
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
नगरी। ग्राम गोरेगांव में 18 वर्ष से 44 वर्ष के आयु के लोगो का वैक्सिनेंसन किया गया।
जिसमे ग्राम के युवा वर्ग से 40 से अधिक लोगो ने वैक्सीन लगवा कर अपने कर्त्तव्यो का निर्वहन किया और साथ ही साथ यह संदेश दिया की इस वैश्विक महामारी को हम सभी को मिल कर लड़ना है और अपने नजदीकी कोविड टीकाकरण केंद में पहुंच कर वैक्सीन जरूर लगवाएं।
स्वास्थ कार्यकर्ता खेमीन साहू और उसके टीम ने बताया कि गोरेगांव पहला डोज का टीकाकरण 90 % हो गया है और सभी अपने से जागरूक होकर दूसरा डोज को बारी-बारी से वैक्सिन लगवाने आ रहे है, साथ ही साथ खेमिन साहू की टीम ने बताया कि 07 मई को 25 लोगो का कोरोना चेक हुआ, जिसमे 6 लोग पॉजिटिव पाए गए ।
खेमीन साहू ने मास्क लगाने व अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की ओर सावधानी बरतने की सलाह दी
नगर पंचायत नगरी के रानी दुर्गावती वार्ड के पूर्व पार्षद जीतू विककी खनूजा ने 18+ श्रेणी में कोविड वैक्सीन का पहला डोज, शासकीय अस्पताल नगरी में जाकर लगवाया और नगर वासियों व ग्रामीण क्षेत्रों के आम नागरिक से अपील की है कि सभी अपने व परिवार के सदस्यों की सुरक्षा के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पहुंच कर वैक्सीन जरूर लगवायें एंव मास्क लगायें एंव सेनिटाईजर का उपयोग करें।
धमतरी ।कोरोना महामारी से स्वास्थ्य सुविधाए प्रभावित हो रही है। उक्त महामारी से रक्त की उपलब्धता पर भी असर पड़ा है। ऐसे में जिला अस्पताल धमतरी में रक्त की कमी होने लगी है। इस कमी को दूर करने के उद्देश्य से संकल जैन श्री संघ द्वारा आज एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन राखेचा धर्मशाला साल्हेवारपारा में किया गया है।
शिविर में कलेक्टर जेपी मौर्या ने पहुंचकर स्वयं रक्तदान किया
नगरी के व्यवहार न्यायालय की सिविल जज सुश्री आस्था यादव ने भी आज 18+ की श्रेणी में पहला डोज लगवाया। उन्हें को वेक्सिन का टीका लगा है ।
थाना नगरी से प्राप्त जानकारी के अनुसार 07 मई की प्रातः दयाराम सोरी ,पिता चमरू सोरी, उम्र 45 वर्ष,जाति कमार, ग्राम खरका निवासी को सार्वजनीक स्थान पर धारदार हथियार लहराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
दयाराम सोरी के विरुद्ध प्राप्त लिखित शिकायत की जांच करने ग्राम खरका गए नगरी पुलिस के अधिकारियों को ग्राम वासियों ने बताया की खरका रंगमंच के पास सार्वजनिक स्थान पर उक्त ग्रामीण दयाराम सोरी पिता चमरू धारदार लोहे का हथियार लहरा कर लोगो को डरा धमका रहा था जिसे तत्काल नगरी पुलिस द्वारा आरोपी दयाराम सोरी को घेराबंदी कर पकड़ा गया एवं उसके पास अवैध रूप से रखे लोहे के धारदार हथियार को मौके से विधिवत जप्त कर गंभीर अपराध घटित करने से रोकने हेतु आरोपी दयाराम सोरी को गिरफ्तार किया गया साथ ही आरोपी के विरुद्ध थाना नगरी में दिनांक 07/05/21 को आर्म्स एक्ट की धारा 25,27 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है गिरफ्तार आरोपी दयाराम को रिमांड चाहने हेतु मान0 न्यायालय नगरी पेश किया गया।
कोविड -19 मरीजो के उपचार के लिए जिला प्रशासन धमतरी के अभिनव पहल पर सामुदायिक *स्वास्थ्य केंद्र भखारा में 50 बिस्तर* *आक्सीजन बेड का* *शुभारम्भ 07-05-2021 से,* *अस्पताल में पूर्ण प्रशिक्षित* *चिकित्सक, फार्मासिस्ट , स्टाफ नर्स ,* *एवं पैरामेडिकल स्टाफ* *24X7 सेवांए देंगे, अतः भखारा* *एवम आसपास के क्षेत्र वासियों से* *अपील की जाती है कि* *जरुरतमंद कोविड पॉजिटिव मरीजो* *को अस्पताल में भर्ती कराने* *में सहयोग प्रदान करे*
l
*स्थान - सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र* *भखारा*
*पता – मेन रोड भखारा, पुलिस* *थाना के पीछे भखारा*
*विकासखंड कुरूद जिला धमतरी*
*जिला मुख्यालय धमतरी से 22* *किलोमीटर दूर*
*संपर्क:-*
*1- डॉ. श्रवण देवांगन,*
*चिकित्सा अधिकारी* *प्रभारी, कोविड केयर* *सेंटर भखारा*
*मोबा-नंबर –* *98931-9692*
*2- श्री गौरव बंगानी,* *ग्रामीण चिकित्सा सहायक* *प्रभारी, कोविड केयर सेंटर* *भखारा*
*मोबाइल नंबर 9826495757*
*3- डॉ. विजय फूलमाली,* *चिकित्सा अधिकारी*
*जिला कोविड- 19* *नियंत्रण अधिकारी* *जिला धमतरी* *मोबाइल नंबर –98939-50640*
नगरी। 07 मई,नगरी में शाम 06 बजे तक 121 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई ।
इनमें नगर पंचायत के 07 ( RTPCR से 00 और Antigen 07 )एवं नगरी ग्रामीण क्षेत्र में 114 ( RTPCR से 00 व Antigen से 114)पॉजिटिव मरीज है।
*रिकव्हरड*
नगरी नगर पंचायत के 09 रिकव्हरड हुए और 15 का होम आइसोलेशन पूर्ण हुआ।
- नगरी ग्रामिण के 86 रिकव्हरड हुये। 43 का होम आईसोलेशन पूर्ण हुआ।
*एक्टीव केस*
नगर पंचायत नगरी में 98 व ग्रामिण में 883, कुल 981 कोरोना के एक्टीव केस है।
*कोविड केयर सेंटर की जानकारी*
+सीएचसी नगरी में 15 मरीज भर्ती थे। जिनमें 14 मरीजो को आँक्सीजन पर रखा गया है। 02 डिस्चार्ज किया गया। 01 मरीज को रेफर किया गया।
+50 बिस्तर छात्रावास 16 भर्ती है। 02 मरीज डिस्चार्ज किया गया।रेफर 00
*कोविड से मृत्यु*
अस्पताल में 01 मरीजों की मृत्यु रिपेर्ट की गई। रेफरल के दरम्यान 00 मृत्यु। कुल 01मृत्यु
*कंटेनमेंट जोन की जानकारी*
वर्तमान में 17 एकटीव कंटेनमेंट जोन है।
*कोरोना टीकाकरण *
आज 144 लोगो ने टीका लगवाया। कुल 47393
*कोरोना की तीसरी लहर को दिया जा रहा आमंत्रण*
नगरी,नगर पंचायत हो या ग्रामीण क्षेत्र लॉकडॉउन नियमों का खुला उल्लंघन किया जा रहा है। प्रतिदिन कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ने के बाद भी गंभीर लापरवाही बरती जा रही है।
अधिकारियों से इस बात की शिकायत किए जाने पर,जवाब मिलता है,"कि हम देख लेंगे, आप अपना काम कीजिए"
जिन अधिकारियों पर महामारी रोकने व उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करने की जिम्मेदारी है वे ही आंख मूंद ले, तो फिर कोरोना से हमें ऊपर वाला ही बचाएगा।
निर्माण कार्यस्थल पर मजदूर मास्क का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं ,दुकानों के सामने,मनाही होने के बावजूद ग्राहकों की भीड़ लग रही है।
लॉक डाउन होने के बावजूद मनरेगा, तेंदूपत्ता संग्रहण ,ठेकेदारी, शादियां चल रही है। भीड़ लगाई जा रही है जिससे कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ता ही जा रहा है।
दुकानों के सामने ग्राहकों की भीड़ लगाकर सामान देने की मनाही है। बावजूद नगरी में कई दुकानदार, दुकानों के सामने ग्राहकों को खडा़ रख सामान दे रहे हैं ।
शिकायत किये जाने पर नगर पंचायत के एक जिम्मेदार अधिकारी "हां मैं देखता हूं" कहकर बात टाल देते है।
क्षेत्र के बड़े अधिकारीयों को तो फोन उठाने की फुर्सत ही नहीं है।किसी भी सिलसिले में फोन करने पर फोन उठाना और शिकायतों का जवाब देना भी जरूरी नहीं समझते हैं।
जेसीबी,ऑटो चल रहे हैं, अवैध शराब, सट्टा-जुआं का कारोबार खुल्लेआम चल रहा है।
क्या लॉकडॉउन लगाकर हम इसी तरह कोरोना को काबू में लाएंगे?
*थाना कोतवाली पुलिस की कार्यवाही*
पुलिस अधीक्षक श्री बी.पी. राजभानु द्वारा कोरोना संक्रमण काल में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने, आसूचना तंत्र मजबूत करने, असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने सभी थाना व चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने संदिग्ध व्यक्तियों एवं निगरानी बदमाशों पर सतत निगाह रखने निर्देशित किया गया है। लॉकडाउन अवधि में धमतरी पुलिस निरंतर अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रही है।
इसी दरमियान आमापारा गौरा चौरा के पास धमतरी निवासी प्रार्थी प्रवीण सोनवानी ने दिनांक 02/05/2021 को रात्रि करीबन 7:15 बजे थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया कि साल्हेवार पारा निवासी संजू बघेल ने उसे मोबाइल फोन दिखाने बोला, मोबाइल दिखाने से मना करने पर अश्लील गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट किया तथा धक्का देते हुए उसके लोवर पैंट में रखे नकदी ₹5200/- को लूट कर भाग गया। उक्त रिपोर्ट पर संजू बघेल के विरुद्ध धारा 394 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक श्री बी.पी. राजभानू ने थाना प्रभारी कोतवाली को त्वरित कार्यवाही कर नामजद आरोपी को गिरफ्तार करने निर्देशित किये। थाना प्रभारी कोतवाली तत्काल अपने स्टाफ के साथ आरोपी के सकुनत में दबिश दिये, किंतु आरोपी नहीं मिला, जिसकी पतासाजी हेतु मुखबिर लगाया गया। इसी दौरान मुखबिर सूचना पर टिकरापारा में घेराबंदी कर आरोपी को पकड़कर पूछताछ किया गया। पूछताछ में आरोपी ने घटना स्वीकार करते हुए लूटी गई रकम में से ₹500/- बचना, शेष रुपए खाने पीने में खर्च हो जाना बताया।
विवेचना क्रम में उपलब्ध साक्ष्य, आरोपी के मेमोरेंडम कथन व अपराध स्वीकारोक्ति के आधार पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही किया गया तथा न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
*गिरफ्तार आरोपी का नाम-*
संजू बघेल पिता सुरेश बघेल उम्र 21 वर्ष साकिन साल्हेवार पारा धमतरी, हाल मुकाम - टिकरापारा धमतरी, थाना कोतवाली जिला धमतरी
उक्त कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक संतोष कोमरा, आरक्षक विकास द्विवेदी एवं अंकुश नंदा का विशेष योगदान रहा।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
