
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
रायपुर /शौर्यपथ/
करवाई हेलीकॉप्टर की सैरमुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज भेंट-मुलाकात अभियान के तहत प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के रघुनाथनगर पहंुचे। उन्होंने वहां स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चों से बड़ी ही आत्मीयता के साथ मुलाकात की औऱ उनकी पढ़ाई-लिखाई के बारे में जानकारी ली।
स्कूल की छात्राओं ने मुख्यमंत्री को राजगीत ’अरपा-पैरी के धार’ गीत गाकर सुनाया। इस दौरान स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में कक्षा दूसरी में पढ़ने वाली बच्ची स्मृति ने पूछा मुख्यमंत्री जी मैं हेलीकॉप्टर में कब बैठूंगी, मुख्यमंत्री जी ने कहा कि तुम 12वीं में जब टॉप करोगी, तो तुमको हेलीकॉप्टर में बिठा लेंगे, लेकिन स्मृति जिद पर अड़ गई कि मुझे आपके साथ आज ही हेलीकॉप्टर में बैठना है। बच्ची की मासूम जिद और मनुहार को मुख्यमंत्री टाल नहीं सके और उन्होंने कहा कि तुमको आज ही हेलीकॉप्टर में बिठाएंगे। नन्हीं छात्रा स्मृति की जिद पूरी करते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने न सिर्फ उसे, बल्कि और भी बहुत से बच्चों को हेलीकॉप्टर से सैर कराई। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कल 10वीं-12वीं में इस साल जिलों में अव्वल आने वाले विद्यार्थियों को हेलीकॉप्टर की सैर कराने का वादा किया था। क्साल टू में पढ़ने वाली स्मृति ने आज इसके बारे में सुना तो वह मुख्यमंत्री से जिद करने लगी कि उसे आज ही हेलीकॉप्टर पर बैठना है।
बच्चों ने मुख्यमंत्री को खिलाया अपने घर से लाया टिफिन
बच्चों ने मुख्यमंत्री को खिलाया अपने घर से लाया टिफिन
स्कूल के बच्चों ने मुख्यमंत्री जी से अपने घर से लाया टिफिन खाने के लिए अनुरोध किया, तो मुख्यमंत्री जी ने कहा कि मैं अभी नाश्ता करके आया हूं लेकिन बच्चे जिद पर अड़ गए कि हम घर से आपके लिए खाना लेकर आए हैं, तो वे बच्चों की जिद को नहीं टाल सके उन्होंने उनके टिफिन का खाना खाया और खूब तारीफ की।
मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ गिल्ली-डंडा पर आजमाया हाथ
मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ गिल्ली-डंडा पर आजमाया हाथ
स्कूल के बच्चों के आग्रह पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने उनके संग पारंपरिक लोक खेलों में हाथ आजमाया। मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ गिल्ली-डंडा, पिट्ठुल, बाटी खेलकर उनका उत्साह बढ़ाया। मुख्यमंत्री जब कक्षा में पहंुचे तो बच्चों ने उनसे उत्सुकतावश सवाल किए। मुख्यमंत्री ने बड़ी तसल्ली से सारे सवालों के जवाब दिए।
मुख्यमंत्री ने किया रघुनाथनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण
मुख्यमंत्री ने किया रघुनाथनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण
मुख्यमंत्री ने किया रघुनाथनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षणमुख्यमंत्री ने रघुनाथनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। वहां इलाज कराने आए मरीजों से बातचीत कर उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में पूछा। उन्होंने रघुनाथनगर स्वास्थ्य केंद्र में नई एक्सरे मशीन का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने अस्पताल में प्रसूता श्रीमती प्रभादेवी को जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत 1400 रूपए का चेक एवं उनकी नवजात बेटी का जन्म प्रमाण पत्र भी प्रदान किया।
मुख्यमंत्री ने किया रघुनाथनगर तहसील कार्यालय का निरीक्षण
मुख्यमंत्री ने किया रघुनाथनगर तहसील कार्यालय का निरीक्षण
मुख्यमंत्री ने किया रघुनाथनगर तहसील कार्यालय का निरीक्षणमुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने रघुनाथनगर तहसील कार्यालय के निरीक्षण के दौरान प्रभारी तहसीलदार से राजस्व प्रकरणों और उनके निराकरण की स्थिति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद रघुनाथनगर तहसील का गठन किया गया है। इस कार्यालय के नव निर्मित भवन का भी मुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया। तहसील के गठन के लिए रघुनाथनगर के नागरिकों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया। इस दौरान नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ.प्रेमसाय सिंह टेकाम भी उनके साथ
मुंगेली /शौर्यपथ/
कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह ने अपने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान आज जिले के जनपद पंचायतएवं नगर पंचायत कार्यालय लोरमी पहुॅचे और वहां संचालित विभिन्न कार्यो के संबंध में जानकारी ली। उन्होने जनपद पंचायत कार्यालय और नगर पंचायत कार्यालय के नियमित साफ-सफाई करने के निर्देश दिये। उन्होने कार्यालय के पंजीयों का अवलोकन किया और व्यवस्थित करने के निर्देश दिये। इस दौरान जनपद पंचायत कार्यालय पहुॅचे सरपंचो ने कलेक्टर डाॅ. सिंह ने मुलाकात की और उन्होने निर्माण आदि के कार्यो में होने वाले परेशानियों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर कलेक्टर डाॅ. सिंह ने सरपचों को नियमानुसार निराकरण करने की बात कहीं। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डी. एस. राजपूत, लोरमी अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मेनका प्रधान मौजूद थी।
मुंगेली /शौर्यपथ/
कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह ने आज जिले के विकासखण्ड लोरमी में संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने वहां ओपीडी संचालन, दवाई की उपलब्धता व वितरण, पोषण पुनर्वास केन्द्र (एनआरसी) के संचालन आदि के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होने उपचार कराने आने वाले लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम लोगों को स्वास्थ्य सुविधा प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। स्वास्थ्य सुविधाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही और उदासीनता बरतने पर संबंधितों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने की भी बात कही। उन्होने खण्ड चिकित्सा अधिकारी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और वहां निर्मित गार्डन का नियमित रूप से साफ-सफाई कराने के निर्देश दिये। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डी. एस. राजपूत, लोरमी अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मेनका प्रधान और खण्ड चिकित्सा अधिकारी उपस्थित थे।
मुंगेली /शौर्यपथ/
कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह द्वारा जिले का भ्रमण कर राज्य शासन की फ्लैगशीप योजनाओं का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन का जायजा लिया जा रहा है। इसी कड़ी में उन्होंने आज जिले के विकासखण्ड लोरमी के ग्राम झझपुरीकला पहुंचकर वहां राज्य शासन की महत्वाकांक्षी नरवा, गरूवा, घुरूवा, बाड़ी योजना के तहत निर्मित गौठान का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम झझपुरीकला के गौठान में गायत्री स्वसहायता समूह द्वारा की जा रही कड़कनाथ मुर्गीपालन कार्य और समूह की महिलाओं द्वारा स्थापित एग इंक्यूबेटर (अण्डा सेकने की मशीन) का अवलोकन किया। उन्होने मुर्गी पालन हो रहे सभी गौठानों में भी एग इंक्यूबेटर (अण्डा सेकने की मशीन) लगाने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान उन्होने कहा कि राज्य शासन द्वारा गौठानों को मल्टीएक्टीविटी सेंटर के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने महिलाओं को आयमूलक गतिविधियों से जुड़कर आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बनने के लिए प्रोत्साहित किया। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने गौठान में उपस्थित ग्रामीणों से भी चर्चा की और उनसे राशन, पेशन के संबंध में जानकारी ली। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डी. एस. राजपूत, लोरमी अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मेनका प्रधान सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
मुंगेली /शौर्यपथ/
कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह ने आज जिले के अनुविभागीय कार्यालय लोरमी, तहसील कार्यालय लोरमी और नवीन तहसील कार्यालय लालपुर पहुॅचे और वहां संचालित कार्यो का निरीक्षण कर जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पटवारी प्रतिवेदन, पंजीकृत और अपंजीकृत आवेदन पत्र, गिरदावली, लोक सेवा केन्द्र, अविवादित नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, आरबी 6-4 सहित अन्य लंबित राजस्व प्रकरणों के बारे में जानकारी प्राप्त की और लंबित प्रकरणों को शीघ्र निराकृत करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होने अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय लोरमी में अधिवक्ताओं और ग्राम कोटवारो से भी सौजन्य मुलाकात की। उन्होने अधिवक्ताओं से राजस्व प्रकरणों के निराकरण, पटवारी प्रतिवेदन, नोटिस तामिली, जमीन रजिस्ट्रीकरण आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की और राजस्व अधिकारियों के कार्यो में सहयोग प्रदान करने की बात कहीं। इसी तरह उन्होने नवीन तहसील कार्यालय लालपुर में तहसील कार्यालय पहुॅचे ग्रामीणों से भी मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी डी.एस. राजपूत, संयुक्त कलेक्टर नवीन भगत, लोरमी अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी मेनका प्रधान मौजूद थी।
उत्तर बस्तर कांकेर /शौर्यपथ/
महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा कांकेर जिले के प्रभारी मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया ने आज जिला कार्यालय कांकेर में अधिकारियों की बैठक लेकर शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। जनसमस्या व शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जावे। प्रकरणों का निराकरण नियमानुसार करते हुए लोगों को लाभान्वित किया जाये, प्रकरण नियमों के अनुरूप नहीं होने पर हितग्राही को स्पष्ट रूप से बता दिया जाये ताकि उसे अनावश्यक भटकना न पड़े। सभी विभागीय अधिकारी अपने दायित्वों का भली-भांति निर्वहन करते हुए नागरिकों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित करें।
प्रभारी मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया द्वारा बैठक में महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत संचालित कार्य एवं मजदूरी भुगतान, नरवा कार्यक्रम, गोधन न्याय योजना, मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, जल-जीवन मिशन, राजीव युवा मितान क्लब, छात्रावास-आश्रम भवनों की मरम्मत इत्यादि की समीक्षा की गई एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। कलेक्टर चन्दन कुमार ने पावर प्रेजेन्टेशन के माध्यम से जिले में संचालित गतिविधियों, योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नरवा कार्यक्रम के अंतर्गत प्रथम चरण में 2466 कार्य स्वीकृत किये गये, जिसमें से 2465 पूर्ण हो चुके हैं, द्वितीय चरण में 4814 कार्य स्वीकृत किये गये हैं, जिसमें से 2480 कार्य पूर्ण हो चुके है, शेष कार्य प्रगति पर है। गोधन न्याय योजनांतर्गत जिले के सभी गौठानों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये हैं तथा गौठानों को मल्टी एक्टीविटी सेंटर के रूप में विकसित किया जा रहा है, 389 गौठानों में गोबर की खरीदी की जा रही है, जिससे वर्मी कम्पोस्ट बनाये जा रहे हैं। अब तक 48 हजार 183 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट तैयार किया जा चुका है। 290 आंगनबाड़ी भवन निर्माण स्वीकृत किये गये हैं, जिसमें से 47 भवन पूर्ण हो चुका है तथा शेष प्रगतिरत है। मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक योजना के अंतर्गत जिले के 190 हाट-बाजारों में 02 लाख 17 हजार मरीजों का उपचार कर लाभान्वित किया जा चुका है। इस योजनांतर्गत 75 डेडीकेटेड टीम बनाया गया है, जो हाट-बाजारों में पहुंचकर मरीजों का उपचार करते हैं। मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के अंतर्गत गंभीर एवं मध्यम कुपोषित बच्चों तथा गर्भवती व पोषक माताओं को पौष्टिक गर्म भोजन सुपोषण दूतों के माध्यम से कोदो की खिचड़ी और रागी का हलवा प्रदान किया जा रहा है, जिसके फलस्वरूप कुपोषण की दर में लगभग 13 प्रतिशत की कमी आई है।
प्रभारी मंत्री अनिला भेड़िया ने मातृ वंदना योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए जिले के सभी पात्र हितग्राही को लाभान्वित करने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया। घोटुल एवं देवगुड़ी निर्माण की समीक्षा भी बैठक में की गई, जिसमें बताया गया कि जिले में डीएमएफ मद अंतर्गत 125 घोटुल एवं 186 देवगुड़ी स्वीकृत किये गये हैं, जिनका निर्माण कार्य प्रगति पर है। राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के अंतर्गत जिले के 07 हजार 124 हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है, अब तक दो किस्त प्राप्त हो चुके हैं। अनुसूचित जाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी अधिनियम अंतर्गत जिले में 28 हजार 17 व्यक्ति वन अधिकार मान्यता पत्र, 06 हजार 327 सामुदायिक वन अधिकार तथा 383 वन संसाधन हक प्रदान किये गये हैं।
समीक्षा के दौरान कलेक्टर चन्दन कुमार ने बताया कि जिले के सभी ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सचिवालय का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें ग्रामीणों की समस्या एवं शिकायत संबंधी आवेदन पत्र प्राप्त कर उनका तत्काल निराकरण किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाकर प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत एसटी, एससी, ओबीसी वर्ग के छात्र-छात्राओं के जाति प्रमाण-पत्र बनाये जा चुके हैं। इससे पूर्व अभियान चलाकर कक्षा 6वीं से 12वीं तक अध्ययनरत एसटी, एससी, ओबीसी वर्ग के 12 हजार 771 विद्यार्थियों के जाति प्रमाण-पत्र बनाये गये हैं। सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारी हितग्राहियों को प्रति छः माह में प्रमाण पत्र जारी किया जाता है, जिसमें हितग्राही के बैंक खाता में पेंशन की राशि जारी होने का विवरण रहता है। जिले के शहरी क्षेत्रों में श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स खोलने, कांकेर में सी-मार्ट की स्थापना एवं जल-जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित कार्यों की भी समीक्षा किया गया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इस अवसर पर जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री हेमंत धु्रव, कांकेर नगरपालिका के अध्यक्ष सरोज ठाकुर और जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष सुभद्रा सलाम, पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, अपर कलेक्टर एस.पी. वैद्य, जिला पंचायत सीईओ सुमीत अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
उत्तर बस्तर कांकेर /शौर्यपथ/
- राज्य शासन की सुराजी गांव योजना के तहत गांवों में स्थापित गौठान से छत्तीसगढ़ में जैविक खेती को बढ़ावा देने के साथ साथ स्वालंबन एंव आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिल रहा है। शासन की महती गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदकर महिला स्व सहायता समूहों द्वारा वर्मी खाद तैयार किया जा रहा है। गोबर को वर्मी खाद में बदलने वाले वर्म केंचुवा कीड़ा को भी हरनपुरी गौठान की महिला समूह द्वारा बिक्री की जा रही है, ’कीड़ा बेच कर 40 हजार रुपए की आमदनी हुई है।
ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी प्रवीण कवाची ने बताया नगर पंचायत भानुप्रतापपुर के गौठान के लिए 01 कुंटल वर्म केंचुवा कीड़ा का आर्डर मिला था, हरनपुरी महिला समूह से संपर्क कर 02 सौ रुपये प्रति किलो की दर से 20 हजार रुपये में 01 कुंटल वर्म किड़ा नगर पंचायत को उपलब्ध करवाया गया, हरनपुरी महिला समूह ने भानुप्रतापपुर ब्लॉक के संबलपुर, रानीडोंगरी, डोगरकट्टा, मुंगवाल, कुंडाल, भेजा, जातावाड़ा, कराठी इत्यादि गांवो के गोठानो में भी 20 हजार रुपए का वर्म विक्रय किया गया। महिला समूह को केंचुवा कीड़ा विक्रय से ही 40 हजार रुपये की शुद्ध आमदनी प्राप्त हुई, कृषि विभाग के सहयोग एंव मार्गदर्शन से समूह की महिलाओ को वर्मी खाद बनाने एवं केंचुवा कीड़ा पालन के तरीको का प्रशिक्षण दिया गया था। समूह की महिलाए सीखने की ललक हुनर और मेहनत से ही गौठान में वर्मी खाद उत्पादन और केंचुवा कीड़ा उत्पादन करने में महारत हासिल कर लिये। ’हरनपुरी गौठान के जय मां अम्बे महिला स्व सहायता समूह के अध्यक्ष श्रीमती जयंत्री साहू’ ने बताया कि दो माह पूर्व ही गांव में गौठान खुलने के बाद गोधन न्याय योजना से गांव की महिलाए जुड़ी, वर्मी उत्पादक समूह में 12 सदस्य है, गोधन न्याय योजना से जुड़ने के बाद से इसका सीधा लाभ हम गांव की महिलाओ को मिलने लगा जिससे महिलाए उत्साहित है।
पंचायत सचिव रघुवर साहू ने बताया हरनपुरी गौठान तीसरा चरण में निर्मित नवीन गौठान है, गौठान में अभी वर्तमान में 06 वर्मी टैंक बना है तथा 14 वर्मी टैंक बनाने प्रस्ताव दिया गया है, 06 टैंक में वर्मी खाद बनना शुरू हो गया, समूह के महिलाओ द्वारा टैंक से प्रथम लेयर की छनाई से 50 बैग वर्मी खाद एकत्र कर छनाई पैकेजिंग कर किसानो को लेम्पस के माध्यम से विक्रय के लिए भंडारण की तैयारी कर ली गई है। 06 टैंक से द्वितीय व तृतीय लेयर की छनाई से 200 बैग तक वर्मी खाद निकाल ली जाएगी, पंचायत सचिव ने बताया गांव की महिला समूहो को उनकी रुचि के आधार पर विभिन्न मल्टीएक्टिविटीज कार्यो जैसे वर्मी उत्पादन, सब्जी उत्पादन, मुर्गी पालन, सुकर पालन, बकरी पालन, मछली पालन, मशरूम उत्पादन सहित विभन्न आजीविका मूलक कार्यो से जोड़ा जा रहा है।
राजनांदगांव /शौर्यपथ /
भीषण गर्मी के मौसम में तापमान में दिनों-दिन बढ़ोत्तरी हो रही है। शहर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा है, जबकि गर्मी का मौसम कई बीमारियां भी साथ लेकर आता है जिसमें हीट स्ट्रोक व फूड पॉइजनिंग सबसे मुख्य हैं। ऐसे में स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए सावधानी आवश्यक है। वहीं लापरवाही बरतना स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है।
जिले के कई इलाके में लू के साथ ही अन्य मौसमी बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है जिससे बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कई दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश चौधरी ने बतायाः ग्रीष्मकाल में बढ़ते तापमान में लू लगना एक सामान्य बात है, लेकिन इसे सामान्य रूप में नहीं लेना चाहिए। लू तब लगती है जब व्यक्ति के शरीर का तापमान सामान्य तापमान से अधिक हो जाता है। समय पर लू का इलाज जरूरी है अन्यथा लू से स्थिति गंभीर भी हो सकती है। वर्तमान में जिस तेजी से तापमान बढ़ रहा है, उससे आगामी दिनों में लू भी चल सकती है। प्यास लगना, सिर में तेज दर्द, बुखारए उल्टी, श्वांस तेज चलना, चक्कर आना, कमजोरी महसूस होना, पेशाब कम आना, बेहोश हो जाना इसके लक्षण हैं।
आगे उन्होंने कहा है, लू के सीधे थपेड़ों से बचना चाहिए। धूप में खाली पेट न निकलें। घर से बाहर निकलने से पहले भरपेट पानी अवश्य पियें। साथ ही थोड़े-थोड़े अंतराल दिनभर पानी पीते रहें यानी शरीर में पानी की कमी न होने दें। इसी तरह शिशु, गर्भवती महिला तथा 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोग अति आवश्यक होने पर ही बाहर निकलें यानी तेज धूप से बचकर रहें। धूप में जाते समय सूती कपड़े पहनें और सिर व कान को सूती कपड़े से ढंक कर रखें। इनके अलावा अन्य उपाय व सावधानियां बरत कर गर्मी में होने वाली मौसमी बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि लोग गर्मी से बचाव के सभी आवश्यक उपाय अपनाएं। बीमार होने पर लापरवाही न करें और चिकित्सक से परामर्श जरूर लें।
आपात स्थिति से निपटने स्वास्थ्य विभाग तैयार
जिले के सभी अस्पतालए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ओआरएस कॉर्नर बनाए गए हैं। साथ ही किसी भी गंभीर स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ विभाग 24 घंटे तैयार
राजनांदगांव /शौर्यपथ/
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रम की सफलता को लेकर जिले में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पांच से 10 मई तक चलने वाले इस कार्यक्रम में इस वर्ष जिले के 6 लाख से अधिक बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को कृमि से बचाव हेतुए एल्बेंडाजोल की गोली खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश चौधरी ने बताया, राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत कृमि से बचाव हेतु 5 से 7 मई तक राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा तथा छूटे हुए बच्चों को 9 से 10 मई तक मॉप-अप दिवस के तहत कृमि से बचाव की गोली खिलाई जाएगी। जिले के 1 वर्ष से 19 वर्ष तक के लगभग 6.20 लाख बच्चों को कृमि से मुक्ति दिलाने के लिए एल्बेंडाजोल की गोली खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इस कार्यक्रम के लिए राज्य से प्राप्त गाइडलाइन के अनुसार जिले के समस्त विकासखंड को भी दिशा-निर्देश भेजे जा चुके हैं। इस वर्ष बच्चों को मितानिन द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से अपने कार्यक्षेत्र के सभी घरों का भ्रमण कर कृमिनाशक दवा दी जाएगी। एल्बेंडाजोल की गोली बच्चों और बड़ों के लिए सुरक्षित है। दवा खाने के उपरांत यदि कोई प्रतिकूल प्रभाव हो तो प्रबंधन के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं उप स्वास्थ्य केन्द्रों पर उपचार की व्यवस्था भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा रहेगी। कृमि मुक्ति दिवस पर बीमार बच्चों या पहले से कोई अन्य दवाई ले रहे बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली नहीं दी जाएगी। उन्होंने आगे बताया, भारत सरकार के निर्देशानुसार साल में 2 बार कृमिमुक्ति कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, जिसमें स्वास्थ्य विभाग व महिला एवं बाल विकास विभाग की भागीदारी होती है। कार्यक्रम के दौरान कोविड-19 से संबंधित जारी दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा। एल्बेंडाजोल की गोली खिलाने के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग, मॉस्क व सैनिटाइजर का प्रयोग किया जाएगा।
ऐसी होगी खुराक
1 से 2 वर्ष तक के बच्चों को आधी गोली (200 एमजी) चूर्ण बनाकर पानी के साथ, 2 से 3 वर्ष तक के बच्चों को 1 गोली पूरी तरह से चूर्ण बनाकर पानी के साथ तथा 4 वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चों को एक पूरी गोली (400 एमजी) चबाकर के पानी के साथ सेवन कराया जाएगा।
बाक्स...
यह गोली बच्चों को देना आवश्यक
कृमि संक्रमण चक्र की रोकथाम के लिए यह गोली बच्चों को देना आवश्यक है। कृमि बच्चों के स्वास्थ्य शिक्षा और संपूर्ण विकास को लंबे समय तक नुकसान पहुंचा सकते हैं। कृमिनाशक की गोली से बच्चों के संपूर्ण शारीरिक मानसिक विकास में मदद मिलती है। इसलिए कृमि नाशक गोली खिलाना आवश्यक है।
राजनांदगांव /शौर्यपथ/
छग योग आयोग द्वारा आयोजित 3 दिवसीय राज्य स्तरीय योगायन प्रतियोगिता एवं योग सह-सम्मेलन में कॉलेज में पीजी डिप्लोमा योग में अध्ययनरत 8 छात्राओं ने भाग लिया। उक्त आयोजन पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम रायपुर में किया गया था, जिसमें राज्य से करीब 500 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। महाविद्यालय के योग शिक्षक खिलेन्द्र सोनी के मार्गदर्शन में सभी छात्राओं ने सामुहिक योग नृत्य एवं एकल प्रतियोगिताओं में बहुत ही अच्छी प्रस्तुति दी। उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने वाली छात्राओं में धारणा, नीलु श्रीवास, नीलम कोडापे, नंदिनी वर्मा, देवीका साहू, सुधा सिन्हा एवं टोमिन निषाद शामिल है।
महाविद्यालय की छात्रा नीलम को सामुहिक नृत्य में मेडल प्राप्त किया। सामुहिक नृत्य में छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुति दी। सभी छात्राओं को योग आयोग द्वारा प्रमाण पत्र एव ट्रैक सूट प्रदान किया गया। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में छात्राओं को बहुत कुछ जानने और सिखने का मौका मिला। प्राचार्य डॉ. आलोक मिश्रा एवं क्रीड़ा अधिकारी डॉ. नीता एस. नायर ने सभी छात्राओं को शुभकामनाएं दी।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
