September 22, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    रायपुर

    रायपुर (6110)

    तहसील सर्व आदिवासी समाज नगरी ने सिलगेर गोलीकांड की न्यायिक जांच हेतू सिहावा विधायक को सौंपा ज्ञापन

    धमतरी जिले के नगरी विकासखंड के तहसील सर्व आदिवासी समाज व्दारा बस्तर में आए दिन हो रहे नरसंहार का मामला एवं समाचार पत्र के माध्यम से जानकारी अनुसार सुकमा एवं बीजापुर जिले के सरहदी क्षेत्र सिलगेर में 17 मई को हुए घटना में आदिवासी ग्रामीणों की शांतिपूर्ण विरोध के दौरान तीन ग्रामीणों की गोलीकांड में मौत एवं राज्य शासन व्दारा पाँचवी अनुसूचित क्षेत्र की अधिकार की अवहेलना बीना ग्राम सभा की सहमति बगैर पुलिस कैंप खोले जाने का शाँतिपूर्ण विरोध कर रहे क्षेत्र के ग्रामीणों की भीड़ पर पुलिस व्दारा आँसू गैस छोड़े गए। मारपीट कर अँधाधून गोलीबारी भी किया गया जिसमें तीन निर्दोष ग्रामीणों की मौत हो गई जिन्हें पुलिस माओवादी का अम्लीजामा पहना रही है। जहाँ पचास से ज्यादा आदिवासी महिला पुरुष और बच्चे घायल हो गए। वहीं पुलिस विभाग अपनी गलती स्वीकार करने की बजाए गोलीबारी में मौत हुए तीनों आदिवासी ग्रामीणों को माओवादी प्रायोजित बताया जा रहा है यह घटना बस्तर में पहली दफा नहीं है कई सालों से बस्तर संभाग में नक्शली उन्मूलन के नाम पर निर्दोष आदिवासियों को परेशान किया गया है ऐसी घटना बार बार देखने को बस्तर संभाग में अक्सर मिलता है राज्य में चल रहे वैश्विक बिमारी कोरोना काल में आदिवासियों की फर्जी मुठभेड़,फर्जी समर्पण या हत्या के अनेक मामले प्रकाश में आ चुके हैं पूरे बस्तर संभाग आदिवासी बाहूल्य क्षेत्र के साथ संविधान की विशेष अधिकार पाँचवीं अनुसूचित क्षेत्र के अंर्तगत आता है जहाँ ग्रामसभा को विशेषाधिकार प्राप्त है ऐसे क्षेत्र में बिना ग्रामसभा के सहमति बगैर शासन व्दारा स्वतःनिर्णय लेना एक तरह से संविधान व्दारा प्राप्त आदिवासी समाज के अधिकार का हनन है उपरोक्त मामले को लेकर तहसील सर्व आदिवासी समाज नगरी सिहावा ने क्षेत्रीय विधायक डाँ.लक्ष्मी ध्रुव राज्य मंत्री की दर्जा से सुशोभित उनके निवास स्थान पहुँचकर उच्च स्तरीय जाँच के साथ सिलगेर गोलीकांड में दोषियों पर एफ आई आर दर्ज कर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने के साथ मृतकों के परिजनों को एक करोड़ एवं घायलों को पचास लाख रूपये मुआवजा दिलाने हेतू कार्यवाही की माँग को लेकर शासन व्दारा कोवीड 19 की गाईडलाईन को संज्ञान में लेते हुए समाजिक जनों ने ज्ञापन सौंपा। इस दौरान तहसील सर्व आदिवासी समाज नगरी के तहसील अध्यक्ष उमेश देव,तहसील अध्यक्ष रामप्रसाद मरकाम गोंडवाना समाज नगरी,तहसील ध्रुव गोड़ समाज महासचिव नरेश छेदैय्या,तहसील प्रवक्ता एवं मिडिया प्रभारी सुरेन्द्र राज ध्रुव तह.ध्रुव गोंड समाज नगरी,युवा प्रभाग तह.अध्यक्ष प्रमोद कुंजाम तह.सर्व आदिवासी समाज नगरी,तह.सचिव संतकुमार नेताम,तहसील कोषाध्यक्ष संतोष गंगेश,नूतन कुँजाम,नीलू छेदैय्या, शत्रुघन साक्षी,घासीराम नेताम,अरविंद ध्रुव,पोखन नेताम सहित सामाजिक जनों की उपस्थिति रही।

    रायपुर / शौर्यपथ / कोरोना संकटकाल के बावजूद भी खेलों का जुनुन बरकरार है। यह देश और प्रदेश के प्रतिभागियों के साथ ही खेलों में इंटरेस्ट रखने वालों की जिंदगी को आसान बनाने के लिए बेहद कारगर भी है। छत्तीसगढ़ देश का ऐसा पहला राज्य है, जहां पर ऑनलाइन शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। आज इस प्रतियोगिता का उद्घाटन वर्चुअल माध्यम से अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के सचिव भारत सिंह चौहान, छग राज्य ओलम्पिक संघ के महासचिव एवं शतरंज एसोसिएशन के संरक्षक गुरुचरण सिंह होरा और छग शतरंज एडहाॅक कमेटी के अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह सिंघानिया के द्वारा किया गया।
    आज 4 जून से शुरु हुई यह प्रतियोगिता 13 जून तक जारी रहेगी। जिसमें प्रदेश के 16 जिलों से 202 प्रतिभागियों ने पंजीयन कराया है। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, सरगुजा, महासमुंद, रायगढ़, कोरबा, बस्तर, बालोद, सूरजपुर, कोरिया, मुंगेली, धमतरी, कवर्धा, बेमेतरा से शामिल होने वाले प्रतिभागियों को पांच आयु वर्ग में विभक्त किया गया है। जिसमें अंडर 10, 12, 14, 16 व 18 के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।
    शतरंज उच्च शिखर को प्राप्त करेगा
    प्रदेश में खेले जा रहे इस ऑनलाइन शतरंज प्रतियोगिता को लेकर छग शतरंज एडहाॅक कमेटी के अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह सिंघानिया ने कहा कि अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के सचिव भारत सिंह चौहान और छग ओलम्पिक संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा के सानिध्य में शतरंज उच्च शिखर को प्राप्त करेगा।
    मुख्यमंत्री ट्रॉफी के तर्ज पर पुनः बड़ा आयोजन
    इस मौके पर छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने कार्यक्रम का वर्चुअल उदघाटन करते हुए कहा कि मैं शतरंज का खिलाड़ी रहा हूँ। मेरा बचपन से शतरंज से नाता रहा है। वर्तमान में शतरंज एडहॉक कमेटी ऊर्जावान लोगो के हाथ मे है। आज के आयोजन को लेकर मैंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से चर्चा की। उन्होंने भी इस आयोजन को लेकर प्रसन्नता जाहिर की है। उन्होंने शतरंज खिलाड़ियों को आश्वस्त किया कि प्रदेश में मुख्यमंत्री ट्रॉफी के तर्ज पर पुनः बड़ा आयोजन करेंगे।
    आयोजन कर चुनौतीपूर्ण कार्य किया
    ऑल इंडिया चेस फेडरेशन के सचिव भारत सिंह चैहान ने अपने सम्बोधन में कहा कि एडहॉक कमेटी द्वारा अल्प समय में इतना अच्छा आयोजन कर चुनौतीपूर्ण कार्य किया है। इसके लिए पूरी टीम को बधाई। उन्होंने छत्तीसगढ़ में शतरंज के भीष्मपितामह विनोद राठी के कार्यो की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि अब छत्तीसगढ़ में शतरंज सही ट्रैक पर आ रहा है । छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया उक्ति पर जोर देते हुए कहा कि अब शतरंज की दुनिया मे छत्तीसगढ़ को आयोजन को लेकर जाना जाएगा।

    विद्युत विभाग द्वारा नगरी क्षेत्र में दिन भर में दर्जनों बार बिजली कटौती किए जाने से क्षेत्रवासी परेशान हैं।
    तपती गर्मी व उमस से परेशान क्षेत्रवासियों को बिजली कटौती ने और अधिक बेहाल कर रखा है ।

    प्रतिदिन दर्जनभर से भी अधिक विद्युत कटौती की वजह से सभी परेशान हैं । बार-बार विद्युत आपूर्ति में आ रही बाधा से धरेलु विधुत यंत्रों को भी नुकसान पहुंच रहा है।
    चमेदा में 132 केवी विद्युत सब स्टेशन कार्य करना प्रारंभ होने के बाद,विद्युत आपूर्ति में बाधा संबंधी समस्याओं से काफी राहत मिली थी,पर पिछले कुछ समय से फिर क्षेत्रवासियों को विद्युत कटौती की समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है ।

    धमतरी। *घटना में प्रयुक्त धारदार  चाकू बरामद, अपचारी बालक के विरुद्ध भादवि एवं आर्म्स एक्ट के तहत की गई त्वरित कार्यवाही*

    ▫️ *थाना कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्यवाही*

           करीब 3 माह पूर्व प्रार्थिया एवं उसके पति से अपचारी बालक ने झगड़ा विवाद कर जान से मारने की धमकी दिया था, तब अपचारी बालक के विरुद्ध थाना में रिपोर्ट करने पर वैधानिक कार्यवाही की गई थी, जिससे अपचारी बालक प्रार्थीया कचरू भाई ध्रुववंशी एवं उसके पति श्यामू ध्रुववंशी से रंजिश रखता था। इसी दौरान दिनाँक 02.06.2021 को श्यामू ध्रुववंशी अपने घर के सामने गली में कुत्ते को टोस्ट दे रहा था। जिसे देखकर वही अपचारी बालक अपने डेयरी बाड़ा से धारदार चाकू लाकर अश्लील गाली गलौज करते हुए हत्या करने के आशय से श्यामू ध्रुववंशी पर चाकू से वार किया। बीच बचाव करते हुए श्यामू ध्रुववंशी अपने घर अंदर भागा तो अपचारी बालक उसके घर अंदर घुसकर उसे तथा उसके परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दिया। घायल श्यामू ध्रुववंशी को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।उक्त मामले की सूचना पर थाना कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति नियंत्रित करते हुए हालात से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराये तथा प्रार्थीया की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 216/2021 धारा  294, 323, 307, 506, 452 भादवि एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

           मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना कारित करने वाले अपचारी बालक की घेराबंदी कर हिरासत में लिया। उससे घटना में प्रयुक्त स्टील का धारदार खून आलूदा चाकू एवं पहने टी-शर्ट जिसमें खून लगा है, को बरामद कर वैधानिक कार्यवाही की गई। अपचारी के विरुद्ध पर्याप्त अपराध सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफतार कर माननीय न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमांड प्राप्त किया गया है। पूर्व में भी उक्त अपचारी बालक मारपीट व अन्य घटना में शामिल रहा है। जिसके प्रति मोहल्ले में बहुत अधिक आक्रोश व्याप्त था।

             संपूर्ण कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र सोरी, आरक्षक सागर मिश्रा, हरिशंकर सिन्हा, हेमंत सूर्यवंशी एवं राजकुमार शुक्ला का योगदान रहा।

    *आरोपी कुशल नेताम गिरफ्तार, थाना मगरलोड पुलिस की त्वरित कार्यवाही*

           दिनांक 01/06/2021 को थाना मगरलोड क्षेत्रांतर्गत ग्राम घनघुड़ा में मामूली बात पर भाई द्वारा हांथ थप्पड़ से मारपीट कर अपने सगे भाई को गंभीर चोट पहुंचाया जिसे अस्पताल ले जाने पर मृत्यु होने की सूचना थाना मगरलोड पुलिस को मिली। जिस पर मगरलोड प्रभारी प्रणाली वैद्य अपने स्टाफ के साथ तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए घटनास्थल पर भौतिक साक्ष्य संकलित किये। उक्त घटना पर से थाना मगरलोड में आरोपी कुशल नेताम के विरुद्ध धारा 302 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

            पुलिस अधीक्षक महोदय श्री बी.पी. राजभानू ने थाना प्रभारी मगरलोड को त्वरित कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार करने निर्देशित किया।

           मामले की विवेचना क्रम में ज्ञात हुआ कि घटना के 2 दिन पूर्व से ही मृतक लाभा नेताम घर में गाली गलौज कर झगड़ा विवाद करता था जिसे उसके भाइयों जोगेश्वर नेताम धनेश्वर नेताम और कुशल नेताम द्वारा समझाइश देने पर नहीं मानता था कि दिनांक 01.06.2021 को ग्राम घनघुङा में दो जुड़वा भाई लाभा नेताम एवं कुशल नेताम के मध्य पुनः वाद-विवाद व गाली-गलौच होने लगा। लाभा नेताम शराब पीकर गाली गलौज कर रहा था जो मना करने के बाद भी नहीं माना। इस दौरान सगे भाई कुशल नेताम ने हाथ थप्पङ से लाभा नेताम को मार दिया, जिससे लाभा नेताम सड़क जमीन पर गिर गया और उसके सिर में गंभीर चोट आई। जिसे उपचार हेतु अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मृत्यु हो गई।

               थाना प्रभारी मगरलोड प्रणाली वैद्य के नेतृत्व में थाना मगरलोड पुलिस द्वारा घेराबंदी कर आरोपी कुशल नेताम को तत्काल हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। आरोपी के मेमोरेंडम कथन, अपराध स्वीकारोक्ति एवं उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर विधिवत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही किया गया। आरोपी को न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

    धमतरी-जिले के नगर पंचायत कुरूद में 23 मई को एक शिक्षक दंपति की बेरहमी के साथ हत्या करने का मामला सामने आया था. इस अंधे कत्ल को सुलझाने में धमतरी पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है.

    बता दे कि 22-23 मई की मध्य रात्रि में कुरुद के एफबी टाऊन कालोनी में रहने वाले तुलेश चंद्राकर और उसकी पत्नी सुमित्रा चंद्राकर की किसी अज्ञात आरोपी ने बड़ी बेरहमी से सिर को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया था.दस दिन बाद इस हत्याकांड से पर्दा पुलिस ने उठा दिया हैं. इस वारदात के पीछे राहुल दिली ग्राम छाती निवासी एक युवक का हाथ हैं.

    एसपी बीपी राजभानु ने बताया कि आरोपी राहुल दिली ने पूछताछ के दौरान बताया कि घटना की रात्रि वह अपने एक साथी के साथ सिलेंडर चोरी करने की नीयत से विराट ढाबा पहुंचा, किंतु वहां लोगों की उपस्थिति होने पर वापस चला गया और कुछ देर बाद अकेले एफ.बी. टाउन (श्री राम कॉलोनी) आया तथा घटनास्थल से कुछ दूरी पर अपनी बाइक खड़ी कर तुलेस चंद्राकर के घर पास आकर दीवार से चढ़कर छत पहुंचकर बिजली कट-आउट निकाला, घर की लाइट बंद कर सीढ़ियों से नीचे आया। इतने में तुलेस चन्द्राकर व उसकी पत्नी जाग गए और टॉर्च लेकर घर से बाहर आए तो राहुल दिली ने उनसे पीने के लिए पानी मांगा, गांव जाना है कहकर कुछ पैसा व एक्टिवा गाड़ी भी मांगा चूंकि पूर्व में राहुल दिली ने उनके घर में घुसे सांप को मारकर उक्त दंपति की मदद कर चुका था, इसलिए मृतक तुलेश ने उसे कुछ पैसा व गाड़ी की चाबी लाकर दिया। इसी बीच केवल उन्हीं के घर में लाइट नहीं होने से तुलेश चंद्राकर को संदेह हुआ तो वह अपने घर की छत पर गया जिसके पीछे पीछे राहुल दिली भी गया और हत्या करने की नीयत से अपने साथ लाए चाकू से तुलेस के ऊपर प्राणघातक वार किया। आवाज सुनकर तुलेस की पत्नी छत पहुंची, तो उसके साथ हुई हाथापाई के दौरान राहुल दिली ने चाकू से वार किया और सुमन चंद्राकर का सिर पत्थर में पटक दिया और वहीं पड़े फर्शी पत्थर से लगातार चेहरे पर प्रहार करता रहा तथा कलाई भी काट दिया जिससे दोनों की मृत्यु हो गई। फिर नीचे कमरे में जाकर आलमारी से नकदी रकम एवं जेवर चोरी किया। घटना के दौरान गुमराह करने के लिए मृतक के मोबाइल से रात्रि करीबन 3:00 बजे अनजान नंबर पर कॉल करना भी बताया। आरोपी के मेमोरेंडम कथन, अपराध स्वीकारोक्ति व उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू, खून आलूदा कपड़े आदि जप्त किया गया है। उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर मामले में वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। आरोपी को न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
    बता दे कि इस हत्याकांड को सुलझाने में कुरुद पुलिस,अर्जुनी और साइबर सेल की अहम भूमिका रही है जिसके लिए एसपी से सभी को बधाई दी.

    *धमतरी थाना कोतवाली  पुलिस की त्वरित कार्यवाही*

            दिनाँक 31.05.2021 के शाम करीबन 6:45 बजे शहर के सुभाष नगर लाल बगीचा वार्ड में आरोपी ने अपनी सगी बहन से पैसा मांगा, पैसा देने से मना करने पर आवेश में आकर लड़ाई झगड़ा, मारपीट करते हुए सगी बहन की जान से मारने की नीयत से धारदार हसिया से पेट में वार कर गंभीर चोट पहुंचाया। बीच-बचाव करने आई दादी पर भी हंसिया से हमला कर भाग गया। घायलों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया।

         उक्त मामले की सूचना मिलने पर थाना कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति नियंत्रित करते हुए हालात से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। प्रार्थी फागूराम ध्रुव पिता गोपाल राम ध्रुव की रिपोर्ट पर आरोपी सूरज राव के विरुद्ध अपराध क्रमांक 214/2021 धारा  294, 324, 307, 506 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

           विवेचना के दौरान घटनास्थल से भौतिक साक्ष्य संकलित किया गया तथा घटना कारित करने वाले आरोपी सूरज राव की पतासाजी कर घेराबंदी करते हुए हिरासत में लिया गया। विवेचना क्रम में ज्ञात हुआ कि आरोपी शराब पीने का आदी होने से परिवार वालों से हमेशा रुपए-पैसे की मांग करते रहता था, पैसे नहीं देने पर झगड़ा विवाद करता था। आरोपी से पूछताछ कर घटना में प्रयुक्त आलाजरब खून आलूदा धारदार लोहे की हंसिया बरामद कर आरोपी सूरज राव बाबर पिता स्वर्गीय राजवीर राव बाबर, उम्र 24 वर्ष साकिन सुभाष नगर लाल बगीचा धमतरी विधिवत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही किया गया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

             संपूर्ण कार्यवाही एवं घटना के 2 घंटे के भीतर आरोपी की पतासाजी कर गिरफ्तार करने में सहायक उपनिरीक्षक संजय लांजे, आरक्षक विकास द्विवेदी, अंकुश नंदा एवं डुगेश्वर साहू शामिल रहे।

    मुख्यमंत्री ने मृत श्रमिकों के परिवारजनों को तत्काल राहत राशि देने के दिए निर्देश
    मुख्यमंत्री के निर्देश पर सूरजपुर जिला प्रशासन ने तीनों मृत श्रमिकों के परिवारजन को 5.25-5.25 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की

    रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कल 29 मई को सूरजपुर जिले के ओड़गी विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम धरसेड़ी आमापारा में कुंए की मिट्टी धसकने के कारण वहां कार्यरत तीन श्रमिकों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री बघेल ने मृतक श्रमिकों के परिवारजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए तीनों श्रमिकों के परिजन को पांच लाख 25 हजार -पांच लाख पच्चीस हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि तत्काल प्रदान करने के निर्देश सूरजपुर कलेक्टर को दिए।
    जिसके परिपालन में सूरजपुर कलेक्टर द्वारा तीनों मृतक श्रमिकों के परिजन को 5.25 लाख-5.25 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत कर श्रमिकों के परिजन को प्रदान की जा रही है।

    रायपुर / शौर्यपथ / कोरोना प्रोटोकाल को ध्यान में रखते हुए स्वैच्छिक संस्था संकल्प सांस्कृतिक समिति और रेल्वे चिल्ड्रन इंडिया द्वारा संयुक्त रूप से महावारी दिवस पर अनेक प्रेरक कार्यक्रमों आयोजन किया ।
         प्रायः मासिक धर्म चक्र को लेकर बहुधा केवल महिलाओं से ही अकेले में चर्चा की जाती है। संकल्प ने इस परिपाटी के विरूद्ध इस मुद्दे पर महिला और पुरुषों की संयुक्त संगोष्ठी का सफल आयोजन किया । जिसमे सभी को इस नैसर्गिक चक्र और इसके उचित प्रबंधन को लेकर अपने विचार व्यक्त किये।  संगोष्ठी में इस मुद्दे में पुरूषों की सहभागिता और इस विषय पर उनकी समझ को अधिक बेहतर और व्यवहारिक बनाने पर सार्थक सुझाव समाने आये ।
    संकल्प की निदेशक ने कहा " महिलाओं के जीवन और स्वास्थ से जुडे इस विषय को केवल महिलाओं तक सीमित रखना या इस गुपचुप तरिके से बात करने बात नही बनेगी । इसमे सभी की सहभागिता जरूरी है। चुप्पी को तोडना जरूरी है । यह सीधे - सीधे महिलाओं के स्वास्थ से जुडा मुद्दा है । इससे जुडे अंधविश्वासों और गलत धारण को ख़त्म कर इस पर अन्य स्वास्थ समस्या की तरह खुल कर बात करने और इसके उचित प्रबंधन पर जागरूकता लाने की आवश्यकता है।"
      उक्त संगोष्ठी के साथ- साथ इस विषय पर वर्चुअल चर्चा का भी आयोजन किया गया। जिसमे स्लम क्षेत्रों की किशोरी बालिकाओं और अन्य क्षेत्रों की महिलाओं ने अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जिसमे उनकी आशंकाओं का समाधान किया गया।
          संकल्प और रेल्वे चिल्ड्रन इंडिया की टीम ने गुढ़ियारी क्षेत्र के स्लम की महिलाओं से भेंट कर उन्हें मासिक धर्म की अवधी के दौरान बरती जाने वाली प्रमुख सावधानियों और इसकी आवश्यकता के बारे में
    जानकारी देते हुए निःशुल्क सेनेटरी पैड का वितरण किया ।
      इस समूची प्रक्रिया में संकल्प सांस्कृतिक समिति में संचालित समस्त परियोजनाओं (आर सी आई , चाइल्ड लाईन 1098, सी बी पी एल आई , ओ डी आई सी , इरका और एस एल सी ए ) के सभी कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। संस्था की निदेशक श्रीमति मनीषा शर्मा के मार्गदर्शन दर्शन में अछय श्रीवास्तव, श्रीमति विनीता पाण्डेय, श्रीमति मालती साहू, सुरभि सोनी, योगिता गिरी गोस्वामी, यामिनी वर्मा, माहेश्वरी साहू, मनीषा बाघ, रीना जगत, सुमन यादव, निधी, सागर शर्मा, मनोज मिश्रा, शैलेश भगत, विनोद सिदार, नीरज साहू, लक्ष्मीनारायण देवांगन, चंद्र कुमार साहू, मुकेश चेलक, राजकमल रात्रे, विशाल वर्मा आदि ने सक्रिय सहभागिता दी ।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision