
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
शासन के निर्देशानुसार संकुल केंद्र सेमरा एवं संकुल केंद्र टांगा पानी के समस्त शिक्षकों का राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर आवश्यक परिचर्चा कार्यशाला का आयोजन किया गया । उक्त कार्यशाला हायर सेकेंडरी स्कूल बिरगुड़ी में आयोजित की गई । कार्यशाला में पूर्व बीआरसी के एल कौशिक संकुल समन्वयक प्रकाश चंद साहू संकुल सेमरा जसपाल खनूजा संकुल टांगा पानी के साथ दोनों स्कूलों के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं शामिल हुई । सभी शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा दी गई बिंदुओं पर बहुत अच्छे ढंग से प्रस्तुतीकरण किया गया । विशेष सहयोग के रूप में आर्यन (अजीम प्रेमजी फाउंडेशन) ने PPT के माध्यम से कार्यशाला में मुख्य बिंदुओं को प्रस्तुत किया ।कार्यशाला का आयोजन सुचारू रूप से किया गया ।
नगरी विकासखंड के ग्राम पंचायत उमरगांव के ग्रामीणों ने 25 जनवरी सोमवार को जनदर्शन पहुँचकर ज्ञापन सौंपा।जनदर्शन एवं जिला सीईओ को ज्ञापन देने के बाद ग्राम समिति उमरगांव के अध्यक्ष कृष्णा मारकोले ने कहा कि ग्राम पंचायत उमरगांव के पूर्व सरपंच मोहन पुजारी पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप तथ्यहीन एवं बेबुनियाद है, उन्होंने आगे बताया कि पूर्व सरपंच मोहन पुजारी अपने दो बार के सरपंच पद के 10 वर्षीय कार्यकाल में गांव के लोगों के साथ मिलजुल कर विकास कार्य का योजना बनाते थे तथा विभिन्न निर्माण कार्यों को तय मानकों के अनुसार एवं उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में पूर्ण कराते थे।ग्राम पटेल लिलम्बर शेष ने बताया की पूर्व सरपंच द्वारा समय समय पर ग्रामसभाओं का आयोजन कराते थे एवं कराए गए विभिन्न निर्माण कार्यों को ग्राम सभाओं, विशेष ग्राम सभाओं, ग्राम पंचायत के बैठकों एवं सामाजिक अंकेक्षण दल के समक्ष प्रस्तुत कर उसका वाचन कर अनुमोदन कराते थे जिसमें उस समय किसी भी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की आपत्ति नहीं हुई थी, यह की पूर्व सरपंच के 10 वर्षीय कार्यकाल बहुत ही अच्छा एवं निर्विवाद रहा है। मोहन पुजारी के सरपंच पद से हटते ही उनसे व्यक्तिगत ईर्ष्या,द्वेष व दुर्भावना रखने वाले कुछ व्यक्तियों द्वारा भ्रष्टाचार का बेबुनियाद आरोप लगाकर उनकी राजनैतिक व सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है जो कि अनुचित है।ग्रामीणों ने बताया पूर्व सरपंच के कार्यकाल में हुए विभिन्न निर्माण कार्यों में हमें कोई आपत्ति नहीं है। ग्रामीणों ने यह भी बताया की कुछ शिकायतकर्ता ऐसे है जिन्होंने प्रत्येक ग्रामसभाओं में उपस्थिति दिये हैं और निर्माण कार्यो का बकायदा अनुमोदन भी किये हैं और कुछ शिकायतकर्ता मोहन पुजारी के कार्यकाल में पंचायत को झांककर तक नही देखे है और निर्माण कार्यस्थल पर कदम तक नही रखे और तो और किसी भी ग्रामसभा में उपस्थित तक नही हुए है ऐसे लोग षड्यंत्र रचकर निराधार शिकायत किये हैं।ग्रामीणों ने शिकायत को सिरे से ख़ारिज करने की मांग की है।ज्ञापन देने वालों में पंच मंशा राम सोम, भगवान कुंजाम, शोभित राम नेताम, ग्राम समिति उपाध्यक्ष लखन पुजारी, सचिव जनक साहू, बेददास मानिकपुरी, महेश अग्रवाल, अंगेश हिरवानी, देवेन्द्र सेन, मेघराज ध्रुव सहित ग्रामीण शामिल रहे।
*पूर्व सरपंच मोहन पुजारी का कहना है मेरे 10 वर्ष के सरपंच कार्यकाल में विभिन्न निर्माण कार्यों को तकनीकी मानकों के आधार पर पूरी पारदर्शिता के साथ व विभागीय ऑडिट के समक्ष प्रस्तुत कर नियमानुसार कराया हूँ मेरे सरपंच पद से हट जाने के बाद भ्रष्टाचार का झूठा आरोप लगा रहे हैं इससे साफ जाहिर होता है की मेरे समाजिक व राजनीतिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।*
2 फरवरी, मंगलवार को नगरी विकास खण्ड के ग्राम पंचायत अमाली में मंडाई, मेले का आयोजन किया जायेगा।
ग्राम सरपंच जगन्नाथ कश्यप व ग्राम पटेल हरचंद साहू ने जानकारी दी।
नगरी के समाज सेवी सन्नी छाजेड ने वनविभाग,छ ग शासन से जलाऊ चट्टे कि किमत कम करने की मांगता कि है।
उनका कहना है कि गरीब परिवार में किसी की मृत्यु हो जाने पर दह संस्कार केलिये 2500 रूपय में एक चट्टा लकडी खरीदना बेहद मुश्किल होता है ऐसे में उन गरीब परिवारों का ध्यान रखते हुये, शासन को कम किमत में लकड़ी उपल्बध कराने की मांग कि जा रही है।
रायपुर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती डोमेश्वरी वर्मा द्वारा बच्चों को दो बूंद पोलियो की खुराक पिलाकर किया गया ।
इस अवसर पर ज़िला रायपुर की मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.मीरा बघेल, जिला टीकाकरण अधिकारी रायपुर डॉ.अनिल कुमार परसाई, डब्ल्यूएचओ के स्थानिय प्रतिनिधि डॉ.नितिन पाटिल, सहायक सांख्यिकी अधिकारी दिलीप बंजारे,मीडिया प्रभारी गजेंद्र डोंगरे, और ,कार्यालय सहायक राज यदु, मौजूद रहे।
अभियान के शुभारंभ की जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर डॉ. मीरा बघेल ने बताया कि राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान 31 जनवरी से 2 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा जिसमें जिले के 3.42 लाख से अधिक बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाने की जिम्मेदारी राज्य से दी गई है ।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती श्रीमती डोमेश्वरी वर्मा ने कहा कि पल्स पोलियो की दो बूंद खुराक पोलियो से होने वाली हानि को रोकती है । सभी माताएं अपने शिशुओं को पोलियो बूथ तक लेकर जाएं और उन्हे दो बूंद जिंदगी की पिलवाकर मजबूत बनाएं ।
जिला टीकाकरण अधिकारी रायपुर डॉ.अनिल कुमार परसाई ने बताया कि राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियानके अंर्तगत शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक ‘’दो बूंद हर बार पोलियो पर जीत रहे बरकरार’’ मंत्र के साथ पिलाई जा रही है । इसके लिए 31 जनवरी को बूथ में एवं 1 तथा 2 फरवरी को घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चो को पोलियो की खुराक दी जाएगी ताकि कोई भी बच्चा खुराक पीने से वंचित न रहे।
इस बार जिले में 3.42 लाख से अधिक बच्चों का लक्ष्य डायरेक्टरेट आफ हेल्थ सर्विसेज (डीएचएस) से मिला है । जिले में 1,370 से अधिक बूथ बनाए जाएंगे जिसमें प्रत्येक बूथ पर 4 सदस्यों की टीम मौजूद रही।
प्रत्येक पांच बूथ पर एक सुपरवाइजर की व्यवस्था थी जिसमें 274 लोगों व्यवस्था में रहे । प्रत्येक बूथपर 4 टीका कर्मी की व्यवस्था की गई और कुल 5,480 टीकाकर्मियों का सहयोग रहा । 40 ट्रांजिट टीमें का गठन किया गया था और प्रत्येक टीम में 4 सदस्य थे । कुल 160 सदस्यों की टीम बनाई गई थी, 8 ट्रांजिट पर्यवेक्षकों की व्यवस्था की गई थी और 45 मोबाइल टीमों की व्यवस्था की गई थी जिसमें कुल 180 सदस्य मौजूद थे । 9 मोबाइल पर्यवेक्षकों की व्यवस्था कार्यक्रम को सफल बनाने में की गई थी।
डॉ. परसाई ने कहा:“पल्स पोलियो अभियान को सफल करने के लियें महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनबाड़ी केन्द्रों को भी संचालित किया गया था। विशेष रुप में हाई रिस्क एरिया, रेल्वे बस्ती, घुमन्तु परिवार, ईंट भट्ठा, अर्बन स्लम आदि का चिन्हांकन एवं पल्स पोलियो के हितग्राही 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों का चिन्हांकन किया गया एवं सभी चिन्हांकित पोलियो बूथ पर पोलियों की खुराक निर्धारित समय पर पिलाई गई”।
यह भी नहीं चूके इस बार
ग्राम चिचोली के 34 वर्षीय किशन साहू, जो पोलियो के कारण दिव्यांग है, उन्होंने अपनी 4 वर्षीय बेटी सारिका और 2 वर्षीय बेटे ज्ञानेश, को दो बूंद जिंदगी की पिलाकर पोलियो पर विजय हासिल कराई है वही नीलम बघेल प्रगति नगर, मोवा निवासी के अपने 4 वर्षीय भतीजे सूर्यांश और ढाई वर्षीय भतीजे करन बघेल को पोलियो की दो बूंद खुराक पिलाकर राष्ट्रीय सघन पोलियो अभियान को सफल बनाया है ।
किशन साहू कहते हैं कि 0 से 5 साल के बच्चों के माता-पिता को चाहिए कि वह नियमित रूप से आयोजित होने वाले राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान में अपने बच्चों को पोलियो बूथ पर दो बूंद अवश्य पिलवाने के लिए जाना चाहिये । यह एक सम्मान का कार्य है । गर्व का कार्य है, यदि आपका बच्चा पोलियो की खुराक पीने से चूक जाता है तो उसका खामियाजा उसे जीवन भर भुगतना पड़ सकता है ।
वही नीलम बघेल का कहना है:``ग्रामीण परिवेश होने के कारण माता-पिता नहीं जानते थे कीपोलियो को रोकने की खुराक मौजूद है| अगर वह यह जानते तो आज मैं भी आम लोगों की तरह सामान्य होता दिव्यांग नहीं। मैं नियमित रूप से अपने भतीजे और भतीजी को लेकर अभियान के दिन बूथ पर आता हूं । साथ ही अपने क्षेत्र के लोगों से भी बूथ तक पहुंचे और अपने बच्चों को दो बूंद जिंदगी की खुराक के लिए प्रेरित भी करता हूं ।‘’
कर्णेस्वर मेला महोत्सव ट्रस्ट के प्रतिनिधि मंडल ने सिहावा विधायक डॉ लक्ष्मी ध्रुव के नेतृत्व में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर माँघी पूर्णिमा के अवसर पर नगरी के सिहावा कर्णेश्वर धाम में आयोजित पांच दिवसीय मेला महोत्सव के लिये आमन्त्रित किया।
मुख्य मंत्री ने कर्णेस्वर महादेव के दर्शन के लिये आने की सहमति जताई।
ट्रस्ट की मांग पर मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने पांच दिवसीय मेला महोत्सव के संचालन के लिये पांच लाख रुपये अनुदान की स्वीकृति भी प्रदान की।
प्रतिनिधि मंडल में विधायक डॉ लक्ष्मी ध्रुव के साथ ट्रस्ट अध्यक्ष विकल गुप्ता,लखन लाल ध्रुव, रवि दुबे,कमलेश मिश्रा, शिव कुमार परिहार,रुद्रप्रताप नाग,नागेन्द्र शुक्ला,निकेश ठाकुर,प्रकाश बैस, योगेश साहू, भरत निर्मलकर, रामप्रसाद मरकाम ,पंकज ध्रुव,मिलेश्वर साहू शामिल थे।
दंतेवाड़ा / शौर्यपथ / दंतेवाड़ा जिले के नकुलनार थाना क्षेत्र अंतर्गत आज हुए सड़क हादसे में मृत दो व्यक्तियों के परिजनों को जिला प्रशासन की ओर से 2-2 लाख रूपए की आर्थिक सहायता मुहैया कराई जा रही है। इसमें से अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बड़े बचेली द्वारा 50-50 हजार रूपए की तत्कालिक सहायता मृतकों के परिजनों को प्रदान कर दी गई है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है साथ ही उन्होंने इस घटना में घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश जिला प्रशासन के अधिकारियों को दिए हैं।
गौरतलब है कि दंतेवाड़ा जिले के नकुलनार थाना क्षेत्र में आज दो ट्रकों की आपस में भिडं़त होने से उसमें सवार दो लोगों की मृत्यु और कुछ ग्रामीण घायल हो गए थे। घायलों को उपचार के लिए बचेली और किरंदुल के अस्पतालों में भर्ती किया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
दंतेवाडा / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दंतेवाड़ा स्थित हाईस्कूल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में जिले को 614 करोड़ रूपए से अधिक राशि के विकास कार्यों की सौगात दी। आम सभा में मुख्यमंत्री श्री बघेल ने 514 करोड़ 14 लाख रूपए लागत के एक हजार 296 विकास कार्यों का शिलान्यास किया तथा लगभग 100 करोड़ की लागत से 275 विकास कार्यों का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री ने जिन विकास कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास किया उनमें मुख्य रूप से वन विभाग दन्तेवाड़ा के 2 करोड़ 74 लाख रूपए की लागत से स्वीकृत 4 कार्य, स्वच्छ भारत मिशन जिला पंचायत के 2 करोड़ 24 लाख लागत के 80 विकास कार्य, मनरेगा, डीएमएफ तथा अन्य योजनाओं के अभिसरण अन्तर्गत कुल 30 करोड़ 91 लाख रूपए लागत के 692 विकास कार्य, ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के कुल 35 करोड़ 04 लाख रूपए के 18 विकास कार्य, जल संसाधन विभाग के कुल 8 करोड़ 83 लाख रूपए के 03 विकास कार्य, स्वास्थ्य विभाग के 06 कार्य लागत 03 करोड़ 32 लाख रूपए, समस्त नगर पालिका किरन्दुल, गीदम, बारसूर बचेली में 1 करोड 67 लाख रूपए की लागत से 13 विकास कार्य, आदिवासी विकास विभाग के 7 करोड़ 69 लाख रूपए की लागत से 04 विकास कार्य, कार्यालय जनपद पंचायत दन्तेवाड़ा के 6 करोड़ 73 लाख की लागत के 08 विकास कार्य शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में 100 करोड़ रूपए की लागत के 275 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इन कार्यों में वन विभाग दन्तेवाड़ा के 03 करोड़ 97 लाख रूपए की लागत के स्वीकृत 43 कार्य, ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के 9 करोड़ 46 लाख रूपए की लागत के स्वीकृत 05 कार्य, महात्मा गांधी मनरेगा, देवगुड़ी के स्वीकृत 01 कार्य कुल राशि 10 करोड़ 29 लाख, समाज कल्याण विभाग में स्वीकृत 01 कार्य कुल राशि 48 करोड़, समस्त नगर पालिका परिषद दन्तेवाड़ा, किरन्दुल, में स्वीकृत कार्य 08 कार्य कुल राशि 3 करोड़ 3 लाख, कार्यालय जनपद पंचायत गीदम में स्वीकृत 10 कार्य कुल राशि 4 करोड़ 9 लाख, स्वास्थ्य विभाग के 04 स्वीकृत कार्य कुल राशि 4 करोड़ 29 लाख, अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग दन्तेवाड़ा के स्वीकृत 28 कार्य कुल राशि 7 करोड़ 57 लाख रूपए, जनपद पंचायत कुआकोण्डा में 5 करोड़ 39 लाख रूपए की लागत के स्वीकृत 70 कार्य, जनपद पंचायत कटेकल्याण में स्वीकृत 3 करोड़ 29 लाख रूपए लागत के 32 कार्य, जनपद पंचायत दन्तेवाड़ा में 20 करोड़ रूपए की लागत का स्वीकृत एक कार्य शामिल हैं।
इस अवसर पर उद्योग मंत्री कवासी लखमा, राजस्व व जिला प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल, लोकसभा सांसद दीपक बैज, बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम मंड़ावी, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप, संसदीय सचिव रेखचन्द जैन, विधायक श्रीमती देवती कर्मा, विधायक चित्रकोट राजमन बेंजाम क्रेडा के अध्यक्ष मिथलेश स्वर्णकार, कमिश्नर जी.आर. चुरेन्द्र, आईजी सुन्दरराज पी., कलेक्टर दीपक सोनी, पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दंतेवाड़ा में सड़क मार्ग से करीब 50 किलोमीटर का सफर तय कर लिया विकास कार्यों का जायजा
बस्तर / शौर्यपथ / बस्तर संभाग के अति संवेदनशील क्षेत्रों में आज विकास की नई बयार बह रही है। अति संवेदनशील जिलों में से एक दंतेवाड़ा जिले की बदलती तस्वीर देखने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज करीब 50 किलोमीटर का रास्ता सड़क मार्ग से तय कर विभिन्न विकास कार्यों व नवाचार का जायजा लिया।
मुख्यमंत्री बघेल अपने 2 दिवसीय दन्तेवाड़ा जिले के प्रवास के दौरान आज पहले दिन दंतेवाड़ा जिले के गीदम स्थित हेलीपेड से उतरकर हारम स्थित डेनेक्स (दन्तेवाड़ा नेक्स्ट) का शुभारंभ किया और रेडीमेड गारमेंट फैक्ट्री में महिला समूहों द्वारा तैयार किए जा रहे रेडीमेड वस्त्रों की सिलाई सहित फैक्ट्री में उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया। इसके उपरांत वे सड़क मार्ग से होते हुए ग्राम गामावाड़ा के देवगुड़ी में सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोंद्धार का शुभारंभ किया। उन्होंने वहां समाज प्रमुखों के साथ भोज में शामिल हुए। इसके बाद वे सड़क मार्ग से वे पातररास पहुँचे जहाँ सर्व छत्तीसगढिया समाज एकता परिसर का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री बघेल पातररास के उपरांत जिला मुख्यालय के हाईस्कूल मैदान में आयोजित आमसभा में शामिल हुए।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
