
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
रायपुर / शौर्यपथ / पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव रेडियो पर 14 मार्च को 'हमर ग्रामसभा' कार्यक्रम में श्रोताओं के सवालों के जवाब देंगे। वे शाम साढ़े सात बजे से आठ बजे तक आकाशवाणी रायपुर से प्रसारित इस विशेष कार्यक्रम में व्हाट्सएप के माध्यम से श्रोताओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर देंगे। मंत्री सिंहदेव कार्यक्रम में राज्य शासन की नीतियों, योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में श्रोताओं की जिज्ञासाओं का समाधान भी करेंगे।
कार्यक्रम को मीडियम वेब 981 किलो हर्ट्ज पर सुना जा सकता है। प्रदेश में स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्र एक साथ इस कार्यक्रम को रिले करेंगे। विभागीय योजनाओं की जानकारी देने और उनका लाभ उठाने लोगों को प्रेरित करने राज्य शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान, निमोरा द्वारा साप्ताहिक रेडियो कार्यक्रम ‘हमर ग्रामसभा’ का निर्माण किया जाता है। इसे आकाशवाणी रायपुर द्वारा हर रविवार शाम साढ़े सात बजे से आठ बजे तक प्रसारित किया जाता है। 14 मार्च को इसकी 33वीं कड़ी प्रसारित की जाएगी।
दुर्ग / शौर्यपथ / जिले में बीते दस दिनों में कोरोना के 570 मामले आए हैं। बीते महीनों की तुलना में देखें तो यह बढ़ता हुआ ट्रेंड है। इसे देखते हुए बेहद सजगता और सावधानी रखने की जरूरत है। मास्क और सेनेटाइजर के लगातार प्रयोग के संबंध में लोगों को सचेत करें। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का उपयोग नहीं करने पर कड़ी कार्रवाई की जाए। कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने कोविड कंट्रोल टास्क फोर्स की बैठक में यह कहा। बैठक में एसपी श्री प्रशांत ठाकुर, एडिशनल एसपी श्री रोहित झा एवं श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम भी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए सतर्कता बेहद जरूरी है और पुलिस की टीमें लगातार कोविड गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करेगी। कलेक्टर ने कहा कि शासकीय परिसरों में, सार्वजनिक स्थलों में, मार्केट में, रेस्टारेंट में यह सुनिश्चित करें कि लोग मास्क का उपयोग करें। मास्क का उपयोग नहीं करने वालों पर फाइन लगाएं। इसकी रोज मानिटरिंग की जाएगी। बैठक में भिलाई निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी, जिला पंचायत सीईओ सच्चिदानंद आलोक, अपर कलेक्टर प्रकाश सर्वे,बीबी पंचभाई, सीएमएचओ डाॅ. गंभीर सिंह ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
टेस्टिंग अभी रोज 2000 से अधिक, इसे और बढ़ायेंगे- कलेक्टर ने कहा कि पहले हजार के आसपास टेस्टिंग हो रही थी। अभी रोज 2 हजार से अधिक टेस्टिंग हो रही है। इसे और बढ़ाएं। जो हाटस्पाट के रूप में उभर रहे हैं उन जगहों में टेस्टिंग ज्यादा से ज्यादा की जाए। कलेक्टर ने कहा कि लोगों को इस संबंध में सचेत करें कि लक्षण उभरते ही टेस्ट कराएं। अधिकारियों ने बताया कि सबसे ज्यादा मामले 30 से 60 वर्ष के भीतर के आए हैं। कलेक्टर ने कहा कि ये वो वर्ग है जो कामकाजी है और जिन इलाकों में ज्यादा मामले आए हैं उनमें व्यापक टेस्टिंग की जाए। उन्होंने कहा कि लोगों को यह मैसेज भी देना है कि आपके माध्यम से आपके परिवार के बुजुर्ग लोगों तक भी कोरोना पहुँच सकता है जिसके चलते पूरी तौर पर एहतियात रखें।
भिलाई में 60 फीसदी और दुर्ग में 30 फीसदी मामले- अभी तक आए कोविड मामलों में भिलाई से 60 फीसदी और दुर्ग से 30 फीसदी मामले हैं। कलेक्टर ने निगम आयुक्तों से हाटस्पाट वाले इलाकों में जोन कमिश्नरों की बैठक लेकर विशेष रणनीति से कोरोना रोकथाम के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि आप अपने निगम क्षेत्र में आने वाले व्यापारियों की बैठक लें एवं उनसे कोरोना रोकथाम के संबंध में चर्चा करें।
मुंबई, पुणे की ओर से आने वाली गाड़ियों के पैसेंजर पर होगी विशेष नजर, बस स्टैंड में भी- महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए रेलवे पैसेंजर पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिये गए। स्टेशन में ही लक्षण वाले नागरिकों की टेस्टिंग कराई जाएगी। इसी तरह बस स्टैंड में भी पुणे एवं नागपुर की ओर से आने वाली गाड़ियों के पैसेंजर के लक्षणों की जाँच भी की जाएगी।
वैक्सीनेशन की गति होगी और तेज- कलेक्टर ने वैक्सीनेशन की प्रगति की समीक्षा भी की। उन्होंने सभी एसडीएम को इस संबंध में टारगेट जल्द पूरा करने के निर्देश दिये। आज केंद्रीय जेल में भी टीका लगना आरंभ हो गया।
50 से अधिक मेहमान आए तो लेनी होगी इजाजत- कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी कार्यक्रम में यदि 50 से अधिक मेहमान आते हैं तो कार्यक्रम के आयोजकों को तहसीलदार से लिखित अनुमति लेनी होगी। साथ ही किसी भी शर्त पर 200 से अधिक मेहमानों की अनुमति नहीं दी जाएगी।
इन स्थानों में लग रहा कोरोना का टीका:-विकासखंड निकुम के सीएचसी निकुम, पीएचसी हनोदा, सीएचसी उतई, पीएचसी नगपुरा में। इसी प्रकार विकास खंड पाटन के सीएचसी पाटन, सीएचसी झीट, स्कूल भिलाई-3 में । विकासखंड धमधा के सीएचएसी धमधा, सीएचसी अहिवारा, पीएचसी सुरडुंग, सीएचसी कुम्हारी, सीएचसी बोरी में। शहरी भिलाई के सिविल हाॅस्पिटल सुपेला, सेक्टर-9 हाॅस्पिटल, यूपीएचसी बैकुंठधाम, बीएसएफ सेक्टर 6 भिलाई, पीएचसी कोहका में। शहरी दुर्ग के आयुर्वेदिक हाॅस्पिटल, जेआरडी स्कूल दुर्ग, आयुष विंग जिला चिकित्सालय परिसर दुर्ग, जिला चिकित्सालय दुर्ग में। निजी अस्पताल के स्पर्श हास्पिटल भिलाई, सनसाईन हास्पिटल भिलाई-3, मित्तल हाॅस्पिटल जुनवानी भिलाई, एस.आर. चिखली दुर्ग, सी एम नेहरू नगर, सुविधा हास्पिटल खेदामारा जामुल, सिन्हा नर्सिंग होम सुपेला, ए पी सर्जिकल सेंटर भिलाई सुपेला, जीबीआर निहार जेवरा सिरसा, दानी हास्पिटल केलाबाड़ी दुर्ग, श्री विनायक हास्पिटल रिसाली, कृष्णा हास्पिटल कुम्हारी, आई एम आई खुर्सीपार दुर्ग, एस एस हास्पिटल जामुल, भिलाई गायत्री हास्पिटल सुपेला, एम पी नर्सिंग होम शंकर नगर दुर्ग, प्रदीप हास्पिटल रिसाली, दिक्षित क्लीनिक नं. होम सदर बाजार दुर्ग, श्री शंकाराचार्य मेडिकल काॅलेज जुनवानी, सीएम मेडिकल काॅलेज कचांदुर, एसवीएम हाॅस्पिटल, वर्मा हास्पिटल में कोरोना टीकाकरण किया जाएगा।
यहां अधिक संख्या में मिल रहे पाॅजिटीव मरीजः-कोविड पाॅजिटिव मुख्यतः भिलाई के नेहरू नगर, कोहका, चैहान टाऊन, सेक्टर 10, हुडको, रिसाली, सेक्टर 6, 7 और 8, सूर्य विहार, चंदर नगर, प्रियदर्शीनि नगर, शारदा पारा आम्रपाली वनाचल में मिल रहे। इसी प्रकार दुर्ग में 5 बिल्डिंग, सदर बाजार, पद्मनाभपुर, न्यू आदर्श नगर, तकिया पारा, केलाबाड़ी, रामनगर उरला, दीपक नगर, गंजपारा, गांधी चैक, बोरसी में मिल रहे। इसी प्रकार भिलाई-3 में आदर्श नगर, एकता चैक भिलाई-3, समता कालोनी चरौदा, नवीन नगर बीएमवाय चारौदा, उत्तर वसुंधरा नगर, आदर्श नगर, आजाद चैक भिलाई-3, मंडल पारा औंधी, पंचशील नगर वार्ड चरौदा, हथखोज पुरानी बस्ती गांधी चैक, शांति नगर भिलाई-3, नवीन नगर भिलाई-4, जोन-1 चरौदा, वसुंधरा नगर भिलाई-3, बी.एम.वाय चरौदा, पूर्व पंचशील नगर चरौदा, स्टेट बैंक के पास चरौदा में मिल रहे। इसी प्रकार पाटन में शिवम विहार, मकान नंबर 2 एच ब्लाॅक सांकरा, तेलीगुंडरा, कापसी, आदिती विहार अमलेश्वर, इंडियन गैस एजेंसी अमलेश्वर, बोरिद में मिल रहे। इसी प्रकार धमधा के वार्ड नं. 14 कुम्हारी, अहिवारा वार्ड नंबर 10, कुम्हारी वार्ड वार्ड नंबर 14, अहिवारा वार्ड नंबर 10, मेडे़सरा, लहंगा दारागांव, आरटीआर सी-3 कुम्हारी, देउरकोना स्कूल धमधा, बानाबर्द वार्ड नंबर 15 अहिवारा में मिले। इसी प्रकार निकुम में निकुम, हनोदा, नंदखेडी, नगपुरा, हनोदा में मिले।
बेमेतरा / शौर्यपथ / शुक्रवार को भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रकुमार बबलू राजपूत ने मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी के सहमति से जिला कार्यकारणी की सूची जारी की, जिसमें 4 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री, 4 मंत्री, कोषाध्यक्ष सहित 19 पदाधिकारियों की कार्यकारणी बनाई गई है। वही अभी 10 मंडलो के अध्यक्ष तथा 35 जिला कार्यसमिति सदस्य एवं 25 विशेष आमन्त्रित सदस्य भी बनाये है।
कार्यकारणी में जिला उपाध्यक्ष सुभाष सोनी सम्बलपुर, कृपाशंकर त्रिपाठी दाढ़ी, अनिल रजक बेमेतरा एवं राजेश दुबे परपोड़ी को बनाया गया है। जिला महामंत्री गोविंद्र पटेल व महेश साहू को नियुक्त किया गया है। जिला मंत्री को जवाबदेही सन्तोष साहू, प्रदीप शुक्ला, चंद्रशेखर राजपूत एवं रामराज वर्मा को दी गयी है। जिला कोषाध्यक्ष दीपक तिवारी धनगांव को बनाया है तो वही सह-कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर पटेल है। कार्यालय मंत्री जनक राम साहू, सह-कार्यालय मंत्री प्रह्ललाद वर्मा, मीडिया प्रभारी डोमन पाल, सह-मीडिया प्रभारी नागेश चौबे, प्रचार प्रसार मंत्री आलोक तिवारी नारायणपुर तथा जिला प्रवक्ता जितेन्द्र सिंह भुवाल को नियुक्त किया गया है।
साथ ही मोर्चा मण्डल अध्यक्ष के भी नाम जारी हुए है जिसमें नवागढ़ में विनोद साहू, मारो में प्रेमुलाल वर्मा व जनार्दन ठाकुर, खण्डसरा में राजाराम चंद्राकर, भीम्भौरी में रामखेलावन देवांगन, साजा में महेश वर्मा, परपोड़ी में रुकुमलाल जंघेल, बेरला में सरजू साहू, थान खम्हरिया में घनश्याम राजपूत, बेमेतरा ग्रामीण में रवि तिवारी एवं बेमेतरा शहर मण्डल से राजेन्द्र दुबे को मण्डल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
सूची जारी होने पर सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी ने कहा कि युवा एवं अनुभवी चेहरों के साथ संतुलित कार्यकारणी बनाने के लिए किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष बधाई के पात्र है। अब समय है एकजुटता से कार्य करने का। जिला महामंत्री विकास दीवान ने कहा कि किसान मोर्चा की मजबूत टीम बनी है, सबकों मिलकर मिशन 2023 के लिए कार्य करना है।
जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / कलेक्टर यशवंत कुमार के निर्देश पर कोविड-19, के संक्रमण से सुरक्षा के मद्देनजर सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहने वालों के विरुद्ध जिले भर में चालानी की कार्रवाई की जा रही है ।
इस क्रम में सक्ति नगर पालिका द्वारा 8 मार्च तक सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहनने वाले 1454 लोगों के विरुद्ध चालानी की कार्रवाई करते हुए 1,45,400 रुपए का जुर्माना लगाया गया। इसी प्रकार नगर पंचायत सारागांव द्वारा 591 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 51,345 रूपए की वसूली की गई। चांपा नगर पालिका के अंतर्गत 731 मास्क नहीं पाने वाले लोगों के खिलाफ कार्यवाही की गई और 96,100 रूपए की वसूली की गई।
कार्रवाई नगरीय निकाय, पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा की जा रही है। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए मास्क पहनना, 2 गज की दूरी और हाथों की नियमित स्वच्छता जरुरी है। जिला प्रशासन द्वारा आम जनता से अपील की गई है कि वे अपने और परिवार की सुरक्षा के लिए कोविड-19, प्रोटोकॉल का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित करें। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ चालानी की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
- श्रमिक चंपालाल बंजारे डॉ. खुबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना के तहत करा रहे है इलाज
- ग्रामवासियों ने फोटो प्रदर्शनी की तहेदिल से की सराहना
राजनांदगांव / शौर्यपथ / जनसंपर्क विभाग द्वारा विकासखंड राजनांदगांव के ग्राम घुमका में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियां और विकास कार्यों की फोटो प्रदर्शनी सह सूचना शिविर लगायी गई। गोपालपुर निवासी दिव्यांग रामेश्वर सिन्हा मजदूरी करते हैं, वे विकलांग संघ के अध्यक्ष हैं। उन्होंने कहा कि फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से शासन की योजनाओं का प्रचार-प्रसार सराहनीय है। साथ ही गोपालपुर के हसन खान जो बढ़ई का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि फोटो प्रदर्शनी में ग्रामीण स्तर पर भी लोगों को शासन की योजनाओं की जानकारी देना एक अच्छा कार्य है। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि जनसंपर्क विभाग की यह फोटो प्रदर्शनी लोगों के लिए बहुत सहयोगी साबित हो रही है। ग्राम मुरमुंडा के निवासी श्री तोरन लाल वर्मा माध्यमिक शाला में शिक्षक है।
उन्होंने कहा कि सरकारी योजना लोगों तक पहुंचना चाहिए। कई लोग खेती किसानी करते हैं, ऐसे में गांव तक पहुंचकर शासन की योजनाओं की जानकारी देने के लिए जनसंपर्क विभाग बधाई के पात्र है। घुमका निवासी रोहिणी कुमार वैष्णव कृषि विभाग के अधिकारी जो कृषि विभाग से सेवानिवृत्त हुए है उन्होंने कहा कि यह प्रयास बहुत बढिय़ा है इसे आप निरंतर जारी रखे, जिससे ग्राम के लोगों को बहुत लाभ होगा।
ग्राम कमरिया निवासी भोलाराम साहू अपने खेत में सब्जी लगाते हैं और बाजार में विक्रय करते हैं। उन्होंने कहा कि मुझे किसी भी प्रकार की योजना के बारे में ज्यादा कुछ जानकारी नहीं थी पर आज इस प्रदर्शनी से मुझे बहुत सी योजनाओं की जानकारी मिली। जनसंपर्क विभाग द्वारा हमारे ही ग्राम में आकर स्टाल लगाकर इस प्रकार की योजना के बारे में हमें बताया जा रहा है और यह हमारे लिए बहुत ही खुशी की बात है। ग्राम दर्रा के मजदूर चंपालाल बंजारे जनसंपर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी देखने आए थे। उन्होंने बताया कि वह श्वांस रोग से अस्वस्थ रहते हैं लेकिन वह मजदूरी काम करते हैं जिस कारण उनके पास अपने इलाज के लिए राशि नहीं है। ऐसे में शासन के डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत वह अपना इलाज करा रहे हैं। प्रदर्शनी देखकर वे अत्यधिक प्रसन्न थे। जिन लोगों को इन योजनाओं के बारे में जानकारी नहीं है, वह भी इनका लाभ ले सकते हैं।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 11 मार्च 2021 को एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना राजनांदगांव शहरी परियोजना, राजनांदगांव ग्रामीण - 1, राजनांदगांव-2, खैरागढ़, डोंगरगढ़ तथा छुईखदान द्वारा संयुक्त रूप से ग्राम सलोनी में मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक डोंगरगढ़ एवं अध्यक्ष अनुसूचित जाति प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन भुनेश्वर बघेल तथा अध्यक्षता सरपंच रतन यादव ने की।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष जनपद पंचायत राजनंादगांव श्रीमती प्रतीक्षा सूर्यकांत भंडारी, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत राजनंादगांव रोहित चन्द्राकर, विधायक प्रतिनिधि जनपद पंचायत राजनंादगांव चंद्रेश वर्मा, सभापति महिला एवं बाल कल्याण समिति राजनंादगांव श्रीमती खिलेश्वरी साहू, सभापति जनपद पंचायत राजनंादगांव ओमप्रकाश साहू, सदस्य जनपद पंचायत राजनंादगांव श्रीमती हंसा सिन्हा, तथा सरपंच एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
वैवाहिक बंधन में बंधे 32 जोड़े -
मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम के तहत एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना (शहरी) के 8 जोड़े, राजनंादगांव ग्रामीण -1 परियोजना के 14 जोड़े, राजनंादगांव ग्रामीण -2 परियोजना के 4 जोड़े, डोंगरगढ़ परियोजना के 1 जोड़े, छुईखदान परियोजना के 1 जोड़े तथा खैरागढ़ परियोजना के 4 जोड़े शामिल हुए। इस प्रकार हिन्दू रीति रिवाजों के तहत कुल 30 जोड़े एवं बौद्ध एवं मुस्लिम परंपरा के तहत 1-1 जोड़ों की शादी हुई।
छत्तीसगढ़ी वैवाहिक परम्परा एवं संस्कृति के अनुसार वर पक्ष का किया गया स्वागत -
वैवाहिक कार्यक्रम में वर एवं वधु को अलग-अलग स्थान में रूकने की व्यवस्था की गई थी। महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी, पर्यवेक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा बाजे-गाजे के साथ नृत्य करते हुए बारात सामुदायिक भवन से निकाली गई। बारात का स्वागत हर्षोउल्लास के साथ करते हुए वर पक्ष का प्रतिनिधित्व जनप्रतिनिधियों तथा वधु पक्ष का प्रतिनिधित्व महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारीगणों द्वारा नारियल भेंट करते हुए समधी भेंट कर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक डोंगरगढ़ एवं अध्यक्ष अनुसूचित जाति प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन श्री भुनेश्वर बघेल द्वारा सभी 32 जोड़ों को पण्डाल में पहुंच कर प्रत्येक वेदी में वर-वधु को बधाई देते हुए भेंट स्वरूप एक-एक हजार का चेक प्रदान किया। विभाग द्वारा वर-वधु को शादी का जोड़ा सहित श्रृंगार सामाग्री में चांदी का मंगलसूत्र, एक जोड़ी बिछिया तथा उपहार सामग्री - स्टील के बर्तन, पंखा आदि प्रदान किया गया। वर-वधु को मुख्य अतिथि द्वारा उनके नव दाम्पत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं दी गई तथा जीवन में शांति एवं सामंजस्यपूर्ण जीवन के लिए संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना राजनांदगांव (शहरी), सुश्री रीना ठाकुर, परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना राजनांदगांव (ग्रामीण 1) प्रीतराम खुटेल, परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना खैरागढ़ श्रीमती नीरू सिंह तथा सभी पर्यवेक्षक एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। साथ ही कार्यक्रम का संचालन जिला बाल संरक्षण अधिकारी चंद्र किशोर लाडे द्वारा किया गया।
भिलाई / शौर्यपथ / महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शहर में विभिन्न आयोजन हुए। पूरा शहर हर हर महादेव के जयकारें से गुंज उठा। इस पावर अवसर पर वार्ड 31 श्री गणेश मंदिर पूजा समिति द्वारा भव्य कलश यात्रा और बाबा भोलेनाथ की पालकी निकाली गई। इस आयोजन में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव शामिल हुए और महामृत्युंजय का जाप कर भगवान शंकर की आराधना की और शहरवासियों के सुख.शांति और समृद्धि की कामना की।
विधायक देवेंद्र यादव सहित सैंकड़ों की संंख्या में शामिल बाबा भोलेनाथ के भक्तों ने महादेव की विधि विधान से पूजा अर्चना की। विधायक देवेंद्र यादव ने शिवलिंग पर दूध, दही, बेल पत्ती,धतूरा, श्रीफल 151 बार महामृत्यंजल का जाप कर पूजा अर्चना की और देवों के देव महादेव से शहरवासियों के सुखशांति और समृद्धि की कामना की। इसके बाद वार्ड की माताओं और बहनों ने कलश यात्रा निकाली। साथ ही बाबा भोलेनाथ की पालकी निकाली गई। विधायक देवेंद्र यादव पालकी अपने कांधे में उठाकर वार्ड भ्रमण किया। बाबा की पालकी गणेश से कबिर मंदिर चौक होते हुए मस्जिद रोड से केनाल रोड होते हुए श्रीराम चौक से बालाजीनगर चौक से होते हुए वापस मंदिर प्रांगण पहुंची। इसके बाद सभी भक्तों को महाप्रसादी का वितरण किया गया। इस अवसर पर के जगदीश कुमार, बी रामू रेड्डी, एम रामाराव, एस भास्कर राव, एस तिरमूला आदि शामिल रहें।
दुर्ग / शौर्यपथ / छत्तीसगढ राज्य के पूर्व मंत्री बदरूदीन कुरैशी विगत दिनों पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने पहली बार चुनावी रैली को सम्बोधित किया है और बंगाल में लगभग 130 भा.ज.पार्टी के कार्यकर्ताओं का तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के द्वारा हत्या किया गया। इस बात को भारतीय जनता पार्टी का जो भी केन्द्रीय स्तर का नेता एवं मंत्री चुनाव प्रचार में पश्चिम बंगाल जाता है भारतीय जनता पार्टी की इसी बात को दुहराता है जबकि केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी की बहुमत की सरकार बैठी है इतना बडा ज्यादती होने के बावजूद केन्द्र की सरकार अभी तक खामोश बैठी है जबकि केन्द्र सरकार के पास कई ऐसी एजेंसिया जिसके द्वारा जांच करायी जा सकती थी और बंगाल का विधानसभा भंग किया जा सकता था।
देश का किसान अपने अधिकार के लिए केन्द्र सरकार द्वारा बिना बहस के लोकसभा में पास किये तीन बिल का विरोध कर रहे है आंदोलन का 100वां दिन से अधिक हो गया लगातार आंदोलन करते चले जा रहे है देश के सैंकडों किसानों की मृत्यु हो गई लेकिन केन्द्र के भा.ज.पार्टी की सरकार पर कोई असर नहीं हो रहा है आये दिन रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल का दाम लगातार बढ़ते जा रहा है हिन्दुस्तान की 50प्रतिशत महिलाएं माता बहनें रसोई गैस में खाना बनाना बंद कर दी है महंगाई की वजह से लोकसभा चुनाव के वक्त हिन्दुसतान के 2 करोड़ शिक्षित बेरोजगारों को नौकरी देने की बात कहीं थी देश के प्रत्येक नागरिकों के खातों में 15 लाख रूपये मिलेगा लेकिन आज तक बेरोजगारों को नौकरी नहीं मिली और देश के किसी नागरिक के खाते में 15 लाख रूपये नहीं पंहुचें। मोदी सरकार का काला कानून किसान खेतीहर मजदूर का आर्थिक शोषण करने के लिए बनाया जा रहा है जमींदारी का नया रूप मोदी जी अपने कुछ खास मित्रों को भारत का पुन: जमींदार बनाना चाहते है।
भिलाई / शौर्यपथ / नगर निगम भिलाई के खुर्सीपार क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं इन विकास कार्यों से अब खुर्सीपार क्षेत्र की तस्वीर बदलने लगी है और यह सब हो रहा है। भिलाई के युवा महापौर और भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की ईमानदारी, कर्तव्य निष्ठा, जुझारूपन, दूरदर्शी और अथक प्रयासों से। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव खुर्सीपार की तस्वीर बदलने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। गार्डन से लेकर सड़क का संधारण सौंदर्यीकरण आदि के विकास कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में खुर्सीपार क्षेत्र को और भी बेहद सुंदर और खूबसूरत बनाने के लिए सड़कों की बिजली खंभों पर रोप लाइट लगाई जा रही है। इस रंग बिरंगी लाइटों से अब खुर्सीपार जगमगाने लगा है। सितारों की तरह टिम टिम करते यह रंग बिरंगी लाइट खुर्सीपार की सुंदरता में चार चांद लगाती है। रात को खुर्सीपार क्षेत्र के प्रमुख सड़कों से गुजरते समय यह लाइटें लोगों का मन मोह रही है। खुर्सीपार की सुंदरता को बढ़ाने के लिए महापौर देवेंद्र ने पहल की है और शहर के प्रमुख सभी सड़कों के बिजली पोलो पर यह लाइटें लगाई जा रही है। इसके लिए काम शुरू कर दिया गया है। जल्दी पूरे क्षेत्र में लाइटों को लगाने का काम पूरा कर लिया जाएगा। नगर विधायक देवेंद्र यादव की पहल से क्षेत्र की जनता में काफी खुशी का माहौल है वार्ड वासियों ने विधायक की तारीफ करते हुए कहा कि विधायक यादव लगातार विकास की गाथा लिख रहे हैं। खुर्सीपार के इतिहास में यह पहला अवसर है जब उनके क्षेत्र में लगातार करोड़ों के नाली पानी बिजली से लेकर सभी समस्याओं का निदान किया गया इसके लिए क्षेत्र की जनता ने विधायक यादव को दिल से आभार जताया।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
