September 27, 2026
Hindi Hindi▼

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    रायपुर

    रायपुर (6110)

    रायपुर /शौर्यपथ/

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां न्यू सर्किट हाउस में राज्य स्तरीय दिशा कमेटी (डेव्लपमेंट कोऑर्डिनेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी) की बैठक शुरू। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री  टी.एस. सिंहदेव, सहित सांसद, विधायक, मुख्य सचिव एवं सम्बंधित अधिकारी उपस्थित हैं।

    रायपुर /शौर्यपथ/

    मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने उत्तर भारतीय और भोजपुरी समाज सहित समस्त प्रदेशवासियों को छठ महापर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने सभी लोगों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की मंगल कामना की है।  बघेल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि छठ पूजा सूर्य देव के प्रति कृतज्ञता और आभार प्रकट करने का पर्व हैं। यह पर्व भाईचारा, सामुदायिक सौहार्द लाने के साथ-साथ लोगों को प्रकृति के करीब लाता है। इस पर्व पर सूर्य और छठी मइया की उपासना की जाती है।  

     बघेल ने कहा कि छठ पर्व में माताओं और बहनों द्वारा कठिन तपस्या कर परिवार की बेहतरी और सुख-समृृद्धि के लिए नदी, तालाब के किनारे सूर्य को अर्ध्य देकर मंगल कामना की जाती है। भारत के विभिन्न प्रदेशों के समान छत्तीसगढ़ में भी बड़ी संख्या में लोग छठ पूजा करते हैं। लोगों की धार्मिक आस्था और भावना का सम्मान करते हुए बिहार के बाद छत्तीसगढ़ में छठ पूजा के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

     

    *तेंदुआ खाल को बोरी में भरकर बिक्री करने तलाश रहा था ग्राहक*

    *घेराबंदी कर साइबर सेल व थाना अर्जुनी पुलिस की संयुक्त टीम ने धर दबोचा*

    *करीबन 10 लाख रुपए कीमती वन्य प्राणी तेंदुआ की खाल आरोपी से की गई जप्त*

    *आरोपी के विरुद्ध वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत की गई वैधानिक कार्यवाही*

         पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु आसूचना तंत्र मजबूत करने,  सतत पेट्रोलिंग व गस्त सुदृढ़ करने तथा किसी भी प्रकार की सूचना पर तत्काल तस्दीक कर वैधानिक कार्यवाही करने सभी थाना व चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। साथ ही वनांचल क्षेत्रों में वन्य प्राणियों एवं वस्तुओं की खरीदी-बिक्री व मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने सतत पेट्रोलिंग कर संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर निगाह रखने निर्देशित किया गया है, जिसका बेहतर परिणाम भी नजर आ रहा है।

           इसी दरम्यान दिनांक 08/11/2021 की रात्रि विश्वस्त सूत्रों से सूचना मिली कि सिहावा रोड मथुराडीह मोड़ के पास एक व्यक्ति अपने पास बोरी में वन्य प्राणी तेंदुआ की खाल रखकर बिक्री करने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।

          पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर द्वारा सायबर सेल व थाना प्रभारी अर्जुनी को सूचना की तस्दीक कर त्वरित वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाल के मार्गदर्शन तथा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अरुण जोशी व नोडल अधिकारी श्री अभिषेक केसरी पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुरूद के दिशा निर्देश में सायबर सेल व थाना अर्जुनी की संयुक्त टीम ने तत्काल मुखबिर सूचना की तस्दीक करने व वैधानिक कार्यवाही हेतु रवाना हुए।

           उक्त टीम के द्वारा गवाहों के साथ मुखबिर के बताए स्थान धमतरी सिहावा रोड ग्राम मथुराडीह मोड़ के पास पहुंचे ही थे कि पुलिस को आते देख एक संदेही व्यक्ति भागने लगा, जो अपने हाथ में सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी रखा था। पुलिस टीम के द्वारा घेराबंदी कर संदेही व्यक्ति को पकड़ा गया। पुलिस को देखकर भागने एवं उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर नाम-पता पूछकर विधिवत तलाशी ली गई। उसने अपना नाम प्रेम लाल मंडावी पिता बरातू राम मंडावी उम्र 42 वर्ष साकिन सोनपुर थाना विश्रामपुरी जिला कोण्डागांव बताया। जिसके हाथ में रखी प्लास्टिक बोरी की विधिवत तलाशी लेने पर बोरी में वन्य प्राणी तेंदुआ की 01 नग खाल बरामद हुआ, जिसके संबंध में पूछताछ करने पर संतुष्टिप्रद जवाब नहीं दिया। मौके में वैधानिक कार्यवाही करते हुए बरामद एक नग तेंदुआ की खाल कीमती करीबन 10 लाख रुपए को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना अर्जुनी में वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा  9, 39(1)(2)(3), 51, 52 व लोक संपत्ति नुकसानी निवारण अधिनियम की धारा 3 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

    *आरोपियों से बरामद माल-*
    ▫️ 01 नग तेंदुआ की खाल कीमती करीबन 10 लाख रुपए

    *गिरफ्तार आरोपी का नाम*- प्रेम लाल मंडावी पिता बरातू राम मंडावी उम्र 42 वर्ष साकिन सोनपुर थाना विश्रामपुरी जिला कोण्डागांव

           उक्त संपूर्ण कार्यवाही में संयुक्त टीम के साइबर सेल से निरीक्षक भावेश गौतम, थाना प्रभारी अर्जुनी गगन बाजपेई, उप निरीक्षक नरेश बंजारे, प्रधान आरक्षक अनिल यदु, आरक्षक आनंद कटकवार, झमेल सिंह राजपूत, सितलेश पटेल एवं थाना अर्जुनी से सहायक उपनिरीक्षक सुनील कश्यप, प्रधान आरक्षक देवेंद्र राजपूत, अजीत तारम, आरक्षक सागर मिश्रा का सराहनीय योगदान रहा।

    नगरी विकाशखण्ड के लगभग 500 शिक्षकों को सबसे बड़े पर्व दीपावली में वेतन नही मिला ने से, विरोध में आज शाला अध्यापन के ब्लाक के सभी शिक्षक 4.30 बजे बीईओ कार्यालय नगरी में हल्ला बोलेंगे।

    रायपुर /शौर्यपथ/ 

    पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर के नाक, कान, गला रोग विभाग  के अंतर्गत संचालित बैचलर ऑफ ऑडियोलॉजी स्पीच लैंग्वेज पैथॉलॉजी  पाठ्यक्रम के 2021-22 सत्र में प्रवेश के लिए 22 नवम्बर तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। पाठ्यक्रम संबंधी विवरणिका एवं आवेदन पत्र (रायपुरबीएएसएलपी डॉट ओआरजी) पर उपलब्ध है।

    प्रवेश के लिए आवेदन पत्र स्पीड पोस्ट, पंजीकृत डाक या सामान्य डाक द्वारा भेजा जा सकता है। विलंब शुल्क के साथ आवेदन पत्र 24 नवम्बर तक डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय, रायपुर के कक्ष क्रमांक-244, द्वितीय तल, नाक, कान, गला रोग विभाग के बीएएसएलपी इकाई में जमा किया जा सकता है।

    छत्तीसगढ़ सरकार शहीद  पटेल के संकल्प व सपनों को पूरा करने के लिए लगातार कार्य कर रही है
    मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने शहीद  नंदकुमार पटेल की आदमकद प्रतिमा का किया अनावरण

    रायपुर /शौर्यपथ/

    मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने कहा है कि शहीद  नंदकुमार पटेल हमेशा सक्रिय रहते हुए किसान, मजदूर, आदिवासी, महिला एवं युवाओं के उत्थान व विकास के लिए लगातार काम करते रहे। शहीद  नंदकुमार पटेल संघर्ष का दूसरा नाम थे। उनका छत्तीसगढ़ के विकास को लेकर, किसानों, आदिवासी मजदूरों, महिलाओं व युवाओं सहित सभी वर्गाे के विकास के लिए जो संकल्प व सपना था उसको साकार करने के लिए आज छत्तीसगढ़ की सरकार लगातार कार्य कर रही है।

    मुख्यमंत्री  बघेल आज रायगढ़ जिले के विकसखंड मुख्यालय खरसिया के विश्राम गृह के सामने शहीद  नंदकुमार पटेल की आदमकद प्रतिमा का अनावरण करने के बाद महात्मा गांधी कालेज प्रांगण में आयोजित आमसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गोधन न्याय योजना, किसान न्याय योजना, लघु वनोपज की खरीदी, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, राजीव युवा मितान क्लब सहित शासन की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से हम शहीद  नंदकुमार पटेल की सोच को धरातल में पूरा करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे है। हमारा यह लक्ष्य भी है कि उनके बताए रास्तों पर चलते हुए उनके सपनों को साकार करते हुए उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे सके।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री  बघेल ने कहा कि फसल विविधिकरण के लिए चलायी जा रही राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत धान सहित खरीफ की फसलों के लिए दी जाने वाली इनपुट सब्सिडी प्रति एकड़ 9 हजार रुपये रहेगी तथा इससे कम नहीं होगी। उन्होंने कहा कि इस योजना से किसानों की आर्थिक स्थिति बेहतर हुई है। आने वाले वर्षों में धान का समर्थन मूल्य बढ़ता है, तो किसानों को धान का अधिक मूल्य मिलेगा। उन्होंने कहा कि झीरम घाटी के शहीदों को जब तक न्याय नहीं मिलेगा, हम चैन से नहीं बैठेंगे।

    उच्च शिक्षामंत्री  उमेश पटेल ने कहा कि शहीद  नंदकुमार पटेल विकास कार्यों के लिए भविष्य की सोच रखकर कार्य करते रहे। वे लगातार किसान, श्रमिक, युवाओं, महिलाओं सभी के विकास के लिए कार्य करते रहे। उन्होंने कहा कि वे शिक्षा को लेकर हमेशा कार्य करते रहे जिसके बदौलत आज खरसिया क्षेत्र में नवोदय विद्यालय, एकलव्य विद्यालय, मॉडल स्कूल व स्वामी आत्मानंद स्कूल यह चारों संस्थाएं संचालित हैं। उन्होंने कहा कि उनका एक सपना था कि यहां के धरमजयगढ़ तथा अन्य दूरस्थ अंचल के छात्रों की सुविधा के लिए रायगढ़ में यूनिवर्सिटी खोला जाए। जब मैंने यह बात मुख्यमंत्री  बघेल से कही तो उन्होंने कालेज जाने वाले छात्रों की सुविधा के लिए रायगढ़ में शहीद  नंदकुमार पटेल के नाम से यूनिवर्सिटी खोलने का निर्णय लिया। जिसके लिए क्षेत्र के सभी विद्यार्थियों की ओर से मैं उनका आभार जताता हूं। आज खरसिया में शहीद  नंदकुमार पटेल की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस अवसर पर उन्हें सभी की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

    कृषि मंत्री  रविन्द्र चौबे ने इस मौके पर उनके साथ किए गए कार्यों से जुड़े अनुभव को साझा करते हुए कहा कि अविभाजित मध्यप्रदेश के समय से वे छत्तीसगढ़ तथा यहां के किसानों व लोगों के हितों व विकास के लिए पूरी दमदारी से अपनी बात रखते थे। मन से कोमल व संवेदनशील तथा पूरी बहादुरी से संघर्ष करने वाला व्यक्तित्व उनकी पहचान थी। छत्तीसगढ़ व छत्तीसगढिया लोगों को विकास की राह पर लगातार आगे ले जाने की उनकी सोच थी, जिसको आज मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की सरकार पूरा करने का कार्य कर रही है।

    खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि वे सदैव हमें सीख देते थे कि कुछ करना है तो छत्तीसगढ़ के माटीपुत्रों के लिए काम करो। उनकी इसी सोच को लेकर आज मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की सरकार लगातार जनविकास के कार्य कर रही है। राजस्व मंत्री  जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि वे इरादे के पक्के व दृढ़ इच्छा शक्ति वाले थे। वे बड़ी मजबूती से अपनी बात रखते थे। अपनी सोच को धरातल में उतारना उन्हें बखूबी आता था, जिसकी बदौलत उन्होंने खरसिया में विकास कार्य को हमेशा नई ऊंचाईयां दी। विधायक कोण्डागांव  मोहन मरकाम ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका नेतृत्व कौशल अद्भुत था। सरपंच के पद से शुरूआत कर राज्य का गृहमंत्री बनना उनकी नेतृत्व क्षमता व योग्यता को दिखाता है।

    इस मौके पर संसदीय सचिव  चिंतामणी महाराज,  द्वारकाधीश यादव,  चंद्रदेव राय, विधायक  लालजीत सिंह राठिया, विधायक  प्रकाश नायक, विधायक  चक्रधर सिंह सिदार, विधायक  उत्तरी गनपत जांगड़े,  विनय भगत,  गुलाब कमरो,  किस्मत लाल नंद,  मोहित राम केरकेट्टा, छत्तसीगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत  राम सुंदरदास, छत्तीसगढ़ राज्य पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष  शैलेष नितिन त्रिवेदी, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष  गिरीश देवांगन, सदस्य छत्तीसगढ़ बीज निगम  दिलीप पाण्डेय, जिला पंचायत रायगढ़ के अध्यक्ष  निराकार पटेल, आईजी  रतन लाल डांगी, कलेक्टर रायगढ़  भीम सिंह, पुलिस अधीक्षक रायगढ़  अभिषेक मीणा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व आमजन उपस्थित है।

    न मंत्री ने प्रस्तावित जंगल सफारी के संबंध में ली विस्तार से जानकारी

    रायपुर /शौर्यपथ/

    प्रदेश में नवा रायपुर स्थित जंगल सफारी की तर्ज पर कवर्धा जिले के रामचुआ-हरमो में एक और जंगल सफारी का निर्माण किया जाएगा। यह जंगल सफारी प्राकृतिक वन संपदा को बिना नुकसान पहुंचाए 191 हेक्टेयर क्षेत्र में निर्मित किया जाएगा। जंगल सफारी में वन्य प्राणियों और आने वाले पर्यटकों के लिए नवीन एवं आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने आज अपने शासकीय निवास कार्यालय में रामचुआ-हरमो क्षेत्र में प्रस्तावित जंगल सफारी परियोजना के संबंध में विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर विस्तारपूर्वक जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्राकृतिक वन सम्पदा को नुकसान पहुंचाए बिना जंगल सफारी का निर्माण किया जाए। प्राकृतिक रूप से मौजूद जंगलों को कोई नुकसान न हो, इस पर भी विशेष सावधानी रखा जाए। 

    वन मंत्री अकबर ने बैठक में बताया कि प्रस्तावित नवीन जंगल सफारी को भोरमदेव मंदिर सहित अन्य पर्यटन स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों के साथ जोड़कर एक सर्किट बनाया जाएगा। उन्होंने नवा रायपुर स्थित जंगल सफारी के तर्ज पर एक और जंगल सफारी निर्माण के लिए अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार करने निर्देशित किया। इस जंगल सफारी में शेर, चीता, सफेद शेर, भालू, हिरण, सांभर, नीलगाय सहित अन्य पशु-पक्षी के लिए अलग-अलग सफारी का निर्माण किया जाएगा। निर्माण कार्य पर लगभग 75 करोड़ रूपए की लागत आएगी। इस जंगल सफारी निर्माण के लिए 3 साल का लक्ष्य रखा गया है। मंत्री अकबर के समक्ष अधिकारियों द्वारा जंगल सफारी निर्माण परियोजना के संबंध में पावर प्वाइंट प्रस्तुतिकरण दिया। 

    बैठक में अधिकारियों ने बताया कि कवर्धा जिले के रामचुआ-हरमो क्षेत्र के 191 हेक्टेयर में जंगल सफारी तैयार करने के लिए कार्य योजना तैयार की गई है। यह जंगल सफारी पहाड़ के ठीक नीचे स्थित है। यह प्राकृतिक सौंदर्य और भव्यता के साथ-साथ पर्यटकों के लिए काफी मनोरम स्थल होगा। जंगल सफारी निर्माण से किसी को भी कोई परेशानी नहीं होगी। अधिकारियों ने बताया कि सफारी के अंदर कैचमेंट क्षेत्र में चेकडेम का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ-साथ प्राकृतिक रूप से बह रहे नाले को भी व्यवस्थित किया जाएगा। जंगल सफारी के मुख्य दरवाजे के समक्ष प्रशासनिक जोन भी तैयार किया जाएगा। जहां टिकट काउंटर के साथ-साथ फूड जोन, प्रसाधन, पार्किंग आदि की व्यवस्था रहेगी। जंगल सफारी क्षेत्र में पहाड़ से कुछ दूर तक पर्यटकों के आने-जाने के लिए सड़क निर्माण किया जाएगा। जिससे पर्यटक आसानी से पूरे जंगल को घूमकर सफारी का लुफ्त उठा सकेंगे। 

    वन मंत्री  अकबर ने कहा कि जंगल सफारी का निर्माण प्राकृतिक रूप से मौजूद वन सम्पदा को बिना नुकसान पहुंचाए तैयार किया जाए। जंगल सफारी निर्माण के लिए केन्द्रीय पर्यावरण मंत्रालय के गाईड लाईन का पालन भी सुनिश्चित हो। जंगल सफारी में कौन-कौन से पशु-पक्षी और वन्य-प्राणी रख सकते हैं। उनके लिए अनुकूल वातावरण क्या होगा, इस पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। मंत्री  अकबर ने कहा कि पर्यटन एक रूट में ऐसे तरीके से तैयार किया जाए, जिससे पर्यटक एक ओर से अंदर जाए और जंगल सफारी का नजारा देखते हुए दूसरे रास्ते से वापस मुख्य द्वार प्रशासनिक एरिया के रास्ते निकल जाए। पर्यटकों को जंगल सफारी घूमने में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका भी ख्याल रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पर्यटकों के लिए पहाड़ी के कुछ दूर एरिया पर व्यू प्वाइंट में तैयार भी किया जाए। जिससे पर्यटक प्राकृतिक सौंदर्य का नजारा ले सके। 

    बैठक में क्रेडा के सदस्य  कन्हैया अग्रवाल,  किसन साहू, वन विभाग के प्रमुख सचिव  मनोज पिंगुआ, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख  राकेश चतुर्वेदी, पीसीसी वाईल्ड लाईफ  नरसिम्हा राव, सीसीएफ दुर्ग  शालिनी रैना, कवर्धा डीएफओ  दिलराज प्रभाकर, विषय वस्तु विशेषज्ञ  जितेन्द्र सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

    रायपुर /शौर्यपथ/

    गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने सुकमा जिले के मरईगुड़ा लिङ्गलपल्ली सीआरपीएफ कैम्प में घायल जवानों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आज रायपुर के नारायणा और रामकृष्ण अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती घायल जवानों से मिलकर उनसे बातचीत की और उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों से भी घायल जवानों के संबंध में चर्चा की। उन्होंने घायल जवानों के उपचार में किसी भी प्रकार की कमी नहीं करने और हर प्रकार की सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

    रायपुर शौर्यपथ/

    कृषि एवं जल संसाधन मंत्री  रविंद्र चौबे मंत्री 9 नवम्बर को अपरान्ह 3 बजे से मंत्रालय महानदी भवन अटल नगर स्थित अपने कक्ष में जलसंसाधन विभाग के कामकाज की प्रगति की समीक्षा करेंगे। बैठक में सिंचाई विभाग की निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा एवं नवीन परियोजनाओं के एक्शन प्लान पर चर्चा की जाएगी।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision