
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
*एंबुलेंस वाहन में कमी पाए जाने पर दुरुस्त करने दिए निर्देश*
*यातायात पुलिस, परिवहन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा संयुक्त रूप से चलाया गया अभियान*
पुलिस अधीक्षक धमतरी श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर अपने जिले में संचालित शासकीय अथवा प्राइवेट एंबुलेंस वाहनों की चेकिंग उसके मानक AIS 125 के अनुरूप किए जाने निर्देशित किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे व उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्रीमती सारिका वैद्य के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस द्वारा परिवहन व स्वास्थ्य विभाग से समन्वय स्थापित कर आज विभिन्न चिकित्सालयों एवं संचालित प्राइवेट एंबुलेंस वाहनों की निर्धारित मानक अनुरूप चेकिंग की गई। मानक AIS 125 अनुरूप एंबुलेंस वाहन को उसकी सुविधा अनुसार 4 वर्गों में विभक्त किया गया है। प्रायः यह देखने में आया है कि अभी वैश्विक महामारी कोविड 19 संक्रमण के दौरान मरीज को हॉस्पिटल से निवास, निवास से हॉस्पिटल लाने व ले जाने का कार्य एंबुलेंस वाहनों के द्वारा किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत बहुत से एम्बुलेंस मानक ASI 125 का पालन नहीं कर रहे है इसलिए इस वाहन जांच शिविर का आयोजन किया गया है।
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री गौरव साहू के साथ यातायात प्रभारी निरीक्षक श्री गगन बाजपेई एवं उनकी टीम ने शासकीय एवं निजी एंबुलेंस वाहनो का मानक ASI 125 (Automotive Industry Standard 125) का अनुपालन के तहत संचालन की जांच की गई। जांच में कुछ एंबुलेंस वाहनों में कमियां पाई गई, जिसे एक सप्ताह के अंतर्गत गये पाये गये खामियों को पूर्ण कर पुनः जांच कराने का निेर्देश दिया गया है। साथ ही निजी एंबुलेंस संचालकों को मरीजों को अस्पताल तक लाने तथा अस्पताल से उनके निवास तक छोड़ने के संबंध में शुल्क निर्धारित कर एकरूपता बनाए रखने निर्देश दिए गए।
एंबुलेंस वाहन वाहन जांच के दौरान निरीक्षक श्री गगन बाजपेई, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री गौरव साहू अपने स्टाफ के साथ एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहें। एंबुलेंस वाहनों के मानक AIS 125 का अनुपालन किए जाने के संबंध में जिले में संचालित हो रहे सभी एम्बुलेंस वाहनों की जांच नियमित रूप से किया जाएगा।
नगरी। सोमवार को खाद,बीज की कमी को लेकर नगरी,बेलरगाॅव, कुकरेल भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने नगरी सोसाइटी के सामने में नगाड़ा बजाकर, कांग्रेस की भूपेश सरकार से विरोध जताया।
विरोध प्रदर्शन में राष्ट्रीय किसान मोर्चा मंत्री पिंकी शिवराज शाह, पूर्व विधायक श्रवण मरकाम, जनपद अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम, जनपद उपाध्यक्ष हुमित लिम्मजा, नगर पंचायत अध्यक्ष आराधना शुक्ला, जिला मंत्री प्रकाश बैस, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नागेन्द्र शुक्ला, पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष नंद यादव, अनुसूचित जाति जनजाति जिलाध्यक्ष महेंद्र नेताम, नगरी मंडल अध्यक्ष मोहन नाहटा, बेलगाम मंडल के अध्यक्ष अकबर कश्यप, कूकरेल मंडल अध्यक्ष टेलेश्वर ठाकुर, हृदय साहू ,विकल गुप्ता, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ,जनपद सदस्य ईश्वरी नेताम, सरपंच विमला धुरवा, चंद्रकला साहू ,रितु साहू , सुलोचना साहू, प्रदीप जैन, कमल डागा, पूर्व मंडल अध्यक्ष रवि दुबे, पूर्व मंडल अध्यक्ष अमर सिंह पटेल, महामंत्री राकेश चौबे, महामंत्री मनोहर मानिकपुरी, जनपद सभापति मन्नू यादव, सरपंच उमेंद्र दीवान, पार्षद ललिता साहू ,चेलेश्वरी साहू, अनिरुद्ध साहू,गौचंद मरकाम, शैलेंद्र साहू, शुभम यदु, बल्लु सेन,
मोनल साहू, घनश्याम साहू, सुरेश साहू ,उत्तम साहू,अशोक संचेती बडी सख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।
नगरी। रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा मण्डल नगरी,सिहावा के नवगठन के बाद प्रथम कार्यकारिणी की बैठक में धर्मांतरण रोकने और गोरक्षा का प्रयास करने का संकल्प लिया गया।
युवा मोर्चा के जिला महामंत्री व बैठक प्रभारी अविनाश दुबे ने कहा कि हिंदू धर्म पर आघात करने के लगातार प्रयास हो रहे हैं। इनको रोकने के लिए सख्त कदम उठाना होगा।
सम्मेलन के मुख्य अतिथि श्रवण मरकाम पूर्व विधायक, दिनेश्वरी नेताम जनपद अध्यक्ष नगरी, प्रकाश बैस जिलामहामंत्री,
नागेन्द्र शुक्ला पूर्व नगर पंचायत नगरी अध्यक्ष, महेन्द्र नेताम जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति-जनजाति मोर्चा, मोहन नाहटा नगरी मंडल के अध्यक्ष, रवि शंकर दुबे प्रदेश किसान मोर्चा सदस्य, भूपेंद्र नाग युवा मोर्चा प्रदेश प्रचार प्रसार सदस्य, अविनाश दुबे भाजयुमो जिला महामंत्री,हृदय साहू,भुनेश्वरी घृतलहरे जनपद सदस्य,मन्नू यादव जनपद सभापति थे।
वक्ताओं ने युवाओं का आह्वान करते हुए सभी पदाधिकारियों से दायित्व का निर्वाह करने और संगठन की नीतियों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीड की हड्डी बताया। अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी में जोड़ा जाना चाहिए।
क्षेत्र में प्रलोभन देकर धर्मांतरण किया जा रहा है, इसे रोकने के लिए घर-घर जाकर जागरूकता अभियान चलाए जाने की आवश्यकता है। ईमानदारी से कार्य करने वाला हर कार्यकर्ता निचले स्तर से प्रधानमंत्री के पद तक पहुंच सकता है, बशर्ते की लक्ष्य को पाने के लिए पूरे जुनून के साथ पार्टी के लिए कार्य करें।
सोशल मीडिया के माध्यम से कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी का पुरजोर विरोध करने, खाद बीज की कमी से परेशान किसानों की आवाज उठाने सड़कों में उतरने की समझाइश युवाओं को दी गई।
आयोजन में बलजीत छाबडा पूर्व अध्यक्ष युवा मोर्चा, राजेश नाथ गोसाई अध्यक्ष भाजयुमो नगरी, रितेश साहू मंडल महामंत्री, निखिल साहू प्रदेश सदस्य, राजा पवार शहर अध्यक्ष युवा मोर्चा नगरी, संजय सारथी जिला कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो धमतरी, सचिन ठाकुर भाजयुमो महामंत्री, सुरेश साहू सदस्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा, रूपेंद्र साहू, देवेंद्र परिहार आईटी सेल जिला धमतरी सोशल मीडिया प्रभारी, हरीश शर्मा उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, आशीष प्रजापति, गज्जू शर्मा प्रचार प्रसार प्रमुख युवा मोर्चा, कमलेश निषाद, रितेश साहू ,नरसिंह मरकाम मंत्री युवा मोर्चा, नरेंद्र साहू कार्यालय प्रभारी, मनीष शर्मा जिला कार्यकारिणी सदस्य युवा मोर्चा, राजशेखर नायर जिला सह मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा, मोंटू साहू, चंद्रकांत साहू, गौरव तिवारी,गिरधर यादव, पवन कुमार साहू ,नीलम साहू ,सौरभ नाग,तरुण साहू ,योगेश देवांगन, प्रतीक सोनी गंगरेल मंडल मीडिया प्रभारी,कोमल देवांगन ओबीसी मोर्चा कार्यालय प्रभारी धमतरी, पूरण कुमार, संत कोठारी, अशोक संचेती नगरी मंडल मीडिया प्रभारी, युमेश साहू और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्तागण मौजूद थे।
नगरी पुलिस अनुविभागीय अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार ,नगरी थाना अंतर्गत से ग्राम चंदनबाहरा निवासी,केशर सोरी,46 वर्ष, पिता शिवलाल सोरी को नक्सली संगठन, गोबरा LOS द्वारा हत्या कर शव को ग्राम के रंगमंच में फेंक दिया गया। नक्सलियों द्वारा शहीद सप्ताह मनाया जा रहा है इसी के मद्देनजर मुखबिरी के शक में युवक की हत्या की घटना को नक्सलियों द्वारा अंजाम दिया गया है।
*1,155 कोविड-19 संक्रमित मरीजों को दिया गया मानसिक परामर्श*
कोविड-19 संक्रमण काल में संक्रमित लोगों के मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाये रखने के उद्देश्य से जिला अस्पताल रायपुर के स्पर्श क्लीनिक द्वारा ऐसे लोगों की नियमित काउंसलिंग की जा रही है । साथ ही लोगों को उपचार के दौरान आ रही मानसिक परेशानियों को भी दूर करने का प्रयास किया जा रहा है ।
स्पर्श क्लीनिक के मनोचिकित्सक डॉ.अविनाश शुक्ला ने बताया, ‘’कोविड-19 ने लोगों के अंदर डर पैदा कर दिया है साथ ही भ्रामक जानकारियों से भी लोग गुमराह हो रहे हैं । लोग मानसिक रूप से परेशान होते हैं तो कॉल करते हैं इसलिए हमारा यह काम है कि लोगों के मन की शंकाओं को दूर कर उन्हें उचित परामर्श दिया जाए। कोविड-19 की दूसरी लहर के बाद चिंता और नींद ना आने की समस्या बढ़ गई है । स्पर्श क्लीनिक से भी नियमित रूप से संक्रमित लोगों के मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर रखने के उद्देश्य से कॉल कर मानसिक परेशानियों को भी दूर करने का प्रयास किया जा रहा है । 1अप्रैल 2021 से आज तक 1,155 लोगों के मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए काउंसलिंग की गई है। उन्होंने कहा, अप्रैल माह में कोविड-19 का उपचार करा रहे 222 लोगों को स्पर्श क्लीनिक के द्वारा परामर्श दिया गया है। वहीं मई में 607 को संक्रमण के दौरान होने वाले तनाव से मुक्ति के लिए परामर्श प्रदान किया गया है | जून में 243 और 30 जुलाई तक 83 लोगों को स्पर्श क्लीनिक के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए परामर्श दिया गया है”।
स्पर्श क्लीनिक के माध्यम से कोरोना से बचने के लिए मैं और क्या करूं? इस तरह के प्रश्नों का फोन पर उचित परामर्श दिया जा रहा है। अगर लोगों के मन में कोई भी शंका उत्पन्न हो रही हो तो वह टोल फ्री नंबर 104 पर डायल कर यहाँ से मनोवैज्ञानिक सलाह ले सकते हैं ।
साइकोलॉजिस्ट ममता गिरी गोस्वामी ने बताया, ‘’ज्यादातर लोग तनाव के कारण डिप्रेशन में आ जाते हैं । ऐसे में तनाव से मुक्ति के लिये प्रतिदिन नियमित रुप से योग करके, भरपूर नींद लेने एवं आपस में बातचीत कर तनाव को कम करने की सलाह दी जाती है। काउंसलिंग के दौरान कई लोगों के परिवार के सदस्यों में कोविड-19 को लेकर भी तनाव है। उनको परामर्श के दौरान बताया गया कि उचित शारीरिक दूरी फेस मास्क और नियमित रूप से हाथों की साफ सफाई रखने, गंदे हाथों को आंखों में लगाने, मुंह में लगाने, और खाना खाने से बचना है । किसी भी सार्वजनिक वस्तु को छूने के बाद हाथ को कम से कम 20 सेकेंड तक अच्छे से साबुन से धोना ही वर्तमान समय में कोविड-19 का कारगर बचाव है”।
केंद्र सरकार ने वर्तमान शैक्षणिक वर्ष 2021-22 से स्नातक और स्नातकोत्तर चिकित्सा,दंत चिकित्सा पाठ्यक्रमों के लिए ओबीसी को 27% आरक्षण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को 10% आरक्षण देने की अहम फैसला किया है इस पर पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ जिला धमतरी ने सरकार के प्रति आभार माना है आभार व्यक्त करते हुए पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ के जिला अध्यक्ष हिरवानी ने कहां की सरकार के इस फैसले से हर साल एमबीबीएस में लगभग 15 सौ ओबीसी छात्रों और स्नातकोत्तर में 25 सौ ओबीसी छात्राओं और एमबीबीएस में लगभग 550 ewsछात्रों (आर्थिक रूप से कमजोर )स्नातकोत्तर के लगभग 1000 e.w.s. छात्रों को लाभ मिलेगा।हिरवानी ने आगे कहा कि वर्तमान में छ. ग. सरकार ओबीसी वर्ग को 27% आरक्षण देने की घोषणा कर आरक्षण को लागू करने से मुकर रहा है ऐसे सरकार को सबक सिखाने के लिए हमे एकजुटता होने की आवश्यकता है।
पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ आज विगत कई वर्षों से अपने अधिकार के लिए संघर्ष कर रहा पर भी छ. ग.की सरकार पिछड़ा वर्ग की पीड़ा को समझ नही पा रहे,आरक्षण को लागू करने के बजाय,कोर्ट में आरक्षण की विरोध करने वाले तथा आरक्षण की राजनीतिक तरीके से विरोध करने वालो लोगो को सम्मान देने में लगे हुए हैं।
केंद्र सरकार के द्वारा ओबीसी की हित में इस अहम फैसले से ओबीसी की लोगों में खुशी जाहिर है ।
केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त करने वालों में अखिल भारती ओबीसी महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक सिन्हा एवं पिछडा वर्ग कल्याण संघ के प्रदेश संरक्षक लीला राम साहू महासचिव भागवत वैष्णो,देवेंद्र सेन धमतरी जिला संगठन प्रभारी घनाराम साहू महामंत्री कीर्तन मीनपाल नगरी तहसील अध्यक्ष बृजलाल साहू महासचिव शेष नारायण साहू ,संगठन के सदस्य गण नरेश सिन्हा सत्यनारायण साहू सत्यनारायण साहू,बरन विश्वकर्मा,अर्जुन साहू गणेश साहू ,डीकेश्वर सिन्हा ज्वाला प्रसाद साहू राजकुमार साहू सहित अन्य लोगों ने आभार व्यक्त किया है
नगरी। चिटफंड कंपनियों में निवेश करने वाले निवेशकों से छत्तीसगढ़ राज्य के निक्षेपकों से आगामी 2 से 6 अगस्त तक निर्धारित प्रपत्र में आवेदन मांगाया जाना है।
कलेक्टर पी एल एल्मा ने बताया कि गृह विभाग द्वारा जारी प्रपत्र में धन वापसी के लिए आवेदन प्राप्त किए जाएंगे।
इसके लिए अनुभाग स्तर पर नगरी में अनुभाग अधिकारी जितेन्द्र कुमार कुर्रे को अधिकृत कर सौंपे गए दायित्वों का निर्वाह समय-सीमा में किए जाने के निर्देश दिए है।
रायपुर / शौर्यपथ /छत्तीसगढ़ में साहित्यिक और सांस्कृतिक जागरण के लिए गठित संस्था "चंदैनी गोंदा"पर केन्द्रित किताब का विमोचन विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत, मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के करकमलों से हुआ।राजगामी संपदा न्यास द्वारा प्रकाशित इस ऐतिहासिक किताब को उन्होंने अनमोल धरोहर की संज्ञा दी।साथ छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति के संरक्षण और नयी पीढ़ी के ज्ञान के लिय महत्वपूर्ण कहा।
1971 में गठित "चंदैनी गोंदा की सांस्कृतिक यात्रा" का श्रमसाध्य सम्पादन डा. सुरेश देशमुख ने किया।पांच सौ पृष्ठों में सजी इस किताब में छत्तीसगढ़ी संस्कृति के पुरोधा, चंदैनी गोंदा के संस्थापक स्व. रामचंद्र देशमुख की श्रमसाधना भी समाहित है।
विमोचन कार्यक्रम में राजगामी सम्पदा न्यास के अध्यक्ष श्री विवेक वासनिक,सदस्य सर्व मिहिर झा,रमेश खंडेलवाल, गोवर्धन देशमुख के योगदान की सराहना कर विशिष्ट जनों ने बधाई दी। छत्तीसगढ़ी हिंदी रंगमंच के वरिष्ठ रंगकर्मी विजय मिश्रा "अमित"ने विमोचन कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी दी।
विमोचन स्थल में कृषि मंत्री रविंद्र चौबे,गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, वनमंत्री मो. अकबर, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल,शिक्षा मंत्री प्रेमसाय टेकाम, लोकनिर्माण मंत्री गुरु रूद्र कुमार, पूर्व मंत्री वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा, सहित अनेक विधायकगण एवं अन्य प्रतिनिधियों ने किताब को पंचायतों , स्कूल, महाविद्यालयों तक पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा चंदैनी गोंदा ने छत्तीसगढ़ीयों के भीतर आत्मविश्वास को जगाया है। कार्यक्रम में न्यास के अध्यक्ष वासनिक सहित सदस्यों ने आभार व्यक्त किया।
नगरी। विकासखंड के ग्राम
गढ़डोंगरी में भालू द्वारा उत्पाद की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।
शुक्रवार की रात्रि ग्राम के दुशासन मरकाम और दशरथ राम मरकाम के घर भालू द्वारा दरवाजा तोड़कर अंदर घुसने का प्रयास किया गया, पर उनके द्वारा चिल्लाए और हंगामा किए जाने पर भालू जंगल की ओर भाग गया।
ग्रामीणों ने बताया कि इसके पूर्व भी भालू द्वारा घरों में घुसकर राशन समान खाने । उत्पात मचाने की घटनाएं घट चुकी है ।इन सबके बावजूद वन विभाग के अधिकारी किसी तरह की कोई कार्यवाही नहीं कर रहे हैं,जिससे ग्रामीणों में दहशत का व्याप्त
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
