
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
राजनांदगांव / शौर्यपथ / अंबागढ़ चौकी के भारत गैस गोदाम का ताला तोड़कर भरे हुए दस सिलेंडर चुराने वाले पांच आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों के पास से चोरी के सिलेंडर भी बरामद किया गया है। सिलेंडर चोरी के मामले को अंबागढ़ चौकी पुलिस ने 72 घंटों के भीतर सुलझा लिया है। सभी आरोपित अंबागढ़ चौकी के ही है। थाना प्रभारी आशीर्वाद रहटगांवकर ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर चोरी करने वाले एक आरोपित को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें आरोपित ने अपने चार दोस्तों के साथ चोरी करना स्वीकार किया। सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिए हैं।
घटना बीते 31 दिसंबर की दरमियानी रात करीब एक से दो बजे की है। जब आरोपित पठानपारा अंबागढ़ चौकी निवासी मुकेश कुमार श्याम उर्फ लोकू ने अपने चार साथी पूर्णाचंद अमीला, खिलेश यादव, सुखचंद यादव उर्फ गुड्डू, देवेंद्र कौशिक उर्फ दीपक और भूपेंद्र निषाद के साथ मिलकर भारत गैस के गोदाम से सिलेंडर चोरी करने की योजना बनाई। रात में ही प्लानिंग कर सभी पांचों आरोपित गोदाम पहुंचे और ताला तोड़कर वहां से भरा हुआ दस गैस सिलेंडर चोरी कर लिए। चोरी के सिलेंडर को सभी आरोपितों ने आपस में बांट लिए और घरों में छिपाकर रखे थे। दूसरे दिन सुबह जब गोदाम को खुला देखा तो वहां के निशा मिश्रा ने सिलेंडर चोरी की शिकायत अंबागढ़ चौकी थाने में दर्ज कराई। सिलेंडर चोरी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल जांच टीम बनाकर मामले की पड़ताल शुरू की। इस बीच अंबागढ़ चौकी के तिगाला पेट्रोल पंप के पास पठानपारा में रहने वाले मुकेश कुमार को सिलेंडर बेचने के लिए ग्राहक तलाशते देखा गया। मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने तत्काल उसे घेराबंदी कर हिरासत में लिया और पूछताछ की। जिसमें उन्होंने अपना जुर्म कबूल भी किया और बताया कि वो पहले उसी गोदाम में काम करता था। पुलिस ने आरोपित मुकेश की निशानदेही में उसके घर में छिपाकर रखे दो सिलेंडर व चोरी की घटना में उपयोग किए मोटरसाइकिल सहित गोदाम का ताला तोड़ने के दौरान उपयोग में लाए लोहे के राड व अन्य सामान को जब्ती किया। वहीं बाकि आरोपितों के पास से गैस सिलेंडर बरामद कर सभी को न्यायालय में पेश किया, जहां से आरोपितों को जेल भेज दिया गया है।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / बारदाना की पर्याप्त उपलब्धता और सुचारू रूप से धान खरीदी की मांग लेकर एसडीएम कार्यालय में हल्ला बोल प्रदर्शन करने पहुंच रहे अन्नदाताओं को पुलिस ने जनपद कार्यालय के पास ही रोक लिया। पुलिस ने किसानों को रोकने जनपद के सामने ही बेरिकेट्स लगाया था, जहां किसानों की घेराबंदी की गई, ताकि किसान एसडीएम दफ्तर तक ना पहुंच सकें। इससे पहले जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के सामने किसान इकट्ठा हुए। यहां से अन्नदाताओं का जत्था ताला लेकर नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय के लिए कूच किया, पर पुलिस ने बेरिकेटिंग की घेराबंदी कर किसानों को बढ़ने नहीं दिया। पुलिस की बेरिकेटिंग को पार करने अन्नदाताओं ने कई कोशिशे की। जिस पर एसडीएम मुकेश रावटे को मौके पर बुलाकर किसानों से मुलाकात कराई गई। किसानों ने कहा कि जिले के उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी की व्यवस्था डगमगा गई है। केंद्रों में बारदाना भी नहीं है, जिसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। अन्नदाताओं ने कहा कि अगर व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो आने वाले दिनों में जिला कार्यालय में तालाबंद कर उग्र आंदोलन करेंगे।
धान खरीदी में अव्यवस्था और बारदाना नहीं होने से आक्रोशित किसानों ने जिला किसान संघ के बैनर तले तीन दिन पहले ही प्रशासन को लिखित शिकायत देकर व्यवस्था सुधारने की मांग की थी, जिसमें किसानों ने व्यवस्था नहीं सुधरने पर एसडीएम कार्यालयों में ताला जड़ने की चेतावनी दी थी। किसानों की भीड़ जुटते ही प्रशासन ने पुलिस की मदद से अन्नदाताओं को रोकने जनपद पंचायत के सामने बेरिकेट्स की घेराबंदी की। जहां किसानों को रोका भी गया।
किसानों की मांग पर एसडीएम मुकेश रावटे मौके पर पहुंचे, जहां एसडीएम ने बताया कि सोमवार से सभी खरीदी केंद्र चालू हो गए हैं। एक-दो दिन में बारदानों की पर्याप्त उपलब्धता भी करा दी जाएगी। खरीदी भी सुचारू रूप से हो इसकी व्यवस्था भी बनाएंगे। इस आश्वासन के बाद किसान शांत तो हो गए, लेकिन अन्नदाताओं ने लगातार आश्वासन का विरोध भी किया। अफसरों के साथ बहस भी हुई। जिस पर किसानों ने तीन दिन के भीतर व्यवस्था सुधारकर समस्या का समाधान करने की बात कही है। किसानों ने कहा कि अगर तीन दिनों के भीतर व्यवस्था नहीं सुधरी तो जिला कार्यालय में हल्ला बोलेंगे।
प्रदर्शन के दौरान अन्नदाताओं ने खरीदी केंद्रों में किसानों से लिए जा रहे बारदानों का 30 रूपये भुगतान करने की मांग की है।
किसानों ने कहा कि बारदाना नहीं होने के कारण अन्नदाता बाजार से 25 से 30 रूपये में बारदाना खरीद रहे हैं, लेकिन उपार्जन केंद्रों में इसकी कीमत किसानों को 15 रूपये ही दी जा रही है। जिससे किसानों को नुकसान हो रहा है। इस दौरान जिला किसान संघ के संयोजक सुदेश टीकम, रमाकांत बंजारे, लखन साहू, गैंद साहू, मंगल देवांगन, नारद कोठलिया, मनबोधी निषाद, जगत देवांगन, धर्मेन्द्र साहू, कैलाश साहू, केशव देवांगन, शामर रतन, मनीष चतुर्वेदी, रमेश साहू, संतोष साहू, रामाधार साहू, वीरेन्द्र उके, ईश्वरी नेताम, पुनु पटेल, नीलकण्ठ साहू, उत्तम साहू व अन्य अन्नदाता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। बताया गया कि किसानों ने डोंगरगांव, डोंगरगढ़, खैरागढ़, मोहला एसडीएम कार्यालय में भी हल्ला बोल प्रदर्शन किया।
० वैक्सीन के लिए पंजीकरण अनिवार्य, दिखाने होंगे आईडी कार्ड
० कोरोना वैक्सीन स्वैच्छिक, 28 दिनों के अंदर लेने होंगे 2 डोज
० स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुकलेट जारी कर दी जरूरी जानकारी
राजनांदगांव / शौर्यपथ / राज्य सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण से निबटने के लिए वैक्सीन देने की तैयारी जोरों पर है। इसके लिए चुनिंदा जिलों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा ड्राइ रन यानी पूर्वाभ्यास भी किया गया है। हालांकि, वैक्सीनेशन को लेकर आमजन अब थोड़ी राहत महसूस कर रहे हैं, लेकिन अभी भी अधिकांश के मन में टीकाकरण के प्रति कई सवाल भी है। इस दिशा में परिवार कल्याण मंत्रालय ने टीकाकरण से जुड़े महत्वपूर्ण सवालों का जवाब देते हुए एक पुस्तिका जारी कर टीकाकरण से संबंधित आंशकाओं व भ्रांतियों को भी दूर किया है।
भारत में कोरोना वैक्सीन उतनी ही प्रभावी होगी जितनी अन्य देशों द्वारा विकसित वैक्सीन, वैक्सीन परीक्षण के विभिन्न चरणों में इसकी सुरक्षा और प्रभावकारिता सुनिश्चित करने के लिए की जाती है। सुरक्षा और प्रभाव की डेटा की जांच के आधार पर मंजूरी के बाद ही नियामक निकायों द्वारा वैक्सीन लगायी जायेगी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने यह स्पष्ट भी किया है कि कोरोना वैक्सीन की दूसरी खुराक प्राप्त करने के दो सप्ताह बाद आमतौर पर एंटीबॉडी का सुरक्षात्मक स्तर विकसित होता है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने जानकारी दी है कि उच्च जोखिम वाले समूहों को प्राथमिकता के आधार पर वैक्सीनेशन के लिए चिन्हित किया गया है। इन्हें तीन समूहों में बांटा गया है। पहले समूह में हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर शामिल हैं। दूसरे समूह में 50 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति तथा जो पहले से ही किसी रोग से ग्रसित हैं, इसके बाद अन्य आम लोगों को वैक्सीन उपलब्ध कराया जायेगा।
28 दिनों के अंदर लेनी होगी दूसरी खुराक
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने यह स्पष्ट भी किया है कि कोरोना वैक्सीन की दूसरी खुराक प्राप्त करने के दो सप्ताह बाद आमतौर पर एंटीबॉडी का सुरक्षात्मक स्तर विकसित होता है। कोरोना वैक्सीन व्यक्ति की रजामंदी के बाद ही दिया जाना है। यद्यपि, स्वयं की सुरक्षा और बीमारी के प्रसार को सीमित करने के लिए कोरोना वैक्सीन आवश्यक भी है। साथ ही वैक्सीन की पूरी खुराक पूरा करने के लिए 28 दिन के अंदर एक व्यक्ति द्वारा इसकी 2 खुराक लेने की सलाह दी गयी है।
कोविड वैक्सीनेशन के लिए पहले होगा पंजीकरण
कोविड वैक्सीनेशन के लिए पात्र लाभार्थियों को पहले पंजीकरण कराना होगाद्य उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर के माध्यम से वैक्सीनेशन और उसके निर्धारित समय के बारे में स्वास्थ्य सेवाओं द्वारा सूचित किया जायेगा। पंजीकरण के लिए फोटो के साथ पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य होगा।
पंजीकरण के लिए देने होंगे फोटो पहचान पत्र
० आधार, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आइडी एवं पैन कार्ड
० पासपोर्ट, जॉब कार्ड, पेंशन दस्तावेज, मनरेगा कार्ड
० स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड
० सांसदों, विधायकों, एमएलसी को जारी आधिकारिक प्रमाण पत्र
० बैंक, पोस्ट ऑफिस द्वारा जारी पासबुक
० केंद्र-राज्य सरकार या पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा जारी सेवा आईडी कार्ड
इन कारणों से जरूरी है पंजीकरण व कागजात
कोई व्यक्ति बिना पंजीकरण के कोरोना वैक्सीन नहीं प्राप्त कर सकता है। कोरोना वैक्सीनेशन के लिए पंजीकरण के बाद ही सत्र स्थल और समय की जानकारी दी जायेगद्य। फोटो आईडी पंजीकरण और सत्यापन दोनों के लिए जरूरी है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इच्छित व्यक्ति को वैक्सीन लगाया गया है। ऑनलाइन पंजीकरण के बाद लाभार्थी को वैक्सीनेशन की नियत तिथि, स्थान और समय के बारे में अपने मोबाइल पर एसएमएएस प्राप्त होगा। कोरोना वैक्सीन की उचित खुराक मिलने पर लाभार्थी को उनके मोबाइल नंबर पर एक क्यूआर कोड आधारित प्रमाण पत्र भी भेजा जाएगा।
इन सावधानियों का भी करना होगा पालन
कोरोना वैक्सीन लेने के बाद कम से कम आधे घंटे तक वैक्सीनेशन केंद्र में आराम करना चाहिए, यदि बाद में कोई असुविधा या बेचैनी महसूस होती है तो निकटतम स्वास्थ्य अधिकारियों, एएनएम और आशा को इसकी सूचना दें। कोरोना अनुरूप व्यवहारों जैसे मॉस्क पहनना, हाथ की सफाई और 6 फीट की शारीरिक दूरी बनाये रखने का पालन करें।
मधुमेह व उच्च रक्तचाप पीड़ित के लिए जरूरी
यदि कोई कैंसर मधुमेह, उच्च रक्तचाप आदि जैसी बीमारियों की दवा ले रहा है तो वह भी कोरोना वैक्सीन ले सकता है। इनमें से एक या एक से अधिक स्वास्थ्य परिस्थितियों वाले व्यक्तियों को एक उच्च जोखिम वाली श्रेणी माना जाता है। कोविड संक्रमितों को भी वैक्सीनेशनेशन की आवश्यकता है।
निगम इतिहास के सबसे फेलवर महापौर जो शहर के आधे वार्डों में 1 साल में नहीं जा पाये, दुर्ग शहर पानी बिजली के लिए तरसता रहा-भाजपा पार्षद दल
दुर्ग / शौर्यपथ / कांग्रेस शासित नगर निगम में महापौर धीरज बाकलीवाल के परिषद के एक साल के कार्यकाल पूरे होने पर भाजपा पार्षद दल ने प्रतिक्रिया देते हुए इसे अब तक के सबसे पहला फेलुवर महापौर बताते हुए कहा है, कि पूरे एक वर्ष में शहर विकास के लिए शासन से एक ढेला तक नहीं लाने वाले महापौर बाकलीवाल भाजपा के पूर्व परिषद में स्वीकृत विकास कार्यों को अपनी उपलब्धि बताकर खुद ही अपनी पीठ थपथपा कर वाहवाही लूट रहे हैं, जबकि वास्तविकता यह है कि कोरोना काल के आड़ में आज तक 60 वार्ड में आधे वार्ड तक दौरा नहीं कर पाए हैं । और पूरे साल भर अपने आका के पीछे घूमकर एक पिछलग्गु मेयर बनकर रह गए हैं, जिसे शहर की जनता पहचानती तक नहीं।
भाजपा पार्षद दल नेता अजय वर्मा,गायत्री साहू,चंद्रशेखर चंद्राकर,देवनारायण चंद्राकर,नरेंद्र बंजारे,कांशीराम कोसरे,नरेश तेजवानी, लीना दिनेश देवांगन,चमेली साहू,ओमप्रकाश सेन,मनीष साहू,अजित वैद्य,पुष्पा गुलाब वर्मा,शशी द्वारिका साहू,कुमारी साहू,हेमा शर्मा आदि पार्षदों ने संयुक्त रूप से कहा कि यह दुर्भाग्य है ,कि शहर में कांग्रेस के महापौर बनने के बाद से पूरे एक साल में जनता साफ सफाई बिजली ,पानी ,सड़क जैसे मूलभूत आवश्कताओ के लिए तरस गई है। कोरोना संकट में लोगो को राशन बांटने को अपनी उपलब्धि बताने वाले महापौर के बारे में अब पूरा शहर जान गया है, कि इसके पीछे मूल भावना आर्थिक लाभ से जुड़ा था, क्योंकि राशन सप्लाई वाले फर्म से लेकर थैला छपाई तक सभी कार्य करने वाले किनसे जुड़े थे जनता समझ गई है ।
भाजपा पार्षदों ने महापौर परिषद के उपलब्धि सूची जारी करने को भी हास्यस्पद बताते हुए कहा कि विगत परिषद मे पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर के भाजपा शासनकाल में स्वीकृत व एक साल से चल रहे निर्माण कार्य शंकर नाला को सफलता बताना व अधोसरंचना मद के तहत डॉ रमन सिंह कार्यकाल में मिले 40 करोड़ कि राशि जिसे वर्तमान राज्य सरकार द्वारा निरस्त कर केवल 11 करोड़ देने जिसका पूर्व में टेंडर हो गया था तथा ठगड़ा बांध सौंदर्यीकरण हेतु 19 करोड़ से अधिक की राशि जो पूर्व स्वीकृत था, वहीं रायपुर नाका फिल्टर प्लांट, पंप हाउस के लीकेज वर्क जो एक नियमित प्रक्रिया है उनका रिपेयर को अपनी उपलब्धि बता रहें है ,जबकि पूर्व परिषद मे मुख्य फिल्टर प्लांट में पानी के नियमित आपूर्ति हेतु स्वीकृत ट्रांसफार्मर व पैनल बोर्ड बदलने का कार्य जिसे छह माह तक लगा नहीं पाये व जिसके चलते 15दिनों से अधिक समय तक शहर में पानी के लिए हाहाकार मचने से लोग परेशान हुए इसी प्रकार साफ सफाई के लिए नियमित रूप से झाड़ू टोकना खरीदना व चुना बिलिचिंग पाउडर को भी सफलता बताया जा रहा है ।
नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा सहित भाजपा पार्षदों ने आगे कहा कि महापौर द्वारा गौठान निर्माण व गोबर खरीदी को उपलब्धि दर्शाये जाने पर चुटकी लेते हुए कहा कि शहर की जनता जानती है कि जगह जगह गाय के झुंड व सड़को में पड़े गोबर कहा के हैं। वहीं कुत्तों के बधिया करण को भी जनता के साथ मजाक बताते हुए कहा कि गली गली में आवारा कुत्तों के आतंक से जनता कितने त्रस्त है यह सभी जानते है भाजपा पार्षदों ने आगे कहा कि जिस सफाई व्यवस्था कि दुहाई से रहे हैं, उसका वास्तविक श्रेय निगम पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर व वर्तमान आयुक्त इंद्रजीत बर्मन को जाता है ,जिन्होंने विगत परिषद मे कार्यभार सम्हालते ही प्लेसमेंट व नियमित कर्मचारियों के सहयोग से बड़े नालो को ठेका में देने के बजाय निगम के संसाधन से कराने कि शुरुवात की जिसका परिणाम निगम चुनाव के बाद दिखलाई दिया जिसका वे अभी श्रेय ले रहे है किंतु परिसीमन के बाद प्रभावित 17 वार्ड जिनमें से अधिकांश वार्डो का क्षेत्रफल बढ़ गया है वहा सफाई व्यवस्था चरमरा गई है और नियमित सफाई नहीं होने से लोग निगम को कोस रहे है क्योंकि वार्ड बड़े होने के बाद भी वहा न कर्मचारी बढाई है और न कोई सुविधा इसी प्रकार शहर के सभी वार्डो में कोई छुट पुट कार्य हो रहे है वह पिछले परिषद के स्वीकृत कार्य है, जो प्रशासनिक प्रक्रिया और अमृत मिशन के कारण रोके गए थे वहीं केंद्र सरकार कि महत्वपूर्ण योजना अमृत मिशन के तहत प्रत्येक घरों में दिए जा रहे फ्री नल कनेक्शन व पानी टंकी निर्माण प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा दिए राशि से हो रहा है और प्रधान मंत्री आवास के तहत ठगडा बांध के लोगो को बोरसी में दिए मकान में पूर्व की कम्प्लिट योजना है इस प्रकार इस एक साल कांग्रेस शासित परिषद की अपनी कोई उपलब्धि नहीं है जिसे याद करे बल्कि सालभर में निगम में लूटखसोट भ्रष्टाचार निरंतर बढ़ गया है और आम जनता अपनी छोटी छोटी समस्या लेकर निगम दफ्तरों का चक्कर मार रही है।
रायपुर / शौर्यपथ / भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एवं राष्ट्रीय अंधत्व एवं अल्प दृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम के तहत वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण सप्ताह आयोजित किया गयाजिसमें भारी वाहन चलाने वाले 45 साल से अधिक उम्र के ड्राइवरों की आंखों की जांच के लिए अभियान चलाया । इस नेत्र परीक्षण अभियान का उद्देश्य ड्राइवरों की आंखों की जांचकर उन्हें उचित चिकित्सकीय परामर्श देने के साथ साथ उचित मार्गदर्शन भी देना है ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लायी जा सके।
नेत्र परीक्षण सप्ताह 5 दिसंबर से 11 दिसंबर 2020 तक आयोजित हुआ जिसमें राज्य के 8 स्थानों (टोल प्लाजा) पर शिविर आयोजित कर 2390 वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण किया गया । राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन छत्तीसगढ़ की मिशन संचालक डॉ प्रियंका शुक्ला के मार्गदर्शन में इन नेत्र परीक्षण शिविरों का आयोजन किया गया था।
नेत्र परीक्षण सप्ताह की जानकारी देते हुऐ राज्य के राष्ट्रीय अंधत्व एवं अल्प दृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम के नोडलराज्य कार्यक्रम अधिकारी डॉ.सुभाष मिश्रा ने बतायासड़क दुर्घटना के प्रकरणों में कमी लाने में वाहन चालकों के नेत्र का स्वस्थ होना भी जरुरी है । इस कार्यक्रम के अंतर्गत 2390 वाहन चालकों का परीक्षण किया गया जिसमें 425 रिफ्रैक्टिव एरर, 379 प्रेसबायोपिया, 37 लोग मोतियाबिंद एवं 369 अन्य बीमारी के मरीज मिले जिनका उपचार कर उचित सलाह दी गई हैं ।बाकी 1180 वाहन चालकों की दृष्टि सामान्य पाई गई । यह कार्यक्रम प्रति वर्ष दिसंबर माह के प्रथम शनिवार से 1 सप्ताह के लिए आयोजित किया जाता है ।
उन्होनें कहा भारी वाहन चालकों की आंखों की हर माह जांच होनी चाहिए । साथ ही वाहन मालिक की भी जिम्मेदारी है कि वह अपने वाहन चालकों की नियमित रूप से आंखों की जांच कराएं ताकि रात और सुबह होने वाले सड़क हादसों को कम किया जा सके ।
डॉ. मिश्रा ने कहा नेत्र विशेषज्ञों के द्वारा चालकों को आवश्यक परामर्श भी दिया गया है । चालकों को सलाह दी गई कि वह नेत्र समस्या को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। यदि कहीं कोई समस्या हो तो तत्काल चिकित्सकों से संपर्क करें। बिना किसी नेत्र विशेषज्ञ की सलाह के आंखों में दवाओं का प्रयोग न करें ।
क्यों जरुरी है नेत्र जांच
उम्र बढ़ने के साथ साथ हमारी दृष्टि भी कमज़ोर होती जाती है और 40 वर्ष की आयु पार करने के बाद, करीब की वस्तुओं पर फोकस करना कठिन हो जाता है । इसलिए समय समय पर नेत्र चिकित्सक से जांच कराना आवश्यक होता है। नेत्र परिक्षण के दौरान नेत्र चिकित्सक से अपनी आंखों और दृष्टि के बारे में सभी परेशानियों पर चर्चा करें । उन्हें अपने परिवार में आंखों की समस्याओं के किसी भी इतिहास के बारे में भी जरूर बताएं।इन सब समस्याओं का समय पर पता चलने से दृष्टि में आने वाली परेशानी को कम या खत्म किया जा सकता है ।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / सचिव सह आबकारी आयुक्त निरंजन दास एवं प्रबंध संचालक एपी त्रिपाठी के निर्देशन एवं कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा के मार्गदर्शन में अवैध शराब के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। सहायक आयुक्त आबकारी नवीन प्रताप सिंह तोमर ने बताया कि 31 दिसम्बर 2020 को आबकारी विभाग राजनांदगांव द्वारा आबकारी जांच चौकी चिल्हाटी चौक में वाहन चेकिंग के दौरान मोटर सायकल हीरो अचीवर 150 वाहन क्रमांक सीजी 08 एसी 0566 में अवैध मदिरा परिवहन करते हुए ग्राम अवासपारा थाना-चिल्हाटी निवासी विकास सिंह के आधिपत्य वाहन में परिवहन करते हुए अवैध मदिरा हाथ भट्ठी महुआ शराब कुल मात्रा 20 लीटर जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2), 59 (क) का प्रकरण दर्ज कर विवेचना किया जा रहा है।
इसी तरह टीपानगढ़ चौक पर नाका लगाकर वाहन चेकिंग दौरान मोटरसायकल टीवीएस स्टार सीजी 08 एजी 5013 में 56 पाव देशी मदिरा संत्रा टायगर महाराष्ट्र राज्य निर्मित अवैध परिवहन करते हुये डूमरघुचा थाना चिल्हाटी निवासी राम गोंड एवं रूपलाल नेताम को गिरफ्तार किया गया। चिखलाकसा थाना डोंगरगांव निवासी किरन कुमार एवं चिखलाकसा थाना डोंगरगांव निवासी ठाकुर राम रावटे को मोटर सायकल हीरो स्पेंल्डर प्लस क्रमांक एमएच 34 बीएम 5199 से 65 पाव देशी मदिरा संत्रा टायगर महाराष्ट्र राज्य निर्मित अवैध परिवहन करते हुये गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 36, 59 (क) का प्रकरण दर्ज कर विवेचना किया जा रहा है।
आबकारी विभाग राजनांदगांव द्वारा 5 जनवरी 2021 को बुचाटोला मार्ग में नाका लगाकर वाहन चेकिंग के दौरान हीरो होंडा स्पलेंडर प्रो मोटरसाइकिल जिसका वाहन क्रमांक सीजी 08 डीएक्स 4475 लेबल लगे परिवहन करते खमेरा थाना तुमडीबोड़ निवासी विजय कुमार से 47 पाव देशी दारू टायगर संत्रा केवल महाराष्ट्र में विक्रय के लिए वैध का लेबल लगा प्रत्येक में 180 एमएल कुल मात्रा 8.46 लीटर जप्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 36, 59 (क) का प्रकरण दर्ज कर विवेचना किया जा रहा है। इसी प्रकार ग्राम ठाकुरटोला थाना मोहगांव में तुलसी प्रसाद तिवारी के रिहायशी मकान से 20 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) क, 34(2), 59 (क) का प्रकरण दर्ज कर विवेचना किया जा रहा है।
इस प्रकार आबकारी विभाग द्वारा कार्रवाई के दौरान कुल 70.96 लीटर मदिरा जप्त किया गया। कार्रवाई दौरान आबकारी उपनिरीक्षक वृत अंबागढ़ चौकी जितेंद्र कुमार उइके, आबकारी उपनिरीक्षक वृत डोंगरगढ़ सी पी सिंह, आबकारी उपनिरीक्षक वृत-चिचोला गीता साहू, आबकारी उपनिरीक्षक वृत खैरागढ़ सविता वर्मा, आबकारी उपनिरीक्षक वृत गंडई आबकारी नीलम गंधर्व, आरक्षकों कार्तिक राम चंद्रवंशी, बिसालिक राम लोधी, निजाम शाह ठाकुर, सुरेंद्र कुमार झारिया, आरक्षक निजाम शाह ठाकुर, आबकारी आरक्षक खैरागढ़ लोकनाथ इंदौरिया, सहयोगी में अनिल सिन्हा, गार्ड देशी-विदेशी मदिरा दुकान खैरागढ़ बलदाऊ तिवारी उपस्थित थे।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने जिले में संचालित सभी शासकीय एवं निजी चिकित्सालयों, नर्सिंग होम, क्लीनिक, पैथोलॉजी, डायग्नोस्टिक सेंटर, फिजियोथेरेपी, डेंटिस्ट यूनिट के संचालकों से कोविन पोर्टल पर कोविड वैक्सीनेशन के लिए पंजीयन कराने अपील की है। कोविन पोर्टल पर 8 जनवरी 2021 तक पंजीयन करा सकते हैं। कोविड वैक्सीनेशन के लिए जिले में प्रथम चरण में अब तक 14048 हेल्थ केयर वर्कर समूह का पंजीयन भारत सरकार के कोविन पोर्टल पर किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के जिला टीकाकरण अधिकारी के कक्ष में कार्यालयीन समय पर आवश्यक जानकारी सहित उपस्थित होकर अपना पंजीयन करा सकते हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी ने बताया कि शासन द्वारा हेल्थ वर्कर समूह का निर्धारण किया गया है। जिसमें अग्रिम पंक्ति के स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग के कर्मचारी, नर्स एवं सुपरवाईजर, चिकित्सा अधिकारी, पैरामेडिकल स्टाफ, सहयोगी कर्मचारी, मेडिकल एवं पैरामेडिकल छात्र-छात्रा शासकीय एवं अशासकीय चिकित्सकीय संस्था के लिपिकीय एवं प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को प्रथम चरण में शामिल किया गया है। ऐसे सभी समूह जिनका पंजीयन नहीं हुआ है वे अपना फोटो परिचय पत्र (आधार कार्ड के अतिरिक्त) की मूल प्रति सहित कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजनांदगांव के जिला टीकाकरण अधिकारी कक्ष में कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर अपना पंजीयन करा सकते हैं। कोविड वैक्सीनेशन हेतु पंजीयन अनिवार्य है पंजीयन नहीं होने पर कोविड वैक्सीनेशन नहीं किया जाएगा।
नवागढ़ / शौर्यपथ / सतनामी समाज को नशा से मुक्त करने का कार्य करे। शिक्षा की ओर कार्य करे बाबा जी के बताए हुए मार्ग पर चले तभी हमारे जयंती मनाने का महत्व रह पायेगा। बाबा जी ने कहा है कि मनखे मनखे एक समान हम सब एक है हमे एक होकर बिना भेदभाव के अहिंसा पूर्वक जीवन व्यतीत करना चाहिए। उक्त बातें छ ग शासन के संसदीय सचिव गुरुदयाल सिंह बंजारे ने ग्राम केशतरा व ग्राम खम्हरिया में घासीदास जयंती के अवसर पर कही।
उन्होंने कहा कि जयंती के अवसर पर जिन्होंने हमे अधिकार से जीना सिखाया भीमराव अंबेडकर जी को भी याद करना चाहिए। संविधान निर्माता के कारण ही हम आज इस स्थान पर है।कार्यक्रम को विधायक प्रतिनिधि मोंटू तिवारी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता छोटे लाल साहू व उदेराम बांधे ने भी संबोधित किया। संसदीय सचिव श्री बंजारे ने ग्राम केशतरा के सरपंच व ग्रामीणों के मांग पर सतनाम भवन के लिए 6.50 लाख व पंथी पार्टी के लिए 10 हजार रुपये की घोषणा की। व ग्राम खम्हरिया के अतिरिक्त भवन के लिए 2 लाख जैत स्तंभ के लिए 2 लाख व क्रिकेट टीम के लिए 10 हजार, सुवा नृत्य समिति के लिए 5 हजार की घोषणा की ।कार्यक्रम में देवेंद्र साहू, अरविंद क़ुर्रे, दिनेश बघेल, मनमोहन क़ुर्रे, द्वारिका सोनवानी, धनसाय भारती, लुपेश मारकंडे, हरवेंद्र वैष्णव , भुनेश्वर यदु, विनोद मांडले सहित ग्रामीण उपस्थित थे।
नवागढ़ / शौर्यपथ / नवागढ़ में नवयुवक मुस्लिम संगठन का गठन किया गया। जिसमें इस्माइल खान को सर्वसम्मति से नवागढ़ नगर अध्यक्ष व मोहम्मद इलियास खान को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया. अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद इस्माइल खान मुस्लिम संगठन के सदस्यों के साथ विधायक निवास जाकर विधायक गुरुदयाल सिंह बंजारे से सौजन्य मुलाकात की व समाज की समस्याओं से अवगत कराया. विधायक श्री बंजारे ने मुस्लिम संगठन के अध्यक्ष उपाध्यक्ष व सदस्यों को बधाई देते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया .अध्यक्ष इस्माइल खान उपाध्यक्ष इलियास खान के साथ नवाब खान, रशीद खान ,जिब्राइल खान ,वाजिद बैग जाकिर खान, इरफान खान, तनवीर खान ,शेखावत अली, अफरोज खान ,वसीम खान, मोहसिन खान ,शरीफ बैग ,सफीक़ मोहम्मद ,रफीक बैग जमील बैग ,अब्दुल रहमान, जावेद खान ,अमजद खान ,कादर खान ,यूनुस खान ,अजीज खान, साकिर खान, फहीम खान ,शाहिद खान, शादाब खान, शहजादा खान ,हीरु खान फिरोज खान ,जमाल कुरेशी ने भी विधायक नवागढ़ से मुलाकात की।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
