August 07, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    PANKAJ CHANDRAKAR

    PANKAJ CHANDRAKAR

    राजनांदगांव /शौर्यपथ/

    रायपाल उईके को मनोहर गौशाला के संचालकों ने गौ सेवा रत्न अलंकरण से किया सम्मानितप्रदेश की रायपाल अनुसुईया उईके ने आज खैरागढ़ के मनोहर गौशाला पहुंचकर यहां कामधेनु माता मंदिर में पूजा अर्चना की। रायपाल सुश्री उईके ने यहां गौ माता की पूजा कर मंगल कामना की। इस अवसर पर मनोहर गौशाला के संचालकों ने रायपाल सुश्री उइके को गौ सेवा रत्न अलंकरण से सम्मानित किया। इस अवसर पर रायपाल सुश्री उईके ने कहा कि गौमाता अपने आप में साक्षात गवान का अवतार है। उन्होंने कहा कि मेरा सौग्य है कि मुझे यहां कामधेनु माता मंदिर दर्शन करने का अवसर मिला। मुझे गाय के प्रति लगाव एवं प्रेम है और मैं अपने घर में चार-पांच गाय का पालन कर रही हूं। उन्होंने कहा कि गौ माता के पुण्य प्रताप का ला जिंदगी में मिला है। जिसके प्रतिफल से मैं आज लाखों-करोड़ों लोगों की सेवा कर रही हूं। उन्होंने कहा कि गाय की सेवा से बढ़कर और कोई पुण्य काम नहीं हो सकता। गौ माता की कृपा से आज मैं लोगों की सेवा कर पा रही हूं। इस अवसर पर मनोहर गौशाला के संचालक पदम डाकलिया सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

    रायपुर /शौर्यपथ/

    छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा कोविड-19 महामारी के रोकथाम के लिए जारी निर्देशों के तहत मंत्रालय महानदी भवन में सभी विभागों में कार्यरत समस्त अधिकारी-कर्मचारियों को मास्क, फेस कवर लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में सभी विभाग प्रमुखों से कहा गया है कि वे अपने अधीनस्थ सभी अधिकारी-कर्मचारियों को निर्देशित करे कि वे मास्क या फेस कवर अनिवार्य रूप से धारण करें।

    रायपुर /शौर्यपथ/

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज मुख्यमंत्री निवास में लोकसभा सांसद गोमती साय ने सौजन्य भेंठ की।

     

    रायपुर /शौर्यपथ/

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज मुख्यमंत्री निवास में भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति के अध्यक्ष महेन्द्र कोचर के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव 2022 के अंतर्गत गूंगे बहरे दिव्यांगों का निःशुल्क परीक्षण श्रवण यंत्र वितरण कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया। श्री कोचर ने बताया कि समिति द्वारा 500 दिव्यांगों को श्रवण यंत्रों का वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कोरोना से स्वस्थ हो चुके कुछ मरीजों में डायबटिज एंव ब्लड प्रेशर की समस्या आ रही है, ऐसे मरीजों को ग्लूकोमीटर और ब्लडप्रेशर नापने की डिजीटल मशीन भी निःशुल्क प्रदाय की जाएगी। इस अवसर पर समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

     

    कोंडागांव / शौर्यपथ /

    आप को बतादे की कोंडागांव के वार्ड अम्बेडकर वार्ड की पार्षद बबीता मरकाम एव पति संतोष मरकाम पहुंचे थे रायपुर मुख्य मंत्री भूपेश बघेल से मिलने पर मुख्य मंत्री जी से नही मिल पाने के स्थिति में कोंडागांव विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम को आवेदन सौंपा जिसमे अम्बेडकर वार्ड में हो रहे जनसमस्याओं को जल्द शुरू करने की बात कही है जैसे अम्बेडकर वार्ड नहरपारा मे जलासय की सौंदर्य करण , एक सांस्कतिक भवन , एवं चिखल पुटी पंचायत के आश्रित ग्राम दूध गांव के किसान को दिए गए पट्टे में सुधार करने जैसी बातों पर चर्चा किया गया जिसमे विधायक मोहन मरकाम द्वारा सांस्कृतिक भवन को अपने निधि से सात लाख रुपए का तुरंत स्वीकृति दी और साथ ही श्री मरकाम ने कहा वार्ड की जलासय की साफ सफाई एवं सौंदर्य करण जल्द शुरू करने जैसी बातों को कहा है

    इंट 0 रकनेक्शन कार्य जारी: एक सफ्ताह तक आंशिक रूप से बाधित रहेगा पेयजल आपूर्ति
    0 जल प्रदाय व स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक ली नपाध्यक्ष ने

    कवर्धा / शौर्यपथ /

    नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने गर्मी में पेयजल व्यवस्था को दुरस्त रखने व तथा बरसात पूर्व शहर के सभी बड़े नालों की साफ-सफाई किये जाने हेतु आज नगर पालिका सभाकक्ष में जल प्रदाय के पंप ऑपरेटरों व स्वास्थ्य विभाग प्रमुख की बैठक ली।
    नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने बताया कि गर्मी में पेयजल समस्या को दुरस्त रखने का कार्य जारी है नगरवासियों को शुद्व पेयजल प्रदान करना हमारी पहली प्राथमिकता रही है इस उद्देश्य से लेकर कार्य किया जा रहा है उन्होनें सभी पंप ऑपरेटरों को कहा कि समय पर पेयजल सप्लाई करें। उन्होनें बताया कि फिल्टर प्लांट में मेंटनेंस के साथ-साथ नये पानी टंकी में पुराने व नये पाईप लाईन कनेक्शन जोडऩे का कार्य किया जा रहा है जिससे वार्डो में कम पानी, समय बदलाव व मटमैला पानी अभी कुछ दिनों तक आने की संभावना है वार्ड में पेयजल सप्लाई करते हुए इन बातों का विशेष ध्यान रखे। पेयजल सप्लाई के दौरान वार्डवासियों को भी इन बातों से अवगत करावें। उन्होनें ऑपरेटरों से कहा कि पेयजल सप्लाई संबंधित जो भी समस्या वार्डवासियों द्वारा की जाती है उसको नम्रता से सुनकर उसको अपने उच्चाधिकारियों के साथ-साथ मुझे भी अवगत करावें। ताकि उनकी समस्याओं का निराकरण किया जा सके।

    पाईप लाईन विस्तारीकरण कार्य अंतिम चरण में
    नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने बताया कि पाईप लाईन विस्तारीकरण कार्य वार्डो में कराया जा रहा है तथा पुराने पाईन लाईन को नये पाईप लाईन से इंटर कनेक्शन किया जा रहा है चूंकि है विद्युत विभाग द्वारा भी विद्युत मेंटनेस होने के कारण कार्य में थोडा विलंब हुआ। जिसके चलते पेयजल सप्लाई समय में आंशिक परितर्वन किया गया है उन्होनें अपील करते हुए कहा कि कनेक्शन किये जाने के कारण कम पानी व मटमैला की शिकायत हो सकता है आगामी 1 सफ्ताह तक होने वाले असुविधा के लिए खेद है।

    बरसात पूर्व करें नाला की सफाई
    उन्होनें सफाई विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि बरसात की दिनों में नाली जाम की स्थिति न बने इसको ध्यान में रखते हुए अभी से बडे बडे नालों का सफाई कार्य प्रारंभ करें। ताकि बरसात की दिनों में अनावश्यक परेशानियों का सामना करना ना पडे। बैठक में नगर पालिका उपाध्यक्ष जमील खान, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नरेश कुमार वर्मा, कार्यपालन अभियंता एम एल कुर्रे, उपअभियंता अभिषेक श्रीवास्तव, स्वच्छता निरीक्षक श्रीनिवास द्विवेदी, सफाई दरोगा हुलास सिंह ठाकुर, राकेश ठाकुर, राजेश राजपूत, राकेश ठाकुर, , जल प्रदाय चंद्रिका सिंह ठाकुर उपस्थित रहे।

     दंतेवाड़ा/शौर्यपथ/

    दंतेवाड़ा जिला आदिवासी बाहुल्य वाला क्षेत्र है जहां भौगोलिक बनावट अलग-अलग तरह की चुनौतियां खड़ी होती हैं। नल जल योजनान्तर्गत सबको पानी की समान उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए बस्तियों के हर घर तक नल का कनेक्शन पहुंचा जा रहा है जिसके तहत सबको साफ पानी की सुविधा उपलब्ध हो रही है. सभी लोगों को पाइप के जरिए साफ पीने का पानी मुहैया कराई जा रही है। योजना के गांवों में शीघ्रता से क्रियान्वयन होने से ग्रामवासियों को शुद्ध पेयजल का लाभ मिल रहा है। लोग अब वो दिन भूल गये हैं जब बूंद-बूंद पानी के लिए उनको कई मील दूर जाना पड़ता था। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन अंतर्गत जिला दन्तेवाड़ा के चारों विकासखण्डों के पूर्व में पूर्ण व प्रगतिरत 53 ग्रामों की नल जल योजनाओं को रेट्रोफिटिंग योजनाएं के माध्यम से व शेष 172 ग्रामों की एकल ग्राम योजनाएं बनाई जा रही है। जल जीवन मिशन अन्तर्गत मुख्यत: पाईप लाईन विस्तार उच्च स्तरीय जलागार निर्माण कार्य, सोलर आधारित उच्च स्तरीय टंकी एवं घरेलू नल कनेक्शन देने का कार्य किया जाना है। जिससे जिले के कुल 225 ग्राम के 219422 जनसंख्या से कुल 48216 घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से लाभान्वित होंगे। वर्तमान में क्रमश: विकास खण्ड दन्तेवाड़ा, गीदम, कुआकोंडा एवं कटेकल्याण आते हैं जल जीवन मिशन अंतर्गत कुल 225 ग्रामों में से 165 ग्रामों का स्वीकृति प्राप्त कर 160 ग्रामों का निविदा आमंत्रित कर 78 ग्रामों का कार्यादेश जारी कर 69 ग्रामों का कार्य प्रगतिरत है जिसके तहत 10466 घरेलू नल कनेक्शन पूर्ण कर जल प्रदान किया जा रहा है तथा 5 ग्रामों का कार्य पूर्ण किया गया है ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रीष्मकालीन पेयजल व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला स्तर एवं विकासखण्ड स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्ति करते हुए उनके संपर्क नंबर जारी किए गए है।

    दुर्ग / शौर्यपथ /

    जिले के पर्यावरण प्रेमियों ने आज कलेक्टर जनदर्शन में पर्यावरण प्रेमी स्व. गेंदलाल देशमुख द्वारा लगाए गए पेड़ों के संरक्षण का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि स्व. गेंदलाल देशमुख द्वारा कोडिय़ा से लेकर महाराजा चौक दुर्ग तक बरगद, पीपल, नीम आदि के लगभग 300 पौधे लगाए थे। जो अब बड़े हो चुके हैं लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रस्तावित सड़क निर्माण में इनके काटे जाने की आशंका है। पर्यावरण प्रेमियों ने अपने सुझाव में कहा कि विभाग द्वारा किनारे-किनारे से ऐसे वैकल्पिक मार्ग का चयन किया जा सकता है, जिससे न्यूनतम पेड़ कटने की संभावना बने। मिलने वाले पर्यावरण प्रेमियों में हितवा संगवारी के संयोजक श्री रोमशंकर यादव के साथ रिसाली पर्यावरण मित्र हरित क्रांति संघ के ललित वर्मा, विपिन वर्मा भी मौजूद थे। इस संबंध में कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क चौड़ीकरण ऐसे विकल्पों को चुने जिसमें न्यूनतम पेड़ काटे जाने की आशंका हो।

    अनेक नागरिक समाज को लेकर अपनी सक्रिय भूमिका अदा कर रहे हैं। ये नागरिक जनदर्शन का लाभ आम जनता तक पहुंचाने अनूठा प्रयोग करने में लगे हुए हैं और जन सरोकार से संबंधित आवेदन जनदर्शन में प्रस्तुत कर रहे हैं। इसी के तहत् एक आवेदक ने भी कलेक्टर के समक्ष् आवेदन लगाया था जो कि इलाके की जनसंख्या पर आधारित लोक सेवा केंद्र पर था। आवेदक का कहना है कि आज पहचान पत्र सभी व्यक्ति के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। चाहे फार्म भरना हो या सरकारी योजना का लाभ लेना हो सभी में आधार कार्ड से लेकर अन्य पहचान पत्रों की आवश्यकता पड़ती है। प्रत्येक शनिवार को लोकसेवा केंद्र बंद रहता है परंतु जनसंख्या घनत्व को देखते हुए इस दिन भी लोक सेवा केंद्र को खोला जाए तो नागरिकों को सुविधा होगी। कलेक्टर ने आवेदन लेकर इससे संबंधित अधिकारी को प्रेषित किया और त्वरित निराकरण करने के आदेश दिए।

    बी.पी.एल राशन कार्ड से संबंधित समस्या को लेकर जनदर्शन में खुर्सीपार से एक व्यक्ति कलेक्टर के समक्ष् पहुंचा था। जिसमें उसने बताया कि उसके वार्ड में कुछ महीने पहले राशन कार्ड के लिए शिविर का आयोजन किया गया था, शिविर में बी.पी.एल. कार्ड और ए.पी.एल. कार्ड के लिए आवेदन लिए जा रहे थे। आवेदक ने भी बी.पी.एल. राशन कार्ड के लिए आवेदन किया था, परंतु उसका कार्ड नहीं बन पाया। जब आवेदक ने नगर निगम से इसके संबंध में जानकारी मांगी तो नगर निगम ने बताया कि सर्वे सूची में आवेदक का नाम अंकित नहीं है। आवेदक का कहना है कि उसके क्षेत्र में हुए सर्वे में उसके और उसके परिवार ने अपना ब्यौरा दिया था जिसकी पावती उसके पास है। इस पावती को प्रस्तुत करने पर भी उसकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। कार्ड के न होने पर राशन के अलावा भी अन्य शासन की योजनाओं से आवेदक और उसका परिवार वंचित है इसलिए आवेदक ने कलेक्टर से जल्द से जल्द समस्या के निदान के लिए कहा। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को प्रकरण प्रेषित कर शीघ्र निराकरण के लिए निर्देश दिया।

    जनदर्शन में सीमांकन आदि से संबंधित आवेदन आए। कलेक्टर ने सभी आवेदनों के प्रभावी निराकरण के निर्देश दिए।

    रायपुर/ शौर्यपथ /

    छत्तीसगढ़ में रद्द की गई ट्रेन एवं रेल्वे की सुविधाओ को बढ़ाने की मांग को लेकर कांग्रेस ने डीआरएम कार्यलय का घेराव किया एवं रेल मंत्री के नाम ज्ञापन सौप कर तत्काल ट्रेन शुरू करने की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के अगुवाई में सैकड़ो कार्यकर्ता एवं रेल यात्री डीआरएम कार्यालय का घेराव करने पहुंचे और केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
    कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने रेल मंत्री के नाम सौपे गये ज्ञापन मे मांग की गई कि रेल्वे द्वारा छत्तीसगढ़ से संचालित और गुजरने वाली 23 ट्रेनो को 1 दिन की पूर्व सूचना पर बिना वैकल्पित व्यवस्था के अचानक 22 अप्रैल को तुगलकी आदेश जारी कर रद्द किए जाने से प्रदेश की जनता को परेशानी हो रही है। ऐसे समय जबकि आम आदमी को शादी ब्याह एवं गर्मियो की छुट्टियो मे अन्य कार्यक्रमो मे यात्रा करने की आवश्यकता रहती है। छात्रों की परीक्षायें चल रही है, बड़ी संख्या में सरकारी और निजी कर्मचारी नियमित यात्रा करते है। व्यवसायी और आमजन अपने गंतव्य तक पहुंचते है। ऐसे समय में अचानक 23 लोकल एवं एक्सप्रेस ट्रेनो को बंद किया जाना प्रदेश की जनता को परेशान करने वाला है। पिछले दो वर्ष कोरोना काल से राज्य से संचालित 353 ट्रेनो मे से 87 ट्रेनों को बंद किया गया है । उन्हे फिर से शुरू किया जाए। इसी तरह पूर्व 31 मार्च 2022 को छत्तीसगढ़ में चलने वाले 10 पैसेंजर ट्रेनों को अचानक बंद कर दिया जिसके संदर्भ में 5 अप्रेल 2022 को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और छत्तीसगढ़ के प्रमुख सचिव ने केंद्र सरकार और रेलवे को पत्र लिखकर तत्काल शुरू करने की मांग की थी, जिसका जवाब अब तक अप्राप्त है। राज्य में एक्सप्रेस एवं यात्री ट्रेनो के अनेको स्टोपेज को बंद किया गया है। उसे फिर से शुरू किया जाए।
    रेलवे प्लेटफार्म पर सभी लोकल एवं एक्सप्रेस ट्रेनों की टिकट मिलने के पूर्व की व्यवस्था फिर से शुरू किया जाए। लोकल ट्रेनो के मासिक पास को फिर से बनाया जाए। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 23 ट्रेनो को रद्द किया गया है। कृत्रिम कोयला संकट उत्पन्न कर बिजली एवं कोयला के दाम बढ़ाने की साजिश की जा रही है। जिस रुट में यात्री ट्रेन बन्द की गई है उस रूट में मालवाहक ट्रेन बेरोक टोक चल रही है। मोदी अपने चंद उद्योगपति मित्रों को फायदा पहुंचाने के लिए आम जनता को परेशान कर रही है। छत्तीसगढ़ से हजारों करोड़ों कमाने वाली रेलवे और मोदी सरकार छत्तीसगढ़ के यात्रियों को किस बात की सजा दे रही है? मुनाफाखोरी के लिये आम जनता की तकलीफ को नजरअंदाज करना भाजपा और मोदी सरकार का चरित्र बन चुका है।
    प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने केंद्र की भाजपा सरकार को चेतावनी दी और कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता को राहत देने के लिये तत्काल ट्रेनों का परिचालन शुरू करें। रद्द ट्रेनों को बहाल नही किया गया तो आने वाले दिनो में उग्र प्रदर्शन होंगे।
    इस ज्ञापन सौपने वालो में विधायक विकास उपाध्याय, कुलदीप जुनेजा, प्रमोद दुबे, सुशील आनंद शुक्ला, गिरीश दुबे, कन्हैया अग्रवाल, धनंजय ठाकुर, राधेश्याम विभार, सुंदर जोगी, कामरान अंसारी, राकेश धोतरे, बंशी कन्नौजे, प्रशांत ठेंगडी, अरूण जंघेल, दाउलाल साहू, देव कुमार साहू, संजय सोनी, दीपा बग्गा, सोमेन चटर्जी, शब्बीर खान, अविनय दुबे, बाकर अब्बास, दिनेश ठाकुर, माधव छुरा, कमल धृतलहरे, जीतु तांडी, कीमत दीप, मुरली साहू, शेख अब्दुल नदीम, मनोज दुबे, कमलेश नथवानी, लालू गोस्वामी, श्याम सिक्का, मुन्ना मिश्रा, विष्णु राजपूत, राजेश यदु, शनासा परवीन, संगीता दुबे, पप्पू ईरानी, अरूण सिंह आदि उपस्थित थे।

    राजनांदगांव /शौर्यपथ/

    संभागायुक्त महादेव कावरे ने मानपुर विकासखण्ड के ग्राम उरझे गौठान का आकस्मिक निरीक्षण किया। संभागायुक्त ने महिला समूहों से वर्मी खाद निर्माण एवं आजीविका संबंधित गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने वर्मी खाद टंकी का निरीक्षण कर केचुआ को बचाने हेतु टंकी में नमी एवं धूप से बचाव हेतु बोरा भीगाकर ढकने के निर्देश दिए। महिला समूहों के खाते में वर्मी खाद की राशि जमा होने के संबंध महिलाओं ने बताया कि अब तक 35 हजार रूपए की राशि प्राप्त हो चुकी है। उन्होंने वर्मी टंकियों में डाले गए गोबर की मात्रा एवं तिथि नियमित रूप से अंकित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कृषि विभाग से समन्वय कर सभी गौठानों के वर्मी खाद किसानों को विक्रय करने के निर्देश दिए।

    संभागायुक्त  महादेव कावरे ने सामुदायिक बाड़ी का निरीक्षण किया। श्री कावरे ने महिलाओं से सब्जी से होने वाले आय के बारे में जानकारी ली। महिलाओं ने बीते दिवस 2500 रूपए की आय सब्जी से अर्जित की।  कावरे ने प्रोत्साहित किया कि प्रत्येक महिला को गौठान की समस्त गतिविधियों से कम से कम 6000 का लाभ मिलना चाहिए। बैंक लिंकेज का राशि का उपयोग कर छोटी-छोटी ईकायों ग्रामीण औद्योगिक पार्क में विकसित करने आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने दोना-पत्तल मशीन, पापकार्न मशीन, मसाला बनाने का मशीन लगाने के निर्देश दिए। मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा उरझे में मिनी राईस मिल, मशरूम उत्पादन, कुक्कुट पालन, निरमा एवं फिनाईल जैसे संचालित गतिविधियों से अवगत कराया गया।

    संभागायुक्त ने ग्राम उरझे गौठान में कलेक्टर  तारन प्रकाश सिन्हा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी  लोकेश चन्द्राकर द्वारा स्वीकृत 10 लाख 56 हजार रूपए के भवन में संचालित कुक्कुट पालन केन्द्र का निरीक्षण किया। महिला समूहों द्वारा बताया गया कि वे पहले लाट में 1500 मुर्गियां बेच कर लाभ कमा चुकी हैं। आयुक्त द्वारा महिला समूहों को सराहना करते हुए मुर्गी पालन को आय का अच्छा जरिया बताया। उन्होंने सुझाव देते हुए महुआ की वृहद उत्पादन को देखते हुए महुआ लड्डू निर्माण ईकाई स्थापित करने तथा लड्डू की आपूर्ति मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत आगंनबाड़ी केन्दों में करने के निर्देश दिए। संभागायुक्त ने सुपोषण अभियान में अण्डा प्रदाय करने के संबंध में जानकारी दी। मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डीडी मण्डले द्वारा अवगत कराया गया कि जिला प्रशासन के माध्यम से मानपुर विकासखण्ड के 229 बच्चों को पोषण आहार एवं चार टाईम भोजन टिफिन घर पहुँच सेवा प्रदान किया गया। जिला प्रशासन की पहल का सार्थक परिणाम यह रहा कि गंभीर कुपोषित बच्चे लाल ग्रेड से बाहर आ गए। सात-आठ बच्चे गंभीर प्रकृति के होने से उन्हें महिला बाल विकास एवं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा एम्स रायपुर में चिकित्सा उपचार कराया गया। संभागायुक्त ने मानपुर में रेशम पालन हेतु शहतूत पौधारोपण ग्राम उरझे गौठान में कराने के निर्देश दिए। साथ ही पशु पालन विभाग को डेयरी पालन हेतु आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक गौठान में मवेशियों की दैनिक उपस्थिति पंजी रखने के निर्देश दिए। संभागायुक्त के औचक निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी  डीडी मण्डले, तहसीलदार  मनोज रावटे, ग्रामीण आजीविका मिशन के समन्वयक द्वय  अनिल कपुर एवं  चंदनसिंह राजपुत, सरपंच ख्वासफडकी महाराजी कडिय़ाम, सचिव  विजय रावटे, महिला समूह अध्यक्ष  विश्वासा बाई, प्रमीला बाई एवं अन्य महिलाएं उपस्थित थी।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision