August 07, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    PANKAJ CHANDRAKAR

    PANKAJ CHANDRAKAR

    बेलगाम दौड़ रही है तेज रफ़्तार वाहने जिसके चलते लगातार हो रहे हादसे

    कोंडागांव /शौर्यपथ/

    कोंडागांव जिला मुख्यालय के फारेस्ट डिपो आक्सन हाल में भाजपा के द्वारा संभाग स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया था जिसमे राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रसाद के द्वारा भाजपा के बस्तर संभाग के प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की बैठक के पश्चात समस्त पदाधिकारियों का काफिला कोंडागांव सर्किट हाउस के लिए निकला उसी दौरान चावरा स्कूल के समक्ष पूर्व मंत्री विक्रम उसेंडी की कार को ट्रक क्रमांक ष्टत्र 04 रू्य 5586 ने पीछे से कार को ठोकर मारी और बगल के बने डिवाइडर पर चढ़ गई कार छतिग्रस्त हो गई हालांकि इस दौरान पूर्व मंत्री कार में सवार नही थे वह दूसरी वाहन से सर्किट हाउस जा रहे थे कार पूर्व मंत्री विक्रम उसेंडी का वाहन चालक व सुरक्षा कर्मी बैठे थे किसी को चोट नही आई पुलिस ने मौके पर पहुँचकर ट्रक को जपत कर लिया और मामले की जांच की जा रही है ।

    बस्तर /शौर्यपथ/

    छत्तीसगढ़ में बोरे बासी का एक अलग महत्व है छत्तीसगढ़ जब मध्यप्रदेश में था तब भी छत्तीसगढ़ के मूल निवासी बोरे बासी का स्वाद बड़े चाव से लेते थे गर्मियों के समय में छत्तीसगढ़ीयो का यह प्रिय व्यंजन होता है । छत्तीसगढिय़ा के इस प्रिय व्यंजन को छत्तीसगढ़ के ऐसे निवासी जो बाहर से आकर बसे हैं हंसी उड़ाते थे और बोरे बासी व्यंजन को ना ही महत्व देते थे और ना ही खाने वालों को सम्मान देते थे ।

    कई मौकों पर ऐसा भी देखने को मिला है कि गैर छत्तीसगढिय़ा द्वारा छत्तीसगढ़ीयो को बासी खाने वाला भी चिड़ा देते थे किंतु प्रदेश के छत्तीसगढिय़ा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जैसे ही मजदूर दिवस के दिन बोरे बासी खाने की अपील की और इसे मजदूरों के सम्मान के साथ जोड़ा तो आज पूरा प्रदेश सोशल मीडिया से लेकर हर स्तर पर बोरे बासी खाता हुआ नजर आया ।
    आज बोरे बासी के गुणगान करने लगा ऐसा नहीं है कि बोरे बासी के बारे में छत्तीसगढ़ के निवासियों को चाहे वह छत्तीसगढिय़ा हो या गैर छत्तीसगढिय़ा किसी को जानकारी नहीं थी किंतु अभी तक इस व्यंजन को गरीबों का व्यंजन कहने वाले आज बड़े से बड़े लोग भी अपने घरों पर इस छत्तीसगढिय़ा व्यंजन को खाते हुए अपना फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए दिखे ऐसे भी कई लोग देखें जिन्हें छत्तीसगढिय़ा बोलना भी नहीं आता किंतु पूछताछ कर पोस्ट के साथ छत्तीसगढिय़ा बोली का इस्तेमाल करते हुए नजर आए .
    साधुवाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी आपने छत्तीसगढ़ीयो के मान को बढ़ाया और छत्तीसगढिय़ा व्यंजन बोरे बासी हो आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक पहचान दिलाई आभार साधुवाद.

     मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मितान योजना का किया शुभारंभ...

    रायपुर / शौर्यपथ /

    छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा आम नागरिको को घर पहुँच सेवाए के लिए मितान योजना की शुरुवात की गयी इस योजना के तहत 13 प्रकार की सुविधाओ को आरंभ किया गया है जिसे भविष्य में विस्तार किया जाएगा . मितान योजना प्रदेश के 14 नगर निगमों में आरम्भ की गयी है जो धीरे धीरे पुरे प्रदेश में विस्तृत की जाएगी . इस योजना के तहत आम नागरिको को कई प्रकार की सुविधाए घर के द्वार ही मिल जाएगी .

    मितान योजना में घर तक पहुँचाई जायेगी नागरिक सेवाएं को पायलट प्रोजेक्ट के तहत 14 नगर निगमों में घर बैठे मिलेंगी नागरिक सेवाएं जिसमे जन्म प्रमाण पत्र , विवाह ,निवास , आय , मृत्यु प्रमाण पत्र एवं अन्य सेवाओं की मिलेगी घर पहुँच सुविधा ,सेवाओं हेतु मितान टोल फ्री नम्बर 14545 पर करना होगा कॉल ,सरकारी ऑफिस के चक्कर काटने से मिलेगी मुक्ति ,मितान योजना की सारी प्रक्रिया डिजिटल होगी .मितान योजना का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि इस योजना के माध्यम से सभी नागरिकों विशेषत: बुजुर्गों , दिव्यांगों एवं निरक्षरों को घर बैठे आसानी से कई प्रकार की सेवाएं घर बैठे ही मिल सकेंगी ।

    अभी वर्तमान में 14 नगर निगमों में 13 प्रकार की सेवा उपलब्ध होगी , शीघ्र ही पूरे प्रदेश में इस योजना का विस्तार किया जाएगा और अन्य सेवाएं भी इस योजना के माध्यम से प्राप्त की जा सकेंगी । इस योजना के शुरू होने से सरकारी प्रक्रिया और आसान होगी ।


    कोण्डागांव/ शौर्यपथ /

    आज कलेक्टेऊट के सभा कक्ष में कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा द्वारा विभाग लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी द्वारा संचालित जल जीवन मिशन की गहन समीक्षा करते हुए मिशन के तहत् प्रस्तावित ग्रामों में घरेलु नल कनेक्शन, पूर्ण करने के लक्ष्य अवधि, टेण्डर प्रक्रिया, कार्यादेश, ग्राम सर्वे, तथा प्रारंभ और पूर्ण कार्यो की अद्यतन जानकारी चाही। चुकिं जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामों में सबको पानी की समान उपलब्धता सुनिश्चित करने लिए ग्रामीण बस्तियों के हर घर तक नल का कनेक्शन पहुंचाया जाना है। इसके लिए मुख्यत: पाईपलाईन विस्तार, उच्च स्तरीय पानी टंकी निर्माण, सोलर आधारित उच्च स्तरीय जलागार निर्माण एवं घरेलु नल कनेक्शन की योजना को क्रियान्वयन किया जाता है। अत: इस संबंध में कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन के लिए अधिकृत एजेंसियों एवं ठेकेदार गम्भीरता पूर्वक तय समय सीमा में इन कार्यो को पूर्ण करना सुनिश्चित करे और इस संबंध में कोताही बरतने एवं लेट लतीफी करने वाले ठेकेदारों को नोटिस के अलावा उनके भुगतान में से एक प्रतिशत कटौती करने की कार्यवाही की जायेगी साथ ही उसके बाद भी कार्य में अपेक्षा अनुरूप सुधार न आने पर ऐसे ठेकेदार ब्लैक लिस्ट कर दिये जायेगें और ऐसे ठेकेदारों पर सही समय पर कार्यवाही न करने की स्थिति में विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों का वेतन वृद्धि भी रोका जायेगा।
    समीक्षा बैठक में ऐसे कई ठेकेदारों को नोटिस जारी करने के निर्देश कलेक्टर द्वारा दिये गये। इनमें मारगपुरी, बासकोट, केरावाही, कमेला, बनियागांव, बीजापुर, शामपुर, ठेमगांव, बड़ेडोगर, डोगरीगुड़ा के अलावा अन्य 10 से 12 ग्रामों में कार्यरत ठेकेदार शामिल है।
    बैठक में जानकारी दी गयी कि वर्ष 2024 तक जिले के कुल 576 ग्रामों के 123675 परिवारों को प्रस्तावित घरेलु नल कनेक्शन से जोड़ा जायेगा। इसके अलावा 2021-22 में 17460 परिवारों को नल सुविधा देने का लक्ष्य रखा गया है। जिले के शालाओं, आंगनबाड़ी, आश्रम, हेल्थ सेंटर में नल जल सुविधा का विवरण देते हुए बताया गया कि जल जीवन मिशन के तहत् अब तक कुल लक्षित 1985 शालाओं में से 1860 शालाओं में एवं कुल लक्ष्य अनुरूप 1762 आंगनबाड़ी में से 1140 आंगनबाड़ी एवं कुल 164 आश्रमों में और 130 हेल्थ सेंटरों में लक्ष्य पुरा किया जा चुका है। इसी प्रकार समूह ग्राम योजना के तहत् जिले के 23 ग्राम के 7814 घरों में घरेलु नल कनेक्शन लगाये जायेगें। योजना हेतु प्रस्तावित सतही स्रोत कोसारटेडा डेंम से 1.196 मि.घ.मि. प्रतिवर्ष के जल आरक्षण हेतु जल संसाधन विभाग से सहमति प्राप्त करने गयी है और डीपीआर कार्य प्रगतिरत है। योजना की कुल लागत रूपये 6216.74 लाख है। समीक्षा बैठक में इसके अलावा राज्य अक्षय उर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) द्वारा भी वर्ष 2021-22 में जिले में पूर्ण, प्रस्तावित एवं निर्माणाधीन सोलर पम्प एवं पेय जल संयत्र के बारे में अवगत कराया गया। इस दौरान दोनों विभागों के अभियंता, निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधि एवं ठेकेदार उपस्थित थे।


    गरीब बच्चों को नहीं दिलाया प्रवेश, मानव अधिकार आयोग करेगा जांच

    राजनांदगांव / शौर्यपथ /

    जिले में शिक्षा का अधिकार कानून को मजाक बना दिया गया है, गरीब बच्चे नि:शुल्क शिक्षा पाने भटक रहे है। कोरोना काल में बंद हुए प्रायवेट स्कूलों में अध्ययनरत् आरटीई के गरीब बच्चे नि:शुल्क शिक्षा पाने भटक रहे है। कुछ पालकों ने तो पुलिस विभाग में भी लिखित शिकायत कर आरटीई नोडल अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही की मांग कर रहे है, क्योंकि उनके बच्चे आज किसी भी स्कूल में नहीं जा रहे है, लेकिन शिक्षा विभाग के द्वारा विधानसभा में जानकारी देकर यह बताया गया है कि उनके बच्चों को स्कूल में प्रवेश दिलाया जा चुका है, जिससे पालकों में भी आक्रोश है।
    वहीं दूसरी ओर कई प्रायवेट स्कूल ऐसे है जो सिर्फ कक्षा आठवीं तक ही संचालित है उनमें भी सैकड़ों आरटीई के गरीब बच्चों को प्रवेश दिलाया गया था, जो इस वर्ष कक्षा आठवी उत्तीर्ण कर कक्षा नवमीं में प्रवेश किए है जिन्हें किसी अन्य स्कूलों में कक्षा नवमीं में प्रवेश दिलाया जाना है, लेकिन शिक्षा विभाग के जिम्मेदार अधिकारी उन्हें अन्यत्र स्कूलों में प्रवेश दिलाने में कोई रूचि नहीं दिखा रहे है। पीडि़त पालकों के द्वारा कलेक्टर से लिखित शिकायत कर आरटीई नोडल अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही की मांग कर रहे है।
    गरीब बच्चों को प्रवेश नहीं दिलाया जा रहा है, जिसको लेकर छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन की लिखित शिकायत पर राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग दिल्ली ने राज्य मानव अधिकार आयोग रायपुर को जांच का आदेश दिया है।
    छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन के प्रदेश अध्यक्ष क्रिष्टोफर पॉल का कहना है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल की सरकार यह दावा कर रही है कि शिक्षा का अधिकार कानून का लाभ अब कक्षा बारहवीं तक मिल रहा है, लेकिन जिले के लगभग 1500 गरीब बच्चे जो कक्षा आठवीं उत्तीर्ण कर चुके है, उन्हें कक्षा नवमी में प्रवेश दिलाने में शिक्षा विभाग रूचि नहीं दिखा रहा है।
    श्री पॉल का कहना है कि जिले के सैकड़ों गरीब बच्चों के पालक इस भीषण गर्मी मे अपना काम-धंधा छोड़कर अपने बच्चों को किसी अन्य स्कूल के कक्षा नवमी में प्रवेश दिलाने भटक रहे है और शिक्षा विभाग के जिम्मेदार अधिकारी वातानुकूल कमरे में बैठकर मजे मार रहे है।
    इतना ही नहीं जो गरीब बच्चा नर्सरी से लेकर कक्षा आठवीं तक प्रायवेट अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में पढ़ाई पूर्ण किया है उसे अब शिक्षा विभाग के द्वारा सरकारी हिन्दी माध्यम के स्कूलों के कक्षा नवमीं में प्रवेश दिलाया जाने की योजना पर पालकों में भारी आक्रोश है।

    दुर्ग / शौर्यपथ /

    कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग कोरोना की संक्रमण दर पूर्ण रूप से निष्क्रिय करने के लिए वैक्सीनेशन अभियान को और सक्रिय करने जा रहा है । इसके लिए मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जे.पी. मेश्राम के मार्गदर्शन शत प्रतिशत टीकाकरण के लिए माइक्रो प्लान बनाया गया है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. दिव्या श्रीवास्तव ने इस विषय पर चर्चा करते हुए बताया कि जिले के 12-60 प्लस आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण का लक्ष्य 14 लाख 34 हजार 614 रखा गया है। जिसमें प्रथम डोज के रूप में-13लाख 55 हजार 996 द्वितीय डोज के रूप में-11 लाख 49 हजार 943 एवं बुस्टर डोज के रूप में-58 हजार 852 अर्थात कुल 25 लाख 64 हजार 791 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। कोविड की आगामी लहर से बचाव हेतु 28 अप्रैल को दुर्ग शहरी क्षेत्र में कोविड वैक्सीनेशन से छुटे हुए हितग्राहियो को वैक्सीनेशन के लिए शहरी क्षेत्र के सभी खण्ड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी, सेक्टर पर्यवेक्षक एवं शहरी कार्यक्रम प्रबंधक की आवश्यक बैठक लेकर ,शहरी क्षेत्र में कोविड वैक्सीनेशन शतप्रतिशत लगाने के लिए माइक्रोप्लान बनाया गया है ।जिसमें जिले के नगर निगम क्षेत्र में वार्डवार कोविड वैक्सीनेशन जनप्रतिनिधि, वार्ड पार्षद , जनप्रतिनिधि की टीम, आंगनबाडी कार्यकर्ता एवं मितानिनों के सहयोग से किया जाना है। प्रत्येक वार्ड में शासकीय भवन या निजी संस्था में दो दिवस टीकाकरण प्रात: 08:00 बजे से 01:00 तक लगाया जावेगा। इसके अतिरिक्त सभी यूपीएचसी में भी कोविड टीकाकरण किया जाएगा। टीकाकरण हेतु तिथि और वार्ड का निर्धारण किया गया हैं जो इस प्रकार है।

    नगर निगम भिलाई में -
    दिनॉंक-1 और 2 मई को वार्ड क्रंमाक 1-10,ं 32-38, 42-47,52-54 तक।
    दिनॉंक - 5 और 6 मई को वार्ड क्रंमाक 11-20,48-51 तक।
    दिनॉंक - 7 और 11 मई को वार्ड क्रंमाक 21-31,39-41,55-60, तक।
    दिनॉंक - 12 और 13 मई को वार्ड क्रंमाक 61-65 तक।
    दिनॉंक - 14 और 18 मई को वार्ड क्रंमाक 66-70 तक।

    नगर निगम रिसाली में-

    1 और 2 मई को वार्ड क्रंमाक 26-31 तक।
    5 और 6 मई को वार्ड क्रंमाक 13-18 तक।
    7 और 11 मई को वार्ड क्रंमाक 19-23 तक।
    12 और 13 मई को वार्ड क्रंमाक 32-37 तक।
    14 और 18 मई को वार्ड क्रंमाक 07-12 तक।
    19 और 20 मई को वार्ड क्रंमाक 01-06 तक।
    21 और 23 मई को वार्ड क्रंमाक 24,25 तक।
    नगर निगम जामुल में-

    1 और 2 मई को वार्ड क्रंमाक 1-9,12,13,15 तक।
    5 और 6 मई को वार्ड क्रंमाक 11,14,16-18 तक।

    नगर निगम चरोदा में
    1 और 2 मई को वार्ड क्रंमाक 1-6 तक।
    5 और 6 मई को वार्ड क्रंमाक 7-12 तक।
    7 और 11 मई को वार्ड क्रंमाक 13-18 तक।
    12 और 13 मई को वार्ड क्रंमाक 19-24 तक।
    14 और 18 मई को वार्ड क्रंमाक 25-30 तक।
    19 और 20 मई को वार्ड क्रंमाक 31-36 तक।
    21 और 23 मई को वार्ड क्रंमाक 37-40 तक।

    नगर निगम दुर्ग में
    1 और 2 मई को वार्ड क्रंमाक 1-11एवं 56,57,58 तक।
    5 और 6 मई को वार्ड क्रंमाक 12-25 एवं 59,60 तक।
    7 और 11 मई को वार्ड क्रंमाक 26-40 तक।
    12 और 13 मई को वार्ड क्रंमाक 41-55 तक।

    12 से 14 आयु के हितग्राही को कोर्बीवैक्स प्रथम एवं द्वितीय डोज। 14 से 18 आयु के हितग्राही को कोवैक्सीन प्रथम एवं द्वितीय डोज। 18से 59 को कोवैक्सीन/कोविशील्ड की प्रथम एवं द्वितीय डोज। एवं 60 प्लस,स्वास्थ्य कर्मी एवं फ्रंट लाइन कार्यकर्ता को कोवैक्सीन/कोविशील्ड की प्रथम ,द्वितीय एवं बुस्टर डोज लगाया जावेगा। सभी वार्डो में 01 मई 2022 से 23 मई 2022 तक कोविड वैक्सीनेशन आयु के अनुसार प्रथम, द्वितीय, एवं बुस्टर डोज लगाया जायेगा।

     राजनांदगांव/शौर्यपथ /

    कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आकांक्षी जिला अंतर्गत उद्यमिता प्रशिक्षण को बढ़ावा देने के लिए कलेक्टोरेट सभाकक्ष में उद्योग संघों, उद्योगों एवं प्रशिक्षण संस्थाओं की बैठक ली। कलेक्टर  सिन्हा ने कहा अप्रेंटिसशिप योजना के तहत औद्योगिक संघ का पंंजीयन किया गया है और नियम के अनुसार उद्योगों में स्थानीय युवाओं को भागीदारी बढ़ाने के लिए कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अप्रेंटिसशिप पोर्टल में जिले के 851 युवा पंजीकृत है। जिन्होंने इलेक्ट्रिशियन, कोपा, मैकेनिक डीजल, वेल्डर, फिटर, इंस्ट्रुमेंट मैकेनिक जैसे कोर्स में पढ़ाई की है। उन्होंने सभी उद्योगों के संचालकों से कहा कि अपने उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप कुशल एवं प्रशिक्षत युवाओं के संबंध में कौशल विकास कार्यालय में जानकारी दें, ताकि उसके अनुसार समन्वय कर युवाओं को रोजगार प्रदान किया जा सके। उन्होंने कहा कि युवाओं के प्लेसमेंट के लिए रोजगार कार्यालय, पॉलिटेक्निक कॉलेज, आईटीआई एवं स्नातक कॉलेजों के साथ उद्योगों का समन्वय होना चाहिए तथा रोजगार कार्यालय में उद्योगों का पंजीयन होना चाहिए। नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम के तहत प्रशिक्षण अवधि के अंत में प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। अप्रेंटिसशिप करने के बाद युवाओं को अनुभव मिलेगा और रोजगार के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि उद्योग में युवाओं को कार्य करने के लिए अध्ययन के साथ ही व्यवहारिक अनुभव की भी आवश्यकता है।
    कलेक्टर सिन्हा ने कहा रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में उद्योगों द्वारा गौठानों में स्वसहायता समूह के साथ मिलकर रिपा प्रोजेक्ट के अंतर्गत लघु उद्योग यूनिट स्थापित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इसके अंतर्गत राजनांदगांव जिले के विकासखंडों में लघु उद्योग यूनिट स्थापित करने पर 35 प्रतिशत सब्सिडी तथा मोहला एवं मानपुर क्षेत्रों में लघु उद्योग यूनिट स्थापित करने पर 45 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी। कौशल विकास द्वारा इस प्रोजेक्ट के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा, साथ ही गौठानों में प्रोजेक्ट के लिए स्थान दिया जाएगा। पोहा, चावल के उत्पाद तथा टोमेटो सॉस, केचप जैसे उत्पाद भी समूह की महिलाएं बना सकती हैं। उन्होंने रोजगार मेले का आयोजन करने के निर्देश दिए तथा औद्योगिक संचालकों की मांग के अनुसार युवाओं के प्लेसमेंट के लिए कहा। इस अवसर पर उद्योग के संचालकों तथा प्रशिक्षण संस्थाओं ने विभिन्न मुद्दों पर सार्थक चर्चा की।
    प्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग  एसके सिंह ने उद्योग के संचालकों से कहा कि गौठान में निवेश करें तथा स्वसहायता समूह की महिलाओं को आगे बढ़ाए। छोटे स्तर पर भी पापड़, बड़ी, अचार जैसे कार्य महिलाएं कर रही हैं वहीं बड़े पैमाने पर फुडबेस इंडस्ट्री में निवेश कर सकते हैं। इसके लिए उद्योग विभाग द्वारा सब्सिडी और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराए जाएंगे। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर  निष्ठा पाण्डेय, उद्योग संघ, उद्योग संचालक एवं प्रशिक्षण संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

    रायपुर / शौर्यपथ /

    प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा डॉ. आलोक शुक्ला ने आज मंत्रालय में राज्य में संचालित हिन्दी एवं अंग्रेजी माध्यम के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट स्कूलों के प्राचार्यों की समीक्षा बैठक में कहा कि इन स्कूलों में सभी शिक्षकीय और गैर शिक्षकीय पद रिक्त नहीं रहना चाहिए। शिक्षा सत्र प्रारंभ होने से पहले शिक्षकों के सभी पदों पर नियुक्ति पूर्ण कर ली जाए। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के संचालन की पूरी जिम्मेदारी प्राचार्यों की है। प्रमुख सचिव ने कहा कि इन स्कूलों में बच्चों के परफार्मेंस के आधार पर रैकिंग की जाएगी। शिक्षा की गुणवत्ता से समझौता न करें। कोरोनाकाल में छत्तीसगढ़ में शिक्षकों ने जो अच्छा कार्य किया है उसे और आगे बढ़ाना है। स्कूल अच्छे से चलेंगे, तभी बच्चे देश में नाम कमाएंगे। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में प्रवेश के लिए आए आवेदनों की संख्या से इसकी लोकप्रियता के साथ ही लोगों की अपेक्षाएं बढ़ी है।

    प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा ने कहा कि शिक्षण व्यवस्था में सुधार लाने से ही बच्चों के शिक्षा के स्तर में सुधार होगा। उन्होंने कहा कि इन स्कूलों में शिक्षण के साथ ही पाठ्येत्तर गतिविधियां जैसे खेल-कूद, संगीत आदि भी आवश्यक है। इससे बच्चों का सर्वांगिण विकास होता है। बच्चों की पढ़ाई और उस अच्छे से सीखना ही शिक्षकों की सफलता है। डॉ. शुक्ला ने कहा कि इन सभी स्कूलों में अधोसंरचना के स्वीकृत कार्य बरसात से पहले पूर्ण कर लिए जाए। पुस्तकालय में प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें तो है, इसके साथ ही कहानी और कविता की पुस्तकें रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षण व्यवस्था में सुधार के लिए शिक्षकों का प्रशिक्षण भी जरूरी है। इसके लिए प्रत्येक विषय में अच्छे शिक्षकों का चिन्हांकन कर प्रशिक्षण दिया जाए। इस वर्ष स्कूल खुलते ही पढ़ाई में कमजोर बच्चों के लिए रेमेडियल टीचिंग की व्यवस्था की जाए। डॉ. शुक्ला ने कहा कि अब हर माह स्वामी आत्मानंद स्कूल के प्राचार्यों की समीक्षा बैठक होगी।
    सचिव स्कूल शिक्षा डॉ. एस. भारतीदासन ने कहा कि स्वामी आत्मानंद स्कूल के बच्चे राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा में शामिल हो। इन स्कूलों के बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए स्कूल स्तर से राज्य स्तर तक विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाए। कक्षा 12वीं के बच्चों के लिए स्टार्ट-अप और अन्य तकनीकी विषयों में प्रतिभा दिखाने का मौका मिलना चाहिए। विशेष सचिव स्कूल शिक्षा राजेश सिंह राणा ने कहा कि ऑनलाइन सर्वे की एंट्री सॉफ्टवेयर में दर्ज कर ली जाए। शिक्षकों के प्रशिक्षण के लिए प्रत्येक विषय के पांच-पांच टेऊनर के नाम एस.सी.ई.आर.टी. को भेज दे। संचालक लोक शिक्षण  सुनील जैन ने कहा कि स्वामी आत्मानंद स्कूलों की समीक्षा अब ऑनलाइन एंट्री के माध्यम से की जाएगी। ऑनलाइन एंट्री में प्रत्येक स्कूल में शिक्षकों और प्रवेश लेने वाले छात्रों की जानकारी फोटो से दर्ज की जाएगी। अधोसंरचना के कार्य और उसकी प्रगति की जानकारी भी दर्ज करना होगा।

    रायपुर / शौर्यपथ /

    राज्यपाल अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में  सुनील रामदास अग्रवाल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमण्डल ने मुलाकात की। इस दौरान राज्यपाल सुश्री उइके ने  भानु प्रताप मिश्र द्वारा लिखी गई 'भारतीय संचार यात्रा नामक किताब का विमोचन किया और उन्हें शुभकामनाएं दी। राज्यपाल  उइके ने कहा कि संचार के बिना संवाद संभव नहीं है और संवादहीनता से समाज की गति रूक जाती है। भारतीय संचार यात्रा किताब पत्रकारिता और संचार के क्षेत्र में अध्ययनरत् विद्यार्थियों के लिए लाभदायक होगा।
    भारतीय संचार यात्रा किताब में संचार के वेद से शुरू होकर वर्तमान समय तक के विकास को विभिन्न चरणों में शामिल किया गया है। इस अवसर पर  संजय चौधरी,  विनोद अग्रवाल,  हेमंत,  विभाष झा एवं चंद्रसेन मिश्रा उपस्थित थे।

    रायपुर / शौर्यपथ /

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति के प्रबंधक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति के प्रबंधकों का मासिक पारिश्रमिक 12 हजार 500 रूपए से बढ़ाकर 20 हजार रूपए मासिक करने पर मुख्यमंत्री बघेल के प्रति आभार प्रकट किया। कृषि मंत्री  रविन्द्र चौबे, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

    प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति प्रबंधक संघ के प्रांताध्यक्ष  विनोद सिन्हा, महासचिव संतोष तिवारी सहित संघ के अनेक पदाधिकारी और सदस्य इस अवसर पर उपस्थित थे। प्रबंधक संघ के प्रांताध्यक्ष विनोद सिन्हा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि पिछले 6-7 वर्षों में प्रबंधकों के पारिश्रमिक में एक रुपए की भी वृद्धि नहीं हुई थी, मुख्यमंत्री बघेल ने हमारी मांगों पर संवेदनशीलता के साथ निर्णय लेकर प्रबन्धकों का मासिक पारिश्रमिक 12 हजार 500 रुपए से बढ़ाकर सीधे 20 हजार रुपए कर दिया है, इसके लिए हम सभी मुख्यमंत्री के प्रति हमेशा आभारी रहेंगे।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision