August 25, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    बेमेतरा / शौर्यपथ / प्रदेश में कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत अब तक लगभग 90 प्रतिशत हेल्थ केयर वर्कर एवं 78 प्रतिशत फ्रंटलाइन वर्करों ने प्रथम डोज लगवाई है। वहीं 51 प्रतिशत हेल्थ केयर वर्कर ने द्धितीय डोज ले ली है। द्वितीय चरण में 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों और 45 से 59 वर्ष के जो कुछ गंभीर चिह्नकित बीमारियों से पीड़ित हैं, एक लाख 79 हजार से अधिक लोगों ने वैक्सीन लगवाई है।
    वल्र्ड हेल्थ आर्गंेनाइजेशन के स्टेट टीम लीडर श्री प्रनीत फटाले ने बताया कि जिनका कोविड टीकाकरण किया जा चुका है उन्हें भी कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर का पालन आवश्यक रूप से करना है क्योंकि लापरवाही घातक साबित हो सकती है। उन्होने कहा कि टीकाकरण के प्रथम डोज के उपरांत द्वितीय डोज 28 दिनों के बाद लेना है। दोनों ही डोज लग जाने के 15 दिनों के बाद ही शरीर में एन्टीबॉडी डेवलप होती है। अतः इस बीच और उसके बाद भी ’कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर’ का पालन किया जाना जरूरी है।
    श्री फटाले ने कहा कि राज्य में कोविड 19 के संक्रमण की रफ्तार कम नही हुई है। इसलिए अभी भी ’कोविड अप्रोप्रिएट बिहेवियर’ मास्क ठीक तरह से पहनना, आपस में दो गज की दूरी बनाए रखना और साबुन व साफ पानी से समय-समय पर अपने हाथ धोना, इन तीन नियमों का पालन अभी भी आवश्यक है। ये उपाय अपना कर हम खुद को और अपने परिवार को कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रख सकते हैं। उन्होने कहा कि लोगों को यह भी ध्यान रखना होगा कि सर्दी, खांसी, बुखार, थकान, दस्त लगना भूख न लगना, गंध न आना आदि लक्षण होने पर तुरंत चिकित्सक की सलाह लें व कोरोना की जांच अवश्य कराएं। अभी सावधानी बरतने में ही सुरक्षा है।

    बेमेतरा / शौर्यपथ / बेमेतरा जिले के 06 सरपंच तथा 19 पंचों के उप निर्वाचन 2021 हेतु छ.ग. राज्य निर्वाचन आयेग से प्राप्त संलग्न समय अनुसूची के अनुसार राजस्व अधिकारियों को ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची तैयार करने के लिए रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शिव अनंत तायल ने एक आदेश जारी कर विकासखण्ड नवागढ़ के अन्तर्गत ग्राम पंचायत घठोली, भोपसरा एवं अमलडीहा के लिए रजिस्ट्रीकरण अधिकारी दुर्गेश वर्मा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नवागढ़ एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तहसीलदार नवागढ़ रेणुका रात्रे को नियुक्त किया है।
    विकासखण्ड बेरला-ग्राम पंचायत कण्डरका, गोंड़गिरी, सरदा, कुसमी के लिए रजिस्ट्रीकरण अधिकारी संदीप ठाकुर अनुविभागीय अधिकारी बेरला एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तहसीलदार बेरला हीरा गवर्ना को नियुक्त किया है। विकासखण्ड बेमेतरा के अन्तर्गत ग्राम पंचायत कोदवा, भनसुली, मरतरा, बहेरा (का), लोलेसरा, मऊ, गांगपुर (छि), भंवरदा, बगौद, भुरकी, कुरदा, छिरहा एवं अर्जुनी के लिए रजिस्ट्रीकरण अधिकारी दुर्गेश कुमार वर्मा एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी प्रभारी तहसीलदार आशुतोष गुप्ता को नियुक्त किया गया है। विकासखण्ड साजा के ग्राम पंचायत कांचरी बनरांका टेढ़ी के लिए रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्रीमती रश्मि ठाकुर अनुविभागीय अधिकारी साजा एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तारसिंह खरे तहसीलदार को नियुक्त किया गया है।
    उपरोक्त सभी चार विकासखण्डों के लिए अपीलीय अधिकारी अपर कलेक्टर बेमेतरा श्री संजय कुमार दीवान होंगे। जारी आदेश मे कहा गया है कि उपरोक्त अधिकारी राज्य निर्वाचन आयोग से प्राप्त दिशा निर्देश एवं कार्यक्रम अनुसार कार्यवाही करते हुए वांछित जानकारी स्थानीय निर्वाचन शाख बेमेतरा को उपलब्ध करायंेगे।

    रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ में तृतीय लिंग समुदाय से चयनित पुलिस आरक्षकों ने आज गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू से उनके रायपुर निवास कार्यालय में भेंट कर आरक्षक बनने पर उन्हें धन्यवाद दिया और आभार प्रकट किया। गृह मंत्री ने तृतीय लिंग समुदाय के सभी आरक्षकों को बधाई और शुभकामनाएं दी।
    उल्लेखनीय है कि रायपुर रेंज पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस परीक्षा में तृतीय लिंग समुदाय के 13 उम्मीदवारों का पुलिस आरक्षक पद पर चयन हुआ है और दो उम्मीदवार वेंटिंग लिस्ट में हैं। रायपुर जिले से 8, धमतरी से एक, राजनांदगांव से 2, बिलासपुर से एक, कोरबा से एक, अंबिकापुर से एक तृतीय लिंग के परीक्षार्थी का चयन पुलिस आरक्षक हेतु किया गया है।

    रायपुर / शौर्यपथ / राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके आज महाशिवरात्रि के अवसर पर नवागांव रायपुर स्थित श्री विश्वनाथ मंदिर पहुंची और वहां भगवान शिव की पूजा-अर्चना तथा अभिषेक कर प्रदेश के सुख-समृद्धि की कामना की।

    राजिम / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजिम माघी पुन्नी मेला के समापन अवसर पर राजिम पहुंचकर श्री राजीव लोचन मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली व समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री  इस मौके पर महानदी की आरती में शामिल हुए। महाआरती की शुरूआत मंत्रोच्चारण से हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ गृह, लोक निर्माण एवं धर्मस्व मंत्री  ताम्रध्वज साहू, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत  रामसुंदर दास, अभनपुर विधायक  धनेन्द्र साहू, राजिम विधायक  अमितेष शुक्ल, सिहावा विधायक श्रीमती लक्ष्मी धु्रव मौजूद थे। इस अवसर पर भावसिंह साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा सोनकर, रोशनी गोस्वामी, सर्वश्री रामकुमार साहू, टंकू सोनकर, मोती सोनकर, रेखा कुलेश्वर साहू, तुकाराम कंसारी के अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण और श्रद्धालुगण महाआरती में शामिल हुए।

    रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हटकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की।इस अवसर पर विधायक और छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन और महापौर रायपुर एजाज ढेबर भी उपस्थित थे।
    महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर में विशेष साज-सज्जा की गई थी। मुख्यमंत्री ने मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव की आराधना की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी।

    रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज पाटन में ग्राम कौही में प्राचीन शिव मंदिर में भगवान शिव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस मौके पर उन्होंने ग्रामीणों को महाशिवरात्रि पर्व की बधाई देते हुए कहा कि भगवान शिव की कृपा हम सब पर बनी रहें। महाशिवरात्रि के पावन मौके पर यही मेरी प्रार्थना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की किसान हितैषी नीतियों की वजह से लोगों का रूझान खेती-किसानी की ओर बढ़ा है। खेती-किसानी की ओर लोग लौटने लगे हैं। यही वजह है कि इस साल सर्वाधिक रकबे में न सिर्फ धान की खेती की गई बल्कि धान का रिकार्ड उत्पादन और समर्थन मूल्य पर 92 लाख मीट्रिक टन की रिकार्ड खरीदी भी हुई।
    राजीव गांधी किसान योजना के माध्यम से राज्य के किसानों को आदान सहायता के रूप में 5750 करोड़ रूपए की राशि चार किश्तों में दी जा रही है। अब तक तीन किश्तों में 4500 करोड़ रूपए का सीधे भुगतान किसानों के खाते में कर दिया गया है। चौथी किश्त की राशि भी इस माह के अंत तक किसानों को दे दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यह राशि ऐसे मौकों पर प्रदान की गई, जब किसानों को खेती संबंधी कार्यों के लिए पैसे की जरूरत थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में खेती-किसानी के साथ में पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए गोधन न्याय योजना भी आरंभ की गई है। इस योजना के माध्यम से पशु पालकों से गोबर की खरीदी की जा रही है, जिससे गौठानों में महिला स्व-सहायता समूह द्वारा वर्मी कंपोस्ट का निर्माण किया जा रहा है। इससे गांवों में रोजगार एवं अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिली है। वर्तमान समय में गांवों में बने गौठान ग्रामीणों की आजीविका के केन्द्र बनते जा रहे हैं। इससे आजीविकामूलक गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा है। छत्तीसगढ़ कृषि प्रधान राज्य है और किसानों से संबंधित बेहतर नीतियों का लाभ प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगा।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की खुशहाली से प्रदेश के सभी वर्गों में खुशहाली आती है। यह खुशहाली बाजार में दिखती है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में भी छत्तीसगढ़ राज्य की अर्थव्यवस्था गतिशील बनी रही, इसमें सबसे अहम रोल कृषि सेक्टर का रहा है।

    *महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर वाल्मीकि समुदाय के द्वारा आयुक्त हरेश मंडावी के मिशन स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 कचरा फेकने वाले स्थलों को साफ सफाई करके एक नवाचार के तहत उस स्थान को गर्मी में बेजुबान जानवरो के लिए पीने का टांक रखा गया है.....*
    *आयुक्त हरेश मंडावी ने नागरिको से अपील कर कहा कि 2021 में ऐसे ही नवाचार करते रहें और शहर को स्वच्छता सर्वेक्षण में साथ देकर शहर को नम्बर 1 में आगे लाए.....*
    दुर्ग / शौर्यपथ / महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर दुर्ग के वाल्मीकि समुदाय द्वारा निगम आयुक्त हरेश मंडावी के मिशन स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 को दृष्टिगत रखते हुए,कचरा फेकने वाले 4 स्थानों को किया गया साफ सफाई,जिसमे वार्ड क्रमांक 31 सिद्धार्थ नगर रोड की सफाई किये, एवं कचरे के ढेर को उठाया गया। वार्ड 31 में ही बहुत पुराने GVP पॉइंट को साफ कर पेंटिंग कार्य करवा कर, आस पास के लोगो को कचरा डालने मना किया गया। उस स्थान पर अब गायों के लिए पानी की व्यवस्था बनाई गई है।

    वाल्मीकि समाज द्वारा गर्मी के मौसम में बेजुबान जानवरों के लिये पीने हेतु पानी की व्यवस्था के लिए 4 जगह पानी का टप रखा गया। ताकि बेजुबान जानवरों को गर्मी के मौसम में पानी की समस्या न हो।

    इस कार्य के दौरान वाल्मीकि समाज के अध्यक्ष श्री शुभम गोईर, उपाध्यक्ष श्री विशाल कारोसिया, सचिव श्री अजय चौहान, कोषाध्यक्ष श्री आनंद करोसिया के साथ साथ समाज के युवा वर्ग कपिल गोईर, तिलक बालवे, ऋषभ कारोसिया, विनय म्हरोलिया, सुधीर गोईर, मनीष कारोसिया, आनंद चावरिया, नरेंद्र गोईर, गोल्डी कारोसिया, कबीर गोईर, सुमित खरे, करन कारोसिया, नेहाल करोसिया, नितिन कारोसिया, अमन गोईर, गंगेश्वर गोईर, गोलू चावरिया, अभिषेक वाल्मीकि, दौलत श्रवण, गोलू चौहान, लक्ष्य गोईर, सागर चावरिया के साथ साथ अधिक संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।
    समाज के सभी सदस्यों द्वारा नगर निगम के सर्वेक्षण मिशन को ध्यान में रख कर, स्वेच्छा से श्रम दान किया।आयुक्त हरेश मंडावी ने आम जनता से अपील कर कहा कि शहर में स्वच्छता बनाए रखे,नाली सड़क एव घर के बाहर कचरा न फेके।

    दुर्ग / शौर्यपथ / महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर आज महापौर धीरज बाकलीवाल ने शिवनाथ तट पर भगवान भोलेनाथ जी की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर रुद्राभिषेक किये । इस मौके पर सभापति राजेश यादव,संस्कृति एवं पर्यटन प्रभारी अनूप चंदानियाॅ सहित अन्य एमआईसी सदस्यगण, पार्षद, एल्डमेन एवं अन्य जनप्रतिनिधि तथा नगर निगम दुर्ग के अधिकारी कर्मचारी और आम जनता उपस्थित थे।
    उल्लेखनीय है कि नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा महाशिवरात्रि पर्व अवसर पर शिवनाथ तट में भगवान शिव जी की अराधना व आरती के साथ रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया था। आयोजित कार्यक्रम में शहर महापौर धीरज बाकलीवाल, सभापति राजेश यादव के साथ समस्त उपस्थित जनप्रतिनिधियों सहित शिवनाथ नदी की आरती किये। उन्होनें बर्फ से बने शिवलिंग की पूजा अर्चना कर शहर की मंगल कामना करते हुये शहर की खुशहाली और विकास के लिए उन्होनें प्रार्थना किये। इस अवसर पर महापौर धीरज बाकलीवाल ने शिवनाथ तट पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं को शिवरात्रि पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाए दी।
    महावशिवरात्रि पर्व के अवसर उन्होनें पूरे शहर वासियों की ओर से भगवान शिव व माता पार्वती की पूजा अर्चना कर प्रार्थना की।कहा उनकी कृपा आर्शीवाद हम सब के ऊपर बनी रहे। मनुष्य जीवन में आये हैं पिछले जन्म में अच्छा कार्य का यह प्रतिफल मिला है। इस जीवन में आने पर कार्य का मौका मिला है। इस जीवन में अच्छा कार्य करेगें। अगला जीवन भी मनुष्य योनी में होगा। हम सब यहाॅ आज संकल्प लेते हैं प्रदेश और शहर में शांति सदभाव का वातावरण बनी रहे ऐसा कार्य हम हमेशा करेगें। शिवनाथ तट पर एक अच्छा कार्यक्रम और व्यवस्था के लिए महापौर,नगर पालिक निगम दुर्ग को बधाई और शुभकामनाएं दिए।
    महापौर बाकलीवाल ने इस शानदार योजना के लिए नगर पालिक निगम दुर्ग टीम, पुलिस विभाग, और जनप्रतिनिधियों को बधाई दिये। उन्होनें कहा इस प्रकार का आयोजन हमेशा हो ऐसा कामना करते हैं,भोले बाबा की कृपा हम सब के ऊपर बनी रहे।कार्यक्रम में एमआईसी प्रभारी अनूप चंदानियाॅ,जलकार्य प्रभारी संजय कोहले,महिला एवं बाल विकास प्रभारी सुश्री जमुना साहू, पर्यावरण प्रभारी श्रीमती सत्यवती वर्मा,शिक्षा एव खेल प्रभारी मनदीप सिंग भाटिया,पार्षद सुश्री श्रद्धा सोनी, उषा ठाकुर,एल्डरमेन कृष्णा देवांगन,अजय गुप्ता, जगमोहन ढीमर, कुलेश्वर साहू,अजय मिश्रा, देवेश मिश्रा,ईई राजेश पांडेय,जगदीश केशरवानी,एआर रंगहडाले,विनोद मांझी,दुर्गेश गुप्ता,शिव शर्मा,वीरेंद्र ठाकुर सहित अधिकारी एव कर्मचारीगण मौजूद अधिक संख्या में लोग उपस्थित थे।.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision