July 27, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    6 फ़रवरी कलेक्टेड घेराव सरगीपाल पंचायत में हुए भ्रष्टाचार लाखो के घोटाले पे पूर्व सरपंच तात्कालीन सचिव एवं तात्कालीन जिम्मेदार अधिकारी पे विभागीय एवं कानूनी दंडात्मक कार्यवाही करे जिलाप्रशासन -- जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी

    जगदलपुर / शौर्यपथ / षड्यंत्र तहत मनीराम निवासी सरगीपाल के साथ भीड़ में हुवा था मारपीट मिली थी जान से मारने की धमकी एवं तोड़े गए थे गरीब का दूकान, हुवा है एफ आई आर गिरफ्तार करो आरोपियों को, दिलाये पीड़ित को न्याय-- जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी
    मामले में हो पुलिस हस्तक्षेप दोषियों पे हो दंडात्मक कार्यवाही नहीं तो होगा कलेक्टेड घेराव बैठेंगे धरने पर -- जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी

    जगदलपुर / शौर्यपथ / मामले में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी के बस्तर जिलाध्यक्ष नरेंद्र भवानी ने कहा की पूर्व में जिलाप्रशाशन को ज्ञापन देके मामले में कार्यवाही का निवेदन किया गया था ! कार्यवाही नहीं होने की स्थिति में कलेक्टेड घेराव की बात भी कहा गया था ! मामले में जिलाप्रशासन सुस्त दिखाई दे रहा है, इसी लिए अब मजबूरन हमें कलेक्टेड का घेराव कर धरना में बैठना ही होगा के तहत, सरगीपाल पंचायत में भाइ मनीराम संग मारपीट करने वाले दोषियों की गिरफ्तारी एवं पूर्व सरपंच द्वारा लाखो का घोटाला संबंद्घ में तथ्यों के साथ जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक समक्ष विभागीय कार्यवाही कर रिकवरी करने की मांग एवं पुलिस हस्तक्षेप कर कानूनी दंडात्मक धाराओं से कार्यवाही हेतु ज्ञापन देके सबूत पेश किया गया था एवं पत्रवार्ता भी लिया गया था .
    कार्यवाही नहीं करने की स्थिति में कलेक्टेड घेराव कर कार्यवाही की मांग करने का बात कहे थे और 8 दिन का समय दिया गया था संतुष्ट जवाब नहीं मिला इसीलिए कलेक्टेड घेराव हेतु बैठक शुरू हो गया है ! जो 5 चरण में समाप्त होगा आने वाले 6 फ़रवरी को होगा कलेक्टेड का घेराव ! बैठक के दौरान वार्ड के निवासी एवं पंचो सरपंच पति मंगल राम नाग सोमधर नाग आसाराम नाग मनीराम नाग हरिबंधु कश्यप सुदर बघेल संत टूमहावीर मधु बघेल गोलू धार बघेल नीलू नेताम असलम खान सुरेंद्र नेताम मंगल राम बघेल और अन्य वार्ड वासी उपस्थित थे

    जर्नलिज्म व ट्रायबल आर्ट्स की कक्षाएं अगले सत्र में प्रारंभ होगा

    जगदलपुर / शौर्यपथ / जगदलपुर बस्तर विश्वविद्यालय के कार्यपरिषद की बैठक में लगातार संसदीय सचिव रेखचंद जैन डिप्लोमा इन जर्नलिज्म व ट्रायबल आर्ट्स के विषयों को बस्तर विश्वविद्यालय में प्रारंभ करने प्रयासरत थे और इनके द्वारा कार्यपरिषद की बैठक में लगातार अपना पक्ष रख रहे थे। लगभग तीन बैठकों में इस विषय को शामिल करने के बाद अंततः इन दोनों विषयों पर 29-01-2021 को मोहर लगाई गई जिससे अब बस्तर विश्वविद्यालय में आगामी सत्र से शालाएं प्रारंभ होगी।
    कार्यपरिषद की बैठक में 0 3नवंबर 2020 को डिप्लोमा /पी.जी. डिप्लोमा इन जर्नलिज्म व ट्रायबल आर्ट्स प्रारंभ करने के लिए कार्यपरिषद की बैठक में जोरदार तरीके से उठाया था । कार्यपरिषद की 23-11-2021 को इसको लिए कमेटी गठित किया गया था जिसके द्वारा 24-11-2020 को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत कर दिया था जिसके आधार पर कार्यपरिषद 29-01-2021 की बैठक में प्रस्ताव लाया गया जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया।
    संसदीय सचिव व कार्यपरिषद सदस्य रेखचंद जैन ने कहा कि उपरवर्णित दोनों विषयों के पाठ्यक्रम आगामी सत्र से प्रारंभ होने से बस्तर के लोगों को फायदा मिलेगा तथा पत्रकारिता के क्षेत्र में यह मिल का पत्थर साबित होगा व आदिवासी संस्कृति से बस्तर के अलावा प्रदेश के अन्य हिस्सों के लोगों को भी जानकारियां प्राप्त होगी।

    रेडक्रास के सभाक*क्ष में पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए जिला पंचायत सीईओ की अध्यक्षता में ज़िला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गयी । बैठक मेंस्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग एवं शिक्षा विभाग सहित अन्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे । बैठक में जानकारी दी गयी कि इस बार पल्स पोलियो अभियान 31 जनवरी से 2 फरवरी 2021 के बीच आयोजित किया जायेगा ।
    पल्स पोलियो अभियान के अंर्तगत शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा ‘’दो बूंद हर बार पोलियो पर जीत रहे बरकरार’’ मंत्र के साथ पिलाई जायेगी । इसके लिए माइक्रो प्लान तैयार किया जा चुका है । जिसके तहत टीकाकरण केंद्रों में 31 जनवरी को बूथ में एवं 1 तथा 2 फरवरी को घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चो को पोलियो की खुराक दी जाए। ताकि कोई भी बच्चा दवा पीने से वंचित न रहे पाए।
    पल्स पोलियो अभियान की जानकारी देते हुए ज़िला टीकाकरण अधिकारी डॉ.अनिल परसाई ने बताया,“इस बार जिले में लगभग 3.42 लाख से अधिक बच्चों का लक्ष्य डायरेक्टरेट आफ हेल्थ सर्विसेज (डीएचएस) से मिला है । जिले में 1,370 से अधिक बूथ बनाए जाएंगे जिसमें प्रत्येक बूथ पर  4  सदस्यों की टीम रहेगी। इस  टीम द्वारा बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी और  1 और 2 फरवरी को किसी कारणवश पोलियो रोधी दवा पीने से छूटे बच्चों को घर-घर जाकर टीम पोलियो रोधी दवा पिलाई जायेगी ।
    ज़िला टास्क फोर्स की बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा अंतर विभागीय समन्वय स्थापित कर निर्देशित किया गया है। जिसके  तहत विद्युत विभाग पल्स पोलियो अभियान के दौरान सतत विद्युत आपूर्ति बनाए रखेगा । महिला एवं बाल विकास विभाग आंगनवाड़ी केंद्रों को पोलियो बूथ के लिए खुलवाना और साफ सफाई के साथ-साथ 0 से 5 साल के बच्चों को केंद्र तक लाएगी । पंचायत विभाग द्वारा जिन भवनों में पोलियो बूथ बनाया गया है, उनको खुलवाना और साफ सफाई की व्यवस्था करवाएगा । नगर निगम और नगर पंचायत शहर में प्रवेश करने वाले नाकों पर लगने वाले पोलियो बूथ के लिए कुर्सी टेबल टेंट की व्यवस्था करेगा । साथ ही पुलिस विभाग द्वारा बूथ पर सुरक्षा व्यवस्था प्रदान की जाएगी । पल्स पोलियो अभियान के लिये आवश्यक वाहन व्यवस्था प्रोटोकॉल के माध्यम से की जाएगी
    प्रत्येक पांच बूथ पर एक सुपरवाइजर की व्यवस्था की जाएगी जिसमें 274 लोगों व्यवस्था है । प्रत्येक बूथपर 4 टीका कर्मी की व्यवस्था की गई है कुल 5,480 टीकाकर्मी की व्यवस्था की  है 40 ट्रांजिट टीमें  का गठन किया गया है प्रत्येक टीम में 4   सदस्य होंगे कुल 160 सदस्यों की टीम बनाई गई है । 8 ट्रांजिट पर्यवेक्षकों की व्यवस्था की गई है  । 45 मोबाइल टीमों की व्यवस्था की गई है जिसमें कुल 180 सदस्य मौजूद रहेंगे । 9 मोबाइल पर्यवेक्षकों की व्यवस्था कार्यक्रम में की गई है ।
    पल्स पोलियो अभियान के बारें में अभी से प्रचार-प्रसार की गतिविधियों को तेज करने के निर्देश मिले हैं। इसके लिए लोगों को शार्ट मैसेज सर्विस (एसएमएस) के माध्यम से जानकारी उपलब्ध कराई जाऐगी। साथ ही दीवार लेखन, बैनर, पोस्टर्स का प्रयोग कर जागरुकता बढाने का काम होगा। अभियान को सुचारू रूप से संचालित करने के बूथ संचालित होंगे, जहां दो पृथक कक्ष एवं शौचालय इस कार्य के लिए आरक्षित रखे जाऐगे।
    डॉ. परसाई ने कहा “पल्स पोलियो अभियान को सफल करने के लियें महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनबाड़ी केन्द्रों को भी संचालित किए जाने के लिए भी कहा है।विशेष रुप में हाई रिस्क एरिया, रेल्वे बस्ती, घुमन्तु परिवार, ईंट भट्ठा, अर्बन स्लम आदि का चिन्हांकन एवं पल्स पोलियो के हितग्राही 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों का चिन्हांकन किया जाएगा एवं सभी चिन्हांकित पोलियो बूथ पर पोलियों की दवा निर्धारित समय पर पिलाई जाएगी”।
    *पूर्व वर्ष की उपलब्धि*
    पिछले वर्ष 19 जनवरी 2020 को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित पोलियो कार्यक्रम में ओरल पोलियो ड्रॉप (ओपीवी) पिलाने का लक्ष्य 3.42 लाख  बच्चों का लक्ष्य था । जिसकी तुलना में3.43 लाख बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलवाई गई थी। जोकि शत-प्रतिशत था।

    आलेख /शौर्यपथ /बेमेतरा जिला के विकासखण्ड के साजा के सोनपुरी निवासी श्री प्रशांत पटेल पिता पवन पटेल की उम्र 36 वर्ष शैक्षणिक योग्यता बी.काम, एमएसडब्ल्यू के साथ राष्ट्रीय प्रशिक्षण संस्थान मैनेज हैदराबाद से एक वर्षीय देशी पाठ्यक्रम करने के बाद उनके द्वारा स्वयं की 15 एकड़ भूमि पर फसल चक्र की पद्धति को अपनाते हुए चना, धनिया, पपीता व जैविक कम्पोस्ट का प्रयोग करते हुए आत्मा योजनांतर्गत नियुक्त बी.टी.एम./ए.टी.एम. के मार्गदर्शन में उनके द्वारा अपने अनुभव को कृषको के बीच प्रचार-प्रसार करने हेतु कृषक द्वारा अपने खेत पर कृषक खेतपाठशाला का आयोजन कर 25 कृषक को प्रशिक्षित किया गया। उनके द्वारा चना फसल के बारे में विस्तृत जानकारी दिया जिसमें कृषको को रबी मे चना फसल का ड्रिप पद्धिति से उत्पादन कर कम बीज प्रति एकड़ 09 किग्रा. का उपयोग कर अधिक फसल उत्पादन किया जाने की तकनीक का प्रायोगिक विधि को बताया गया।
    पिछले वर्ष 2018-19 में जिले के 100 कृषको का दल उनके क्षेत्र का भ्रमण किया था। जिससे कृषको को स्वयं के द्वारा तैयार किया गया वेस्ट डी कम्पोजर का उपयोग घुरूवा उपचार हेतु कर रहे है कि सलाह दिया गया। वर्तमान में शासन की महत्वकांक्षी योजना नरवा, गरूवा, घुरूवा, बाडी के अंतर्गत स्वयं के द्वारा घुरूवा उन्नयन कर ग्राम के कृषको को भी जानकारी दी जा रही है। ताकि कृषको को रासायनिक खाद से मुक्त किया जा सके। श्री प्रशांत पटेल हमेशा कृषि विभाग के अधिकारी/कर्मचारी व कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिको के संपर्क में रहते है एवं कृषि वैज्ञानिकों द्वारा दी जाने वाली जानकारीयों का अनुश्रवण कर उन्नत प्रगतिशील कृषक के रूप में कम लागत पर अधिक उत्पादन ले रहे है। उनके यह प्रयास व लगनशीलता को देखते हुए एक्स्टेंशन रिफाम्र्स (आत्मा) योजनांतर्गत वर्ष 2020-21 के विकासखण्ड स्तरीय उन्नत कृषक पुरस्कार के रूप में प्रशस्ति पत्र व 10 हजार रू. प्रदाय किया गया है।

    आलेख / शौर्यपथ / मनरेगा के तहत भू-जल संवर्धन के कार्यों को प्राथमिकता दिया जा रहा है। जशपुर जिले में 3181 डबरी, 1168 कुआं का निर्माण कराया गया है। इसी प्रकार 414 नवीन तालाब निर्माण एवं 251 तालाब गहरीकरण के अलावा नरवा कार्यक्रम के अंतर्गत् गली प्लग 867, ब्रश हुड 1511, बोल्डर चेक 930, गेबियन 78 कार्यो का निर्माण पूर्ण किया गया है। इन कार्यों के पूर्ण होने से 6 हजार 356 हेक्टेयर अतिरिक्त रकबे में सिंचाई सुविधा मिली है। साथ ही क्षेत्र में जल संरक्षण, संवर्धन को बढ़ावा मिलेगा।
    जशपुर जिले के विभिन्न विकासखण्डों ग्राम पंचायतों में ग्रामवासियों को मनरेगा के तहत् अधिक से अधिक काम देने के लिए कार्य स्वीकृत किया जा रहा है। गांवों में डबरी निर्माण, कुआं निर्माण, तालाब गहरीकरण, मेढ़बंधान, नरवाबंधान, भूमि समतलीकरण के कार्य स्वीकृति किये जा रहें और उन्हें रोजगार से जोड़ा जा रहा है। वर्तमान में लगभग 52 हजार ग्रामीणजनों को मनरेगा के तहत् रोजगार दिया गया है। जिले में एक लाख मजदूरों को रोजगार देने का लक्ष्य है।

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / आनंद चंद बंजारे पिता स्व. रामदयाल बंजारे उम्र 65 साल साकिन पवनतरा ओपी जालबांधा थाना खैरागढ़ जिला राजनांदगांव द्वारा अनावेदकगण द्वारा जालसाजी कर किसी अन्य की भूमि को मुझे विक्रय कर धोखाधड़ी किये है, जिसके कार्यवाही हेतु मुख्यमंत्री छग शासन को आवेदन दिया था, जो पुलिस अधीक्षक के माध्यम से जांच पर प्राप्त हुआ था, जिसकी जांच पर पाये गये कि आरोपीगण की जमीन ग्राम बघमर्रा में कुल 4.99 एकड़ का जमीन को 2904000 रूपये का बाजार मुल्य के हिसाब से रजिस्ट्री स्टाम्प ड्युटी पटाकर कुल 1500000 रूपये में ब्रोकर नवीन जैन के माध्यम से खरीदे थे, जिनके द्वारा जमीन को मौके मे जाकर दिखाया था, किसी दूसरे की जमीन को अपना बताकर विक्रय किये है, जिसके ऑनलाईन रजिस्ट्री कराये थे। सीमांकन पर मौके पर जमीन नहीं होना पाया गया। आरोपी नवीन जैन एवं हल्का पटवारी दिलेश्वरी ठाकुर, दीपक मारूतकर एवं ज्ञानेश्वर मारूतकर, कृष्ण कुमार मारूतकर, रेखा मारूतकर, अरूण कुमार मारूतकर, बसंतराव मारूतकर, सविता पुरूषोत्तम मारूतकर द्वारा प्रार्थी के साथ धोखाधड़ी कर किसी अन्य के जमीन को अपना बताकर विक्रय किये है, जो अपराध सदर की धारा 420, 467, 468, 471, 34 भादंवि का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
    पुलिस अधीक्षक डी. श्रवण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कविलाश टण्डन, जीसी पति पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खैरागढ़ के मार्गदर्शन में थाना छुईखदान प्रभारी निरीक्षक रामेश्वर देशमुख एवं थाना स्टाप के अधिकारी, कर्मचारी के द्वारा मुखबिर सूचना प्राप्त कर आरोपी नवीन जैन पिता अशोक जैन उम्र 32 साल साकिन टिकरीपारा वार्ड नंबर 15 छुईखदान, ज्ञानेश्वर मारूतकर पिता चंद्र कुमार मारूतकर उम्र 48 साल,, कृष्ण कुमार मारूतकर पिता चंद्र कुमार मारूतकर उम्र 47 साल, बसंत राव मारूतकर पिता स्व. पुरूषोत्तम राव मारूतकर उम्र 65 साल, दीपक मारूतकर पिता चंद्र कुमार मारूतकर उम्र 45 साल चारों निवासी लक्ष्मणपुर थाना छुईखदान जिला राजनांदगांव 27 जनवरी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय से ज्युडिशियल रिमांड लिया गया।
    उपरोक्त कार्यवाही मे उप निरीक्षक विमल लावनिया, सउनि नरेन्द्र गहिने, प्रधान आरक्षक आशुतोष सिंह राजपूत, आरक्षक किशोर मार्बल, आरक्षक शंकर मरकाम, आरक्षक नेमराम कंवर, आरक्षक उदयशंकर बरेठ, आरक्षक गनपत नायक, महिला आरक्षक संयोगिता कोमरे की महत्वपुर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

    मुख्यमंत्री बघेल ने शासकीय नरहरदेव उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का किया अवलोकन
    मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ खेला बैडमिंटन: पालकों ने माना आभार

         कांकेर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांकेर प्रवास के दूसरे दिन आज स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल योजना के अंतर्गत संचालित किए जा रहे, शासकीय नरहरदेव इंग्लिश मीडियम स्कूल का अवलोकन किया। प्रदेश की नई पीढ़ी को शिक्षा के क्षेत्र में एक नई दिशा देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना से राज्य के छात्रों की प्रतिभा निखारने और उन्हें राष्ट्रीय स्तर की सभी प्रकार की प्रतियोगिताओं के काबिल बनाने के उद्देश्य से इंग्लिश मीडियम स्कूल की शुरूआत की गई है।
         मुख्यमंत्री बघेल ने इंग्लिश मीडियम स्कूल के अवलोकन के दौरान विभिन्न कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों तथा शिक्षकों से स्कूल में अध्ययन-अध्यापन के बारे में चर्चा की। अध्ययनरत स्कूली बच्चों ने मुख्यमंत्री से अंग्रेजी में बातचीत की तथा उन्हें पोयम भी सुनायें। मुख्यमंत्री ने डिजिटल क्लास रूम में बच्चों को पढ़ते देख अपने पढ़ाई के दिनों को याद करते हुए कहा हमने ब्लैक बोर्ड डस्टर में पढ़ाई की थी, लेकिन अब हमारी नई पीढ़ी डिजिटल क्लास रूम में पढ़ने की सुविधा मिली है। इस अवसर पर कांकेर जिले के प्रभारी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्र कुमार, परिवहन, आवास, पर्यावरण एवं वन मंत्री मो. अकबर, आबकारी एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा, छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष श्री मनोज सिंह मण्डावी, संसदीय सचिव शिशुपाल शोरी, कोण्डागांव विधायक मोहन मरकाम, अंतागढ़ विधायक अनूप नाग, केशकाल विधायक संतराम नेताम, मुख्यमंत्री के सलाहकार राजेश तिवारी, अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य नितिन पोटाई सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
         मुख्यमंत्री बघेल ने पालको से संवाद के दौरान सभी लोगों को छेरछेरा पर्व की बधाई दी। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी मीडियम में अध्ययन-अध्यापन को बढ़ावा देने के लिए इंग्लिश मीडियम स्कूल की शुरूआत की गई है। प्रथम चरण में राज्य में 52 इंग्लिश मीडियम स्कूल शुरू कर दिए गए हैं। आगामी शिक्षा सत्र से 100 और नए इंग्लिश मीडियम स्कूल खोले जाएंगे। पालक वीरेंद्र पांडेय, रेखराम साहू तथा रणजीत सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री को बताया कि स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल योजना हम मध्यम वर्गीय परिवार के लिए बहुत ही अच्छी योजना है। निजी विद्यालयों के फीस से परेशान पालकांे ने अंग्रेजी माध्यम स्कूल की स्थापना के लिए उनके प्रति आभार जताया। मुख्यमंत्री ने स्कूल के छात्र-छात्राओं के अनुरोध पर विद्यार्थियों के साथ बैडमिंटन भी खेला और सेल्फी भी लिए।
          उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल योजना द्वारा संचालित शासकीय नरहरदेव इंग्लिश मीडियम स्कूल में दाखिला लेने वाले सभी विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधा देने सर्व सुविधा युक्त अध्यापन कक्ष, प्रयोगशाला कक्ष, सुसज्जित कम्प्यूटर लैब, इंग्लिश लैग्वेज लैब, साईस लैब, संगीत कक्ष, हेल्थ केयर कक्ष, खेल मैदान, बालक एवं बालिका छात्रावास, दिव्यांग बच्चों के लिए बाधा रहित रैम्प एवं रैलिंग, एनसीसी, एनएसएस, रेडक्रास, वाई-फाई युक्त परिसर तथा बच्चों के लिए सुसज्जित हॉल और स्मार्ट क्लास प्रोजेक्टर की भी व्यवस्था की गई है।

    रायपुर / शौर्यपथ /  गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू 29 और 30 जनवरी को अहमदाबाद (गुजरात) के प्रवास पर रहेंगे। वे 29 जनवरी को सुबह 10.10 बजे रायपुर से विमान से प्रस्थान कर दोपहर 2.10 बजे अहमदाबाद पहुंचेंगे। मंत्री साहू अहमदाबाद में विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे और रात्रि विश्राम अहमदाबाद में करेंगे। मंत्री साहू 30 जनवरी को विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद अपरान्ह 2.40 बजे अहमदाबाद से प्रस्थान कर शाम 6.40 बजे राजधानी रायपुर आएंगे।

    वैक्सीन लगाने के बाद फिर से काम में जुटे कोरोना वारियर्स

         रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ में महिला एवं बाल विकास विभाग के कोरोना वारियर मैदानी अमले को कोविड-19 टीका लगाने की शुरूआत कर दी गई है। स्वास्थ कर्मचारियों के बाद छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में अब तक 4 हजार 329 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, पर्यवेक्षकों सहित अन्य सहयोगी स्टॉफ को कोविडेेे वैक्सीन लगाया जा चुका है। टीका लगने के बाद मैदानी अमला फिर से काम में जुट गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग से मिली जानकारी के अनुसार टीका लगने के बाद किसी भी कर्मचारी की तबीयत बिगड़ने संबंधी कोई शिकायत नहीं आई है।
           जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा सेक्टर के वार्ड 13 की 42 वर्षीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती हुलसी बाई ने बताया कि 20 जनवरी को उन्हें कोरोना का टीका लगाया गया था। टीका लगने के बाद एक दिन हल्का बुखार रहा फिर ठीक हो गया। अब उन्हें कोई परेशानी नहीं है और वह नियमित रूप से अपना दैनिक काम कर रही हैं। पहली डोज के 28 दिन बाद वह 17 फरवरी को टीके की दूसरी डोज लगवाने जाएंगी। उन्होंने बताया कि उनके कई साथियों ने टीका लगवाया है और सभी स्वस्थ हैं। श्रीमती हुलसी ने बताया कि लॉकडॉउन में उन्होंने घर-घर जाकर कोरोना संक्रमण से बचाव के तरीके समझाए और मास्क लगाना, सुरक्षित दूरी रखने की समझाइश लोगों को दी। इसके साथ ही बच्चों में कुपोषण न हो इसलिए रेडी टू ईट और सूखा राशन लोगों के घरों तक पहुंचाया। बेसहारा लोगों तक भोजन पहुंचाने सहित कोरोना संक्रमितों की पहचान के लिए भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने काम किया है।
    दंतेवाड़ा जिले के महिला एवं बाल विकास अधिकारी बृजेन्द्र सिंह ठाकुर ने बताया कि जिले के दंतेवाड़ा, बचेली, बारसूर,गीदम,कटेकल्याण, बडेगुडरा,किरंदुल सहित कुआकोण्डा परियोजना के 283 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,186 आंगनबाड़ी सहायिका,4 पर्यवेक्षक और 34 अन्य स्टॉफ इस प्रकार कुल 507 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाया जा चुका है। टीका लगने के बाद सभी स्टॉफ स्वस्थ हैं और पहले के तरह काम कर रहे हैं। ठाकुर ने बताया कि उन्होंने खुद कोरोना वैक्सीन लगवाया है, वैक्सीन लगाने के बाद उनको किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई।
         उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण हुए लॉकडाउन में भी महिला एवं बाल विकास विभाग का मैदानी अमला कोविड-19 के दिशा निर्देर्शों का पालन करते हुए पूरी तरह सक्रिय रहा। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने कोरोना वारियर की सच्ची भूमिका निभाई। घर-घर जाकर उन्होंने लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए जागरूक किया और कुपोषण से बचाव के लिए सूखा राशन और रेडी-टू ईट-पहुंचाया।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision