
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
धमतरी। वर्तमान में पूरा विश्व कोरोना महामारी से जूझ रहा है | तथा हर व्यक्ति इस महामारी से किसी न किसी रूप में प्रभावित हुआ है| पिछले 2 सालों में हम कोरोना की दो चरणों से निकल पायें हैं और विशेषज्ञों द्वारा यह अंदेशा लगाया जा रहा है की कोरोना की तीसरी चरण भी आ सकती है | इसकी पूर्व तैयारी के लिए वैश्विक महामारी नोवेल कोरोना वाइरस (COVID 19) के समय में प्रथम, पीरामल स्वास्थ्य एवं मैनेजमेंट रिसर्च इंस्टीटयूट के सहयोग से कोरोना संक्रमितों के उपचार हेतु 10 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर जिला प्रशासन धमतरी को प्रदान किया गया | यह ऑक्सीजन कन्संट्रेटर कलेक्टर सर श्री पदुम सिंह एल्मा की उपस्थिति में सौंपा गया | इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री डी. के. तुर्रे एवं एस. पी. गोस्वामी जिला एवं व्यापार केंद्र तथा प्रथम संस्था से श्री दिनेश बोरसे और हितेश सांग उपस्थित थे |
राज्य सरकार 2 अगस्त से आंगनबाड़ी केंद्रों को पुनः खोलने जा रही है अब नौनिहालों और गर्भवती महिलाओं को गरमा गरम भोजन परोसने की तैयारी शुरू हो रही है । जिसको लेकर शहरी आंगनबाड़ी केंद्रों में सेनेटाइजेशन और साफ सफाई का काम भी शुरू हो गया है ।
जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक पांडे ने बताया, ‘’राज्य सरकार द्वारा पत्र जारी किया गया है जिसमें सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में सेनेटाइजेशन और साफ सफाई कर 2 अगस्त से खोलने के लिये कहा गया है । परियोजना के तहत आने वाले सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को सैनिटाइज करने और समस्त गतिविधियों को नियमित रूप से सुचारू करने के निर्देश भी दिए गए है साथ ही केंद्र पर आने वाले प्रत्येक हितग्राही को कोविड-19 के तहत जारी दिशा निर्देशों का पालन करने और कराने को भी कहा गया है”।
पर्यवेक्षक रीता चौधरी ने बताया, ‘’प्रत्येक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका अपने केंद्र पर सैनिटाइजेशन और साफ सफाई के साथ साथ उपलब्ध करने वाले भोजन के स्टॉक और उसकी गुणवत्ता की जानकारी रख रही है । ताकि नियमित रूप से गरमा गरम भोजन की गुणवत्ता में कोई कमी ना रहे । रायपुर शहरी क्षेत्र में आंगनबाड़ी 2 अगस्त से खुलेंगे इसकी तैयारी आंगनबाड़ी केंद्रों पर शुरू हो गई है । आंगनबाड़ी खुलने को लेकर कार्यकर्ता और सहायिका में उत्साह देखा जा रहा है । कोविड-19 संक्रमण बढ़ने के कारण 22 मार्च से आंगनबाड़ी केंद्रों पर गतिविधियों को बंद कर दिया गया था । लेकिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका द्वारा नियमित रूप से टेक होम राशन का वितरण रेडी टू ईट के पैकेट का वितरण किया जा रहा था । साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित अन्य गतिविधियों में भी सहयोग किया जा रहा था । जिसमें टीकाकरण ,डोर टू डोर सर्वे और टीकाकरण नहीं कराने वाले लोगों के फॉलोअप करने का काम भी किया गया है” ।
केंद्र पर 3 से 6 वर्ष के सामान्य एवं मध्यम कुपोषित बच्चे, गर्भवती महिलाओं, एनीमिक महिलाओं, शिशुवती महिलाओं को बिना शिशु के प्रवेश की अनुमति दी गई है । साथ ही 6 माह से 3 वर्ष के बच्चे , 3 वर्ष से 6 वर्ष के गंभीर कुपोषित बच्चे, सामान्य बच्चे जिनकी तबीयत खराब है , गर्भवती महिलाएं जिन्हें गर्भावस्था में समस्या हैं को अनुमति नहीं दी गई है और उन्हें कोविड-19 का पालन करते हुए टेक होम राशन जैसी व्यवस्था की जाएगी ।
आंगनबाड़ी केंद्र जहां गरम पका हुआ भोजन प्रदान किया जाएगा उन्हीं केंद्रों में पूरक पोषण आहार कार्यक्रम अंतर्गत 3 से 6 वर्ष तक के समस्त बच्चों को नाश्ते के स्थान पर एक माह के लिए 1,250 ग्राम का पैकेट टेक होम राशन के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा ।
आंगनबाड़ी केंद्र बड़ा भवानी नगर कोटा में पार्षद श्रीकुमार मैनन के द्वारा नल कनेक्शन लगवाया गया एवं आंगनबाड़ी केंद्र की साफ-सफाई का भी अवलोकन किया केंद्र के खुलते ही बच्चे भी आ गए थे ।
रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम उनके निवास कार्यालय रायपुर में सुकमा जिले के छिन्दगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत कुरमापार के नन्हें गायक सहदेव दिरदो ने मुलाकात की। उद्योग और वाणिज्य मंत्री कवासी लखमा सहदेव को अपने साथ लेकर आए थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सहदेव दिरदो को अपनी अनोखी गायन शैली से देश के जाने-माने सिंगर सहित आम लोगों का ध्यान आकर्षित करने और छत्तीसगढ़ का नाम रौशन करने के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।
गौरतलब है कि सहदेव दिरदो का गाया गाना-मेरे बचपन का प्यार भूल नहीं जाना रे, इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चित है। सहदेव के इस गाने को सुनकर बॉलीवुड के प्रसिद्ध सिंगर बादशाह ने सहदेव को दिल्ली आमंत्रित किया था, जहां उन्होंने इस गाने की प्रस्तुति दी थी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मंत्री श्री कवासी लखमा के कहने पर सहदेव दिरदो ने अपने निराले अंदाज में गाना सुनाया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने सहदेव के गायन शैली की तारीफ की और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। सहदेव वर्तमान में कक्षा सातवीं में अपने गांव के स्कूल में ही अध्ययनरत है। सोशल मीडिया के जरिए वायरल हुए उसके गाने को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपनी मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी में इस बार आदिवासी अंचलों की अपेक्षाएं और विकास विषय पर बातचीत करेंगे। इस संबंध में कोई भी व्यक्ति आकाशवाणी रायपुर के दूरभाष नंबर 0771-2430501, 2430502, 2430503 पर 28, 29 एवं 30 जुलाई को अपरान्ह 3 से 4 बजे के बीच फोन करके अपने सवाल रिकॉर्ड करा सकते हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 20वीं कड़ी का प्रसारण 8 अगस्त 2021 को होगा। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केंद्रों, एफएम रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक होगा.
नगरी। बजरंग चौक, नगरी में भाजपा किसान मोर्चा के तत्वाधान में अघोषित बिजली कटौती और खाद-बीज की कमी को लेकर भाजपाइयों ने प्रदेश की भूपेश सरकार के खिलाफ हल्ला-बोल धरना प्रदर्शन किया। एसडीएम नगरी को ज्ञापन सौंपा।
राष्ट्रीय भाजपा किसान मोर्चा मंत्री पिंकी शिवराज शाह, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र साहू, पूर्व विधायक श्रवण मरकाम,दिनेश्वरी नेताम जनपद अध्यक्ष, आराधना शुक्ला अध्यक्ष नगर पंचायत नगरी ,नरेश सिन्हा भाजपा जिला उपाध्यक्ष, रविशंकर दूबे किसान मोर्चा प्रदेश सदस्य, प्रकाश बैस जिला महामंत्री, शत्रुघ्न साहू प्रदेश सदस्य पिछडा वर्ग, शेखर अडील, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष, मोहन नाहटा नगरी मंडल अध्यक्ष, अकबर कश्यप बेलर मंडल अध्यक्ष,विजय यदु मगरलोड मंडल अध्यक्ष,जन्मजय साहू किसान मोर्चा जिलामहामंत्री, राजेन्द्र गोलछा,नागेन्द्र शुक्ला पूर्व जिला महामंत्री,कमल डागा पूर्व जिला उपाध्यक्ष, अजय नाहटा उपाध्यक्ष नगर पंचायत, हुमीत लिमजा जनपद उपाध्यक्ष,भीखम नाग सोसाईटी अध्यक्ष,सहदेव साहू,निखिल साहू प्रदेश युवा मोर्चा सदस्य, विकल गुप्ता, हिरंजय साहू किसान मोर्चा मगरलोड, शुभम यदु जिला युवा मोर्चा उपाध्यक्ष,शैलेन्द्र साहू जनपद सदस्य,महेन्द्र नेताम, नंद यादव जिला अध्यक्ष पिछडा वर्ग, अमर सिंह पटेल पूर्व मंडल अध्यक्ष, मोहन पुजारी, राम गोपाल साहू और अन्य वक्ताओं ने धरना प्रदर्शन को संबोधित किया।
नगरी के बजरंग चौक में आयोजित धरना प्रदर्शन में वक्ताओं ने कहा अघोषित बिजली कटौती से क्षेत्र के किसान हलकान है। प्रदेश में इस समय नकली खाद का कारोबार चल रहा है।
कंपोस्ट खाद खरीदने पर ही डीएपी व अन्य रासायनिक खाद किसानों को उपलब्ध होगी। यह भूपेश सरकार की दमनकारी नीति है। इस तरह किसानों पर दबाव बनाया जा रहा है जो उचित नहीं है। प्रदेश में भाजपा
सरकार के समय 266 रूपय में मिलने वाला खाद आज 520 रूपय किसान खरीदने को मजबूर है।
आयोजन में मनोहर मानिकपुरी, बेलरगांव मंडल महामंत्री, राकेश चौबे,मन्नू यादव जनपद हृदय साहू, पार्षद पूनम बलजीत छाबडा, प्रदिप जैन,पूर्व पार्षद बलजीत छाबडा,विनय देवांगन, देवेन्द्र परिहार, रामायण सिन्हा, महेश गोटा, बलजीत छाबडा,राजेश गोसाई, शैलेंद्र धनु सेवक, हेमलता यादव, सुनिल निर्मलकर, मोरध्वज सेन,सीमा देवांगन, महेश साहू, बल्लु सेन, बाल सिंह सोरी, गिरवर देवांगन, तेज राम पटेल, अश्वनी निषाद, धनश्याम साहू, सूलोचना साहू, कीर्ति यदु खिलेश्वरी साहू ,प्रेम सिंह सलाम,एवन साहू, अमर सिंह ध्रुव, तुकाराम साहू ,सचिन ठाकुर, गुलाब भारती, घनश्याम अडील, देवेंद्र प्रजापति, देवी चंद, महेंद्र सिन्हा प्रीतम साहू, सोमेश्वर सिन्हा, बुधेश्वर नेताम, बलदाऊ साहू, बाल सिंह सोरी ,नूतन कुमार साहू ,मधुराम नेताम, बिंदु साहू, दिनेश मरकाम, चिंताराम नेताम, राजा पवार, गज्जू शर्मा अशोक संचेती, राजशेखर नायर और बडी सख्या में किसान व भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए
रायपुर/ शौर्यपथ /
प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी एवं जिलाध्यक्ष गणों की बैठक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल.पुनिया, प्रभारी सचिव द्वय डॉ. चंदन यादव, सप्तगिरी शंकर उल्का, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में प्रमुख रूप से कांग्रेस की संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की गयी, जिसमें महंगाई एवं पेगासस मामले में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर चलाये गये कार्यक्रमों हस्ताक्षर अभियान, सायकल रैली, कलेक्टर एवं राजभवन पैदल मार्च कार्यक्रम की समीक्षा की गयी।
इसके साथ जिलों में बन रहे जिला कांग्रेस के भवनों की प्रगति समीक्षा किया गया तथा राज्य सरकार के द्वारा चलाये जा रहे जनहित के कार्यो के प्रचार-प्रसार की रणनीति भी तैयार कर सभी पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों और प्रभारियों को आवश्यक निर्देश और लक्ष्य दिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुये छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया ने कहा कि यह बैठक महत्वपूर्ण है। हमे अब 2023 के विधानसभा चुनाव, 2024 के लोकसभा के चुनाव की तैयारी अभी से शुरू करना है। सभी जिलों में बूथ कमेटियों को बनाने का काम युद्ध स्तर पर करना है। बूथ कमेटियां बनाने का काम सिर्फ ब्लाक अध्यक्षों के भरोसे नहीं वरिष्ठ नेताओं, जिला अध्यक्षों को खुद मानीटरिंग कर गठन करना होगा। सभी को पूरी ईमानदारी से एक टीम बनकर काम करना है। चाहे विधायक हो, जिलाध्यक्ष हो, या ब्लाक अध्यक्ष सभी का एक लक्ष्य होना चाहिये चुनाव जीतना। उन्होने कहा कि सरकार अच्छा काम कर रही उसे जनता तक पहुंचाने की जवाबदारी संगठन की है। सभी सरकार की योजनाओं की जानकारी खुद करें और जनता को दें।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि हम सबको संगठन मजबूत कर सरकार के कामों को जनता तक ले जाना है। दिसंबर 23000 से अधिक बूथ कमेटियों का पुनर्गठन हो जाना चाहिए इसके लिये हर महिने समीक्षा होगी। पूरे प्रदेश के ऐसे 3 जिलों का सम्मान दिया जायेगा जो समय से पहले बूथ कमेटी का पुनर्गठन कर लेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की यह महत्वपूर्ण जवाबदारी है कि हमारी सरकार जनहित के जो काम कर रही है उसे लोगों तक पहुँचाया जाये, सरकारी योजनाओं का लाभ जनता को मिले। यह सुनिश्चित हो। उन्होने कहा कि यह गर्व का विषय है कि सरकार हर वर्ग के लिये योजना बना रही है उसका ईमानदारी से क्रियान्वयन कर रही है।
प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव ने कहा कि सभी को अपनी जिम्मेदारी का अहसास करना होगा। राजीव भवन के निर्माण में कोताही नहीं होनी चाहिये। पूरे भारत में छत्तीसगढ़ ऐसा अकेला राज्य होगा जहां सभी जिलों में पार्टी का दफ्तर होगा।
महंगाई को लेकर जो कार्यक्रम कांग्रेसजनों ने किया वह जबरदस्त थी। जनता की आवाज के रूप में कांग्रेस ने यह कार्यक्रम किया। आगे सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार के कार्यक्रम बूथ कमेटी गठन के कार्यक्रम को गंभीरता से लेना है। हमें भाजपा की केंद्र की जनविरोधी नीतियों को उजागर करना है।
प्रभारी सचिव सप्तगिरी शंकर उल्का ने कहा कि आउटरीच कार्यक्रम कांग्रेस का राजनैतिक काम नहीं। इस कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस अपनी सामाजिक दायित्व का निर्वहन कर रही है हम लोगों के दुख के सहभागी बनना चाहते है। कांग्रेस राजनीति को सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं मानती। हमारा उद्देश्य बदलाव और लोगों की सहायता करना है। सभी कार्यकर्ता पार्टी की भावना के अनुरूप काम करना है। हमारी सरकार ने छत्तीसगढ़ में कोरोना काल में बढ़िया काम किया है। कांग्रेस ने 2018 में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान चुनाव जीता था। 2019 में पेगासस साफ्टवेयर का उपयोग कर भाजपा के कांग्रेस से जीत छीना है। भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या किया है। देश का मूड मोदी के खिलाफ है।
मंत्री शिवकुमार डहरिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सरकार बनने में बूथ कमेटी और कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रमुखता से हो। सरकार के 36 में 25 वायदा पूरा किया। हमारी सरकार के किसानों, युवाओं, प्रदेश के हर नागरिकों से किया वायदा पूरा किया है। आने वाले समय में किसानों को 2800 रू. प्रति क्विंटल की कीमत हो जायेगा। भाजपा झूठ का प्रचार करती है हमें तो सच्चाई और जनहित के कामों का प्रचार करना है।
प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल ने जिलों में बन रहे जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालयों राजीव भवन निर्माण कार्य की प्रगति रिपोर्ट की जानकारी दिया।
बैठक का संचालन प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला ने किया। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष गुरुमुख सिंह होरा ने आभार व्यक्त किया।
बैठक में उपाध्यक्षगण गिरीश देवांगन, गुरूमुख सिंह होरा, प्रतिमा चंद्राकर, पद्मा मनहर, भानुप्रताप सिंह, चुन्नी लाल साहू, अटल श्रीवास्तव, प्रेमचंद जायसी, बीरेश ठाकुर, महामंत्री प्रशासन रवि घोष, महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला, महामंत्रीगण डॉ. थानेश्वर पाटिला, रंजीत कोसरिया, उत्तम वासुदेव, राजेन्द्र साहू, आरती साहू, यशवर्धन राव,रूखमणी कर्मा, पंकज शर्मा, जितेन्द्र साहू, अरूण सिसोदिया, सीमा वर्मा, शाहिद खान, पियुष कोसरे, मुख्यप्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला, कार्यसमिति सदस्य शकुन डहरिया, लालजी चंद्रवंशी, नीना रावतिया, सुरेन्द्र जायसवाल, विष्णु यादव, जिला अध्यक्षगण रायपुर शहर गिरीश दुबे, रायपुर ग्रामीण उधो वर्मा, बलौदाबाजार हितेन्द्र ठाकुर, गरियाबंद भावसिंह साहू, बालोद चंद्रप्रभा सुधाकर, दुर्ग शहर गया पटेल, दुर्ग ग्रामीण निर्मल कोसरे, भिलाई शहर तुलसी साहू, बेमेतरा बंशी पटेल, राजनांगांव शहर कुलबीर छाबड़ा, राजनांदगांव ग्रामीण पदम कोठारी, कवर्धा नीलकंठ चंद्रवंशी, जगदलपुर शहर राजीव शर्मा, बीजापुर लालू राठौर, कांकेर सुभद्रा सलाम, दंतेवाड़ा अवधेश गौतम, बिलासपुर शहर प्रमोद नायक, गौरेल्ला-पेण्ड्रा-मरवाही मनोज गुप्ता, कोरबा शहर सपना चौहान, कोरबा ग्रामीण मोहित राम केरकेट्टा, जांजगीर-चांपा डॉ. चौलेश्वर चंद्राकर, रायगढ़ शहर अनिल शुक्ला, रायगढ़ ग्रामीण अरूण मालाकार, जशपुर मनोज सागर यादव, सरगुजा राकेश गुप्ता, सूरजपुर भागवती राजवाड़े, कोरिया नजीर अजहर उपस्थित थे।
दूसरी बैठक निगम मंडल आयोग के पदाधिकारियों की
प्रदेश कांग्रेस के कार्यालय राजीव भवन में एआईसीसी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया, प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव, सप्तगिरी शंकर उल्का एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने निगम मंडल आयोग के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में प्रभारी पी.एल. पुनिया ने कहा कि मुख्यमंत्री की आभारी हूं उन्होने कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ताओं को निगम मंडल आयोग में नियुक्ति देकर उनके मनोबल को बढ़ाया है। सभी को योग्यता के आधार पर नियुक्ति दी गयी है। ऐसा नहीं कि आपसे ज्यादा कोई योग्य नहीं है संख्या कम थी योग्य लोग अधिक थे कुछ को छूटना ही था आपकी नियुक्ति का लाभ जनता को और पार्टी को मिलना चाहिये। यह तय करना आपका काम है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि आप को जो दायित्व दिया गया है संगठन को पूरा भरोसा है कि आप सब जन सेवा के उस जवाबदारी का बखूबी निर्वहन करेंगे। बैठक का संचालन महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला ने किया। बैठक में निगम मंडल आयोग के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।
खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी, पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेन्द्र छाबड़ा, कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष सुभाष धुप्पड़, औषधि एवं पादप बोर्ड के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, स्टेट वेयरहाउसिंग कारपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष अरूण वोरा, श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष सफी अहमद, आरडीए उपाध्यक्ष शिवसिंह ठाकुर, राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष देवेन्द्र बहादुर सिंह, स्टेट कोऑपरेटिव बैंक (अपेक्स) के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष थानेश्वर साहू, गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, युवा आयोग के अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार, तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष संदीप साहू, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक दुर्ग के अध्यक्ष जवाहर वर्मा, बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष तेजकुंवर नेताम, पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, हज कमेटी अध्यक्ष मोहम्मद असलम, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य महेश चंद्रवंशी, आर.एन. वर्मा, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के सदस्य जगदीश मेहर, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य अनिल जैन, हाफिज खान, छत्तीसगढ़ शाकम्भरी बोर्ड के सदस्य पवन पटेल, गौ-सेवा आयोग के उपाध्यक्ष मन्ना लाल यादव, शेखर त्रिपाठी, पुरूषोत्म साहू, प्रशांत मिश्रा, राज्य महिला आयोग के सदस्य अर्चना उपाध्याय, अनिता रावटे, श्रम कल्याण मंडल के सदस्य शारिक रईस खान, अंबालिका साहू, सुशांतो राय, झुमुक साहू, राज्य गृह निर्माण मंडल के सदस्य संगीता सिन्हा, अनिता शर्मा, अजय साहू, रायपुर विकास प्राधिकरण के सदस्य ममता राय, मुख्यमंत्री अधोसंरचना एवं उन्नयन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष चक्रधर सिदार, भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के सदस्य बलराम मौर्य, दुर्गेश जायसवाल, छत्तीसगढ़ अंत्यवसायी वित्त विकास निगम के सदस्य वेदराम मनहरे, कृषक कल्याण परिषद के सदस्य डेरहा राम साहू, शशि सिंह गौर, माटीकला बोर्ड के सदस्य पुनीता प्रजापति, पर्यटन मंडल के उपाध्यक्ष चितरेखा साहू, क्रेडा के सदस्य कन्हैया अग्रवाल, मछुवा कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेन्द्र ढीमर, मछुवा कल्याण बोर्ड के सदस्य दिनेश फुटान, देवकुंवर निषाद, विजय ढीमर उपस्थित थे।
श्रावण सोमवार में भगवान शिव की पूजा और उपासना, होती हैं फलदायी - डॉ महंत
रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने श्रावण मास के प्रारंभ और प्रथम सोमवार के प्रारंभ होने पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। विस् अध्यक्ष डॉ महंत ने कहा कि, श्रावण का पहला सोमवार 26 जुलाई 2021 से प्रारंभ हो रहा है. श्रावण मास में सोमवार के दिन का विशेष महत्व है। श्रावण सोमवार में भगवान शिव की पूजा और उपासना करने से सभी प्रकार की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
विस् अध्यक्ष डॉ महंत ने कहा कि, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, श्रावण माह में भगवान शिव का अभिषेक करना बहुत ही फलदायी होता है, इसलिए श्रावण में लोग रुद्राभिषेक कराते हैं। श्रावण मास भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे उत्तम माह माना जाता है। सोमवार के दिन भक्त मंदिरों में जाकर शिवलिंग पर दूध, जल और बेलपत्र चढ़ाते हैं। कोरोना के चलते अनेक देवधाम में इस वर्ष भक्त जल अर्पण नही कर सकेंगे। स्थानीय मंदिर में ही श्रावण सोमवार की पूजा अर्चना करेंगे. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, जो भक्त सच्चे दिल से श्रावण सोमवार व्रत करता है और भगवान शिव की विधिवत पूजा अर्चना करता है उस पर भोले शंकर भगवान शिव और मां पार्वती का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है ।
नगरी। छत्तीसगढ़ में खाद, बीज, बिजली कटौती के विरोध में भाजपा किसान मोर्चा, राष्ट्रीय मंत्री व पूर्व विधायक पिंकी शिवराज शाह एवं पूर्व विधायक श्रवण मरकाम के नेतृत्व में सोमवार 26-7-2021 को बंजरंग चौक नगरी में दोपहर 1:00 बजे से विशाल धरना प्रदर्शन करेगी।
नगरी। 24 जुलाई को वनपरिक्षेत्र दुगली व सिंगपुर आलेखुटा में वनमहोत्सव का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डाॅ लक्ष्मी ध्रुव, उपाध्यक्ष मध्य आदिवासी विकास प्राधिकरण व विधायक सिहावा।
अतिथियों द्वारा शीशम, एलोवेरा और अन्य फलदार, सैकड़ों पौधों का रोपण किया गया।
महोत्सव आयोजन के दौरान ग्रामीणों में जाम,जामुन, काजू ,आम और अन्य फलदार पौधों का वितरण किया गया।
यह वन महोत्सव भारत सरकार द्वारा वृक्षारोपण को प्रोत्साहन देने के लिए प्रति वर्ष जुलाई माह में आयोजित किया जाता है।
जनपद अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम, एल.एल.ध्रुव पीसीसी सदस्य, कविता बाबर वन सभापति जिला पंचायत धमतरी, महेन्द्र नेताम सरपंच मुनईकेरा ,राम कुवंर मंडावी सरपंच दुगली, नरेन्द्र नेताम सरपंच कौव्हाबहार,
राजाराम मंडावी, तुलसी राम मंडावी सरपंच कोलियारी, अनुविभागीय अधिकारी धमतरी वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी नगरी पांडे, दुगली रेंजर वर्मा, सिंगपुर रेंजर आशा मींस, आशीष आर्या, बड़ी संख्या में वन विभाग के कर्मचारी व ग्रामीण मौजूद थे
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
