
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
० कार्यों की निरंतर मॉनिटरिंग के लिए दिए निर्देश
० महाराष्ट्र से लगे बादनदी बार्डर एवं बोरतालाब में कोविड-19 के मद्देनजर निगरानी बढ़ाने के लिए कहा
० साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक संपन्न
राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने कहा कि घटिया निर्माण कार्य की शिकायत लगातार आ रही है। यह भी शिकायत की जा रही है कि इंजीनियर फिल्ड पर नहीं जाते और ठेकेदार मनमानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों के लिए शासन की ओर से राशि दी जाती है और यह गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए। लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता सहित सभी निर्माण एजेंसी से कहा कि ठेकेदार रायल्टी पर्ची साथ लेकर आएं यह सुनिश्चित करें। ठेकेदार की मनमानी नहीं होनी चाहिए और उनके कार्यों की निरंतर मॉनिटरिंग होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी मोबाईल जरूर उठाएं। जनसामान्य अपने कार्यों के लिए शासन-प्रशासन से अपेक्षा रखते हैं इसलिए सभी अधिकारी फोन उठाएं। लोगों की समस्या सुनकर भी समाधान कर सकते हैं।
कलेक्टर वर्मा ने कहा कि महाराष्ट्र में कोविड-19 के केस बढ़े हैं और वहां कर्फ्यू एवं लॉकडाउन जैसी बनी है। महाराष्ट्र से लगे सीमावर्ती बागनदी बार्डर एवं बोरतालाब में निगरानी बढ़ाई जाए। उन्होंने बागनदी बार्डर एवं बोरतालाब में थर्मल स्केनिंग करने के निर्देश दिए। साथ ही कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए कहा। उन्होंने नगर निगम आयुक्त को माईकिंग कराने के लिए कहा तथा 51 वार्ड में सभी नोडल अधिकारियों को कोरोना प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि कोरोना के प्रति लोगों में लापरवाही बढ़ी है। कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने वालों पर अर्थदण्ड 200 रूपए की राशि लगाएं। शादियों में अधिक भीड़ होने पर अर्थदण्ड लगाने के निर्देश एसडीएम को दिए। उन्होंने रेल्वे स्टेशन, ग्रामीण क्षेत्रों एवं नगरीय निकायों में निगरानी बढ़ाने के लिए कहा। स्कूल खुल गए हैं शिक्षा विभाग के शिक्षक एवं स्टॉफ अपना कोरोना टेस्ट जरूर कराएं। उन्होंने कोरोना वैक्सीनेशन की भी समीक्षा की।
कलेक्टर ने कहा कि जिले में वर्मी कम्पोस्ट का उत्पादन बढ़ा है। शासन के निर्देशानुसार रबी में वर्मी कम्पोस्ट का उपयोग करने तथा आगामी खरीफ के लिए किसानों को वर्मी कम्पोस्ट की जानकारी देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्मी कम्पोस्ट का उपयोग करने के लिए किसानों को प्रेरित करे और इसके लिए कृषि, सहकारिता एवं राजस्व विभाग के समन्वय से किसानों की कार्यशाला आयोजित करने के लिए कहा। ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी किसानों को जैविक खेती फायदे बताएं। उन्होंने डीएफओ को वर्षा ऋतु में पौधरोपण करने के लिए पूर्व तैयारी के लिए कहा। उन्होंने कहा कि जिले में वनधन केन्द्रों के शहद, मिर्ची, मसाला एवं कुल्थी जैसे उत्पादों को ट्रायफेड ने पसंद किया है। जिससे समूह की महिलाओं को लाभ मिलेगा और उन्हें ट्रायफेड के बिलासपुर एवं रांची जैसे प्रदर्शनी में जाने का अवसर भी मिलेगा। जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत गौठान में महिला स्वसहायता समूह को सशक्त बनाने की दिशा में प्रोत्साहित करें एवं उन्हें वर्मी कम्पोस्ट निर्माण के साथ ही अन्य गतिविधियों से भी जोड़े।
उन्होंने मनरेगा के तहत श्रमिकों की संख्या बढ़ाने के लिए कहा। राजस्व वसूली, भू-भाटक वसूली की जानकारी ली। कलेक्टर ने भू-अर्जन की मुआवजा राशि के संबंध में जानकारी लेते हुए कहा कि मुआवजा राशि नहीं देने पर वेतन कटौती करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि भू-अर्जन की स्थिति में 80 प्रतिशत राशि प्रभावितों को देने का प्रावधान है इस बात का विशेष ध्यान रखें।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी ने कहा कि महाराष्ट्र में केस बढ़े हैं। हालांकि जिले में कोरोना के केस कम हुए हैं लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। ऐसे में तेजी से केस बढ़ भी सकते हैं। इसके लिए सभी को सावधानी रखने की आवश्यकता है। वैक्सीनेशन के लिए सभी फ्रंटलाईन वर्कर दूसरा डोज लें और इसमें लापरवाही न बरतें। बागनदी बार्डर में ड्यूटी लगाने तथा कोरोना से बचाव के लिए फ्लैक्स लगाने की बात उन्होंने कही। इस अवसर पर वनमंडलाधिकारी राजनांदगांव एन गुरूनाथन, वनमंडलाधिकारी खैरागढ़ संजय यादव, अपर कलेक्टर हरिकृष्ण शर्मा, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, नगर निगम आयुक्त चंद्रकांत कौशिक, एसडीएम राजनांदगांव मुकेश रावटे सहित सभी एसडीएम एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए विकासखंड स्तरीय अधिकारी जुड़े रहे।
० गर्भवती महिलाओं की मृत्यु रोकने के लिये सभी अस्पतालों के लेबर रूम में हरसंभव आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश
० मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत मातृ मृत्यु अंकेक्षण की विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा
राजनांदगांव / शौर्यपथ / मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं विशेष सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग डॉ. प्रियंका शुक्ला ने मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत मातृ मृत्यु अंकेक्षण (मैटरनल डेथ रिव्यु) की विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा कर प्रसव के दौरान गर्भवती महिलाओं की मृत्यु रोकने के लिये सभी अस्पतालों के लेबर रूम में हरसंभव आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इसके लिए उन्होंने प्रसव कराने वाले अधिक से अधिक स्टॉफ नर्स एवं एएनएम को एसबीए प्रशिक्षण कराने के निर्देश दिए। साथ ही गर्भवती महिलाओं का पंजीयन कर प्रसव पूर्व अनिवार्यतः उनका चार बार स्वास्थ्य परीक्षण (एएनसी) किया जाना सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। जिससे प्रत्येक हाई रिस्क वाले गर्भवती महिलाओं की पहचान कर उनके स्वास्थ्य की समुचित देखभाल कर स्वस्थ संस्थागत प्रसव कराया जा सके। अनेक गर्भवती महिलाएं गर्भावस्था के दौरान विभिन्न कारणों से हाई रिस्क की स्थिति में आ जाती हैं और जिनका विशेष ध्यान नहीं रखा जाये तो प्रसव के दौरान जच्चा बच्चा के जान का खतरा बढ़ सकता है।
ऐसी गर्भवती महिलाओं को हाई रिस्क श्रेणी में शामिल किया जाता है। जिनका वजन और ऊंचाई बहुत कम हो, जिनका हीमोग्लोबिन का स्तर 11 से कम हो और एनेमिक हो, जिनका रक्तचाप और शुगर का स्तर उच्च हो तथा जिनके पहले के बच्चे सिजेरियन ऑपरेशन से जन्में हो ऐसी महिलाओं में खतरे का स्तर बढ़ जाता है। ऐसी गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है। जिससे प्रसव के लिये पूर्व से आवश्यक तैयारी कर सुरक्षित प्रसव कराया जा सके। सुरक्षित प्रसव हेतु प्रत्येक गर्भवती महिलाओं को प्रसव पूर्व न्यूनतम चार स्वास्थ्य जांच, आवश्यकतानुसार निर्धारित आयरन फोलिक, कैल्शियम एवं अल्बेंडाजोल गोली का सेवन, बीपी शुगर की नियमित जांच और सोनोग्राफी कराना चाहिये।
ऐसे सभी गर्भवती महिलाओं को अपने विकासखंड के बीएमओ अथवा चिकित्सक से सतत संपर्क में रहकर प्रसव हेतु अस्पताल का चिन्हांकन और एम्बुलेंस आदि के संबंध में पूर्व से आवश्यक तैयारी कर सुरक्षित संस्थागत प्रसव कराना चाहिये। सभी हाई रिस्क वाले गर्भवती महिलायें जो दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के पहंुचविहीन स्थानों में रहती हैं उन्हें प्रसव तिथि के एक सप्ताह पूर्व से ही सावधानी बरतते हुये प्रसव हेतु वेंटिग कक्ष या अस्पताल मे भर्ती हो जाना चाहिये। जिससे सुरक्षित संस्थागत प्रसव हेतु गर्भवती महिलाओं को कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। सामान्यतः हाई रिस्क वाले गर्भवती महिलाओं का प्रसव के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव, सेप्सीस, हाईपरटेंशन आदि के कारण मृत्यु हो जाती है। इससे बचाव हेतु प्रत्येक मातृ मृत्यु का आडिट किया जाता है कि किन परिस्थितियों में गर्भवती महिलाओं का प्रसव के दौरान मृत्यु हो रही है। जिससे भविष्य में वैसी ही परिस्थिति में आवश्यक सावधानी बरत जच्चा बच्चा की जान बचाई जा सके।
डॉ. प्रियंका शुक्ला ने प्रत्येक मातृ मृत्यु का गंभीरता से मातृ मृत्यु अंकेक्षण किये जाने के निर्देश दिये। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी ने जिला राजनांदगांव में मातृ एवं शिशु मृत्यु रोकने के लिये किये जा रहे प्रयासों की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर उप संचालक स्वास्थ्य विभाग डॉ. अल्का गुप्ता, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक गिरीश कुर्रे, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सलाहकार डॉ. स्नेहा जैन, जिला डाटा अधिकारी अखिलेश चोपड़ा उपस्थित थे।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / खैरागढ़ वन मंडल अंतर्गत गंडई वन परिक्षेत्र के ग्राम मगरकुंड में एक मादा तेंदुए का शिकार कर तस्करों ने उसके सामने के दोनो पैरों को काट लिया। मुंह से पूरे दांत व उसकी मूंछ को काट कर ले गये। इसकी जानकारी होने पर वन विभाग का अमला तत्काल हरकत में आया और तीन तस्करों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है।
प्राप्त समाचारों के अनुसार तस्करों द्वारा बेरहमी से जानवर के सामने का पैर काट दिया गया है और उसके मुछ व दांत को निकाल कर ले गए हैं, जिसकी जांच वन विभाग के अधिकारियो व वाइल्ड लाइफ की टीम मौके में जाकर तस्दीक की। उक्त मामले को लेकर खैरागढ़ वन मंडलाअधिकारी श्री यादव ने बताया कि घटना की जानकारी लगते हैं वन विभाग का हर दस्ता सक्रिय हो गया था। जिले से वेटरनरी डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंच परीक्षण भी किया जिसमें प्रथम दृष्टा जहर देकर या करंट लगने से तेंदुआ मारा गया हो, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। पोस्टमार्टम के बाद आवश्यक चीजों को जॉच हेतु जबलपुर भेजा जायेगा, जहां पर डीएनए टेस्ट और बिसरा जांच रिपोर्ट के पश्चात ही तेंदुआ मारे जाने के प्रकरण का स्पष्ट खुलासा होगा।
सूत्रों की माने तो जंगली जानवरों के तस्करों का गिरोह का हाथ इस घटना में हो सकता है।
इस पूरे मामले में पीसीसीएफ राकेश चतुर्वेदी ने इस पूरी घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में तीन तस्करों को हिरासत में लिया गया, उनसे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल उन्होंने अपना अपराध कबूल नहीं किया है। उन्होंने कहा कि श्ह पूरा मामला जानवरों की तस्करी से जुड़ा हुआ है। हिरासत में लिये गये आरोपियों से पूछताछ के बाद आगे की जांच शुरू की जायेगी।
० शहर की पुरानी क्लब लेंगी भाग
० एक सप्ताह तक चलेंगे मैच
राजनांदगांव / शौर्यपथ / एमसी इलेवन हॉकी क्लब द्वारा बीएनसी मिल्स ग्राउंड में स्व. आदर्श पाल सिंह ग्रेवाल एवं जसविंदर सिंह ग्रेवाल की स्मृति में आगामी 27 फरवरी से जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में शहर की जानी-मानी पुरानी क्लब की टीमें भाग लेंगी। यह प्रतियोगिता एक सप्ताह तक चलेगी।
एमसी इलेवन हॉकी क्लब के संयोजक बसंत बहेकर एवं शिवनारायण धकेता ने बताया कि हॉकी की नर्सरी में हॉकी को नया स्वरूप देने के लिए जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन आग्रामी 27 फरवरी से 5 मार्च तक किया जा रहा है। इस स्पर्धा में शहर की जानी-मानी पुरानी हॉकी क्लब, जिसमें मेजबान एमसी इलेवन, यूथ क्लब, मून लाईट, पैंथर्स क्लब, लालबाग क्लब, स्वास्तिक क्लब, सिटी क्लब, मोतीपुर इलेवन की टीमें भाग लेंगी। यह प्रतियोगिता लीग कम नॉक आऊट पद्धति से खेली जाएगी। श्री बहेकर ने बताया कि स्पर्धा को लेकर तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही है। जिला स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए विगत दिनों कमेटी सहित शहर के वरिष्ठ खिलाड़ियों की उपस्थिति में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें आयोजन को लेकर रूपरेखा तैयार की गई।
बैठक में प्रमुख रूप से बसंत बहेकर, शिव नारायण धकेता, भुषण साव, ज्ञानचंद जैन, सब्बू सोलंकी, सत्यनारायण धकेता, हरिनारायण धकेता, हनी ग्रेवाल, शेषनाथ, लक्ष्मण यादव, नरेन्द्र साहू, सचिन खोब्रागढ़े, राम प्रताप यादव, संजय यादव, अफरोज अहमद, सालिक यादव, मो. राशिद, सुनील पाटिल, कमल चौरसिया, शकील अहमद, राजा, आशीष सिन्हा, अनीस खान, बलवंत दास लहरे, रोहन यादव, संदीप यादव, मोहित यादव, रशीद सहित बड़ी संख्या लोग उपस्थित थे।
धमतरी / शौर्यपथ / कलेक्टर जय प्रकाश मौर्य के निर्देश पर आबकारी अमले द्वारा अवैध मदिरा विनिर्माण, धारण, परिवहन एवं विक्रय के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिला आबकारी अधिकारी राजेश जायसवाल ने बताया कि अमले द्वारा केरेगांव स्थित ग्राम बहानापथरा में छापामार कार्रवाई के दौरान संतराम से नौ लीटर और रामेश्वरी से 18 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया। साथ ही संबंधितों के विरूद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(ख) तथा 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर उन्हें जेल दाखिल किया गया।
धमतरी / शौर्यपथ / समग्र शिक्षा, छत्तीसगढ़ रायपुर और हुमाना पीपल टू पीपल इंडिया के संयुक्त प्रयास से अप्रवेशी एवं शाला त्यागी बच्चों को गैर आवासीय विशेष प्रशिक्षण केन्द्रों का संचालन कर स्कूल से जोड़ने का प्रयास है। इसके लिए चिन्हित बच्चों को ’कदम’ नामक माॅड्यूल द्वारा ब्रिज कोर्स के जरिए शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करके मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा। जिला मिशन समन्वयक, राजीव गांधी शिक्षा मिशन श्री बिपिन देशमुख से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में चिन्हित 199 बच्चों को नौ केन्द्रों में नौ अनुदेशकों द्वारा बच्चों को शिक्षित किया जाएगा।
इसके मद्देनजर विकासखण्ड स्त्रोत केन्द्र कार्यालय धमतरी में 22 एवं 23 फरवरी को दो दिवसीय अनुदेशकों का प्रशिक्षण रखा गया था। इस दौरान विशेष गैर आवासीय प्रशिक्षण केन्द्रों के संचालन में सहयोगी संस्था के मास्टर ट्रेनर ने ’कदम’ माॅड्यूल की पद्धति पर अनुदेशकों को प्रशिक्षित किया। इसमें परिणाम आधारित शिक्षण और सीखने के दृष्टिकोण के बारे में जानकारी दी गई। इसके अलावा मेरी प्रगति पुस्तक, दस चरणों का विवरण, बच्चों की पुस्तक, थीम बुक, शिक्षक सहायक पुस्तिका, कदम पद्धति की समझ, कदम टूलकिट का ज्ञान, विभिन्न मूल्यांकनों की जागरूकता और उनके उचित क्रियान्वयन, पालक एवं सामुदायिक जुड़ाव में उनकी भूमिकाओं की जानकारी देना सम्मिलित है। बताया गया है कि ’कदम’ माॅड्यूल राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद् द्वारा अनुमोदित है।
दुर्ग / शौर्यपथ / महापौर धीरज बाकलीवाल ने आज खालसा पब्लिक स्कूल में 58 वें राष्ट्रीय रोलर खेलों को लिए प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे दुर्ग के खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुये उन्हें बधाई और शुभकामनाएॅ दिये। इस दौरान राज्य सचिव छत्तीसगढ़ खेल कंाग्रेस प्रकोष्ठ टुएनो क्लब के अनुराग भंडारी, मान्या चंद्राकर, आरोही कर्णावत, प्रगति जैन, काव्या श्रीवास्तव, एवं अन्य उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि बिलासपुर में 13 वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय रोलर स्र्पोटस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें टुएनो रोलर स्केटिंग क्लब के स्केटरों ने शानदार प्रदर्शन किया । 8 फरवरी से 10 फरवरी तक साइंस कालेज में चले इस प्रतियोगिता में 12 बालक और 13 बालिकाओं ने विभिन्न रेसों में भाग लिया । प्रदेश के 12 जिलों से 200 से अधिक खिलाड़ियों ने कड़ी स्पर्धा करते हुये विभिन्न आयु वर्ग में 10 गोल्ड, 04 सिल्वर और 02 ब्राॅन्ज पदक जीते । उनके इस शानदार प्रदर्शन के आधार पर 6 रोलर स्केटरों का चयन मोहाली, चंडीगढ़, में होने वाले 58 वें राष्ट्रीय रोलर खेलों के लिए हुआ है। इस प्रतियोगिता में टुएनो क्लब के स्केटर मान्या चंद्राकर, आरोही कर्णावत, प्रगति जेन, काव्या श्रीवास्तव, तथा कबीर कर्णावत छत्तीसगढ़ टीम का हिस्सा बनकर इन खेलों में भाग लेगें । क्लब के टीम प्रशिक्षक अनुराग भंडारी, अनिंद्य जोशी, पलाश शर्मा, तथा सौरभ चैधरी, के नेतृत्व में सभी खिलाड़ियों ने खालसा पब्लिक स्कूल के स्केटिंग रिंक में प्रशिक्षण प्राप्त किया ।
कलेक्टर ने कोविड-19 की रोकथाम एवं प्रोटोकॉल का पालन करने के संबंध में अधिकारियों की ली बैठक
शादी, रैली, सांस्कृतिक आयोजन या अन्य कार्यक्रमों के लिए अनुमति लेना अनिवार्य
राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कोविड-19 के रोकथाम और प्रोटोकॉल का पालन करने के संबंध में पुलिस प्रशासन, नगर निगम तथा राजस्व अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर वर्मा ने कहा कि महाराष्ट्र में कोविड-19 के केस बढ़े हैं। राजनांदगांव जिला महाराष्ट्र सीमा से लगा हुआ है। इसलिए यहां अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने सीमा क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में कोविड-19 के केस कम हुए थे। लेकिन लापरवाही के कारण केस में वृद्धि हो रही है। दुकानों तथा बाजारों में अधिक भीड़ की स्थिति होती है और मास्क नहीं लगाया जा रहा है। कलेक्टर वर्मा ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिन दुकानदारों द्वारा कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया जा रहा है उन पर चालानी कार्रवाई करें। घर से बाहर बिना मास्क के निकलने पर अर्थ दण्ड की कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग के अधिकारी चौक-चौराहों पर जांच करें। शासन द्वारा कोरोना संक्रमण के नियंत्रण के लिए निर्देश जारी किया गया है, इसका पालन किया जाए। दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों का कान्टेक्ट टे्रसिंग कर निगरानी रखी जाए। रेल्वे स्टेशन, ग्रामीण क्षेत्रों एवं नगरीय निकाय में कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। कोविड-19 के संबंध में जागरूकता लाने के लिए नगर निगम आयुक्त को माईकिंग कराने तथा सभी 51 वार्डों में नोडल अधिकारियों को कोविड-19 प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वार्डों में जिन अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है वे समन्वय के साथ कार्य करें और सभी को कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए जागरूक करें।
कलेक्टर वर्मा ने कहा कि शादी, रैली, सांस्कृतिक आयोजन या अन्य कार्यक्रमों के लिए अनुमति लेना अनिवार्य है। कार्यक्रमों में अधिक भीड़ होने पर अर्थदण्ड लगाने के निर्देश एसडीएम को दिए। शहर आने वाले सभी रास्तों पर चेकिंग पॉईंट लगाकर मास्क नहीं लगाने वालो पर कार्रवाई करने कहा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी ने कहा कि कुछ राज्यों में कोरोना संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है। इसका मुख्य कारण कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन नहीं करना है। उन्होंने कहा कि कोरोना का नया रूप और भी खतरनाक है। इससे बचने के लिए कोविड-19 प्रोटोकॉल पालन करना, मास्क लगाना, सोशल डिस्टेसिंग और समय-समय पर हाथों को सेनेटाईज करते रहे। सभी कार्यालय में अधिकारी-कर्मचारी मास्क जरूर लगाएं तथा कार्यालय में प्रवेश करने से पहले सभी को मास्क लगाना सुनिश्चित करें। सर्दी, खांसी, बुखार के लक्षण दिखाई देने पर जांच जरूर कराएं।
उन्होंने कहा कि समय पर कोविड-19 की पहचान होने और इलाज मिलने पर कोरोना को दूर किया जा सकता है। कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन कराने के लिए लोगों में जागरूकता लाने का कार्य करें। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, नगर निगम आयुक्त चंद्रकांत कौशिक, एसडीएम राजनांदगांव मुकेश रावटे, ट्राफिक एसपी गजेन्द्र सिंह सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि अमले द्वारा केरेगांव स्थित ग्राम बहानापथरा में छापामार कार्रवाई के दौरान संतराम से नौ लीटर और रामेश्वरी से 18 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया। साथ ही संबंधितों के विरूद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(ख) तथा 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर उन्हें जेल दाखिल किया गया।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
