August 07, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    PANKAJ CHANDRAKAR

    PANKAJ CHANDRAKAR

     - जनजाति सुरक्षामंच के साथ ही अन्य पदाधिकारियों ने किसा सभा को संबोधित।

    हजारो की संख्या में लोग हुए शामिल।

    कोण्डागांव / शौर्यपथ /

    स्थानीय चैपाटी मैदान परिसर में गुरूवार को जनजाति सुरक्षा मंच के बैनर तले धर्मांतरण को लेकर जिला मुख्यालय में विशाल विरोध रैली निकाली। जिसमें बड़ी संख्या में आदिवासी समाज व सुरक्षामंच से जुड़े लोगों ने हिस्सा लिया। चैपाटी परिसर में हुए सभा के दौरान सुरक्षामंच से जुड़े पदाधिकारियों ने कहा कि, लगातार इलाके में धर्मांतरण हो रहा है। जो आने वाले समय में हम सबके लिए खतरनाक है, हम यहॉ वर्षो से अपनी संस्कृति व पंरपराओं के साथ रह रहे है, लेकिन अब हमे हमारे बूढ़ादेव को ही मानने से मना करने वाले बढ़ गए है। ऐसे लोगों को समाज से बाहर करने के साथ ही उन पर कायर्वाही भी होना चाहिए, यदि ऐसा ही चलता रहा तो आने वाले समय में हमारी संस्कृति ही खत्म हो जाएगी और हम कुछभी नहीं कर पाएंगे, इसलिए हमें आज और अभी जागना होगा। और इन लोगों को डी लिस्टिंग करना होगा। मंच से वक्ताओं से कहा कि, धर्म परिवतर्न करने के बाद गांव के देवी-देवताओं और स्थानीय संस्कृति को धमांर्तरिंत होने वाले लोग नहीं मान रहे है। जिससे ग्रामीण व्यवस्था काफी प्रभावित हो रही है और आए दिन लड़ाई झगड़े हो रहे है। संविधान में यदि किसी भी धर्म को मानने की मनाही नहीं है तो धर्म परिवतर्न के बाद जनजातियों को मिलने वाली सुविधाओं से वंचित करने का प्रवधान भी है।

    पवूर्मंत्री रहे मौजूद रहे दशर्क दीर्घा में-

    सभा के दौरान पूर्व मंत्री केदार कश्यप व लता उसेंडी मंच से भले ही दूरी बनाते हुए दशर्क दीर्घा में बैठ वक्ताओं को सुन रहे है। मंत्रीद्वय ने कहा कि, यह आयोजन कोई राजनीतिक नहीं है और हम भी समाज के होने के नाते इस आयेाजन में शामिल होने पहुंचे है। रैली में शामिल लोग जहॉ नारे लगाते रहे वही तख्तियों में भारत भूमि की संवैधानिक आस डी लिस्टिंग कानून पास करोष्सरपंच से सांसद सब सुनो भारत वाले एसटी की पुकार सुनो जैसे श्लोग्न हाथों में पकड़कर चलते रहे। इस मौके पर एचके नागू, भोजराज द्यनाग, फरसूराम, कमलूराम, मनहेर कोरार्म, खेमचंद नेताम, छोटू सलाम, बंटी नाग सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व सुरक्षामंच से जुड़े लोग मौजूद रहे।

     जगदलपुर/ शौर्यपथ /

    जगदलपुर में आज कलेक्टर  रजत बंसल ने पर्यटन के माध्यम से स्थानीय रोजगार बढ़ाए जाने पर जोर दिया। बुधवार को देर शाम जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर  बंसल ने सभी पर्यटन स्थलों में आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्यटकों को यहां के प्राकृतिक सौन्दर्य के साथ ही यहां की स्थानीय संस्कृति और यहां की परंपरागत व्यंजनों का भी आनंद प्राप्त हो।
     बंसल ने कहा कि कोरोना के नियंत्रण के बाद यहां तेजी से पर्यटकों की संख्या में तेजी आई है। चित्रकोट में 2021 में लगभग पौने पांच लाख पर्यटकों का आगमन हुआ है, जो यहां पर्यटन के असीम संभावनाओं को दर्शाता है। यहां आने वाले पर्यटकों को पर्यटन स्थलों में पर्याप्त स्वच्छता, पेयजल, शौचालय, बिजली, सड़क आदि मूलभूत सुविधाएं मिलें और यहां के उत्साह व प्रेमपूर्ण व्यवहार से वे आनंदित हों। कलेक्टर ने कहा कि बस्तर में पर्यटकों की आवाजाही बढऩे से यहां कीे जनजातीय समुदाय को अधिक से अधिक लाभ सुनिश्चित है।
    कलेक्टर ने चित्रकोट, चित्रधारा, तीरथगढ़, कोटमसर, टोपर, कैलाश गुफा, तामड़ा घुमर, मेंदरी घुमर, मिचनार, मादरकोंटा, मंडवा, नारायणपाल, कोसारटेडा और बस्तर में पर्यटकों के अनुकूल मूलभूत सुविधाओं के उपलब्धता की भी समीक्षा की। उन्होंने पर्यटन स्थलों तक पहुंचने के लिए आवागमन सुविधा को बढ़ाने के लिए स्थानीय स्वसहायता समूहों की महिलाओं को अनुदान पर ई-रिक्शा उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने नौका विहार सहित वाटर स्पोट्र्स तथा पर्वतारोहण की गतिविधियां प्रारंभ करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने इसके लिए स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षण देने का कार्य शीघ्र प्रारंभ करने को कहा।
    कलेक्टर ने कहा कि बाहरी पर्यटक यहां के स्वादिष्ट स्थानीय व्यंजनों का अधिक से अधिक आनंद उठा सकें, इस दिशा में कार्य किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने व्यंजनों की पैकेजिंग का कार्य स्थानीय तौर तरीकों के साथ किए जाने पर भी जोर दिया। उन्होंने आसना स्थित बादल अकादमी में प्रति शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजनों के साथ ही स्थानीय व्यंजन उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए, जिससे बाहर से पहुंचे पर्यटकों के साथ ही यहां के स्थानीय नागरिक भी इसका आनंद ले सकें। उन्होंने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रारंभ किए गए हेरीटेज वॉक, ट्रैकिंग आदि गतिविधियों की जानकारी भी ली। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  रोहित व्यास, कांगेर घाटी नेशनल पार्क के संचालक  धम्मशील गणवीर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

    रिसाली / शौर्यपथ /

    रिसाली नगर पालिक निगम क्षेत्र के पॉश कॉलोनी में शामिल शक्ति विहार के नागरिकों को अब डूबान का सामना नहीं करना पड़ेगा। क्षेत्रीय विधायक व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के प्रयास से जल भराव की स्थिति से निपटने 95 लाख खर्च किया जाएगा। इस राशि से बारिश का पानी निकासी करने नाली निर्माण किया जाएगा।
    नगर पालिक निगम के आयुक्त आशीष देवांगन ने स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने स्वीकृत ले आउट का अध्ययन कर आवश्यक निर्देश दिए। उपअभियंता नितिश अमन साहू को कहा कि वे बारिश के पहले नाली निर्माण कार्य को पूर्ण कराए। ताकि आने वाले बारिश में नागरिकों दिक्कतों का सामना न करना पड़े। स्थल निरीक्ष्ण के समय सहायक अभियंता राजकुमार जैन भी उपस्थित थे। खास बात यह है कि निगम ने हाल ही में कार्य पूर्ण करने वर्क आर्डर भी जारी कर दिया है।
    मंत्री का प्रयास हुआ सार्थक
    शक्ति विहार वार्ड 28 का हिस्सा है। यहां बारिश के समय पानी निकासी का साधन नहीं होने की वजह से क्षेत्र टापू बन जाता था। वार्ड के नागरिक लंबे समय से समस्या जूझ रहे थे। क्षेत्रीय विधायक व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू इस समस्या का निदान शीघ्र करने आश्वासन दिया था।
    350 मीटर लंबी नाली का होगा निर्माण
    कृष्णा टॉकिज रोड स्थित राजा स्टील के निकट शक्ति विहार मार्ग में सड़क के दोनों ओर नाली निर्माण किया जाएगा। बारिश का पानी नाली से होते हुए कृष्णा टॉकिज रोड स्थित बड़े नाली में समाहित होगा।

    रायपुर / शौर्यपथ /

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बलरामपुर जिले के राजपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान गोधन न्याय योजना के तहत पशुपालक ग्रामीणों, गौठानों से जुड़ी महिला समूहों और गौठान समितियों को 10 करोड़ 70 लाख रूपए की राशि ऑनलाइन जारी की।इस राशि में 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक राज्य के गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से गोधन न्याय योजना के तहत क्रय किए गए गोबर के एवज में 2.34 करोड़ रूपए भुगतान तथा गौठान समितियों को 5.04 करोड़ और महिला समूहों को 3.32 करोड़ रूपए की लाभांश राशि शामिल हैं। इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ.शिव कुमार डहरिया, संसदीय सचिव श्री चिंतामणि महाराज, मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, प्रमुख सचिव एवं समन्वयक गोधन न्याय मिशन आलोक शुक्ला, कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ.कमलप्रीत सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के वायदे के मुताबिक गोधन न्याय योजना की राशि का हर पखवाड़े नियमित रूप से भुगतान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री जनता से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के चलते 11 मई तक सरगुजा संभाग के दौरे पर रहेंगे। गोधन न्याय योजना की राशि जारी करने में विलंब न हो इसके चलते मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बलरामपुर जिले के राजपुर से इस योजना के हितग्राहियों को 43वीं किश्त के रूप में 10.70 करोड़ रूपए की राशि ऑनलाइन जारी की।
    गोधन न्याय योजना देश-दुनिया की इकलौती ऐसी योजना है, जिसके तहत छत्तीसगढ़ राज्य के गौठानों में 2 रूपए किलो की दर से गोबर की खरीदी की जा रही है। गौठानों में 15 अप्रैल तक खरीदे गए गोबर के एवज में गोबर बेचने वाले ग्रामीणों को 136.22 करोड़ रूपए का भुगतान भी किया जा चुका है। आज गोबर विक्रेताओं को 2.34 करोड़ रूपए का भुगतान होने के बाद यह आंकड़ा बढ़कर 138.56 करोड़ रूपए हो गया है। गौठान समितियों को भी अब तक 54.53 करोड़ रूपए तथा महिला स्व-सहायता समूहों 35.66 करोड़ रूपए राशि लाभांश का भुगतान किया जा चुका है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आज गौठान समितियों को 5.04 करोड़ तथा स्व-सहायता समूह को 3.32 करोड़ रूपए के भुगतान किये। इसके बाद यह आंकड़ा बढ़कर क्रमश: 59.57 करोड़ एवं 38.98 करोड़ रूपए हो गया है।
    गौठानों में महिला समूहों द्वारा गोधन न्याय योजना के अंतर्गत क्रय गोबर से बड़े पैमाने पर वर्मी कम्पोस्ट, सुपर कम्पोस्ट, सुपर कम्पोस्ट प्लस एवं अन्य उत्पाद तैयार किया जा रहा है। महिला समूहों द्वारा 13 लाख 94 हजार क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट तथा 4 लाख 97 हजार क्विंटल से अधिक सुपर कम्पोस्ट एवं 18 हजार 925 क्विंटल सुपर कम्पोस्ट प्लस खाद का निर्माण किया जा चुका है, जिसे सोसायटियों के माध्यम से शासन के विभिन्न विभागों एवं किसानों को रियायती दर पर प्रदाय किया जा रहा है। महिला समूह गोबर से खाद के अलावा गो-कास्ट, दीया, अगरबत्ती, मूर्तियां एवं अन्य सामग्री का निर्माण एवं विक्रय कर लाभ अर्जित कर रही हैं। गौठानों में महिला समूहों द्वारा इसके अलावा सब्जी एवं मशरूम का उत्पादन, मुर्गी, बकरी, मछली पालन एवं पशुपालन के साथ-साथ अन्य आय मूलक विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है, जिससे महिला समूहों को अब तक 65 करोड़ 54 लाख रूपए की आय हो चुकी हैं। राज्य में गौठानों से 12,013 महिला स्व सहायता समूह सीधे जुड़े हैं, जिनकी सदस्य संख्या 82725 है।
    गौठानों में क्रय गोबर से विद्युत उत्पादन की शुरुआत की जा चुकी है। गोबर से प्राकृतिक पेंट बनाने के लिए एमओयू हो चुका है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप गौठानों को रूरल इण्डस्ट्रियल पार्क के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां आयमूलक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए तेजी से कृषि एवं वनोपज आधारित प्रसंस्करण इकाईयां स्थापित की जा रही हैं। प्रथम चरण में राज्य के 161 गौठानों में तेल मिल तथा 197 गौठानों में दाल मिल स्थापित किए जाने की कार्ययोजना पर अमल शुरू कर दिया गया है। अब तक 38 गौठानों में तेल मिल एवं 91 गौठानों में दाल मिल की स्थापना की जा चुकी है।
    राज्य में गोधन के संरक्षण और सर्वधन के लिए गांवों में गौठानों का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है। गौठानों में पशुधन देख-रेख, उपचार एवं चारे-पानी का नि:शुल्क बेहतर प्रबंध है। राज्य में अब तक 10,622 गांवों में गौठानों के निर्माण की स्वीकृति दी गई है, जिसमें से 8397 गौठान निर्मित एवं संचालित हैं, जिसमें से 3 हजार 89 गौठान आज की स्थिति में स्वावलंबी हो चुके हैं। स्वावलंबी गौठानों में अब तक स्वयं की राशि से 13 करोड़ 18 लाख रूपए का गोबर क्रय किया है। गोधन न्याय योजना से 2 लाख 11 हजार से अधिक ग्रामीण, पशुपालक किसान लाभान्वित हो रहे हैं। गोबर बेचकर अतिरिक्त आय अर्जित करने वालों में 45.19 प्रतिशत संख्या महिलाओं की है। इस योजना से एक लाख 18 हजार से अधिक भूमिहीन परिवार लाभान्वित हो रहे हैं।

    भिलाई / शौर्यपथ /

    भीषण गर्मी के इस दौर में लोगों को शुद्ध प्यूरीफायर शीतल पानी मिले, शहर के लोग व राहगीर इस गर्मी में अपनी कंठ तर सके इसके लिए भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने पहल की है। विधायक की पहल से शहर के 6 प्रमुख स्थानों पर जहां लोगों का आना-जाना अधिक रहता है। ऐसे 6 जगह का चयन कर इन स्थानों में 42 लाख की लागत से नया वाटर एटीएम लगवा रहे हैं।
    वाटर एटीएम लगाने का काम तेजी से चल रहा है और अब अंतिम चरण में है। जल्द ही इन सभी वाटर एटीएम को लगाने का काम पूरा हो जाएगा।
    इसके बाद विधायक देवेंद्र यादव इसे भिलाई की जनता को समर्पित कर देंगे। आप को बता दे कि भिलाईनगर विधायक देवेंद्र यादव हर रविवार को विधायक कार्यालय में जनदर्शन लगाते हैं। जहां वे लोगों से मिलते है। उनका हालचाल जानते हैं और यहां लोगों की समस्याओं को सूनने के साथ ही उसका निदान करते हैं। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को शहरवासियों के माध्यम से लगातार वाटर एटीएम की मांग की जा रही है।
    जनता की मांग और जरूरतों की देखते हुए पहल की और अपने विधायक निधि से शहर के 6 जगह पर वाटर एटीएम लगाने का काम शुरू कराया। जो जल्द ही शुरू हो जाएगा। पहला वाटर एटीएम सेक्टर 1.मानव आश्रम के पास लगाया जाएगा।
    इसके साथ ही सेक्टर 2. ए मार्केट गार्डन के पास, सेक्टर 4 बोरिया के पास, सेक्टर 7 पानी टँकी के समीप बस स्टॉप के पास, सेक्टर- 6 एमजीएम स्कूल के पास और छठवा वाटर एटीएम हुडको मार्केट के पास श्री राम चौक में लगाया जाएगा।
    मिलेगी लोगों को राहत: देवेन्द्र यादव
    विधायक देवेंद्र यादव ने बताया कि शहर की जनता के मांग के अनुरूप शहर में 6 जगह वाटर एटीएम लगाए जा रहे है जो जल्द शुरू हो जाएगा। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी। लोगों की आवश्यकता को देखते हुए इन वाटर एटीएम की स्थापना हो रही है। शहर के 6 ऐसे पाइंट जहाँ अधिक जरूरत और अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिलेगा। ऐसे स्थान पर वाटर एटीएम लगाया जा रहा है।

    रायपुर / शौर्यपथ /

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज भेंट-मुलाकात अभियान के दूसरे दिन रामानुजगंज विधानसभा के ग्राम डौरा पहुंचे। उन्होंने डौरा में आम जनता की मांग पर अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं की। मुख्यमंत्री ने डौरा में स्वामी आत्मानन्द स्कूल, रनहत में महाविद्यालय खोलने, सासु नदी में पुलिया निर्माण, दलधोवा से सरस्वती पुल के बीच पुलिया निर्माण की घोषणा की।
    इसके साथ ही साथ मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की मांग पर डौरा और गणेश मोड़ के बीच विद्युत सब स्टेशन की भी घोषणा की। खंडा के ग्रामीणों ने बताया उनके गांव में सड़क नहीं है, बिजली की भी समस्या है। इस पर मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को जल्द से जल्द ग्राम खंडा में बिजली पहुँचाने और सड़क बनाने के निर्देश दिए। इसी तरह उन्होंने पौनी-पेण्ड्री के ग्रामीणों की मांग पर तत्काल सड़क बनाने के निर्देश कलेक्टर को दिए। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, विधायक श्री बृहस्पत सिंह, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू भी उपस्थित थे।

    मुख्यमंत्री ने बुजुर्ग महिला को मौके पर बनवाकर दिया नया राशन काडर्: कबिलासो दाई ने दोनों हाथ उठाकर दिया आशीर्वाद
    डौरा में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में 67 वर्षीय बुजुर्ग महिला कबिलासो दाई ने मुख्यमंत्री से उनका राशन कार्ड बनवाने की गुहार लगाई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल नया राशन कार्ड बनाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के निर्देश पर आधे घंटे के भीतर ही महिला का राशनकार्ड बन गया। मुख्यमंत्री ने राशनकार्ड देते हुए बुजुर्ग महिला से पूछा अब तो खुश हो दाई। राशन कार्ड मिलने पर कबिलासो दाई भावुक हो उठी और उनके दोनों हाथ आशीर्वाद देने के लिए मुख्यमंत्री के सर पर रख दिये। मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता देखते ही चौपाल तालियों की गडग़ड़ाहट से गूंज उठी। कबिलासो दाई ने कहा कि मुख्यमंत्री बघेल ला आशीर्वाद देंत हों, बघेल बहुत बने हे, आज तुरन्त मोर काम हो गे हे।

    महिलाओं ने तेंदू, कोयनार भाजी, महुआ लड्डू, कसार लड्डू, ठेठरी, खुरमी भेंट की
    मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल को ग्राम डौरा में समूह की महिलाओं ने तेंदू, कोयनार भाजी, महुआ लड्डू, कसार लड्डू, ठेठरी, खुरमी, कच्चा आम भेंट किया, जिसे उन्होंने बड़े चाव से खाया भी।
    मुख्यमंत्री  बघेल ने भेंट-मुलाकात के दौरान आम जनता को संबोधित करते हुए कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना की अगली किश्त का भुगतान स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर 21 मई को किया जाएगा। राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना शुरू की गई है जिसमें 2 किश्तों का भुगतान किया जा चुका है। अब इस योजना में हितग्राहियों को 7 हजार रूपए सालाना दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों से इन दोनों योजनाओं के संबंध में जानकारी ली। चौपाल में उपस्थित हितग्राहियों ने बताया कि उन्हें इन योजनाओं की राशि प्राप्त हो गई है। श्री बघेल ने बताया कि यह पौनी-पसारी करने वाले नाई, धोबी व पुजारी को भी इस योजना का लाभ मिलेगा। विधायक बृहस्पत सिंह के आग्रह पर ग्राम डौरा क्षेत्र में पूजा स्थल माडर में पूजा करने वाले बैगा को भी राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना में शामिल करने की सहमति दी। मुख्यमंत्री ने चौपाल में उपस्थित किसानों से नरवा योजना के बारे में पूछा। उपस्थित किसानों ने बताया कि बैरामु नाले में और सरगड़ी में नाले में नरवा योजना क्रियान्वित की जा रही है, इससे नाले में हमेशा पानी रहता है। मुख्यमंत्री ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस योजना से जंगल की हरियाली बनी रहती है और किसानों को सिंचाई के लिए पानी मितला है, पशु-पक्षी भी आस-पास आते रहते हैं। अत: इस योजना को प्राथमिकता से लें।  बघेल ने कहा कि हम बड़े-बड़े बांध नहीं बनाएंगे बल्कि छोटे-छोटे नाले को रिचार्ज करेंगे। हमने करीब 30 हजार नालों को इस योजना के तहत लिया है। मुख्यमंत्री ने गौठानों के संबंध में जानकारी ली। इसी दौरान ग्राम करकेता के निवासी रामेश्वर यादव से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने सरसो और मक्के की खेती की जानकारी ली। श्री यादव ने बताया कि उनके क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में सरसों की खेती होती है। मुख्यमंत्री ने श्री यादव को सरसो का तेल निकालने और मुर्गी के दाने बनाने वाली मशीन देने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि मशीन देने के साथ-साथ इस क्षेत्र के युवाओं को प्रशिक्षण भी दें।
    मुख्यमंत्री ने नवगठित तहसील डौरा-कोचली का किया निरीक्षण
    मुख्यमंत्री ने ग्राम डौरा पहुंचते ही सर्वप्रथम नवगठित तहसील डौरा-कोचली का निरीक्षण किया। उन्होंने सीमांकन, नामांतरण और बटांकन के प्रकरणों की जानकारी ली। श्री बघेल ने कहा कि राजस्व प्रकरण व्यक्तिगत एवं परिवार हित से जुड़े हुए होते हैं। इन से संबंधित आवेदनों का समय सीमा में प्राथमिकता के साथ निराकरण करें।
    मुख्यमंत्री  बघेल ने नक्शे, अभिलेख को दुरस्त करने और लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिये। नक्शा दुरुस्ती में देरी पर सीएम ने नाराजगी जतायी। उन्होंने कहा कि नामांतरण में रिकॉर्ड दुरस्त होते ही नक्शा भी अपडेट करें।

     दुर्ग / शौर्यपथ /

    दुर्ग में पत्रकारों की बहुत बड़ी फौज है किन्तु इसमें से कुछ पत्रकार ऐसे भी है जो आरटीआई का सहारा लेकर अवैध वसूली में सलग्न रहते है .जिसमे कई बार सफल भी होते है तो कई बार असफल ऐसा ही एक पत्रकार है दुर्ग का ज्वाला प्रसाद अग्रवाल जो बेमेतरा में पत्रकारिता करने के नाम से अधिमानता तो बना लिया है किन्तु कार्य क्षेत्र हमेशा ही दुर्ग रहा है जबकि अधिमानता के नियमानुसार उक्त क्षेत्र में लगातार तीन साल सक्रिय पत्रकारिता करना होता है अब ये जाँच का विषय है कि अधिमानता देने वाली समिति के सात सदस्यों में से किस सदस्य ने इस कि अनुशंसा कर अपने पद का दुरूपयोग किया है और शासन को जनसंपर्क विभाग को अँधेरे में रखा है क्योकि सभी को मालुम है कि ज्वाला प्रसाद अग्रवाल दुर्ग में ही सक्रीय रहता है जिसका सीधा प्रमाण यह है किज्वाला प्रसाद अग्रवाल द्वारा संचालित वेब पोर्टल दुर्ग से संचालित है जिसमे समाचार लगाने का अधिकार ज्वाला अग्रवाल के पास है और मोबाइल या कंप्यूटर सिस्टम के लोकेशन से ये आसानी से जाँच एजेंसी पता कर सकती है कि विगत सालो से ज्वाला प्रसाद अग्रवाल दुर्ग क्षेत्र में ही सक्रीय है .
    ज्वाला प्रसाद अग्रवाल शहर में आरटीआई लगाने के नाम से भी मशहूर है कई विभागों में आरटीआई लगाकर जानकारी एकत्रित कर आरटीआई कि आड़ में अवैध वसूली हो तो भी कोई आश्चर्य नहीं होगा क्योकि जितना आरटीआई उसके द्वारा लगाया गया उसका आधा भी सार्वजनिक कर आम जनता को जागरूक किया हो , प्रशासन को जागरूक किया हो ऐसा कही नहीं दिखता . ऐसे ही एक मामले में दुर्ग के इंदिरा मार्केट स्थित संस्थान जलाराम चाट एवं जलाराम स्वीट्स के बारे में लगातार सोशल मिडिया के माध्यम से दुष्प्रचार किया जा रहा था . संस्थान के संचालको के अनुसार आखिर कार तंग आकर संस्थान के संचालको ने जब इसकी शिकायत कोतवाली थाना में की तब ज्वाला प्रसाद अग्रवाल ने कोतवाली थाना में लिखित और सोशल मिडिया के माध्यम से अपने कृत्य की माफ़ी मांगी तब कही जा कर व्यापारिक पृष्ठ भूमि वाली संस्था के संचालको ने बात को खत्म करते हुए मामले को आगे नहीं बाध्य . ऐसे कई मामले और भी हो सकते है जिसमे पीडि़त पुलिस के पास ना पहुँच कर मन मसोस कर परदे के पीछे सौदा कर मौन हो जाता हो .
    बड़ा सवाल यह है कि समाज में ज्वाला प्रसाद अग्रवाल जैसे कितने पत्रकार होंगे जो इस तरह की वसूली के लिए आम जनता को प्रताडि़त करते होंगे . बता दे कि ज्वाला प्रसाद अग्रवाल के द्वारा दो साप्ताहिक समाचार पत्र का भी रजिस्ट्रेशन कराया गया है किन्तु नियमित ना चला पाने के कारण आज बंद की स्थिति में है कोई बड़ी बात नहीं कि संचार माध्यम की भारत सरकार की सबसे बड़ी संस्था आरएनआई द्वारा समाचार पत्र को ब्लैक लिस्ट भी कर दिया गया हो किन्तु ये सत्य है कि ज्वाला प्रसाद अग्रवाल जैसे लोग पत्रकारिता की चाह ही नहीं रखते अगर पत्रकारिता की चाह रखते तो दो में से एक अखबार का सञ्चालन तो जरुर करते ऐसे लोग सिर्फ पत्रकारिता का ठप्पा लगा कर आम जनता को लुटने का ही प्रयास करते है . जिला प्रशासन / जन संपर्क विभाग को चाहिए कि ऐसे पत्रकारों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करे वही दुर्ग की सबसे बड़ी और पुरानी संस्था दुर्ग प्रेस कल्ब जिसमे कई ऐसे वरिष्ठ पत्रकार है जो 40-50 वर्षो से कार्य कर रहे है अपने ऐसे सदस्यों को बाहर का रास्ता दिखाए जो पत्रकार होने के दम पर अनैतिक कार्य में सलग्न हो क्योकि दुर्ग प्रेस कल्ब के वरिष्ठ सदस्य जो समाज में काफी सम्मानित है और स्वक्ष छवि के है उनके क्लब से जुड़े एक वेब पोर्टल पत्रकार की ऐसी करनी पर सभी को कही ना कही अपमानित होना पड़ता है .

    रायपुर /शौर्यपथ/

    स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इलाज कराने आए लोगों से मुलाकात की। यहां उन्होंने एक्सरे मशीन का लोकार्पण भी किया

    साथ ही प्रसूता प्रभादेवी को जननी सुरक्षा योजना का चेक एवं बेटी का जन्म प्रमाण पत्र भी प्रदान किया।

    रघुनाथनगर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इलाज कराने आए लोगों से मुलाकात की। यहां उन्होंने एक्सरे मशीन का लोकार्पण भी किया। साथ ही प्रसूता प्रभादेवी को जननी सुरक्षा योजना का चेक एवं बेटी का जन्म प्रमाण पत्र भी प्रदान किया।

     

    रायपुर /शौर्यपथ/

    माता राजमोहिनी देवी समाधि स्थल पर बापू धर्म सभा आदिवासी सेवा मंडल के सदस्यों से चर्चा। सदस्यों की मांग पर मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को समाधि स्थल के सौंदर्यीकरण, जन सुविधा विकसित करने और मेला आयोजन के लिए अधोसंरचना विकसित करने के निर्देश दिए।

    रायपुर /शौर्यपथ/

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तीसरे दिन बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के रघुनाथनगर के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के बच्चों से सौजन्य मुलाकात की।
    मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार कोटवार से लेकर कलेक्टर तक के अमीर-गरीब के बच्चों को समान शिक्षा देना चाहती हैं, इसी उद्देश्य को लेकर राज्य सरकार प्रदेश के सभी जिलों में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल का संचालन कर रही है। इसी व्यापक सफलता को देखते हुए अब स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम स्कूल भी प्रारंभ किए जा रहे हैं। इससे प्रदेश के अंतिम छोर के गरीब के बच्चों को भी उत्कृष्ट शिक्षा मिलेगी।

    मुख्यमंत्री ने स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा ऑटोग्राफ दिए जाने के अनुरोध को स्वीकार करते हुए आत्मीयता के साथ बच्चों को ऑटोग्राफ दिया। उन्होंने इस मौके पर बच्चों के साथ गिल्ली-डंडा खेलकर विद्यार्थियों और युवाओं को छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों के प्रति प्रोत्साहित किया।

     

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision