
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग / शौर्यपथ /
इनरव्हील क्लब दुर्ग द्वारा सुपेला भिलाई में तृतीय लिंग समुदाय को एक सुव्यवस्थित दुकान की व्यवस्था कराई गई ताकि तृतीय लिंग समुदाय के लोग रोजगार के लिए इधर उधर ना भटके और यहां दुर्ग जिले में पहला चाय कॉफी की दुकान होगी जो तृतीय लिंग समुदाय द्वारा संचालन किया जाएगा तृतीय लिंग समुदाय प्रमुख कंचन सेंद्रे ने इनरव्हील क्लब के सदस्यों का दिल से धन्यवाद ज्ञापित किया और उन्होंने कहा कि यह समुदाय लगातार रोजगार के लिए जूस रहा है एवं सरकार और कई ऐसे सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहा था लेकिन इनरव्हील क्लब के अथक प्रयासों से यह समुदाय के लिए खुद का एक दुकान होने से कुछ लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा कंचन सेंद्रे ने सभी से अपील किया की सुपेला मुक बधिर स्कूल के बगल मैं स्थित उड़ान चाय कॉफी सेंटर में आकर इन सभी सदस्यों का मनोबल बढ़ाएं ताकि यह समुदाय भी समाज की मुख्यधारा से जोड़कर सभी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल सके एवं इस समुदाय की आर्थिक स्थिति सुधर सके
कोंडागांव /शौर्यपथ/
आजादी के 75 साल का महोत्सव देश मन रहा है किन्तु इन 75 साल की आज़ादी के बाद भी इंसानों की सबसे बड़ी जरुरत जल को भी कोई भी सरकार द्वारा आम जन तक उपलब्ध नहीं करा पाना समाज के लिए चिंतनीय है वही .सरकारों द्वारा पैय जल जैसी मुलभुत सुविधा के लिए मुफ्त जल की व्यवस्था तो नहीं कर पाई किन्तु शुल्क लेकर शीतल जल के लिए जगह जगह पनघर जरुर खोल दिया है किन्तु शायद ही कोई ऐसा पनघर होगा जहाँ निर्बाध जल उपलब्ध होता होगा कभी बिजली की समस्या , कभी मेंटेनेंस की समस्या , कभी सञ्चालन की समस्या जैसी कई तरह कि समस्या से दो चार होता पनघर नजर आ ही जाता है .
जहां एक तरफ शासन लाखों रुपए खर्च कर लोगो को नए नए योजनाएं दे रहा है और लगातार लोंगो के सुविधाओं के लिए निरंतर कोशिश कर रहा मगर बात अगर कोंडागांव जिले की करे तो प्रशासन द्वारा लगाया गया वाटर एटीएम मशीन महीनों से खराब पड़ा है जिसकी सूद लेने वाला कोई नही जिसकी हालत अब जर्जर होती नजर आ रही लाखों रुपये खर्च कर कोंडागांव जिले मुख्यालय के बस स्टैंड में इसे लगाया गया जिससे आने जाने वाले यात्रियों राहगीरों को एक रुपये में शीतल पेय जल एक लीटर जल मिले मगर नगर पालिका की सुस्ती के चलते आज तक यह मशीन बस शो पीस बन कर रह गया है । जिसकी वजह से यात्रियों व नगर वाशियों को दुकानों से बोतलों का पानी खरीद कर पीना पड़ रहा। जिसका फ़ायदा सीधा व्यपारियो को रहा हैं
नगर के जनप्रतिनिधियों की नही खुली आँखे
आप को बतादे की ग्रीष्मऋतु के आते ही लोग अपना कूलर फ्रिज की मरम्मत करवा देते है जिससे उन्हें गर्मी के दिनों में राहत पहुचे ओर दिन शीतल हवा व शीतल पेय जल से गुजरे मगर हम अगर बात जिले मुख्यालय की करे तो अब तक नगर पालिका परिषद , पार्षद व किसी बड़े प्रतिनिधियों द्वारा अब तक गर्मी को देखते हुए एक प्याऊ घर की व्यवस्था नही की गई है जिससे नगर में बाहर से आने जाने वाले राहगीरों को शुद्ध शीतल पेय जल उपलब्ध हो ।जिसकी वजह से राहगीरों को बोतलों का पानी खरीद कर पीना पड़ रहा है।
बढ़ती गर्मी को देख लगाया वाटर कूलर किया जन सेवा
कहते है कि जब किसी की नजर नही पड़ती तब कुछ हाथ सेवा के लिए बढ़ ही जाते है उसी प्रकार बढ़ती गर्मी को देखते हुए सोनी परिवार का हाथ आगे बड़ा और लगा दिया वाटर कूलर दअरसल कोरोना काल मे स्वर्गीय रावल चंद सोनी जी का कोरोना की वजह से निधन हो गई जिसकी याद में सोनी देवाल परिवार के द्वारा कोंडागांव नगर के जय स्तंभ चौक में लोगों को शीतल पेय जल उपलब्ध करवाने किये लिए वाटर कूलर सार्वजनिक प्याऊ लगावा दिया । ओर एक मिशाल कायम किया जिसकी वजह से आज नगर वाशियों को शीतल पेय जल उपलब्ध हो रहा ।
क्या कहा नगरपालिका अधिकारी ने...
नगर वाशियों को नही मिल पा रहे शीतल पेय जल के लिए जब नगर पालिका परिषद के मुख्य अधिकारी विजय पांडे से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि जल्द हम शीतल पेय जल की व्यवस्था करवाएंगे साथ ही हमने वाटर एटीएम मशीन लगाने वाली कंपनी से बात किया है जल्द सुधरवा दिया जायेगा।
- दुर्ग / शौर्यपथ /
कलेक्टर ने आज बैठक में पिछले एक महीने में जनदर्शन में आये सभी आवेदनों की समीक्षा की। उन्होंने हर आवेदन की समीक्षा की और इस पर किये गये निराकरण अथवा निराकरण के लिए की जा रही कार्रवाई की जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि शासन द्वारा आम नागरिकों को अपनी समस्याएं रखने का अच्छा माध्यम जनदर्शन के रूप में प्राप्त होता है। लोगों की समस्याओं का प्रभावी निराकरण हो रहा है इससे जनआकांक्षाएं बढ़ी हैं। बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हो रहे हैं। अधिकारी आवेदनों पर तेजी से और गुणवत्तायुक्त कार्रवाई करें। जिन आवेदनों को तुरंत निपटाया जाना संभव है उसको उसी दिन हल करें। जिनमें मौके पर जाकर परीक्षण करने की जरूरत है उन्हें एक सप्ताह के भीतर निपटायें। कुछ ऐसे आवेदन भी होंगे जिनका निराकरण प्रशासनिक स्तर पर संभव नहीं होगा, ऐसे आवेदनों का निराकरण शासन स्तर पर संभव होगा।
ऐसे आवेदन शासन को फारवर्ड कर दें और आवेदक को सूचित कर दें। उन्होंने जनदर्शन के नोडल अधिकारी को ऐसे सभी आवेदनों की नियमित समीक्षा करते रहने के निर्देश दिये जिनकी प्रकृति राज्य स्तर की है। उन्होंने कहा कि कुछ ऐसे आवेदन भी होंगे जिन्हें नियमानुसार निराकृत करना संभव नहीं होगा। ऐसे मामलों में आवेदकों को इसकी सूचना यथाशीघ्र दे दें ताकि उन्हें प्रतीक्षा न करनी पड़े। आज की समीक्षा बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
पाइपलाइन फूटने पर पेनल्टी लगाएं- कलेक्टर ने निगम अधिकारियों से कहा कि पेयजल नागरिकों से संबंधित सबसे अहम जरूरत है। निर्माण कार्यों में इस बात का पूरा ध्यान रखा जाए कि पाइप लाइन क्षतिग्रस्त ना हो, पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने पर संबंधित ठेकेदार पर नियमानुसार पेनाल्टी लगाएं। उन्होंने शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की स्थिति की मॉनिटरिंग भी की। उन्होंने कहा कि हर घर तक समय पर पानी पहुंचाना प्राथमिकता का काम है इसकी मॉनिटरिंग करें। निगम अधिकारी लगातार इस संबंध में सक्रिय रहें। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी जहां कहीं भी पेयजल की दिक्कत आती है उसे ठीक करें।
अभी आपके पास 50 दिन का समय, सभी मरम्मत योग्य सड़कों को ठीक करें- कलेक्टर ने नेशनल हाईवे तथा पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को मरम्मत योग्य सभी सड़कों की मरम्मत गर्मी में करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभी आपके पास बारिश आने से पूर्व 50 दिन बचे हुए हैं इस समय का उपयोग करें ताकि बारिश में किसी तरह का व्यवधान ट्रैफिक में नहीं आए।
धान के बदले अन्य फसलों को भी करें प्रोत्साहित- कलेक्टर ने धान के बदले अन्य फसलों को भी प्रोत्साहित करने के लिए कृषि अधिकारियों एवं सहकारी बैंक के अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि खरीफ सीजन के पहले किसान अगली फसल के संबंध में निर्णय लेंगे। उन्हें धान के बदले अन्य फसल लेने के लाभ के संबंध में जानकारी दें। साथ ही इसमें शासन द्वारा दिए जाने वाले सुविधाओं की भी जानकारी दें ताकि अधिकाधिक लोग प्रोत्साहित हो सके।
मुंगेली /शौर्यपथ /
राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम एवं कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के सुदूर पहुँच विहीन ग्रामों में टीबी एवं लेप्रोसी हेतु स्वास्थ्य जनजागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में विगत दिनों जिले के विकास खण्ड लोरमी के पहुॅचविहीन बैगा ग्राम निवासखार में जनजागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जनजागरूकता शिविर में 53 मरीजों की जॉच की गई। जिसमें संदेहास्पद टीबी मरीज 03, चर्मरोग 07, सर्दी खाँसी 10, कमजोरी 08, बदन दर्द 09, घाव 02, यूटीआई 01, पेटदर्द 01, सूजन 02, ब्लड प्रेशर (रक्तचाप) 02, सीने में दर्द 03, दस्त 01, मासिक श्राव 01 एवं 03 जनरल मरीज शामिल हैं। शिविर में टीबी के 03 संदेहास्पद मरीज की बलगम जॉच के लिए एकत्रित किया गया।
इस शिविर में जिला क्षय, कुष्ठ उन्मूलन अधिकारी डॉ. सुदेश रात्रे एवं डॉ. शिवपाल सिंह सिदार के द्वारा सभी मरीजों की जांच एवं उपचार किया गया और मरीजों को नि:शुल्क दवाई एवं परामर्श भी दिया गया। इस अवसर पर टीबी, कुष्ठ रोग से बचाव एवं नियंत्रण के लिये पाम्पलेट का भी वितरण किया गया। पूर्व के 03 उल्टी दस्त के मरीज जन सहयोग केन्द्र गनियारी जिला बिलासपुर में भर्ती थे, वे भी पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। जनजागरूकता शिविर में स्वास्थ्य विभाग के सतपाल सिंह कंवर (आरएमए), अमिताभ तिवारी डीपीसी (जिला कार्यक्रम समन्वयक), अमित सिंह (डीपीपीएमसी), शिवप्रसाद कमलपात्रे (एस.टी.एस.), लता दर्रो (सुपरवाईजर), भावना सैनी (आरएचओ), सविता जगत (आरएचओ), दुलेश्वरी यादव (सीएचओ) एवं मितानीनों का सहयोग प्रसंशनीय रहा।
भिलाईतीन / शौर्यपथ /
नगर निगम भिलाई-चरोदा क्षेत्र के ग्राम देवबलोदा की 6 वर्षीय असहाय बच्ची प्रतिज्ञा यादव अब शहर के नामी स्कूल में पढ़ कर अपना भविष्य सवार सकेंगी मां के निधन के बाद इस बच्ची को पड़ोस में ही रहने वाली दूर के रिश्ते की नानी बिंदा यादव विगत 1 वर्षों से लालन-पालन कर रही है। महापौर निर्मल कोसरे ने इस असहाय बच्ची को आज चरोदा के अंग्रेजी माध्यम स्कूल ज्योति विद्यालय में प्रवेश दिलाने के बाद 12 तक पढ़ाई में मदद करने की बात कही है।
मजदूर परिवार की बिंदा यादव ने बीते दिनों देवबलोदा में भूमिपूजन के दौरान पहुंचे महापौर निर्मल कोसरे के समक्ष बच्ची प्रतिज्ञा की स्कूली शिक्षा को लेकर गुहार लगाई थी। महापौर ने सारी बातें जानने के बाद बिंदा यादव और बच्ची को मंगलवार को निगम में बुलवाया था। महज 4 साल की नन्ही सी प्रतिज्ञा की कहानी ने महापौर को झकझोर कर रख दिया। दरअसल, प्रतिज्ञा की मां अब इस दुनिया में नहीं रही। पिताजी हैं लेकिन उनकी मानसिक स्थिति इस कदर खराब हो चुकी है कि प्रतिज्ञा की परवरिश उनके बस की बात नहीं। लिहाजा मानवता के नाते पड़ोस में रहने वाली बिंदा बाई ने प्रतिज्ञा के परवरिश का जिम्मा उठा तो लियाए लेकिन उसकी आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं कि वह उसे अच्छी शिक्षा दिला सके। बिंदा बाई जिस गांव से आकर देवबलोदा में रह रही है वह प्रतिज्ञा की मां का मायका है। बस इसी आधार पर उसने असहाय प्रतिज्ञा को अपने साथ रख लिया।
महापौर निर्मल कोसरे ने पहल करते हुए वार्ड 25 के पार्षद एस वेंकट रमना के माध्यम से उक्त बच्ची का निशुल्क दाखिला ज्योति स्कूल चरोदा के केजी वन में करा दिया है। इतना ही नहीं कक्षा बारहवीं तक की पढ़ाई स्कूल में निशुल्क कराने की व्यवस्था भी की गई है। इसके अलावा कॉपी पुस्तक पर होने वाले खर्च को महापौर और पार्षद ने स्वयं उठाने की बातें कहीं।
बच्ची का लालन पोषण कर रही बिंदा यादव ने बताया कि विगत 1 वर्ष पूर्व बच्ची की मां की मृत्यु हो गई थी और बच्ची के पिता मानसिक कमजोर है । जिसके बाद से ही वह बच्ची का लालन पोषण स्वयं कर रही है। उन्होंने महापौर निर्मल कोसरे व उनकी टीम को धन्यवाद देते हुए कहा कि आज बच्ची का स्कूल में दाखिला हो जाने के बाद उनकी सारी परेशानियां दूर हो गई है। वही बच्ची ने बताया कि वह पढ़ लिख कर डॉक्टर बनना चाहती है।
दुर्ग / शौर्यपथ /
जिला शिक्षा अधिकारी अभय जयसवाल द्वारा समस्त शासकीय एवं अशासकीय व्यायाम शिक्षकों की बैठक ली गई। बैठक की अध्यक्षता सहायक संचालक शिक्षा विभाग दुर्ग पुष्पा पुरुषोत्थमन ने की। बैठक सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी तनवीर अकील अर्जुन अवॉर्डी एवं अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सर राजेंद्र प्रसाद सिंह एवं तीनों विकासखंड के विकासखंड क्रीड़ा अधिकारी पी जे सेबेस्तियन शकीला देवदास, कौशलेन पटेल एवं समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के व्यायाम शिक्षक उपस्थित थे ।
कार्यक्रम में तनवीर अकील द्वारा सत्र 2022 -23 में आयोजित होने वाली दुर्ग जिले के प्रस्तावित खेल कैलेंडर का विमोचन किया। पुष्पा पुरुषोत्थमन ने व्यायाम शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी कार्य को करने के पहले लक्ष्य निर्धारित कर उस लक्ष्य तक पहुंचने का प्रयत्न किया जाये। अर्जुन अवॉर्डी राजेंद्र प्रसाद सिंह ने समस्त व्यायाम शिक्षकों को बच्चों को प्रतिदिन अभ्यास कराने के लिए प्रेरित किया। व्यायाम शिक्षकों द्वारा सेवा निवृत्त व्यायाम शिक्षक ललित साहू जी को साल श्रीफल भेंट कर स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। बैठक में लगभग 150 व्यायाम निर्देशक एवं क्रीड़ा प्रभारी उपस्थित रहे।
रायपुर / शौर्यपथ /
राज्यपाल अनुसुईया उइके और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज यहां राजधानी रायपुर के नेताजी सुभाष स्टेडियम में आयोजित दावते रोजा इफ्तार में शामिल हुए और प्रदेशवासियों की खुशहाली तथा सुख-समृद्धि के लिए दुआ मांगी।
राज्यपाल उइके ने दावते रोजा इफ्तार में सभी समुदाय के धर्म गुरूओं को एक साथ आमंत्रित कर आपसी भाईचारा तथा खुशहाली से मनाए जाने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए इसके लिए मुख्यमंत्री बघेल को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि रमजान का महीना बुराई का त्याग करने के लिए प्रेरित करता है और अपनी धार्मिक मान्यता के अनुरूप व्यक्ति को सदाचरण की ओर ले जाता है। उन्होंने दावते रोजा इफ्तार में सभी धर्म गुरूओं के शामिल होने पर उसे गंगा-जमुनी तहजीब का अनुपम उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश के विकास के लिए यह एकजुटता और आपसी भाईचारा महत्वपूर्ण है।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि रमजान का महीना इबादत का महीना है। इस महीना में लोग रोजा रखकर ईश्वर की आराधना करते हैं। यह एक ऐसा महीना है जो इंसान को बुराई से अच्छाई की ओर चलने के लिए प्रेरित करता है। रोजा खुदा की इबादत का एक ऐसा जरिया है जो रोजेदार को उस दुनिया के साथ-साथ इस दुनिया के लिए भी लायक बनाता है। इस पवित्र महीने में सभी के मन के भाव एक हो जाते हैं, सभी का लक्ष्य एक हो जाता है। सभी एक जैसा तप करते हैं और एक जैसी अनुभूतियों से गुजरते हैं। भावों और अनुभूतियों का एक हो जाना ही आध्यात्म की चरम ऊंचाई है।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि रमजान का सबसे महत्वपूर्ण संदेश यही है कि एक दूसरे से सम हुए बिना ईश्वर-अल्लाह के साथ सम नहीं हुआ जा सकता। जहां समता होगी, वहीं पर परस्परता होगी। जहां पर परस्परता होगी वहीं पर एकजुटता होगी। और जहां एकजुटता होगी वहीं पर भाईचारा होगा। इस्लाम की परंपराएं परस्परता और भाईचारे की ओर प्रेरित करती हैं। मिल-जुलकर जीने के साथ-साथ मिल-जुलकर ईश्वर को प्राप्त करना सिखाती हैं। गरीबों, मजलूमों और कमजोर लोगों का हाथ पकड़कर उन्हें भी अपने साथ चलाना सिखाती हैं। आप सभी ने इस पवित्र महीने में रोजा रखकर खुदा की इबादत की है। वह आपकी हर दुआ कबूल करेगा। मैं आप सभी को ईद की अग्रिम शुभकामनाएं और बधाई देता हूं।
इस अवसर पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री अमरजीत भगत, महापौर नगरपालिक निगम रायपुर एजाज ढेबर, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, विधायकगण सर्वश्री सत्यनारायण शर्मा, मोहन मरकाम, छत्तीसगढ़ राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष सुभाष धुप्पड़, सभापति प्रमोद दुबे सहित विभिन्न समुदायों के धर्मगुरू बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देश में कोविड-19 की स्थिति पर राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक की. पीएम ने इस बैठक में कहा कि स्पष्ट है कि कोरोना की चुनौती अभी पूरी तरह टली नहीं है ओमिक्रोन और उसके सब वैरिएंट्स किस तरह गम्भीर परिस्थिति पैदा कर सकते हैं,ये यूरोप के देशों में हम देख सकते हैं. पिछले कुछ महीने में इन वैरिएंट्स से मामले बढ़े हैं, कई देशों की तुलना में भारत ने हालात को नियंत्रण रखा है.
पीएम ने कहा कि बीते 2 वर्षों में कोरोना को लेकर ये हमारी 24वीं बैठक है. कोरोना काल में जिस तरह केंद्र और राज्यों ने मिलकर काम किया है और जिन्होंने कोरोना के खिलाफ देश की लड़ाई में अहम भूमिका निभाई है. मैं सभी कोरोना वॉरियर्स की प्रशंसा करता हूं. पिछले 2 हफ्तों से मामले जो बढ़ रहे है, उससे हमें अलर्ट रहना है. 2 साल के भीतर में देश ने हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर ऑक्सीजन सप्लाई तक कोरोना से जुड़े हर पक्ष में जो आवश्यक है उसे देने का काम किया है. तीसरी लहर में स्थितियां अनियंत्रित होने की खबर नहीं आई.
उन्होंने आगे कहा कि आज भारत के 96त्न वयस्क आबादी को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है और 15 साल के ऊपर बच्चों को करीब 85त्न लोगों को दूसरी डोज लग चुकी है. मार्च में हमने 12-14 वर्ष के बच्चों के लिए टीकाकरण शुरू कर दिया था. कल 6-12 वर्ष के बच्चों के लिए भी को-वैक्सीन टीके की अनुमति मिल गई है. इंफ्रास्ट्रक्चर के अपग्रेड का काम तेजी से चलता रहे, ये सुनिश्चित करना चाहिए. बिस्तर, वेंटिलेटर और पीएसए ऑक्सीजन प्लांट जैसी सुविधाओं के लिए हम काफी बेहतर स्थिति में हैं, लेकिन ये सुविधाएं कार्यांवित रहे, हमें ये भी सुनिश्चित करना होगा.
उन्होंने आगे कहा कि देश में सभी वयस्कों के लिए प्रीकॉशन डोज भी उपलब्ध है. तीसरी लहर के दौरान हमने हर दिन 3 लाख से अधिक केस देखे. हमारे सभी राज्यों ने इन्हें हैंडल भी किया और बाकी सभी सामाजिक, आर्थिक गतिविधियों को भी गति दी. हमारे वैज्ञानिक और विशेषज्ञ नेशनल और ग्लोबल स्थिति को लगातार मॉनिटर कर रहे हैं.
संक्रमण को शुरुआत में ही रोकना हमारी प्राथमिकता पहले भी थी, आज भी यही रहना चाहिए. टेस्ट,ट्रैक, ट्रीट की हमारी स्ट्रैटेजी को भी हमें उतने ही प्रभावी तौर पर लागू करना है. जो युद्ध की परिस्थिति पैदा हुई है, जिससे सप्लाई चैन प्रभावित हुई है, ऐसे माहौल में दिनों-दिन चुनौतियां बढ़ती जा रही हैं. ये वैश्विक संकट अनेक चुनौतियां लेकर आ रहा है. ऐसे में केंद्र और राज्य के बीच तालमेल को और बढ़ाना अनिवार्य हो गया है. पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत का बोझ कम करने के लिए केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में पिछले नवंबर में कमी की थी. राज्यों से भी आग्रह किया गया था कि वो अपने यहां टैक्स कम करें. कुछ राज्यों ने तो अपने यहां टैक्स कम कर दिया, लेकिन कुछ राज्यों ने अपने लोगों को इसका लाभ नहीं दिया गया.
रायपुर/शौर्यपथ/
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अमरजीत भगत ने यहां अपने निवास कार्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय काम-काज की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता में है कि कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए इसलिए राज्य के अंतिम छोर के अंतिम व्यक्ति तक सुगमता पूर्वक राशन पहुंचाना हमारी जवाबदेही है। भगत ने बैठक में कहा कि ई-पॉस मशीन लगने के बाद राशनकार्डधारी परिवारों को राशन लेने में आ रही कठिनाईयों का तत्काल समाधान किया जाए। राशन कार्ड धारियों के थम इम्प्रेशन, नॉमिनी तथा सर्वर प्राब्लम के कारण राशन वितरण की शिकायत आ रही थी। उल्लेखनीय है प्रदेश में वर्तमान में लगभग 69 लाख राशन कार्ड प्रचलित और 13 हजार से अधिक शासकीय उचित मूल्य के दुकानों में से 12 हजार 312 दुकानों में ई-पास मशीन लगाए जा चुके है।
खाद्य मंत्री भगत ने बैठक में कहा कि ऐसे व्यक्ति जिसके नाम से राशन कार्ड है परन्तु उचित मूल्य दुकान तक आकर राशन लेने में असमर्थ है जैसे-निःशक्तजन, बुजुर्ग, 10 वर्ष से कम उम्र के बालक, गंभीर लाईलाज बीमारी से ग्रस्त व्यक्ति आदि के लिए कारगर योजना बनाकार राशन उपलब्ध कराया जाए। अधिकारियों ने बताया कि निःशक्तजन एवं ऐसे सदस्य जिसकी आयु 60 वर्ष से अधिक अथवा 10 वर्ष से कम राशनकार्डधारी के लिखित आवेदन पर जिला स्तर पर ही उसी उचित मूल्य दुकान से संलग्न एवं उनके द्वारा प्रस्तावित किसी अन्य हितग्राही को नॉमिनी नियुक्त कर खाद्यान्न वितरण किया जा रहा है। जिला स्तर पर 39 हजार से अधिक नॉमिनी नियुक्त किये जा चुके है तथा राज्य स्तर से 5,439 नॉमिनी नियुक्त किए जा चुके हैं। कुष्ठ रोगी, अथवा गंभीर बीमारी से पीड़ित राशनकार्डधारियों हेतु मितानिन या आगंनबाड़ी कार्यकर्ता को ट्रस्टेड पर्सन निुक्त कर खाद्यान्न वितरण किया जा रहा है। मंत्री श्री भगत ने कहा कि लोगों को सुगमता पूर्वक राशन उपलब्ध हो सके इसके लिए आवेदन परीक्षण के बाद जल्द से जल्द नॉमिनी और ट्रस्टेड पर्सन का लिस्ट जारी हो।श्री भगत ने बैठक में नवीन ग्राम पंचायतांे तथा 500 राशन कार्ड से अधिक संख्या वाले उचित मूल्य के दुकानों को कार्ड संख्या के हिसाब से युक्तियुक्तकरण के तहत नवीन आबंटन करने के भी निर्देश दिए।
खाद्य मंत्री श्री भगत ने खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 तथा पिछले वर्षो के लंबित धान निराकरण की स्थिति का समीक्षा करते हुए कस्टम मिलिंग में तेजी लाने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया इस वर्ष राज्य के किसानों से न्यूतम समर्थन मूल्य पर 97.98 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी की गई। मुख्यमंत्री की पहल पर धान खरीदी के साथ ही धान का उठाव तेजी से जारी है। वर्तमान उपार्जन केन्द्रों में मात्र 15 हजार 309 मीट्रिक टन धान उठाव के लिए शेष है। अब तक भारतीय खाद्य निगम और नागरिक आपूर्ति निगम में 38.89 लाख मीट्रिक टन चावल जमा कराया जा चुका है। जिसमें भारतीय खाद्य निगम में 20. 71 लाख मीट्रिक टन और नागरिक आपूर्ति निगम में 18.17 लाख मीट्रिक टन चावल शामिल हैं। इस साल केन्द्रीय पूल में 61.65 लाख मीट्रिक टन अरवा चावल जमा कराया जाना है। मंत्री श्री भगत ने बैठक में नागरिक आपूर्ति निगम, छत्तीसगढ़ राज्य भण्डार गृह निगम के कार्यो की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में खाद्य विभाग के सचिव श्री टोपेश्वर वर्मा, नागरिक अपूर्ति निगम के प्र्रबंध संचालक निरंजन दास, छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित(मार्कफेड) की प्रबंध संचालक किरण कौशल, संयुक्त सचिव अभिनव अग्रवाल सहित अन्य संबंधित वरष्ठि अधिकारी उपस्थित थे।
रायपुर /शौर्यपथ/
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में कोविड-19 संक्रमण के संबंध में आयोजित बैठक
बैठक में स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में कोविड-19 संक्रमण के संबंध में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने रायपुर स्थित निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए।
अपने रायपुर स्थित निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुएबैठक में स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य डॉ. मनिंदर कौर द्विवेदी, प्रमुख सचिव मनोज कुमार पिंगुआ सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित हैं।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
