
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
अक्षय तृतीया पर हुआ पुतरा-पुतरी का विवाह
दुर्ग / शौर्यपथ /
अक्षय तृतीया पर शहर में पारम्परिक रिति-रिवाज के प्रति लोगों का उत्साह देखते बना। छोटे बच्चे अपने परिवार के बड़ों के साथ मिलकर मिट्टी के बने पुतरा पुतरी का विवाह रचाने की तैयारी में जुटे रहे। लोगों ने सुबह अपने पितरों को याद करते हुए घर पर उनके सम्मान में नया घड़ा रखा। वहीं इस दिन खरीदी करना शुभ होने से भिलाई-दुर्ग सहित आसपास के सभी बाजारों में रौनक देखते बनी।
अक्षय तृतीया पर मिट्टी के बने पुतरा पुतरी का विवाह संपन्न कराने का परम्परा रही है। इस परम्परा का निर्वहन आज के दिन शहर में अनेक परिवारों ने किया। इस दौरान छोटे बच्चों का उत्साह देखते बना। बच्चों ने वर और वधू पक्ष में बंटकर पुतरा पुतरी के विवाह के संस्कार पूरा किया। इसमें परिवार के बड़ों ने भी अपनी सहभागिता दी। पुतरा पुतरी के विवाह के लिए मंडप सजाकर तेल हल्दी की रस्म अदा की गई। इसके साथ ही गोधुली बेला में विवाह के बाद प्रीति भोज का भी आयोजन की भी तैयारी बच्चों ने कर रखी है।
आज अक्षय तृतीया का पर्व मनाया गया। इस दौरान अनेक परिवारों में विवाहए मुंडनए गृह प्रवेश सहित अन्य शुभ कार्य बिना मुहुर्त देखे संपन्न कराया गया। अक्षय तृतीया का दिन अत्यंत शुभ होने से इसका अलग ही महत्व माना गया है। सोने चांदी के आभूषण और वाहन आदि खरीदने के लिए भी अक्षय तृतीया के दिन को शुभ माना गया है। इसका असर आज भिलाई . दुर्ग के सभी बाजारों में देखने को मिला। बाजारों में शुभ खरीदी के लिए ग्राहकों को आकर्षित करने आफर भी लागू किया गया है।
छत्तीसगढ़ में अक्षय तृतीया पर दिवंगत पूर्वजों को भी श्रृद्धा से याद किया जाता है। आज लोगों ने सुबह अपने अपने पितरों को जल अर्पित किया और उनके लिए घर में मिट्टी का नया घड़ा रखा। देवी देवताओं को खीर पुड़ी का भोग लगाकर पूजा अर्चना की गई। वहीं खेतों पर जाकर माटी पूजन कर धान के छिड़काव करने की परम्परा का किसानों ने निर्वहन किया। इसके साथ ही आने वाले वर्ष में फसल अच्छी होने की कामना की गई।
भिलाई / शौर्यपथ /
प्रभात टीवी न्यूज चैनल का तीसरा स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। मौके पर मुख्य अतिथि दुर्ग सांसद विजय बघेल ने मौजूदा हालातों पर चर्चा करते हुए दबाव व प्रभाव की राजनीति को पत्रकारिता के लिए नुकसानप्रद बताया। कार्यक्रम में सांसद के अलावा वैशाली नगर विधायक विद्या रतन भसीन सहित प्रबुद्ध जनों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए प्रभात टीवी न्यूज चैनल के हेड रमेश भगत व उनकी पूरी टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी।
प्रभात टीवी न्यूज चैनल के स्थापना दिवस का आयोजन सेक्टर 4 स्थित सेल एससी एसटी फेडरेशन के कार्यालय सभागार में किया गया। इस अवसर पर सांसद विजय बघेल मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वैशाली नगर विधायक विद्या रतन भसीन ने की। विशेष अतिथि के रूप में रिसाली नगर निगम सभापति केशव बंछोर, सेल एससी एसटी फेडरेशन के चेयरमेन सुनील रामटेके, वरिष्ठ श्रमिक नेता प्रभुनाथ मिश्रा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश पाण्डेय, दुर्ग जिला भाजपा मीडिया प्रभारी के. एस. चौहान, जोन अध्यक्ष एवं पार्षद राजेश चौधरी, जिला कांग्रेस कमेटी सचिव भिलाई नगर शमशेर सिद्दिकी तथा भिलाई-दुर्ग में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में खोजी पत्रकारिता के जनक सौरभ शर्मा उपस्थित थे।
कार्यक्रम में मौजूद पत्रकार बिरादरी और गणमान्य नागरिकों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल ने कहा कि समय के साथ पत्रकारिता में व्यवसायिकता को महत्व मिलने से पत्रकारों के समक्ष नई चुनौतियां आ रही है। इससे पत्रकारों को दबाव और प्रभाव की राजनीति का सामना करना पड़ रहा है। जिससे कहीं कहीं पर पत्रकारों की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस स्थिति में स्वतंत्र रूप से पत्रकारिता करने वालों को ही समाज के लिए अच्छा करने का मौका मिल पा रहा है। उन्होंने प्रभात टीवी न्यूज चैनल के हेड रमेश भगत से अपने 22 साल पुराने संबंधों को याद करते हुए पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके संघर्ष और जीवटता को प्रेरणास्पद बताया।
विधायक विद्यारतन भसीन ने कहा कि पत्रकार रमेश भगत के संघर्षों को उन्होंने नजदीक से देखा है। छत्तीसगढ़ प्रभात के रूप साप्ताहिक अखबार का अनवरत संपादन और प्रकाशन करने में सफल रहने के बाद प्रभात टीवी न्यूज चैनल का सफल संचालन कर रमेश भगत ने भिलाई-दुर्ग की पत्रकारिता में अहम योगदान दिया है। इसके लिए उनकी पूरी टीम बधाई की पात्र है।
कार्यक्रम को केशव बंछोर, प्रभुनाथ मिश्रा, सुनील रामटेके, राकेश पाण्डेय, के.एस. चौहान,सौरभ शर्मा व राजेश चौधरी ने भी संबोधित किया। प्रारंभ में प्रभात टीवी न्यूज चैनल के हेड रमेश भगत ने अब तक के संघर्ष और उतार चढ़ाव की सिलसिलेवार जानकारी दी। प्रभात टीवी न्यूज चैनल की ओर से सभी अतिथियों को चैनलहेड रमेश भगत और छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पत्रकार कल्याण संघ के महासचिव खिलावन सिंह ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान देने रायपुर के शौरभ शर्मा, एवं प्रभात टीवी के पाटन.से राजकुमार सिंह, बेमेतरा से लाला सिंह ठाकुर, राजनांदगांव से अंकालू साहू भिलाई से योगेश वर्मा,दुर्ग से बिना दुबे कुम्हारी से खिलेश साहू पत्रकारों का भी अतिथियों के माध्यम से सम्मान किया गया।? इस मौके पर शहर के गणमान्य नागरिक एवं विभिन्न समाज के और संगठन के प्रमुख बड़ी संख्या में मौजूद थे कार्यक्रम का संचालन वी सी शेखर और आभार प्रदर्शन योगेश वर्मा ने किया।
भिलाई / शौर्यपथ /
दुर्ग-भिलाई में आज बड़े ही हर्षोल्लास के साथ ईद मनाई गई। इस दौरान जहां भिलाई के जामा मस्जिद सेक्टर 6 ईदगाह मैदान में यहां के इमामो खतीब इकबाल अंजुम हैदर ने ईद की नमाज पढाई, वहीं रिसाली, रूआबांधा, सुपेला, फरीद नगर, हाउसिंगबोर्ड एवं दुर्ग के गंजपारा ईदगाह मैदान के अलावा केलाबाडी, तकियापारा, तितुरडीह सहित पूरे दुर्ग भिलाई के मस्जिदों और ईदगाहों में वहां के इमामोखतीब ने ईद की नमाज अदा कराई। इस दौरान सेक्टर ईदगाह मैदान सहित सभी मजिस्जदों में मुल्क और शहर के अमन,चैन, और तरक्की तथा खुशहाली के लिए विशेष दुआए मांगी गई। उसके बाद सभी लोग एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने जमकर, पितरा, सदका और खैरात बांटे, जिससे गरीबों और मिसकिनों के चेहरे पर खुशियों की लहर देखी गई। लोग एक दूसरे के घर पहुंचकर सेवई खाये। कोरोना संक्रमण से राहत के चलते दो साल के अंतराल बाद ईद उल फितर के मौके पर ईदगाह व मस्जिदों में रौनक देखने को मिली।
ज्ञातव्य हो कि सोमवार को चांद नजर आने की तस्दीक के बाद मुस्लिम समाज में ईद उल फितर मनाने की तैयारी शुरू हो गई थी। ईद के ठीक एक दिन पहले चांद रात को बाजार में रौनक बढ़ गई। लोग देर रात तक सेवईंए मेवे, कपड़े और दीगर सामान खरीदते रहे। गर्मी को देखते हुए ईद उल फितर की खास नमाज शहर की तमाम मस्जिदों और ईदगाहों में सुबह 9 बजे पूरी कराने का ऐलान सोमवार को ही कर दिया गया था। तमाम मस्जिद कमेटियां एक दिन पहले तैयारियों में जुटी रही। शहर की सभी मस्जिदों में ईद उल फितर को देखते हुए शानदार रोशनी की गई है।
दुर्ग / शौर्यपथ /
शहर के विभिन्न वार्डो में भीषण गर्मी के बीच पीने कि पानी की गम्भीर समस्या को लेकर आज गया नगर वार्ड 4 सहित आधा दर्जन से अधिक वार्ड के महिलाओं व नागरिकों ने भाजपा पार्षदों के नेतृत्व में निगम कार्यालय पहुंच कर जोरदार हल्ला बोल प्रदर्शन करते किया तथा मटका फोड़कर विधायक अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उन्हें बासी खाने कि नौटंकी बंद कर जनता को भरपूर पानी देने की मांग की इस दौरान निगम के नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा पूर्व सभापति दिनेश देवांगन मंडल भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्राकर दीपक चोपड़ा लूकेश बघेल जिला भाजयुमो अध्यक्ष नितेश साहू पार्षद गण वार्ड श्रीमती गायत्री साहू देवनारायण चंद्राकर नरेंद्र बंजारे नरेश तेजवानी ओम प्रकाश सेन लीना दिनेश देवांगन मनीष साहू अजीत वैद्य राकेश भारती शशि द्वारिका साहू पुष्पा गुलाब वर्मा हेमा शर्मा सहित भारी संख्या में वार्डो की महिलाएं व भाजपा भाजयुमो कार्यकर्ता मौजूद थे इस अवसर पर भाजपा पार्षदों ने महापौर को ज्ञापन सौंपकर 7दिनों के अंदर तथा गया नगर के पार्षद लीना दिनेश देवांगन गया नगर में लो प्रेशर की समस्या से निजात दिलाने गिरधारी नगर की नई टंकी से पाईप लाईन जोडऩे की मांग की।
उल्लेखनीय है कि वार्ड क्रमांक 4 गया नगर में विगत 1 माह से कई घरों में पानी नहीं आने व लो प्रेशर से लोग बेहद परेशान है और उक्त वार्ड मे पानी 2किलोमीटर दूर बघेरा से पहुंचता है जिससे गया नगर मोहल्ला लास्ट होने के कारण नलों मे प्रेशर नहीं बन पाता जिससे त्रस्त भारी संख्या में गया नगर वार्ड से पहुची महिलाओ ने मेयर बाकलीवाल को वार्ड पार्षद लीना दिनेश देवांगन के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपकर नई टंकी से पानी सप्लाई की देने की मांग की इसी प्रकार नयापारा वार्ड 1 राजीव वार्ड 2 मठपारा वार्ड 3,शक्ति नगर वार्ड 17, पचरी पारा वार्ड 28, मिलपारा वार्ड 37 व कचहरी वार्ड 39 तथा बघेरा वार्ड 57 में भी पानी का प्रेशर कम होने कि शिकायत के बाद भी समस्या हल नहीं होने पर आज भीषण गर्मी के बीच पानी के लिए भटक रहे आक्रोशित महिलाओ ने वार्ड पार्षदों के नेतृत्व में सड़क पर उतर कर उतई टेंपो स्टैंड से हाथों में तख्ती लेकर महापौर विधायक के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए निगम कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया इस दौरान महिला पार्षदों ने सिर पर मटका रखकर निगम कार्यालय पहुंची किंतु भारी पुलिस बल द्वारा बेरिकेडस गेट में ताला लगाने से आक्रोशित भाजपा पार्षदों व कार्यकर्ताओं ने सारे अवरोध हटाकर गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर महापौर विधायक सामने मटका फोड़कर विरोध जताया व पानी देने की मांग की।
इस अवसर पर उपस्थित लोगो की संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा ने कहा कि नगर निगम की सारी सरकार अंधी बहरी हो गई है उन्हें जनता की समस्या दिखाई नहीं देता पानी के लिए केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की भाजपा सरकार में 150 करोड़ की राशि अमृत मिशन के तहत प्रदान की है किंतु उसका सही क्रियान्वयन नहीं होने के कारण शहर की कई वार्डों में भारी जल संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है और लोग भरी गर्मी में पानी के लिए भटक रहे हैं किंतु भाजपा पार्षद उनकी इस मांग को नजरअंदाज होने नहीं देंगे पूर्व सभापति दिनेश देवांगन ने कहा कि दुर्ग निगम में अघोषित रूप से महापौर पार्षदों का अधिकार हनन कर पूरे सिस्टम में एकाधिकार जमाने वाले विधायक अरुण वोरा के हस्तक्षेप के चलते नगर निगम की पूरी व्यवस्था चरमरा गई है और जल विभाग में सब कुछ भगवान भरोसे हैं जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहे हैं और भरी गर्मी में गयानगर ही नहीं कई वार्डो मे केंद्र सरकार द्वारा पानी के लिए दिए करोड़ो रुपया बर्बाद कर जल संकट सामान्य नहीं कर पाया है जिसकी परिणीति सड़क पर उतर कर महिलाओ को विरोध करना पड़ रहा है किंतु भाजपा जनता को प्यासे रहने नहीं देगी बल्कि सत्ताधीशो व अधिकारियों को पानी देने की व्यवस्था सुचारू नहीं करने तक चैन से बैठने नहीं देगी प्रदर्शन करने वालों में मंडल भाजपा महामंत्री राहुल पंडित संदीप जैन सुनील अग्रवाल बंटी चौहान महामंत्री गौरव शर्मा महिला मोर्चा महामंत्री स्वरूप लता पांडे गुलाब वर्मा जगदीश शर्मा गीता वर्मा राहुल भट्ट चंद्रकांत साहू ईश्वर देवांगन हिमांशु शुक्ला रितेश शर्मा भरत यादव हिमांशु सिंह विनोद शर्मा अशोक सोनी नेतराम श्रीवास अनीता ठाकुर मंजूषा तिवारी नीलू पांडे भुनेश्वरी ठाकुर ज्योति राजपूत सुभद्रा निर्मलकर कुंती गुप्ता कुंती साहू रामेश्वर यादव अनीता गुप्ता चंचल तिवारी लक्ष्मी देवांगन मीना देवांगन कविता सोनी भरत यादव कुंदन साहू राजा यादव प्रेम साहू विपिन चावड़ा शुभम साहू राधे गुप्ता गीता देवांगन मति गोस्वामी मीरा गुप्ता कुंती साहू सहित बड़ी संख्या में महिलाएं व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कोंडागांव/ शौर्यपथ /
पर्यावरण संरक्षण के लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर लाल ईंटों पर 2012-13 में प्रतिबंध लगाया गया है। लेकिन यह प्रतिबंध कोंडागांव जिले में बेअसर हो गया है। खनिज विभाग इसके निर्माण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहा है। कभी इसकी शिकायत हुई तो उसे दबाने खानापूर्ति की कार्रवाई कर रहा है। यह आरोप लाल ईंट भट्टों से परेशान फ्लाई एस के संचालकों ने लगाया है। कार्रवाई नहीं होने से इनके फ्लाई एस ब्रिक्स उद्योग पर असर पड़ रहा हैं। पर्यावरण के संरक्षण के लिए लाल ईट की जगह फ्लाई एस ब्रिक्स का उपयोग करने का आदेश है। लेकिन इस दिशा में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। वही कोंडागांव जिला मुख्यालय के कृषि उपज मंडी समिति के समीप भी लाल ईंटो से शासकीय उपज गोदाम का निर्माण तो किया जा रहा पर लाल ईंटो से पर अब तक प्रशासन की नजर इस पर नही पड़ी है ।
कोर्ट के आदेश की उड़ रही धज्जियां
2013 में कोर्ट द्वारा लाल ईंटो पर प्रतिबंध कर दिया साथ ही शासकीय कार्यो में उपयोग लाने सख्त पाबन्दी भी लगा दिया गया जिसके बावजूद आज भी शासकीय कार्य मे लगातार लाल ईंटो का उपयोग किया जा रहा है मगर जिम्मेदार अधिकारी मौन है ओर लाल ईंटो का कारोबार फैल रहा है ।
उचित कार्यवाही ना करने से कारोबारियों के हौसले बुलंद
राजस्व व खनिज विभाग के द्वारा अवैध रूप से संचालित लाल ईंट भट्टों पर समय-समय पर विभाग द्वारा कार्यवाही के नाम पर दस्तक दी जाती है, लेकिन अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ उचित कार्यवाही ना करने से कारोबारियों के हौसले बुलंद हैं। अवैध कारोबारी बेधड़क लाल ईंट का निर्माण करते हैं और दुगुने तीगुने दाम में बेचकर मोटी रकम कमा रहे हैं, जो अवैध ईंट कारोबारियों के कमाई का जरिया बन चुका है। विभागीय अधिकारियों को जानकारी होते हुए भी राजस्व और खनिज अमला हाथ पर हाथ धरे खामोश बैठा हुआ है और अवैध ईंट भट्टा कारोबारियों के खिलाफ किसी भी प्रकार की कड़ी कार्यवाही ना होना, विभागीय कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़ा करता है।
दुर्ग / शौर्यपथ /
दुर्ग शहर में वैसे तो पत्रकारों की लम्बी फौज है किन्तु पत्रकारिता की आड़ में अवैध वसूली करने के मामले में ज्वाला प्रसाद अग्रवाल का नाम कई बार आ चूका है मामला कभी पुलिस तक पहुंचा कभी अंडर ही अन्दर दब गया . किन्तु हाल ही में ज्वाला प्रसाद अग्रवाल जो एक वेब पोर्टल चलता है जिसे दुर्ग में सक्रियता के आधार पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वेब पोर्टल को दिया जाने वाला विज्ञापन भी जारी हुआ है . ऐसे में यह ज्ञात हुआ है कि ज्वाला प्रसाद अग्रवाल ने बेमेतरा में पत्रकारिता करने के एवज में अधिमानता प्राप्त किया हुआ है जबकि अधिमानता के नियमानुसार किसी भी क्षेत्र में तीन साल सक्रीय पत्रकारिता करने वालो को ही ये लाभ मिल सकता है .
वही जब इस बारे में बेमेतरा जिले के वरिष्ठ पत्रकारों से बात की गयी तो किसी ने भी ऐसे व्यक्ति के बारे में जानकारी नहीं दिया कुछ का कहना था कि दुर्ग का रहने वाला है कभी बेमेतरा में दिखा नहीं .
ऐसे में सवाल उठता है कि एक पत्रकार जिसे तीन साल सक्रियता के आधार पर अधिमानता मिलता है और शासन की कई सुविधाए मिलती है बिना सक्रियता के समिति द्वारा कैसे अनुशंसा कर डी गयी .
वही इस बारे में समिति के कुछ सदस्यों का कहना है कि अगर इस तरह से अधिमानता ली गयी है तो कड़ी से कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए ताकि नाजायज लोगो को सबक मिले .
वही दुर्ग प्रेस क्लब के वरिष्ठ पत्रकारों का कहना है कि पिछले 2-3 साल से दुर्ग प्रेस क्लब से जुडा है और दुर्ग प्रेस क्लब का नियम है कि जो व्यक्ति दुर्ग में ही कार्य करे उसे ही सदस्यता दी जाति है ऐसे में यह सवाल भी उठता है कि आखिर कैसे ऐसे पत्रकार को अधिमानता मिल गयी आखिर किसकी अनुशंषा या बड़े लिफाफे का कमाल है कि अवैधानिक तरीके से शासन की यह सुविधा और मान सम्मान मिला .
एक तरफ छत्तीसगढ़ के मुखिया भूपेश बघेल सक्रीय पत्रकारों के हित के लिए कई कदम उठा रहे है ऐसे में इस तरह फर्जी दस्तावेजो के सहारे समिति को किस तरह ज्वाला प्रसाद अग्रवाल ने गुमराह किया जो जांच का विषय है ताकि सक्रीय और लायक लोगो को ही यह मान सम्मान मिल सके . आज समाज में अधिमानता पत्रकार की एक अलग पहचान है ऐसे में इन मामलो की जाँच निष्पक्ष होनी चाहिए . पूर्व में भी दुर्ग जिला प्रेस क्लब द्वारा इस तरह के मामले की शिकायत की जा चुकी है अब देखना यह है कि जन संपर्क विभाग मामले पर क्या रुख करता है .
पत्रकार होने की आड़ में किया महिला से दुव्र्यवहार ..
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल द्वारा रेन बसेरा बस स्टैंड पर कार्यरत महिला से बुधवार की सुबह रेन बसेरा में पत्रकारिता का रौब दिखाते हुए दुव्र्यवहार किया गया जिसकी शिकायत महिला द्वारा थाने में की गयी वही पूर्व में भी जलाराम संस्थान के सदस्यों से धमकी देकर सोशल मिडिया में गलत बात लिख कर और पत्रकार होने का रौब दिखा कर अवैध वसूली करने की कोशिश की गयी थी किन्तु संस्थान के सदस्यों ने जब इसकी शिकायत पुलिस थाने में की थी तब प्राप्त जानकारी के अनुसार सोशल मिडिया में और थाने में सदस्यों से माफ़ी मांग कर मामले को खत्म किया गया था . ऐसी जानकारी भी प्राप्त हुई है कि प्लाटिंग करने वालो को भी इसके द्वारा निशाना बनाया गया और साल भर के अंतराल में दो -तीन जगह जमीन भी अपने नाम कर लिया गया .
अब देखना यह है कि ऐसे कुत्रचित दस्तावेजो के सहारे अधिमानता लेने वाले पत्रकार ज्वाला प्रसाद अग्रवाल पर जिला प्रशासन , पुलिस प्रशासन एवं जन संपर्क विभाग किस तरह की निष्पक्ष जांच और कार्यवाही करता है ..
*जिले के कराते खिलाडिय़ों ने गुजरात में आयोजित दूसरी जोन नेशनल कराते प्रतियोगिता में 8 पदक किये हासिल
कबीरधाम/ शौर्यपथ /
कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे तथा उप. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती मोनिका सिंह परिहार के मार्गदर्शन में जिले भर में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन कर बच्चों में आउटडोर खेल खेलने हेतु लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है, साथ ही विभिन्न खेल एथलेटिक्स, दौड़, गोला फेक, भाला फेक, उंची कूद, लंबी कूद, कराते हेतु पुलिस विभाग के अधिकारी जवानों को जिले के आम बालक बालिकाओं को खेल खेलने हेतु उचित सिखलाई देने निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में करपात्री स्कूल में आरक्षक आकाश राजपूत के द्वारा जिले के अनेकों बालक बालिकाओं को कराते के विभिन्न पैतरे सिखाकर आत्मरक्षा हेतु उपाय बताया जा रहा है, साथ ही कराते खिलाडिय़ों को विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने हेतु उचित सिखलाई देकर सम्मिलित भी कराया जा रहा है। इसी क्रम में गुजरात के आनंद शहर में आयोजित दूसरी जॉन नेशनल कराते प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक-29 अप्रेल 3 मई तक आयोजित की गई थी। जिसमें देश के अलग-अलग राज्यों से कराते खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिए था। जहां छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिले से कुल 98 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया, जिसमें कबीरधाम जिले के कुल-12 कराते खिलाडिय़ों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था। जहां छत्तीसगढ़ की टीम ने अपना दबदबा कायम रखते हुए जीत हासिल कर 11 स्वर्ण पदक, 11 रजत पदक, 24 कांस्य पदक, कुल-46 पदक प्राप्त किये हैं। जिसमें कबीरधाम जिले के कराते खिलाडिय़ों ने 03 रजत पदक, 05 कांस्य पदक प्राप्त कर कबीरधाम जिले को गौरवान्वित किया है।
पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह के द्वारा जिले के कराते खिलाडिय़ों को सम्मान पूर्वक पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आमंत्रित कर पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे, उप निरीक्षक (एम) श्रीमती पूजा चौबे तथा कार्यालयीन अधिकारी कर्मचारी एवं कराते (कोच) आरक्षक आकाश राजपूत तथा पदक विजेता खिलाड़ी सार्थक सैयाम रजत पदक (कुमिते), रोशनी बंजारे (काता) रजत पदक, मनीष निषाद (कुमिते) रजत पदक, अविका चौबे (कुमिते) कांस्य पदक, अहम जैन (कुमिते) कांस्य पदक, पुष्पांजलि बंजारे (काता एवं कुमिते) कांस्य पदक, तोरण साहू (कुमिते) कांस्य पदक, इसी प्रकार आर्या केसरी ,फैज रजा बेग, मयंक सैयाम,पूजा सिन्हा और रुस्तम बंजारे ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कराते खिलाड़ी उपस्थित रहे।
कवर्धा / शौर्यपथ /
छत्तीसगढ़ की समृद्ध और गौरवशाली संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के प्रयासों के तहत इस वर्ष पहली अक्ती त्यौहार,अक्षय तृतीया को माठी पूजा दिवस के रूप में मनाया गया। कवर्धा के कृषि विज्ञान केन्द्र में जिला प्रशासन एवं संत कबीर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, कवर्धा के संयुक्त तत्वाधान में 3 मई 2022 को अक्ती तिहार एवं माटी पूजन दिवस का आयोजन किया गया। पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चन्द्राकर ने अक्ती त्यौहार पर विविधत माटी पूजा किया और बीज की बुआई भी की। उन्होने बैल नागर का विधिवत पूजा भी किया और आने वाले खरीफ सीजन में अच्छी फसल की कामना करते हुए छत्तीसगढ़़ राज्य की समृद्धि और किसानों की प्रगति के लिए प्रार्थना भी की। उन्होने उपस्थित सभी किसानां और समूह की महिलाओं को माटी के संरक्षण के लिए शपथ भी दिलाई।
पंडरिया विधायक ममता चन्द्रकार ने कहा कि सभी शुभ कार्यों के आरंभ से पहले माटी-धरती की पूजा करना छत्तीसगढ़ की संस्कृति में शामिल है। छत्तीसगढ़ की समृद्ध और गौरवशाली संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा विशेष प्रयास किया जा रहा है। उन्होने कहा कि अक्ती त्यौहार छत्तीसगढ़ में सदियों में मनाई जा रही है, लेकिन इस त्यौहार को विश्ेष रूप से माटी पूजा दिवस के रूप देकर छत्तीसगढ़ महतारी और किसानों का मान बढ़ाया है। इस अवसर विधायक श्रीमती ममता चन्द्रकार ने मुख्यमंत्री बघेल का संदेश का वाचन किया। उन्होने कहा छत्तीसगढ़ जैविक खेती की ओर बढ़ रहा है। धरती माता हमारी माता है। इस भुईयां को माता का रूप में हम सब पूजते है। इसकी रक्षा करना हम सबकी जिम्मेदारी है। हमें अपने खेतों,बगीजां, और घरों में जैविक खाद का उपयोग करना चाहिए। उन्होने कहा कि विगत कुछ वषों से लगातार रसायनिक खाद के उपयोग से भूमि, जल और कृषि उत्पादकता को नुकसान पहुंचा है, इसके प्रति हम सबको सचेत कर पर्यावरण की रक्षा करनी चाहिए। हम आने वाली पीढिय़ों के लिए साफ पानी, शुद्ध हवा और उपजाऊ मिटटी बनाएंगे इसके लिए हम सबको प्रयास करना चाहिए। विधायक श्रीमती चन्द्राकर ने वृक्षारोपण भी किया। कृषि विज्ञान केन्द्र, कवर्धा में स्थापित समन्वित कृषि प्रणाली का भ्रमण किया। इस दरम्यान वर्मीकम्पोस्ट में जैव उर्वरक का इनरिचमेंट का जीवंत प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुशीला भ_, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत संदीप अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य रामकुमार भ_, जनपद कृषि सभापति भरत लाल बंसे, उपसंचालक कृषि, एम.डी डड़सेना, सहायक संचालक उद्यान, आर. एन. पाण्डेय एवं अधिष्ठाता, संत कबीर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, कवर्धा आशीष ठाकरे, सरपंच नंदराम पाटिल की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।
जिला पंचायत सदस्य रामकुमार भ_ ने अक्ती तिहार के छत्तीसगढ़ के परिप्रेक्ष्य में महत्व को विस्तार पूर्वक बताया गया। कृषकों को जानकारी देते हुए कहा कि यह त्यौहार सदियों से मनाया जा रहा है और यह हमारे मुख्य त्यौहारो मे से एक है। इस दौरान उन्होने भारत सरकार द्वारा कवर्धा जिले को ड्रोन तकनीक से जोडऩे के लिए जिले के कृषकों को बधाई दी एवं कहा कि इस तकनीक के उपयोग से विभिन्न तरह कीट, बिमारियों के नियंत्रण में आसानी होगी।
जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी संदीप अग्रवाल ने कहा कि अक्ती तिहार एवं माटी पूजन दिवस छत्तीसगढ़ की गौरवशाली परंपरा को दर्शाती है। किसानों एवं महिला समूहो के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले समय में प्राकृतिक खेती की ओर अग्रसर होने में गौठानों की अहम भूमिका है। वर्तमान में रासायनिक खेती के कारण अनेक दुष्प्रभाव मानव जीवन में पड़ रहा है। जिसे जैविक खेती के द्वारा दुष्प्रभावों को कम किया जा सकता है।
वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. बी.पी. त्रिपाठी ने कहा कि अक्ती तिहार एवं माटी पूजन दिवस प्राकृतिक खेती की ओर अग्रसर होने की एक दिशा प्रदान करती है। प्राकृतिक खेती से बाहरी आदानो पर किसानों की निर्भरता को कम करने, खेती की लागत कम करने और किसानों की आय बढ़ाने का एक आशाजनक साधन है। सरकार पारंपरिक स्वदेशी प्रथाओं को बढ़ावा देने के लिए परंपरागत कृषि विकास योजना की उपयोजना के रूप में भारतीय प्राकृतिक खेती प्रणाली को बढ़ावा दे रही है।
इस अवसर पर विधायक श्रीमति ममता चंद्राकर द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र, कवर्धा अंगीकृत किए गये 10 गौठान ग्राम राजानवागांव, छांटा झा, बम्हनी, छिरहा, आंछी, सिंघनपुरी, कुटकीपारा,बांझी मौहा, कान्हाभैरा, इरिमकसा गौठानों समिति के सदस्यों को कृषि विज्ञान केन्द्र, कवर्धा द्वारा उत्पादित चारा बीज किट, सब्जी बीज किट, फलदार पौधों का वितरण किया गया। इस अवसर पर जिले के 4 आदर्श गौठानों को गौठान द्वारा संचालित विभिन्न कार्यो में उत्कृष्ठ होने के कारण गौठान ग्राम राजानवागांव, बम्हनी, आंछी, बोड़तरा खुर्द को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर कृषि विभाग द्वारा मिनी किट, स्प्रेयर पंप एवं मछली पालन विभाग द्वारा आईस बाक्स, तराजू एवं मछली जाल एवं उद्यानिकी विभाग द्वारा सब्जी बीज कीट का वितरण किया गया। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र, कवर्धा एवं संत कबीर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, कवर्धा, कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, मछली पालन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, कृषक स्वसहायता समूहों के महिलाओ, एवं गौठान समिति के अध्यक्ष, सदस्य सहित किसानों ने भाग लिया।
0 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की प्रशासनिक कसावट से भाजपा के पेट में पीड़ा क्यो
0 मुख्यमंत्री के दौरे का व्यापक लाभ जनता को मिलेगा
राजनांदगांव / शौर्यपथ /
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राज्यव्यापी दौरे पर नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक और भाजपा द्वारा की गई टिप्पणियों को क्रांति बंजारे ने भाजपा की खीझ बताया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के सदस्य व एआईसीसी मेम्बर क्रांति बंजारे ने कहा कि मुख्यमंत्री के नाते यह भूपेश बघेल जी का यह अधिकार और दायित्व है की वह प्रदेश का दौरा कर योजनाओं की समीक्षा करें। मुख्यमंत्री की चौपाल से भाजपा नेता दहशत में हैं राज्य में लगातार हो रही हार और जनता के साथ अपने आलाकमान के भरोसा खो चुके छत्तीसगढ़ भाजपा के नेताओ को इस बात का स्पष्ट अनुमान हो चुका है कि मुख्यमंत्री के दौरे से भाजपा की बचीखुची जमीन भी खिसक जाएगी। इसीलिए भाजपा नेता अनर्गल बयान बाजी कर रहे हैं।
संचार विभाग के सदस्य बंजारे ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की प्रशासनिक कसावट से भाजपा के पेट में पीड़ा क्यों??? जबकि मुख्यमंत्री के दौरे का प्रदेश के विकास में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। पिछले साढ़े तीन सालों में कांग्रेस की सरकार ने हर वर्ग के विकास के लिए न सिर्फ योजना बनाया है उनका जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन भी किया है। नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण कृषि मजदूर न्याय योजना, 2500 में धान की खरीदी, बहुफसली खेती को बढ़ावा, दाई दीदी क्लिनिक मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य, खूबचन्द बघेल स्वास्थ्य योजना, स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी और हिंदी माध्यम के विदयालय, तेंदूपत्ता संग्राहकों के मानदेय बढ़ाने, वन अधिकार पट्टों का पुनरीक्षण, सरकारी पदों में भर्ती के अवसर देना, पूरानी पेशन बहाली योजना, शासकीय कर्मचारी के महंगाई भत्ते में वृद्धि जैसे अनेक काम है जिनसे प्रदेश के लोगो का जीवन स्तर सुधरा है। मुख्यमंत्री इन योजनाओं के क्रियान्वयन को जमीनी स्तर पर निरीक्षण करेंगे विभिन्न सरकारी कार्यालयों में जायेगे वहां पर कामकाज का भी निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री के खुद निरीक्षण और समीक्षा से जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता को और मिलेगा तथा सरकारी काम में और गति आएगी ।
ग्रामीणों ने की गुणवत्ता में लापरवाही की शिकायत
राजनांदगांव / शौर्यपथ /
डोंगरगांव क्षेत्र के ग्राम किरगी से बुद्धूभरदा मार्ग निर्माण में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश सामने आया है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत जिला पंचायत सदस्य महेंद्र यादव से की। शिकायत मिलने पर श्री यादव ने सड़क निर्माण कार्य का ग्रामीणों के साथ निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि निर्माण कार्य में 2 वर्ष की देरी हो चुकी है। निर्माण की गुणवत्ता में भी लापरवाही बरती जा रही है।
जिला पंचायत सदस्य महेंद्र यादव ने कहा कि, निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में भारी लापरवाही सामने आई है। ग्राम किरगी से बुद्धूभरदा के बीच 4 करोड़ 6 लाख 99 हजार की लागत से पुल-पुलिया सहित 2.60 किमी सड़क का निर्माण होना था। निर्माण का ठेका वर्धमान नगर राजनांदगांव स्थित मेसर्स संजय सिंगी को मिला है। कार्य का अनुबंध 17 फरवरी 2020 को हुआ था। 7 माह के भीतर 17 नवंबर 2020 तक कार्य पूर्ण किया जाना था।
श्री यादव ने कहा कि यहां सड़क निर्माण अब तक अधूरा है। कुछ हिस्से में सीसी सड़क बनी है। सड़क पर गिट्टी बिछाकर छोड़ दिया गया है जिससे ग्रामीणों को आवाजाही में दिक्कतें आ रहीं हैं। यहां दुर्घटनाएं हो रह है। सड़क में कई जगहों पर बड़े गड्ढे भी यूं ही छोड़ दी गई है। सड़क निर्माण पिछले ढाई सालों से अधूरा है।
उन्होंने कहा किए ग्रामीणों के साथ हमने निर्माण समाग्री का भी जायजा लिया। यहां सड़क व अन्य निर्माण में मिट्टी मिली हुई रेत का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो कि गलत है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में कई और तरह की भी लापरवाहियों की शिकायत की है, जिसकी जांच जरुरी है। जिला पंचायत सदस्य श्री यादव ने कहा कि वे निर्माण कार्य के संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से चर्चा करेंगे। इस दौरान टीकम साहू सहित ग्राम किरगी व बुद्धूभरदा के ग्रामीण मौजूद रहे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
