CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
मिजोरम में फिलहाल 5,424 मरीजों का कोविड-19 के लिए इलाज चल रहा है जो कुल मामलों का 4.21 प्रतिशत है. अधिकारी ने बताया कि अब तक 1,22,889 लोग कोविड-19 से उबरे और स्वस्थ होने की दर 95.42 फीसदी है.
कोरोना महामारी /शौर्यपथ/
यह राज्य बना चिंता का कारण, भारत के औसत से लगभग 15 गुना ज़्यादा है संक्रमण दर
मिजोरम में फिलहाल 5,424 मरीजों का कोविड-19 के लिए इलाज चल रहा है
नॉर्थ ईस्ट के राज्य मिजोरम में कोरोना के मामलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. राज्य में एक दिन में कोविड-19 के 171 नये मामले सामने आने के बाद कोरोना वायरस से संक्रमण की दर 15.90 दर्ज की गई. गौरतलब है कि देश में इस समय कोरोना वायरस संक्रमण की दर 1.12 फीसदी है. इसके मायने यह है कि मिजोरम में कोरोना संक्रमण का औसत यहां भारत की तुलना में करीब 15 गुना है.एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि मिजोरम में ये नये मामले पिछले 24 घंटे में जांचे गए 1,076 नमूनों में सामने आए. उन्होंने बताया कि रविवार को कुल 395 लोग बीमारी से उबरे, वहीं, दो और मरीजों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 462 हो गई है. राज्य में फिलहाल 5,424 मरीजों का कोविड-19 के लिए इलाज चल रहा है जो कुल मामलों का 4.21 प्रतिशत है. अधिकारी ने बताया कि अब तक 1,22,889 लोग कोविड-19 से उबरे और स्वस्थ होने की दर 95.42 फीसदी है.
यह भी पढ़ें
कोरोनावायरस के बाद अब नोरोवायरस, केरल में सामने आया मामला
देश की बात करें तो पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 10,229 नए केस सामने आए और 125 लोगों की मौत हुई. कोरोना के कुल मामलों की बात करें तो उनकी संख्या 34,447,536 हो चुकी है. पिछले 24 घंटे में कोरोना से 11,926 लोग ठीक हुए. अब तक कुल 33,849,785 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं. वहीं कोरोना से अब तक 463,655 लोगों की मौत हो चुकी है. पिछले 24 घंटे में 30,20,119 वैक्सीनेशन हुआ. अब तक कुल 1,12,34,30,478 वैक्सीनेशन हो चुका है.
कोरोना के सक्रिय मामलों की बात करें तो उनकी संख्या 1,34,096 है जो कि पिछले 523 दिनों में सबसे कम है. रिकवरी रेट 98.26% है जो कि पिछले मार्च से सबसे ज्यादा है. डेली पॉजिटिविटी रेट 1.12% है जो कि पिछले 42 दिनों से 2 प्रतिशत से नीचे है. वीकली पोजिटिविटी रेट 0.99% है जो कि पिछले 52 दिनों से 0.99% है
छत्तीसगढ़ में 80 लाख से अधिक लोगों को कोरोना से बचाव के लिए दोनों टीके लगे
प्रदेश भर में अब तक कुल 2.45 करोड़ टीके लगाए गए, पहली खुराक लेने वालों की संख्या 1.64 करोड़
45 वर्ष से अधिक के करीब 40 लाख और 18 से 45 आयु वर्ग के 35.6 लाख लोग लगवा चुके हैं दोनों टीके
रायपुर /शौर्यपथ/
छत्तीसगढ़ में कोरोना से बचाव के लिए अब तक (13 नवम्बर तक) 80 लाख 72 हजार 292 लोगों को कोरोनारोधी टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी है। पहली और दूसरी, दोनों खुराकों को मिलाकर प्रदेश भर में कुल दो करोड़ 44 लाख 78 हजार 748 टीके लगाए गए हैं। प्रदेश के एक करोड़ 64 लाख छह हजार 456 लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए पहला टीका लगाया जा चुका है। प्रदेश में 45 वर्ष से अधिक के 91 प्रतिशत और 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 74 प्रतिशत नागरिक पहला टीका लगवा चुके हैं। इन दोनों आयु वर्गों में पहला टीका लगवा चुके क्रमशः 63 प्रतिशत और 38 प्रतिशत लोगों को दूसरा टीका भी लगाया जा चुका है। राज्य में 45 वर्ष से अधिक के करीब 40 लाख और 18 से 45 आयु वर्ग के लगभग 36 लाख लोग कोरोना से बचाव के लिए दोनों टीके लगवा चुके हैं।
प्रदेश में तीन लाख दस हजार 749 स्वास्थ्य कर्मियों, तीन लाख 18 हजार 687 फ्रंटलाइन वर्कर्स, 45 वर्ष से अधिक के 63 लाख 52 हजार सात और 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 94 लाख 25 हजार 013 नागरिकों को कोरोना से बचाव का पहला टीका लगाया जा चुका है। वहीं दो लाख 72 हजार 428 स्वास्थ्य कर्मियों, दो लाख 65 हजार 264 फ्रंटलाइन वर्कर्स, 45 वर्ष से अधिक के 39 लाख 74 हजार 520 तथा 18 से 44 आयु वर्ग के 35 लाख 60 हजार 080 लोगों को दोनों टीके लगाए जा चुके हैं।
रायपुर /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की माता रामरती के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री बघेल ने अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए इस दुःख की घड़ी को सहन करने की शक्ति परिवारजनों को प्रदान करने ईश्वर से प्रार्थना की है।
कांग्रेस का जन जागरण अभियान में एआईसीसी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम होगें शामिल
रायपुर/ शौर्यपथ / केन्द्र की मोदी सरकार की गलत नीतियों एवं आसमान छूती महंगाई एवं रोजमर्रा की जरूरत के सामानों की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का जन जागरण अभियान 14 नवंबर को शाम 4 बजे भिलाई से प्रारंभ होगी। भिलाई में आयोजित जन जागरण अभियान पदयात्रा एवं सभा में एआईसीसी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित कांग्रेसजन शामिल होंगे।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी भाजपा सरकार के वादाखिलाफी बढ़ती महंगाई, रोजगार देने में विफलता, किसान विरोधी नीतियों, रसोई गैस के बढ़ते दाम, पेट्रोल-डीजल में लगाये गये बेतहाशा एक्साईज ड्यूटी के खिलाफ देश भर में कांग्रेस जन जागरण अभियान चलाकर पदयात्रा एवं सभा के माध्यम से मोदी भाजपा सरकार की पोल खोलेगी। मोदी भाजपा ने लोकसभा चुनाव के दौरान देश की जनता से वादा किया था। 100 दिनों में महंगाई कम करेंगे, 2 करोड़ रोजगार प्रतिवर्ष देंगे, किसानों को स्वामीनाथन कमेटी के सिफारिश के अनुसार लागत मूल्य का डेढ़ गुना समर्थन मूल्य देने, किसानों की आय दोगुनी करेंगे। विदेशो में जमा कालाधन को देश में लाकर सबके खाते में 15-15 लाख रूपये जमा कराने अच्छे दिन लाने सहित अनेक लोक लुभावने वायदा किया गया था। मोदी भाजपा सत्ता मिलने के बाद ठीक वादा के विपरित नीतिया बनाकर आम जनता के उपर मनमाना टैक्स लगाकर वसूली कर रही है।
तीन काले कृषि कानून लाकर किसानों को गुलाम बनाने के साजिशे की जा रही है। जिसके खिलाफ किसान 10 माह से दिल्ली में आंदोलन कर रहे है। बेरोजगारी के मामले में देश 45 साल के स्थिति में है। बैंक डूब रहा है। बैंक डिफाल्टर देश छोड़कर भाग रहा हैं। सरकारी कंपनियों को कौड़ी के मोल चंद पूंजीपतियों को बेची जा रही है। आम जनता महंगाई से त्राहीमाम-त्राहीमाम कर रही है और मोदी भाजपा की सरकार सत्ता के अहंकार में मदमस्त होकर आम जनता की आवाज को अनसुना कर रही है। कांग्रेस जन जागरण अभियान के माध्यम मोदी सरकार के गलत नीतियों मनमानी से पीड़ित जनता की आवाज उठायेगी।
रायपुर /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मणिपुर राज्य के चुराचन्दपुर जिले के ग्राम सियालसी के समीप हुए माओवादी हमले की निंदा की है। इस माओवादी हमले में दैनिक बयार रायगढ़ के सम्पादक एवं वरिष्ठ पत्रकार सुभाष त्रिपाठी के पुत्र कर्नल विप्लव त्रिपाठी, बहू अनुजा त्रिपाठी एवं पांच वर्षीय पौत्र अबीर त्रिपाठी शहीद हो गए। यह घटना आज पूर्वान्ह 11.30 बजे उस वक्त घटित हुई, जब कर्नल विप्लव त्रिपाठी, बिहांग काय-पोस्ट का विजिट कर वापस लौट रहे थे। सियालसी गांव के पास एम्बुस लगाए माओवादियों ने हमला कर दिया, जिसमें कर्नल त्रिपाठी और उनके परिवार के लोग शहीद हो गए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने माओवादी हमले को कायराना कृत्य करार देते हुए इसकी कड़े शब्दों में भर्त्सना की है। उन्होंने कर्नल विप्लव त्रिपाठी की शहादत को नमन करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
उद्योग विभाग द्वारा रावाभाठा, सरोरा और बीरगांव की लगभग 15.788 हेक्टेयर भूमि कलेक्टर रायपुर को हस्तांतरित करने सैद्वांतिक सहमति
रायपुर /शौर्यपथ/
छत्तीसगढ़ स्टेट इण्डस्ट्रियल डेव्हलपमेंट कार्पोरेशन की रायपुर जिले के धरसींवा विकासखण्ड स्थित भूमि पर काबिज अधिभागियों को राजीव आश्रय योजना के तहत पट्टे दिए जाएंगे। राज्य शासन के वाणिज्य एवं उद्योग विभाग द्वारा भूमि हस्तांतरण के प्रस्ताव पर सैद्धांतिक सहमति दी गई है।
उद्योग विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रायपुर जिले के विकासखण्ड धरसींवा के ग्राम रावाभाटा, सरोरा और बीरगांव की 15.788 हेक्टेयर भूमि राजीव आश्रय योजना हेतु राजस्व एवं आपदा प्रबंधन के माध्यम से कलेक्टर रायपुर को हस्तांतरित किया जाएगा। हस्तांतरित की जाने वाली 15.788 हेक्टेयर भूमि में ग्राम रावाभाठा, पटवारी हल्का नम्बर-28 में 7.299 हेक्टेयर, सरोरा पटवारी हल्का नम्बर-29 में 6.883 हेक्टेयर और बीरगांव पटवारी हल्का नम्बर-88 में 1.606 हेक्टेयर भूमि शामिल हैं। उद्योग विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ स्टेट इण्डस्ट्रियल डेव्हलपमेंट कार्पोरेशन की इस भूमि को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के माध्यम से कलेक्टर रायपुर को हस्तांतरित करने के प्रस्ताव पर सैद्वांतिक सहमति दे दी गई है।
*आरोपियों के कब्जे से 4 किलो 800 ग्राम मादक पदार्थ गांजा, 4 नग कीपैड मोबाइल, नगदी रकम 1470/-रुपए व प्रयुक्त मोटरसाइकिल किया गया जप्त*
*पुलिस अधीक्षक धमतरी के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धमतरी के मार्गदर्शन में मिल रही सफलता*
*धमतरी पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार की जा रही वैधानिक कार्यवाही*
पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने नशीले पदार्थों के क्रय-विक्रय व तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं इस प्रकार के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों को चिन्हांकित कर उनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी थाना प्रभारियों को बेसिक व विजिबल पुलिसिंग करते हुए विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित कार्यवाही व सघन चेकिंग अभियान चलाकर अपराधों पर अंकुश लगाने के सख्त निर्देश दिए हैं।
इसी क्रम में दिनांक 10-11-2021 को थाना प्रभारी नगरी कोमल नेताम को मुखबीर के जरिये सूचना मिली कि एक मोटरसाइकिल में दो व्यक्ति अवैध रूप से गांजा लेकर बिक्री करने हेतु नगरी की ओर आ रहे हैं। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर उनके दिशा-निर्देश में थाना प्रभारी नगरी द्वारा तत्काल टीम तैयार कर गवाहों के साथ मुखबिर के बताये अनुसार घेराबंदी कर सघन वाहन चेकिंग किया गया। इसी दरमियान एक मोटरसाइकिल में दो संदिग्ध व्यक्ति दिखे जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किए, किंतु चारों ओर से की गई घेराबंदी के कारण भागने में असफल रहे। दोनों संदेही को पकड़कर उनका नाम पता पूछने पर अपना नाम कामदेव पिता लालाराम कामड़े एवं महेतरु प्रधान उर्फ भूखऊ पिता असील प्रधान बताये। उक्त दो व्यक्ति की विधिवत तलाशी लेने पर लाल रंग के बैग में 5 पैकेट अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखे रंगे हाथ मिले। मौके पर विधिवत कार्यवाही करते हुए उनके कब्जे से 4 किलो 800 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती मिला। जिसे गवाहों के समक्ष वैधानिक कार्यवाही करते हुए विधिवत जप्त कर सीलबंद किया गया। साथ ही 4 नग कीपैड मोबाइल, नगदी रकम 1470 रुपए तथा घटना में प्रयुक्त हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG 07 BZ 6749 जुमला कीमती 85570/-रुपये को जप्त किया गया। आरोपियों का कृत्य धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट का पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर विधि अनुरूप कार्यवाही किया गया। आरोपी को न्यायिक रिमांड हेतु आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
*मामले में गिरफ्तार आरोपियों के नाम -*
1. कामदेव पिता लालाराम कामड़े उम्र 32 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 1 अशोगा थाना रानीतराई जिला दुर्ग
02. महेतरु प्रधान उर्फ भूखऊ पिता असील प्रधान उम्र 50 वर्ष साकिन सुपेला वार्ड क्रमांक 1 थाना भखारा जिला धमतरी
संपूर्ण कार्यवाही थाना प्रभारी नगरी कोमल नेताम के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक गोविंद सिंह राजपूत, आरक्षक तरुण कोकिला एवं योगेश ध्रुव का विशेष योगदान रहा।

नाम जोड़ने-घटाने में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश
अम्बिकापुर /शौर्यपथ/
कमिश्नर जी किंडो ने गुरुवार को अम्बिकापुर के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदाता पुनरीक्षण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने अभिहित अधिकारी और बीएलओ को मतदाताओं के नाम जोड़ने और विलोपित करने में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मतदान केंद्र अंतर्गत वार्ड में मतदाता के मृत्य होने, विवाह होकर आने या अन्यत्र जाने वालों का स्वतः संज्ञान लेकर परिवार के सदस्यों को फार्म उपलब्ध कराकर जमा कराने के भी निर्देश दिए।
कमिश्नर ने मतदान केंद्र डाइट, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गांधीनगर, प्राथमिक शाला भगवानपुर, प्राथमिक शाला पटपरिया तथा प्राथमिक शाला अजिरमा में अभिहित अधिकारी और बीएलओ द्वारा किए जा रहे मतदाता पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान केंद्रों में अब तक प्राप्त आवेदनों की संख्या तथा पुनरीक्षण कार्य के प्रचार-प्रसार की जानकारी ली। कमिश्नर ने कहा कि जिनकी आयु 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष पूरी हो रही है उनके नाम मतादाता सूची में जोड़ने के लिए जन्म तिथि के सत्यापन हेतु 10वीं की अंकसूची देखें। 14 और 21 नवम्बर को होने वाली विशेष शिविर के बारे में लोगो को बताएं और नाम जोड़ने या विलोपित करने प्रोत्साहित करें । उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति कई लोगों को लेकर फार्म जमा कराने आता है तो उसे मना कर दें। मतादाता सूची में नाम जोड़ना, विलोपित करन या संशोधन करना व्यक्तिगत प्रकरण हैं। लेकिन लोगों को जागरूक करने या किसी मतदाता के बारे में जानकारी प्राप्त करने हेतु वार्ड पार्षद, सरपंच, या पंचों से सतत संपर्क रखें। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन को भी मतदाता अवश्य अवलोकन करें और उसमें किसी प्रकार की त्रुटि हो तो बीएलओ को बताएं। वार्डो में अपनी सक्रियता बढ़ाएं और पुनरीक्षण कार्य के बारे में मतदाताओं को बताएं।
ज्ञातव्य है कि मतदाता पुनरीक्षण कार्य अंतर्गत 1 नवम्बर 2021 को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया गया है जिसका दावा-आपत्ति 30 नवम्बर 2021 तक आमंत्रित किया गया है। दावा-आपत्ति का निराकरण 20 दिसम्बर 2021 तक तथा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी 2022 को किया जाएगा।
इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी सीएस पैकरा, तहसीलदार भूषण मंडावी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00