
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
मंत्री कवासी लखमा जी ने 2 दिवसीय दौरे में विभिन्न कार्यों को लेकर जानकारी ली और रुके या आधे कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए
दंतेवाड़ा/शौर्यपथ/
दंतेवाड़ा प्रभारी मंत्री एवं वाणिज्य कर आबकारी मंत्री कवासी लखमा को जिला मुख्यालय स्थल पहुंचने पर सर्किट हाउस स्थल पर गार्ड ऑफ आनर दिया गया। इस अवसर पर विधायक श्रीमती देवती महेंद्र कर्मा, बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री तुलिका कर्मा, जिला पंचायत सदस्य सुश्री सुलोचना कर्मा, कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अवधेश सिंह गौतम, वरिष्ठ नागरिक श्री विमल सुराना, सांसद प्रतिनिधी वीरेन्द्र गुप्ता, अन्य जनप्रतिनिधिगण, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, वनमंडलाधिकारी संदीप बलगा, जिला पंचायत सीईओ आकाश छिकारा, एसडीएम अबिनाश मिश्रा मौजूद रहे।
दन्तेवाड़ा की समीक्षा बैठक जल जीवन मिशन के कार्यो में तेजी लाई जाए।इससे शुरू कि गई,
जिसके साथ साथ जिले में सड़के पुल-पुलिया आदि के पुराने कार्यों को शीघ्र पूर्ण करें। जिले में आंगनबाड़ी भवनो के निर्माण कार्यों में उल्लेखनीय तेजी आई है। आने वाले दिनों में इसे शतप्रतिशत पूर्ण करें। उक्ताशय के उदगार प्रदेश के आबकारी वाणिज्यकर एवं उद्योग मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा ने विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान व्यक्त किए। जिला कार्यालय के सभा कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में श्री लखमा ने कहा कि जिले में आदिवासियों की धार्मिक एवं सांस्कृतिक आस्था के केन्द्र देवगुड़ी के जीर्णोद्धार एवं नवकरण में उल्लेखनीय कार्य हुआ है। दन्तेवाड़ा जिले से ही इसकी शुरूआत की गई थी। 111 देवगुडिय़ों का कार्य पूर्ण हो चुका है। मात्र 32 ही शेष है। इसी प्रकार जिले में लघु धान्य फसलों कोदो-कुटकी, रागी, कोसरा के उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। जिले में मिलेट मिशन में और तेजी लाई जाए। उन्होंने सौर उर्जा (क्रेडा) के कार्यों में और प्रयास किए जाने की आवश्यकता बताई। श्री लखमा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री की मंशानुरूप आदिवासी पिछड़ा वर्ग की उन्नति के लिए अधिक से अधिक प्रयास किए जाने चाहिए ताकि इन वर्गों के हाथों में भी नगदी का प्रवाह ज्यादा हो। जब इस वर्ग के हाथों में कैश फ्लो होगा तभी बाकी अन्य क्षेत्रों में भी प्रगति आएगी। मंत्री श्री लखमा ने अन्य राज्यों में कोरोना के बढ़ते आंकड़ों पर चिंताप्रगट करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग एहतियात बरते कोविड़ नियमों का पालन करवाएं एवं अभी से सावधानी बरतना प्रारंभ करें। इसके पूर्व मुख्यकार्यपालन अधिकारी श्री आकाश छिकारा ने पीपीटी प्रजेन्टेशन के माध्यम से जिले में चल रहीं विकास प्रगतिविधियों की जानकारी दी। नदी पार की पंचायतों में छिन्दनार पुल बनने के पश्चात किए गए कर्यों से अवगत कराया। बैठक में नरवा, गरवा, तेंदूपत्ता संग्रहण जिले में कुपोषण की स्थिति एवं स्वास्थ्य विभाग की गतिविधियों की बारी-बारी से समक्षा की गई। बैठक में अवगत कराया गया कि पूना माड़काल के तहत् जिले में बारसूर, कटेकल्याण, कारली में 750 परिवारों को रोजगार से जोड़ा गया है। 400 प्रशिक्षणरत हैं, 1000-1200 परिवार को रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। डेनेक्स एफपीओ के माध्यम से अन्य उत्पाद बनाये जा रहे है। ग्राम स्वरोजगार केंद्र के तहत लोगो को इच्छुक रोजगार मिला है। अब तक 413 लोगों को इसके तहत रोजगार प्रदान किया गया ही। पशु चिकित्सा विभाग द्वारा ग्रमीण जनों को मुर्गीपालन व्यवसाय से जोड़ा जा रहा है। कड़कनाथ के लिए 4500 बड्र्स का वितरण एवं प्रतिदिन 2500-3000 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिले में 280 आंगनबाड़ी के सुपोषण केंद्रों तक इन्हें पहुंचाया जा रहा है। श्री लखमा ने पशुपालन से सबंधित किये गए कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। श्री लखमा ने वनोपज संग्रहण कोदो, कुटकी, रागी के उत्पादन, तेंदूपत्ता संग्रहण, महुवा संग्रहण इत्यादि के बारे मे विस्तार से जानकारी ली। सुपोषण संग स्वरोजगार, आंगनबाड़ी की स्थिति के बारे, स्वीकृति एवं निर्माण कार्य के बारे में पूछा। श्री लखमा ने स्वीकृत आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यों को तेजी से पूर्ण करने को कहा। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों की जानकारी ली। सुपोषण केंद्रों में बच्चों को दिए जा रहे भोजन के बारे में विस्तृत जानकरी ली। जिले में 19 हाटबाजार संचालित है जिसमे से मुख्यमंत्री हाटबाजऱ क्लिनिक योजना अंतर्गत 1920 हाटबाजार में योजना का संचालन कर लगभग 92835 लोगो को योजना से लाभान्वित किया गया। सुगम स्वास्थ्य दंतेवाड़ा के तहत स्थानीय लोगों के निजी वाहन का पंजीयन कर 86000 का अब तक भुगतान किया जा चुका है। श्री लखमा ने कोरोना संक्रमण की आगामी स्थिति को देखते हुए किये गए तैयारियों के बारे में जानकारी ली व सारी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिले में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रमीण योजना अंतर्गत 1681137 लक्ष्य के विरुद्ध 2526840 लोगो को एफआरए अंतर्गत 100 दिवस रोजगार, दिया गया है। वित्तिय वर्ष 2019-20 एवं 2020-21 के स्वीकृत नरवा कार्यों की जानकारी ली। नरवा घरवा धुरवा बाड़ी अंतर्गत पूर्ण, प्रगति रत एवं अप्रारम्भ गौठान के बारे में जानकारी ली। जिले के 143 ग्राम पंचायतों में बनाये जा रहे देवगुड़ी के सबंध में जानकारी ली। वन अधिकार पत्र की जानकारी लेते हुए श्री लखमा ने नगरीय क्षेत्र में भी नियमानुसार पात्र हितग्राहियों को अधिकार पत्र देने को कहा। शिक्षा विभाग द्वारा स्वामी आत्मानन्द स्कूल की स्थिति, सरस्वती सायकल योजना अंतर्गत किये गए वितरण के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने शिफ्टेड आश्रमों एवं निर्माणाधीन भवनों के वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी ली। बैठक में खाद्य विभाग द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली, खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2012 अंतर्गत जारी राशनकार्ड, हितग्राहियों को दी जा रही विभिन्न खाद्य पदार्थ जैसे चना, गुड़ इत्यादि की जानकारी दी गई।
केशकाल / शौर्यपथ /
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेसी कमेटी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. चौलेश्वर चंद्राकर गुरुवार को केशकाल विधायक संतराम नेताम के निवास पहुंचे थे। जहां विधायक सन्तराम नेताम ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। ततपश्चात उन्होंने केशकाल ब्लॉक में निवासरत पिछड़ा वर्ग समाज के लोगों से मुलाकात कर आगामी दिनों में होने वाली जिला एवं ब्लॉक कार्यकारिणी के गठन के सम्बंध में चर्चा किया। साथ ही उन्होंने कांग्रेस संगठन को मजबूत करने प्रकोष्ठ के माध्यम से कांग्रेस पार्टी की नीतियों के अनुरुप कार्य करने वालो को जोड़कर संगठन की सुदृढ़ता की दिशा में काम करने जिले के सभी ब्लाकों में संगठन का विस्तार और पार्टी की नीतियों के अनुसार सक्रिय लोगों को जोड़कर पिछड़ा वर्ग के हितों के लिए कार्य करने आह्वान किया। मीडिया से बातचीत के दौरान डॉ. चौलेश्वर चंद्राकर ने कहा कि बस्तर संभाग के प्रत्येक जिले में ब्लॉक स्तर पर पिछड़ा वर्ग की कार्यकारिणी का गठन करने के उद्देश्य से मैं बस्तर संभाग के दौरे पर आया हूं। आने वाले दिनों में कोंडागांव जिले में एक महत्वपूर्ण बैठक रखी जाएगी, जिसमे सभी ब्लॉक के अध्यक्ष पद हेतु नियुक्ति की जाएगी। ताकि भूपेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को ओबीसी समाज द्वारा संगठनात्मक रूप से जन जन तक पहुंचाया जाए। आज विधायक संतराम नेताम जी की मौजूदगी में ओबीसी कांग्रेस की बैठक हुई है जिसमें समस्त विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा कर आगामी समय हेतु आवश्यक रणनीति बनाई गई है। हमारा प्रयास है कि प्रत्येक जिले एवं ब्लॉक में पिछड़ा वर्ग कार्यकारिणी का गठन कर एक टीम तैयार करें ताकि आने वाले दिनों में पिछड़ा वर्ग समाज का उत्थान और चौमुखी विकास किया जाए।
विधायक संतराम नेताम ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार गरीबों एवं पिछड़ों की सरकार है। हम सब ऐसे व्यक्ति के नेतृत्व में प्रदेश में काम कर रहे हैं जो पिछड़े वर्ग से आते हैं। पिछले 15 वर्षों के भाजपा शासन ने पिछड़ा वर्ग समाज के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार किया गया था जिससे लोग त्रस्त थे, लेकिन भूपेश बघेल के मजबूत नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के किसान, मजदूर सभी वर्ग खुशहाल है। केशकाल ब्लॉक में ओबीसी कांग्रेस की टीम के गठन होने से निश्चित रूप से समाज को इसका लाभ मिलेगा। इस दौरान पीसीसी सचिव सगीर अहमद कुरैशी, जनपद उपाध्यक्ष गिरधारीलाल सिन्हा, सालिगराम जायसवाल, विजय लांगड़े, शंकर शार्दूल, पार्षद पंकज नाग, श्रीपाल कटारिया, राकेश ध्रुव, कौनेन कुरैशी एवं बड़ी संख्या में ओबोसी समाज के लोग मौजूद रहे।
राजनांदगांव/शौर्यपथ /
माननीय अपर सत्र न्यायाधीश, फास्ट ट्रैक कोर्ट, राजनांदगांव के पीठासीन न्यायाधीश अभिषेक शर्मा के न्यायालय द्वारा बलात्कार के एक मामले में पुरी सुनवाई बाद आज 27 अप्रैल 2022 को फैसला सुनाते हुए आरोपी बिसन लाल सलामें के खिलाफ जुर्म साबित साबित पाये जाने पर भारतीय दंड संहिता की धारा 450 के अपराध के आरोप में 10 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 5000 के अर्थदंड, अर्थदंड की राशि अदा न किये जाने की स्थिति में छ: माह का अतिरिक्त सश्रम कारावास एवं भारतीय दण्ड संहिता की धारा 376-ठ के अपराध के आरोप में आजीवन कारावास (जिसका तात्पर्य उसके शेष प्राकृत जीवनकाल के लिए कारावास होगा) एवं 5000 के अर्थदंड ए अर्थदंड की राशि अदा न किये जाने की स्थिति में छ: माह का अतिरिक्त सश्रम कारावास की सजा से दंडित किये जाने का दंडादेश पारित किया गया।
मामले में छत्तीसगढ़ राज्य की ओर से अतिरिक्त लोक अभियोजक, फास्ट ट्रेक कोर्ट, आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव ने पैरवी की। मामला यह है कि विगत् ढाई वर्ष पूर्व आरोपी बिसन लाल सलामें पिता स्व. बुल्लू राम सलामें उम्र 56 वर्ष द्वारा थाना मोहला क्षेत्रान्तर्गत एक 25 वर्षीय अपंग युवती, जो शारीरिक रूप से बोलने-सुनने में असमर्थ है, को घर में अकेली पाकर जबरदस्ती घर में घुसकर उसके साथ बलात्कार किया। इसी समय पीडि़ता की माता खेत से काम कर वापस लौटी थी, जिसने घटना देखी घटना के कुछ दिवस बाद पीडि़ता की मृत्यु हो गई। पीडि़ता की माता की रिपोर्ट पर थाना मोहला द्वारा भारतीय दंड विधान की धरा 450, 376 (ठ)भादंवि के अंतर्गत एफआईआर दर्ज कर मामला जांच में लिया गया था। दौरान जांच के आरोपी बिसन लाल सलामें को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था तथा संपूर्ण विवेचना उपरान्त अभियोग पत्र विचारण हेतु न्यायालय के समक्ष पेश किया गया था।
मुंगेली/शौर्यपथ /
जिले में लर्निंग लायसेेंस बनाने हेतु 12 परिवहन सुविधा केन्द्र खोले जाएंगे। इस हेतु 20 मई 2022 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक आवेदक विहित आवेदन शुल्क दो सौ रूपए सहित आवेदन पत्र जिला परिवहन कार्यालय मुंगेली में प्रस्तुत कर सकते हैं। जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि परिवहन सुविधा केन्द्र भारत सरकार के राजपत्र क्रमांक 240(अ) 31 मार्च 2021 के अनुसार लर्निंग लायसेंस बनाने हेतु परिवहन सुविधा केन्द्र को अधीकृत किया गया है। परिवहन सुविधा केन्द्र के संचालन के लिए प्राधिकार पत्र अभिप्राप्त करने हेतु कोई व्यक्ति संगठन, संघ, पंजीकृत स्व सहायता समूह/सहकारी समिति या कोई भी विधिक इकाई पात्र होंगे। इसी तरह इच्छुक आवेदक के पास कम से कम 100 वर्गफुट का स्वयं का भवन अथवा किराया अनुबंध भवन उपलब्ध होना आवश्यक है। लर्निंग लायसेंस हेतु पृथक से विभाजित कक्ष होना आवश्यक है तथा लर्निंग लायसेंस टेस्ट को देते समय आवेदक के अलावा किसी अन्य की उपस्थिति नहीं हो यह सुनिश्चित किया जाना होगा।
सुविधा केन्द्र संचालन हेतु आवश्यकतानुसार जीएसटी प्रमाण पत्र अथवा नगरीय निकाय द्वारा गुमाश्ता प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। आवेदकों हेतु मूलभूत व्यवस्था सहित प्रतिक्षालय एवं कार्य हेतु पृथक से तकनीकी सुविधा युक्त कक्ष हो। आने वाले आवेदकों हेतु पार्किंग के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध हो। कार्यस्थल में पर्याप्त मात्रा में कम्प्यूटर, कैमरा, बॉयोमैट्रिक डिवाइसेस, सिग्नेचर पैड, इंटरनेट कनेक्टिविटी एवं समय-समय पर आवश्यकतानुसार अन्य तकनीकी उपकरणों की उपलब्धता हो। प्रतिक्षालय एवं कार्यस्थल में सी.सी.टी.व्ही. कैमरा लगा हो। नियुक्ति हेतु आवेदक को उच्चतर माध्यमिक परीक्षा उत्तीर्ण तथा न्यूनतम कम्प्यूटर शैक्षणिक अर्हता डीसीए या पीजीडीसीए अथवा समकक्ष योग्यता होना चाहिए। आवेदक से 01 लाख रूपए की बैंक गारण्टी की राशि ली जाएगी तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (गरीबी रेखा) दिव्यांग एवं थर्ड जेण्डर के लिए बैंक गारण्टी हेतु 25 हजार रूपए की राशि ली जाएगी, जिस हेतु सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य है। साथ ही महिलाओं के लिए भी बैंक गारण्टी हेतु 25 हजार रूपए की राशि ली जाएगी। किसी भी शास्ति की दशा में संचालक द्वारा जमा किए गए बैंक गारण्टी से स्वत: ही शास्ति की राशि वसूल कर ली जाएगी। कोई भी व्यक्ति नियुक्ति के लिए अर्ह नहीं होगा, यदि वह अच्छे सदाचारिक चरित्र का न हो जिसके लिए जिले के पुलिस अधीक्षक से जारी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
मुंगेली /शौर्यपथ /
कलेक्टर अजीत वसंत का आवासीय आयुक्त छत्तीसगढ़ भवन, नई दिल्ली के पद पर स्थानांतरित होने पर जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में आयोजित गरिमामय विदाई सह सम्मान समारोह में जिला कलेक्टोरेट मुंगेली सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों ने वसंत को भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर श्री वसंत को अधिकारियों, कर्मचारियों ने स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके दीर्घायु और सुखमय एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई। उल्लेखनीय है कि श्री वसंत 2013 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वसंत ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में मुंगेली जिले में सभी अधिकारियों, कर्मचारियों का अच्छा सहयोग मिला है।
सभी ने टीम भावना के साथ काम करके राज्य शासन की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन किया है, इसके लिए उन्होंने अधिकारयों, कर्मचारियों को अपनी शुभकामनाएं दी। इसके पूर्व विदाई सह सम्मान समारोह को नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह ने भी सम्बोधित किया और वसंत की कार्यशैली एवं सरल व्यक्तित्व की प्रशंसा की। इसी तरह अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी तीर्थराज अग्रवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डी. एस. राजपूत, संयुक्त कलेक्टर नम्रता आनंद डोंगरे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी नवीन भगत सहित सभी अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व और विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों ने वसंत की प्रशासनिक क्षमता, संवेदनशीलता, ईमानदारी, दृढ़ता और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता की प्रशंसा की और उन्होंने उनके कार्यकाल को जिले के लिए यादगार बताया है। आभार प्रदर्शन संयुक्त कलेक्टर नम्रता आनंद डोंगरे ने किया। कार्यक्रम का संचालन जिला कलेक्टोरेट के अधीक्षक अशोक सोनी ने किया। इस अवसर पर जिला कलेक्टोरेट सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
राजनांदगांव/शौर्यपथ /
राज्यपाल अनुसुईया उइके आज इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के 16वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुई। राज्यपाल सह अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर तथा राजकुमारी इंदिरा के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर दीक्षांत समारोह का शुभारंभ किया गया। दीप प्रज्ज्वलन उपरांत विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने कुलगीत की मनमोहक प्रस्तुति दी। तत्पश्चात राज्यपाल सुश्री उइके ने प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना पद्मभूषण उमा शर्मा, पाश्र्व गायिका पद्मश्री कविता कृष्णमूर्ति, प्रोफेसर पंडित विद्याधर व्यास, प्रसिद्ध नाट्यकर्मी व राष्ट्र नाट्य विद्यालय के पूर्व निदेशक प्रोफेसर देवेंद्रराज अंकुर तथा छत्तीसगढ़ के लोक गायक दिलीप षडंगी को डी. लिट् की मानद उपाधि प्रदान की। साथ ही राज्यपाल सुश्री उइके ने विद्यर्थियों को स्वर्ण पदक, स्नातक-स्नातकोत्तर की उपाधि और शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि भी प्रदान की। इस मौके पर उन्होंने विद्यार्थियों व शोधार्थियों को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी।
राज्यपाल सुश्री उइके ने दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि जिनका नाम सुना था, जिनके गाने सुने थेए आज उन्हें सम्मानित करके गौरवान्वित महसूस कर रही हूँ। कला की लगभग सभी विधाओं के पारंगत कलाकार मंचासीन है, ऐसा विलक्षण अवसर विरले ही संभव होते हैं। उन्होंने सभी कला प्रेमियों से कहा कि कलाकार की नैतिक जिम्मेदारी भी है कि वह कला के द्वारा शिक्षा भी दें। लेकिन समझने की आवश्यकता है कि कला का ज्ञान हमें केवल पुस्तकों से नहीं मिलता है। प्रत्येक कलाकार को इसके लिए साधना करनी होती है। भारतीय कला-चिंतन में भी कला को एक साधना माना गया है। किसी भी प्रकार के बंधन से मुक्त कलाकार, प्रेम और सद्भाव का संदेश देता है। राज्यपाल सुश्री उइके ने विद्यार्थियों व शोधार्थियों से कहा कि यदि आप दृढ़ संकल्पित हो जाएं तो आप भी डी. लिट् जैसी प्रतिष्ठित उपाधि प्राप्त कर सकते हैं।
राज्यपाल सुश्री उइके ने कहा कि प्रदेश के सांस्कृतिक विकास में इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ का बड़ा महत्वपूर्ण योगदान रहा है। राजा वीरेन्द्र बहादुर सिंह एवं रानी पद्मावती देवी ने यह अमूल्य भेंट भारतीय संस्कृति को समर्पित की है। यह विश्वविद्यालय भारतीय संस्कृति का प्रतीक है।
मुझे पूर्ण विश्वास है आप सभी इस सांस्कृतिक विरासत व परंपरा को सहेजेंगे। उन्होंने कहा कि दीक्षांत का मतलब सिर्फ विधिवत शिक्षा.सत्र की समाप्ति से है। अब आप जीवन के नए चरण में प्रवेश करेंगे। मैं चाहूंगी कि आपने यहाँ जो सीखा है, जो ज्ञान अर्जन किया है, जिस कला की साधना की है, उसका आगे जीवन में सदुपयोग करें। आप लोगों ने यहां जो शिक्षा प्राप्त की है, वह आपके भावी जीवन में काम आने वाली है। भारतीय संस्कृति जितनी पुरानी है, उतनी ही प्रचीन उसकी कलाएं भी हैं। साहित्य, कला, संगीत एवं नृत्य आदि संस्कृति के अंग है और इन्हीं के द्वारा देश की संस्कृति समृद्ध बनती है। लोक जीवन और लोक कलाओं से निरंतर संवाद के बिना किसी कला का समुचित विकास संभव नहीं है। जब भी यह संवाद किसी कारण से अवरुद्ध होता है तो इन कलाओं का विकास रूक जाता है। आप सभी जिस भी क्षेत्र में कार्य करें पूरी लगन और मेहनत से करें, आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आप भारतीय संस्कृति के संवाहक हैं। ये गर्व की बात है और इसी गर्व और आत्मविश्वास से बाहर की दुनिया में कदम रखें। संगीत की दुनिया में सकारात्मक बदलाव लायें और अपनी समृद्धशाली संस्कृति को संरक्षित करें और आगे बढ़ायें।
उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने सभी उपाधि प्राप्त विद्यार्थियों बधाई दी। संगीत व कला के अध्ययन के लिए खैरागढ़ विश्व विद्यालय का विशिष्ट स्थान है। संगीत विश्व विद्यालय अपने प्रसिद्धि के अनुरूप अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहा है, जो प्रशंसनीय है। उन्होंने दीक्षांत समारोह के सफल आयोजन के लिए विश्व विद्यालय प्रबंधन को भी धन्यवाद दिया। सांसद संतोष पांडेय ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इंदिरा कला संगीत विश्व विद्यालय की कुलपति श्रीमती मोक्षदा चंद्राकर ने स्वागत उद्बोधन के माध्यम से विश्व विद्यालय की गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी दी। इस अवसर पर सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया।
इस अवसर पर संभागायुक्त महादेव कांवरे, कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा, पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह, हेमचंद यादव विश्व विद्यालय के कुलपति श्रीमती अरूणा पल्टा, बिलासपुर विश्व विद्यालय के कुलपति डॉ. एडीएन वाजपेयी, खैरागढ़ विश्व विद्यालय के रजिस्ट्रार आईडी तिवारी साहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के रेस में तुकाराम चंद्रवंशी ने बनाई अपनी जगह
युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के दौड़ में जिले के एक मात्र युवा नेता तुकाराम चंद्रवंशी को मिला स्थान
कवर्धा /शौर्यपथ/
प्रदेश में संगठन चुनाव का बिगुल बज चुका है बता दे वर्ष 2016 में खरसिया विधायक उमेश पटेल प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे उन्होंने अपना 3 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण किया फिर तत्कालीन कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष पुर्णचंद्र कोको पाढ़ी पूर्ण रूप से प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली उसके बाद पुर्णचंद्र कोको पाढ़ी में भी अपना 3 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण कर लिए है और हाई कमान ने अब संगठन चुनाव कराने की अधिकारी घोषणा के साथ समय सीमा तय कर दिया 20 अप्रैल से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुका है जो 28 तारीख तक नामांकन की प्रक्रिया पूर्ण किया जाएगा 12 मई से 12 जून तक सदस्यता और वोटिंग प्रक्रिया पूर्ण होगा ।
युवा कांग्रेस चुनाव के इतिहास में पहली बार कबीरधाम जिले से तुकाराम चंद्रवंशी पहले युवा नेता है जिन्होंने अपना नाम प्रदेश अध्यक्ष की सूची में जगह बनाया है । यूं तो तुकाराम राम छात्र राजनीति से अपने राजनीतिक जीवन का शुरुवात किया तब राज्य में ड्ढद्भश्च की सरकार थी विपक्ष में होने के बावजूद भी तुकाराम बेहद सक्रिय रहे और लगातार सरकार की नाकामी व गलत नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करते है । तुकाराम चंद्रवंशी ने बताया ठ्ठह्यह्वद्ब की छात्र राजनीति के बाद वो दूसरा युवा कांग्रेस चुनाव लड़कर जिला महासचिव निर्वाचित हुए थे फिर तीसरे चुनाव में वो विधानसभा उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए थे लेकिन पार्टी के प्रति निष्ठा और संघर्ष को शीर्ष नेतृत्व ने देखा और फिर पदोन्नत करते हुए प्रदेश सहसचिव बनाया था ।
चंद्रवंशी ने बताया प्रदेश सहसचिव रहते उन्होंने पूरे प्रदेश का दौरा किया साथ ही प्रदेश से जो जिम्मेदारी मिली उसका निष्ठा पूर्वक निर्वहन किया था फिर जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़कर सदस्य निर्वाचित हुए ।इन्ही सब को देखते हुए उत्कृष्ट पदाधिकारी के रूप में चयन हुआ और प्रदेश अध्यक्ष के लिए पूरे छत्तीसगढ़ से 22 लोगो का नाम हाई परफॉर्मर के रूप में दिल्ली भेजा गया था जहां 21 अप्रैल को इंटरव्यू हुआ जिसमें वो प्रदेश अध्यक्ष के लिए चयनित हुए । तुकाराम चंद्रवंशी ने शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार जताते हुए कहा वो कबीरधाम जिले के छोटे एक साधारण गांव के व्यक्ति का चयन प्रदेश अध्यक्ष के लिये हुआ यह पूरा जिले के लिए गौरव की बात है ।जिले वासियों में तुकाराम चंद्रवंशी का नाम होना हर्ष का माहौल है ।
रायपुर/शौर्यपथ /
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का राज्यों से पेट्रोल-डीजल कम करने की अपील उनका अपनी जिम्मेदारी से भागने की कवायद है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि महंगाई पर प्रधानमंत्री अपनी नाकामी का ठीकरा राज्यों पर फोडऩा चाह रहे। देश की जनता पेट्रोल-डीजल के साथ रसोई गैस, खाद्य तेल, कपड़ा, साबुन, दवाई सभी प्रकार की आवश्यक वस्तुओं की महंगाई से परेशान है। इन सब वस्तुओं पर जीएसटी मोदी सरकार ने बढ़ाया है। प्रधानमंत्री राज्यों से वैट कम करने की बात कर महंगाई पर से ध्यान भटकाना चाह रहे। केंद्र सरकार की मुनाफाखोरी नीति के कारण डीजल-पेट्रोल के दाम बेतहाशा बढ़े है। राज्यों से अपील करने के बजाय कांग्रेस पार्टी केंद्र से भी मांग करती है कि वह पेट्रोल-डीजल में बढ़ाये गये एक्साइज ड्यूटी को पूरा हटाये तथा आवश्यक वस्तुओं पर से जीएसटी कम करें ताकि राज्य की जनता का पेट्रोल और डीजल के दाम में और राहत मिल सके। केंद्र ने कोरोना काल में डीजल-पेट्रोल के दामों में दस गुना तक बताया था। डीजल-पेट्रोल पर लगने वाले एक्साईज को मोदी सरकार पहले के यूपीए सरकार के समान वसूलना शुरू कर दे तो सारी समस्याओं का समाधान खुद हो जाएगा।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने कोरोना काल में पेट्रोल पर लगने वाले एक्साइज टैक्स को तीन गुना बढ़ाया था तथा डीजल पर लगने वाले एक्साइज टैक्स को दस गुना बढ़ाया था। मनमोहन सरकार के दौरान पेट्रोल पर 9.18 पैसे तथा डीजल पर लगभग 3.33 पैसे एक्साइज लगता था जिसे मोदी सरकार ने बढ़ा कर 32.90 रू. तथा 31.80 रुपये. कर दिया था। 5 व 10 रुपये की मामूली कटौती करने के बाद भी आज मोदी सरकार पेट्रोल पर 27.90 रु और डीजल पर 21.80 रू. एक्साइज वसूलती है। जितना कम किया उससे अधिक तो 10 दिन में मोदी सरकार ने डीजल-पेट्रोल का दाम बढ़ा दिया।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री गैर भाजपा शासित राज्यों झारखंड, आंध्र, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, तेलंगाना से वैट कम करने की अपील तो कर रहे लेकिन भाजपा शासित जो राज्य बेतहाशा वैट वसूल रहे उस पर वे क्यों मौन है? केंद्र सरकार के एक्साइज ड्यूटी पर कुछ क्यों नहीं कहते? भूपेश बघेल और कांग्रेस सरकार ने नवंबर 2021 में ही पेट्रोल पर 1 रू. और डीजल पर 2 रू. की कटौती कर राज्य की जनता को महंगाई से बड़ी राहत दी है। कांग्रेस सरकार ने इस कटौती को 1 अप्रैल 2022 से 31 मार्च 2023 तक के लिये पहले ही बढ़ा दिया है। छत्तीसगढ़ सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले वैट में कटौती करके यह बता दिया था कि कांग्रेस सरकार की प्राथमिकता में जनता को राहत पहुंचाना है। छत्तीसगढ में कांग्रेस सरकार बनने के बाद पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले वैट में कांग्रेस सरकार ने 1 भी पैसे की बढ़ोतरी नहीं किया था, उसके बावजूद भूपेश सरकार ने जनता को महंगाई से राहत पहुंचाने के लिये वैट में कटौती किया था। वैट कम करने वाले राज्यों में छत्तीसगढ़ का नाम नहीं लेकर प्रधानमंत्री ने स्वीकारा छत्तीसगढ़ में वैट कम है।
भिलाई नगर/ शौर्यपथ /
नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त प्रकाश सर्वे ने निगम के अधिकारियों के साथ दीनदयाल आवास योजना जुनवानी के रहवासी कॉलोनी का आकस्मिक निरीक्षण किया। कॉलोनी वासी इस दौरान मौजूद थे। कॉलोनी को निगम को हैंडओवर करने के बाद आयुक्त का यह पहला दौरा था। रहवासियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा निर्मित दीनदयाल आवास योजना अंतर्गत दीनदयाल कॉलोनी में काफी परिवार निवासरत है, उन्होंने अपनी मूलभूत समस्याओं से अवगत कराया। बता दें कि महापौर नीरज पाल मूलभूत सुविधाओं को लेकर बेहद गंभीर है। निगम आयुक्त ने कॉलोनी वासियों से पूरे कॉलोनी का निरीक्षण करते हुए पूर्व से संचालित सफाई एवं पेयजल, नाली निकासी के बारे में जानकारी ली।
उच्चस्तरीय पानी टंकी से पाइप लाइन विस्तारीकरण एवं घरों में पानी पहुंचने के बारे में अवगत हुए। मोहल्ले वासियों ने सफाई की ओर आयुक्त महोदय को अपनी ओर ध्यान आकर्षित कराया। तत्काल निगमायुक्त ने स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा को गैंग लगाकर सफाई करवाने के निर्देश मौके पर दिए। टैक्स कलेक्शन के लिए विभागीय कैंप लगाने के निर्देश संपत्तिकर विभाग के कर्मचारी बी. एल. असाटी को दिए गए हैं ताकि अप्रैल एवं मई माह में 6.25त्न का छूट का फायदा कॉलोनी वासियों को मिल सके और निगम के राजस्व में बढ़ोतरी हो तथा कॉलोनी की मूलभूत समस्याओं का समाधान भी किया जा सके। रहवासियों से चर्चा अनुसार टैक्स के लिए कैंप 5 मई से दीनदयाल कॉलोनी में आयोजित किया जाएगा।
निगमायुक्त के निरीक्षण के दौरान छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अधिकारी श्री वर्मा, नगर निगम भिलाई से भवन अनुज्ञा अधिकारी हिमांशु देशमुख, कार्यपालन अभियंता संजय शर्मा, प्रभारी सहायक अभियंता आलोक पसीने, उप अभियंता श्वेता वर्मा, जोन स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना, स्थानीय पार्षद मुकेश अग्रवाल एवं कॉलोनी वासी सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने नगर पालिक निगम भिलाई को 32.45 एकड़ औद्योगिक क्षेत्र भिलाई, विश्व बैंक कॉलोनी कुरूद, कैलाश नगर कुरूद, दीनदयाल आवास योजना जुनवानी, दीनदयाल आवास योजना खमरिया तथा सामान्य आवास योजना कोहका भिलाई को नगर पालिक निगम को हस्तांतरण किया है जिसमें दीनदयाल कॉलोनी जुनवानी के घरों की संख्या 636 है, इन घरों में परिवार निवासरत है, इनकी समस्याओं को समझने के लिए निगमायुक्त कॉलोनी में पहुंचे थे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
