October 29, 2026
Hindi Hindi▼

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    दुर्ग/ शौर्यपथ / महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त हरेश मंडावी ने आम नागरिकों से अपील कर कहा है कि शहर में कोरोना संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण के लिए पूरे शहर व 60 वार्ड को सैनिटाइजिंग कर छिड़काव किया जा रहा है । उन्होंने बताया शहर को सुरक्षित करने के कार्य में सभी वार्डों के पार्षद लॉकडाउन में अपनी सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं । समस्त आम नागरिकों से अपील है कि वे अपने घरों में सुरक्षित रहें घर से बाहर ना निकले आवश्यक होने पर मास्क लगाकर बाहर निकले और सोशल डिस्टेंस का पालन करें ।
    150 से 200 लीटर सेनेटाइजर का हो रहा छिड़काव....
    आयुक्त हरीश मंडावी ने बताया कि महापौर धीरज बाकलीवाल के निर्देशानुसार वार्ड पार्षदों के सहयोग से पूरे शहर में 150 से 200 लीटर प्रतिदिन सैनिटाइजर का छिड़काव कर शहर को सुरक्षित किया जा रहा है । नगर निगम और वार्ड पार्षदों के इस प्रयास में आम नागरिकों की सहभागिता आवश्यक है अतः सभी नागरिक अपने घर पर ही रहें , मास्क लगाएं, सैनिटाइजिंग का उपयोग करें और सोशल डिस्टेंस का पालन करें ।
    टैंकर, सेनेटाजिंग मशीन और सीकर से हो रहा छिड़काव....
    आयुक्त मंडावी ने बताया वार्ड पार्षदों के सहयोग से समूचे 60 वार्डों में सीकर के माध्यम से 11 गली और बस्ती को सैनिटाइजिंग कराया जा रहा है साथ ही एक टैंकर और तीन सैनिटाइजिंग मशीन से भी शहर को बाजार क्षेत्र को सैनिटाइज किया जा रहा है ।

    रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने चैत्र नवरात्र के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नवरात्रि मां दुर्गा की शक्ति आराधना का पर्व है।
    डॉ महंत ने कहा कि, छत्तीसगढ़ देवी पूज्य स्थल है डोंगरगढ़ माँ बम्लेश्वरी, बिलासपुर रतनपुर माँ महामाया, रायगढ़ चंद्रपुर माँ चन्द्रहासनी, बस्तर दंतेवाड़ा माँ दंतेश्वरी, कोरबा माँ मड़वारानी, धमतरी माँ अंगारा मोती, रायपुर माँ बंजारी, माँ महामाया की असीम कृपा से प्रदेश में सुख शांति समृद्धि व्याप्त है। नवरात्रि यानी दुर्गा पूजा का शुभारंभ हो जाएगा। हर साल नवरात्रि के साथ एक नए जोश का आगाज होता है।
    विस् अध्यक्ष डॉ महंत ने प्रदेशवासियों से भक्ति के इस पर्व पर शक्ति की प्रार्थना करने की अपील करते हुए कहा कि, COVID 19 कोरोना संक्रमण का प्रकोप तेजी से बढ़ा है, शक्ति और हिम्मत से ही इस जंग को जीता जा सकता है। प्रदेश के अनेक जिलों में लॉकडाउन है, आप सतर्क रहें आपका परिवार सुरक्षित रहे यही मातारानी से बारंबार प्रार्थना है।

    भिलाईनगर / शौर्यपथ / कोरोना वायरस संक्रमण के रोकथाम के लिए टीकाकरण अभियान निरंतर जारी है, कोविड का टीका लगाने लोग अपने क्षेत्र के नजदीकी केन्द्रों में पहुंच रहे है। अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाने पूरा निगम प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग का अमला लगा हुआ है। कोरोना संक्रमण की रोकथाम करने हर संभव प्रयास किया जा रहा है, पिछले 13 दिनों में अभियान चलाकर 89971 लोगों को कोविड का टीका लगाया जा चुका है। निगम के आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी के नेतृत्व में भिलाई में विभिन्न स्थानों पर टीकाकरण केंद्र संचालित किया जा रहा है, जहां लोग स्वफूर्त टीका लगाकर संक्रमण की रोकथाम में अपनी सहभागिता दे रहे है। निगम क्षेत्र के टीकाकरण केन्द्रों का जोन आयुक्त लगातार निरीक्षण करते हुए व्यवस्था को बनाए रखने आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे है।
    कोविड प्रोटोकॉल 45 वर्ष एवं अधिक उम्र के व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा रहा है। जितना अधिक टीकाकरण होगा उतना ही जल्दी कोरोना के संक्रमण को रोकने में मदद मिलेगी। विशेष अभियान के तहत 31 मार्च से शुरू हुए टीकाकरण के लिए अब तक कई सारे केन्द्र बनाए जा चुके है, जहां महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता सुरक्षित तरीके से टीका लगा रही है। टीकाकरण केन्द्रों में निगम क्षेत्र के पूरे 70 वार्डों के नागरिक पहुंच रहे है और बेझिझक टीका लगवाकर अपने आपको सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। निगम का अमला टीकाकरण की पूरी प्रक्रिया में अपना सहयोग कर रहे है ताकि टीका लगवाने आए लोगों को बिना कोई देरी किए शीघ्रता से टीका लग जाए। सभी टीकाकरण केन्द्रों का कंट्रोल रूम से निगम आयुक्त लगातार माॅनिटरिंग करते हुए फीडबैक ले रहे है ताकि केन्द्रों में कोई परेशानी न आए और टीकाकरण कार्य सुचारू रूप से संचालित होता रहे। लॉकडाउन के बावजूद प्रशासनिक अमला टीकाकरण केंद्रों में जुटे हुए है, ताकि लोगों को टीका लगाया जा सके।
    निगम क्षेत्र के नागरिक अपने-अपने क्षेत्र के नजदीकी टीकाकरण केंद्र में पहुंचकर टीका लगवा रहे हैं। अभियान के तहत 13 दिनों में 89971 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। भिलाई के टीकाकरण केन्द्रों में विशेष टीकाकरण के लिये लोगों को प्रेरित करने आंगनबाड़ी कार्यकताओं एवं निगम कर्मचारी घर-घर सम्पर्क कर रहे है। कई केन्द्रों में कोविड का टीका लगवाने वालों का हौसला बढ़ाने सेल्फी पाइंट भी बनाए गए है।

    दुर्ग / शौर्यपथ / कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे आज धमधा ब्लाक पहुँचे। यहाँ कोविड केयर के लिए आक्सीजन युक्त 20 बेड का सेंटर तैयार किया जा रहा है। एसडीएम श्री बृजेश कुमार क्षत्रिय ने बताया कि कोविड सेंटर के लिए चिकित्सकों का तथा नर्सिंग स्टाफ का चयन कर लिया गया है। कलेक्टर ने कहा कि सेंटर में जरूरी दवाईयाँ रखें। साथ ही मरीजों के आक्सीजन लेवल पर पूरी नजर रखें। यदि आक्सीजन लेवल ड्राप होता है तो जिला मुख्यालय स्थित हायर सेंटर में रिफर करें। कलेक्टर ने कहा कि टेस्टिंग की व्यवस्था भी पुख्ता हो तथा टीकाकरण का कार्यक्रम भी लक्ष्य अनुरूप पूरा होता रहे।

    -विकासखंडों में भी मजबूत होगा कोविड केयर का इंफ्रास्ट्रक्चर
    -कंटेनमेंट जोन एवं हाटस्पाट में सख्त निगरानी के निर्देश, मास्क नहीं लगाने वालों को जुर्माना और मास्क भी दिया जाएगा
    दुर्ग / शौर्यपथ / अन्य राज्यों से जिले में आए यात्री 7 दिन के लिए क्वारंटीन होंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में भी क्वारंटीन सेंटर प्रभावी होंगे। पूर्व की तरह स्टेशन पर आ रहे यात्रियों की जाँच होती रहेगी। यह निर्देश कलेक्टर डा. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने अधिकारियों को कोविड संक्रमण की रोकथाम को लेकर हुये एक महत्वपूर्ण बैठक में दिये। कलेक्टर ने कहा कि कंटेनमेंट जोन एवं हाटस्पाट में सख्त निगरानी की जरूरत है। लाकडाउन का पूरी तरह पालन हो, यह सुनिश्चित होता रहे। जो लोग मास्क नहीं लगा रहे हैं उन पर जुर्माना लगाएं तथा उन्हें मास्क भी वितरित करें। बैठक में एसपी प्रशांत ठाकुर ने भी अधिकारियों को कोरोना गाइड लाइन का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। टीकाकरण कार्य का लक्ष्य शीघ्र पूरा हो जाए। साथ ही अर्धसैनिक बलों के जवानों का भी टीकाकरण कार्य हो जाए। ग्राम पंचायतों में भी क्वारंटीन सेंटर की व्यवस्था प्रभावी हो तथा यहाँ आवश्यक सुविधाओं का ध्यान रखें।
    कलेक्टर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायतों में पल्स आक्सीमीटर रखने कहा गया है साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी पल्स आक्सीमीटर दिये गए हैं। कोविड के लक्षणों वाले मरीजों के संबंध में तुरंत बीएमओ को जानकारी दें ताकि उन्हें आइसोलेट किया जा सके और टेस्ट कराया जा सके। कलेक्टर ने अस्पतालों की प्रभावी व्यवस्था के संबंध में भी अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में सर्वोत्तम इलाज के साथ ही बेहतर साफसफाई और गुणवत्तायुक्त भोजन पर भी नजर रखें। इस संबंध में किसी भी तरह की जरूरत होने पर त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। बैठक में नगर निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी, अपर कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी , अपर कलेक्टर प्रकाश सर्वे, बीबी पंचभाई सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
    विकासखंडों में भी कोविड केयर की होगी पुख्ता व्यवस्था- विकासखंड मुख्यालयों में भी कोविड केयर की पुख्ता व्यवस्था होगी। यहाँ आक्सीजन की व्यवस्था के साथ ही चिकित्सकीय एवं नर्सिंग स्टाफ मरीजों की स्थिति को मानिटरिंग करेगा। आक्सीजन लेवल में गिरावट होने पर या अन्य किसी प्रकार की गंभीर स्थिति होने पर मरीज को तुरंत जिला मुख्यालय रिफर किया जाएगा। इसके लिए एंबुलेंस आदि की व्यवस्था कोविड केयर सेंटर में उपलब्ध होगी। कलेक्टर ने सभी एसडीएम से इसकी पुख्ता व्यवस्था कर लेने के निर्देश दिये।

    मुंगेली / शौर्यपथ / कलेक्टर पी.एस एल्मा ने ग्रीष्म ऋतु में पेयजल एवं निस्तारी जल की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु राजीव गांधी जलाशय (खुड़िया बांध) के कमांड क्षेत्र अंतर्गत नहर किनारे ग्रामों के निस्तारी तालाबों में नहर के माध्यम से पानी देने के निर्देश दिये गये है। जिसके परिपालन में जल संसाधन विभाग द्वारा जिले में नहर के किनारे ग्रामों के निस्तारी तालाबों में नहर के माध्यम से पानी भरने की कवायद प्रारंभ कर दी गई है।
    जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री सलीम ने बताया कि राजीव गांधी जलाशय (खुड़िया बांध) से विकास खण्ड लोरमी के ग्राम अखरार सरिसताल, सराईपतेरा, धनियाडोली, चचेडी, डोगरीगढ़, धानाघाट, डोगरियां, लखासार, नवागांव के एक-एक तालाब को पानी से भरे जा रहे है। इसी तरह ग्राम सुकली के दो, लालपुर के एक, पेयजनिया के दो, नवालपुर के दो, रबेली के एक, सेमरापारा के एक, कोतरी के दो, झझपुरी के दो, विचारपुर के दो, मजगांव के एक, रानी गांव के एक, सारधा के दो, मोहतरा तेली के एक, झाफल के एक, लक्षनपुर के दो, औराबंाधा, धोबघट्टी, पीपरखुटा के एक-एक, ग्राम पदमपुर के दो, जरहागांव, सेमरताल, बटहा, कोना, कुधुरताल, लालपुर, मारूकापा, सावतपुर, बैगाकापा, बिजराकापा, बांधा, गैजी, करनकापा, बोधापारा, मनोहरपुर, नवागांव दयाली, फौजदारकापा, तिलकपुर, अचानकपुर, कुटेलाटोला, पीथमपुर, पथर्री, साल्हेघोरी, भाटापारा, लोहारपारा, गोड़खाम्ही, तेली खाम्ही, फूलझर, फूलवारी, गेलूगांव, रसपालपुर, भालू खोदरा, डिडौरी, चिल्फी, गोल्हाकापा, डुमरपारा, खपरी, खैरवार, खेकतरा, दाउकापा, नथेलापारा, जोतपुर और ग्राम सेनगुड़ा के एक-एक तालाब को नहर के माध्यम से पानी से भरे जा रहे है। इसी तरह विकास खण्ड मुंगेली के ग्राम गुरूवाईडबरी, कोदवा, प्रतापपुर के एक-एक तालाब, खेडसपुर के दो तालाब, रोहरा के एक, गीधा के तीन, लिम्हा के दो, करनकापा के एक, खेडा के दो, धनगांव के एक और धरमपुरा एवं खुर्सी के दो-दो तालाब को नहर के माध्यम से पानी से भरे जा रहे है। इसी क्रम में विकास खण्ड पथरिया के ग्राम हथनी, गोईन्द्रा, गोईन्द्री के दो-दो तालाब और ग्राम भटगांव के तीन तालाब को नहर के माध्यम से पानी से भरे जा रहे है।

    मुंगेली / शौर्यपथ / कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी पी. एस. एल्मा ने कहा है कि वर्तमान में वैश्विक स्तर पर फैले कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम हेतु युद्धस्तर पर प्रयास किये जा रहे है। जिले के संदिग्ध मरीजों का सैंपल जांच नियमित रूप से किया जा रहा है। इसी कडी में विकास खण्ड मुंगेली के ग्राम उसलापुर और ग्राम करही तथा विकास खण्ड लोरमी के ग्राम राम्हेपुर एवं ग्राम जमुनाही को संदिग्ध मरीज की जांच की गई। जाॅच रिपोर्ट पाॅजीटिव पाये गये। जिसके कारण विकास खण्ड मुंगेली के ग्राम उसलापुर और ग्राम करही तथा विकास खण्ड लोरमी के ग्राम राम्हेपुर एवं ग्राम जमुनाही को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। कंटेनमेंट घोषित ग्राम उसलापुर के पूर्व दिशा में टेढाधौरा मार्ग, पश्चिम में चिरौजपुर, उत्तर में भीमपुरी और दक्षिण में ग्राम सिंघनपुरी, ग्राम करही के पूर्व दिशा में मुंगेली नांदघाट रोड़, पश्चिम में औराबांधा खार, उत्तर में धपई मार्ग और दक्षिण में ग्राम जेवरा (बेमेतरा), ग्राम राम्हेपुर के पूर्व दिशा में आंछीडोगरी, पश्चिम में खैराखुर्द, उत्तर में नवरंगपुर और दक्षिण में भस्करा और ग्राम जमुनाही के पूर्व में जंगल, पश्चिम में जाकड़बांधा, उत्तर में सुरही और दक्षिण में खुड़िया स्थित है। घोषित कंटेनमेंट जोन में सभी दुकाने एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान आगामी आदेश पर्यन्त तक बंद रहेंगे। कंटेनमेंट जोन मे प्रभारी अधिकारी द्वारा घर पहुॅच सेवा के माध्यम से आवश्यक वस्तु की आपूर्ति उचित दरो पर की जाएगी। सभी प्रकार के वाहनो का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। मेडिकल इमरजंेसी को छोड़ कर अन्य किन्ही भी कारणो से घर से बाहर निकलने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के मानको के अनुरूप व्यवस्था हेतु पुलिस लगातार पेट्रोलिंग करते रहेेंगे। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी एल्मा ने जारी आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिये है।

    मुंगेली / शौर्यपथ / कलेक्टर पी.एस. एल्मा ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभा कक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। बैठक में उन्होने समय सीमा के लंबित प्रकरणों के संबंध में अधिकारियों से वन-टू-वन जानकारी प्राप्त की और निराकरण के संबंध में संबंधितों को सख्त निर्देश दिये। बैठक में उन्होने राज्य शासन की महात्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना के तहत स्व सहायता समूह के महिलाओं द्वारा पशु पालकों से ंदो रूपये प्रति किलो के दर से गोबर की खरीदी, वर्मी कम्पोस्ट खाद के निर्माण, भण्डारण, विक्रय और जिले में संचालित सभी सक्रिय गोठानों के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होने पशुधन के लिए सभी सक्रिय गोठानों में यथा पेयजल, चारा, शेड, फैसिंग जैसे मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। बैठक में उन्होने जिले में स्थापित निस्तारी तथा अन्य तालाब के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होेने निस्तारी तालाब को छोडकर मस्त्य पालन हेतु अन्य सभी तालाबों को पट्टे पर देने हेतु आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ करने के निर्देश दिये। बैठक में कलेक्टर श्री एल्मा ने वर्तमान एवं भूतपूर्व पंचायत पदाधिकारियों से लंबित वसूली के बारे में जानकारी प्राप्त की और उन्होने अभियान चलाकर वसूली करने के निर्देश दिये।
    बैठक में उन्होने अनूसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछडा वर्ग के विद्यार्थियों को जारी जाति एवं निवास प्रमाण पत्र के प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की और संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिये। इसी तरह उन्होने आगामी मानसून के दौरान जिले में की जाने वाली पौधा रोपण के संबंध में जानकारी प्राप्त की और ब्लाक प्लांटेशन के तहत सभी जनपद पंचायत में 5 एकड़ भूमि का पैच चिन्हाकित करने के निर्देश दिये। बैठक में कलेक्टर श्री एल्मा ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत स्कूलों और आंगनबाडी केंद्रो में शुद्ध पेयजल (रर्निंग वाटर) के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की और उन्होने स्कूलों एवं आंगनबाडी केंद्रो में शुद्ध पेयजल (रर्निंग वाटर) हेतु किये जा रहे कार्यो में प्रगति लाने के निर्देश दिये। बैठक में कलेक्टर श्री एल्मा ने कहा कि पोषण वाटिका निर्माण को बढावा देने तथा कुपोषण को दूर करने के लिए विगत 16 मार्च से 31 मार्च तक पोषण पखवाडा प्रारंभ किया गया था। उन्होने पोषण पखवाडा के संबंध में किये गये कार्यो के संबंध में जानकारी प्राप्त की और आवश्यक निर्देश दिये।
    बैठक में उन्होने मुख्यमंत्री जनदर्शन, लोक सेवा गारंटी अधिनियम और एशियन विकास बैंक (एडीबी) के सहयोग से स्वीकृत और निर्माणाधीन सड़क निर्माण कार्य और संबंधितों को मुआवजा भुगतान, पशु चिकित्सा विभाग द्वारा पशुओं में किये जा रहे टेकिंग, कृत्रिम गर्भाधान पशु पालक कृषको को जारी के्रडिट कार्ड, कोविड-19 टीकाकरण की प्रगति के साथ-साथ एंटीबाॅडी रैपिड टेस्ट के प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की और संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिये। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री तीर्थराज अग्रवाल, सभी अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व और विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

    आशीष तिवारी शौर्यपथ रायपुर
    राजधानी रायपुर में एक कांग्रेसी नेता भी हनीट्रैप का शिकार हुए पहले तो फेसबुक पर फ्रेंड बने फिर व्हाट्सएप नंबर के आदान प्रदान के बाद इनके साथ आपत्तिजनक वीडियो बना कर ब्लैकमेलिंग करने का मामला सामने आया और धमकी भरे फोन कॉल्स आने लगे तथा धमकी देकर रकम की मांग की गई और कहा गया कि अगर रकम नही दी तो ये वीडियो यूट्यूब एवं फेसबुक पे अपलोड कर दी जाएगी और अगर ऐसा नही चाहते तो चुप चाप जितनी रकम मांगी जा रही है वो बताए हुए खाते पर ट्रांसफर कर दो वरना सोशल मीडिया में तुम्हे कही भी मुँह दिखाने के लायक नही छोड़ा जाएगा।
    ज्ञात हो कि हनीट्रैप का जाल पहले उत्तर प्रदेश तथा राजस्थान में शुरू हुआ था और अब यह छत्तीसगढ़ में भी पहुंच गया है तथा बहुत से युवा हनीट्रैप का शिकार हो रहे हैं। यह हनीट्रैप का जाल मुख्यतः राजस्थान और उत्तर प्रदेश से शुरू हुआ है जो फेसबुक पर फर्जी प्रोफाइल आई. डी. बनाकर पहले फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजते हैं एवं उसके बाद दोस्ती बढ़ने के बाद युवाओं को इस जाल में फंसाया जाता है, इस जाल में फंसने के बाद धमकी दी जाती है और रकम की डिमांड की जाती है, रकम नही भेजने पर वीडियो यूट्यूब , फेसबुक तथा अन्य एप्लीकेशन में वायरल करने की बात हनीट्रैप का जाल बुनने वाले शख्स द्वारा की जाती है जिससे कई युवा जाल में फंसकर रकम दे भी देते हैं।
    राजधानी रायपुर के युवा कांग्रेसी नेता भी जिसके द्वारा इस जाल में फंसे वह फेसबुक प्रोफाइल आई. डी. भी राजस्थान की ही है। फेसबुक पर नाम राजस्थान के निशा शर्मा का बताया गया है लेकिन रकम की डिमांड कर बैंक एकाउंट में ट्रांसफर करने वाले का नाम आबिद खान मवाटी है जो कि राजस्थान का ही है। जिसका मोबाइल नंबर 7847031610 है तथा उसकी फेसबुक प्रोफाइल आई. डी. का लिंक यह है- https://www.facebook.com/profile.php?id=100065405618178 इस मामले की शिकायत रायपुर के साइबर सेल प्रभारी के पास दर्ज करवा दी गयी है।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision