September 21, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    रायपुर

    रायपुर (6110)

    *प्रार्थिया के नहाते समय का वीडियो बनाकर उसी को भेजा व्हाट्सएप में*

    *भा.द.वि, आई.टी. एक्ट एवं sc/st एक्ट के तहत पंजीबद्ध मामले में आरोपी गिरफ्तार*

    *थाना अजाक की कार्यवाही*

              थाना अर्जुनी क्षेत्रातर्गत निवासी प्रार्थिया दिनांक 27/02/2021 को थाना अर्जुनी में लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम बोड़रा (संबलपुर) निवासी हरिराम साहू यह जानते हुए कि प्रार्थिया अनुसूचित जनजाति वर्ग की है, उसके बावजूद उसे बदनाम करने की नियत से उसके नहाते समय का छिपकर वीडियो बनाया तथा अपने मोबाइल व्हाट्सएप से उसके व्हाट्सएप में भेज कर वायरल करने की धमकी दिया।  प्रार्थिया की रिपोर्ट पर आरोपी हरिराम साहू के विरुद्ध धारा 354(ग), 509(ख) भादवि, 67(ए) एवं 3(2)(Vक) एससी/एसटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

           प्रार्थिया अनुसूचित जाति वर्ग की होने से मामले में अग्रिम विवेचना हेतु केस डायरी थाना अजाक को मिलने पर उप पुलिस अधीक्षक अजाक श्रीमती सारिका वैद्य के द्वारा विवेचना क्रम में प्रार्थिया एवं गवाहों का कथन लेखबद्ध करने पश्चात आरोपी हरिराम साहू द्वारा अपराध धारा सदर का घटित करना पाए जाने से थाना अजाक से टीम तैयार कर आरोपी को गिरफ्तार करने रवाना किया गया। आरोपी अपराध कायमी के बाद से फरार था जिसकी पतासाजी की जा रही थी।

          मुखबीर सूचना पर आज पुलिस टीम के द्वारा आरोपी के सकुनत में दबिश देकर *आरोपी हरिराम साहू पिता रोहित कुमार साहू उम्र 32 वर्ष साकिन बोड़रा (संबलपुर) थाना अर्जुनी जिला धमतरी* के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल बरामद किया गया तथा आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही पश्चात माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करते हुए ज्युडिशियल रिमांड प्राप्त कर जेल दाखिल किया गया है।

    खेल और गतिविधियों पर आधारित है प्रशिक्षण

    प्रदेश में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जीवन कौशल और आत्महत्या रोकथाम पर 8 जिलों के सोशल वर्कर, सायकेट्रिक नर्स और कम्युनिटी मोबिलाइजर के लिये आज से चार दिवसीय कार्यशाला का शुरू हुई। प्रशिक्षण कार्यशाला में निमहंस ( नेशनल इंस्टीट्यूट आफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंस) बैंगलूरू से मनोरोग पर प्रशिक्षण प्राप्त सहयोगी प्रशिक्षण दे रहे है ।
    इस अवसर पर बोलते हुए ज्वाइंट डायरेक्टर (मानसिक स्वास्थ्य) डॉ.प्रशांत श्रीवास्तव ने प्रतिभागियों से कहा:‘’ प्रशिक्षण का उद्देश्य आपके कौशल को निखारना है । आपके द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत नीचे तक प्रशिक्षण को पहुंचाना और प्रशिक्षण में मिली जानकारी को हुनर के रूप में इस्तेमाल करना है । समाज के सभी वर्गों के लोग जुड़कर आत्महत्या करने वाले नागरिकों की रोकथाम के लिये गेट कीपर का काम करें ।‘’
    उप संचालक,राज्य मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा मानसिक रोग छुआछूत से नहीं फैलता। यह बीमारी किसी को भी हो सकती है, यहां तक की बच्चे भी इससे अछूते नहीं है। लोगों में बढ़ रही आत्महत्या की प्रवृति चिंतन का विषय है।‘’
    उन्होंने कहा इसके रोकथाम के लियें शासन ने पहल की है। प्रत्येक स्तर से आत्महत्या की प्रवृत्ति को रोकने का प्रयास किया जा रहा हैं। आत्महत्या की प्रवृत्ति को रोकने के लिए जीवन कौशल के विषय को गहराई से समझना होगा । ’
    निमहंस बैगलूरु से प्रशिक्षण प्राप्त राज्य मानसिक चिकित्सालय सेन्द्री बिलासपुर से आए प्रशिक्षक प्रशांत रंजन पांडे ने बताया इस प्रशिक्षण का उद्देश्य नए साथियों को जीवन कौशल के साथ साथ आत्महत्या को रोके साथ ही आत्महत्या के पूर्व किये जाने वाले संकेतों को पहचानना और जीवन कौशल के साथ जीवन को नई दिशा दिये जाने पर प्रतिभागियों को गतिविधि आधारित समूह चर्चाकरके समझाया गया।
    वहीं निमहंस बैगलूरु से प्रशिक्षण प्राप्त स्पर्श क्लीनिक ज़िला अस्पताल रायगढ़ से आए प्रशिक्षक अतित राव ने कहा ‘’यह प्रशिक्षण प्रदेश में अपने आप में एक नई पहल है जिसमें गतिविधि आधारित के साथ-साथ खेल खेल के माध्यम से प्रतिभागियों को मानसिक बीमारियों के बारे में बताया जा रहा है ।‘’

    धमतरी पुलिस द्वारा अभिव्यक्ति जन जागरूकता कार्यक्रम का सफलतापूर्वक किया संचालित*

           पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ श्री डीएम अवस्थी के मंशानुरूप पुलिस अधीक्षक श्री बी.पी. राजभानू द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2021 के अवसर पर दिनांक 08 मार्च 2021 से 14 मार्च 2021 तक सात दिवसीय महिला सुरक्षा जन जागरूकता कार्यक्रम *'अभिव्यक्ति, नारी के सम्मान की'* का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ रक्षित केंद्र धमतरी में जिले की प्रसिद्धि प्राप्त महिलाओं, महिला समाज सेवी संस्था के पदाधिकारियों एवं महिला पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को उनके कर्तव्यों का समुचित निर्वहन करने हेतु प्रेरणा देने वाली मातृ शक्तियों व परिजनों को सम्मानित किया गया।

             उक्त आयोजन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे के नेतृत्व में महिलाओं एवं बच्चों को कानून में प्रदत्त अधिकारों के प्रति सजगता, शिक्षा का महत्व, उनकी सुरक्षा, सामाजिक कुरीतियों एवं अंधविश्वासों के प्रति सजगता, उनकी सुरक्षा हेतु प्रदत्त संसाधनों के संबंध में सप्ताह के प्रत्येक दिवस में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार किया गया। जिसमें सूबेदार सुश्री रेवती वर्मा एवं महिला आरक्षकों व शक्ति टीम के द्वारा
    धमतरी शहर के विभिन्न वार्डों, कॉलोनी क्षेत्रों व ग्रामीण अंचलों-मड़ई मेला, हाट बाजार, स्कूल, छात्रावास व बालक बाल गृह आश्रम पहुंचकर महिलाओं एवं बच्चों संबंधी अपराध के बारे में जानकारी देते हुए साइबर सुरक्षा, टोनही प्रताड़ना अधिनियम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, घरेलू हिंसा, बाल विवाह, पाक्सो एक्ट, मानव तस्करी, लैंगिक उत्पीड़न, पौष्टिक आहार, पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना, कैरियर काउंसलिंग, नशा मुक्ति, आत्मरक्षा एवं गुड टच-बैड टच आदि के संबंध में आम जनों को समझाइश देकर जागरूक किया गया। साथ ही छात्र-छात्राओं एवं बच्चों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

    *आप मन के सुरक्षा, आपके हाथ,धमतरी पुलिस आप मन के साथ।*

           *अभिव्यक्ति नारी के सम्मान की* 07 दिवसीय कार्यक्रम का समापन आज बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धमतरी में किया गया। समापन समारोह के अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया तथा मनमोहक रंगोलियां बनाई। उक्त समारोह में उपस्थित अतिथियों को स्वागत एवं सम्मान किया गया। साथ ही उपस्थित लोगों को प्रोजेक्टर, बैनर-पोस्टर के माध्यम से महिलाओं एवं बच्चों संबंधी कानून में प्रदत्त अधिकारों एवं सुरक्षा संबंधी विस्तृत जानकारी दी गई। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय विद्यार्थियों व बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। मणिकांचन केंद्र के सुपरवाइजरों को सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र भी दिया गया।

             समापन समारोह में शासकीय महाविद्यालय धमतरी के प्राचार्य डॉ श्रीमती श्रीदेवी चौबे अपने फैकेल्टी के साथ, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती सारिका वैद्य, सखी वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक श्रीमती उषा ठाकुर, प्रतिज्ञा विकास संस्थान द्वारा संचालित बालक बाल गृह आश्रम के अध्यक्ष श्री विजय मिश्रा, मणिकंचन केंद्र की सुपरवाइजर, सूबेदार सुश्री रेवती वर्मा, महिला आरक्षक शबा मेमन, त्रिवेणी ध्रुव, माधुरी सोनवानी, संकल्प साहू, हेमलता मरकाम, महेश्वरी सिदार, तनुजा कंवर, कौशल्या गांवड़े, लक्ष्मी नागवंशी,आरक्षक राकेश साहू, सुशील यादव एवं सहायक आरक्षक मनोज मानिकपुरी तथा बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहे।

    आशीष तिवारी शौर्यपथ रायपुर
    रायपुर / शौर्यपथ / संकल्प सांस्कृतिक समिति की डायरेक्टर मनीषा शर्मा के निर्देशन में संकल्प नशा मुक्ति केंद्र ,ओ डी आई सी, सी बी पी एल आई, चाइल्ड लाइन ,रेलवे चिल्ड्रन इंडिया ,रेलवे चाइल्ड लाइन के माना के समीप सम्मान पुर नकटी गांव में तीन दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया,जिसमे गांव के नागरिकों को नशे से दूर रहने व उसकी बुराइयों को बताने के लिए जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया, गांव में नशा मुक्ति रैली का आयोजन व नुक्कड़ नाटक किया गया,जिसमे नशे से दूर रहने का सन्देश दिया गया। गांव के दिवालो में नशा मुक्ति,पानी बचाने,व सफाई से संबंधित नारे भी लिखे गए।
    शिविर में एक दिन पूरे गांव में सफाई का आयोजन किया गया,जिसमे गांव की नालियों, हेंड पम्प , गोठान,चौपाल धार्मिक स्थल ,अस्पताल की साफ सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। शिविर में गांव के युवा लोगो का योगदान सराहनीय रहा।

    शिविर में संकल्प से अजय श्रीवास्तव, प्रवीण सोनवानी, सौरभ तिवारी, लक्ष्मी देवांगन ,विशाल,नरेश ,चन्द्र , मनोज मिश्रा, ललित ,शैलेश भगत ने भाग लिया ।

    विगत कुछ समय से विशेष अवसरों एवं त्यौहार पर हो रही घटनाओं की समीक्षा करने पर यह प्रकाश में आया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा ऑनलाइन ऑर्डर कर बटंची चाकू मंगवाया जा रहा है। ऐसे लोगों द्वारा नशापान की स्थिति में विवाद कर घटना कारित कर रहे हैं। ऐसी घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जाना अति आवश्यक है।

    पुलिस अधीक्षक श्री बी.पी. राजभानू द्वारा होली त्यौहार शांति एवं सौहार्द्रमय वातावरण में मनाए जाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को आसूचना तंत्र मजबूत करते हुए असामाजिक तत्वों एवं बदमाशों पर विशेष निगाह रखने सख्त निर्देश दिया गया है। जिसके परिपालन में थाना प्रभारी कोतवाली श्री नवनीत पाटिल ने थाना क्षेत्रांतर्गत ऑनलाइन सामग्री सप्लाई करने वाले लोगों से संपर्क कर आवश्यक हिदायत दिया गया है। साथ ही बटंची चाकू जैसे सामानों की ऑनलाइन खरीदी व सप्लाई पर सतत निगाह रखी जा रही है। थाना प्रभारी कोतवाली ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति अथवा उनके परिजन द्वारा ऐसी सूचना स्वयं दी जाती है कि उनके अथवा उनके बच्चे द्वारा ऑनलाइन बटंची चाकू मंगवाया गया है तथा उसे थाना में जमा किया जाता है तो उन्हें समझाइश देकर अवसर देते हुए कोई कार्यवाही नहीं की जाएगी। यदि पुलिस को किसी भी व्यक्ति के द्वारा बटंची चाकू मंगवाए जाने की सूचना अथवा उसके पास बटंची चाकू रखें पाए जाने की स्थिति में उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगाें के विरुद्ध कठोर से कठोर कार्यवाही की जाएगी।

    इसी क्रम में आज कोतवाली थाना क्षेत्रांतर्गत निवासी एक परिजन द्वारा अपने नाबालिग पुत्र के साथ थाना आकर उनके पुत्र द्वारा ऑनलाइन मंगाए गए बटंची चाकू को थाना प्रभारी कोतवाली श्री नवनीत पाटिल के समक्ष प्रस्तुत किया गया तथा लिखित आवेदन देकर अपने पुत्र पर निगाह रखने निवेदन किया गया। जिस पर थाना प्रभारी द्वारा उन्हें समझाइश देते हुए सकुशल रुखसत किया गया।

    रंगों का त्योहार होली शांति, सद्भाव व सौहार्द्रमय वातावरण में मनाए जाने हेतु धमतरी पुलिस अपील करती है कि ऑनलाइन बटंची चाकू जैसे वस्तुएं के क्रय/सप्लाई करने की स्थिति में स्वयं थाना आकर सूचित करते हुए बटंची चाकू जमा करें अन्यथा किसी भी प्रकार से संलिप्तता पाए जाने पर विधिवत कार्यवाही की जाएगी।

    पुलिस अधीक्षक श्री बी.पी. राजभानू ने लंबित अपराधों के त्वरित निराकरण करने, किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर त्वरित कार्यवाही करने एवं अपराधों के प्रभावी रोकथाम हेतु थाना क्षेत्र के निगरानी बदमाशों, गुंडा बदमाशों, सजायाब व संदिग्ध व्यक्तियों पर सतत निगाह रखते हुए असमाजिक तत्वों एवं जुआ, सट्टा, अवैध शराब बिक्री की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करने सख्त निर्देश दिये है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे के मार्गदर्शन में सभी थाना क्षेत्रों में सरप्राइज चेकिंग व फिजिकल चेकिंग लगातार की जा रही है। जिसका बेहतर परिणाम भी दिखाई दे रहा है। इसी क्रम में दिनांक 14/03/2021 की रात्रि करीबन सवा 08.00 बजे थाना कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति काले रंग के बैग में अवैध रूप से शराब रखकर ले रहा है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर निर्देशानुसार तत्काल सूचना की तस्दीक एवं वैधानिक कार्यवाही करने कोतवाली स्टाफ रवाना हुआ। उक्त स्टाफ के द्वारा मुखबिर के बताए स्थान सोरिद पुल के पास घेराबंदी कर संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर एक व्यक्ति को काले रंग के बैग सहित पकड़ा। नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम रमेश मंडावी निवासी पूरुर जिला बालोद बताया। जिसके बैग की गवाहों के समक्ष विधिवत तलाशी लेने पर 20 नग देसी मदिरा मसाला का पौव्वा प्रत्येक में 180ml भरा सीलबंद जुमला कीमती 1800 रुपए मिला। जिसे विधिवत जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(A) आबकारी एक्ट का घटित करना पाए जाने से गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई। *आरोपी का नाम* - रमेश मंडावी पिता महेतरु मंडावी उम्र 21 वर्ष साकिन नाकापारा पुरुर थाना गुरुर जिला बालोद धमतरी पुलिस द्वारा असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

    राज्यपाल ने श्री सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल परिसर में मां एवं बाल देखभाल केन्द्र का भूमिपूजन किया

    रायपुर / शौर्यपथ / श्री सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल मानवता की सच्ची सेवा कर रहा है। उनके कार्यों से कई लोग लाभान्वित हुए हैं। छत्तीसगढ़ आदिवासी बहुल राज्य है, बस्तर और सरगुजा जैसे क्षेत्रों की गर्भवती माताओं और बच्चों के देखरेख तथा उनके इलाज में ‘मां एवं बाल देखभाल केन्द्र’ की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। साथ ही वहां के बच्चों को कुपोषण जैसी समस्याओं से निजात दिलाने में सहायक सिद्ध होगी, निश्चित ही यह केन्द्र माताओं और बच्चों की सेवा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। यह बात राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने आज नवा रायपुर में श्री सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल परिसर में मां एवं बाल देखभाल केन्द्र ‘ममत्व’ के शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर उन्होंने संस्था के मां और देखभाल केन्द्र का भूमिपूजन किया। राज्यपाल ने श्री सत्य साईं बाबा को स्मरण करते हुए नमन किया। उन्होंने इस अवसर पर सद्गुरू श्री मधुसुदन साईं जी को प्रणाम किया और प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी श्री सुनील गावस्कर का भी अभिनंदन किया।
    राज्यपाल ने कहा कि श्री सत्य साईं बाबा का आशीर्वाद है कि मुझे छत्तीसगढ़ राज्य के राज्यपाल बनने का अवसर मिला। यह दायित्व छत्तीसगढ़वासियों की सेवा करने के लिए दिया गया है। मेरी कामना है कि छत्तीसगढ़वासियों के कल्याण के लिए हरसंभव कार्य कर सकूं। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि मदर एंड चाईल्ड केयर सेंटर ‘स्वस्थ मां और स्वस्थ बच्चे’ की अवधारणा पर प्रारंभ किया जा रहा है। निश्चित ही यह अपने उद्देश्यों में सफल होगा। गर्भवती माताओं का निःशुल्क इलाज होगा तथा डिलीवरी भी मुफ्त होगी। साथ ही बच्चों की देखरेख भी निःशुल्क किया जाएगा। यह बहुत बड़ी सेवा है।
    राज्यपाल ने कहा कि श्री सत्य साईं बाबा ने पूरे संसार को प्रेम, दया भावना तथा मानव की सेवा का संदेश दिया है। उनकी शिक्षा पूरे संसार के लिए सार्वभौमिक और प्रासंगिक है तथा समाज को सेवा कार्य करने की प्रेरणा देती है। श्री सत्य साईं बाबा की याद में अनेक संस्थाएं पूरे देश में काम कर रही हैं और मानवता की सेवा कर रही हैं। उन्होंने कहा कि हमें श्री सत्य साईं बाबा के संदेशों से प्रेरणा लेनी चाहिए और जीवन का कुछ समय सेवा कार्यों में लगानी चाहिए। यह निश्चित है कि जो व्यक्ति बिना अपेक्षा के निःस्वार्थ होकर मानवता की सेवा करता है, उसे पूरा समाज पूजता है और समाज में एक विशेष स्थान मिलता है। श्री सत्य साईं बाबा के पुण्य कार्यों से प्रभावित होकर अनेक महान व्यक्तित्व उनकी संस्थान से जुड़े हैं।
    सुश्री उइके ने कहा कि भारत की संपन्न आध्यात्मिक विरासत है, जहां श्री सत्य साईं बाबा सहित अनेकों संतों ने योगदान दिया है। हमारी नई युवा पीढ़ी को इस विरासत को बनाए रखना चाहिए। वास्तव में त्याग, सेवा, समर्पण ही हमारे देश की पहचान है। इन्हीं गुणों के कारण प्राचीन समय में भारत की एक विशिष्ट पहचान रही है।
    राज्यपाल ने इस अवसर पर श्री सत्य साईं स्वास्थ्य एवं शिक्षा ट्रस्ट रायपुर के कार्यों पर आधारित पोस्टर प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। कार्यक्रम को सद्गुरू श्री मधुसुदन साईं, प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी श्री सुनील गावस्कर एवं श्री सत्य साईं स्वास्थ्य एवं शिक्षा ट्रस्ट रायपुर के अध्यक्ष श्री सी. श्रीनिवास ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर सद्गुरू श्री मधुसुदन साईं ने राज्यपाल को शाल भेंटकर सम्मानित किया। राज्यपाल ने भी सद्गुरू श्री साईं को प्रतीक चिन्ह भेंट किया।

    धमतरी

    *कार्यशाला में पुलिस अधिकारियों को अधिनियम के अन्वेषण संबंधी दी गई जानकारी*

           पुलिस अधीक्षक श्री बी. पी. राजभानू के निर्देश पर राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (कोटपा एक्ट) के संबंध में पुलिस अधिकारियों को अन्वेषण किए जाने संबंधी एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन पुलिस कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में किया गया। जिसमें इकाई के समस्त थाना प्रभारी एवं उनके साथ आए विवेचना अधिकारी को कोटपा एक्ट के अन्वेषण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

             उक्त प्रशिक्षण कार्यशाला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ श्री डी.के. तुर्रे के मार्गदर्शन में मास्टर ट्रेनर डॉक्टर श्री एम ए नसीम जिला अस्पताल धमतरी, श्री श्रीकांत चंद्राकर कंसलटेंट, डॉक्टर सुश्री मधु पांडेय साइकोलॉजिस्ट एवं श्री विकास सुल्तान सोशल वर्कर के द्वारा उपस्थित अधिकारियों को सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही पुलिस अधिकारियों द्वारा अधिनियम अंतर्गत कार्यवाही के संबंध में चर्चा की गई। इस दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारियों द्वारा तंबाकू सेवन ना करने की शपथ भी ली गई।

              उक्त कार्यशाला में उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अरुण जोशी एवं समस्त थाना प्रभारी उनके साथ आए विवेचनाधिकारी तथा मास्टर ट्रेनर सम्मिलित रहे।

    नगरी।

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सिहावा थाना अंर्तगत ग्राम रावनसिंगी निवासी विष्णु मरकाम, 35 वर्ष का तलाब में नहाने के दौरान डुबने से मौत हो गई।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision