
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
राजशेखर नायर/ नगरी/
शौर्य पथ समाचार
वर्तमान में कृषि उपज मंडी समितियों के माध्यम से किसानों का धान टोकन सिस्टम से खरीदा व बेचा जा रहा है। धान खरीदी का कार्य आदिम जाति सहकारी समितियों द्बारा किया जा रहा है। विगत 1 दिसंबर से धान बिकना एवं टोकन कटना चालू हो चुका है। इसमें फरसिया सहकारी समिति से एक भयंकर त्रुटि युक्त जानकारी मिली है जिसमें ग्राम गोरेगांव निवासी 67 वर्षीय ललिता देवी साहू के नाम से 2 एकड़ कृषि भूमि है जो कि उनके पिता जी के जमाने से उस जमीन पर कृषि कार्य होते आ रहा है। इन्हें 2 दिसंबर को धान बिक्री हेतु टोकन मिला, टोकन देख कर वह वृद्धा हैरान रह गयी कि उनके नाम से एक ही पर्चा में एक ही पृष्ट पर अंकित 2 एकड़ कृषि भूमि को मात्र 1 एकड़ दर्शाया गया है। वह वृद्धा बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने की स्थिति में नहीं होने की वजह से अपने भाई-बंधु से फरसिया समिति में पता लगवाया गया। कार्यालय में ज्ञात हुआ कि पटवारी ने जो लिखकर दिया है उसी के आधार पर ही टोकन काटा गया है। गलती पटवारी का होना बतलाया गया। अब पटवारी से संपर्क किया गया तो ज्ञात हुआ है कि पटवारी ने 2 एकड़ कृषि भूमि होने की सही जानकारी सहकारी समिति फरसिया को प्रेषित किया है। तब जाकर सही जानकारी ज्ञात हुआ कि यह गलती सीधे-सीधे सहकारी समिति की है। उन्होने ही टोकन काटने व रिकार्ड बनाने में गलती की है। इस प्रकार उस असहाय वृद्धा की कृषि भूमि 2 एकड़ रहते हुए मात्र 1 एकड़ की धान बिक्री हुई तथा एक एकड़ का धान पड़ा हुआ है जबकि उस वृद्धा की आय का कोई और अन्य साधन नहीं है।
अब पटवारी के पास शिकायत करने पर, पटवारी के द्वारा सहकारी समिति के संज्ञान में शिकायत को लाया गया तब कम्पूटर में सुधार हो जाने की जानकारी मिली है परंतु अब भी शेष 1 एकड़ जमीन का टोकन नहीं कट रहा है। फरसिया समिति प्रभारी श्री गौर द्वारा अब बतलाया जा रहा है कि तहसीलदार के द्वारा अनुमोदन पश्चात ही टोकन कटने की बात बतलायी गयी है।
अब प्रश्न यह उठता है कि उस वृद्धा के आय का एकमात्र साधन कृषि उपज धान है, उसमें भी आधा धान बिका व आधा शेष है! तो उस वृद्धा के आजीविका का प्रबंधन क्या धान खरीदने वाली समिति करेगी? क्योंकि उन्हीं के गलती से ही पूरा धान नहीं बिका और धड़ल्ले से बोल दिया गया था कि ये पटवारी की गलती है।अ
अब शासन द्वारा आदेश भी जारी हो चुका है कि जिनके भी रकबे में त्रुटि है उसे तत्काल सुधार कर कार्यवाही करें परंतु अब धान बिक्री का समय 1माह निकलने वाला है फिर भी कार्यवाही पूर्ण नहीं हुआ है। इससे लगता है कि शासन का आदेश भी किसानों को धान बेचने की सुविधा से वंचित कर रखा है। और सुनने वाला कोई नहीं है।
दुर्ग / शौर्यपथ / भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ जिला संघ दुर्ग द्वारा स्व. मोतीलाल वोरा जी के आकस्मिक निधन पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई ए एल टी श्रीमती सरस्वती गिरिया ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे सहज और नीति में निपुण थे एक पत्रकार के रुप में अपना सफर शुरु करने से लेकर मंत्री, मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, राज्यपाल जैसे बड़े पदों पर अपने अनुभव को साझा करने वाले मोतीलाल वोरा जी का संघर्ष हम सबके लिए प्रेरणादायी है। ए एल टी श्री श्रवण सिन्हा ,त्रिलोक चौधरी ,हेतराम ध्रुव , नंद कुमार यादव ,कीर्तन पटेल श्रीमती अमिता हरमुख ,रेखा शर्मा ,ननकी अंदानी जिला संगठन आयुक्त अवधेश विश्वकर्मा ,नेहा राजपूत जिला शिक्षा अधिकारी के प्रांगण में श्रद्धांजलि दी गई
नवागढ़ / शौर्यपथ / मंगलवार को गुरुदयाल बंजारे विधयाक नवागढ़ एवं संसदीय सचिव छ.ग. शासन को पटवारी संघ तहसील शाखा नवागढ़ जिला बेमेतरा के द्वारा 9 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया। संसदीय सचिव का विधान सभा सत्र में होने के कारण उनके निज सहायक को ज्ञापन सौंपा गया। निज सहायक द्वारा पटवारी संघ के 9 सूत्रीय मांगों को जायज बताते हुए मांगों को लेकर मुख्यमंत्री एवं राजस्व मंत्री को पत्र लिखकर अनुसंशा सहित भेजने आश्वस्त किया गया।
० शासन की योजना के प्रति नागरिकों को किया गया जागरूक
० शासकीय योजना के प्रचार-प्रसार के लिए लोगों को मिली प्रेरणा
राजनांदगांव / शौर्यपथ / जनसंपर्क विभाग द्वारा कलेक्टोरेट में आयोजित जिला स्तरीय फोटो प्रदर्शनी देखने आज जनसामान्य एवं सभी वर्ग के लोग पहुंचे। जमात पारा राजनांदगांव के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार सिन्हा जो शास्त्रीय नृत्य कला के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि समाचार पत्र से जानकारी मिली कि कलेक्टोरेट में जनसंपर्क विभाग द्वारा फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है, जिससे उत्साहित होकर वह प्रदर्शनी देखने आए हैं। उन्होंने कहा कि डिस्प्ले बोर्ड में लगी फोटो एवं जानकारी देखकर मुझे बहुत अच्छा लगा। उन्होंने बताया कि वह कला के माध्यम से सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार दूरदराज इलाकों में करते आ रहे हैं। जनसंपर्क विभाग द्वारा लोगों को शासन की योजनाओं के प्रति जागरूक करने के लिए लगी यह फोटो प्रदर्शनी सराहनीय एवं नवाचार हैं जिससे लोगों को लाभ मिलेगा। पुराना बस स्टैंड निवासी जगदीश राम यादव ने जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से गोधन न्याय योजना एवं किसानों को मिलने वाले लाभ से मैं अवगत हुआ। जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी एक अच्छा प्रयास है।
गौरी नगर निवासी श्रीमती सुनीता मेश्राम अपनी मां आशा बाई सिंघाड़े के आधार कार्ड में सुधार करने के लिए कलेक्टोरेट आई हुई थी। वह मजदूरी का कार्य करती हैं और एक छोटी सी किराना दुकान उन्होंने खोली है। उन्होंने कहा कि जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई यह फोटो प्रदर्शनी लोगों को जागरूक करने के लिए अच्छी है, यहां बहुत सारी जानकारी मिली। संबल पुस्तक में शासन द्वारा संचालित जानकारी मेरे लिए बहुत लाभकारी है। उन्होंने जनसंपर्क विभाग के इस प्रयास के लिए तहेदिल से धन्यवाद दिया। तुलसीपुर राजनांदगांव की निवासी श्रीमती किरण गणवीर एवं झमित पटेल मितानिन हैं वे लोगों को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करती हैं एवं उन्हें लाभ दिलाती हैं। जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी को उन्होंने देखा और कहा कि उन्हें इस फोटो प्रदर्शनी से उन्हें प्रेरणा मिली है। ग्राम अर्जुनी निवासी दिनेश कुमार साहू बीमा अभिकर्ता है। यहां आकर मुझे पूरी योजनाओं के बारे में जानकारी मिली। सरकार ने छत्तीसगढ़ी परंपरा का संरक्षण एवं संवर्द्धन किया है। छत्तीसगढ़ी त्यौहार पर शासकीय अवकाश दिवस घोषित किया गया है जो शासन का बहुत ही अच्छा कार्य है। साथ ही गढ़कलेवा के माध्यम से छत्तीसगढ़ी व्यंजन को बढ़ावा दिया गया है। जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई यह फोटो प्रदर्शनी एक सार्थक प्रयास है जिसके लिए जनसंपर्क विभाग को बधाई देता हूं।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर में आयोजित समारोह में डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम कोनारी की संध्या महिला स्वसहायता समूह की श्रीमती दुलेश्वरी देवांगन को उत्कृष्ट ई-रिक्शा परिचालन कार्य हेतु सम्मानित किया। श्रीमती दुलेश्वरी देवांगन ने मुख्यमंत्री से आईबीसी न्यूज चैनल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में ई-रिक्शा परिचालन गतिविधि संबंधी अपने अनुभव साझा किया। श्रीमती दुलेश्वरी देवांगन सितम्बर २०१६ से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) योजना अंतर्गत स्वसहायता समूह से जुड़ी हुई हैं तथा मार्च २०१९ में एनआरएलएम योजना तथा श्रम विभाग के वित्तीय सहयोग से उन्होंने ई-रिक्शा क्रय कर इसे चलाने का कार्य आरंभ किया था। श्रम विभाग से १ लाख की सब्सिडी तथा ५० हजार रूपए का मुद्रा लोन इन्हें प्राप्त हुआ है। श्रीमती दुलेश्वरी देवांगन को प्रतिमाह लगभग १० हजार रूपए की शुध्द आमदनी हो रही है। इनका ड्राईविंग लाईसेंस भी बन चुका है। सम्मान समारोह कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ अन्य केबिनेट मंत्री भी उपस्थित रहे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
