
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
रायपुर /शौर्यपथ/
प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बलौदाबाजार के ग्राम सुहेला में आयोजित छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के 76 वें महाअधिवेशन में शामिल हुए। उन्होंने सबसे पहले समाज के पुरोधा विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना की उसके बाद ग्राम इकाई की महिलाओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री बघेल को छत्तीसगढ़ी व्यंजनों से तौलकर उनका सम्मान किया। समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष चोवा राम वर्मा व अर्जुनी राज प्रधान ने मुख्यमंत्री को पारंपरिक पगड़ी पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री बघेल ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि श्रमिक दिवस पर बोरे बासी दिवस के रूप में सभी ने बासी खाकर बता दिया कि हमने अपनी परंपराओं, रीति रिवाजों और संस्कृति को अक्षुण्ण बनाए रखा है। छत्तीसगढ़ के किसान, गरीब और अन्य तबकों को ऊपर उठाने के लिए सरकार ने अनेक कदम उठाए हैं। 03 मई को अक्ति दिवस पर माटी की पूजा कर नयी फसल की तैयारी करना है। वर्तमान में जमीन की उर्वरा शक्ति को बढ़ाने के लिए जैविक खाद को बढ़ावा देना है। जैविक खाद के उपयोग से धरती माता की सेवा के साथ-साथ खुद के स्वास्थ्य की भी रक्षा करें। समाज में शिक्षा के साथ संस्कार, परंपरा और संस्कृति को बनाये रखने की आवश्यकता है। छत्तीसगढ़ की अस्मिता और सम्मान के लिए सभी को मिलजुल कर कार्य करना होगा।
मुख्यमंत्री ने समाज को ग्राम अर्जुनी में सामाजिक भवन के लिए चिन्हित भूमि के गाईडलाईन दर की 10 प्रतिशत राशि पर जमीन उपलब्ध कराने, सुहेला में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी विद्यालय, भाटापारा में मंगल भवन के लिए 20 लाख रुपए और सुहेला में मंगल भवन के लिए 30 लाख रुपए की स्वीकृति, नहर का कार्य यथाशीघ्र प्रारंभ कराने और प्रत्येक मंगलवार को सुहेला में जमीन पंजीयन का कार्य प्रारंभ कराने की घोषणा की।
इस अवसर पर उन्होंने समाज के प्रतिभाशाली और सहयोग करने वाले सामाजिक बंधुओ और बहनों को सम्मानित किया। इसके साथ ही उन्होंने इस महाअधिवेशन में नव दांपत्य जीवन में प्रवेश करने वाले 14 जोड़ों को आशीर्वाद देकर उनके सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना की।
इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक, पूर्व विधायक लक्ष्मी बघेल और जनक राम वर्मा, जिला पंचायत बलौदाबाजार अध्यक्ष राकेश वर्मा सहित समाज के लोग बडी संख्या में उपस्थित थे।
रायपुर /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में पंडरिया विधायक ममता चंद्राकर के नेतृत्व में कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा विकासखण्ड के पंचायत प्रतिनिधियों के प्रतिनिधि मण्डल ने मुलाकात की। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों का मानदेय बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।
सरपंच संघ के ब्लॉक अध्यक्ष शेषनारायण सिंह बैस ने अवगत कराया कि पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ समय पर पूर्ण कराने के लिए सतत प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बड़ी विनम्रता से मुख्यमंत्री को पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण के लिए निमंत्रण भी दिया।
उल्लेखनीय है कि जिला पंचायत अध्यक्षों का मानदेय 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार, जिला पंचायत उपाध्यक्षों का मानदेय 10 हजार से बढ़ाकर 15 हजार एवं जिला पंचायत सदस्यों का मानदेय 6 हजार से बढ़ाकर 10 हजार प्रतिमाह किया गया है। जनपद पंचायत अध्यक्षों का मानदेय 6 हजार से बढ़ाकर 10 हजार, जनपद पंचायत उपाध्यक्षों का मानदेय 4 हजार से बढ़ाकर 6 हजार एवं जनपद पंचायत सदस्यों का मानदेय 1 हजार 500 से बढ़ाकर 5 हजार प्रतिमाह किया गया है। सरपंचों का भत्ता 2 हजार से बढ़ाकर 4 हजार एवं पंचों का भत्ता 200 से बढ़ाकर 500 रुपए प्रतिमाह किया गया है।
रायपुर /शौर्यपथ/
राज्यपाल अनुसुईया उइके को आज यहां राजभवन में वरिष्ठ पत्रकार तथा लेखक शंकर पांडेय ने अपनी पुस्तक ‘आइना ए छत्तीसगढ़’ की प्रति भेंट की।
राज्यपाल उइके से श्री पांडेय ने अपनी 42 साल की पत्रकारिता के अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि ‘आईना-ए-छत्तीसगढ़’ नाम से उनका कॉलम नियमित रूप से लगभग 15 सालों से प्रकाशित होता रहा है, जिनमें से चुनिंदा कॉलमों को अब पुस्तक के रूप में संकलित किया गया है। इन कॉलमों में छत्तीसगढ़ का इतिहास, संस्कृति, पुरातत्त्व, सामाजिक घटनाक्रमों सहित छत्तीसगढ़ के समसामयिक मुद्दों का समावेश किया गया है। इसके पहले उनकी ‘इतिहास के आइने में छत्तीसगढ़’, छत्तीसगढ़ के राजवंश, छत्तीसगढ़ के पुरातन पुरोधा, छत्तीसगढ की राजनीति पुस्तक प्रकाशित हो चुकी है।
दुर्ग / शौर्यपथ /
छत्तीसगढ़ श्रमिक मंच द्वारा मई दिवस के पूर्व संध्या में आज दुर्ग ब्लाक के बिरेझर गांव में मजदूर किसान एकता दिवस का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में उपस्थित किसानों और मजदूरों को मई दिवस की महत्ता बताते हुए छत्तीसगढ़ श्रमिक मंच के अध्यक्ष एड. राजकुमार गुप्त ने कहा कि यह अमेरिका के शिकागो शहर के मजदूरों के संघर्ष और कुर्बानी का परिणाम है कि आज मजदूरों को न केवल संगठित होने का अधिकार मिला है बल्कि श्रम के लूट और शोषण के खिलाफ संगठित संघर्ष करने का हौसला भी मिला है,
उन्होंने आगे कहा कि आज देश और प्रदेश में जनता की चुनी हुई सरकारें हैं इसके बाद भी किसानों को अपनी उपजों का लाभकारी दाम और श्रमिकों को अपने श्रम का उचित पारिश्रमिक पाने के लिये संघर्ष करना पड़ रहा है,
"किसान मजदूर एकता दिवस" में उपस्थित किसानों और मजदूरों को संबोधित करते हुए मंच के दुर्ग ब्लाक के अध्यक्ष ढालेश साहू ने कहा कि मनरेगा कानून में केंद्र सरकार ने 100 दिन और राज्य सरकार ने 50 दिनों का काम देने की गारंटी खुद दिया है लेकिन सरकारों ने किसी भी साल में निर्धारित दिनों का काम न देकर खुद कानूनों का सम्मान नहीं किया है, इसी प्रकार सरकारों ने आवासहीनों को आवास और जरूरत मंदों को पेंशन देने का वायदा किये हैं किंतु हर गांव में सैकड़ों जरूरत मंद हैं जो आवास और पेंशन के लिये सालों से भटक रहे हैं ।
नदी के किनारे में बसे होने के बावजूद गांव पानी के लिये तरस रहा है
छत्तीसगढ़ श्रमिक मंच के "किसान मजदूर एकता दिवस" में शामिल किसानों और मजदूरों ने बताया कि बिरेझर शिवनाथ नदी के किनारे बसा गांव है किन्तु हर साल गर्मी में गांव के तालाब सूख जाते हैं और भूजल स्तर नीचे चले जाने के कारण बोर और हेंडपंप जवाब देने लग जाते हैं पीने के पानी के लिये ग्रामीणों को काफी जद्दोजहद करना पड़ता है किंतु सरकार और निर्वाचित जन प्रतिनिधि नदी का पानी लिफ्ट करके गांव तक पहुंचाने के लिये कोई प्रयास नहीं करते हैं,
ग्रामीणों ने संकल्प लिया है कि अब अन्याय नहीं सहेंगे न चुप बैठेंगें हर अन्याय, शोषण, उपेक्षा और भेदभाव के खिलाफ एकजुट संघर्ष करेंगे, कार्यक्रम को मंच के खोमेंद्र साहू ने भी संबोधित किया ।
दुर्ग /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आव्हान पर आज दिनांक 1 मई को पूरे छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के सम्मान में बोरे बासी दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। हमारा परिवार भी आज बोरे बासी मही टमाटर की चटनी आम के आचार प्याज और तरोई के सब्ज़ी खाकर बोरे बासी दिवस मनाया साथ ही माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को धन्यवाद ज्ञापित किया कि उन्होंने श्रमिकों के सम्मान में एक मई को बोरे बासी दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया।
राजेंद्र साहू
महामंत्री प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़
दुर्ग / शौर्यपथ /
छत्तीसगढ़ में युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों के लिए मतों द्वारा चुनाव शुरू हो गए है . ऐसे में सालो बाद हो रहे चुनाव में एक बार फिर सक्रीय युवा कांग्रेसियों के मन में उत्साह है कि इस बार मेहनत और सक्रियता को महत्तव दिया गया है . जो जितना ज्यादा सक्रीय रहेगा वह ही विजय होगा . सक्रियता की बात करे तो दुर्ग शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 23 उम्मीदवारों ने नामांकन भर दिया है जिनकी स्क्रूटनी होनी अभी बांकी है 4-5 मई तक स्थिति साफ़ हो जायेगी कि कौन कौन मैदान में जमे रहेगा . किन्तु वही दुर्ग में युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए एक नाम ऐसा भी है जिसका विरोध तो बहुत ही ज्यादा है किन्तु इतने विरोध के बाद भी वोरा गुट के युवा कांग्रेसियों का समर्थन ख़ास रूप से विधायक वोरा के पुत्र और राजनीती विरासत संभाले हुए संदीप वोरा का युवा कांग्रेस के दुर्ग अध्यक्ष पद के लिए आयुष शर्मा का समर्थन कई युवा कांग्रेसियों को रास नहीं आ रहा . चूँकि दुर्ग में संगठन में निष्क्रिय कार्यकर्ताओ की भरमार में भी पहली पसंद विधायक को समर्थन करने वालो की नजर आती है किन्तु संगठन की निष्क्रियता पिछले दिनों मुख्यमंत्री की सभा की खाली खुर्सियो ने खोल कर रख दी है . निष्क्रिय संगठन के बाद अब निष्क्रिय पूर्व अध्यक्ष को एक बार फिर युवा कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की होड़ में युवा कांग्रेसियों के बहुत बड़े समूह को वोरा गुट ने पहले ही नाराज कर दिया है जिसका परिणाम नामांकन के दो दजऱ्न के करीब फ़ार्म ही बता रहे है .
कहते है अगर सचीन तेंदुलकर को गाना गाने कह दिया जाए तो उनके बेसुरे राग को लोग देखेंगे और सुनेंगे जरुर किन्तु सिर्फ मनोरंजन की दृष्टी से सचीन अच्छा क्रिकेट खेल सकते है सोनु निगम अच्छा गाना गा सकते है . इंसान सब अच्छे लेकिन सभी में अलग अलग गुण होते है उन्हें उनके सामथ्र्य के हिसाब से कार्य क्षेत्र में ही सफलता मिलती है अन्य क्षेत्र में सिर्फ हंसी का पात्र ही बन सकते है .
ऐसे ही हाल दुर्ग युवा कांग्रेस का है . अगर व्यक्तित्व की बात करे तो आयुष शर्मा जैसा व्यक्तिव व्यापारिक दृष्टी कोण से अति उत्तम है किन्तु राजनीती में शून्य के बराबर बावजूद इसके एक गुनी व्यक्ति को उनके क्षेत्र के बाहर के कार्य की जिम्मेदारी देकर सिर्फ मानसिक रूप से प्रताडि़त किया जा सकता है .
वही सक्रियता के मामले में अन्य उम्मीदवारों में अहमद चौहान की बात करे तो सालो से राजनीती से जुड़े होने के कारण एवं पारिवारिक पृष्ठ भूमि में राजनीती होने के साथ साथ संगठन के बेहतरीन रणनीतिकार राजेंद्र साहू के साथ सालो से राजनीति करने के कारण उनका युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओ में एक अलग पहचान है .वही सक्रियता की बात करे तो अहमद चौहान द्वारा पाटन क्षेत्र , अहिवारा क्षेत्र सहित स्थानीय चुनावों में भी संगठन की जिम्मेदारियों को निभाने का लम्बा अनुभव है . ऐसे में युवा कांग्रेस संगठन में वर्तमान समय में तुलनात्मक दृष्टी से और राजनितिक क्षेत्र में चर्चा है कि मुकाबला भले ही सामने कुछ अलग दिख रहा हो किन्तु परदे के पीछे एक नया ही राजनितिक पहलु सामने आ रहा है जिसके अनुसार दुर्ग शहर के युवा कांग्रेसी अब निष्क्रियता को दरकिनार करने का मन बना चुके है .
ऐसे में देखना होगा कि अंतिम समय में क्या निर्णय होता है . वैसे तो अन्य दावेदारों की भी लम्बी फौज है जिसमे सोनू साहू जैसे उम्मीदवार भी है जो देवेन्द्र यादव के ख़ास समर्थक होने के साथ विगत सालो से सक्रियता के मामले में पूर्व प्रदेश महासचिव संदीप वोरा से भी कई गुना आगे है एवं दुर्ग के छात्रों के लिए कई आन्दोलन कर चुके है वही एक समय संदीप वोरा के ख़ास समर्थक मोहित वाल्दे भी मैदान पर उतर चुके है . इन सबमे अहमद चौहान को अगर राजेंद्र साहू का साथ मिलता है तो दूसरी तरफ दुर्ग में युवाओं में ख़ास पकड़ रखने वाले जयंत देशमुख जो अहमद चौहान के करीबी है साथ मिलने से जंग एक तरफ़ा हो जायेगी . किन्तु कहते है ना कि राजनीती में रोज स्थिति बदलती रहती है . अब सभी को इंतज़ार है अंतिम लिस्ट का ....
दुर्ग / शौर्यपथ /
आज 1 मई मजदूर दिवस का अवसर पर जन समर्पण सेवा संस्था, दुर्ग द्वारा भीषण गर्मी से बचाव के लिए एवं मजदूरों की सबसे उपयोगी समाग्री गमछा एवं उनके अच्छे स्वास्थ बिस्किट का वितरण किया गया. जन समर्पण सेवा संस्था, दुर्ग जिसका एक मात्र उद्देश्य हर वह अंतिम व्यक्ति को वह सुख सुविधाएं पहुँचना है जिससे वह अभी तक अछूता रहा है, इसी उद्देश्य को लेकर विगत 5 वर्ष 5 माह से संस्था के युवा सदस्यों द्वारा प्रतिदिन दुर्ग रेल्वे स्टेशन में जरूरतमंदों को भोजन, साबुन, निरमा, तेल, साड़ी, धोती एवं अन्य जरूरत की सामग्री का वितरण किया जाता आ रहा है.
संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा बंटी ने बताया की आज दिनाँक 1 मई को प्रात: 9 बजे पूरे जिले के अलग अलग क्षेत्रों में काम करने जाने वाले सभी महिला एवं पुरुष मजदूरों को गमछा एवं बिस्किट का वितरण किया गया, ताकि प्रतिदिन कार्य करते समय धूप में मजदूरों की सुरक्षा हो सके एवं आज की मजदूरी करते समय उनको बिस्किट खाने से स्वास्थ मजबूत रहे,
संस्था द्वारा आज प्रात: 9 बजे दुर्ग तहशील के सामने, सिंधी कालोनी, जीई रोड में मजदूरी करने महिला एवं पुरुष मजदूरों को गमछा वितरण किया गया, जिसमे 450 से अधिक महिला एवं पुरुष मजदूरों को गमछा वितरण किया गया, संस्था द्वारा गमछा भी किसान एवं मजदूरों के उपयोग में आने वाला ही वितरण किया गया . संस्था के गिरधर शर्मा ने बताया कि दुर्ग जिले में जन समर्पण सेवा संस्था, दुर्ग द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पशु-पक्षियों के दाना-पानी के लिए 24 अप्रैल 2022 से शहर के प्रमुख स्थानों में कोटना रखने एवं आम नागरिकों को नि:शुल्क सकोरे वितरण का कार्य प्रारंभ किया गया है,जोकि निरन्तर जारी है..
गिरधर शर्मा ने बताया कि शहर के नागरिकों को अपने छत में पक्षियों के दाना-पानी रखने के लिए नि:शुल्क सकोरे वितरण कार्यक्रम में 8वे दिवस शहर के हृदय स्थल चंडी चौक में आज दिनाँक 1, मई रविवार को शाम 5 बजे मजदूर दिवस के दिन चंडी चौक, दुर्ग में मजदूरों, रिक्सा चलाने वाले महेनत मजदूरी करने वाले सभी लोगों को अपने अपने घर के छत पर पशु-पक्षियों के दाना पानी रखने के लिए नि:शुल्क सकोरे का वितरण किया गया साथ ही साथ विभिन्न स्थानों में गौ माता, एवं अन्य जानवरों के दाना पानी के लिए कोटना रखा गया, इसके साथ चंडी चौक में सभी रिक्सा वालो, ठेला चलाने वालों को गमछा का वितरण किया गया..
संस्था द्वारा दिनाँक 24 अप्रैल से पशु-पक्षियों के लिए कोटना एवम सकोरे वितरण में आज 8 दिनों में कुल 76 कोटना एवं 2400 से अधिक सकोरे का वितरण किया जा चुका है जो निरन्तर जारी रहेगा. इस पूरे सेवा कार्य मे विशेष रूप से राजेन्द्र साहू, प्रदेश महामंत्री, श्याम शर्मा, शिशु शुक्ला, अर्जित शुक्ला, आशीष मेश्राम, प्रकाश कश्यप, संजय भूतड़ा, विवेक मिश्रा, राहुल शर्मा, राकेश शर्मा, राजेश शर्मा, ईशान शर्मा, मृदुल गुप्ता, राजेन्द्र ताम्रकार, शुभम सेन, अख्तर खान, शब्बीर खान, सुजल शर्मा, पवन अग्रवाल दद्दु ढीमर,आंनद गौतम, हरीश ढीमर, भागवत पटेल, एवं संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित थे..
रायपुर / शौर्यपथ /
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक में निम्नानुसार महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए जिसमे एक नवंबर 2004 से नियुक्त शासकीय सेवकों के लिए नवीन अंशदायी पेंशन योजना के स्थान पर पुरानी पेेंशन योजना लागू करने के निर्णय का अनुमोदन किया गया। नवीन अंशदायी पेंशन योजना हेतु वेतन से की जा रही 10 प्रतिशत की मासिक अंशदान की कटौती एक अप्रैल 2022 से समाप्त कर सामान्य भविष्य निधि नियम के अनुसार मूल वेतन का न्यूनतम 12 प्रतिशत कटौती के प्रस्ताव को सहमति दी गई।
अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के व्यक्तियों को मात्रात्मक त्रुटि के कारण जाति प्रमाण पत्र प्राप्त करने में हो रही कठिनाईयों को दूर करने के उद्देश्य से अंग्रेजी में अधिसूचित जाति को मान्य करने तथा जाति प्रमाण पत्रों में अंग्रेजी में ही अधिसूचित जाति का उल्लेख करने का निर्णय लिया गया। प्रदेश के युवाओं के हित में एक बड़ा फैसला लेते हुए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग, छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल एवं विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षाओं के शुल्क माफ करने के निर्णय का अनुमोदन किया गया। वही छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा मंजूरी प्राप्त रियल एस्टेट प्रोजेक्टों जिसमें 75 लाख रूपए बाजार मूल्य तक आवासीय मकानों एवं फ्लैट्स में रजिस्ट्री शुल्क में 2 प्रतिशत की छूट की प्रभावशीलता अवधि को 31 मार्च 2023 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया।
राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना में हितग्राही परिवार के मुखिया को वार्षिक आधार पर प्रदाय सहायता राशि 6 हजार रूपए से बढ़ाकर 7 हजार रूपए तथा प्रदेश के अनुसूचित क्षेत्र में आदिवासियों के देव स्थलों पर पूजा करने वाले बैगा, गुनिया, पुजारी, देव स्थल के हाट पाहार्या एवं बाजा मोहरिया को जिनका आदिवासियों के सांस्कृतिक जीवन और सामाजिक संस्कारों में विशेष महत्वपूर्ण भूमिका है, उन्हें भी इस योजना के तहत लाभ प्रदान करने का निर्णय लिया गया।
छत्तीसगढ़ राज्य प्रत्याभूति मोचन निधि योजना-2022 प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया। विशुद्ध रूप से राजनीतिक आंदोलनों से संबंधित प्रकरणों को जनहित में न्यायालय से वापस लिए जाने के संबंध में गठित मंत्रि-परिषद की उप समिति द्वारा अनुशंसित 32 प्रकरणों को वापस लेने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति स्मारक की स्थापना के लिए नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण को निर्माण एजेंसी नियुक्त करने का निर्णय लिया गया।
छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 में संशोधन के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया।मंत्रिपरिषद द्वारा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा सहायक मानचित्रकर के 125 पदों पर नियुक्ति हेतु जारी चयन सूची का एक वर्ष तक प्रभावशील रहने की वैद्यता अवधि को शिथिल करने की सहमति दी गई। छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक-2022 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। छत्तीसगढ़ शासन भण्डार क्रय नियम-2002 (यथा संशोधित 2022) में संशोधन के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया।
राज्य की औद्योगिक नीति 2019-24 के अंतर्गत वनांचल उद्योग की स्थापना हेतु रियायत के साथ ही साथ छत्तीसगढ़ औद्योगिक भूमि एवं भवन प्रबंधन नियम 2015 (यथा संशोधित-2022) की कंडिका 3.11 शेडों/फ्लैटेड फैक्ट्रियों (बहु मंजिला भवन के शेड) का भाड़ाक्रय पद्वति के अंतर्गत आबंटन नियम में संशोधन के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। संचालनालय आयुष के अंतर्गत स्टेनो टायपिस्ट के रिक्त पद की पूर्ति हेतु परीक्षा परिणाम की वैद्यता अवधि को एक वर्ष बढ़ाने का निर्णय लिया गया।वाणिज्यिक कर विभाग के अंतर्गत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से सहायक वर्ग-तीन के पद पर पदोन्नति प्रदान किए जाने हेतु पदोन्नति का कोटा एक बार 25 प्रतिशत के स्थान पर 50 प्रतिशत करने का निर्णय लिया गया।
छत्तीसगढ़ राज्य में युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर तैयार करने छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन का गठन तथा राजीव मितान क्लब योजना लागू की गई है। इनके वित्तीय पोषण और क्रियान्वयन हेतु सभी प्रकार के विक्रय, दान, भोग बंधक या तीस वर्ष से अधिक की कालावधि के पट्टे पर स्टाम्प शुल्क की राशि पर कुल 12 प्रतिशत की दर से उपकर अधिरोपित किए जाने हेतु प्रस्तावित छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) अध्यादेश-2022 का अनुमोदन किया गया। आवासीय मकानों तथा फ्लैट्स पर पंजीयन शुल्क से छूट देने के संबंध में बाजार मूल्य (गाईड लाईन) एवं पंजीयन शुल्क के युक्तियुक्तकरण संबंधी अधिसूचना का कार्योत्तर अनुमोदन किया गया। लोक निर्माण विभाग में प्रमुख अभियंता का एक अतिरिक्त पद सृजित करने का निर्णय लिया गया। छत्तीसगढ़ राज्य जल संसाधन विकास नीति-2022 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। जल संसाधन विभाग में डिप्लोमा/डिग्रीधारी अमीनों को विभाग में रिक्त उप अभियंताओं (सिविल/वि./यां) के पदों पर नियुक्त करने हेतु विभाग के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया।
छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा संचालित इकाईयों के लिए रियायती दर पर होटल बार लायसेंस प्रदाय किए जाने का निर्णय लिया गया। स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान करने और पर्यटकों की सुविधा में वृद्धि की दृष्टि से छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अधीन 26 इकाईयों को लीज पर दिए जाने का निर्णय लिया गया। नगर पालिक निगमों के अचल संपत्तियों के अंतरण स्वीकृति के अधिकार जो राज्य शासन में निहित हैं, को छ.ग. नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 426 बी के प्रावधान अनुसार संबंधित जिले के कलेक्टर को प्रत्यायोजित करने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया।
नगर पालिका और नगर पंचायत के अचल संपत्तियों के अंतरण स्वीकृति के अधिकार जो राज्य शासन में निहित हैं, को छ.ग. नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 345 के प्रावधान अनुसार संबंधित जिले के कलेक्टर को प्रत्यायोजित करने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। नगर पालिक निगम रायपुर की स्वामित्व के ग्राम डुमरतराई स्थित भूखण्ड का विक्रय फ्री-होल्ड के रूप में करने हेतु क्रियान्वयन की शक्तियां कलेक्टर रायपुर को प्रत्यायोजित करने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। नगरीय निकायों के स्वयं के आधिपत्य या स्वामित्व के लीज होल्ड पर आबंटित आवासीय या व्यवसायिक भवनों, फ्लैट्स, भू-खण्डों, परिसर और दुकानों का संबंधित नगरीय निकाय को राजस्व विभाग से विधिवत भू-स्वामित्व प्राप्त होने पर शर्तो के अधीन फ्री-होल्ड के रूप में संपरिवर्तन किया जाने का अनुमोदन किया गया।
आदिवासियों की स्वयं की भूमि में वृक्ष कटाई की प्रक्रिया को सरलीकृत करने हेतु छत्तीसगढ़ आदिम जनजातियों का संरक्षण (वृक्षों में हित) संशोधन विधेयक-2022 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता (संशोधन) विधेयक-2022 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। मिट्टी की उर्वरा शक्ति के पुनर्जीवन हेतु रासायनिक खादों एवं कीटनाशकों के बदले वर्मी कम्पोस्ट खाद के उपयोग के साथ गौ-मूत्र एवं अन्य जैविक पदार्थो के उपयोग को बड़े पैमाने पर बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस वर्ष अक्षय तृतीया 3 मई 2022 से प्रदेश में माटी पूजन महा अभियान का शुभारंभ करने का निर्णय लिया गया। माटी पूजन का कार्यक्रम क्षेत्र विशेष की परंपरा अनुसार पारंपरिक रूप से मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री जी की घोषणा के अनुक्रम में दुर्ग-भिलाई औद्योगिक क्षेत्र में सिटी बस प्रारंभ किए जाने एवं नवीन मार्गो के प्रकाशन के संबंध में परिवहन मंत्री को अधिकृत किया गया।
सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत अप्रैल 2022 से मार्च 2023 तक आवश्यक शक्कर वितरण हेतु सहकारी शक्कर कारखानों में शक्कर क्रय करने का निर्णय लिया गया। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के समकक्ष छत्तीसगढ़ खाद्य पोषण सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत जारी राशनकार्डो में अप्रैल 2022 से सितंबर 2022 तक अतिरिक्त खाद्यान्न एवं मासिक पात्रता का चावल नि:शुल्क वितरण करने का निर्णय लिया गया। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मण्डल अंतरण योजना नियम-2010 में संशोधन के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। छत्तीसगढ़ प्रदेश में विभिन्न विभागों निगम, मण्डल, कंपनी, बोर्ड के अधीन शासकीय भूमि पर निर्मित जर्जर शासकीय परिसर के व्यवस्थित विकास एवं सदुपयोग हेतु रिडेव्हलपमेंट कार्ययोजना का अनुमोदन किया गया।
नारायणपुर / शौर्यपथ /
आज मजदूर दिवस के अवसर पर जिला नारायणपुर में तैनात जिला पुलिस बल, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल और डीआरजी के जवानों ने बोरे बासी खाया। उल्लेखनीय है कि माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ शासन के आह्वान पर मजदूर दिवस के अवसर पर जवानों ने भी बोरे बासी खाया। बोरे बासी खाकर जवान आत्मविभोर हो गए और बोले धन्यवाद सीएम सर, आपने बचपन और घर की याद दिला दी।
जवानों ने कहा कि अब हम प्रयास करेंगे कि गर्मियों में अक्सर बोरे बासी खाएँ। डीआरजी टीम प्रभारी मुकेश्वर ध्रुव ने कहा कि गर्मी के दिनों में अगर किसी दिन रात चाँवल बच जाएगी तो वे जवानों के साथ सुबह बोरे बासी जरूर खाएँगे। जिला पुलिस बल, नारायणपुर के कुछ जवानों में अपने सोशल मीडिया अकॉउंट में बोरे बासी का फोटो भी शेयर किया है।
राजनांदगांव / शौर्यपथ /
गोल बाजार के हनफी मस्जिद में रोजा इफ्तियार के अवसर पर नगर की प्रथम नागरिक महापौर हेमा देशमुख उपस्थित हुई। रमजान महीने के इस पवित्र पर्व पर एकता प्रेम और भाईचारा के साथ 30 दिनों के इबादत संयम सादगी और कुरान की आयतों को पढ़ अपने जीवन को बेहतर करने और सभी तरह के गुनाहों से और अपनी आदतों पर नियंत्रण करने व अल्लाह को याद करने का पर्व है। इस पर्व में राजनांदगांव नगर निगम की महापौर हेमा देशमुख वह पूर्व महापौर सुदेश देशमुख हनफी मस्जिद गोल बाजार राजनांदगांव मे रमजान के पवित्र महीने में रोजा रखे रोजा दारो को फ्रुट-खजूर, पानी व नमकीन भेंट करके बधाई दी व पूर्व महापौर सुदेश देशमुख ने समस्त रोजेदारों के साथ बैठकर रोजा इफ्तार किया, व रमजान के पवित्र महीने की रमजान की बधाइयां दी। महापौर हेमा देशमुख ने रमजान रोजा और ईद के महत्व को बताते हुए कहा की रमजान में अल्लाह की खास रहमतें बरसती हैं. अगर मुस्लिम समुदाय का व्यक्ति रमजान के नियमों का पालन करता है तो अल्लाह उसके सभी गुनाह माफ कर देते है। साथ ही इस महीने में की गई इबादत और अच्छे काम का 70 गुना पुण्य अल्लाह देते हैं. कहा जाता है कि इस्लाम धर्म में हर बालिग पर रोजा फर्ज है।
रमजान का महीना मुसलमानों में बहुत ही पवित्र समझा जाता है। क्योंकि इस महीने में कुरान अवतरित होना शूरू हुआ मोहम्मद पैगंबर सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम पर इस पवित्र माह में 30 दिन के रोजे रखे जाते हैं। जो के मनुष्य के चारित्रिक विकास के लिए 30 दिन की आध्यात्मिक जीवन जीने की एक प्रकार से ट्रेनिंग भी है। इसमें झूठ बोलना, हर बुरे आदतों से दूर होना और सारी चीज मना रहती है ।इस महीने में अल्लाह की इबादत ज्यादा करना पड़ता है रातों को नमाज में खड़े रहकर कुरान को सुनना पड़ता है।जब उपवास में इंसान भूखा प्यासा रहता है, तो गरीबों की और भूखों की भूख प्यास का दर्द उसके अंदर में अहसास पैदा करता है। इस महीने में जकात (दान) देना भी अनिवार्य है। जकात तो 12 महीने में कभी भी दी जा सकती है, लेकिन इस महीने में ज्यादा पून्य मिलता है। अपनी कमाई का ढाई परसेंट दान स्वरूप भी दिए जाने के नियम भी है जिससे समाज के गरीब और पिछड़े हुए लोगों को मदद करने के लिए यह दान काम आ सके। यह हर मुसलमान अपनी खुशी से बड़े ही पुण्य का काम समझकर निकालता है। इस तरह से यह महीना मानव समाज के लिए बढ़ा ही हितकारी और अमन और शांति का पैगाम लेकर आता है।
उपरोक्त कार्यक्रम के अवसर पर महापौर हेमा सुदेश देशमुख का गोल बाजार मस्जिद के मुतवल्ली जावेद अंसारी साहब पूर्व सचिव रईस अहमद शकील ने स्वागत किया। उसी दौरान महापौर हेमा देशमुख ने रमजान पर्व पर सभी को बधाई प्रेषित की।उक्त अवसर पर पूर्व विधायक इमरान मेमन, फिरोज अंसारी मोहम्मद इब्राहिम (मुन्ना), सैयद निसार अली, इसाक , नासिर जिंदरान, पार्षद अमीन हुड्डा, पार्षद ऋषि शास्त्री और मुस्लिम समाज के लोग बड़ी संख्या मे उपस्थित थे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
