
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
जंगली हाथी द्वारा मारने की जांच में पुष्टि होने पर नियमानुसार दी जाएगी मुआवजा राशि
धमतरी वनमण्डल परिक्षेत्र के विश्रामपुरी में 18 फरवरी की सुबह एक ग्रामीण की क्षत-विक्षित और कई टुकड़ों में लाश मिलने का मामला सामने आया है। वनमण्डलाधिकारी श्रीमती सतोविषा समाजदार ने अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचकर मामले का मुआयना किया। उन्होंने बताया कि जिस तरह यह लाश कई टुकड़ों में मिली है और कयास लगाए जा रहें हैं कि इसे किसी जंगली हाथी ने मारा है, तो प्रारंभिक तौर पर मौके पर देखने से स्पष्ट होता है कि यह व्यक्ति किसी हाथी के द्वारा नहीं मारा गया है, क्योंकि व्यक्ति की लाश कई टुकड़ों में इधर-उधर फैली हुई है। उन्होंने कलेक्टर श्री जय प्रकाश मौर्य को सौंपे गए अपने रिपोर्ट में बताया कि लाश के आस-पास खोजबीन किए जाने पर किसी प्रकार से जंगली हाथी का मलमूत्र नहीं मिला है और ना ही हाथी द्वारा मारे जाने का कोई साक्ष्य मिला है। इसके अलावा जिस जगह पर व्यक्ति की लाश मिली थी, उसी स्थान पर मोटर सायकल सुरक्षित मिली है। उनका कहना है कि जिले में विचरण कर रहे चंदा हाथी के दल में कोई भी दंतैल हाथी नहीं है, जो व्यक्ति को कई टुकड़ों में काटकर फैला सके।
गौरतलब है कि धमतरी वनमण्डल के परिक्षेत्र में चंदा हाथी का दल पिछले कई दिनों से आया हुआ है। इसकी सूचना वनक्षेत्र में लगे सभी गांवों में लगातार मुनादी करके दी जा रही है। साथ ही वन विभाग का निगरानी मैदानी अमला नियमित रूप से हर रोज सुबह-शाम ग्रामीणों को सुरक्षात्मक एवं एहतियात बरतने के उपाय बता रहा है। इसके मद्देनजर कलेक्टर श्री मौर्य ने विशेषज्ञ चिकित्सकों के दल को अपनी रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं तथा क्षत-विक्षित लाश को फाॅरेंसिक लैब में भेजकर जांच कराने के बाद ही किसी तरह के निर्णय पर पहुंचने की बात कही है। उन्होंने यह भी कहा है कि यदि जांच रिपोर्ट में जंगली हाथी द्वारा व्यक्ति के मृत होने की पुष्टि होती है, तो नियमानुसार जल्द से जल्द मुआवजा भी जरूर दिया जाएगा।
रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा रिजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से एयरलाईन सेवा शुरू करने के लिए की गई लगातार पहल के परिणाम स्वरूप बिलासपुर से नई दिल्ली के लिए 1 मार्च से विमान सेवा शुरू हो जाएगी।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 4 फरवरी को अपने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केन्द्रीय विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात कर बिलासपुर से दिल्ली, मुम्बई और कोलकाता जैसे महानगरों से एयर कनेक्टीविटी की अनुमति देने का आग्रह किया था, जिस पर केन्द्रीय मंत्री पुरी ने बिलासपुर से दिल्ली के लिए तत्काल एयर इंडिया की फ्लाइट शुरू करने की घोषणा की थी।
बिलासपुर से दिल्ली के लिए एटीआर 72 एयरक्राफ्ट की दो फ्लाईट सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को संचालित होगी। पहली फ्लाईट दिल्ली से रवाना होकर जबलपुर होते हुए अपरान्ह 3.20 बजे बिलासपुर पहुंचेगी और 3.45 बजे बिलासपुर से प्रयागराज होते हुए वापस दिल्ली लौटेगी। (दिल्ली-जबलपुर-बिलासपुर (1520-1545)-प्रयागराज-दिल्ली)। दूसरी फ्लाईट दिल्ली से प्रयागराज होते हुए शाम 4 बजे बिलासपुर पहुंचेगी और 4.30 बजे बिलासपुर से जबलपुर होते हुए दिल्ली जाएगी (दिल्ली-प्रयागराज-बिलासपुर (1600-1630)-जबलपुर-दिल्ली)। एयर इंडिया की सहायक कंपनी एलायंस एयर ने इसके लिए अपनी सहमति दे दी है। इस संबंध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आग्रह पर केन्द्रीय विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी के निर्देशों के अनुसार एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा जल्द ही इस पर कार्यवाही करते हुए अनुमति जारी की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री पुरी से मुलाकात के दौरान रायपुर में कार्गो हब की सुविधा विकसित करने का अनुरोध भी किया था, जिस पर केन्द्रीय मंत्री ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के चेयरमेन को स्थल निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने अम्बिकापुर एयरपोर्ट से विमान सेवा प्रारंभ करने एवं जगदलपुर एयरपोर्ट से महानगरों के लिए विमान सेवा शुरू करने का आग्रह भी किया था, जिस पर केन्द्रीय मंत्री ने सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया था।
मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री को बिलासपुर से दिल्ली के लिए विमान सेवा की अनुमति देने के लिए धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा है कि दिल्ली के लिए विमान सेवा शुरू होने से बिलासपुर और आसपास के अंचल की आर्थिक प्रगति, औद्योगिक विकास में सहायता मिलेगी, वहीं जनता को कम लागत वाली हवाई यात्रा की सुविधा उपलब्ध होगी। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने अब तक बिलासपुर एयरपोर्ट के विकास के लिए 45 करोड़ रूपए की स्वीकृति दी है, जिसमें से 21 करोड़ रूपए खर्च किए जा चुके हैं।
दुर्ग / शौर्यपथ / जिला चिकित्सालय दुर्ग में जीवनदीप समिति अंतर्गत 01 बायोमेडिकल इंजीनियर, 03 डाटा एंट्री आपरेटर और 01 वाहन चालक की भर्ती निश्चित मानदेय राशि पर किये जाने हेतु वाॅक इन इंटरव्यू 27 फरवरी 2021 को प्रातः 10 बजे से जिला चिकित्सालय के टेलीमेडिसन हाल में रखा गया है। इच्छुक आवेदक अपने सम्पूर्ण दस्तावेजों के साथ जिला चिकित्सालय दुर्ग में उपस्थित हो सकते है। विस्तृत जानकारी के लिए दुर्ग जिले की वेबसाईट www.durg.gov.in पर अवलोकन कर सकते है।
दुर्ग / शौर्यपथ / जिले में 3 मार्च से होने वाली सेना भर्ती की तैयारी जोरों पर है। इसके लिए स्टेडियम में बैरीकेडिंग एवं अन्य व्यवस्था आरंभ कर दी गई है। सेना के अधिकारियों की मौजूदगी में प्रशासनिक अधिकारी व्यवस्था करा रहे हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए उप संचालक जनशक्ति नियोजन राजकुमार कुर्रे ने बताया कि रविशंकर स्टेडियम में सेना भर्ती रैली की तैयारी की जा रही है। इसके लिए आज मार्किंग की जा रही है। बैरीकेडिंग एवं अन्य तैयारियां की जा रही हैं। बीएसएनएल के अधिकारी भी मौके पर उपस्थित रहे। वहाँ पर नेटवर्किंग की व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही भर्ती स्थल में आवश्यक अधोसंरचना के संबंध में भी तैयारियाँ संपन्न की जा रही हैं। भर्ती रैली में पूरे प्रदेश से पाँच हजार से अधिक अभ्यर्थियों के रोज जुटने की संभावना है। इनके रूकने एवं खाने-पीने की व्यवस्था की तैयारियों के लिए अधिकारियों ने आज जगह भी चिन्हांकित की।
कुर्रे ने बताया कि खाने-पीने के लिए तथा अन्य सुविधाएं जुटाने में स्वयंसेवी संस्थाएं भी मदद करेंगी। इस संबंध में उनकी बैठक भी जिला प्रशासन ने बुलाई थी जिसमें सभी ने सहयोग करने का आश्वासन दिया है। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने भर्ती के लिए आये अभ्यर्थियों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिये हैं। इसके लिए कंट्रोल रूम भी बनाये जाएंगे। दूसरे जिले से आए अभ्यर्थियों को दुर्ग जिले में किसी तरह की दिक्कत न आए। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा भर्ती के लिए आये युवाओं को दी जा रही सुविधा के संबंध में दी जाने वाली जानकारी का फ्लैक्स अन्य जिलों में भी लगाया जाएगा। इसके अलावा बसों में भी स्टीकर आदि लगाए जाएंगे ताकि अभ्यर्थी को किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े।
जांजगीर - चांपा / शौर्यपथ / ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जांजगीर में बसंत पंचमी के पावन पुनीत अवसर पर विद्या बुध्दि की अधिष्ठात्री देवी मॉं सरस्वती जी की पूरी श्रध्दा एवं निष्ठा से पूजा अर्चना की गयी. पंडित श्री राकेश तिवारी जी द्वारा विधिवत मंत्रोच्चार से पूजा अर्चना करवायी गयी.. मॉं सरस्वती जी की पूजा विद्यालय के एकेडमिक कोआर्डिनेटर श्री संतदास सर, श्रीमती भिष्मिता साहू, कुमारी प्रियंका शर्मा व श्रीमती शीतल राठौर व क्लास 10 वीं के बच्चों व स्कूल प्राचार्या श्रीमती सोनाली सिंह व प्रबंधन समिति से आलोक अग्रवाल, श्रीमती प्रणिता अग्रवाल, श्री विष्णु धानुका श्रीमती बबीता धानुका के मार्ग दर्शन व उपस्थिति में व समस्त स्कूल स्टाफ की उपस्थिति में किया गया.. समस्त पूजा की तैयारी श्रीमती भिष्मिता साहू , कुमारी वर्षा सिंह, व कुमारी रश्मि थोरानी द्वारा संम्पन्न किया गया। मॉं सरस्वती जी की पूजा में विशेष रूप से उपस्थित जिला न्यायालय जॉंजगीर से श्री संतोष कुमार महोबिया जी सी. जे. एम. जॉंजगीर , श्रीमती मेनका प्रधान एस डी एम जॉंजगीर व सरकारी अधिवक्ता श्री राजेश पॉंडेय जी व श्री संजय सिंह, श्री अंजुम जावेद अंसारी, श्री आत्मजीत सिंह जी, श्री श्रृषिकेश उपाध्याय जी व संदीप अग्रवाल नैला की उपस्थिति रही।
मॉं सरस्वती जी की पूजा अर्चना के पश्चात समस्त स्टाफ व अभ्यागत लोगों व प्रबंध समिति के सदस्यों द्वारा आरती की गयी। आरती के पश्चात मॉं विद्या दायनी से प्रार्थना की गयी कि शिक्षा के क्षेत्र में आने वाली समस्त बाधायें अब इस कोरोना काल से दूर हो जायें ताकि नियमित रूप से अध्ययन अध्यापन का कार्य प्रारंभ हो सके..
मॉं सरस्वती जी की विधिवत पूजा अर्चना के पश्चात ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जॉंजगीर द्वारा अपने छठवें स्थापना दिवस का केक स्कूली बच्चों से व सभी स्कूल स्टाफ के द्वारा कटवाया गया आज इस स्थापना दिवस के अवसर पर कोरोना काल के जंग में लोगों को बचाने में अपनी महती भूमिका अदा करने के लिये श्रीमती मेनका प्रधान एस डी एम जॉंजगीर को कोरोना वारियर्स मोमेन्टो भेंटकर सम्मानित किया गया तथा श्री संतोष महोबिया जी सी जे एम जॉंजगीर को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया..
बसंत पंचमी व स्कूल स्थापना दिवस के कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित पूर्व सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले जी ने मॉं सरस्वती की पूजा अर्चना करने के उपरांत स्कूलशिक्षिका श्रीमती नीलम सिंह द्वारा पुष्प गुच्छ भेंटकर अभिवादन किया तथा शिक्षिका कुमारी ऐश्वर्या ब्रिजवानी द्वारा श्रीमती ममता राठौर जी को पुष्प गुच्छ भेंटकर अंभिवादन किया.. श्रीमती कमला देवी पाटले जी ने स्कूल के समस्त टीचर्स को कोरोना काल में आन लाइन स्टडीज चालू रखने व संकट काल में निरंतर शिक्षा को बढ़ावा प्रदान करने हेतु सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को ब्रिलियंट शिँक्षाविद सम्मान पत्र भेंटकर सम्मानित किया..इस अवसर पर स्कूल मैनेजमेंट से श्रीमती बबीता विष्णु धानुका व श्रीमती प्रणिता आलोक अग्रवाल उपस्थित रहे तत्पश्चात् स्कूल प्रबंधन समिति व प्रिंसिपल श्रीमती सोनाली सिंह द्वारा विशेष रूप से उपस्थित पूर्व सॉंसद श्रीमती कमला देवी पाटले जी को स्मृति चिन्ह भेंट स्वरूप प्रदान किया गया ..
कार्यक्रम समाप्ति उपरांत महाप्रसाद व सहभोज का आयोजन किया गया जिसमें सभी ने मिलकर एक साथ आनंद लिया..
कार्यक्रम का संचालन सुश्री प्रियंका शर्मा ने किया, स्वागत व्यवस्था श्रीमती साधना सिंह व श्रीमती प्रियंका द्विवेदी, पूजा की साज सज्जा श्रीमती भिष्मिता साहू, श्रीमती शीतल राठौर, कुमारी वर्षा सिंह, कुमारी रश्मि थोरानी, श्रीमती नीलम सिंह, कुमारी प्रीतिबाला सिंह व उर्वशी अग्रवाल व ऐश्वर्या ब्रिजवानी द्वारा, बैठक व्यवस्था श्री विकास साहू व श्री सनत कुमार, श्री भानुप्रताप व श्री दिनेश मिरी व पूजा का आन लाइन संचालन श्री शान्तनु जाना व भानुप्रताप मधुकर द्वारा, म्यूजिक व साउंड सिस्टम श्री भानुप्रताप मधुकर व दिनेश मिरी द्वारा व भोजन व्यवस्था श्रीमती विजयलता राठौर, श्रीमती आशा राठौर, श्रीमती भारती यादव, कुमारी रश्मि थोरानी, श्रीमती मिनिमोल थॉमस, श्री विनीत देवॉंगन व श्री अजीत राठौर द्वारा तथा विशेष सहयोग के रूप में संगीता कश्यप, द्वारिका राठौर, दिनेश व औमप्रकाश व जुगनू की भूमिका रही.. सभी का ह्रदय से आभार प्रदर्शन स्कूल प्रिंसिपल श्रीमती सोनाली सिंह द्वारा किया गया।
जांजगीर चांपा / शौर्यपथ / जिले में सिंचाई विभाग एक ऐसा विभाग है जहां सिर्फ और सिर्फ भ्रष्टाचार का ही बोलबाला है चाहे वह प्रमुख नहर हो या उप नहर उसके निर्माण से लेकर मरम्मत कार्य तक इतना भ्रष्टाचार किया जाता है कि नहरों का कुछ ही वर्षों में नामोनिशान तक नहीं मिलता फिर पुनः विभाग द्वारा उन्हीं ठेकेदारों को ठेका देकर कार्यों के पीछे करोड़ों रुपए खर्च कर दिया जाता है और ठेकेदारो से लेकर उच्च अधिकारी तक सभी का जेब तो पूर्ण रूप से भर जाता है परंतु शासन प्रशासन को करोड़ों का चूना लगाने में अधिकारी व ठेकेदारों को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आती है खोखरा सेन्द्री नहर उप संभाग जांजगीर के अंतर्गत आते हैं उस नहर का निर्माण 2 से 3 वर्ष पूर्व कराया गया था जो अभी वर्तमान में कई जगहों से दरारें पड़ गई हैं और कई स्थानों पर तो पूर्ण रूप से नहर उखड़ गया है फाल के पास मोटी ढलाई किया जाता है जैसे पानी के बहाव बढ़ने पर भी नहर ना फूट सके परंतु ठेकेदारों द्वारा अपनी जेब भरने के चक्कर में उक्त स्थानों पर घटिया निर्माण का कार्य किया जाता है एवं 15 इंच मोटी ढलाई के स्थान पर सिर्फ 4 इंच की ढलाई की जाती है जिससे लगभग सभी फाल के पास के नहर पूर्ण रूप से धरा शाही हो गए हैं इसकी ना तो जांच होती है और ना ही कोई कार्रवाई होती है क्योंकि अधिकारी का जमा रहना मानो एक प्रचलन शा बन गया है अनुविभागीय अधिकारी किसी भी हद तक भ्रष्टाचार करें उन पर किसी भी प्रकार का अंकुश लगा पाना शासन प्रशासन के हाथ में नहीं है एक तरफ शासन-प्रशासन जहां कहती है कि हर विभाग में अधिकारियों का तबादला 2 से 3 वर्ष के अंदर होना स्वाभाविक है परंतु सिंचाई विभाग एक ऐसा विभाग है जहां तबादले की सुई सिर्फ कार्यपालन अभियंता पर गिरती है बाकी लगभग सभी अधिकारी यथा स्थान पर बने रहते हैं .
जांजगीर उप संभाग के सब इंजीनियर से लेकर अनुविभागीय अधिकारी व प्रभारी कार्यपालन अभियंता तक का सफर तय करने वाले डीएल खुटे इसका स्पष्ट उदाहरण है अभी तक लगभग 20 से 25 वर्षों में इनका तबादला जांजगीर जिला से बाहर हुआ ही नहीं है उनकी ऊंची पहुंच के चलते भले ही राज्य में किसी की सरकार हो वह अपने यथा स्थान पर बने हुए हैं शायद उनका तबादला कर पाना किसी भी उच्च अधिकारी व शासन प्रशासन के हाथ में नहीं है एक तरफ लगता है ऐसा है कि मानो सिंचाई विभाग उनकी प्रर्सनल जागीर बन गई है और वह जी तोड़ के भ्रष्टाचार करें उन पर अंकुश लगा पाना शासन के हाथ में नहीं है राज्य में 15 वर्ष पूर्व कांग्रेस की सरकार थी उसके उपरांत 2003 से दो हजार अट्ठारह तक भाजपा की सरकार थी तदुपरांत पुनः कांग्रेस की सरकार बनने उपरांत भी इस अधिकारी पर शासन प्रशासन का किसी भी प्रकार का कार्यवाही ना होना समझ से परे है शासन प्रशासन को इन पर कार्यवाही करने की आवश्यकता है जिसके चलते कार्यों में सजगता व भ्रष्टाचार मे कमी आ सके। इस संबंध में कार्यपालन अभियंता जांजगीर के दूरभाष में संपर्क करने पर उनके द्वारा फोन उठाना जरूरी नहीं समझा गया और कार्यालय जाने पर उनका साइड में होना बताया गया।
नहर निर्माण व मरम्मत के बारे में जानकारी कार्यपालन अभियंता जांजगीर दे सकते हैं रही बात अधिकारी के तबादले की वह उच्च स्तर पर होता है हमें तबादला करने का अधिकार नहीं है।
ऊईके सी.ई.नहर विभाग बिलासपुर
बालोद / शौर्यपथ / कलेक्टर जनमेजय महोबे आज बालोद विकासखण्ड के ग्राम सांकरा(क) के धान उपार्जन केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण कर जायजा लिया। वहाॅ उपार्जन केन्द्र में धान का रखरखाव बिना डनेज किए जाने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त कर समिति प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने धान संग्रहण केन्द्र जगतरा का भी आकस्मिक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने वहाॅ संग्रहण केन्द्र प्रभारी को निर्देशित किया कि वे सभी स्टेक को केप कव्हर से ढंक कर रखें ताकि असामयिक वर्षा से धान को नुकसान न हो। कलेक्टर ने खाद्य विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे धान संग्रहण एवं उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण कर स्टेक को केप कव्हर से ढंकना सुनिश्चित कराएॅ। इस अवसर पर सहायक खाद्य अधिकारी विजय किरण और जिला विपणन अधिकारी शशंाक सिंह उपस्थित थे।
बालोद / शौर्यपथ / जिले में कोविड-19 वैक्सीनेशन कार्यक्रम अंतर्गत स्वास्थ्य सेवा प्रदाता वर्ग (शासकीय एवं निजी स्वास्थ्य संस्थान, आंगनबाड़ी, मितानिन) का प्रथम चरण में लक्ष्य 7153 पंजीकृत हितग्राही के विरूद्ध आज दिवस तक 6613 हितग्राहियों का टीकाकरण कर लक्ष्य का 92.45 प्रतिशत के साथ राज्य में प्रथम स्थान पर है। जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ एस.के. सोनी ने बताया कि प्रथम चरण में कोविड वैक्सीनेशन के तहत विकासखण्ड बालोद में 92.19 प्रतिशत, विकासखण्ड डौण्डी में 87.19 प्रतिशत, विकासखण्ड डौण्डीलोहारा में 94.35 प्रतिशत, विकासखण्ड गुण्डरदेही में 93.36 प्रतिशत एवं विकासखण्ड गुरूर में 96.12 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया गया है।
जिला टीकाकरण अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 वैक्सीनेशन के द्वितीय चरण में फ्रंट लाइन वर्कर जिसमें राजस्व, पंचायत, पुलिस विभाग, नगरीय निकाय शामिल है। द्वितीय चरण में कुल लक्ष्य 4643 के विरूद्ध आज दिवस तक 3488 हितग्राहियों को टीकाकृत किया गया है एवं राज्य में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने बताया कि द्वितीय चरण में आपदा प्रबंधन से 91.76 प्रतिशत, होम गार्ड से 50.51 प्रतिशत, पुलिस विभाग से 78.36 प्रतिशत, जेल विभाग से 60.61 प्रतिशत, नगरीय निकाय से 79.35 प्रतिशत, राजस्व विभाग से 82.67 प्रतिशत एवं पंचायत विभाग से 63.46 प्रतिशत फं्रट लाइन वर्कर का टीकाकरण किया गया हैं।
जिला टीकाकरण अधिकारी ने बताया कि जिले में कोविड-19 वैक्सीनेशन कार्यक्रम अंतर्गत अब तक कुल 11793 पंजीकृत हितग्राही (स्वास्थ्य सेवा प्रदाता एवं फ्रंट लाइन वर्कस) के विरूद्ध 10101 हितग्राहियों (85.65 प्रतिशत) का सफलतापूर्वक कोविशिल्ड वैक्सीन से टीकाकृत किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य सेवा प्रदाता वर्ग(हेल्थ केयर वर्कर) का 28 दिवस पश्चात द्वितीय डोज टीकाकरण में 380 लोगों को टीकाकृत किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि प्रथम एवं द्वितीय चरण अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य विभाग एवं संबधित विभाग से समन्वय कर शत-प्रतिशत हितग्राहियों को टीकाकृत किए जाने का प्रयास किया जा रहा है।
बालोद / शौर्यपथ / जिला दण्डाधिकारी जनमेजय महोबे ने छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5, 6 के तहत प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए राजहरा थाना अंतर्गत नगर पंचायत चिखलाकसा के वार्ड क्रमांक-05 के सतीश सोनी पिता स्व.श्री गणेश सोनी को आगामी 01 वर्ष के लिए जिला बालोद, दुर्ग, धमतरी, राजनांदगाॅव, कांकेर जिलों की राजस्व सीमाओं से हट जाने (जिला बदर) आदेश पारित किया है।
जिला दण्डाधिकारी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि पुलिस अधीक्षक बालोद के पत्र अनुसार आरोपी सतीश सोनी के आपराधिक कृत्यों में एक प्रकरण हत्या का, दो प्रकरण हत्या का प्रयास करना, शासकीय कार्यालय में घुसकर शासकीय कार्य में बाधा डालकर मारपीट करना, एक प्रकरण जुए का, एक प्रकरण घर में प्रवेशकर तलवार से मारपीट कर मोटर सायकिलों को आग लगाने का जैसे घटनाओं को आरोपी ने अंजाम दिया है। अब तक आरोपी के खिलाफ धारा 151 जाफौ, धारा 107, 116(3) जाफौ के तहत कुल 03 प्रतिबंधक कार्यवाही भी किया गया है। किन्तु आरोपी के अपराधिक गतिविधियों पर अब तक कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। इसके खिलाफ क्षेत्र में आम लोगों में खौफ एवं दहशत का माहौल बना हुआ है, तथा लोग शिकायत करने एवं गवाही देने से कतराते हैं, इस पर सामान्य कानून एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियों का कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है। यहाॅ तक कि आरोपी शासकीय सेवक पर भी प्राणघातक हमला कर चुका है, जिससे इसकी आवारागर्दी, गुण्डागर्दी, रंगदार चरम पर है, आरोपी का गांव क्षेत्र व जिले में निवासरत रहना क्षेत्र व समाज के लिए अत्यंत ही घातक है अतः सतीश सोनी पिता स्व. गणेश सोनी उम्र 31 साल निवासी वार्ड क्रमांक 05, चिखलाकसा नगर पंचायत के पास थाना राजहरा, जिला-बालोद के विरूद्ध छ.ग. राज्य सुरक्षा अधिनियम की धारा 5, 6 के अंतर्गत कार्यवाही कर आसपास के जिला में इसके प्रवेश का प्रतिबंधित किए जाने हेतु प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया है।
जिला दण्डाधिकारी ने जारी आदेश में कहा है कि प्रकरण के अध्ययन एवं मनन करने के बाद यह समाधान हो गया है कि अनावेदक की गतिविधियाॅ अन्य कानूनी प्रावधानों से नहीं सुधर रही है। ऐसी स्थिति में अनावेदक की अपराधिक गतिविधियों से शंाति व्यवस्था पर विपरीत प्रभाव पड़ने की संभावनाएॅ बनी हुई है। उपरोक्त स्थितियों में छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5, 6 के तहत प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए राजहरा थाना अंतर्गत नगर पंचायत चिखलाकसा के वार्ड क्रमांक-05 के सतीश सोनी पिता स्व.श्री गणेश सोनी को आगामी 01 वर्ष के लिए जिला बालोद, दुर्ग, धमतरी, राजनांदगाॅव, कांकेर जिलों की राजस्व सीमाओं से हट जाने (जिला बदर) आदेश पारित किया है। अनावेदक आदेश के जारी दिनांक से एक सप्ताह के भीतर उपरोक्त जिलों की राजस्व सीमाओं से बाहर चले जावें एवं एक वर्ष की कालावधि अर्थात् 18 फरवरी 2022 के पहले प्रवेश न करे। अनावेदक द्वारा उक्त आदेश का पालन न करने पर उसे बलपूर्वक उपरोक्त जिलोें की सीमाओं से बाहर निकाल दिया जाए। यदि इसके बाद भी वह इस आदेश का उल्लंघन करे तो उसके विरूद्ध छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के सुसंगत प्रावधानों के तहत् कार्यवाही की जाएगी।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
