
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
राजनांदगांव / शौर्यपथ / बर्ड फ्लू की दहशत के बीच छुरिया के रेस्ट हाउस के सामने एक मृत कौवा मिलने से लोग सकते में आ गए। अभी लोग कोरोना की महामारी से उबर नहीं पाए हैं। इसी बीच पड़ोसी राज्यों में बर्ड फ्लू की आहट ने जिलेवासियों की धड़कनें भी बढ़ा दी है। हालांकि अभी तक जिले में ऐसा एक भी मामला सामने नहीं आया है। जिले में पशु चिकित्सा विभाग ने पक्षियों में होने वाली बर्ड फ्लू की बीमारी को रोकने के लिए रेपीड रिस्पांस टीम गठित कर ली है। हर ब्लॉक में तीन-तीन अधिकारियों को सुरक्षा व निगरानी के लिए टीम में जिम्मेदारी सौंपी गई है। छुरिया के रेस्ट हाउस के सामने जब लोगों ने कौवा को मृत अवस्था में जमीन पर गिरा देखा तो लोग डर गए। इसकी सूचना मिलने के बाद पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी भी हरकत में आ गए। आनन-फानन में छुरिया के पशु चिकित्सा विभाग के डाक्टरों की टीम मौके पर पहुंची और जांच की। मृत कौए का सेंपल तक लिया गया।
नोडल अधिकारी एसके त्रिपाठी ने बताया कि छुरिया में मृत मिले कौवा में बर्ड फ्लू का कोई भी लक्षण नहीं मिला है। अधिक उड़ान और भूख-प्यास से भी पक्षियों की मौत हो जाती है। कौए की मौत भी भूख से होने की जानकारी सामने आयी है। फिर भी जिले की पूरी टीम को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है।
पशु चिकित्सा सेवाए के उपसंचालक डा. राजीव देवरास ने बताया कि छुरिया में मृत मिले कौए के शव को दफना दिया गया है। उसके ऊपर चूना भी डलवाए हैं, ताकि किसी तरह का संक्रमण ना फैले। उन्होंने बताया कि जिले में बर्ड फ्लू को लेकर पूरा अमला तैनात है। जिले में अभी तक एक भी ऐसा मामला नहीं आया हैए जिससे लोग सकते में आए। पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश व महाराष्ट्र की सीमाएं जिले से लगी है। इस कारण हमारी टीम सतर्कता के साथ काम कर रही है।
जिले के नोडल अधिकारी डा. एसके त्रिपाठी ने बताया कि सभी ब्लॉकों में रेपीड रिस्पांस टीम बनाई गई है। हर रोज इंटरनेट मीडिया के माध्यम से अपडेट जानकारी ली जा रही है। इसमें छुरिया का केस सामने आया था, लेकिन वहां मृत मिले कौवा में बर्ड फ्लू का कोई लक्षण नहीं मिला। फिर भी सेंपल लिए हैं। उन्होंने बताया कि हर दिन अपडेट जानकारी राज्य सरकार को भी भेजी जा रही है। इसलिए विभाग के सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने कहा गया है। पूरी टीम कोरोना महामारी के बीच पक्षियों में होने वाली इस गंभीर बीमारी बर्ड फ्लू को लेकर भी तैनात है।
तीसरी तिमाही में विनिर्माण के क्षेत्र में 10228 करोड़ का मिला निजी निवेश
रायपुर / शौर्यपथ / वैश्विक महामारी और आर्थिक मंदी के दौर में छत्तीसगढ़ देश में टॉप 10 सर्वाधिक निजी निवेश प्राप्त करने वाला राज्य बन गया है। प्रोजेक्ट टुडे की ताजा जारी रिपोर्ट के अनुसार वित्तीय वर्ष 2020-21 की तीसरी तिमाही में अक्तूबर से दिसम्बर 2020 के बीच छत्तीसगढ़ को विनिर्माण के लिए 10228 करोड़ के निजी निवेश के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। वहीं मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में पिछले दो सालों में 104 एमओयू हुए हैं। इनके माध्यम से प्रदेश में 42 हजार 714 करोड़ रुपये का पूंजी निवेश प्रस्तावित है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ निवेशकों के लिए सर्वाधिक अनुकूल प्रदेश के रूप में उभरा है।
ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ में नई सरकार के गठन के बाद नई औद्योगिक नीति लागू की गयी है, जिसमें राज्य सरकार द्वारा नई सहूलियत और रियायतें देकर निवेशकों के अनुकूल माहौल तैयार किया गया है। इस नई उद्योग नीति में पिछड़े क्षेत्रों के विकास पर बल, कृषि आधारित उद्योगों को विशेष प्राथमिकता तथा औद्योगिक विकास के लिए औद्योगिक क्षेत्रों में भूमि आबंटन की दरों में 30 प्रतिशत की कमी की गई है। वहीं, परम्परागत कोर सेक्टर के अलावा रोबोटिक्स, आर्टिफिशयल इंटेलिजेन्स को बढ़ावा देने के लिए इसे प्राथमिकता श्रेणी में शामिल किया गया है।
छत्तीसगढ़ सरकार ने समावेशी विकास, आत्मनिर्भर और परिपक्व अर्थव्यवस्था वाले नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने का लक्ष्य रखा है, जिसके क्रियान्वयन के रूप में कई नई योजनाओं और परियोजनाओं की शुरुआत की है। यही वजह है कि इस आर्थिक मंदी के दौर में भी विनिर्माण के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ सबसे अधिक निवेश प्राप्त करने के मामले में राज्यों की सूची में टॉप 10 में शामिल है। वित्तीय वर्ष के तीसरी तिमाही में छत्तीसगढ़ को प्रोजेक्ट के लिए कुल 10228 करोड़ का निजी निवेश प्राप्त हुआ है।
देश के एक प्रतिष्ठित अँग्रेजी अखबार में प्रोजेक्ट टुडे की रिपोर्ट पर खबर प्रकाशित की गयी है। जिसमें बताया गया है कि देश में तीसरी तिमाही के विनिर्माण में निजी निवेश प्रस्ताव में 102 फीसदी की वृद्धि हुई है। पहली तिमाही में जहां सर्वाधिक निवेश प्रस्ताव तमिलनाडु को मिले थे, वहीं, दूसरी तिमाही में छत्तीसगढ़ ने तमिलनाडु को पीछे छोड़ते हुए सर्वाधिक निवेश प्रस्ताव प्राप्त किए। वहीं, तीसरी तिमाही में भी छत्तीसगढ़ विनिर्माण के क्षेत्र में निजी निवेश प्राप्त करने वाले टॉप दस राज्यों की सूची में शामिल है।
ज्ञात हो कि प्रोजेक्ट्स टुडे भारत का सबसे बड़ा डेटाबैंक है जिसमें भारत भर के सभी क्षेत्रों की नई और चल रही परियोजनाओं की अद्यतन जानकारी इकठ्ठा की जाती है।
मुख्यमंत्रियों की बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हुए...
रायपुर / शौर्यपथ / प्रधानमंत्री मोदी की कोरोना वैक्सिन के टीकाकरण की तैयारियों के सम्बंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से आयोजित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हुए।
इस अवसर पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, प्रभारी मुख्य सचिव और गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू,मुख्यमंत्री के सचिव सिद्दार्थ कोमल परदेशी, स्वास्थ्य विभाग के सचिव आर.प्रसन्ना,राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला, नगरीय प्रशासन विभाग के एडिशनल डायरेक्टर सौमिल रंजन चौबे, मुख्यमंत्री सचिवालय में उपसचिव सुश्री सौम्या चौरसिया उपस्थित थी।
रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजापुर प्रवास के दौरान जिलेवासियों को 328 करोड़ रूपये लागत के विकास एवं निर्माण कार्यों की सौगात दी, जिसमें 241 करोड़ 75 लाख रूपये लागत के 72 कार्यों का भूमिपूजन तथा 86 करोड़ 74 लाख रूपये लागत के 54 कार्यों का लोकार्पण शामिल हैं।
मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर बीजापुर में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल का लोकार्पण तथा महादेव तालाब सहित लोहा डोंगरी पार्क एवं शहरी गौठान बीजापुर का अवलोकन किया। भूमिपूजन किये जाने वाले कार्यों में दूरस्थ अबूझमाड़ ईलाके के गांवों को जोड़ने के लिए 37 करोड़ 92 लाख रूपए बेदरे-लंका मार्ग पर इन्द्रावती नदी में उच्च स्तरीय पुल एवं पिनकोण्डा तालनार मार्ग में मरी नदी पर 11 करोड़ रूपए की लागत से पुल निर्माण शामिल है। मुख्यमंत्री ने कोएनार-एरमनार से तोयनार सड़क निर्माण, 5 करोड़ 96 लाख की लागत से टिकलेर से रेड्डी सीमंेंट कांक्रीट सड़क निर्माण, 34 करोड़ 13 लाख रूपए की लागत से 15 ग्रामीण सड़कों का निर्माण, 37 करोड़ 9 लाख रूपये की लागत से भोपालपटनम-तारलागुड़ा डामरीकृत सड़क निर्माण कार्य, एक करोड़ 75 लाख रूपये की लागत से गुड़साकाल स्टापडेम निर्माण, 1 करोड़ 64 लाख रूपये की लागत से मोदकपाल एनीकट निर्माण 2 करोड़ 51 लाख रूपये की लागत से मूसालूर में 3.15 एमव्हीए 33/11 केव्ही विद्युत उपकेन्द्र निर्माण इत्यादि का शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री ने इस दौरान मंजरा-टोला विद्युतीकरण योजनातंर्गत 15 करोड़ 96 लाख रूपए की लागत से 72 ग्रामों के 160 बसाहटों में विद्युतीकरण कर 3859 परिवारों को निःशुल्क बिजली कनेक्शन प्रदाय, एक करोड़ 6 लाख रूपए की लागत से बीजापुर के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल उन्नयन सहित बीजापुर, भैरमगढ़ एवं भोपालपटनम ब्लाक में 15 करोड़ 64 लाख रूपये की लागत से अधिकारी-कर्मचारी आवास निर्माण, 2 करोड़ 59 लाख रूपये की लागत से 36 पुलिया निर्माण, 2 करोड़ 47 लाख रूपये की लागत से धान खरीदी केन्द्रों में चबूतरा निर्माण, एक करोड़ 35 लाख रूपये की लागत से मद्देड़ में तेन्दूपत्ता गोदाम निर्माण, 2 करोड़ 8 लाख रूपये की लागत से भोपालपटनम में आईटीआई भवन निर्माण, 14 करोड़ 71 लाख रूपये की लागत से कुटरू-बेदरे डामरीकृत सड़क, एक करोड़ 68 लाख रूपये की लागत से चेरपल्ली-यापला सड़क निर्माण कार्य का लोकार्पण किया।
दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग तहसील अंतर्गत पटवारी हल्का नंबर 19 कुरूद में पदस्थ पटवारी मंजू तिवारी को कलेक्टर डॉक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है, निलंबन अवधि के दौरान उनका कार्यालय अनुविभागीय कार्यालय दुर्ग रहेगा।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुरूद की पटवारी मंजू तिवारी की कार्यप्रणाली को लेकर लगातार शिकायतें आ रही थी कि नामांतरण, बटांकन जैसे महत्वपूर्ण प्रकरणों का निराकरण समय पर नहीं किया जा रहा था, इसके अलावा पटवारी मंजू तिवारी द्वारा तहसीलदार के आदेश की अवहेलना कर उनके आदेश के बाद भी पटवारी ने रिकार्ड दुरुस्त नही किया था। जिसकी शिकायत कलेक्टर से की गई थी, कलेक्टर ने शिकायत की जांच के लिए अपर कलेक्टर अरुण वर्मा के नेतृत्व में जांच टीम का गठन किया, जांच में यह बात सामने आई कि पटवारी मंजू तिवारी अपने कार्यों को लेकर गंभीर नहीं है। जिसके बाद कलेक्टर ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
दुर्ग / शौर्यपथ / पांच लाख रूपये कीमती दो सौ पचास क्विंटल पीडीएस के चावल को किराये के ट्रक में ले जाकर बिक्री करने वाले को सीएसपी विवेक शुक्ला के मार्गदर्शन में पुलिस ने पकउ़ा है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि 9 जनवरी को ट्रांस्पोर्ट नगर से निकले एक ट्रक में पीडीएस का चावल लोड है,इसकी जानकारी मिलते ही सीएसपी विवेक शुक्ला ने नाकेबंदी कर उसे रोका और पूछताछ की।
पूछताछ के दौरान ड्रायवर ने बताया कि चह चावल नीरज अग्रवाल के गोदाम से भरकर समोदा ले जाने का काम करता है। पुलिस ने नीरज ट्रेडर्स के नाम से धमधा रोड में गोदाम चलाने वाले व्यक्ति पर पुलिस ने शिकंजा कसा। अवैध परिवहन में उपयेाग होने वाले ट्रक सीजी 07 एसी 0769 को भी जब्त कर लिया। जब आरोपी से चावल के दस्तावेज के बारे में जानकारी मांगी गई तो वह दस्तावेज नही दे सका। उसके बाद उसपर कार्यवाही की गई।
छोटो बच्चों सहित अन्य लोगों ने दी मनमोहक सांस्कृति प्रस्तुतियां
भिलाई / शौर्यपथ / आज दोपहर में आसमान में सितारों की तरह चमकते हुए उड़ते रंग बिरंगी पतंग को देखकर भिलाईवासी झूम उठे।सेक्टर सात बीएसपी स्कूल ग्राउंड में सकल गुजराती समाज दुर्ग-भिलाई द्वारा आयोजित इस गरिमामय समारेाह में गुजरात संस्कृति की एक झलक दिखाई दी। गुजराती समाज सहित अन्य समाज के लोगों खासकर छोटे छोटे बचें ने पतंगोत्सव एवं मकर संक्रांति पर आधारित गीत-संगीत तथा नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दिये।
यहां करीब 22 स्टाल लगाया गया था जिसमें फुड प्लाजा, आर्गेनिक अनाज, मठा के अतिक्ति बच्चों के मनोरंजन की पर्याप्त व्यवस्था की गई थी। इसके अलावा वहां गुजरात एंव छत्तीसगढ़ के व्यंजनों, कपडों सहित एक से एक आकर्षक सामानों का स्टाल लगाया गया था। इस अवसर पर उपस्थित सांसद विजय बघेल के अतिरिक्त दुर्ग विधायक अरूण वोरा, दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल, पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल, प्रदेश कांग्रेस सचिव धर्मेन्द्र यादव, दुर्ग निगम सभापति राजेश यादव, वरिष्ठ साहित्यकार मुकुंद कौशल एवं सकल गुजराती समाज के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतेश गांधी विशेष रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर इन सभी अतिथियों ने पतंगोत्सव के आयोजन के रजनी भाई दवे सहित समिति के सभी लोगों को शुभकामनाएं दी।
प्रारंभ में आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए सकल गुजरात समाज के जिलाध्यक्ष एवं पतंगोत्सव के आयोजनकर्ता रजनी भाई दवे, ने बताया कि यह आयोजन गुजरात एंव छत्तीसगढ की संस्कृति का मिला जुला स्वरूप हैं। जिस तरह नवरात्रि, गणेशोत्सव एवं विवाहोत्सव आदि में गुजराती डांडिया को छत्तीसगढ़वासियों ने अपना लिया है, आशा है कि पतंगोत्सव को भी अपनी संस्कृति में शमिल कर लेंगे।
धमतरी से आये प्रीतेश गांधी ने पतंगोत्सव को गुजरात का मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रम बताया। दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक इस कार्यक्रम का लोगों ने भरपूर लुत्फ उठाया। आयेाजन समिति के पदाधिकारियों ने उत्कृष्ट स्टाल संचालकों को पुरस्कृत भी किया। गिरीश भाई सांवरिया ने समस्त उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।
भिलाई / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के जवाहर मार्केट में सडक पर सामान बढाकर व्यवसाय करने वाले व्यापारियों के खिलाफ कार्यवाही की गई। जोन 03 की आयुक्त प्रीति सिंह के निर्देश पर जोन के राजस्व विभाग द्वारा की गई कार्यवाही में दुकान के सड़क के सामने कॉफी दूर तक सामान व स्टैण्डी होर्डिंग्स रखने की वजह से आवागमन में परेशानी होने के साथ ही पार्किंग की समस्या बढ गई थी, जिसके चलते कार्यवाही करते हुए होर्डिंग्स और दुकान के सामने सडक पर सामान फैलाकर व्यवसाय करने वालों को हटवाने की कार्यवाही करते हुए सडक बाधा करने वाले 12 दुकानदारों से 10500 रूपए अर्थदंड वसूला गया। जोन के कर्मचारियों द्वारा शाम को की गई कार्यवाही में दुकान के सामने लगे टेबल कुर्सी हटवाई गई। जोन 03 मदर टेरेसा नगर के पॉवर हाउस के जवाहर मार्केट में दुकानदारों के द्वारा सामान फैलाकर व्यवसाय करने की वजह से शाम को जाम की स्थिति बन जाती है। इसके चलते मार्केट में आने वाले लोगों को समस्या होती है।
निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने निगम क्षेत्र के सभी बाजार में दुकान के अतिरिक्त सामान फैलाकर व्यवसाय करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। जिसके परिपालन में जोन 03 आयुक्त की टीम सहायक राजस्व अधिकारी परमेश्वर चंद्राकर के साथ शाम को जवाहर मार्केट पहुंची और सड़क बाधा करने वाले दुकानदारों के खिलाफ अर्थदंड वसूलने की कार्यवाही किए। उन्होंने बताया कि बहुत से व्यापारियों द्वारा दुकान के सामने बोर्ड एवं स्टेण्डी होर्डिंग्स लगाने तथा दुकान के सामने काफी दूर तक सामान रखने से स?क में आवागमन बाधित होता है, इन लोगों के सामान को हटवाया गया तथा दोबारा ऐसा न करने की समझाइश दी गई अन्यथा कठोर कार्यवाही की चेतावनी भी दी गई है।
इसके अलावा सडक किनारे फास्ट फूड का व्यवसाय, ठेला लगाने वालों एक किनारे व्यवसाय करने की हिदायत दी गई! कार्यवाही में सडक बाधा करने वाले अपना बाजार से 2000 रूपए, वीआईपी बैग हाउस से 500 रूपए, आर्मी स्टोर से 2000 रूपए, शिव बेकरी से 500 रूपए, अरिहंत बैग से 500 रूपए, सांई कलेक्शन से 2000 रूपए, केजीएन ज्वेलर्स से 500 रूपए, राजा ड्राईफू्रटस से 500 रूपए, श्री जैन से 500 रूपए, केसी मंडल से 500 रूपए, योगेश अग्रवाल से 500 रूपए और मुकेश जनरल स्टोर्स से 500 रूपए अर्थदंड वसूलते हुए 12 दुकानदारों से 10500 अर्थदंड वसूलने की कार्यवाही की गई।
दुर्ग / शौर्यपथ / महापौर धीरज बाकलीवाल द्वारा आज निगम के समस्त विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर प्रत्येक वार्डो में चलाये जा रहे जनकल्याणकारी योजना के शिविर की समीक्षा किये। जन कल्याणकारी शिविरों में हो रही अव्यवस्था के लिए उन्होनें अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त करते हुये कहा कि आप सभी को यह बात समझ आनी चाहिए कि नगर निगम दुर्ग द्वारा वार्डो में जनकल्याण शिविर लगाया जा रहा है इसमें थोड़ा सा भी लापरवाही से नगर निगम की बदनामी हो रही है । इससे शहर वासियों में अच्छा सूचना नहीं जा रहा है । आप सभी को निर्देशित किया जाता है कि जन कल्याणकारी वार्ड शिविर को बेहतर ढंग से करें और वहॉ पूरी व्यवस्था बनाएॅ । प्रत्येक वार्ड जनप्रतिनिधियों को एक दिन पूर्व सूचना देवें, साथ ही वार्ड में एक दिन पहले सूचना घुमाएॅ । महापौर बाकलीवाल ने शहर के समस्त आम नागरिकों से अपील कर कहा कि जनता की मूलभूत सुविधाओं के साथ शासन की जन कल्याणकारी योजना का लाभ देने उनके वार्डो में शिविर लगाया जा रहा है उसका लाभ अवश्य उठायें । बैठक में सभापति राजेश यादव, वित्त प्रभारी दीपक साहू, राजस्व प्रभारी ऋषभ जैन सहित अधिकारीगण उपस्थित थे।
महापौर ने बैठक में शहर में अन्य विकास और निर्माण कार्यो पर भी चर्चा की । उन्होनें कहा सभी वार्ड इंजीनियर इस बात का ध्यान रखें कि प्रत्येक वार्डो में अमृत मिशन का कार्य जारी है जहॉ भी गड्डा और पाइप लीकेज दिखाई दे तो अमृत मिशन के नोडल अधिकारी को तत्काल इसकी सूचना देवें ताकि उसे सुधारा जा सके । आप सभी अपने-अपने वार्ड के एैसे मूलभूत कार्यो पर तत्पर रहें । उन्होनें जन कल्याण शिविर में पंडाल, कुर्सी, टेबल की नियमित व्यवस्था करने के निर्देश भी दिये। बैठक में प्रभारी आयुक्त एवं कार्यपालन अभियंता सुशील कुमार बाबर, कार्यपालन अभियंता मोहनपुरी गोस्वामी, राजेश पाण्डेय, सहा0 अभियंता जितेन्द्र समैया, जगदीश केशरवानी, उपअभियंता राजकिशोर पालिया, विश्वनाथ मिश्रा, गिरीश दीवान, ए0आर0 रहंगडाले, कर्मशाला अधीक्षक बीरेन्द्र ठाकुर सहित अन्य उपस्थित थे
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
