July 27, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    रायपुर

    रायपुर (6075)

    नगरी। 10 मई,नगरी में शाम 06 बजे तक 76 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई ।
    इनमें नगर पंचायत के 6 ( RTPCR से 00और Antigen 6 )एवं  नगरी ग्रामीण क्षेत्र में 70 ( RTPCR से 00 व Antigen से 76)पॉजिटिव मरीज है।

    *रिकव्हरड*
    नगरी नगर पंचायत के 14 रिकव्हरड हुए और 22 का होम आइसोलेशन पूर्ण हुआ।
    - नगरी ग्रामिण के 47 रिकव्हरड हुये। 111 का होम आईसोलेशन पूर्ण हुआ।

    *कोविड केयर सेंटर की जानकारी*
    +सीएचसी नगरी में 23मरीज भर्ती थे। जिनमें 12 मरीजो को आँक्सीजन पर रखा गया है। 00 डिस्चार्ज किया गया। 00 मरीज को रेफर किया गया।
    +50 बिस्तर छात्रावास 18 भर्ती है। 00 मरीज डिस्चार्ज किया गया।रेफर 00

    *कोविड से मृत्यु*
    अस्पताल में 02 मरीजों की मृत्यु रिपेर्ट की गई। रेफरल के दरम्यान 00 मृत्यु। कुल 02मृत्यु

    *कंटेनमेंट जोन की जानकारी*
    वर्तमान में 18 एकटीव कंटेनमेंट जोन है।

    कोविड-19 से ठीक हुए मरीजों में यह इन्फेक्शन दिखने को मिल रहा है

    कोविड-19 की दूसरी लहर के बीच कई लोग म्यूकोरमाइकोसिस नाम के फंगल इन्फेक्शन की चपेट में आ रहे हैं। यह दुर्लभ फंगल इन्फेक्शन है जो किसी व्यक्ति की प्रतिरोधक क्षमता कम होने पर होती है| कोविड-19 और डायबिटीज के मरीजों के लिए यह इन्फेक्शन और ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है। इस संक्रमण को `ब्लैक फंगस’ के नाम से भी जाना जाता है|
    क्या है म्यूकोरमाइकोसिस?
    इंडियन काउन्सल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) द्वारा जारी अड्वाइज़री के अनुसार म्यूकोरमाइकोसिस फंगल इंफेक्शन है जो शरीर में बहुत तेजी से फैलता है। म्यूकोरमाइकोसिस इंफेक्शन नायक, आँख, दिमाग, फेफड़े या फिर स्किन पर भी हो सकता है। इस बीमारी में कई लोगों की आंखों की रौशनी चली जाती है वहीं कुछ मरीजों के जबड़े और नाक की हड्डी गल जाती है।
    कोरोना के मरीजों को ज्यादा खतरा
    म्यूकोरमाइकोसिस आम तौर पर उन लोगों को तेजी से अपना शिकार बनाती है जिन लोगों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बहुत कम होती है। कोरोना के दौरान या फिर ठीक हो चुके मरीजों का इम्यून सिस्टम बहुत कमजोर होता है इसलिए वो आसानी से इसकी चपेट में आ रहे हैं। खासतौर से कोरोना के जिन मरीजों को डायबिटीज है। शुगर लेवल बढ़ जाने पर उनमें म्यूकोरमाइकोसिस खतरनाक रूप ले सकता है।
    यह संक्रमण सांस द्वारा नायक से व्यक्ति के अंदर चला जाता है| जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता काम होती है उनको यह जकड़ लेता है|
    लक्षण
    • नाक में दर्द हो, खून आए या नाक बंद हो जाए
    • नाक में सूजन आ जाए
    • दांत या जबड़े में दर्द हो या गिरने लगें
    • आंखों के सामने धुंधलापन आए या दर्द हो, बुखार हो
    • सीने में दर्द
    बुखार
    सिर दर्द
    खांसी
    सांस लेने में दिक्कत
    खून की उल्टियाँ होना
    कभी दिमाग पर भी असर होता है
    किन रोगियों में ज्यादा पाया गया है:
    • जिनका शुगर लेवल हमेशा ज्यादा रहता है
    • जिन रोगियों ने कोविड के दौरान ज्यादा स्टेरॉइड लिया हो
    • काफी देर आय सी यू में रहे रोगी
    • ट्रांसप्लांट या कैंसर के रोगी
    कैसे बचें
    • किसी निर्माणधीन इलाके में जाने पर मास्क पहनें
    • बगीचे में जाएं तो फुल आस्तीन शर्ट, पैंट व गलब्स पहनें
    • ब्लड ग्लूकोज स्तर को जांचते रहें और इसे नियंत्रित रखें
    स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है हल्के लक्षण दिखने पर जल्दी से डॉक्टर से संपर्क करें| कोविड के रोगियों में अगर बार बार नाक बंद होती हो या नाक से पानी निकलता रहे, गालों पर काले या लाल चकते दिखने लगें, चेहरे के एक तरफ सूजन हो या सुन्न पद जाए, दांतों और जबड़े में दर्द, काम दिखाई दे या सांस लेने में तकलीफ हो तो यह ब्लैक फंगस हो सकता है|

    छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रांतीय आईटी सेल सदस्य कैलाश सोन ने कोरोना का टीका लगाया तथा ग्राम फरसियां के अन्य लोगों को टीका लगाने हेतु प्रेरित किया।जो भी शिक्षक कोरोना ड्यूटी में लगा है वे यथाशीघ्र अपने व अपने परिजनों का टीकाकरण करा लेवें।
    साथ ही साथ उन्होंने आग्रह किया है कि प्रत्येक शिक्षक अपने पारा मोहल्ले से 10-10 लोगो को टीकाकरण हेतु प्रेरित करें।

    नगरी। भजपा मण्डल बेलर के महामंत्री मनोहर दास मानिकपुरी ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि कोरोना वायरस से स्वयं, परिवार, समाज की सुरक्षा के लिए यथाशीघ्र कोविड का टीका अवश्य लगाएं।
    टीका का पहला डोज लगवाने के बाद अपनी अपील में कहा टीके का कोई शारीरिक दुष्प्रभाव नहीं है। टीका पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने भ्रामक खबरों पर ध्यान ना दें, टीकाकरण के बाद भी मास्क लगाना, फिजिकल डिस्टेंसिंग और हाथों की स्वच्छता जैसे निर्देशों का पालन अवश्य करें।
    स्वयं टीका लगवाएं और अपने आस-पड़ोस के लोगों को भी टीका लगवाने के लिए प्रेरित करें ताकि जिले व क्षेत्र में कोरोना वायरस के संक्रमण को प्रभावी रूप से रोका जा सके ।

    जवांगा में कोविड केयर सेंटर से संक्रमण का इलाज कराकर घर जाने वाली खेमलता रामटेके और उनकी 9 वर्षीय पुत्री स्मृति ने सेंटर की पूरी टीम को धन्यवाद दिया और संक्रमित लोगों को नियमित इलाज कराने की अपील भी की ।
    जब कोविड केयर सेंटर के डॉ. अतीक अंसारी ने उन्हे 7 मई को बताया कि उनकी छुट्टी हो जाएगी तो दोनों बहुत खुशी हुई। दोनों को लगा अब वो स्वस्थ हैं ।
    नियमित रूप से दैनिक दिनचर्या में सुबह से रात की गोली खाने तक नियमित देखभाल करना और केंद्र पर मौजूद कर्मचारियों द्वारा हौसला अफजाई करना जो कोविड-19 को हराने के लिए एक सशक्त हथियार बना सबसे ज्यादा चिंता अपनी बेटी की थी यहां पर के स्टाफ में नियमित रूप से उसकी भी देखभाल की मेरी बेटी कहती है मेरा तो मन अब बड़े होकर डॉक्टर बनने का ही ।
    खेमलता बताती है 28 अप्रैल को जब उन दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो उन्हे कोविड केयर सेंटर जवांगा में एडमिट किया गया । पॉजिटिव रिपोर्ट आने से पूरा परिवार बहुत बुरी तरह से डर गया था ।
    ``यहॉ हमारा और मेरी बेटी का नियमित रूप से ईलाज शुरू हुआ ।मन में तरह-तरह भय उत्पन्न होता रहा ।कोरोना के बारे में जिस तरह भयावह और भ्रामक जानकारियां लोगों द्वारा परोसी जा रही थी उससे मन बहुत डरा हुआ था । लेकिन जब यहां पर आए तो डॉक्टरों ने हमारे मन के भय को दूर किया । एक नियमित दिनचर्या के तहत इलाज शुरू हुआ जिसमें योगा, गरम पानी, समय-समय पर दवाइयों का सेवन और समय – समय से ऑक्सीजन लेवल और , बीपी की जांच होती रही।’’
    ``धीरे-धीरे मन का भय कम हुआ, तबीयत में सुधार हुआ और बाद में जब 7 मई को कोविड केयर सेंटर से छुट्टी हुई तो विशेषज्ञों की सलाह के अनुरूप 7 दिन तक होम आइसोलेशन में रहने का और कोविड-19 एप्रोप्रियेट बिहेवियर का पालन करने को भी कहा।कुछ हिदायतों के साथ नियमित रूप से मास्क लगाना, भीड़ भाड़ वाली जगह में जाने से बचना, शारीरिक दूरी का नियमित पालन करना, हाथ को साबुन से या सैनिटाइज करते रहना बताया गया,’’ खेमलता बताती है ।’
    केंद्र के आरएमए डॉ. अतीक अंसारी कहते हैं:‘’ केंद्र पर जो भी मरीज है उसको हौसला देना और मानसिक स्थिति को समझना एक चुनौती होता है । अंदर से अगर बीमारी के खिलाफ लड़ने की ताकत पैदा हो जाए तो उसको फिर कोई बीमारी नहीं हरा सकती है । ‘मन के हारे हार है मन के जीते जीत” इसी कहावत को चरितार्थ करने की कोशिश नियमित रूप से केंद्र पर की जाती है । लोगों के मन से कोविड के भय को दूर करना और उन्हें एक स्वस्थ जीवन प्रदान करना हमारा लक्ष्य है ।‘’
    केंद्र के नोडल ऑफिसर राजेश राय, इंचार्ज डॉ. मनोज, सिविल सर्जन डॉ. संजय बघेल के मार्गदर्शन और डॉक्टर पद्मिनी साहू, डॉ श्रीकांत शुक्ला, स्टाफ नर्स धार्मिका साहू, श्रीमती पुष्पा कंवर, श्रद्धा डेहरी फार्मासिस्ट,दीपनारायण, वार्ड बॉय चैतूराम, भुवनेश्वर जूरी, रामनाथ द्वारा हमारी विशेष देखभाल की गई । केंद्र पर एडमिट सभी लोगों की नियमित रूप से देखभाल की जा रही है, खेमलता और स्मृति कहती है ।

    नगरी। 09 मई,नगरी में शाम 06 बजे तक 72 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई ।
    इनमें नगर पंचायत के 16 ( RTPCR से 00और Antigen 16 )एवं  नगरी ग्रामीण क्षेत्र में 56 ( RTPCR से 00 व Antigen से 56)पॉजिटिव मरीज है।

    *रिकव्हरड*
    नगरी नगर पंचायत के 08 रिकव्हरड हुए और 27 का होम आइसोलेशन पूर्ण हुआ।
    - नगरी ग्रामिण के 71 रिकव्हरड हुये। 71 का होम आईसोलेशन पूर्ण हुआ।

    *एक्टीव केस*
    नगर पंचायत नगरी में 108 व ग्रामिण में 880, कुल 988 कोरोना के एक्टीव केस है।

    *कोविड केयर सेंटर की जानकारी*
    +सीएचसी नगरी में 22 मरीज भर्ती थे। जिनमें 16 मरीजो को आँक्सीजन पर रखा गया है। 00 डिस्चार्ज किया गया। 00 मरीज को रेफर किया गया।
    +50 बिस्तर छात्रावास 19 भर्ती है। 00 मरीज डिस्चार्ज किया गया।रेफर 00

    *कोविड से मृत्यु*
    अस्पताल में 00 मरीजों की मृत्यु रिपेर्ट की गई। रेफरल के दरम्यान 00 मृत्यु। कुल 00मृत्यु

    *कंटेनमेंट जोन की जानकारी*
    वर्तमान में 18 एकटीव कंटेनमेंट जोन है।

    *कोरोना टीकाकरण *
    आज 59 लोगो ने टीका लगवाया। कुल 47921

    रायपुर / शौर्यपथ / प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के सदस्य एवं राज्य कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने केंद्रीय शासन द्वारा रासायनिक खाद की बढ़ोतरी की निंदा करते हुए कहा कि कोरोना संकट के समय जीवन मृत्यु से जूझ रहे किसानों के लिए रासायनिक खाद के दामो में बढ़ोतरी सरकार द्वारा किया गया एक और अन्याय है।
    उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने खाद के दाम में भारी बढ़ोतरी की है। डी ए पी, एन पी के, एम ओ पी के दाम बढ़ाये गए हैं जिसके परिणाम स्वरूप 1150 की डी ए पी अब 1900 रुपये बोरी मिलेगी वहीं 1285 की एन पी के 1747 में और 850 का एम ओ पी 1000 में मिलेगा इस तरह सरकार ने एकमुश्त 58 प्रतिशत की वृद्धि कर अपने किसान विरोधी और कम्पनी परस्त नीतियों का खुला प्रदर्शन किया है।
    मनमाने ढंग से कृषि नीतियों में बदलाव काले कृषि कानून के चलते पांच माह से चल रहे आन्दोलन पर यह जख्मो में नमक छिड़कने जैसा है। हम मांग करते है कि सरकार रासायनिक खाद के दामो में की गई बढ़ोतरी को वापस ले।
    सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि एक तरफ तो केंद्र की भाजपा नित सरकार ने स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करने का भरोसा दिया था, किसानों की आमदनी दुगुनी करने की बात थी पर सरकार निरंतर किसान और किसानी विरोधी फैसले ले रही है। इस संकट की घड़ी में तो यह अस्वीकार्य, अशोभनीय तथा निंदनीय है। सरकार पुनर्विचार कर वापस ले।

    विडंबना यह है कि खरीदनें वालों में नगरपालिका व पुलिस विभाग के कर्मचारी भी शामिल है।

    मिली जानकारी के मुताबिक जिला प्रशासन ने संक्रमण को रोकने 15 मई तक जिले में लॉकडाउन का आदेश जारी किया है ।
    सप्ताह में एक दिन प्रत्येक रविवार को संक्रमण की चेन तोड़ने पूर्ण लॉक डाउन लगाया गया है। केवल इमरजेंसी सेवा को अस्पताल और मेडिकल को इससे मुक्त रखा गया है।
    परंतु धमतरी शहर में इसकी खुलकर धज्जियां उड़ई जा रही है।
    एक डेयरी संचालक द्वारा अपने डेरी फॉर्म में खुलकर चिकन मुर्गा मुर्गी बेचते दिखाई दिया। इससे भी बड़ी विडंबना यह है कि उक्त डेरी फॉर्म मे नगर निगम की कर्मचारी भी चिकन खरीदते दिखाई दिए। यही नहीं कुछ पुलिसकर्मी भी देसी मुर्गा लेकर जाते दिखे बताया गया है कि डेयरी संचालक की नगर निगम कर्मचारी पार्षद और पुलिस वालों से अच्छी जमती है। इसी की एवज में उसने रेट का भी जमकर फायदा उठाया बताया गया है कि chaube kakrel मार्केट में ₹180 में बिक रहा है, उसकी बिक्री ढाई सौ से 300 तक की गई ।वही देसी मुर्गा ₹500 किलो से ₹600 किलो तक बेचा गया। इसी तरह सिहावा रोड के कुछ काम वाले भी दिन भर दिन भर बायलर चिकन बेचते दिखाई दिए। परंतु कोई भी टीम इन पर रोक लगाने नहीं पहुंची।
    इस दौरान सोशल डिस्टेंस की खुलकर धज्जियां उड़ी।
    संपूर्ण लॉक डाउन होने के बावजूद सुबह 9:00 से 12:00 तक इन जगहों में अच्छी खासी भीड़ दिखाई दी। नगर निगम की टीम पुलिस विभाग कि वाहन उन जगहों पर ही दौड़ लगाती रही, जहां मुर्गा मटन मार्केट है।

    पूर्ण लॉक डाउन के दौरान जलालपुर, नंदी चौक, बांसवाड़ा, नाचन के पास सिहावा रोड के फॉर्म, रामबाग में खुलकर चिकन की बिक्री हुई।

    धमतरी जिले के केरेगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत गट्टासिली मोड़ के पास वन विभाग की वाहन एक्सीडेंट होने से 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए,घायलों को इलाज के लिए 108 के माध्यम से जिला अस्पताल पहुँचाया गया, बताया जा रहा है कि वनविभाग के कर्मचारी स्कार्पियो वाहन में सवार होकर आज लगभग 12 बजे तेंदूपत्ता संग्रहण समिति के लोगों को तेंदूपत्ता संग्रहण के तहत मिलने वाली सामग्री को वितरण करने ग्राम दुगली गए हुए थे ,इसी दौरान वापस लौटते समय वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया,घटना की सूचना मिलते ही हाइवे पेट्रोलिंग 2 मौके में पहुंच कर वनविभाग के कर्मचारी सुखदेव सोनकर और एम एल राठौर दोनों घायलों को 108 के माध्यम से जिला अस्पताल लाया गया जहाँ दोनो घायलों का इलाज जारी है

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision