September 27, 2026
Hindi Hindi▼

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    रायपुर

    रायपुर (6110)

    स्मार्ट क्लासरूम और लैब का किया अवलोकन
    नवाचार और उद्यमिता को प्रोत्साहन देने, उनके संवर्द्धन और संरक्षण के लिए बस्तर जिला प्रशासन द्वारा शुरू की गई है ’थिंक बी’ परियोजना
    आईआईएम रायपुर, टाटा इंस्ट्यिूट ऑफ सोशल र्साइंस मुंबई, आईआईआईटी रायपुर और हिदायतुल्ला नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञों से युवा उद्यमियों को मिलेगा निःशुल्क मार्गदर्शन
    मुख्यमंत्री और अतिथियों ने नारियल और गुड़ के लड्डू का लिया स्वाद
    रायपुर /शौर्यपथ/

    मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने अपने एक दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान नवाचार और उद्यमिता को प्रोत्साहन देने, उनके संवर्द्धन और संरक्षण के लिए स्थापित किए गए थिंक बी (टेक्नोलॉजी हब एंड इनोवेशन नेटवर्क फॉर नॉलेज बस्तर) के धरमपुरा स्थित शासकीय पॉलीटेक्निक कालेज परिसर में निर्मित नए कार्यालय का शुभारंभ किया।  बघेल ने यहां पर स्टार्टअप करने वाले युवाओं से भी मुलाक़ात कर उनके व्यापार की प्रगति और सफलता के लिए शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही पॉलीटेक्निक कालेज के विद्यार्थियों के लिए निर्मित स्मार्ट क्लास और स्मार्ट लैब का शुभारंभ भी किया।

    एक दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान नवाचार और उद्यमिता को प्रोत्साहन
    मुख्यमंत्री ने थिंक बी में स्टार्टअप करने वाले युवाओं से मुलाक़ात की। उन्होेंने लोकाबाज़ार के स्टाल पर गौरव कुशवाहा से बस्तर की स्थानीय कलाकृतियों के ऑनलाइन विक्रय की जानकारी ली, मॉम्स फ़ूड के स्टाल पर मनोज साहू से उनके स्पेशल उत्पादों की जानकारी ली और नारियल और गुड़ के लड्डू का स्वाद लिए, ’बस्तर से बाज़ार तक’ स्टाल पर सतेन्द्र सिंह लिहरे के उत्पाद जामुन का स्लाइज व सीताफल शेक का स्वाद लिया और 10 पैकेट का ऑर्डर भी दिया।

    उल्लेखनीय है कि नवाचार, स्वरोजगार और उद्यमिता के इच्छुक बस्तर के युवाओं को प्रोत्साहित करने के साथ ही उन्हें आर्थिक, तकनीकी, प्रबंधकीय, कानूनी सहित विभिन्न प्रकार की सहायता के लिए थिंक बी की स्थापना की गई है। ऐसे युवाओं के लिए प्रशासन की ओर से इनोवेशन कम्पनियों की मदद से स्टार्टअप की बुनियादी सुविधाएं, स्थानीय उद्यमिता को प्रोत्साहन, प्रौद्योगिकी आधारित व्यापार को स्थापित करने में सहायता के साथ-साथ ऑनलाइन-ऑफलाईन पेपर, किताबें, ऑडियो-वीडियो के माध्यम से प्रशिक्षण सहित केन्द्रीयकृत संगोष्ठी, सम्मेलन, कार्यशाला का आयोजन कर युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके साथ ही जिला प्रशासन ने आईआईएम रायपुर, टाटा इंस्ट्यिूट ऑफ सोशल र्साइंस मुंबई, आईआईआईटी रायपुर और हिदायतुल्ला नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी रायपुर के साथ एमओयू किया है।

    आईआईआईटी रायपुर द्वारा स्टार्टअप शुरू करने वाले बेरोजगारों को टेक्निकल जानकारी तथा आईआईएम जैसे संस्थान स्टार्टअप शुरू करने वाले बेरोजगारों को मैनेजमेंट सिखाएंगे तो वहीं टाटा कंपनी बिजनेस की मार्केट वैल्यू, बिजनेस चल पाएगा या नहीं जैसी जानकारी देगी। यहीं नहीं बिजनेस शुरू करने के लिए कानूनी जानकारियां हिदायतुल्ला यूनिवर्सिटी के एक्सपर्ट देंगे। यहां स्टार्टअप शुरू करने वाले बेरोजगारों को पूरी तरह से मुफ्त में मार्गदर्शन और सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
    इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री रविंद्र चौबे, उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, सांसद बस्तर दीपक बैज, बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री लखेश्वर बघेल, उपाध्यक्ष विक्रम मंडावी, संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री चंदन कश्यप, विधायक दंतेवाडा श्रीमती देवती कर्मा, विधायक चित्रकोट श्री राजमन बेंज़ाम, महापौर सुश्री सफीरा साहू, नगर निगम अध्यक्ष सुश्री कविता साहू, कलेक्टर श्री रजत बंसल सहित गणमान्यजन प्रतिनिधि व अन्य अधिकारी उपस्थित थे

    रायपुर /शौर्यपथ/

    आर्शिवाद सियान वाटिका में फीजियोथेरेपी केंद्र का किया शुभारंभ

    जगदलपुर शहर के धरमपुरा स्थित आस्था निकुंज सियान वाटिका

    मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने जगदलपुर शहर के धरमपुरा स्थित आस्था निकुंज सियान वाटिका (वृद्धाश्रम) में वृद्धजनों से मुलाकात कर प्रदेश की खुशहाली के लिए उनका आर्शिवाद लिया। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित किए जा रहे इस वृद्धाश्रम में निवास कर रहे वृद्धजनों एवं अधिक उम्र की वृद्धाओं की शारीरिक आवश्यकता को देखते हुए जिला रेड क्रॉस सोसायटी की सहायता से प्रारंभ किए जा रहे फीजियोथेरेपी केन्द्र का शुभारंभ किया। इस फीजियोथेरेपी केन्द्र में आसपास रहने वाले अन्य वृद्धों को भी फीजियोथेरेपी की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही रेडक्रॉस सोसायटी की सहायता से संचालित यहां फीजियोथेरेपी ऑन व्हील की सौगात भी मुख्यमंत्री ने आज दी। इसके माध्यम से जिले के वृद्धजनों और जरुरतमंदों को फीजियोथेरेपी की घर पहुंच सुविधा प्रदान करने के लिए वाहन की व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वृद्धजनों को फल भेंटकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

    जगदलपुर शहर के धरमपुरा स्थित आस्था निकुंज सियान वाटिका
    सियान वाटिका को समाज कल्याण से पोषित और

    ज्ञात हो कि आस्था निकुंज सियान वाटिका (वृद्धाश्रम) जगदलपुर के धरमपुरा-01 में जुलाई 1998 से संचालित की जा रही है। सियान वाटिका को समाज कल्याण से पोषित और रेडक्रास सोसायटी द्वारा संचालित किया जा रहा है यहां वर्तमान में 15 निराश्रित वृद्धाएं रह रही हैं। इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री रविंद्र चौबे, उद्योग मंत्री  कवासी लखमा, सांसद बस्तर दीपक बैज, बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष  लखेश्वर बघेल, संसदीय सचिव  रेखचंद जैन, विधायक चित्रकोट श्री राजमन बेंजाम, महापौर सफीरा साहू, नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू, कमिश्नर  जीआर चुरेंद्र, आईजी बस्तर  सुन्दरराज पी., कलेक्टर  रजत बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र मीणा सहित जनप्रतिनिधिगण व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    रायपुर /शौर्यपथ/

    छत्तीसगढ़ शासन ने विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं के निर्माण एवं सुधार कार्यों के लिए 30 करोड़ 19 लाख 17 हजार रूपए स्वीकृत किए हैं। योजनाओं के पूरा होने से 3260 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। 

    बालोद जिले के विकासखण्ड डौण्डी की भर्रीटोला व्यपवर्तन योजना का जीर्णाेद्धार एवं नहर लाईनिंग कार्य के लिए दो करोड़ 38 लाख 27 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से 366 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा प्रस्तावित है। विकासखण्ड डौण्डीलोहारा की बगईकोन्हा जलाशय एवं नहर रिमाडलिंग तथा केनाल लाईनिंग कार्य के लिए दो करोड़ एक लाख 23 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। योजना के पूरा होने से 243 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड डौण्डी की सूरडोंगर फीडर नहर निर्माण कार्य के लिए एक करोड़ 19 लाख 60 हजार रूपए की स्वीकृति दी गई है। योजना के पूरा होने से 80 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड डौण्डी की कोटागांव व्यपवर्तन योजना का जीर्णोद्धार एवं नहर लाईनिंग कार्य के लिए दो करोड़ 26 लाख 16 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 280 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड डौण्डी की बम्हनी व्यपवर्तन योजना का जीर्णोद्धार एवं नहर लाईनिंग कार्य के लिए दो करोड़ 83 लाख 45 हजार रूपए की स्वीकृति दी गई है। योजना के पूरा होने से 356 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। 

    राजनांदगांव जिले के विकासखण्ड डोंगरगांव की बरगांव एनीकट प्रोटेक्शन कार्य के लिए एक करोड़ 38 लाख 32 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। विकासखण्ड राजनांदगांव की गठुला एनीकट कम काजवे योजना कार्य के लिए दो करोड़ 67 लाख 25 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। योजना के पूरा होने से 100 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड खैरागढ़ की कुकरापाट फीडर जलाशय निर्माण के सर्वेक्षण कार्य के लिए 74 लाख 67 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। विकासखण्ड खैरागढ़ की मुतेड़ा व्यपवर्तन योजना के वियर की ऊंचाई बढ़ाने एवं मुख्य नहर का विस्तार कार्य सी.सी लाईनिंग सहित दुर्ग जिले की लिटिया जलाशय, अरसी जलाशय एवं डोड़की जलाशय कार्य के लिए नौ करोड़ 46 लाख 51 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। योजना के पूरा होने से 638 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। 

    महासमुन्द जिले के विकासखंड बागबहरा की आमाकोनी जलाशय के शीर्ष कार्य का जीर्णोद्धार एवं नहर का रिमाडलिंग, पक्के कार्यांे का उन्नयन एवं सी.सी. लाईनिंग कार्य के लिए दो करोड़ 99 लाख 50 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। योजना के पूरा होने से 601 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखंड महासमुन्द की सोरमसिंधी जलाशय के शीर्ष कार्य का जीर्णोद्धार एवं नहर का जीर्णोद्धार, पक्के कार्यो का उन्नयन एवं सी.सी लाईनिंग कार्य के लिए दो करोड़ 24 लाख 21 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। योजना पूरा होने से 596 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी

    रायपुर /शौर्यपथ/

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छता के क्षेत्र में पुरस्कृत राज्य के नगरीय निकायों को पुरस्कार एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

    राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में स्वच्छता का हैट्रिक महोत्सव का आयोजन हुआ

    मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य में आज राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में स्वच्छता का हैट्रिक महोत्सव का आयोजन हुआ।

     इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छता के क्षेत्र में पुरस्कृत राज्य के नगरीय निकायों को पुरस्कार एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

    मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छता के

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छता के

    न विभाग की सचिव  अलरमेल मंगई डी , राज्य शहरी विकास 

    इस अवसर पर नगरीय विकास एवं प्रशासन मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया, रायपुर नगर निगम के महापौर  एजाज ढेबर, नगरीय प्रशासन विभाग की सचिव  अलरमेल मंगई डी , राज्य शहरी विकास अभिकरण के सीईओ  सौमिल रंजन चौबे, नगरीय निकायों के महापौर, नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों के अध्यक्ष एवं पार्षदगण, स्वच्छता कर्मी, स्वच्छता दीदी एवं बड़ी संख्या में नागरिक गण उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में अर्बन थीम सांग का वीडियो और सफाई पोगा वेबसाइट लांच भी किया।

    राजनांदगांव जिले के निवेशकों को 2 करोड़ 46 लाख रुपए की राशि ऑनलाइन वापस की गई
    राजनांदगांव में अब तक 9 करोड़ 78 लाख रूपए वितरित

     रायपुर /शौर्यपथ/

    निवेशकों को राशि लौटाने वाला छत्तीसगढ़ देश का एकमात्र राज्य- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

    मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने आज राजनादगांव जिले के चिटफंड निवेशकों को 2 करोड़ 46 लाख रुपए की राशि ऑनलाइन उनके खाते में अंतरित की। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आज आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में चिटफंड कंपनियों के निवेशकों को राशि उनके खाते में वापस लौटने के साथ ही मुख्यमंत्री ने निवेशकों को उनकी राशि वापस मिलने पर बधाई दी । मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ देश का इकलौता राज्य है, जो अपने राज्य के निवेशकों को जिनके साथ चिटफंड कंपनियों ने धोखाधड़ी की है, उनकी राशि वापस लौटा रहा है। इसके लिए चिटफंड कंपनियों के डायरेक्टरों पर कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ उनकी प्रॉपर्टी की कुर्की और नीलामी कर उससे प्राप्त होने वाली राशि निवेशकों वापस दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चिटफंड कंपनियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है । उनके ऊपर प्रकरण दर्ज किए जा रहे हैं । उनकी प्रॉपर्टी को चिन्हित कर कुर्की और नीलामी की कार्रवाई की प्रक्रिया सतत जारी है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी जिलों के कलेक्टरों एवं पुलिस अधीक्षको को चिटफंड कंपनियों के विरुद्ध कार्यवाही और वसूली का अभियान तेजी से संचालित करने के भी निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि राजनादगांव जिले में इससे पहले 16 हजार 796 निवेशकों को 7 करोड़ 32 लाख रुपए की राशि वापस लौटाई जा चुकी है। आज 2 करोड़ 46 लाख रुपए की राशि वापस की गई है । इसको मिलाकर अब तक राजनांदगांव जिले में चिटफंड के निवेशकों को 9 करोड़ 78 लाख रुपए वापस लौटाये जा चुके है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार का यह प्रयास चिटफंड कंपनियों की धोखाधड़ी के शिकार हुए निवेशकों को न्याय दिलाना है। इसके लिए शासन प्रशासन की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। निवेशकों को उनकी राशि वापस लौटाने का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।

    इस अवसर पर कलेक्टर राजनादगांव  तारण प्रकाश सिन्हा ने बताया कि राजनंदगांव जिले में चिटफंड कंपनी के निवेशकों से 3 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं। 462 चिटफंड कंपनियों का विवरण तैयार किया गया हैं। उन्होंने बताया कि चिटफंड कंपनी शुभ साईं इंडिया लिमिटेड की डोंगरगढ़ तहसील के ग्राम घोटिया में 10 एकड़ जमीन कुर्क की गई है। उन्होंने बताया कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा पारित अंतिम आदेश के तहत मटिया गांव में 3 एकड़ तथा हरडूआ में आधा एकड़ जमीन की नीलामी की कार्रवाई दिसंबर माह के प्रथम सप्ताह में की जाएगी, और इससे प्राप्त होने वाली राशि चिटफंड कंपनी के निवेशकों को वापस लौटाया जाएगा। उन्होंने बताया कि चिटफंड कंपनियों के डायरेक्टरों के विरुद्ध भी लगातार कार्रवाई जारी है।

    इस मौके पर पुलिस अधीक्षक  डी. श्रवण ने बताया कि चिटफंड कंपनियों के विरुद्ध 31 मामले दर्ज किए गए हैं, जिसमें से 27 मामले अभी न्यायालय में लंबित हैं । एक प्रकरण में चिटफंड कंपनी के दो डायरेक्टरों को सजा भी मिली है। कुल 61 डायरेक्टर गिरफ्तार किए गए हैं। उन्होंने बताया कि चिटफंड कंपनियों की 17 प्रॉपर्टी चिन्हित की गई है, जिनकी कुर्की व नीलामी की कार्रवाई की जाएगी। राशि वापसी के ऑनलाइन कार्यक्रम से जुड़ीं निवेशक श्रीमती शारदा बाई ने बताया कि उन्होंने चिटफंड कंपनी में 5 लाख रुपये का निवेश वर्ष 2010 में किया था। उनकी पूरी राशि डूब गई थी।  शारदा बाई ने राशि वापस मिलने पर प्रसन्नता जताते हुए इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। खैरागढ़ के  पुन्नू राम ने बताया कि उन्होंने चिटफंड कंपनी में 50 हजार रूपए का निवेश किया था। कंपनी ने राशि 3 गुना वापस कर लौटाने की बात कही थी।  महरु राम ने बताया कि उसने 3 लाख चिटफंड कंपनी में वर्ष 2014 में जमा किए थे, उनकी पूरी जमा पूंजी डूब गई थी। उन्होंने बताया कि इससे पहले उन्हें 90 हजार रुपए वापस मिले थे। आज 30 हजार रुपए वापस उनके खाते में आए हैं।  हरिराम ने बताया कि उसने भी चिटफंड कंपनी में 2 लाख 16 हजार रुपए का निवेश किया था, परंतु चिटफंड कंपनी के भाग जाने की वजह से उनकी पूरी राशि डूबत में चली गई थी। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल की विशेष पहल पर डूबत राशि उन्हें वापस मिल रही है। पहले उन्हें 65 हजार और आज दूसरी बार 21 हजार रूपए की राशि वापस मिली है। उन्होंने मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के प्रति इसके लिए आभार जताया।

    *सुरक्षा मानकों के अनुरूप दिए गए आवश्यक निर्देश*

             अंतर्विभागीय लीड एजेंसी सड़क सुरक्षा पुलिस मुख्यालय अटल नगर नवा रायपुर के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक धमतरी श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के दिशा निर्देश पर विद्यार्थियों की सुरक्षा की दृष्टि से स्कूल बसों के लिए निर्धारित प्रोटोकाल अनुसार मॉडल स्कूल धमतरी के स्कूली बसों का परिवहन, शिक्षा विभाग के साथ संयुक्त टीम के द्वारा रेंडम निरीक्षण किया गया।

             सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल बस प्रोटोकाल मापदंड के अनुरूप नहीं पाये गये वाहनों में खामीपूर्ति किये जाने निर्देशित किया गया। स्कूल बस चेकिंग में यातायात प्रभारी श्री के. देव राजू, सहायक उपनिरीक्षक अनिल केशरवानी, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र कृदत्त, परिवहन विभाग से प्रधान आरक्षक. जी. के. पाटनवार, सैनिक मनीष मिश्रा, राजेश शेण्डे एवं शिक्षा विभाग से सहायक संचालक श्री आर. एन. मिश्रा सम्मिलित रहे।


    रायपुर /शौर्यपथ/ 

    इंदिरा गांधी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर आधारित फोटो प्रदर्शनी 

     

     

    देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री भारतरत्न  इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर जनसम्पर्क विभाग द्वारा तेलीबांधा तालाब (मरीन ड्राइव) में  इंदिरा गांधी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में लगाए गए चित्रों का अवलोकन करते हुए नागरिक।

    नगरी। सिहावा थाना अंतर्गत ग्राम धटुला निवासी एक व्यक्ति ने जहर सेवन कर आत्महत्या कर ली।
    जहर सेवन के कारणों की जांच सिहावा पुलिस द्वारा की जा रही है।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision