
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
राजनांदगांव /शौर्यपथ/
मेहनतकश महिलाओं ने एक सपना देखा आर्थिक सशक्तिकरण और स्वावलंबन काआंखों में उम्मीदों के जुगनू झिलमिलाते हैं, तब हौसलों के दम पर वक्त जगमगाते हैं। ग्राम अंजोरा के वृंदावन गौठान की मेहनतकश महिलाओं ने एक सपना देखा आर्थिक सशक्तिकरण और स्वावलंबन का। उनके सपनों को परवाज मिली शासन की सुराजी गांव योजना से। जैसे- जैसे वक्त बीता समूह की महिलाओं की कोशिशों ने रफ्तार पकड़ी। जिला प्रशासन के प्रयासों से गणेश गुलाल प्राईवेट लिमिटेड से अनुबंध कर गुलाल, चंदन, कुमकुम, अगरबत्ती निर्माण का कार्य व्यापक पैमाने पर प्रारम्भ किया गया। वृंदावन गौठान के रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में तब्दील होने की यह दास्तां अनोखी है। 26 एकड़ में विस्तृत गौठान प्रदेश का सबसे बड़ा गौठान है।
तपती गर्मी में यहाँ मिट्टी के थर्मस के पानी से ठंडक और सुकून का एहसास हो रहा है। छŸाीसगढ़ की मोहक संस्कृति से सुसजित रसोई में ढेंकी, जाता, नांगर, कलारी, दतारी, हसियां, रापा, गैती, फावड़ा एवं कलाकृतियों की झांकी है। शहरवासी ग्रामीण परिवेश में बने यहाँ के कुल्हड़ में मिली चाय का आनंद ले सकते हैं। आर्डर पर समूह की महिलाएं छŸाीसगढ़ी व्यंजन चीला, भजिया, फरा, गुलगुला भजिया, बड़ा, मुंगोड़ा बना रही हैं। जय बाबा कुटी समूह की माधुरी, अनिता ने बताया कि रसोई को इस तरह से बनाना चाहते हैं कि यहां शहर के लोग आकर जन्मदिन की पार्टी भी मना सके।
जयबाबा कुटी समूह की महिलाएं गुरू गोपी चंदन एवं गोपीचंदन टिकिया पूजा के लिए बना रही है। श्री गणेश गुलाल प्राईवेट लिमिटेड से अनुबंध कर यहां कार्य प्रारंभ किया गया है। महिलाएं पैकेजिंग का कार्य भी सफलतापूर्वक कर रही हैं। समूह की श्रीमती लोकेश्वरी निर्मलकर ने बताया कि यहां कार्य करने से बहुत परिवर्तन आया है और घर की माली स्थिति में सुधार हुआ है। कार्य के लिए भटकना नहीं पड़ता, गौठान में रहकर कार्य करने से घर का खर्च अच्छी तरह से चल रहा है। वहीं घर की जिम्मेदारी भी अच्छी तरह निभा पा रही है। जिससे परिवार के लोग खुश है। उन्होंने कहा कि भविष्य में कुछ ऐसा कार्य करना चाहते हैं जिससे समूह की महिलाओं की एक विशेष पहचान बने। कई महिलाएं तो पहली बार घर की चारदीवारी से बाहर निकलकर कार्य कर रही हैं। यह एक अलग अच्छा और अनुभव है वहीं आर्थिक रूप से मजबूत होने की खुशी है।
शासन द्वारा महिलाओं को मान-सम्मान और मदद मिली है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, जिला प्रशासन तथा गणेश गुलाल प्राईवेट लिमिटेड को धन्यवाद कहा। गौठान में ही कुमकुम, जीवन योति गजी का पैकेजिंग कार्य, अगरबŸाी निर्माण एवं मशरूम उत्पादन का कार्य भी जारी है। समूह की मेघा यादव ने कहा कि यहां कार्य करने से बहुत अच्छा महसूस हो रहा है और जीवन स्तर बढ़ा है। उन्होंने बताया कि वे बैंक में राशि जमा कर रही है। वहीं श्रीमती शांति साहू ने बताया कि यहां से प्राप्त राशि से उन्होंने अपने छोटे बेटे की शादी की है और घर का खर्च अच्छी तरह से चल रहा है।
गौठान के दूसरी ओर व्यापक पैमाने पर पपीते की खेती की जा रही है। डबरी में मत्स्यपालन अंतर्गत रोहू, कतला, कोमलकार के 18 किलोग्राम बीज डाला गया है। डक हाऊस में बतखपालन किया जा रहा है। 183 बैग लगभग 55 क्ंिवटल वर्मी कम्पोस्ट का उत्पादन किया गया है। सोलर हाऊस में चंदन की टिकिया और गैंदा के फूल सुखा रहे हैं। समूह की महिलाओं के लिए आजीविका वर्क शेड का निर्माण किया गया है। गौठान में साढ़े 10 एकड़ में आम, जाम, नीबू, नारियल, कटहल, मुनगा, काजू फलदार वृक्ष लगाए गए हैं।
रायपुर /शौर्यपथ/
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आज से प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात अभियान शुरू हुआ। भेंट-मुलाकात अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री श्री बघेल ने छत्तीसगढ़ के उत्तरी जिले बलरामपुर से की। इस दौरान बलरामपुर जिले के कुसमी पहुंचे मुख्यमंत्री स्वामी आत्मानंद स्कूल के बच्चों से रूबरू हुए। उन्होंने बच्चों से उनका नाम और कक्षा पूछते हुए पढ़ाई को लेकर बातचीत की। स्कूली बच्चों से आत्मीयतापूर्ण बातचीत करते मुख्यमंत्री को देख एक छात्रा वर्षा ने भी उत्सकुता दिखाई और उनसे फिटनेस का राज पूछ लिया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने भी बड़ी सहजता से छात्रा की उत्सुकता का जवाब दिया। उन्होंने अपने फिटनेस मंत्रा को शेयर करते हुए बताया कि किसानी, योगा और तैराकी की वजह से यह संभव हो पाया है। मुख्यमंत्री ने बच्चों को भी फिटनेस टिप्स देते हुए रोजाना योगा और व्यायाम करने की सलाह दी। स्कूल के अन्य बच्चों ने भी कई चुटीले और रोचक सवाल मुख्यमंत्री से पूछे, जिनका जवाब भी उन्हें मिला।
एक सवाल का जवाब मिलने के बाद छात्रा वर्षा ने दूसरा सवाल किया कि ‘आप बचपन से ही चीफ मिनिस्टर बनना चाहते थे या कुछ और करना चाहते थे?’, इस पर श्री बघेल ने कहा कि, वे एक अच्छा किसान बनना चाहते थे लेकिन किसानी के साथ क्षेत्र में जनसेवा के कार्यों से जुड़े रहे और जनसेवा करते हुए मुख्यमंत्री बन गए। स्वामी आत्मानंद स्कूल की छात्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री बघेल की सक्रियता को लेकर मीडिया में खबरें पढ़ने को मिलती हैं। छात्रा ने कहा कि उन्हें पता चला कि मुख्यमंत्री श्री बघेल लगातार प्रशासनिक कामकाज के साथ ही जनता के बीच पहुंचते रहे हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री से मिलने का मौका मिला तो छात्रा ने अपनी जिज्ञासा को पूछ लिया। अपने सवाल का सहजता से जवाब मिलने पर छात्रा उत्साहित और प्रफुल्लित भी नजर आयी।
इसी तरह दूसरे छात्र ने पूछा कि ‘हमारी पर्सनॉलिटी आपकी तरह कैसी बन सकती है?’, इस पर मुख्यमंत्री ने पलटकर जवाब दिया कि ‘अच्छा पढ़ते रहें, बड़े-बुजुर्ग की सीख पर अमल करें। हमेशा नया जानने-सीखने की कोशिश जारी रखें। शारीरिक श्रम करेंगे तो मानसिक रूप से भी मजबूत बनेंगे।’ दूसरी ओर मुख्यमंत्री ने स्वामी आत्मानंद स्कूल में दाखिला लेने को लेकर छात्र-छात्राओं से सवाल किया तो बच्चों ने बताया कि स्वामी आत्मानंद स्कूल में उन्हें बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ पढ़ाई के लिए अच्छे शिक्षक, बेहतर वातावरण, संसाधन मिल रहा है। स्कूली बच्चों से बातचीत के बाद उनके कौतुहल और उत्सुकता को भांपते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बच्चों के साथ तस्वीरें भी खिंचाई।
मुख्यमंत्री ने स्कूल में मौजूद सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्कूल के कम्प्यूटर लैब, फिजिक्स लैब का निरीक्षण किया। इस दौरान प्राचार्य और शिक्षकों से भी चर्चा की। मुख्यमंत्री ने शिक्षकों से कहा कि, स्वामी आत्मानंद स्कूल की जो अच्छी छवि बनी है, वह आप सभी के प्रयासों का परिणाम है। शासन की मंशा प्रदेश के सभी छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की है, इस काम में शिक्षक महती भूमिका निभा रहे हैं।
रायपुर /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर के पुलिस लाइंस हेलीपेड से प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में आमजनता, जनप्रतिनिधियों और समाज प्रमुखों से ’भेंट-मुलाकात’ के अभियान पर रवाना हुए। मुख्यमंत्री इस अभियान की शुरूआत सरगुजा संभाग के बलरामपुर जिले से करेंगे। श्री बघेल का पहला पड़ाव सामरी विधानसभा क्षेत्र में होगा। मुख्यमंत्री आज बलरामपुर जिले के सामरी विधानसभा क्षेत्र में कुसमी, शंकरगढ़ और बरियों गांव में पहुचेंगे तथा रात्रि विश्राम राजपुर में करेंगे।
मुख्यमंत्री बघेल ने ’भेट -मुलाकात’ के अभियान में रवाना होने से पहले मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए कहा कि कोरोना के कारण एक लंबे अरसे से लोगों के बीच जा नही पाए थे, हालंाकि पिछले वर्ष सामाजिक संगठनों की बैठक में शामिल होने का मौका मिला। भ्रमण के दौरान शासकीय योजनाओं की धरातल पर स्थिति की जानकारी लूंगा। उन्होंने कहा कि आम जनता से और जनप्रतिनिधियों से मिलने से योजनाओं के बारे में जानकारी मिलती है, क्या संशोधन होना चाहिए, क्या जुड़ना चाहिए, इसकी जानकारी मिलती है। भ्रमण के दौरान गांवों में हुए अच्छे कार्यो के साथ वहां की समस्याओं के बारे में भी जानकारी मिलेगी। मेरी कोशिश होगी की मैं अधिक से अधिक समय लोगों के साथ बिताऊं। उन्होंने कहा कि भ्रमण के दौरान वे पीडीएस दुकान, पंचायत कार्यालय, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य केन्द्र, थाने, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, नगर पंचायत के दफ्तर जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिले के प्रभारी मंत्री और क्षेत्र के विधायक भी भ्रमण के दौरान उनके साथ होंगे। नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया भी मुख्यमंत्री के साथ रवाना हुए।
रायपुर /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री मितान योजना से नागरिकों को घर बैठे नागरिक सेवाएं मिलनी लगी है। इस योजना के तहत प्राप्त होने वाले आवेदनों पर बिना किसी देरी के प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही शुरू हो गई है। बिलासपुर जिले की महामाया विहार निवासी अनुराधा उपाध्याय और अदविक उपाध्याय को जन्म प्रमाण पत्र टोल फ्री नंबर 14545 पर कॉल करने के दो घंटे के भीतर ही घर पर प्राप्त हो गया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा 01 मई को मुख्यमंत्री मितान योजना के प्रथम चरण का शुभारंभ किया गया था।
मुख्यमंत्री मितान योजना से नागरिक सेवाओं का लाभ उठाने के लिए बिलासपुर जिले की माहामाया निवासी अनुराधा उपाध्याय और अदविक उपाध्याय ने जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए टोल फ्री नंबर 14545 पर कॉल किया। कॉल करने के कुछ ही देर में मितान उनके घर पहुंचा और उसने आवश्यक दस्तावेज प्राप्त किए। उसके बाद मितान दो घंटे के भीतर ही जन्म प्रमाण लेकर उनके घर पहुंचा। दोनों ने मुख्यमंत्री मितान योजना से जन्म प्रमाण पत्र का लाभ घर पर अपने सुविधाजनक समय पर मिलने से प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पहले जन्म प्रमाण पत्र के लिए काफी समय लगता था और कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ते थे। मुख्यमंत्री मितान योजना के शुरू हो जाने से शासकीय सेवाओं का लाभ लोगों को घर बैठे मिलने लगा है। इससे आम नागरिकों को सेवाएं सहजता से सुलभ होने लगी है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री मितान योजना के माध्यम से नागरिकों को विशेषकर बुजुर्गों, दिव्यांगों एवं निरक्षरों को घर बैठे आसानी 100 प्रकार की सेवाएं घर बैठे मिल सकेंगी। अभी वर्तमान में प्रथम चरण में प्रदेश के 14 नगर निगमों में 13 प्रकार की नागरिक सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं। इस योजना के तहत नागरिकों को मूल निवास प्रमात्र पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र एवं दस्तावेज की नकल, गैर-डिजिटाइज्ड (भूमि-रिकार्ड आदि की प्रति), मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीकरण और प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, दुकान और स्थापना पंजीकरण, जन्म प्रमाण पत्र सुधार, मृत्यु प्रमाण पत्र सुधार, विवाह प्रमाण पत्र सुधार आदि नागरिक सेवाएं घर बैठे मिलेंगी।
रायपुर /शौर्यपथ/
राज्यपाल अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में वरिष्ठ गांधीवादी विचारक एवं समाज सेवी डॉ. उमेश शर्मा ने मुलाकात की और विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की।
इस अवसर पर अनुराधा शर्मा, मणिशंकर पाण्डेय, ममता शर्मा, रूपेन्द्र साहू एवं महावीर अग्रवाल उपस्थित थे।
दन्तेवाड़ा /शौर्यपथ/
प्रदेश के पंचायत और ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, बीस सूत्रीय कार्यान्वयन, वाणिज्यिक कर मंत्री टी.एस. सिंहदेव 4 मई को दंतेवाड़ा जिले के प्रवास पर रहेंगे। वे 4 मई को हेलीकॉप्टर से प्रातः 8 बजे रायपुर से प्रस्थान कर सुबह 9.30 बजे दंतेवाड़ा पहुंचकर मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंच कर दर्शन करेंगे। तत्पश्चात 10 बजे सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से भेंट एवं स्वल्पाहार । 11 .00 बजे कलेक्ट्रेट दंतेवाड़ा में विभागीय समीक्षा बैठक लेंगे और सायं 5.30 बजे दंतेवाड़ा से जगदलपुर के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे ।
रायपुर /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को ’ईद-उल-फितर’ की मुबारकबाद दी है। इस अवसर पर उन्होंने सबकी तरक्की, खुशहाली और अमन-शांति के लिए दुआ की है। ईद की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि रमजान के पाक महीने के आखिर में ईद का जश्न सभी मिलजुलकर धूमधाम से मनाते है। यह त्योहार हमें ऊंच-नीच, छोटे-बडे़ का भेदभाव भुलाकर आपसी भाईचारे का पैगाम देता है। यह वास्तव में सामाजिक समरसता का त्यौहार है, जो परस्पर प्रेम और सौहार्द्र बढ़ाता है। मुख्यमंत्री ने खुशी के इस पर्व को लोगों से सदभाव के साथ मनाने की अपील की है।
रायपुर /शौर्यपथ/
राज्यपाल अनुसुईया उइके ने प्रदेशवासियों सहित सभी देशवासियों को अक्षय तृतीया की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। राज्यपाल ने कहा कि यह पावन पर्व समस्त प्रदेशवासियों के लिए संपन्नता, उत्तम स्वास्थ्य, उन्नति और प्रसन्नता लेकर आए।
रायपुर /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अंतर्राष्ट्रीय प्रेस स्वतंत्रता दिवस 3 मई के अवसर पर मीडिया संस्थानों, प्रतिनिधियों और पत्रकारों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना गया है। इसी स्तंभ की मजबूती, पत्रकारिता के सम्मान, स्वतंत्रता और सुरक्षा की सुनिश्चितता के लिए पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय प्रेस स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। भारतीय संविधान में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के रूप में प्रेस की स्वतंत्रता को मौलिक अधिकारों में शामिल किया गया है।
बघेल ने कहा कि आज के ग्लोबल दौर में मीडिया संस्थानों का महत्व अधिक होने के साथ ही उनके लिए चुनौतियां भी बढ़ गई है। छत्तीसगढ़ सरकार पत्रकारों की सुरक्षा और स्वतंत्रता के लिए संकल्पित है। प्रदेश में मीडिया प्रतिनिधियों की सहायता के लिए कई कदम उठाए गए हैं। छत्तीसगढ़ पहला ऐसा राज्य है जहां पत्रकारों को सुरक्षा देने के लिए कानून बनाने की पहल की गई है।
रायपुर /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल 03 मई को राजधानी रायपुर और भिलाई में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10 बजे राजधानी रायपुर के ईदगाह भाठा मैदान में ईद-उल-फितर कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे दोपहर 12 बजे कृषि अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करने के साथ ही अक्ती तिहार एवं माटी पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री कृषि महाविद्यालय रायपुर के सभागृह में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न परियोजनाओं का डिजिटल परियोजनाओं का शिलान्यास एवं शुभारंभ करने के साथ ही छात्रों तथा कृषकों को पुरस्कार वितरण एवं हितग्राहियों को सामग्री का वितरण करेंगे।
मुख्यमंत्री बघेल अपरान्ह 3 बजे रायपुर से हेलीकाप्टर से प्रस्थान कर 3.30 बजे छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय नेवई भिलाई पहुंचेंगे और वहां विकास कार्याें का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री इसके पश्चात वहां से हेलीकाप्टर से प्रस्थान कर 4.55 बजे रायपुर लौट आएंगे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
