नजदीक राशन दुकान में जुड़ेंगे नाम
नहीं तय करनी पड़ेगी 16 किमी पहाड़ की दूरी
गड़ई पारा निवासी हरीलाल ने बताया गड़ई पारा के 25 परिवार को 16 किमी पहाड़ चढ़कर कुदरगढ़ आते हैं जिसमे 2:30 घंटे का समय लगता है और यदि खराब रास्ते से आते हैं तो 35 किमी पड़ता है जहां नदी नाला खराब रास्तों का सामना करना पड़ता है.. उनकी मांग है उनके गाँव को उनके नजदीक के पंचायत घुडई से जोड़ा जाये जहाँ से उन्हे राशन लेना आसान हो जायगा ..
रायपुर /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज प्रतापपुर में अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक में कहा कि अधिकारी मुस्तैदी से काम करें और जनता के प्रति जवाबदार बनें। काम में लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। मुख्यमंत्री बघेल भेंट-मुलाकात अभियान के तहत कल प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण के बाद प्रतापपुर पहंुचे थे। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस इलाके में पानी की कमी की स्थिति है, भूजल स्तर में कमी को दूर करने विशेष ध्यान दे, नरवा के काम तेज़ी से पूरे करें। प्रतापपुर सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ.प्रेमसाय सिंह टेकाम, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू उपस्थित थे।
बैठक में मुख्यमंत्री ने बताया कि हेलीकाप्टर से आते समय देखा एक नाला सूख गया है, पर ट्रीटमेंट वाला नाला में पानी है। नरवा योजना के तहत नालों का ट्रीटमेंट तेजी से करें। प्रतापपुर में सरकारी बिल्डिंग में रेन वाटर हार्वेस्टिंग रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि रायपुर शहर के बाद सूरजपुर पहला जिला है, जहां 800 फ़ीट में पानी नहीं। वाटर रिचार्जिंग में ध्यान दें, बिना झिझक के अच्छा काम करें।
श्री बघेल ने कहा कि वन भूमि में जिन लोगों का 13 दिसंबर 2005 के पहले से कब्जा है उन सभी को फारेस्ट लेंड पट्टा मिल जाये। भ्रमण के दौरान राजस्व विभाग की शिकायतें मिली, उनका निराकरण करें। पटवारी की शिकायते ज्यादा हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आवर्ती चराई के लिए पहाड़ी, बस्ती से दूर गौठान बन रहे है, इस पर अधिकारी ध्यान दें। गांवों के नजदीक गौठान बनाए। गौठान योजना में गड़बड़ी या लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। इसी तरह गरीब लोगों के राशनकार्ड अवश्य बनाए जाएं। यदि किसी गरीब को राशन कार्ड न मिले तो ये हमारी गलती है। यदि कोई समस्या है तो अधिकारियों को अवगत कराइये। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से यह भी कहा कि लोगों से उनकी भाषा में बात करिए उनको अच्छा लगेगा। गुड गवर्नेंस का यही तरीका है।
बघेल ने कहा कि जिले के प्रभारी सचिव समीक्षा कर यह सुनिश्चित करें कि जितनी भी घोषणाएं की गई हैं, निर्देश दिए गए हैं, वे पूरे हो। शिकायत निवारण के लिए ऑनलाइन कॉल सेंटर खोले जाएंगे। नालो से बालू की अवैध खुदाई के मामलों में कड़ाई से करवाई की जाएगी। अवैध उत्खनन पर कड़ाई से कार्यवाही होगी।
रायपुर /शौर्यपथ/
प्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में नवनिर्मित कोविड वार्ड का किया लोकार्पणमुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने भेंट-मुलाकात अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रतापपुर पहुंचे । उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र में 32 लाख रुपये की लागत से बने 20 बिस्तरीय नवनिर्मित कोविड वार्ड का लोकार्पण किया। बघेल ने वार्ड में कोविड मरीजों के इलाज के लिए उपलब्ध सभी मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया, साथ ही वहाँ उपस्थित मरीजों से मुलाकात कर स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली चिकित्सकीय सुविधाओं की भी जनकारी ली । अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस वार्ड में सामान्य बीमारी के मरीजों को भी भर्ती कर इलाज किया जा सकेगा । इस अवसर पर नगरीय प्रशासन एवँ विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम एवँ अधिकारी-कर्मचारीगण भी उपस्थित थे ।
रायपुर /शौर्यपथ/
ग्राम कुदरगढ़ में माता बागेश्वरी देवीमुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्राम कुदरगढ़ में माता बागेश्वरी देवी की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।
कोण्डागांव /शौर्यपथ/
पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव दिव्यांग पटेल के आदेश से शुक्रवार को थाना अनंतपुर द्वारा ग्राम बड़ेघोड़सोड़ा, बीजापुर एवं अमरावती में चलित थाना लगाकर आम जनता की समस्याएं सुनी गई एवं शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया।
इस अवसर पर महिला, पुरूष, युवक, युवती एवं बच्चों को एकत्रित कर मोबाईल फोन के माध्यम से होने वाले ऑनलाइन ठगी एवं सायबर क्राईम के बारे विस्तृत जानकारी देकर इससे बचने के उपाय बताकर जागरूक किया गया। महिला संबंधी अपराध होने से रोकने के लिये अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड कराकर तत्काल पुलिस को सूचित करने के बारे सिखलाई दी गई।
मानव तस्करी एवं पलायन रोकने के लिये लोगों को जागरूक किया गया, यातायात नियमों का पालन करने समझाईश दिया गया। ग्राम रक्षा समिति का गठन कर किसी भी प्रकार की अपराध होने से तत्काल पुलिस को सूचित करने एवं सहयोग करने के लिये समझाईश दी गई। बस्तर फाईटर भर्ती में सम्मिलित होने वाले अभ्याथिर्यों को फिजिकल टेस्ट एवं लिखित परीक्षा की तैयारी करने के तरीके बताये गये तथा युवाओं को खेल के प्रति जागरूक कर फिटनेस बनाये रखने प्रोत्साहित करने हेतु खेल सामाग्री का वितरण किया गया।
इस अवसर पर एसडीओपी कोण्डागांव निमितेश सिंह, डीएसपी प्रतिभा चन्द्रा, थाना प्रभारी अनंतपुर भीमसेन यादव, सहायक उप निरीक्षक सुदर्शन मजुमदार आदि उपस्थित रहे
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
