
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
मुख्यमंत्री ने प्रदेश की खुशहाली की कामना की
रायपुर/शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज यहां तिल्दा विकासखंड के ग्राम खपरी मढ़ी में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत सप्ताह यज्ञ कार्यक्रम में शामिल हुए। बंजारी धाम मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर धरसीवां की विधायक योगीता योगेंद्र शर्मा, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक, राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने बंजारी माता का दर्शन कर सबके लिए आशीर्वाद मांगा और कहा भगवान कृष्ण और बंजारी माता सबको शुभ आशीष प्रदान करें, सभी तरक्की करें और सबके जीवन में खुशहाली आए।
रायपुर /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रायपुर जिले के ग्राम बोइरझिटी पहुंचकर छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के पूर्व केन्द्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय डॉ. रामकुमार सिरमौर की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। उन्होंने डॉ सिरमौर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। श्री बघेल ने उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना प्रकट की।
रायपुर/शौर्यपथ/
ग्रामीण क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के लिए भेजे साढ़े सात लाख रूपए के चिकित्सा उपकरण
कोविड की दूसरी लहर का असर ग्रामीण और दूर दराज के इलाको पर भी देखने को मिला। दूसरी लहर मे ऑक्सीजन की जरूरत प्रमुख रूप से सामने आई। इसी बात को ध्यान में रखते हुए कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने पूर्व तैयारी हेतु महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेंड़िया ने आज रायपुर के फॉरेस्ट कॉलोनी स्थित अपने निवास से बालोद जिले के डोंडी-लोहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए लगभग साढ़े सात लाख रूपए के चिकित्सा उपकरणो की गाड़ी को रवाना किया।
चिकित्सा उपकरण कोरोना महामारी की चुनौतियों से निपटने के लिए राज्य सरकार के प्रयासों मे मदद करते हुए ऑक्सफैम इंडिया संस्था द्वारा मिशन संजीवनी के तहत प्रदान किए गए। इस अवसर पर मंत्री भेंड़िया ने ऑक्सफैम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कोरोना की दूसरी लहर से ज्यादा प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों में पूर्व तैयारी के लिए यह मदद महत्वपूर्ण है। यह स्वास्थ्य व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाएगी।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हेतु चिकित्सा उपकरण में आक्सीजन सिलेंडर 40 लीटर क्षमता के 6 नग, आक्सीजन फ्लो मीटर 10 नग, आक्सीजन नसल मास्क 40 नग, पल्स आक्सी मीटर 6 नग, नेबुलाइज़र 6 नग, बेड सेमी फ़ाउलर गद्दा सहित 5 नग, बी पी मशीन एल ई डी 2 नग, डिजिटल थर्मामीटर 10 नग, मल्टी पेरामीटर पेशेंट मॉनिटर 1, बाईपेप मशीन 1 नग एवं ऑक्सिजन कोन्सेंट्रेटर 1 नग शामिल हैं। साथ ही स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के लिय 100 पीपीई किट भी है। इस तरह के चिकित्सा उपकरण ऑक्सफैम इंडिया ने 9 अन्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और आवश्यकता अनुसार 35 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो को भी प्रदान किये गए हैं।
ऑक्सफैम इंडिया के प्रतिनिधि आनंद शुक्ल ने बताया कि कोविड महामारी के व्यापक प्रभाव को देखते हुए ऑक्सफैम इंडिया संभावित तीसरे लहर की पूर्व तैयारी के लिए ग्रामीण और दूर दराज के प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों मे चिकित्सा उपकरणो को पहुचाने प्रयासरत है। चिकित्सा उपकरणो के साथ साथ जरूरतमन्द लोगों के लिए सूखा राशन की भी व्यवस्था की गई है।
ऑक्सफैम इंडिया के प्रकाश गार्डिया ने बताया कि ऑक्सफैम ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने पर विशेष फोकस कर रही हैं। वर्तमान में कबीरधाम और राजनान्दगाँव जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली मितानिनों को मेडिकल किट प्रदान किया जा रहा है। चिकित्सा उपकरणो के साथ साथ जानकारीयों के फैलाव पर भी काम हो रहा है। चिकित्सकों के द्वारा वैक्सीन पर जागरूकता बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ी मे मेसेज भी रेकॉर्ड किए गए हैं।
महिलाओं को मनरेगा कार्यों से जोड़ने के साथ ही स्वरोजगार में भी मदद कर रहीं हैं महिला मेट
रायपुर /शौर्यपथ/
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम
छत्तीसगढ़ में मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) कार्यों में ‘आधी आबादी’ यानि महिलाओं की भूमिका लगातार बढ़ रही है। मनरेगा में अकुशल श्रमिक के रूप में काम करने वालों में करीब 51 प्रतिशत महिलाएं हैं। कार्यस्थल पर काम की नाप-जोख और श्रमिकों के प्रबंधन का काम देखने वाले मेटों में महिला मेटों की भागीदारी 56 प्रतिशत है। मेट के रूप में गांव की महिलाएं कार्यस्थलों पर बदली हुई भूमिका में नजर आ रही हैं। पहले केवल मजदूरी करने तक सीमित रहने वाली महिलाएं अब मेट के तौर पर श्रमिकों के प्रबंधन के साथ ही कार्यस्थल पर गोदी खोदने के लिए चूने से मार्किंग, मजदूरों द्वारा किए गए कार्य को मापकर उसे माप-पुस्तिका में दर्ज करने और श्रमिकों के जॉब-कार्ड को अद्यतन करने जैसे महत्वपूर्ण मैदानी काम कर रही हैं। मनरेगा में वे अर्द्धकुशल श्रमिक के रूप में सेवाएं देती हैं और इसी के अनुरूप उन्हें भुगतान भी प्राप्त होता है।
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम
मनरेगा में महिला मेट की नियुक्ति के बाद से कार्यस्थलों में महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ी है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत गठित स्वसहायता समूहों की सक्रिय महिलाओं को मनरेगा में मेट के रूप में नियुक्ति में प्राथमिकता दी जा रही है। गांवों में पहले से ही स्वावलंबन की अलख जगा रही ये महिलाएं बांकी महिलाओं को भी न केवल मनरेगा में रोजगार दिला रही हैं, बल्कि स्वसहायता समूहों के माध्यम से स्वरोजगार शुरू करने में भी सहायता कर रही हैं। उन्हें रोजगारमूलक गतिविधियों से जोड़कर आय के स्थाई साधन तैयार कर रही हैं। महिला मेट मनरेगा कार्यस्थलों में महिलाओं की परेशानी के निदान का भी विशेष ध्यान रखती हैं। उनकी निगरानी में कार्य करने का मौका पाकर महिलाएं मनरेगा कार्यों से ज्यादा संख्या में जुड़ रही हैं।
मनरेगा के प्रभावी क्रियान्वयन और शिक्षित ग्रामीण महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए महिला मेटों की
मनरेगा के प्रभावी क्रियान्वयन और शिक्षित ग्रामीण महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए महिला मेटों की संख्या लगातार बढ़ाई जा रही है। प्रदेश में मनरेगा के अंतर्गत कार्यरत कुल मेटों में से 56 प्रतिशत महिलाएं हैं। प्रदेश में अभी 43 हजार 313 महिला मेट काम कर रही हैं, जबकि पुरूष मेटों की संख्या 33 हजार 675 है। राज्य के 28 जिलों में से 24 जिलों में महिला मेटों की संख्या 50 प्रतिशत से अधिक है। महिला मेटों की भागीदारी बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में 82 प्रतिशत, बिलासपुर में 79 प्रतिशत, कोरबा में 72 प्रतिशत, बलरामपुर-रामानुजगंज में 70 प्रतिशत, महासमुंद में 66 प्रतिशत, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 65 प्रतिशत, दुर्ग में 63 प्रतिशत, रायपुर में 61 प्रतिशत और रायगढ़ में 60 प्रतिशत है। बीजापुर, मुंगेली और सूरजपुर में कार्यरत कुल मेटों में से 59-59 प्रतिशत महिलाएं हैं। बस्तर और राजनांदगांव में 58-58 प्रतिशत, कोंडागांव में 56 प्रतिशत, बालोद, जांजगीर-चांपा, कोरिया और सुकमा में 55-55 प्रतिशत, बेमेतरा में 54 प्रतिशत, कबीरधाम में 52 प्रतिशत, कांकेर और सरगुजा में 51-51 प्रतिशत तथा जशपुर जिले में 50 प्रतिशत मेट महिलाएं हैं।
मनरेगा के प्रभावी क्रियान्वयन और शिक्षित ग्रामीण महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए महिला मेटों की
50 प्रतिशत रोजगार सृजन महिलाओं द्वारा ही
चालू वित्तीय वर्ष 2021-22 में मनरेगा के अंतर्गत रोजगार प्राप्त श्रमिकों में महिला श्रमिकों की हिस्सेदारी करीब 51 प्रतिशत है। इस साल अब तक 42 लाख चार हजार 138 श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है, जिनमें 21 लाख 30 हजार 856 महिला श्रमिक हैं। इस वर्ष सृजित कुल मानव दिवस में से 50 प्रतिशत रोजगार इन महिलाओं द्वारा सृजित हैं। पिछले वित्तीय वर्ष 2020-21 में भी मनरेगा के तहत रोजगार प्राप्त श्रमिकों में महिलाओं की भागीदारी 50 प्रतिशत से अधिक थी। इस दौरान आधे से अधिक मानव दिवस रोजगार का सृजन महिलाओं द्वारा ही किया गया था
मुख्यमंत्री की पहल पर 2 लाख रूपए हुए वापस, दिया धन्यवाद
रायपुर /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पहल पर राजनांदगांव के डोंगरगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम टप्पा कोलिहापुरी के गिरधारी लाल साहू के जीवन में उम्मीद की रोशनी जागी है। गिरधारी ने राज्य सरकार के प्रति विश्वास जताते हुए बताया कि वे चिटफंड कंपनी याल्स्को में खेत बेचकर 5 लाख रूपए लगाई थी। चिटफंड कंपनी याल्स्को में उनके रिश्तेदार कार्य करते थे। उन्होंने - गिरधारी को इस कंपनी में राशि निवेश करने की स्कीम बतायी थी। गिरधारी ने बताया कि अपने रिश्तेदार की बातों में आकर तथा अधिक ब्याज के लालच में उन्होंने इतनी बड़ी राशि इस धोखाधड़ी में गवां दी थी। आर्थिक नुकसान होने से मानसिक रूप से काफी परेशान रहे और इस आर्थिक क्षति से उबरने के लिए वे रायपुर स्थित एक दाल मील में कार्य करने मजबूर थे। गिरधारी ने कहा कि जीवन भर की जमा पूंजी के डूबने से आर्थिक दृष्टिकोण से बहुत नुकसान हुआ, वहीं हमने यह राशि मिलने की आशा छोड़ दी थी। लेकिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर पहले 50 हजार रूपए की राशि फिर उसके बाद 1 लाख 50 हजार रूपए की राशि अब तक कुल 2 लाख रूपए वापस हो गए हैं। गिरधानी मुख्यमंत्री को दिल से धन्यवाद देते हुए कहा कि यह राशि मिलने पर राहत महसूस कर रहे है। मुख्यमंत्री की पहल पर डुबी हुई यह राशि मिलने पर श्री गिरधारी की पत्नी शारदा एवं उनके परिवार काफी खुश हैं।
रायपुर /शौर्यपथ/
जल संसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा कबीरधाम जिले के पंडरिया विकासखंड स्थित मोहपार जलाशय के दायीं एवं बायीं तट नहर की रि-मॉडलिंग एवं लाईनिंग के लिए 2 करोड़ 90 लाख 20 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार रायपुर को दी गई है। उक्त जलाशय की नहरों की रि-मॉडलिंग एवं लाईनिंग से 567 हेक्टेयर में सिंचाई की कमी को दूर कर जलाशय की शत्-प्रतिशत रूपांकित क्षमता के अनुरूप सिंचाई हो सकेगी।
रायपुर /शौर्यपथ/
खाद्य मंत्री एवं राजनांदगांव जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत ने आज छुईखदान विकासखंड के ग्राम ठाकुरटोला में नवीन धान उपार्जन केन्द्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम ठाकुरटोला में छात्रावास खोलने की घोषणा की। मंत्री श्री भगत ने कार्यक्रम में किसानों को मशरूम बीज और स्वसहायता समूह की महिलाओं को साड़ी वितरण किया गया।
प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि ठाकुरटोला में नए धान खरीदी केन्द्र खुलने से अब किसानों को असानी होगी। वह अपने गांव के पास के केन्द्र ठाकुरटोला में धान का विक्रय कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि जनता को सुविधाएं सुलभ करना सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल स्वयं किसान हैं और उन्हें अन्नदाता किसानों की समस्याएं मालूम है। मुख्यमंत्री किसानों को हरसंभव मदद एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही उनकी समस्याओं का तत्परता से निदान कर रहे है। किसानों को लाभ दिलाने और कृषि को प्रोत्साहित करने के लिए कर्जमाफी, सिंचाई कर की माफी, बिजली बिल हाफ और समर्थन मूल्य में धान खरीदी की जा रही है। शासन द्वारा राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों को 9 हजार प्रति एकड़ आदान सहायता राशि दी जा रही है।
के ग्राम ठाकुरटोला में नवीन धान उपार्जन केन्द्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम ठाकुरटोला में छात्रावास खोलने की घोषणा की। मंत्री भगत ने कार्यक्रम में किसानों को मशरूम बीज और स्वसहायता समूह की महिलाओं को साड़ी वितरण किया गया।
मंत्री भगत ने कहा कि जनहित में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कई योजनाएं संचालित की जा रही है। इसका लाभ लोगों को मिल रहा है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने तेंदूपŸाा का मूल्य 2500 रूपए प्रति मानक बोरा से बढ़ाकर 4000 रूपए प्रति मानक बोरा किया है। वर्तमान में 52 प्रकार के वनोपज की खरीदी शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर की जा रही है। सभी वर्ग के नागरिकों के लिए राशन कार्ड बनाए गए है। कोविड-19 संक्रमण के दौरान शासन ने इलाज, दवाई, भोजन की व्यवस्था सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई। जरूरतमंदों को निःशुल्क चावल वितरण किया जा रहा है। राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन किसान मजदूर न्याय योजना के माध्यम से भूमिहीन मजदूर किसानों को प्रतिवर्ष 6 हजार रूपए अनुदान सहायता की राशि प्रावधान किया गया है। इस मौके पर उन्होंने आवश्यकता अनुसार स्कूलों का मरम्मत कराए जाने के निर्देश दिए।
जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष नवाज खान ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल किसान, आदिवासी, महिलाओं और श्रमिकों के लिए कार्य कर रही है। शासन द्वारा किसानों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। स्वसहायता समूह के साढ़े 12 हजार करोड़ रूपए कर्ज माफी किया गया है।
उल्लेखनीय है कि नवीन धान उपार्जन केन्द्र ठाकुरटोला सेवा सहकारी समिति पैलीमेटा से अलग करके बनाया गया है। नवीन धान उपार्जन केन्द्र ठाकुरटोला अंतर्गत 19 गांव शामिल हैं। जिसमें 1130 किसानों ने पंजीयन कराया है। पूर्व में पैलीमेटा के अंतर्गत 29 गांव शामिल थे। जिससे धान क्रय करने के लिए अधिक दबाव रहता था। नवीन धान उपार्जन केन्द्र के प्रारंभ होने से किसानों को सहूलियत होगी। अब पैलीमेटा में 10 गांव के 1262 किसान धान का विक्रय करेंगे। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य ममता पाल सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।
रायपुर /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में सूर्यांश शिक्षा उत्थान समिति के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ सूर्यवंशी समाज द्वारा तीन दिवसीय सूर्यांश शिक्षा महा महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का न्योता दिया। यह महोत्सव जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम-सिवनी (नैला) में 24, 25 एवं 26 दिसंबर 2021 को आयोजित किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि सूर्यांश शिक्षा महोत्सव प्रतिवर्ष शिक्षा के माध्यम से समाज के मुख्यधारा से दूर और विकास की राह में पिछड़े हुए लोगों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है। इस आयोजन के माध्यम से नारी सशक्तिकरण, नशा मुक्ति, रोजगार एवं स्वाबलंबन का संदेश भी दिया जाता है। इस अवसर पर सूर्यांश शिक्षा उत्थान समिति के संरक्षक राम लखन सूर्यवंशी, झगर राम सूर्यवंशी, हरदेव टंडन, टीसी रत्नाकर, ए आर सूर्यवंशी, रमेश पैगवार सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
रायपुर /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में मराठा सेवा संघ के प्रतिनधिमण्डल ने सौजन्य मुलाकात की। संघ के सदस्यों ने मुख्यमंत्री का शॉल पहना कर अभिनन्दन किया और उन्हें 05 दिसम्बर 2021 को मराठा सेवा संघ के स्थापना दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का न्योता दिया। इस कार्यक्रम का आयोजन राजधानी रायपुर के मायाराम सुरजन स्मृति लोकायन, रजबंधा मैदान में किया किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को कोरोना काल में जरूरतमंदों की सेवा सहित संघ द्वारा किये जा रहे अन्य सामाजिक उत्थान के कार्यों से अवगत कराया। इस अवसर पर रविन्द्र दानी, एस आर घाटगे, प्रकाश ठोकने, दिनेश गरड़ सहित मराठा सेवा संघ के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
