
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
रायपुर / शौर्यपथ /
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भेंट-मुलाकात अभियान के पहले दिन सामरी विधानसभा क्षेत्र के कुसमी के बाद दूसरे पड़ाव शंकरगढ़ रहा। जहां उन्होंने शंकरगढ़ के जनपद कार्यालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के पोषण पुनर्वास केन्द्र का निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री ने आमजनता से भेंट-मुलाकात के दौरान शंकरगढ़ में कृषि महाविद्यालय खोलने की घोषणा की। उन्होंने जगिमा, पटना होकर कोदोडीपा एनएच-343 के बीच वनभूमि में करीब 7 किमी. सड़क के डामरीकरण, गलफुल्ला नदी में बने पुल की ऊंचाई बढ़ाने, धारानगर से हरिलेटा पहुंच मार्ग पर बिछरी नदी पर पुल निर्माण, ग्राम पोंड़ी खुर्द से जिला जशपुर के ग्राम सुलेशा के बीच दनगरी घाट तक करीब 12 किमी सड़क निर्माण की घोषणा की। इस मौके पर उन्होंने कहा, जोगापाठ की पांच ग्राम पंचायतों में जहां बिजली नहीं पहुंची है, वहां बिजली प्रदाय की व्यवस्था की जायेगी। मुख्यमंत्री ने महुआडीह से भरतपुर के बीच सड़क निर्माण की भी स्वीकृति दी।
मुख्यमंत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के निरीक्षण के दौरान एनआरसी में भर्ती बच्चों के स्वास्थ्य के बारे में चिकित्सकों और अभिभावकों से जानकारी ली और बच्चों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर चिकित्सकों को हिदायत दी की सभी आवश्यक दवाईयां अस्पताल में उपलब्ध रहे। सभी चिकित्सक जेरेरिक दवाईयां ही लिखे। अस्पताल में आने वाले सभी मरीजों को उपचार की सुविधा मिले। इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि डॉक्टर ओपीडी में उपस्थित रहकर मरीजों का उपचार करें। उन्होंने अस्पताल में सभी जरूरी उपकरणों को चालू हालत में रखने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने जनपद पंचायत कार्यालय का भी आकस्मिक निरीक्षण किया और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने शंकरगढ़ में जनपद पंचायत कार्यालय के निरीक्षण के दौरान वहां के अधिकारियों से पेंशन भुगतान के बारे में पूछा। उन्होंने जनपद पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत कितने लोगों को कौन-कौन से पेंशन मिल रहा है, इसकी जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से मुख्यमंत्री पेंशन कैसे स्वीकृत करते हैं इसके बारे में भी पूछा। अधिकारियों ने बताया कि जनपद पंचायत क्षेत्र में मार्च 2022 तक के पेंशन का भुगतान हो चुका है।
मुख्यमंत्री ने पेंशन भुगतान के तरीकों के बारे में भी जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि बैंक खातों के माध्यम से, बैंक सखियों के माध्यम से और पात्र हितग्राहियों को पेंशन का भुगतान नगद भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आमजनता से प्राप्त आवेदनों का समय पर निराकरण किया जाए। हितग्राहियों को अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए बार-बार शासकीय कार्यालयों में आना न पड़े, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
रायपुर / शौर्यपथ /
भेंट-मुलाकात अभियान के पहले दिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बलरामपुर जिले के दौरे पर थे। इस दरम्यान वे कुसमी नगर पंचायत भी पहुंचे। यहां शशिकला बरगाह ने मुख्यमंत्री के सामने शिकायत रखी कि उसका नाम गरीबी रेखा सूची से काट दिया गया है, और उनके पास राशन कार्ड नहीं है। शिकायत मिलने पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कलेक्टर बलरामपुर से बात की और जनसमस्या निवारण में लापरवाही बरतने पर नगर पंचायत सीएमओ को निलंबित करने के निर्देश दिए। इधर मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद उक्त महिला श्रीमती शशिकला बरगाह को तत्काल राशन कार्ड जारी कर दिया गया है। राशन कार्ड मिलने पर हितग्राही परिवार ने मुख्यमंत्री श्री बघेल का आभार जताया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आज से छत्तीसगढ़ में भेंट-मुलाकात अभियान की शुरुआत की। मुख्यमंत्री इस दौरान प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्र में पहुंचेंगे।
गौरतलब है कि भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान मुख्यमंत्री जनता से जुड़ी सरकारी संस्थाओं के निरीक्षण के लिए भी पहुंच रहे हैं। इस कड़़ी में श्री बघेल कुसमी नगर पंचायत अंतर्गत संचालित राशन दुकान में पहुंचे थे। यहां मुख्यमंत्री के होने की जानकारी मिलने पर स्थानीय निवासी श्रीमती शशिकला भी पहुंची और राशन कार्ड न होने की समस्या बताई। इसे गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने तत्काल कलेक्टर बलरामपुर से मामले पर चर्चा की और योजनाओं के क्रियान्यवन में उदानसीनता बरतने, जरूरतमंद को सरकारी योजना से वंचित रखने व कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने पर सीएमओ नगर पंचायत कुसमी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। दूसरी ओर पीडि़त परिवार को तत्काल राहत देने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद हितग्राही परिवार को प्राथमिकता श्रेणी का राशन कार्ड जारी किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर जनता को परेशान होना पड़ेगा, तो कार्रवाई निश्चित है। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने हितग्राहियों से चर्चा कर राशन वितरण की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने पूछा कि सबको बराबर राशन मिल रहा है या नहीं इस पर महिलाओं ने राशन मिलने की जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं से राशन की दर के बारे में भी पूछा। मुख्यमंत्री ने उचित मूल्य दुकानदार से स्टाक पंजी मांग कर देखी और राशन कार्ड के संबंध में जानकारी ली।
रायपुर / शौर्यपथ /
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भेंट-मुलाकात अभियान के पहले दिन सामरी विधानसभा क्षेत्र के कुसमी और शंकरगढ़ के बाद तीसरे व अंतिम पड़ाव बरियों रहा। जहां उन्होंने मंडी परिसर में आमजनता से रू-ब-रू हुए और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के साथ ही लोगों की समस्याओं के बारे में जानकारी ली और निराकरण के निर्देश अधिकारियों को दिए। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस दौरान ग्रामीणों के मांग पर अनेक विकास कार्यों की सौगात दी।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने यहां जन समुदाय से चर्चा करते हुए बरियों में एक विद्युत सब-स्टेशन, पंजीयन कार्यालय और मंगल भवन सहित औद्योगिक पार्क के निर्माण की घोषणा की। उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर त्वरित पहल करते हुए हायर सेकेण्डरी स्कूल खोलने की भी घोषणा की। उन्होंने इस दौरान बरियों तक सुगम आवागमन सुविधा के लिए 5 किलोमीटर सड़क मार्ग के निर्माण की घोषणा करते हुए पूर्व से स्वीकृत सूरजपुर-कल्याणपुर सड़क निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के लिए ग्रामीणों को आश्वस्त किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बरियों में शिवमंदिर तालाब का सौदर्यीकरण, पार्क और मिनी स्टेडियम निर्माण, आरा में धान खरीदी केन्द्र और भिलाईखुर्द में गौठान प्रारंभ करने की घोषणा की। उन्होंने इस दौरान गांवों में एक-एक देवगुड़ी के निर्माण के लिए क्षेत्रीय विधायक को प्रस्ताव देने के लिए कहा। उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि गांव में एक देवगुड़ी के निर्माण के लिए 5 लाख रूपए की राशि स्वीकृत की जाती है। मुख्यमंत्री ने बरियों में नए तहसील कार्यालय भवन के निर्माण और पहाड़ी कोरबा गांव तक 20 किलोमीटर सड़क निर्माण की मंजूरी प्रदान की।
मुख्यमंत्री ने तिलक लगाकर नर्सिंग स्टॉफ का किया स्वागत
मुख्यमंत्री ने बरियों के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में पोषण पुनर्वास केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां इलाज कराने आये मरीज़ों से बात कर हाल पूछा। श्री बघेल ने अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओ की जानकारी ली। उन्होंने डॉक्टरों से लेकर नर्सों और अन्य स्टाफ से भी बात की और लोगो को बेहतर इलाज की सुविधा देने के निर्देश दिए। उन्होंने पर्याप्त मात्रा में दवाई और अन्य उपकरण आदि भी अस्पताल में उपलब्ध रखने को कहा। मुख्यमंत्री ने भीषण गर्मी को देखते हुए लू से बीमार मरीज़ों का तत्काल इलाज करने सभी इंतज़ाम और दवाई, ग्लूकोस आदि की व्यवस्था भी पहले से ही करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरियों द्वारा लोगों को दी जारी बेहतर सुविधाओं के लिए स्वास्थ्य केन्द्र स्टॉफ का तिलक लगाकर स्वागत किया।
नव प्रसूता को दी बधाई
मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों को ब्रांडेड दवाईयां नही लिखने और केवल जेनेरिक दवाई ही लिखने के निर्देश दिये। यहाँ उन्होंने वार्ड में भर्ती बाघा निवासी नव प्रसूता श्रीमती अनिता को पुत्र रत्न की प्राप्ति पर बधाई दी। मुख्यमंत्री ने नव निहाल को गोद मे ले दुलार किया और आशीर्वाद दिया। श्री बघेल में नव प्रसूता को जननी सुरक्षा योजना के तहत निर्धारित राशि का चेक,बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र और डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना का बीमा कार्ड भी प्रदान किया।
बच्चों ने सुनाया राजगीत
स्वामी आत्मा नंद इंग्लिश मीडियम स्कूल राजपुर के विद्यार्थियों ने राज गीत गाया। इस दौरान गायत्री महिला स्व सहायता समूह, माहेश्वरी महिला स्व सहायता समूह, लक्ष्मी स्व सहायता समूह, रोशनी स्व सहायता समूह की सदस्यों ने बताया कि वे सरसों तेल, एल ई डी बल्ब, कपूर से लेकर वर्मी खाद तक बना रही हैं। गोबर खरीदी से उन जैसी कई महिलाओं को रोजगार मिला है। समूह की सदस्यों ने गांव में ही आय का अतिरिक्त साधन उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री की सोच को विकास का आधार बताया और सरकार की योजना की तारीफ की।
लोगों ने सरकार के कार्यक्रमों को सराहा
भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में किसान श्री उदयराम, मनीजर, मोहन,और लाला ने खेती किसानी को बढ़ाने और किसानों को फायदा पहुचाने वाली योजनायें लागू करने के लिए भी मुख्यमंत्री श्री बघेल को धन्यवाद दिया। युवाओं को आगे बढ़ाने, नेतृत्व क्षमता को निखारने और युवाओं की विकास में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिये राजीव गांधी युवा मितान क्लब बनाने के लिए भी बरियों तथा अमडीपारा के युवाओं ने मुख्यमंत्री की सराहना की। भूमिहीन किसानो के लिए हर साल आर्थिक सहायता देने की भूमिहीन किसान कृषि मजदूर न्याय योजना के लिये भी रेगहा और अधिया में खेती कर रहे भूमिहीन किसानों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया।
सेल्फी लेने की लगी होड़
भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के पहुंचने पर उनके साथ लोगों की सेल्फी लेने की होड़ लगी थी। किसान, मजूदर, युवा और बच्चों ने मुख्यमंत्री के साथ उत्साह के साथ सेल्फी ली। मुख्यमंत्री ने भी बच्चों और युवाओं का उत्साहवर्धन किया।
न्याय योजना में जुड़ा अनिता गुप्ता का नाम
मुख्यमंत्री श्री बघेल बरियों स्वास्थ्य केन्द्र इलाज करा रहे दिनेश गुप्ता से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और डॉक्टरों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए। श्री दिनेश गुप्ता की पत्नी श्रीमती अनिता गुप्ता ने बताया कि वे पास ही के गांव बघिमा में रहती हैं। उनके पास जमीन, खेत नहीं हैं। मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को तत्काल उनका पंजीयन भूमिहीन कृषि मजूदर न्याय योजना में करने और 7 हजार रूपए सालाना की सहायता देने के लिए कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
मालती तिवारी को मिलेगी अनुकम्पा
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने मालती तिवारी के अनुकम्पा नियुक्ति के प्रकरण का परीक्षण कर उन्हें नियुक्ति प्रदान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान श्रीमती मालती तिवारी ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनके पति शिक्षाकर्मी थे और उनका संविलयन आदेश हो गया था। उनकी मृत्यु पश्चात अब उन्हें अनुकम्पा नियुक्ति नहीं मिली है
दन्तेवाड़ा /शौर्यपथ/
प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव अपने दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान जिला मुख्यालय में स्थित आराध्य देवी मां दन्तेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना की और मंदिर परिसर में स्व सहायता समूहों द्वारा पूजन सामग्री विक्रेताओं से चर्चा की। उनकी मांगों को ध्यान पूर्वक सुनकर निराकरण करने की बात कही।
-स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा
मंत्री सिंहदेव ने जिला चिकित्सालय स्थल पहुंच अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों के उपचार के संबंध में जानकारी ली। लोगों की सेहत की देखभाल किए जाने का बारीकी से निरीक्षण किया। वहां भर्ती मरीजों से भेंटकर उनका हाल जाना। जिला अस्पताल में रखी दवाइयों का निरीक्षण कर चिकित्सकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला अस्पताल में स्थित धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर का निरीक्षण कर दवाइयों की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली।
इस दौरान विधायक देवती महेंद्र कर्मा, छग पादप बोर्ड उपाध्यक्ष छबीन्द्र कर्मा, जिला पंचायत सदस्य सुलोचना कर्मा, पूर्व महापौर जगदलपुर जतिन जायसवाल, कोको पाढ़ी, जिला पंचायत अध्यक्ष सुकमा श्री हरीश कवासी लखमा, प्रदेश प्रतिनिधि श्री देवी सिंह चौहान, कमलोचन सेठिया, शिवशंकर सिंह चौहान, डेगल दादा, शंकर कुडि़याम, कमलेश कारम, तपन सूत्रधार, जोगराज बुरड़, जिला पंचायत सीईओ आकाश छिकारा, एसडीएम अबिनाश मिश्रा सहित अन्य मौजूद रहे।
रायपुर /शौर्यपथ/
नक्शे, अभिलेख को दुरस्त करने के दिये निर्देश
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण
नक्शे, अभिलेख को दुरस्त करने के दिये निर्देश
लंबित प्रकरणों को शीघ्र निराकरण करने के दिये निर्देश
नक्शा दुरुस्ती में देरी पर सीएम ने जतायी नाराजगी
नामांतरण में रिकॉर्ड दुरस्त होते ही नक्शा भी अपडेट करें
रायपुर /शौर्यपथ/
महिलाओं की मांग पर गोपालपुर गौठान में पोहा, चिवड़ा मिल और कलस्टर भवन की मंजूरीमुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज भेंट मुलाकात अभियान के दूसरे दिन सुबह बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के विकासखण्ड मुख्यालय राजपुर में गोधन न्याय योजना की 43 वीं किस्त की राशि 10 करोड़ 70 लाख रूपए का भुगतान पशुपालकों, गौठान समितियों, और महिला स्व-सहायता समूहों को किया। मुख्यमंत्री ने पहली बार राजधानी के बाहर से गोधन न्याय योजना की राशि जारी की। मुख्यमंत्री के वायदे के मुताबिक गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को हर पखवाड़े में बेचे गए गोबर का भुगतान हो रहा है। आज पहली बार राजधानी से बाहर होने के बावजूद मुख्यमंत्री ने 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक गौठानों में किसानों, पशुपालको, ग्रामीणों, भूमिहीनों से की गयी गोबर खरीदी की राशि का समय पर भुगतान किया। आज किए गए 10.70 करोड़ रूपए के भुगतान में 2.34 करोड़ रूपए गोबर खरीदी की, 5.04 करोड़ रूपए गौठान समितियो और 3.32 करोड़ रूपए महिला समूहो का लाभांश शामिल है।
मुख्यमंत्री बघेल ने राजपुर विकासखंड के गोपालपुर गौठान में काम कर रहे संग सहेली स्व सहायता समूह की सदस्यों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के द्वारा चर्चा की। उन्होंने गौठान में चल रही आजीविका गतिविधियों की जानकारी ली और महिलाओं के कार्याे पर खुशी जताई। मुख्यमंत्री ने समूह की महिलाओं की मांग पर गौठान में मुर्रा निर्माण, चिवड़ा निर्माण यूनिट लगाने की स्वीकृति दी। साथ ही समूह लिए क्लस्टर भवन निर्माण की भी मंजूरी दी।
मुख्यमंत्री बघेल ने स्व सहायता समूह की महिलाओं और गोबर विक्रेताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गौठान के माध्यम से हम गौसेवा करते हैं। वैसे ही रासायनिक खाद की जगह वर्मी कम्पोस्ट का फसल में उपयोग कर धरती मॉ की सेवा कर सकते हैं। इससे धरती उर्वरा बनी रहेगी और हमारे कृषि उत्पाद भी पौष्टिक होगें। जिससे हमारी स्वास्थ सुरक्षा भी होगी। गौठान के माध्यम से स्व सहायता समूहो और गौपालको को लाभ मिल रहा है। गौठान समितियां भी स्वालंबी हो रही है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा की भंेट मुलाकात अभियान कल 4 मई से प्रारंभ हुआ है। जिसके तहत किसान, महिला स्वसहायता समूह कि महिलाओ, जनप्रतिधियों, आमजनता से रूबरू होने का अवसर मिल रहा है। वे स्कूल और अन्य शासकीय कार्यालय का निरीक्षण कर रहे हैं। श्री बघेल ने कहा कि गोधन न्याय योजना से जहां गोपालको को लाभ मिल रहा हैं वहीं 03 हजार से अधिक स्व सहायता समूहों का स्वावलंबी होना गर्व की बात है।
उल्लेखनीय है कि इस योजना के तहत गोबर विक्रेताओं को अब तक 138.56 करोड़ रूपए का भुगतान किया जा चुका है। इससे गौठान से जुड़ी महिला समूहों को 65.54 करोड़ रूपए की आय हुई है। अब तक 03 हजार से अधिक गौठान स्वालंबी हो चुकी हैं।
इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया, संसदीय सचिव चिंतामणी महाराज, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, प्रमुख सचिव एवं समन्वयक गोधन न्याय योजना मिशन आलोक शुक्ला, कृषि उत्पाद आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
रायपुर /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा अभी तुरन्त बनाइये राशन कार्डमुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आज डौरा में आयोजित भेंट मुलाकात कार्यक्रम में 67 वर्षीय बुजुर्ग महिला कबिलासो उस वक्त भावुक हो गईं जब उनकी मांग पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभी इसी वक्त बुजुर्ग महिला का राशन कार्ड बनाकर दीजिये ।
भावुक हो गईं जब उनकी मांग पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभी इसी वक्त बुजुर्ग महिला का राशन
मुख्यमंत्री के निर्देश पर आधे घँटे के भीतर ही महिला का राशनकार्ड बन गया । मुख्यमंत्री ने राशनकार्ड देते हुए बुजुर्ग महिला से पूछा अब तो खुश हो दाई ।
मुख्यमंत्री के इतना कहते ही कबिलासो भावुक हो उठी और उनके दोनों हाथ आशीर्वाद देने के लिए मुख्यमंत्री के सर पर रख दिये । मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता देखते ही चौपाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठी ।
रायपुर /शौर्यपथ/
जिले की विकास योजनाओं पर चर्चा कीमुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सुबह राजपुर में बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के अधिकारियों से जिले की विकास योजनाओं पर चर्चा की।
राजधानी से पहुँचे वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में बघेल ने जिले वासियों की सहूलियत के लिये संचालित विकास योजनाओं और कार्यक्रमो को सफलतापूर्वक पूरा करने के निर्देश दिए।
बघेल ने अधिकारियों से परिचय लिया और खुशनुमा पारिवारिक माहौल में बात की।
उन्होंने अधिकारियों की परेशानियों और काम में आ रही दिक्कतों के बारे में भी पूछा।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को शासन की तरफ से नियम अनुसार सभी संभव मदद का भी आश्वासन दिया
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा जिले में आकास्मिक दौरे को ध्यान में रखते हुए सभी विभागों को तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज कलेक्ट्रेट मेें आयोजित साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में कहा कि मुख्यमंत्री जमीनी स्तर पर जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन तथा सरकारी काम काज की समीक्षा के लिए जिलों का दौरा शुरू कर दिए हैं। कलेक्टर ने मैदानी अमले की मुख्यालयों में नियमित उपस्थिति, राशन दुकानों का बेहतर संचालन, आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल एवं शौचालय की व्यवस्था, स्वास्थ्य केंद्रों में सभी सुविधाएं, धनवंतरी मेडिकल स्टोरों का संचालन सहित शासकीय काम काज में कसावट लाने जिला अधिकारियों को निर्देश दिए।
कलेक्टर ने सभी गौठानों में बोरवेल कराने, पंप लगाने, गोबर खरीदी, वर्मी टैंक बनाने, वर्मी कम्पोस्ट बनाने, शेड निर्माण के निर्देश दिए। उन्होंने वन, कृषि, उद्यानिकी विभागों से वर्मी कम्पोस्ट का उठाव कराने तथा नियमित भुगतान कराने कहा। कलेक्टर ने प्रत्येक गौठानों से दो से तीन महिला स्व सहायता समुहों को जोड़कर आजीविका मिशन के तहत आजीविका गतिविधियां संचालित करानेे तथा कार्यालयीन उपयोग के लिए स्टेशनरी की खरीदी सी मार्ट से करने के भी निर्देश दिए।
कलेक्टर ने विभिन्न समाजों द्वारा की गई भूमि मांग के लिए भूमि चिन्हित करने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होने ग्राम पंचायतों में आयोजित हो रहे प्रशासन आपके द्वार जनसंवाद शिविर में प्राप्त आवेदनों में से निराकरण हेतु लंबित आवेदनों को संबंधित विभागों द्वारा त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने नगर पंचायत गौरेला में पौनी पसारी योजना का क्रियान्वयन शुरू करने तथा सभी वार्डो में नल जल कनेक्शन से पेयजल की आपूर्ति करने को कहा। उन्होने निर्माणाधीन सिंचाई योजनाओं में तेजी लाने, भू-अर्जन प्रकरणों का निराकरण एवं मुआवजा वितरण, हाट बाजारों में शेड निर्माण, हाउसिंग बोर्ड द्वारा निर्माणाधीन कार्यों को बरसात के पहले 15 जून तक पूर्ण करने, सौर सुजला योजना तथा पीएमजीएसवाई के तहत निर्माणाधीन कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पर्यटन एवं सांस्कृतिक महत्व के स्थलों की साफ-सफाई तथा जन सुविधा के लिए शौचालय, पेयजल एवं बैठने की व्यवस्था के लिए परियोजना निदेशक डीआरडीए को निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर ने जन शिकायतों, समस्याओं और मांगों से संबंधित आवेदनों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने आरबीसी 6-4 के तहत सहायता, नामांतरण-बंटवारा, राशन दुकान, मजदूरी भुगतान, नाला सफाई, भू-अर्जन का मुआवजा, वन ग्रामों को राजस्व ग्राम बनाने, अतिक्रमण हटाने, वन भूमि पट्टा प्रदान करने, उपचार हेतु आर्थिक सहायता, किसान क्रेडिट कार्ड, परिवार पेंशन आदि से संबंधित जनसमस्याओं-मांगो का त्वरित निराकरण करने अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर बी सी एक्का, परियोजना निदेशक डीआरडीए आर के खूटे, संयुक्त कलेक्टर वीरेंद्र सिंह एवं आनंदरूप तिवारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. देवेंद्र पैकरा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पुष्पेंद्र शर्मा एवं देव सिंह उईके सहित सभी जिला अधिकारी उपस्थित थे।
रायपुर /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सामरी विधानसभा
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सामरी विधानसभा के बरियों में उप तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया, लंबित राजस्व प्रकरणों को जल्द से जल्द निपटाने के निर्देश दिए।
अविवादित नामांतरण,बंटवारा, सीमांकन के प्रकरणों को अभियान चलाकर निराकृत करने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने नए तहसील भवन निर्माण की भी मंजूरी मौके पर ही दी।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
