August 27, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / गत दिवस नगर निगम में निगम आयुक्त चंद्रकांत कौशिक की उपस्थिति में अवैध प्लाटिंग व कॉलोनी निर्माण के नियमितिकरण के को-आर्डिनेशन संबंध में बैठक आहूत की गई। जिसमें अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मुकेश रावटे, तहसीलदार रमेश मौर्य, कार्यपालन अभियंता यूके रामटेके व दीपक कुमार जोशी, प्र.कार्यपालन अभियंता जयनारायण श्रीवास्तव सहित नगर निगम के सहायक अभियंतागण व उप अभियंतागण एवं नगर के वास्तुविद उपस्थित थें।
    बैठक में निगम आयुक्त कौशिक द्वारा शासन निर्देशानुसार अवैध भूखंड में विकास कार्य किये जाने हेतु अभिन्यास तैयार कर प्रकरणों का त्वरित निराकरण किये जाने हेतु कार्ययोजना पर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि सभी अवैध खसरा छोटे-छोटे भू-खंड में है, इनकी संख्या ज्यादा है। जिससे मार्ग संरचना बनाने में कठिनाई हो रही है। साथ ही साथ कॉलोनाईजर द्वारा कांटे गए छोटे भूखंड राजस्व विभाग से खसरा, नक्शा भूमि स्वामी, बटांकन तथा रजिस्ट्री की प्रति अनुपलब्ध है, जिसके कारण भू-खंडधारी स्वामी के नाम से अभिन्यास में अंकित कर ले-आउट बनाने में दिक्कत आ रही है। इस सबंध में अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसीलदार को शीघ्र दस्तावेज दरवारी के माध्यम से उपलब्ध कराने निर्देश दिए गए हैं। साथ ही छोटे-छोटे खसरों के अभिन्यास के स्थान पर उक्त क्षेत्र का राजस्व शीट अनुसार संपूर्ण क्षेत्र का राजस्व शीट अनुसार संपूर्ण क्षेत्र के मास्टर प्लान की सड़क एवं स्वीकृत कॉलोनी के सड़क को आधार बनाकर ले-आउट बनाया जाकर अवैध भू-खंड तक मार्ग संरचना तैयार कर विकास कार्यों का अभिन्यास बनाने का निर्णय लिया गया।
    अनुविभागीय दंडाधिकारी मुकेष रावटे द्वारा बैठक में शासन द्वारा जारी गाईडलाईन अनुसार अनाधिकृत कॉलोनियों का नियमितिकरण का आरंभ न्यून आवासीय कॉलोनी क्षेत्र को छोड़कर ऐसे कॉलोनी का अभिन्यास नगर के मॉस्टर प्लान अनुसार तैयार किया जावे, जिस क्षेत्र में आज की स्थिति में 10 प्रतिशत मकान निर्मित हो तथा अवैध प्लाटिंग की शिकायतें आ रही है। वास्तुविद के द्वारा अभिन्यास तैयार किये जाने हेतु आवश्यक दस्तावेज भू-स्वामी का बी-1 खसरा, रजिस्ट्री की प्रति तथा संबंधित क्षेत्र के पटवारी तथा राजस्व निरीक्षक प्रतिवेदन के आधार पर उस क्षेत्र का कच्चा ले-आउट तैयार कर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है साथ ही पंजीयक को अवैध कॉलोनी क्षेत्र में की गई रजिस्ट्री की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया गया है कि पैतृक भूखण्ड को नियमितिकरण किया जाना है किन्तु प्लाट को काटकर बेचने की अनुमति नहीं होगी। जिस क्षेत्र में नियमितिकरण की कार्यवाही की जानी उस क्षेत्र का भूमि क्रय-विक्रय प्रतिबंधित रहेगा। इस संबंध में जिला पंजीयक को पृथक से निर्देश जारी किया जावे।
    बैठक के अंतिम में यह निर्णय लिया गया है कि अनाधिकृत कॉलोनियों का नियमितिकरण की कार्यवाही सर्वप्रथम प्रथम चरण में कौरिनभांठा, रेवाडीह, चिखली, मोहारा एवं लखोली क्षेत्र का अभिन्यास अलग-अलग वास्तुविद द्वारा तैयार किया जावेगा। इस हेतु निगम स्तर चार वास्तुविदों सहित इंजीनियर एवं नगर निगम उप अभियंता की टीम गठित किया जावेगा। शासन मागदर्शन/निर्देशानुसार अवैध प्लाटिंग पर भू-स्वामियों से निर्माण एरिया का विकास शुल्क राशि की वसूली की जावेगी तथा अनाधिकृत कॉलोनी का नियमितिकरण हेतु कॉलोनाईजर से अभिन्यास तैयार करने हेतु उपगत होने वाले व्यय की रकम विकास शुल्क के दस प्रतिशत से अनधिक नियत किया जावेगा। अनाधिकृत कॉलोनियां मास्टर प्लान की सड़क, ग्रीन, लैंड, म्ॅै ए गार्डन की भूमि, सांस्कृतिक भवन एवं स्कूल की भूमि छोड़ेगा, अन्यथा की स्थिति में कॉलाईनाईजर/भू-स्वामी से खुला क्षेत्र गार्डन की भूमि का दुगुना मूल्य वसूली जावेगी। साथ ही कॉलोनी अधिनियम के तहत् आय शुल्क मूल भू-स्वामी से राजस्व के रूप में वसूल किया जावे, न करने पर भू-राजस्व की संहिता के तहत कार्यवाही तहसीलदार के माध्यम से किया जावेगा।

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / नगर निगम सीमांतर्गत अवैध निर्माण एवं शासकीय भूमि पर हो रहे अतिक्रमण पर प्रभावी रूप से रोकथाम करने के लिये निगम आयुक्त चंद्रकांत कौशिक द्वारा नगर निगम में अतिक्रमण दस्ता (तोडू दस्ता) का गठन किया गया है। गठित दल के प्रभारी जयनारायण श्रीवास्तव सहायक अभियंता एवं टीम द्वारा पुलिस बल सहित आज दुर्गा चौक ब्राम्हण पारा में शासकीय भूमि पर प्रीतेश सुराना द्वारा अतिक्रमण कर मकान बनाया जा रहा था, जिसे तोड़ने की कार्यवाही की गयी।
    इस संबंध में आयुक्त चंद्रकांत कौशिक ने बताया कि दुर्गा चौक ब्राम्हण पारा में अतिक्रमण कर शासकीय भूमि पर प्रीतेश्ज्ञ सुराना द्वारा मकान बनाया जा रहा था, जिसकी शिकायत प्राप्त होते ही नगर निगम के अतिक्रमण तोड् दस्ता द्वारा पुलिस बल सहित उक्त अतिक्रमित कर बनाये जा रहे मकान को तोड़ने की कार्यवाही की गयी। उन्होंने अतिक्रमण दस्ता से कहा कि शहर में जहां-जहां पर अतिक्रमण किया जा रहा हैै। उसे तत्काल हटाया जाये और संबंधित के विरूद्ध निगम प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जाये।

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / नए साल के अवसर पर धौराभाठा पंचायत के आश्रित ग्राम बुंदेलीखुर्द में महिला समूह द्वारा गांव पर खेल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्षेत्रीय जनपद सदस्य सभापति ओमप्रकाश साहू ग्राम के सरपंच व संघ के अध्यक्ष नोमेश वर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित हुवे। कार्यक्रम में ग्राम के वरिष्ठ नागरिक लेखराम वर्मा ने गॉव की समस्याओं को रखा। सरपंच नोमेश वर्मा ने गांव के विकास की बात कही। जनपद सभापति ओमप्रकाश साहू ने सभी को नए साल की बधाई दी व महिला समूह के आयोजन की सराहना की व गॉव के विकास में हमेशा साथ खड़े रहने की बात कही, उनके बाद जनपद सभापति द्वारा फीता काटकर 200 मीटर बालिका दौड़ के साथ खेल की शुरूआत किये। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला समूह व ग्रामवासी उपस्थित रहे।

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / ब्लॉक के डुमरडीहकला में जय महाकाल युवा संगठन एवं समस्त ग्रामवासी के द्वारा एक दिवसीय रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय जनपद सदस्य सभापाति ओमप्रकाश साहू, सरपंच दिनेश ठाकुर व ग्रामवासी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के उद्बोधन में ग्राम के सरपंच दिनेश सिंह ठाकुर ने आयोजन समिति व ग्रामवासी को बधाई दिए व जब तक सरपंच पद है हमेशा सहयोग प्रदान करने की बात कही। जनपद सभापाति ओमप्रकाश साहू ने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। खेल से हमारे जीवन मे बहुत कुछ सीखने को मिलता है। हर खिलाड़ी जीत के लिए खेलता है, लेकिन हारे हुए खिलाड़ियों को निराश नहीं होना चाहिए, क्या कमी रह गया उस कमी को अगली बार दूर करना चाहिए और अच्छी मेहनत करके आगे बढ़ना चाहिए। सतत संघर्ष मेहनत और प्रयत्न से जीत हासिल हो जाती है।  सभापाति साहू ने गॉव के विकास के लिए 6150 लाख भवन व युवाओं के मांग पर जिम की घोषणा किये। कार्यक्रम में ग्रामीण जन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / ब्लॉक के हरडुवा में डोंगरगढ़ विधायक अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण अध्यक्ष भुनेश्वर बघेल ने हरडुवा में स्टॉप डेम का भूमिपूजन किये उनके बाद विधायक बघेल साइकिल स्टैंड, सार्वजनिक शौचालय, सामुदायिक भवन का लोकार्पण किये। लोकार्पण पश्चात क्रिकेट समापन में पहुंचे, जहां खिलाड़ियों को पुरूस्कार वितरण किया गया। सरपंच प्रतिनिधि देरहा राम वर्मा ने विधायक बघेल को गॉव की विकास की मांग की। जनपद सदस्य हंशा सिन्हा खेल खिलाड़ी जिंदाबाद के नारों के साथ सबका अभिवादन किया। पूर्व जनपद सदस्य चंद्रेश वर्मा ने गांव के विकास की बात की ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गेश द्विवेदी ने पुर्वाजों को याद करते हुए पुराने बातों को याद किये। हरडुवा हमेशा से ही खेल खिलाड़ियों के नाम से जाना जाता है।
    विधायक बघेल ने अपने उद्बोधन में सबसे पहले नये साल की बधाई दी व गांव के विकास साथ मिलकर करने की बात कही। सभी खिलाड़ियों को बधाई दी व विजेता टीम को बधाई दिए व आने वाले समय मे और ज्यादा मेहनत करने की बात कही व हारे हुए टीम को कहा कमी रह गयी सुधार करने की बात कही। विधायक बघेल ने गांव के विकास के लिए व्यावसायिक परिसर हेतु 8 लाख व मुक्तिधाम हेतु 5 लाख की घोषणा किये। कार्यक्रम में जनपद सभापति ओमप्रकाश साहू, सरपंच विनीता वर्मा, सलोनी सरपंच रतन यादव, महेश वर्मा, गन्नू वर्मा, नवीन लुनिया, नवनीत चंदेल, खिलेश वर्मा सहित आयोजक समिति ग्रामवासी उपस्थित रहे।

    नवागढ़ / शौर्यपथ / दुर्ग जिला के पाटन विधानसभा के ग्राम खुड़मुडा़ में एक परिवार के चार सोनकर सदस्यों की जघन्य हत्या अज्ञात आरोपियों द्वारा 21 दिसम्बर को वारदात किया गया था । जिसके आरोपियों को अब तक पुलिस पकड़ नहीं पाई है । जिससे छ .ग. के सोनकर समाज के प्रत्येक राज में में रोष व्याप्त है । छत्तीसगढ़ सोनकर समाज के प्रदेशाध्यक्ष शारदा प्रसाद सोनकर के आह्वाहन पर प्रत्येक राज में श्रद्धाजंली सभा कैंडल मार्च का आयोजन कर न्याय की मांग के परिपेक्ष्य में सोनकर समाज नवागढ़ में मनोज पुरबिया के नेतृत्व में शासन प्रशासन से मांग किया है कि आरोपियों को शीघ्र ही पकड़ कर उनको को कड़ी सजा दिलाया जाए नहीं तो सोनकर समाज उग्र कदम उठाने के लिए बाध्य होगा । साथ ही समाज के लोगों ने सीबीआईजांच की मांग भी किया । सोनकर समाज नवागढ़ के द्वारा उक्त घटना में मृतकों के प्रति श्रद्धाजंली सभा का आयोजन कर कैंडल मार्च निकाला गया साथ ही दीप जलाकर श्रंद्धाजलि अर्पित किया दिया ।नवागढ़ में महिलाओं के द्वारा मृतक आत्मा की शांति हेतु दीप जलाकर मौन धारण श्राद्धाजंली अर्पित किया गया
    इस अवसर पर शिक्षा विकास समिति नवागढ़ अध्यक्ष मनोज पुरबिया में हत्याकांड घटना पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित जनसमूह के साथ न्याय की गुहार लगाई एवम सीबीआई जांच में मांग उठाई। इस अवसर पर उपाध्यक्ष कमलेश सोनकर दयाराम सोनकर पार्षद हेमन्त सोनकर अजय सोनकर दिनेश सोनकर नितेश सोनकर सीताराम सोनकर राजा सोनकर पूर्व पार्षद कांति सोनकर सेवती सोनकर पूजा सोनकर दुर्गा सोनकर शशि सोनकर संतोषी सोनकर एवं समाज के सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित थे ।

    नवागढ़ / शौर्यपथ / ग्राम- सुरकी(नवागढ़) निवासी सुरसेन वारे के दोनों सुपुत्रों ने नवागढ़ क्षेत्र को गौरवान्वित किया। अजय एवं दिग्विजय वारे ने इस वर्ष आयोजित एनटीए नेट (राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा)की हिन्दी विषय मे सफलता प्राप्त की।दिग्विजय वारे ने नेट के साथ जुनियर रिसर्च फिलोशिप की पात्रता प्राप्त की। इससे वे देश के किसी भी विश्वविद्यालय में पीएचडी करने के लिए छात्रवृत्ति की पात्रता रखते है। 2018 से सेट उत्तीर्ण दिग्विजय के लिए यह उपलब्धि नवागढ़ क्षेत्र साथ- साथ शासकीय कोदुराम दलित महाविद्यालय नवागढ़ एवं समाधान महाविद्यालय बेमेतरा के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है और दोनों ही कालेज के स्टॉफ ने इनके उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया ।अजय और विजय ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता अपने परिवार जन व महाविद्यालय परिवार एवं विशेष कर  डॉ. प्रेमलता मिश्रा प्रभारी प्राचार्य शास केआरडी महाविद्यालय नवागढ़ को दिया जिन्होंने बीए 1 वर्ष से ही लगातार मार्गदर्शन किया। महाविद्यालय से निकलने के बाद भी उनका मार्गदर्शन निरंतर प्राप्त होता रहा। दिग्विजय वारे ने सत्र 2019-20 में शासकीय कोदुराम दलित महाविद्यालय में सहायक प्राध्यापक हिंदी जनभागीदारी के रूप मे अपनी सेवाएं दिये है।

    बेमेतरा / शौर्यपथ / मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ संगठन सह प्रभारी नितिन नवीन बेमेतरा जिला प्रवास पर रहेंगे। जहाँ वे भाजपा कार्यालय बेमेतरा में पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओं से समीक्षा बैठक लेंगे। इस दौरान उनके साथ प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ धरमलाल कौशिक, पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री व राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय, दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल, प्रदेश महामंत्री व दुर्ग संभाग संगठन प्रभारी किरण देव, जिलाध्यक्ष बेमेतरा ओमप्रकाश जोशी, प्रदेश मंत्री संध्या परगनिहा एवं जिला संगठन प्रभारी अजय राव सहित वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहेंगें।
    छत्तीसगढ़ सह प्रभारी सुबह 9 बजे रायपुर मार्ग से ग्राम जेवरा पहुचेंगे, जंहा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। जिसके पश्चात कोबिया चौक में स्वागत उपरांत प्रभारी भाजपा कार्यलय पहुँचकर पदाधिकारियो की बैठक लेंगे।
    उपरोक्त जानकारी देते हुए जिला महामंत्री विकास धर दीवान एवं नरेन्द्र वर्मा ने बताया कि बैठक 5 सत्रों में निश्चित अपेक्षित श्रेणी के अंतर्गत होगी। पहले सत्र 10.30 बजे में जिले से सम्बंधित राष्ट्रीय,प्रदेश,जिला पदाधिकारी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य, प्रदेश प्रकोष्ठ के संयोजक, सांसद, विधायक, 2018 के विधायक प्रत्याशी, 2014 के सांसद, जिला पदाधिकारी, मोर्चाओं के जिलाध्यक्ष, निवर्तमान जिलाध्यक्ष अपेक्षित है। द्वितीय सत्र 12 बजे में पहले सत्र अपेक्षित सदस्यों के साथ मण्डल अध्यक्ष एवं मण्डल महामंत्री उपस्थित रहेंगे। 2.30 बजे प्रभारी प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। तृतीय सत्र 3 बजे आपेक्षित श्रेणी एवं निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की बैठक होगी, जिसमें जिले से सम्बंधित नगर पालिका उपाध्यक्ष, पार्षदगण, नगर पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्य गण उपस्थित रहेंगे। चतुर्थ सत्र में जिला कोर कमेटी की बैठक होगी, वही अंतिम सत्र में मण्डल कार्यसमिति की बैठक बेमेतरा ग्रामीण मण्डल ग्राम जेवरा में सम्पन्न होगी। दीवान ने जिले समस्त पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओं से प्रभारी के भव्य स्वागत एवं अपेक्षित श्रेणी को बैठक में उपस्थित रहने की अपील की हैं।

    जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 5 जनवरी को जांजगीर के हाईस्कूल मैदान में आयोजित किसान सम्मेलन में जिले को 1082.46 करोड रुपए की लागत के 1245 विभिन्न कार्यों की सौगात देंगे। सम्मेलन में वे जिले के 1051 हितग्राहियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभान्वित करेंगे। जांजगीर के हाईस्कूल मैदान में वृहद किसान सम्मेलन विकास कार्यों के लोकार्पण शिलान्यास और शासन की विभिन्न योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित करने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
    कार्यक्रम में 292.10 करोड़ रूपए के 419 कार्याे का लोकार्पण एवं 820.93 करोड़ रूपए के 836 कार्यो का भूमि होगा। इनमे पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 31 करोड़ 49 लाख रुपए के 228 कार्य, लोक निर्माण विभाग के 514.15 करोड रुपए की 68 कार्य, जल संसाधन विभाग के 19.235 करोड़ रूपए के 04 कार्य, स्कूल शिक्षा विभाग के 1.21 करोड़ रूपयें के 03 कार्य, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के 15.56 करोड़ रूपयें के 12 कार्य शामिल है। इसी प्रकार क्रेडा के 7.125 करोड़ रूपये के 132 कार्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 139.420 करोड़ रूपयें की लागत के 370 कार्य, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के 89.045 करोड़ रूपये के 16 कार्य और ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग के 3.710 करोड़ रूपयें की लागत के 03 कार्यों का भूमि पूजन किया जाएगा।
    इसी प्रकार लोकार्पण के कार्याें में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के 13.855 करोड़ रूपये के 18 कार्य, आदिवासी विकास विभाग द्वारा 1.62 करोड़ रूपयें की लागत एक कार्य, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना - 12.431 करोड़ रूपयें के 26 कार्य, स्कूल शिक्षा विभाग के 2.9 करोड़ रूपयें के 02 कार्य, आयुर्वेद विभाग 27 लाख रूपयें की लागत के कार्य, गृह निर्माण मंडल के 5.15 करोड़ रूपये के चार कार्य लोक निर्माण विभाग के 200 करोड रूपये के 24 कार्य, स्वास्थ्य विभाग के 3.26 करोड़ रूपयें के 08 कार्य और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 22.51 करोड़ रूपयें के 334 कार्यों का लोकार्पण शामिल है।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision