
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
जनता कांग्रेस का जांच दल पहुँचा सिरगेल, भाजपा-कांग्रेस का दिखावा जांच दल बेरंग लौटा। सिरगेल गोलीकांड का जांच दल किया जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत। सिरगेल में निर्दोष आदिवासियों ने गोली भी खाई और जेल भी गए - जांच दल, सिरगेल गोलीकांड की उच्च स्तरीय जांच की मांग - JCCJ रायपुर/जगदलपुर, छ.ग. दिनांक 27.05.2021। बस्तर के सुकमा जिले के अंतर्गत सिलगेर में गोलीकांड में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) का जांच दल जिसमें प्रमुख रूप से बस्तर कोर कमेटी के अध्यक्ष श्री टंकेश्वर भारद्वाज, संभागीय संयुक्त महासचिव नरेन्द्र भवानी, अजीत जोगी युवा मोर्चा के संभागीय अध्यक्ष संतोष सिंह दंतेवाड़ा जिला अध्यक्ष सुजीत कर्मा एवं ग्राम पंचायत पदेड़ा सरपंच गुड्डु जी सिरगेल पहुंचकर गोलीकांड की निष्पक्ष जांच कर पार्टी के प्रदेशाअध्यक्ष श्री अमित जोगी को 5 बिन्दुओं में जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया जबकि भाजपा और कांग्रेस का जांच दल पुलिस के द्वारा रोके जाने की बहाना बाजी करते हुए बैरंग लौटी। जांच दल ने बताया सीरगेल में ग्रामीणों द्वारा कैंप हटाने एवं अपने अधिकार तहत आंदोलन कर रहे ग्रामीणों पर गोली मारकर निर्दोष ग्रामीणों की हत्या की गई है - (1) यह कि, दिनांक 11 मई 2021 रात्रि लगभग 3 बजे ग्राम पंचायत सिलगेर में तीन परिवारों का लगभग 25-30 एकड़ जमीन पर जबरन फोर्स ने रातो रात कब्जा कर लिया, वहीं जब दूसरे दिन 12 मई को लगभग 25-30 ग्रामीण कब्जा किये गए स्थल में पहुंचे और पूछे की गांव की पट्टे का जमीन पे कब्जा क्यूँ किया जा रहा हैं ? पुछे जाने पर उन के साथ मारपीट करते हुए। जहां सुरक्षा बलो द्वारा जबरन ताबड़तोड़ लाठी चार्ज कर गंभीर चोटें पहुंचाए यह सभी ग्रामीण थे जिले पुलिस के द्वारा नक्सली बताया जा रहा है। वास्तव में ये अगर नक्सली होते है तो सुरक्षा बलो के पास अपनी हक की बात करने नहीं जाते। (2) यह कि, दिनांक 13 मई 2021 को दोबारा ग्रामीणों द्वारा इस घटना का विरोध करते हुए लगभग 1 हजार से अधिक की संख्या में सिरगेल गांव कैंप से दूर इकट्ठे हुए और लाठीचार्ज एवं कब्जा किए पट्टे की जमीन के मामले में लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन किया जा रहा था लेकिन सुरक्षा बलों के द्वारा पुनः जबरन ग्रामीणों के ऊपर गंभीर चोट पहुंचाने के उद्देशय से लाठी चार्ज किया गया एवं आंसू गैस तक का भी इस्तेमाल किया गया। इस प्रकार शांति पूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपने हक की आवाज उठाने वाले हमारे ग्रामीण आदिवासी भाई बहनो के उपर सिरगेल में अत्याचार किया जा रहा हैं फिर भी स्थानीय कांग्रेस के विधायक मौन हैं जबकि राज्य में कांग्रेस की सरकार है और इस सरकार के द्वारा निर्दोष आदिवासियों को सुरक्षा बलो के हाथो मरने छोड़ दिया गया है। जिसके लिए कांग्रेस की सरकार जिम्मेदार है। (3) यह कि, दिनांक 14 मई 2021 को फिर से यह आंदोलन बड़ा रूप लिया और आंदोलन करने धरना में बैठे और दोबारा सुरक्षा बलो द्वारा गंभीर रूप से मारपीट किया गया कई सैकड़ो लोग घायल हुए जबकि कई लोग अपने गांव के घरो में अपन इलाज कर रहे हैं। (4) यह कि, दिनांक 17 मई 2021 को पुनः लगभग 5-7 हजार की संख्या में ग्रामीण आदिवासियों ने शांति पूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करते हुए कैंप के पास मोर्चा खोल दिया। इसका मुख्य कारण बिना वजह सुरक्षा बलों के द्वारा आदिवासियांे की जमीन को भी कब्जा कर लिया और उल्टा उन पर दिनांक 12 मई से 17 मई तक लाठी चार्ज किया गया और गंभीर चोटे पहुचाई गई थी। जिससे आदिवासी भड़क गए और इतनी बड़ी संख्या में एकत्रित होकर संवैधानिक तरीके से आंदोलन कर रहे थे लेकिन सुरक्षा बलों के द्वारा उनकी सुनवाई न करते हुए उन पर ताबड़तोड़ पहले हवाई फायरिंग हुई और फिर निचे खड़े सुरक्षा बल द्वारा सीधे गोली दाग दी गई जिस कारण घटना स्थल में ही 3 ग्रामीणों की मृत्यु हो गई और वहां भगदड़ मच गया और भीड़ में शामिल एक गर्भवती महिला भी उपस्थित थी उसे भी भीड़ के भगदड़ का शिकार होना पड़ा चोटिल होकर वह अपना इलाज घर पर ही कर रही थी जिसका निधन विगत दिनांक 25 मई 2021 को हो गई। (5) यह कि, दिनांक 17 मई 2021 की घटना के बाद भगदड़ में लगभग 6 लोग लापता थे बाद में पता चला कि पुलिस के द्वारा उन्हें जेल भेज दिया गया था। जिन्हें लगभग 7 दिन जेल में रहने के बाद एस.डी.एम. कोर्ट के द्वारा जमानत पर छोड़ा गया। जांच दल ने बताया बस्तर के सिरगेल में निर्दाेष ग्रामीण आदिवासियों को गोली कांड का शिकार होना पड़ा जिसमें 3 ग्रामीणों की मृत्यु हुई और 1 गर्भवती महिला के भगदड़ के कारण मौत हुई वहीं 6 लोगों को झूठा मामला मे जेल भेज दिया गया। जिसकी जितनी भी निंदा की जाए। वही दुसरी तरफ इस गंभीर मामले में राज्य सरकार के बस्तर आई जी का शर्मनाक बयान की सभी ग्रामीण नक्सली हैं, और मारे गये ग्रामीण भी नक्सली हैं सरासर झूठा बनावटी और मनगढ़ंत है सरकार चाहे भाजपा की हो या कांग्रेस की हो बस्तर में हमेंशा आदिवासियों की जान जाते रही है। जांच दल ने उक्त घटना की उच्चस्तरीय जांच करते करने की मांग करते हुए कहा बस्तर के अंदुरुनी इलाके के आदिवासी भाई बहनो को नक्सली बताकर गुलामी जीवन जीने मजबूर किया जा रहा है और बस्तर में आदिवासियों के जल जंगल और जमीन को लूटा जा रहा है। अमित जोगी प्रदेश अध्यक्ष जनता काँग्रेस छत्तीसगढ़ (जे)
संगठन द्वारा कोरोना मरीजों के लिए दी जा रही है एम्बुलेंस, आक्सीजन कांसन्ट्रेटर और राशन एवं दवाईयों की सुविधा
रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरोना संकट काल में समाजसेवी संस्था छत्तीसगढ़ सिक्ख संगठन द्वारा जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए किए जा रहे सेवा भावी कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना की है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा और डॉ. निंदर सिंह चावला ने आज मुख्यमंत्री बघेल को छत्तीसगढ़ सिक्ख संगठन के कार्यों की जानकारी दी। विधायक कुलदीप जुनेजा ने बताया कि उन्होंने भी समाजसेवी संस्था छत्तीसगढ़ सिक्ख संगठन को जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए पूर्व में एक एम्बुलेंस वाहन उपलब्ध कराया है। इसी तरह उन्होंने और रायपुर के डॉ. निंदर सिंह चावला ने छत्तीसगढ़ सिक्ख संगठन को ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर्स और ऑक्सीजन सिलेण्डर्स उपलब्ध कराए हैं। मुख्यमंत्री बघेल आज रायपुर के पंड़ित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय में कोरोना से बचाव के लिए टीके की दूसरी डोज लगवाने के बाद जब वापस लौट रहे थे, तब विधायक जुनेजा ने उन्हें संगठन के कार्यों के बारे में बताया और यह जानकारी दी कि डॉ. निंदर सिंह चावला द्वारा छत्तीसगढ़ सिक्ख संगठन को शवों को रखने के लिए दो फ्रीजर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
ये फ्रीजर संगठन द्वारा लोगों को निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने डॉ. चावला और विधायक जुनेजा द्वारा समाज सेवा के लिए किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। विधायक जुनेजा और डॉ. चावला ने छत्तीसगढ़ सिक्ख संगठन के अध्यक्ष दलजीत सिंह चावला को शव रखने के लिए दो फ्रीजर प्रदान किए। विधायक जुनेजा ने यह भी बताया कि सिक्ख संगठन द्वारा गरीबों को निःशुल्क राशन और मरीजों को दवाईयां भी वितरित की जा रही हैं।
रायपुर / शौर्यपथ / राज्य सरकार द्वारा कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण की रोकथाम और महामारी के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान को सशक्त बनाने हेतु वैक्सीन खरीदी के लिए अमेरिका के बोस्टन में बहुराष्ट्रीय कंपनी में इंजीनियर गौतम बघेल ने 5 लाख की राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष में दी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आज इस राशि का चेक गौतम के पिता विष्णु बघेल एवं माता डॉ. श्रीमती मीरा बघेल ने सौंपा। मुख्यमंत्री बघेल आज सवेरे कोरोना से बचाव के लिए टीके की दूसरी डोज लगवाने के लिए रायपुर के पंडि़त जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय पहुंचे थे। टीका लगवाने के बाद मुख्यमंत्री को यह चेक उन्होंने सौंपा । ज्ञातव्य है कि डॉ. श्रीमती मीरा बघेल रायपुर जिले की मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी हैं। मुख्यमंत्री बघेल ने कोरोना संकट की इस घड़ी में सहयोग प्रदान करने एवं इस आर्थिक सहायता के लिए श्री गौतम बघेल की सराहना की है। इसके साथ ही उन्होंने श्री गौतम के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खैरागढ़ में जन्में छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध साहित्यकार स्वर्गीय श्री पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी को उनकी जयंती पर याद करते हुए नमन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि श्री पदुमलाल पुन्ना लाल बख्शी ने अपने कृतित्व से राष्ट्रीय स्तर पर हिन्दी साहित्य को समृद्ध किया है। उनकी रचनाएं नए रचनाकारों को हमेशा प्रेरित करती रही हैं। उन्होंने साहित्य सेवा को ही अपने जीवन का लक्ष्य बनाया। बख्शी जी बहुमुखी प्रतिभा के धनी साहित्यकार, सफल आलोचक, श्रेष्ठ कहानीकार और सुप्रसिद्ध निबंधकार थे। उन्होंने साहित्य की विभिन्न विधाओं में महत्वपूर्ण ग्रंथों की रचना की। हिन्दी साहित्य में उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता।
रायपुर/ शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सवेरे रायपुर के पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय पहुंचकर कोविड-19 से बचाव के टीके की दूसरी खुराक ली। उन्होने टीका लगवाने के बाद डॉक्टरों से टीकाकरण के बाद रखी जाने वाली सावधानियों की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे कोरोना से बचाव के लिए अपनी बारी आने पर टीका अवश्य लगवाएं। जिन लोगों ने टीके की पहली डोज लगवा ली है, वे निर्धारित समय में दूसरी डोज लगवाएं, क्योंकि टीका ही कोरोना से बचाव का एक कारगर उपाय है। टीका लगवाने के बाद भी सभी लोग कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर का पालन करें । मास्क लगाएं, समय-समय पर हाथ की सफाई करें और फिजिकल डिस्टेंस बनाए रखें। भीड़-भाड़ में जाने से बचें । मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी के सहयोग व परिश्रम से छत्तीसगढ़ में कोरोना की दूसरी लहर को नियंत्रित करने में काफी हद तक सफलता मिली है। संक्रमण की दर वर्तमान में 5 प्रतिशत के नीचे आ गई है। जनता की सहूलियत के लिए लॉक डाउन में कुछ छूट दी गई है। सभी लोग सावधानी को अपनाएं जिससे कोरोना के खिलाफ लड़ाई जीती जा सके।
मुख्यमंत्री बघेल को श्रीमती दिपेश्वरी चंद्राकर ने टीका लगाया । इस अवसर पर गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा और संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, चिकित्सा शिक्षा विभाग के संचालक डॉ. आर. के. सिंह, कलेक्टर डॉ. एस भारतीदासन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव, रायपुर मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. विष्णु दत्त, डॉ. भीमराव अम्बेडकर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. विनीत जैन और मुख्य चिकित्सा एवँ स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मीरा बघेल, स्टॉफ नर्स सुश्री कविता निराला उपस्थित थी।
रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री, भारत रत्न पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए नमन किया है। मुख्यमंत्री बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा है कि पंडित नेहरू भारत भूमि के अनमोल रत्न थे, जिन्होंने देश की स्वाधीनता से लेकर इसके नवनिर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पंडित नेहरू जन-जन के प्रिय नेता रहे हैं। आज भी भारतवासियों के दिल-दिमाग में उनके व्यक्तित्व और कृतित्व की अमिट छाप अंकित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित नेहरू ने देश के विकास के लिए लोकतंत्र को अपना मूलमंत्र बनाया और भारत को एक मजबूत आधार दिया। सामाजिक अधोसंरचना से लेकर सड़क, बिजली, पानी, रेलवे, विमानन जैसी भौतिक अधोसंरचना के विकास के लिए उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। भिलाई स्टील प्लांट छत्तीसगढ़ को पंडित नेहरू की अनुपम सौगात है।
रायपुर/शौर्यपथ / प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र शर्मा ने एक विज्ञप्ति में कहा कि भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने पिछले ढाई सालों में कृषि क्षेत्र को अभूतपूर्व समर्थन दिया है जिसके परिणाम स्वरूप छत्तीसगढ़ की आर्थिक गतिविधियों राष्ट्रीय मंदी के विपरीत सुचारू रूप से चलती रही। 2500 रुपये प्रतिक्विंटल का अपना वादा पूरा करते हुए 2018 में जहां 81 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की वही केंद्रीय सरकार के बोनस पर आपत्ति करने पर राजीव गांधी किसान न्याय योजना लागू कर 2019में लगभग 84 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की और यह सुनिश्चित किया कि किसानों को वादे के अनुरूप मूल्य मिल सके। सुरेंद्र शर्मा ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह छत्तीसगढ़ सरकार को किसानों के साथ खड़े होने में तरह तरह का रोड़ा अटकाती रही पर उन्हें नहीं मालूम कि यहां किसानों की सरकार है और किसान का बेटा भूपेश बघेल की अगुवाई में किसानों का साथ नहीं छोड़ेगी। वर्ष 2020 में रिकार्ड 92 लाख मीट्रिक टन के लगभग लगभग धान खरीदी किया गया वह भी तब जब केंद्र साठ लाख मीट्रिक टन चावल लेने के वादे से मुकर गई 21 मई 2021 को किसानों के खाते में पहली किश्त का भुगतान भी हो गया सरकार राजीव गांधी न्याय योजना की राशि जिस कारण से भी किश्तों में दे रही हो ,समय समय पर मिलने वाली रकम किसानों के लिए संजीवनी का काम कर रही है। सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि भूपेश बघेल की सरकार ने राजीवगांधी न्याय योजना का विस्तार करते हुए मक्का,गन्ना,सुगंधित धान, दलहन,और तिलहन को शामिल कर लिया है इसके उत्पादकों को भी नौ हजार रुपये राजीवगांधी न्याय योजना की राशि मिलेगी। कोदो का तो समर्थन मूल्य तीन हजार रुपये घोषित किया गया है वहीं रागी भी न्याय योजना में शामिल है। छत्तीसगढ़ आज धान का विपुल उत्पादक बन गया है इसके किसान और कृषि रकबा दोनो निरंतर बढ़ रहे हैं,यह उत्साह जनक जरूर है पर अन्य कृषि उत्पादों में पराधीनता उचित नहीं है आज से सिर्फ पचास साल पहले तक किसान अपने उपयोग के लायक तिलहन,दलहन,लकड़ी,रस्सी ,सब्ज़ी सभी चींजों पर आत्म निर्भर थे वही समय फिर से लाना है। इसलिए भूपेश बघेल की सरकार ने राजीव गांधी न्याय योजना का विस्तार करते है धान के खेत मे वैकल्पिक फसल जैसे दलहन,तिलहन आदि लेने पर दस हजार रुपए प्रति एकड़ इनपुट सपोर्ट देगी। सब्जी ,मसाले, औषधीय उत्पादन को इससे प्रोत्साहन मिलेगा और किसानों की आत्म निर्भरता बढ़ेगी इसमें कोइ शक नहीं है। धान के खेत मे बहुवर्षीय वृक्षारोपण करने पर भी तीन साल तक राजीव गांधी न्याय योजना का लाभ मिलेगा किसान अपने खेतों में आम, अनार, मुनगा, संतरा, मोसंबी, बेर जैसे अनेक फलदार वृक्षो का वृक्षारोपण कर अपनी आमदनी बढ़ा सकेंगे वहीं बांस और जल्दी तैयार होने वाले इमारती पेड़ों का वही वृक्षारोपण कर सकेंगे उन्हें भी राजीव गांधी न्याय योजना का लाभ मिलेगा। इस विज्ञप्ति के माध्यम से हम छत्तीसगढ़ सरकार को बहुत बहुत धन्यवाद देते है जिन्होंने इन योजनाओं के माध्यम से किसानों को अपने पंख खोलकर ऊंची उड़ान का अवसर प्रदान किया है।
- खेती-बाड़ी-मंडी-सोसायटी को बर्बाद कर देंगे ये तीन काले कानून
- किसान से समर्थन मूल्य और अपनी जमीन पर खुद खेती करने का अधिकार छीनने का है विरोध
- जमाखोरी की खुली छूट बड़े कारोबारियों को देकर आम उपभोक्ताओं की होगी लूट
रायपुर/ शौर्यपथ / दिल्ली सीमा पर किसान आंदोलन के 6 माह पूरे होने पर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि इन 6 माहों में सैकड़ों आंदोलनरत किसानों की सांसे थम गयी लेकिन मोदी सरकार की तानाशाही खत्म नहीं हुयी। किसानों की ये अनदेखी केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को बहुत भारी पड़ने वाली है। उन्होंने कहा है कि 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने की बात की लेकिन भाजपा की केंद्र सरकार ने तो तीन काले कानून किसानों के लिए लाए हैं जिनसे व्यापारियों को जमाखोरी करने किसानों की जमीन ठेके पर लेने और किसानों की उपज बिना समर्थन मूल्य के खरीदने की छूट मिल रही। 2014 की लोकसभा चुनाव के घोषणा पत्र में भाजपा ने कहा था कि किसानों के लिए स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिश लागू की जाएगी लेकिन उसका आज तक अता पता नहीं। छल करने और झूठ बोलने के अपने चरित्र के चलते भाजपा ने स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिशों का मूल रूप ही बदल दिया। संचार विभाग प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि किसानों की खेती की लागत के साथ-साथ किसान खेत में जो खुद मजदूरी करता है उन दोनों को जोड़कर उसके ऊपर किसानों को 50 प्रतिशत लाभ देने की बात स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिश में है। केंद्र की भाजपा सरकार ने षडयंत्रपूर्वक किसान की खुद की मेहनत और मजदूरी को स्वामीनाथन कमेटी के सिफारिश से हटा दिया। संसद में कृषि संबंधी तीन काले कानूनों को पिछले दिनों संसद में बिना चर्चा के पारित कर दिया गया। खेती किसानी से जुड़े ये तीन कानून देश के किसानों के लिये काल बनकर आए हैं। संघीय ढांचे का उल्लंघन कर, संविधन को रौंदकर, संसदीय प्रणाली को दरकिनार कर और बहुमत के आधार पर तानाशाह मोदी सरकार ने जबरन तथा बगैर किसी चर्चा व राय मशवरे के ये कानून पारित करवाए हैं। यहां तक कि इसे पारित करने के लिये राज्यसभा में हर संसदीय मर्यादा व लोकतांत्रिक मूल्यों को तार-तार कर दिया गया। ये तीनों कानून खेती पर निर्भर 62 करोड़ जनता के जीवन को गहरे अंधकार में झोंक देगा। इन कानूनों से न केवल किसानों की बल्कि खेतिहर मजूदरों, कृषि उपज मंडियों, सहकारी समितियों में काम करने वाले लोगों और अनाज व्यापार से जुड़े छोटे व्यापारियों और दुकानदारों की रोजी रोटी पर बेहद असर पड़ेगा वो पूरी तरह से बर्बाद हो जाएंगे। यह देश के अन्नदाता को भाजपा परस्त पूंजीपतियों का गुलाम बनाने की गहरी साहिश है। अगर इस कानून को लागू किया तो देश का किसान एक बार फिर से अंग्रेजों की गुलामी वाले दौर में पहुँच जाएगा। इसके अलावा इन कानूनों से देशभर में उपभोक्ताओं पर महंगाई की अभूतपूर्व मार पड़ने वाली है। किसान काले कानूनों के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं, पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व उनकी सरकार विरोध को दरकिनार कर देश को बरगला रहे हैं। अन्नदाता किसान की बात सुनना तो दूर, संसद में उनके नुमाईंदों की आवाज को दबाया जा रहा है और देश के तमाम राज्यों में सड़कों पर किसान मजदूरों को लाठियों से पिटवाया गया। भाजपा सरकार तीन काले कानूनों के माध्यम से देश की ‘हरित क्रांति’ को हराने की साजिश कर रही है।
*थाना कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्यवाही*
प्रार्थी प्रशांत खंडेलवाल पिता दिलीप खंडेलवाल निवासी गुजराती कॉलोनी धमतरी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके नया बस स्टैंड के पीछे स्थित अनाज व किराना गोदाम में कोई अज्ञात चोर दिनांक 22/05/2021 की शाम करीबन 5:00 बजे से दिनांक 24/05/2021 के सुबह 8:30 बजे के मध्य गोदाम में लगी खिड़की के नीचे दीवार तोड़कर अंदर घुसकर तेल टीपा, शक्कर बोरी, आटा बोरी, गुड का कार्टून चोरी कर ले गया। उक्त रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 457, 380 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक श्री बी.पी. राजभानू ने चोरी गए मशरूका एवं अज्ञात आरोपी की पता तलाश कर त्वरित वैधानिक कार्यवाही करने थाना प्रभारी कोतवाली को निर्देशित किया गया। थाना प्रभारी कोतवाली नवनीत पाटिल ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए थाना स्तर पर टीम तैयार कर तत्काल अज्ञात आरोपी एवं चोरी गये माल की पतासाजी हेतु रवाना किये। पुलिस टीम के द्वारा घटनास्थल एवं उसके आसपास उपलब्ध तकनीकी साक्ष्य को संग्रहित कर बारीकी से अवलोकन किया तथा मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही नीलेश राव को अभिरक्षा में लेकर कड़ाई से पूछताछ किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि उक्त गोदाम में चोरी करने के लिए वह मौके की तलाश कर रहा था कि रविवार को संपूर्ण लॉक डाउन होने से उसका फायदा उठाने की नीयत से रात्रि में गोदाम की खिड़की के नीचे की दीवार तोड़कर गोदाम अंदर घुसकर चोरी किया। चोरी किए गए सामान को कुछ दूर गड्ढे में झाड़ियों के बीच छिपाकर रख दिया। जिसकी निशानदेही पर 06 नग मनभावन ब्रांड का रिफाइंड सोयाबीन तेल प्रत्येक वजनी 15 किलोग्राम कीमती ₹15000/- को बरामद किया गया। मामले की विवेचना क्रम में विधिवत कार्यवाही करते हुए आरोपी नीलेश राव के मेमोरेंडम कथन व उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी नीलेश राव को आज न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
*गिरफ्तार आरोपी का नाम-* नीलेश राव पिता प्रकाश राव उम्र 32 वर्ष साकिन बांसपारा सुलभ शौचालय के पास धमतरी थाना कोतवाली जिला धमतरी
थाना प्रभारी कोतवाली नवनीत पाटिल के दिशा निर्देश में चंद घंटे के भीतर आरोपी की पतासाजी कर बरामदगी करने में उप निरीक्षक हृदय वर्मा, आरक्षक विकास द्विवेदी, अंकुश नंदा, डुगेश्वर साहू, सागर मिश्रा एवं हरीश सिन्हा का विशेष योगदान रहा।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
