August 08, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    Uncategorised

    Uncategorised (35209)

    अन्य ख़बर

    अन्य ख़बर (5876)

    धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
    क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

    रायपुर / शौर्यपथ /  राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ राजनेता श्री मोतीलाल वोरा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। राज्यपाल ने कहा कि स्व. श्री वोरा ने सार्वजनिक जीवन में उच्च मानदंड स्थापित किए। वे मृदुभाषी और सरल, सौम्य व्यक्तित्व के धनी थे। वे अंतिम समय तक समाज के लिए कार्य करते रहे और उनके निधन से देश को अपूरणीय क्षति हुई है। राज्यपाल ने श्री वोरा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है और उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर मिली एक और बड़ी उपलब्धि
    खेलबो-जीतबो-गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की परिकल्पना तेजी से हो रही साकार

    रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर छत्तीसगढ़ में खेलों के विकास के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। केन्द्र सरकार ने बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में 5 करोड़ की लागत से सिंथेटिक टर्फ फुटबॉल ग्राउण्ड के साथ खिलाड़ियों के लिए रनिंग ट्रेक की स्वीकृति प्रदान की है। जगदलपुर में सिंथेटिक टर्फ फुटबॉल मैदान बन जाने से बस्तर की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर मिलेगा।
    गौरतलब है कि प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने और खेल अधोसंरचनाओं के विकास के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में खेलबो-जीतबो-गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को तेजी से साकार किया जा रहा है। खेल एवं युवा कल्याण संचालनालय ने खेलो इंडिया योजना के तहत जगदलपुर बस्तर में सिंथेटिक फुटबाल ग्राउण्ड और रनिंग ट्रेक निर्माण का प्रस्ताव भारत सरकार को प्रेषित किया था। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के विशेष प्रयासों से भारत सरकार ने जगदलपुर में 5 करोड़ रुपए के सिंथेटिक फुटबाल टर्फ ग्राउण्ड के साथ खिलाड़ियों के लिए रनिंग ट्रेक के निर्माण की प्रशासकीय स्वीकृति 18 दिसंबर 2020 को जारी कर दी है।
    इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं खेल मंत्री उमेश पटेल ने हर्ष व्यक्त करते हुए खेल विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए अधिक से अधिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। बस्तर के युवा अब खेलों में अग्रणी होंगे।

    दुर्ग / शौर्यपथ / पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा के अंतिम संस्कार में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रिय अध्यक्ष राहुल गाँधी , राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत , मध्यप्रदेश…
    नई दिल्ली / शौर्यपथ / चंडीगढ़ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों का बचाव करते हुए कहा कि चंद लोग "राजनीतिक…
    नई दिल्ली / शौर्यपथ / उत्तर प्रदेश के एक वरिष्ठ बीजेपी नेता ने इस बात के संकेत दिए हैं कि हाथरस केस में उत्तर प्रदेश की पुलिस अपना काम करने…
    नई दिल्ली / शौर्यपथ / केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली और आसपास डटे किसानों ने आंदोलन और तेज करने की कवायद शुरू कर दी है. किसानों ने आज…
    सेहत / शौर्यपथ / कोरोना वायरस के खतरे ने कहीं न कहीं हर किसी की सेहत पर असर डाला है। ऐसे में सभी की यही…

    मनोरंजन /शौर्यपथ / भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' की मूवी निरहुआ रिक्शावाला 2 यूट्यूब पर लगातार धमाल कर रही है। इस भोजपुरी मूवी को अब तक 220 मिलियन यानी 22 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। दिनेश लाल यादव ने फिल्म को पोस्टर इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए यह जानकारी दी है। इसके साथ ही दिनेश लाल यादव ने अपने प्रशंसकों से पूछा है कि क्या आप लोग निरहुआ रिक्शावाला ३ के लिए तैयार हैं? निरहुआ म्यूजिक वर्ल्ड चैनल पर अपलोड मूवी के वीडियो को इतनी बड़ी संख्या में व्यूज मिलना मायने रखता है। 2016 में मूवी को यूट्यूब पर अपलोड किया गया था।
    इस फिल्म में उनके साथ आम्रपाली दुबे ने एक्टिंग की थी। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। इस फिल्म के निर्देशक प्रवेश लाल यादव और राहुल खान थे। इंस्टाग्राम पर निरहुआ की ओर से शेयर किए गए पोस्टर पर कॉमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'निरहुआ हिंदुस्तानी, निरहुआ हिंदुस्तानी 2, राम लखन, निरहुआ रिक्शावाला 2, राजा बाबू और परिवार जैसी फिल्में हमेशा बनाते रहिए भैया। सिनेमा घर में भी धमाल मचाएगी और यूट्यूब में भी।' फिलहाल दिनेश लाल यादव अपनी नई फिल्म 'घर-परिवार' की शूटिंग में बिजी हैं। इस मूवी की शूटिंग उन्होंने 14 दिसंबर से शुरू की है।
    दिनेश लाल यादव को राजा बाबू और पटना से पाकिस्तान समेत कई फिल्मों में देखा जा चुका है। जबरदस्त फैन फॉलोइंग के कारण भोजपुरी स्टार की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित होती हैं। बता दें कि 2019 में दिनेश लाल यादव की फिल्म निरहुआ बॉडीगार्ड आई थी। यूट्यूब पर इस मूवी को भी अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है।
    अब तक इस फिल्म को 22 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। निरहुआ की फिल्मों को उनके गानों के लिए भी खूब पसंद किया जाता है। बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में दिनेश लाल यादव ने आजमगढ़ से चुनाव लड़ा था। हालांकि इसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

    शौर्यपथ / खगोलीय घटनाओं के दीवाने लोगों को बीत रहा साल अद्भुत नजारे का तोहफा देने जा रहा है। नासा के अनुसार, 1623 के बाद…
    धर्म संसार / शौर्यपथ / हिंदू मान्यता के अनुसार चार धाम की यात्रा का बहुत महत्व है, इन्हें तीर्थ भी कहा जाता है। आदि गुरु…

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision