September 23, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    शनिवार को माघपूर्णीमा के अवसर पर नगरी के सिहावा क श्री कर्णेश्वर महादेव मेला महोत्सव में शिरकत करने छ ग के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल पहुंचे।
    मंच से संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा की प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने 20 लाख किसानो के धान राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत 2500 ₹ में खरीदी की।
    4 हजार के दर से तेंदूपत्ता, गोबर खरीदी, लघुवानोपज प्रोसेसिंग प्लांट, समर्थन मूल्य पर वनोपज खरीदी ,वनवासियों को रोजगार, वनोपज पैकिंग, विक्रय के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगो की आर्थिक स्थित सुधारने का प्रयास हमारी सरकार कर रही है।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे सरकार के प्रयासों से आज गोबर भी कीमती हो गई है।
    उन्होंने मेला स्थल के विकास व सौंदर्यीकरण, देउरपारा संगम मार्ग निर्माण, सिहावा में राष्ट्रीय कृत बैंक जल्द प्रारंभ करने, सिहावा को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की बात कही।
    इस अवसर पर मंत्री कवासी लखमा , सिहावा विधायक लक्ष्मी ध्रुव ,रामगोपाल अग्रवाल, शरद लोहाना, कैलाश पवार, निकेश ठाकुर, शिव कुमार परिहार, विकल गुप्ता ,आराधना नागेन्द्र शुक्ला ,दिनेश्वरी नेताम, कमलेश मिश्रा, कैलाश प्रजापति , शिव पवार ,रामभरोस साहू, छबी ठाकुर, रवि ठाकुर ,भरत निर्मलकर ,सुरेश शर्मा, गगन नाहटा, सचिन भंसाली , भानेद्र ठाकुर, रूद्र प्रताप नाग, भूषण साहू ,अखिलेश दुबे ,भरत निर्मलकर, अख्तर खान, आदित्य ठाकुर व बडी सख्या में श्रद्धालु गण उपस्थित थे।

    दुर्ग / शौर्यपथ / कन्फ़ेडरेशन आफ आल इंडिया ट्रेड (कैट) के पवन बडज़ात्या,मोहम्मद अली हिरानी, प्रहलाद रुंगटा, संजय चौबे, रवि केवलतानी ने बताया की जीएसटी भारत की अर्थव्यवस्था के लिए एक अनिवार्यता है और पूरी अर्थव्यवस्था जीएसटी पर ही निर्भर है लेकिन इस समय जीएसटी के सम्बन्ध में जो स्थिति चल रही है उससे भारतवर्ष के व्यापारी वर्ग की स्तिथी अब असहनीय हो गई है और आप इस पर तुरंत ध्यान देने और इसके लिए सुधारात्मक कदम उठाये जाने के लिए आज प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नाम जीएसटी आयुक्त एवं दुर्ग जिलाधीश को एक ज्ञापन व्यपारियों एवं व्यपारिक संगठनों के द्वारा सौपा गया!
    इसी तारतम्य में प्रहलाद रुंगटा एवं बडज़ात्या ने बताया की जीएसटी भारतीय उद्योग एवं व्यापार के लिए एक दीर्घकालीन समस्या बनकर इसे नुक्सान पहुचायेगा. अब इनका संशोधन नहीं होने से अब व्यापारी वर्ग परेशान हो रहा है, जब कि यह कर सरकार को मिल भी चूका होता है, अब इसे फिर से वसूलना और उस पर ब्याज लेना ये केवल तकनीकी खामी के कारण व्यापार को दंड देना ही हुआ जब कि जीएसटी में प्रारम्भ से लेकर आज तक सरकार से भी कई तकनीकी गलतियां हुई है जिसे भी लगातार अधिसूचनाएं एवं परिपत्र जारी कर सुधार करने की कोशिश की गई है! इसी कड़ी में मोहम्मद अली हिरानी एवं केवलतानी ने कहा की एक छोटी सी सुविधा व्यापारी वर्ग में देने में कहीं कोई भी परेशानी नहीं होनी चाहिए. इसे आप व्यापार एवं उद्योग की और से अनुरोध मान कर इस सुविधा देने का कष्ट करें.! गौर तलब है की जो राशि सरकार के खजाने में आ चुकी है उस पर ब्याज लगाने का ना तो कोई औचित्य है ना ही कोई व्यवहारिक और आर्थिक तार्किकता और इस तरह से यह व्यापारिक वर्ग पर एक अनुचित बझ है. जीएसटी कानून भारत में एक सरल अप्रत्यक्ष कर कानून लाने के लिए लाया गया था लेकिन यह एक नया कानून था और गलतियां और देरी भी सभी पक्षों के द्वारा किया जाना स्वाभाविक है!
    कैट ने कहा की जीएसटी के कई प्रावधान ने भी व्यापारी वर्ग को बहुत परेशान कर रखा है. इस तरह की कागजी मांग खड़ी करना वह भी इस समय जब कि जीएसटी खुद ही प्रयोगात्मक दौर से गुजर रहा है व्यापारी वर्ग पर बोझ डालने का कोई तर्क नहीं है. जो पैसा कर के रूप में सरकार को मिल चुका है उस पर सिर्फ इसलिए ब्याज लगा देना कि उसे सेट ऑफ नहीं किया है,जो कि एक तकनीकी खामी है, उचित भी नहीं है और व्यवहारिक भी नहीं है. आयकर कानून में भी जो रकम चालान के द्वारा बैंक में जमा करा दी जाती है उसी तारीख से ही इसे जमा मान लिया जाता है और इसी तरह से ही जीएसटी में भी बैंक में राशि जमा करा देने से इसे जमा मान लिया जाना चाहिए!पवन बडज़ात्या एवं रुंगटा ने कहा की पहले जीएसटी नेटवर्क अपना काम तो करें।

    दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम दुर्ग में कांग्रेस की सरकार स्थापित होने के बाद पहलीबार आयोजित इस राज्य स्तरीय हाकी प्रतियोगिता में राजनांदगांव की हाकी टीम ने महापौर ट्राफी पर कब्जा किया । उन्होनें महापौर इलेवन दुर्ग को फाइनल मैच में 4-1 से हराकर प्रथम आया। फाइनल मैच के विजेता टीम राजनांदगांव और उपविजेता टीम महापौर इलेवन दुर्ग को विधायक अरुण वोरा जी, महापौर धीरज बाकलीवाल, एवं शिक्षा एवं खेल कूद प्रभारी मनजीत सिहं भाटिया द्वारा बधाई और शुभकामनाएॅ दी गई। उन्होनें विजेता टीम और उपविजेता टीम को महापौर ट्राफी कप प्रदान कर टीमों के सभी खिलाडिय़ों को हाकी प्रदान किया गया। कार्यक्रम में सभापति राजेश यादव, उप पुलिस अधीक्षक सबा अंजुम, पूर्व महापौर आर0एन0 वर्मा, पूर्व साडा अध्यक्ष भज सिंह निरंकारी, लोक कर्म प्रभारी अब्दुल गनी, वित्त प्रभारी दीपक साहू, जलकार्य प्रभारी संजय कोहले, पर्यावरण प्रभारी श्रीमती सत्यवती वर्मा, महिला एवं बाल विकास प्रभारी सुश्री जमुना साहू, स्वास्थ्य प्रभारी हमीद खोखर, राजस्व प्रभारी ऋषभ जैन, विद्युत यांत्रिकी विभाग प्रभारी भोला महोबिया, गरीबी उपशमन प्रभारी शंकर सिंह ठाकुर, सांस्कृतिक प्रभारी अनुप चंदानियॉ के अलावा पार्षदगण, जनप्रतिनिधि श्रीकांत समर्थ, शमीम अहमद, हाकी संघ के अध्यक्ष फिरोज अंसारी एवं अधिक संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे ।
    इस अवसर पर विधायक वोरा एवं महापौर बाकलीवाल ने संयुक्त रुप से कहा कि आगे भी इस तरह के आयोजन भविष्य में किया जावेगा । उन्होनें महिला समृद्धि के सामने सिविल लाईन मैदान को अन्तराष्ट्रीय मैदान बनाने की दिशा में काम करने का भी आश्वासन दिये । उन्होनें कहा यह मैदान दुर्ग शहर और शहर के खिलाडिय़ों के लिए एक उपलब्धि होगी । कार्यक्रम में पार्षद विजयेंन्द्र भारद्वाज, नजहत परवीन, सुश्री श्रद्धा सोनी, पूर्व पार्षद प्रकाश गीते, राधेश्याम शर्मा, एल्डरमेन रत्ना नारमदेव, जगमोहन ढीमर, एवं अन्य पार्षदगण और खिलाड़ी मौजूद थे ।

    दुर्ग / शौर्यपथ / श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के कम्प्युटर विभाग द्वारा इनटरनेट ऑफ थिँग्स विषय पर 15 दिवसीय ऑनलाइन सर्टिफिकेट कार्यक्रम का आयोजन गत 08 फरवरी से प्रारंभ किया गया इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के बी.सी.ए, एम.एस.सी. कम्प्युटर सांइस एव ंबी.एस.सी. के 167 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें ें विभिन्न आई.ओ.टी विषय विशेषज्ञो द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस कड़ी में डॉ. ज्योति पिल्लई(बी.आई.टी दुर्ग) द्वारा आई.ओ.टी एवं बीग डेटा के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। श्री रोहित त्रिवेदी द्वारा आई.ओ.टी के कौंसेप्ट, एप्पलीकेशन एवं थिंग्स प्लेटफार्म के बारे में जानकारी दी गई। डॉ. सिद्धार्थ चौबे ने आई.ओ.टी क्षेत्र में होने वाले अनुसंधान के बारे में जानकारी दी। डॉ. देवेन्द्र चापेकर ने आई.ओ.टी में प्रोटोकॉल के बारे में बताया। आकाश सिंह अर्डन्ट ऐकेडमी द्वारा भी आई.ओ.टी. विषय पर प्रशिक्षण दिया गया। महाविद्यालय के अतिरिक्त निदेशक डॉ. जे. दुर्गा प्रसाद राव द्वारा आई.ओ.टी स्टैण्ड्स के बारे में बताया। कम्प्युटर विभाग के विभागाध्यक्ष श्री ठाकुर देवराज सिंह ने ड2ड के बारे में जानकारी दी। श्री अर्पित अग्रवाल ने आई.ओ.टी रिलिवेशन के बारे में बताया तथा कम्प्युटर में ईमेज की भूमिका पर प्रकाश डाला। इस सर्टिफिकेट कार्यक्रम के द्वारा विद्यार्थियों से आई.ओ.टी विषय पर पोस्टर भी बनवाया गया साथ ही आई.ओ.टी विषय पर ऑनलाईन टेस्ट लिया गया।
    इस कार्यक्रम का समापन समारोह गुरूवार 25 फरवरी को ऑनलाईन सर्टिफिकेट प्रदान करके किया गया। इस समापन समारोह में कि अतिथि डॉ. ज्योति पिल्लई बी.आई.टी, दुर्ग एवं कैड एकेडमी के टैनर रोहित त्रिवेदी उपस्थित थें।
    महाविद्यालय की निदेशक एवं प्राचार्या डॉ. रक्षा सिंह ने इस कार्यक्रम की सफलता पर हर्ष जताया और कहा कि इनटरनेट ऑफ थिँग्स जैसे विषय वर्तमान समय की जरूरत है। महाविद्यालय के अतिरिक्त निदेशक डॉ. जे. दुर्गा प्रसाद राव कहा कि आज के युग में आई.ओ.टी काफी महत्वपूर्ण है आपने इस क्षेत्र के विभिन्न बिन्दुओं प्रकाश डाला। कम्प्युटर विभाग के विभागाध्यक्ष श्री ठाकुर देवराज सिंह ने 15 दिवसीय ऑनलाईन सर्टिफिकेट कार्यक्रम के उद्देश्य से सभी को अवगत कराया।
    कार्यक्रम में उन्नत विद्यार्थियों अमरून निशा, आर. सौजन्या, अमित ठाकुर, श्रेया डिक्सेना, तिरेन्द्र साहू की विशेष भूमिका रही उन्होने इस कार्यक्रम समन्वय में विशेष योगदान दिया। कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्राप्त विद्यार्थियों में से ऐश्वर्या टेम्भेकर-एम.एस.सी. तृतीय सेमेस्टर एवं आर.सौजन्या-बी.सी.ए. अंतिम वर्ष ने अपने अनुभव साझा किये और कहा कि यह कार्यक्रम सभी विद्यार्थियों के लिए लाभप्रद रहा। अंत में कार्यक्रम के विशेष अतिथियों एवं सभी पोस्टर प्रजेन्टेशन एवं उन्नत विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
    कार्यक्रम में मंच संचालन कम्प्युटर विभाग की सहायक प्राध्यापक आरती सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन मेघा देवरे ने किया इस कार्यक्रम में विभाग की प्राध्यापक कविता कुशवाहा, पुनम यादव, जयश्री साहू, एवं महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकगण व विद्यार्थीगण उपस्थित थें। कार्यक्रम का संचालन कोविड-19 के तहत शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखकर किया गया।

    NSUI शहर अध्यक्ष हितेश सिन्हा सहित सहित समस्त महाविद्यालय के छात्रों ने की कलेक्टर से मुलाकात

    दुर्ग/ शौर्यपथ / सत्र 2020-21 मई ऑनलाइन परीक्षा आयोजित करने की मांग को लेकर दुर्ग NSUI ने जारी की विज्ञप्ति से छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा एवं दुर्ग जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष सोनू साहू के निर्देशानुसार दुर्ग शहर अध्यक्ष हितेश सिन्हा के नेतृत्व में वर्ष 2020 मार्च के बाद वैश्विक महामारी कोरोना के एक भयावह रूप लिए थे। कोरोनावायरस कोविड-19 से देश और प्रदेश में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही थी भयावह रूप को देखते हुए प्रदेश सरकार ने अनेक पहल किये जिसमें महामारी में गिरावट आती गई। महामारी की वजह से कर्फ्यू , लॉकडाउन किया गया जिसमें सभी शिक्षण संस्थान बंद किए गए, जिससे छात्रों को बहुत से कठिनाइयों का सामना करना पड़ा लेकिन छत्तीसगढ़ के भूपेश सरकार छात्र हित के लिए ऑनलाइन परीक्षा, जनरल प्रमोशन जैसे अनेक निर्णय लिए जो कारगर सिद्ध हुई। जिससे छात्रों को कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ा ।वर्तमान परिस्थिति में परीक्षा का आयोजन मुश्किल है अधिकांश छात्र प्रदेश के अलग-अलग कोने से, ग्रामीण क्षेत्र से आते हैं बहुत से छात्रों के पास एंड्रॉयड मोबाइल, डाटा पैक और नेटवर्क प्रॉब्लम जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है। ज्ञात हो कि इस महामारी की वजह से सत्र 2020-21 में किसी भी कक्षा में ऑफलाइन पढ़ाई नहीं हुई है।
    छत्तीसगढ़ शासन और शिक्षा विभाग की पहल शिक्षण संस्थानों में ऑनलाइन कक्षा का आयोजन किया जा रहा था। लेकिन अधिकांश छात्र किसी न किसी अभाव की वजह से ऑनलाइन कक्षा से वंचित हैं, छात्र ऑफलाइन परीक्षा देने के लिए असमर्थ हैं ।छात्रों का कहना है कि हम ऑफलाइन परीक्षा देने के लिए तैयार नहीं है, ऑनलाइन कक्षा पूर्ण रूप से नियमित नहीं था, अधिकांश छात्र ऑनलाइन पढ़ाई से वंचित रहे है ,छात्रा आखिर परीक्षा कैसे दें। ऐसे में छात्रों को बहुत से कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा इसलिए दुर्ग NSUI ने छात्र हित में ऑनलाइन परीक्षा आयोजन करने की मांग शासन से की है।
    ऑनलाइन परीक्षा आयोजन की मांग को लेकर बड़ी संख्या में छात्र भी NSUI के साथ खड़ी है। ऑनलाइन परीक्षा को लेकर हमारा आशय है कि वर्तमान परिस्थिति में छात्रों को परीक्षा केंद्रों से दूर रखा जाए ।
    क्योंकि देश में वैश्विक महामारी अभी पूर्ण रूप से समाप्त नहीं हुई है। और जानकारी के अनुसार कोरोनावायरस कई राज्यों में वापस फैल रही है जो खतरनाक साबित हो सकती है। ऐसे में परीक्षा केंद्रों में छात्रों को इकट्ठा होने से वापस फैलने की संभावना बन सकती है हम इस महामारी को नजरअंदाज नहीं कर सकते जिससे हमारे राज्य में यह महामारी पनपने लगे,आखिर छात्रों की जिंदगी से और और कुछ महत्वपूर्ण नहीं है।हम चाहते हैं छत्तीसगढ़ शासन और शिक्षा विभाग छात्र हित में निर्णय लेवे।
    NSUI दुर्ग विधानसभा अध्यक्ष हितेश सिन्हा ने बताया कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की भूपेश सरकार एक संवेदनशील सरकार है छात्र हित के लिए बहुत से निर्णय लिए जो कारगर साबित हुई, छात्रों को अनेक परेशानियों मुक्त करने के लिए बहुत से फैसले छात्र हित में लिए गए। छत्तीसगढ़ सरकार छात्रों के साथ हैं जो भी निर्णय लेंगे छात्र हित में लेंगे।
    इस संदर्भ में आज nsui दुर्ग के पदाधिकारी और अलग-अलग महाविद्यालय के छात्रों के साथ कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा गया कलेक्टर महोदय के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री जी और उच्च शिक्षा मंत्री जी से यह मांग रखी है हमारी मांग अनुसार अवगत कराएं छात्रों को अगली कक्षा के लिए ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन होना चाहिए आंतरिक मूल्यांकन इंटरनल मार्किंग से परिणाम रिजल्ट तैयार किए जाएं 17 2019 20 के तर्ज पर सत्र 2020 21 मैं ऑनलाइन परीक्षा आयोजित किया जाए।
    अपर कलेक्टर महोदय जी ने आश्वासन दिया कि 1 हफ्ते के भीतर हम ऑनलाइन परीक्षा आयोजन करने के लिए छत्तीसगढ़ शासन से सभी छात्रों का बात रखेंगे।
    महाविद्यालय से आये छात्रों ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन और उच्च शिक्षा विभाग से छात्रों का बहुत भरोसा है और हमें उम्मीद है, छात्र हित मे ऐसा निर्णय होगा जिसमें छात्रों की डिग्री और भविष्य के साथ उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा का ध्यान रखा जाएगा ।
    शहर अध्यक्ष हितेश सिन्हा का कहना है छात्रों की इस लड़ाई में एनएसयूआई हर कदम उनके साथ खड़ी है। हमें छात्रों की भविष्य के साथ उनकी सेहत की सुरक्षा की भी चिंता है।
    कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपने वालों में दुर्ग शहर अध्यक्ष हितेश सिन्हा ,दुर्ग जिला संयोजक गोल्डी कोसरे,प्रिया चौबे एनएसयूआई के नैमूर रहमान, आबिद खान लाकेश सिन्हा एवं गर्ल्स महाविद्यालय से पुष्पांजलि वर्मा, पूजा वर्मा, अंकिता, प्रिया, कल्याण महाविद्यालय से ममता पटेल, समीर, गौरव, सेंट थामस कॉलेज से दुर्गेश्वरी डड़सेना, सुराना कॉलेज से अंजलि, वसीम खान, महिला कॉलेज प्रिया, निकिता दुर्ग जिले के अलग-अलग महाविद्यालय से अन्य बहुत से छात्र भी उपस्थित थे।

    भिलाई नगर / शौर्यपथ / भवन अनुज्ञा एवं भवन पूर्णता प्रमाण पत्र से संबंधित समस्त प्रकरण अब निगम मुख्यालय के भवन अनुज्ञा शाखा से संचालित किए जाएंगे! निगमायुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने इसका आदेश जारी कर दिया है! पूर्व में यह कार्य जोन कार्यालय से संचालित किया जा रहा था परंतु अब आदेश जारी होने के बाद भवन अनुज्ञा एवं भवन पूर्णता से संबंधित प्रकरण निगम मुख्यालय के भवन अनुज्ञा शाखा से किए जाएंगे! आवासीय, व्यवसायिक, आवास सह व्यवसायिक भूखंडों के भवन अनुज्ञा एवं भवन पूर्णता से संबंधित कार्य भी निगम मुख्य कार्यालय से होंगे!
    उल्लेखनीय है कि आवासीय भूमि पर भवन अनुज्ञा एवं भवन पूर्णता प्रमाण पत्र, विद्युत अनापत्ति जारी करने तथा अनाधिकृत विकास के विरुद्ध कार्यवाही करने के लिए निगम आयुक्त की शक्तियां जोन आयुक्तों को प्रत्यायोजित की गई थी! परंतु निगमायुक्त ने आदेश में संशोधन करते हुए भवन अनुज्ञा एवं भवन पूर्णता प्रमाण पत्र के सारे कार्य निगम मुख्यालय के भवन अनुज्ञा शाखा से संचालित करने का आदेश जारी कर दिया है! अब इससे संबंधित प्रकरण के लिए निगम मुख्य कार्यालय के भवन अनुज्ञा शाखा से संपर्क करना होगा!
    भवन अनुज्ञा शाखा सहित अन्य विभागों में हुई पदस्थापना भवन अनुज्ञा शाखा से संबंधित कार्य में प्रगति लाने के लिए एवं कार्यालयीन व्यवस्था के तहत कार्य के सुचारू संपादन के लिए भवन अनुज्ञा शाखा के साथ ही कुछ अन्य विभागों में कर्मचारियों को पदस्थ करने का आदेश जारी किया गया है! आदेश के मुताबिक हिमांशु देशमुख सहायक अभियंता को भवन अनुज्ञा शाखा (भवन निर्माण अधिकारी), राजेंद्र सिंह राजपूत सहायक अभियंता को जोन क्रमांक 5 सेक्टर 6 के साथ-साथ परियोजना शाखा, बृजेश श्रीवास्तव प्रभारी सहायक अभियंता को 77 एमएलडी जल शोधन संयंत्र के साथ-साथ भवन संधारण, तपन अग्रवाल उप अभियंता को प्रभारी अधिकारी डाटा सेंटर एवं प्रयोगशाला के साथ-साथ भवन अनुज्ञा शाखा, नितेश मेश्राम उप अभियंता को जोन क्रमांक 4 शिवाजी नगर से भवन अनुज्ञा शाखा, सिद्धार्थ साहू उप अभियंता को भवन अनुज्ञा शाखा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ ही भवन अनुज्ञा शाखा, पुरुषोत्तम सिन्हा उप अभियंता को जोन क्रमांक 2 वैशाली नगर से भवन अनुज्ञा शाखा, जगमोहन वर्मा सर्वेयर को जोन क्रमांक 4 शिवाजी नगर से भवन अनुज्ञा शाखा, मीना मानकर डाटा एंट्री ऑपरेटर को शिक्षा विभाग मुख्य कार्यालय से गरीबी उपशमन एवं सामाजिक कल्याण विभाग, तेजस्व गुप्ता स्वच्छता पर्यवेक्षक को गरीबी उपशमन एवं सामाजिक कल्याण विभाग से भवन अनुज्ञा शाखा, कोमल चंदेल पंप सहायक को जोन क्रमांक 2 वैशाली नगर से भवन अनुज्ञा शाखा में लिपिक कार्य हेतु, मिथिलेश कुमार लाइनमैन को शिक्षा विभाग मुख्य कार्यालय से जोन क्रमांक 2 वैशाली नगर तथा अनीसुल फातिमा चौकीदार को शिक्षा विभाग मुख्य कार्यालय से परियोजना शाखा में पदस्थ किया गया है! इसका आदेश भी निगमायुक्त ने जारी कर दिया है!

    मुख्यमंत्री ने गोधन न्याय योजना की 14वीं किश्त में 1.54 लाख से अधिक पशुपालकों के खाते में 4.94 करोड़ रूपए की राशि का किया अंतरण
    गोधन न्याय योजना में अब तक 80.42 करोड़ रूपए का भुगतान

    रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज गोधन न्याय योजना की 14वीं किश्त के रूप में प्रदेश के एक लाख 54 हजार 423 पशुपालकों के खाते में 4 करोड़ 94 लाख रूपए की राशि हस्तांतरित की। इसे मिलाकर गोधन न्याय योजना के अंतर्गत पशुपालकों को अब तक 80 करोड़ 42 लाख रूपए का भुगतान किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने आज विधानसभा के समिति कक्ष में कैबिनेट की बैठक के बाद पशुपालकों के खाते में 14वीं किश्त की राशि का अंतरण किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि गोधन न्याय योजना सहित प्रदेश के गौठानों में मशरूम उत्पादन, कुक्कुट उत्पादन, मछली पालन, बकरी पालन, राइस मिल, कोदो-कुटकी और लाख प्रोसेसिंग जैसी विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से हजारों लोगों को रोजगार मिला है। गौठानों में अधिक से अधिक आर्थिक गतिविधियां संचालित कर महिलाओं और ग्रामीणों को रोजगार से जोड़ने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि गौठानों को रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के रूप में विकसित कर सुराजी गांव की कल्पना को हम साकार करेंगे।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि गौठानों में महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा लगभग 6 लाख क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट का उत्पादन किया गया है। आने वाले समय में वर्मी कम्पोस्ट का उत्पादन और बढ़ेगा। कुछ दिनों में वर्मी कम्पोस्ट का उत्पादन 12 लाख क्विंटल हो जाएगा। गौठानों में 65 हजार वर्मी टांकों में वर्मी कम्पोस्ट का उत्पादन किया जा रहा है। यदि साल भर में 20 लाख क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट का उत्पादन होता है, तो अकेले वर्मी कम्पोस्ट का व्यापार 2 हजार करोड़ रूपए का होगा। वर्मी कम्पोस्ट के साथ यदि गौठानों में संचालित अन्य आर्थिक गतिविधियों को भी शामिल कर दिया जाए, तो गौठानों में होने वाले व्यापार का आकार और अधिक बढ़ जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि गौठानों में महिला स्व-सहायता समूहों को लघु वनोपजों के प्रसंस्करण की गतिविधियों से जोड़ा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि गौठानों में तैयार वर्मी कम्पोस्ट सहित अन्य उत्पादित वस्तुओं के विक्रय की सक्रिय पहल की जानी चाहिए। सभी विभाग समन्वय के साथ गौठानों को विकसित करने में सहयोग दें।
    कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने इस अवसर पर कहा कि गोधन न्याय योजना के अंतर्गत हर 15 दिन में गोबर खरीदी की राशि का भुगतान पशुपालकों और गोबर संग्राहकों को किया जा रहा है। गौठानों में तैयार वर्मी कम्पोस्ट के विक्रय के लिए सहकारिता सहित अन्य विभागों के साथ मिलकर कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में गौठानों में मल्टीयूटिलिटी सेंटर और उत्पादित वस्तुओं के विक्रय के लिए सीजी मार्ट विकसित किए जाएं। गौठानों में लगभग 8 हजार महिला स्व-सहायता समूहों की 59 हजार 942 महिलाएं विभिन्न आर्थिक गतिविधियां संचालित कर रही हैं। सरगुजा से बस्तर तक लघु वनोपजों के प्रसंस्करण के काम को भी गौठानों तक जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि जहां गौठान समितियां सक्रिय हैं, वहां अच्छा काम हो रहा है।
    कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. एम.गीता ने कहा कि गौठानों में वर्मी खाद उत्पादन, मशरूम उत्पादन, सामुदायिक बाड़ी, मछली पालन, बकरी पालन, मुर्गी पालन, गोबर दीया, गमला, अगरबत्ती निर्माण सहित अन्य गतिविधियां महिला स्व-सहायता समूहों ने अब तक 10 करोड़ रूपए अर्जित की है। इसमें से अकेले वर्मी कम्पोस्ट से लगभग एक करोड़ रूपए की हासिल की गई। उन्होंने बताया कि प्रदेश में स्वावलंबी गौठानों की संख्या 226 से बढ़कर 251 हो गई है।

    क्रांति बंजारे सदस्य एआईसीसी व पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने भी तुमडीबोड से सायकल चला कर पहुची राजनांदगांव रमन कार्यलय तक

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / 25 फरवरी को भाजपा के मोदी सरकार के बढ़ती पेट्रोल डीजल व घरेलू गैस के दामो मे लगातार बढहोतरी हो रही है व महंगाई चरम सिमा पर पहोच गई है साथ मे किसानों के लिए लाए गए तीन काले कृषि कानून के विरोध में एनएसयूआई द्वारा नेशनल हाईवे तुमड़ीबोड से राजनांदगांव तक साइकिल मार्च यात्रा निकाला गया जिसमे एनएसयूआई के राष्ट्रीय नेता व युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव निखिल द्विवेदी के नेतृत्व में डोंगरगांव विधानसभा के तुमड़ीबोड अंचल के एनएसयूआई कार्यकर्ता घनश्याम साहू व वासुदेव साहू अपनी टीम के साथ साइकिल यात्रा मे ग्रामीण क्षेत्र के एनएसयूआई व युवा कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता जिले के वरिष्ठ कांग्रेस जनो से आशीर्वाद लेकर युवा नेता निखिल द्विवेदी के निर्देशन में आज तुमड़ीबोड से राजनांदगांव पूर्व सीएम रमन कार्यलय तक सायकल चला कर विरोध दर्ज करवाया गया .
    जिसमे क्रांति बंजारे अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी सदस्य व पूर्व जिला पंचायत राजनादगांव ने भी तुमडीबोड से राजनादगांव रमन कार्यालय तक सायकल चला कर पहुँचे और कहा कि जब केन्द्र मे कांग्रेस की सरकार थी तो यही बीजेपी के लोग सायकल चला कर विरोध करते थे और कहा करते थे कि केन्द्र की कांग्रेस सरकार विफल है और अब जब केन्द्र मे भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार है और दिन प्रतिदिन पेट्रोल डीजल घरेलू गैस के दामो मे लगातार वृद्धि हो रही है जिससे घरेलू महिलाओ का रसोई का पुरा बजट गडबडा गई है और महेगाई की मार सभी वर्ग के लोगो को झेलनी पड रही है तो अब कहा है रमन जी कहा है भारतीय जनता पार्टी के लोग कहा है इसमृति इरानी कहा है सायकल चला कर विरोध करने वाले लोग अब भी करो विरोध चलाओ सायकल अपने केन्द्र मे बैठे मोदी सरकार के खिलाफ तो जनता जानेगी
    केन्द्र मे कांग्रेस सरकार थी तो बहुत उगली उठाई अब केन्द्र मे मोदी की सरकार है भारतीय जनता पार्टी की सरकार तो रमन जी अब भी उठाव ना उगली अब भी चलोओ ना सायकल तो जनता जानेगी पर आप ऐसा नही करेगे जनता जान चुकि है आप लोगो की कथनी और करनी को देश की जनता आपकी सरकार से त्रस्त है है जिसक भुगतान आप लोगो को आने वाले समय मे निश्चित है चुकानी पडेगी जैसे इस राज्य से भाजपा की सरकार को 14 सीट मे सिमट गयी है वैसे ही आने वाले समय मे केन्द्र की मोदी सरकार को इस देश की जनता सबक सिखाएगी .
    इस सायकल यात्रा मे NSUI के पूर्व राष्ट्रिय महासचिव युवा कांग्रेस छत्तीसगढ़ निखिल द्विवेदी,अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी सदस्य व पूर्व जिला पंचायत सदस्य क्रांति बंजारे राजनांदगांव प्रभारीNSUI अमर शर्मा, जिला अध्यक्ष किसान कांग्रेस महेन्द्र यादव,प्रदेश महामंत्री मदन साहू, नगर पंचायत डोगरगांव पूर्व उपाध्यक्ष विरेन्द्र बोरकर ,महेन्द्र साहू डोगरगढं ब्लाक कांग्रेह कमिटी के अध्यक्ष संजीव गोमस्ता व,महिला नेत्री संगीता गजपीये,जमुना साहू रशमी चौधरी,विपिन यादव पूर्व ब्लाक अध्यक्ष चुम्मन साहू पिछडा वर्ग ब्लाक अध्यक्ष गौतम वर्मा,NSUI वासुदेवसाहू धनश्याम साहू सहित बडी संख्या मे कांग्रेस के कार्यकर्ता व NSUI के युवा कार्यकर्ता कांग्रेस के पदाधिकारी ,कार्यकर्ता ,किसान व मजदूर साथी उपस्थित हुऐ

    दंतेवाड़ा / शौर्यपथ / दिनांक 23/02/2021 को 20 वर्षीय मृतिका सुश्री पांडे कवासी पिता छन्नू कवासी ग्राम पंचायत गुडसे ने पुलिस मेस कारली दंतेवाड़ा में फाँसी के फंदे से लटक कर खुद की जान ले ली। मृतिका के परिजनों के अनुसार दिनांक 20/02/2021 को उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनधियों के संग जब उससे मुलाकात करी तो सुश्री पांडे मृतिका ने उसके साथ हुए मारपीट, शोषण, जबरन सरेंडर और फर्जी एनकाउंटर करने कि कोशिश किए जाने की बात कही है। मृतिका की साथी ने भी बताया के कैसे उन दोनों को जंगलों में ले जाकर एनकाउंटर करने की बात कही है। इस वक्त दंतेवाड़ा में इस विषय को लेकर आक्रोश का माहौल है और परिजनों ने लाश उठाने भर से भी मना कर दिया है।
    जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे अध्यक्ष अमित जोगी ने इस मामले में पार्टी महासचिव नवनीत चाँद (जगदलपुर) की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच दल का गठन किया है जिसमें चाँद के अलावा सुजीत कर्मा (दंतेवाड़ा) और श्रीमती जमुना चंद्रय्या (बीजापुर) सदस्य रहेंगे। समिति तीन दिन में अपनी रिपोर्ट प्रेषित करेगी।
    इस विषय में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) सरकार से पुलिस हिरासत में मौत सम्बंधित सुप्रीम कोर्ट के सभी अनिवार्य निर्देशों का पालन करने, उच्च-स्तरीय जांच एजेंसी द्वारा पृथक से जांच कराने और परिजनों को ₹ 50 लाख मुआवजा और पुनर्वास के तहत अनुकंपा रोजगार देने की मांग करती है।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision