August 27, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    नगरी / शौर्यपथ / ब्लाक मुख्यालय से लगे ग्राम छिपली मे ग्रामीण सभा का आयोजन किया गया कार्यक्रम की शुरुआत भक्त माता कर्मा की पूजा आरती से किया गया तत्पश्चात पुराने पदाधिकारीयो ने आय ब्यय पश्चात निर्वाचन अधिकारी के परिक्षेत्र अध्यक्ष मनहरण साहू और सचिव टिकेश साहू ने नये पदाधिकारी को मनोनयन के लिए नाम आमंत्रित किया गया जहां अध्यक्ष महेश्वर साहू , उपाध्यक्ष सरजू राम साहू, सचिव विनोद कुमार साहू , सह सचिव भेदुराम साहू तथा कोषाध्यक्ष चेश्वर साहू युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष विजय साहू कर्मचारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष चन्द्रभान साहू को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया
    इस अवसर पर जिला संगठन सचिव ह्रदय साहू ग्रामीण अध्यक्ष अजय साहू गुरु प्रसाद साहू खम्हन साहू दुर्योधन साहू सोनुराम साहू अंजोर सिंह साहू किसुन राम साहू रामसाय साहू धनंजय साहू पीलाराम साहू पुनारद साहू बंशीलाल साहू संतोष साहू शंभू नाथ साहू विनय कुमार साहू रमेश साहू महेन्द्र साहू शुकलाल साहू भरत साहू मेघनाथ साहू हेमंत साहू महेश साहू शारदा साहू ईश्वरी साहू जयंती साहू जगबती साहू सोनाबाई साहू सुनिती साहू पुर्णिमा साहू भगवन्तीन साहू अनुसूइया साहू निर्मला साहू शशि साहू वत्सला साहू जानकी साहू सहित समाज के महिला पुरूष उपस्थित थे

    राजनादगांव / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ के 12 हजार पंचायत सचिव व रोजगार सहायक इन दिनों संयुक्त हड़ताल पर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर समूचे प्रदेश में धरना दे रहें हैं । इसमें शासकीयकरण प्रमुख मांग है । आज छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम ने जनपद कार्यालय डोंगरगांव पहुँचकर धरना स्थल पर पंचायतों के इन फ्रंटलाइन कर्मचारियों के हड़ताल करने के मुख्य कारणों को रामदुलार साहू जो कि प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदेश पंचायत संघ एवं जिलाध्यक्ष राजनादगांव भी है से जाना और इंडियन ट्रेड यूनियन एक्ट के तहत पंजीकृत प्रदेश के पत्रकारों के सशक्त यूनियन की ओर से पंचायत सचिवों एवं रोजगार सहायकों के आंदोलन को अपना समर्थन दिया ।
    पंचायत सचिवों के हड़ताल पर चले जाने से पंचायतों में ताला लग गया है ग्रामीण जन्म- मृत्यु प्रमाण पत्र, पेंशन से जुडी समस्याओं एवं अन्य कार्यों के लिए भटक रहें हैं,दूसरी ओर शासन के कार्यों में भी विराम लग गया है. इसके बाद भी सचिवों और रोजगार सहायको को अभी तक शासन की ओर से अब तक कोई आश्वासन नहीं मिला है ।
    बुधवार को सीएम से रायपुर में मिले सचिवों के प्रतिनिधि मंडल को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनकी मांग पर विचार करने के लिए 6 माह का समय मांगा था. जिसे सचिवों ने यह कहते हुए ख़ारिज कर दिया कि वे हमेशा से ही सरकार के द्वारा ठगे गये है इसलिए वे हड़ताल जारी रखेंगे । 25 वर्षों से ज्यादा समय से वे अपनी सेवाएँ दे रहे है. कई पंचायत कर्मी रिटायर हो गये लेकिन उनके लिए किसी भी सरकार ने कोई खास काम नहीं किया. जबकि उनके साथ नियुक्त हुए कई कर्मचारियों का शासकीयकरण हो चुका है।
    आज धरनास्थल पर छ. ग. जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष अमित गौतम,दुर्ग संभाग अध्यक्ष विवेक मिश्रा के साथ त्रिनेत्रदर्शी न्यूज़ के प्रधान संपादक सुशील तिवारी भी हडताल के समर्थन में उपस्थित और हड़ताल को हर संभव मदद का आश्वासन भी दिए ।

    मारेंगे बाईपास निर्माण हेतु लोक निर्माण विभाग के मुख्य कार्यपालन अभियंता श्री रावते से मिले जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के पदाधिकारी
    सात दिन के भीतर अगर विभाग का नहीं आया कोई जवाब तो जनता कांग्रेस छत्तीगगढ जे पार्टी जाएगा लोक अदालत खटखटाएगा न्यालय का दरवाजा

    जगदलपुर । शौर्यपथ । जगदलपुर मारेंगा बाई पास की इस सड़क पर 30 दिन में 14 मौतें, नईदुनिया की अगस्त 2019 के अनुसार लगातार हो रहे हादसे में आखिर जिम्मेदार कौन बेकसूर जनता क्यूँ करे भुगतान विभाग की गलतियों का जुलाई माह में बारिश शुरू होते ही इस मार्ग का कुछ हिस्सा बह गया था ! पूर्व सरकार के कार्यकाल में बनाई गई महति कार्ययोजना के तहत आड़ावाल- मारेंगा बायपास सड़क शहर का गौरव की बजाय कलंक बनकर रह गया, गुणवत्ताहीन निर्माण के चलते 19 किलोमीटर लंबा यह सड़क जगह-जगह गड्ढ़ों से अटा हुआ है बरसात में हाल यह होता हैं ! कि यहां रोजाना 10 पहिया वाहनें फंस जाती हैं, मोटरसायकल का चलना भी दुभर हो जाता हैं, एनएच 30 व एनएच 16 को जोड़ने वाले इस मार्ग को बनाने का मकसद शहर व एनएच में यातायात का दबाव कम करना था लेकिन इसकी बदहाली के चलते लोड और अधिक बढ़ गया है। इस वजह से लगातार हादसे भी हो रहे हैं। अगस्त 2019 के नईदुनिया वेब पेज़ की एक आर्टिकल के अनुसार बीते 30 दिनों में 14 लोगों की हादसे में मौत हुई थी वहीं 12 गंभीर रूप से घायल हुए थे, अब लगता हैं इस मामले को लेकर हमें लोक अदालत में शिकायत दाखिल करनी होगी तब न्यालय के हस्तक्षेप बाद शायद विभाग की आँखे खुले ! जबकि एनएमडीसी द्वारा प्रदत्त 36 करोड़ की लागत से 19 किलोमीटर लंबे इस मार्ग का निर्माण राजधानी स्थित एक ठेकेदार ने करवाया था। यह सड़क शुभारंभ के बाद ही बारिश में आधी बह गई थी। उस वक्त सरकार ने जांच अवश्य बैठाई थी लेकिन नतीजा सिफर निकला। ठेका फर्म पर पूर्व सत्तापक्ष का वरदहस्त होने के आरोप भी लगते रहे ! एवं विभागीय तकनीकी जांच में 19 में 17 किलोमीटर सड़क फेल होना पाया गया था। साथ ही जांच अधिकारी ने स्पष्ट रूप से ठेकेदार द्वारा नए सिरे से नई सड़क बनवाए जाने की अनुशंसा की थी ! साथ ही मामले में लापरवाही के लिए तत्कालीन एसई, ईई, एसडीओ तथा सब इंजीनियर मानीटरिंग करने मे दोषी ठहराए गए थे। लेकिन इनपे कोई कार्यवाही नहीं हुई ना ही कोई जांच जबकि इन अफसरों पर कार्रवाई होनी तो दूर उन्हें पद से भी हटाना मुनासिब नहीं समझा गया था। वही सरकार बदलने के बाद कांग्रेस सरकार में भी कमिश्नर की अध्यक्षता में दोबारा जांच करवाने की जानकारी सरकार ने विधानसभा में विधायक के सवाल पर दी थी लेकिन वो फैसला भी शायद लोभ के बोझ में दब गई ! जुलाई माह में बारिश शुरू होते ही इस मार्ग का कुछ हिस्सा फिर बह गया था ! मारेंगा की ओर से करीब सात किलोमीटर तक जगह-जगह डामर की परतें उखड़ गई ! दो-दो फीट के गड्ढे हो गए, भारी वाहनों के चक्के फंसने के चलते बायपास की बजाय शहर होते हुए भारी वाहनें गुजर रही हैं। अतिरिक्त चार पहिया व दोपहिया वाहन चालक भी उस मार्ग से गुजरने से गुरेज कर रहे हैं। परिणामस्वरूप शहर, एनएच 30 व एनएच 16 में लगातार ट्रेफिक प्रेशर बढ़ रहा है। इसकी परिणति खूनी सड़क हादसों के रूप में सामने आ रही है। बीते 2019 के अगस्त माह में ही 14 लोगों की हादसों में मौत हुई हैं। वहीं दर्जन भर गंभीर हुए ! अदालत में लड़ेंगे जनहित की लड़ाई जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी के बस्तर जिलाध्यक्ष नरेंद्र भवानी अब इस मामले को लेकर लोक अदालत का दरवाजा खटखटाने का निर्णय लिया है अगर विभाग कार्यवाही एवं रिकवरी करके सड़क निर्माण नहीं करती हैं तो ! एनएच में हुए हादसों में अप्रत्यक्ष रूप से जनता के धन से बनाई गई यह महात्वाकांक्षी सड़क भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है। इसका खामियाजा निर्दोष लोगों को चुकाना पड़ रहा है। मांगे ---- (1) :- तात्कालीन एस.ई, ई.ई, एस.डी.ओ, एवं सबइंजीनियर पर जांच दल द्वारा दोषी साबित हुए थे तत्काल कार्यवाही करे विभाग मामले की जांच रिपोर्ट भेजे पुलिस को करवाए ऍफ़. आई. आर. (2) विभाग तात्कालीन ठेकेदार से रिकवरी कर जल्द करवाए सड़क निर्माण एवं करे ठेकेदार को ब्लेक लिस्टेड (3) सड़क का निर्माण विभाग निधि से बिलकुल भी ना करवाए ऐसा करना जनता के पैसो का दुरूपयोग होगा नियमानुसार जो किया गलती उसी को होगा भुगतना अगर विभाग 1 हफ्ता में हमारी ज्ञापन का उत्तर नहीं देती हैं हमारी मांगे नहीं मानती हैं तो जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी लोक अदालत का दरवाजा खटखटाएगी और मामले में कानून का शरण ले सम्बंधित थाने में ठगी एवं धोखा धाड़ी कर चोरी का मामला में ऍफ़. आई. आर. दर्ज करवाएगी !

    मिलर्स का पिछले वर्ष का बकाया पैसा देने में ध्यान दे सरकार जनता के पैसो का हो सही स्तेमाल -- जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी नरेंद्र भवानी

    जगदलपुर / शौर्यपथ / धान उठाव व बकाया पैसे के मामले में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी के बस्तर जिलाध्यक्ष नरेंद्र भवानी ने प्रेस विज्ञपति जारी कर जिला प्रशाशन से निवेदन करते हुए कहा की धान उठाव में प्राइवेट ट्रांसपोर्ट को काम देना मतलब जनता के करोडो रूपए का बर्बादी है, हाल ही में धान उठाने के लिए मिलर्स मना कर दिए या अपने हाथ पीछे करलिए इसका कारण भी सरकार की नाकामी है अगर पहले ही मिलर्स का बकाया राशि जो लगभग 7 करोड़ है तो कार्य शुरू होता और उठाव हेतु परेशानिया भी नहीं होती लेकिन सरकार कहा इतना सोचे अब ऐसे में अगर उठाव प्राइवेट ट्रांसपोर्ट कंपनी करती है तो डबल काम होगा दो बार धान का उठाव होगा और पैसो की बर्बादी होगी,
    वही मार्कफेड के अफसरों ने प्राइवेट ट्रांसपोर्ट को यह काम करने की जिम्मेदारी दी है और पहले चरण में ही 35 लाख भुगतान किया जाएगा और आगे भी काम अनुसार यह राशि दिया जाना सुनिक्षित किया जाएगा जो सही नहीं है यही करोडो रूपए अगर पार्ट पार्ट में मिलर्सो को बकाया राशि वापस देने में खर्च किया जाएगा तो उठाव का उठाव होगा और काम भी एक बार होगा एवं धान केन्द्रो में धान की जमावाड़ा भी कम होना शुरू हो जाएगा !
    मिलर्सो पे दबाव या परेशान किया गया तो उग्र आंदोलन झेलने के लिए भी त्यार रहे
    जिले के 64 धान खरीदी केंद्र में लगभग 6 लाख क़्वींटल से अधिक धान पड़ा है आलम यह है की 64 में से लगभग 34 धान खरीदी केन्द्रो में धान स्टॉक बफर लिमिट से जाय्दा है ! यह सब देख लगता है जिला प्रशाशन की अधूरी त्यारी से ही बिना योजना बनाये धान खरीदी शुरू किया गया, पहले तो बार दाना की कमी से परेशान हुए किसान, बादमे धान केन्द्रो के अफसरों की लापरवाही और अब उठाव हेतु जनता का पैसा बर्बाद करने योजना भी सही नहीं है !

    रायगढ़ / शौर्यपथ /

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायगढ़ जिले के दो दिवसीय प्रवास के दौरान आज जुनवानी ग्राम से होकर गुजरने वाले चक्रधरपुर नाले में लगभग 1.43 करोड़ के नरवा विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। उन्होंने नाले का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नाले के दोनों किनारों पर फलदार वृक्ष लगाये जाये। जिससे वन्य प्राणियों और ग्रामीणों को आर्थिक लाभ मिल सके। नरवा विकास योजना के अंतर्गत वन विभाग द्वारा कैम्पा मद से इस नाले पर संरक्षण कार्य किया जा रहा है। गौरतलब है कि ढेंगुर नाला और रानीदरहा नाला मिलकर चक्रधरपुर नाले के रूप में आगे बढ़ती है और रायगढ़ में केलो नदी में समाहित हो जाती है।
    वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि लगभग 11 हजार हेक्टेयर रकबा क्षेत्र का पानी समेट कर 35 किलोमीटर लम्बी यात्रा करती है। नाले के इर्द-गिर्द 9 गांव बसे हैं। लगभग डेढ़ हजार की आबादी को प्रत्यक्ष लाभ मिलने वाला है। नाले पर पानी रोकने हेतु विभिन्न संरचना निर्माण से पानी अब ठहरने लगा है। लोग बाग अब नाले के किनारे अपने खेतों पर साग-सब्जी की खेती करने लगे हैं। डीएफओ श्री प्रणय मिश्रा ने बताया कि वर्ष 2019-20 में 8 नालों पर नरवा विकास के कार्य किये गए हैं। चक्रधरपुर नाले सहित 8 नालों पर कैम्पा मद से 3.2 करोड़ रुपये के कार्य किये गए हैं। उन्होंने बताया कि चक्रधरपुर नाले में 208 लूज बोल्डर, 69 ब्रशवुड, 49 गेबियन और 3 स्टॉप डेम बनाये गए हैं। उन्होंने बताया कि यह जंगली हाथी प्रभावित क्षेत्र है। नाले पर पानी ठहरने से हाथियों को पर्याप्त पानी मिलेगा और पानी की तलाश में आबादी क्षेत्र में हाथियों के विचरण पर लगाम लगेगी।
    इस अवसर पर कृषि मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री रविन्द्र चौबे, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, विधायक लालजीत सिंह राठिया, विधायक प्रकाश नायक, विधायक चक्रधर सिंह सिदार एवं विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े सहित कलेक्टर भीम सिंह, पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह, डीएफओ प्रणय मिश्रा, सीईओ जिला पंचायत सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी सहित वन प्रबंधन समिति एवं ग्राम पंचायत के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

    नियम विरूद्ध वाहन का चालन कर रहे वाहन चालकों को न्यायिक मजिस्ट्रेट ने दी हिदायत कहा वाहन के नियमों का पालन करें-नियमों के विरूद्ध वाहन चालन का कार्य करते हुए पाये गये हैं उन्हें बंधपत्र भरवाया जाकर चेतावनी दी गई

    दुर्ग / शौर्यपथ /

    जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजेश श्रीवास्तव के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में आज 3 जनवरी को राजेन्द्र प्रसाद चौक दुर्ग में जागरूकता अभियान प्रारंभ की गई । आज प्रथम दिन दो पहिया वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही की गई। उक्त जागरूकता कार्यक्रम में लोकेश पटले न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी दुर्ग ने उपस्थित होकर जनमानस को मोटर यान अधिनियम के अंतर्गत जानकारी प्रदान की । जिसमें उन्होंने बताया की सीट बेल्ट यो हेलमेट नहीं पहनने पर 1000 रूपये का अर्थदण्ड, शराब पीकर गाडी चलाने पर 10,000 रूपये, दो पहिये पर 2 से अधिक सवारी बैठाये जाने पर 2000 रूपये और 03 महिने के लिए गाडी जप्त, लिमिट स्पीड से तेज गाडी चलाने पर 5000 रूपये, बिना लायसेंस के वाहन के गाडी चलाने पर 5000 रूपये एवं एम्बुलेंस का रास्ता रोका तो 10,000 रूपये का अर्थदण्ड से दण्डित किया जावेगा ।
    जो वाहन चालक मोटर यान अधिनियम के तहत नियमों के विरूद्ध वाहन चालन का कार्य करते हुए पाये गये हैं उन्हें बंधपत्र भरवाया जाकर चेतावनी दी गई कि वह वाहन का चालन नियमों के विरूद्ध न करें अन्यथा वे कानून की परिधि में दण्डनीय अपराध माना जायेगा । लोगों को वाहन चलाने के संबंध में नियमों की जानकारी नहीं होना तथा बढ़ती दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए तथा मोटरयान के नए नियमों की जानकारी जनमानस को दिए जाने के लिए यहां विशेष जागरूकता अभियान हैं। वाहन चालकों को नए संशोधित नियमों की जानकारी तथा मोटर यान अधिनियम के अंतर्गत लाइसेंस बीमा हेलमेट नहीं होने पर लगने वाले अर्थदंड के संबंध में जानकारी देने तथा जो वाहन चालक मोटर यान अधिनियम के तहत गलत पाए जाने वाले वाहन चालकों से बंद पत्र भरवाया जा रहा है दुर्ग में वाहन चालक यातायात नियमों की अनदेखी करते हैं जिसके कारण दुर्घटनाओं में ज्यादा बढ़ोतरी होती जा रही है लोगों में वह अंचल के नियमों की जानकारी नहीं होने से जुर्माना अदा करना पड़ता है नाबालिक वाहन चालन करते हैं और अपने साथ-साथ अन्य व्यक्तियों के जान को जोखिम में डालते हैं लोगों में वाहन के बीमा करवाए जाने में आर्थिक क्षति तो दिखती है किंतु किसी दुर्घटना होने पर जब ज्ञात होता है कि बीमा नहीं कराए जाने से क्या परेशानी हुई तब बीमा कराने के महत्व को समझते हैं युवा वर्ग के वाहन चालक तीन सवारी वाहन का चलन करते हैं और अपने वाहन को तेज गति से चलाते हैं चलाते हैं मानव जीवन को जोखिम में डालते हैं।
    उक्त जागरूकता कार्यक्रम में यातायात विभाग एवं पुलिस विभाग का विशेष सहयोग लिया गया है । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग के द्वारा उक्त अभियान में पैरालीगल वालिन्टियर्स की भी सेवाएं ली जा रही है जो वाहन चालकों को वाहन चालन के नियमों से अवगत कराने के साथ ही जो नियमों का उल्लंघन करने वालों को बंधपत्र भी भरवाकर समझाईश देकर नियमों की प्रति जागरूक रहने के लिए व्यक्तिगत तौर पर स्वत: जागरूक रहने हेतु समझा रहे हैं । आगामी दिवस पर चार पहिया वाहनों पर भी इसी प्रकार की जागरूकता अभियान चलाया जाकर उन्हें मोटर यान अधिनियमों की जानकारी दी जावेगी । उक्त जागरूकता अभियान दिनांक 10 जनवरी तक निरंतर जारी रहेगी ।

    पत्रकार यदुनंदन मिश्रा के घर और दुकान में किये जमकर तोडफोड, दूसरे पत्रकार राधामोहन की बाईक भी किये क्षतिग्रस्त
    युकां राष्ट्रीय सचिव मो. शाहिद मिले पीडि़त परिवार से, कहा घटना को राजनीति रूप देना गलत

    भिलाई / शौर्यपथ /
    स्मृ़ति नगर थानांतर्गत सूर्या आईटी मॉल चौक के पास स्थित जनता किराना स्टोर्स में कल शाम दर्जन भर से अधिक युवकों ने ऐसा तांडव मचाया कि परिवार वालों को अपने घर के भीतर घुसकर ताला बंद कर अपनी जान बचानी पड़ी। उक्त विवाद 31 दिसंबर व न्यू ईयर के मध्य से ही चल रहा था, पुलिस सिर्फ इस मामले में आवेदन लेकर ही मामले को ठंढे बस्ते में डाल दी। बीते शाम दो पक्षों की ओर से एफआईआर होने के बाद आरोपी युवक तिलमिला गये, और अपने कई समर्थकों के साथ पहुंचकर जनता किराना स्टोर्स के दुकान एवं घर में जमकर तोडफ़ोड़ किये। इस तोडफ़ोड़ में आटा चक्की के मशीन सहित अन्य कीमती सामानों और घरों के खिड़की की कांच और घर में रखे कार एवं कई मोटरसाईकिलों को तहस नहस कर दिये।
    यहां ये बताना लॉजिमी होगा कि जनता किराना स्टोर्स के इस निवास में दो भाई निवास करते हैं, इसमें एक प्रभुनंदन मिश्रा जो कि जनता किराना स्टोर्स का संचालन करते हैं, वहीं दूसरा भाई पत्रकार यदुनंदन मिश्रा पत्रकारिता के साथ ही आटा चक्की के संचालन का कार्य करते हैं। वहीं उनसे मिलने आये वरिष्ठ पत्रकार राधामोहन मिश्रा की मोटर साइकिल को भी इन युवकों ने अपना निशाना बनाया। घटना की जानकारी मिलते ही स्मृति नगर, सुपेला और वैशाली नगर पुलिस दल बल के साथ जरूर पहुंची लेकिन तोडफ़ोड़ करने वाले युवक वहां से भाग खड़े हुए, चूंकि 31 दिसंबर को स्मृति नगर चौकी प्रभारी एच एन सिंह का रिटायरमेंट की तिथि थी। चौकी का प्रभार एएसआई साहू संभाल रहे थे, शनिवार 2 जनवरी की दोपहर तीन बजे के लगभग नये चौकी प्रभारी जे एल शांडिल्य ने चार्ज लिया। उन्होनें बताया कि मेरे चार्ज लेने के पहले ही दोनो तरफ से काउंटर मामला दर्ज हो चुका था, और सभी लोग संतुष्ट होकर जा चुके थे, फिर अचानक शाम को इस तरह की घटना हो जाना समझ से परे हैं।
    बहरहाल पुलिस इस मामले में पीडि़त परिवार के तरफ से अपराध दर्ज कर अपनी विवेचना शुरू कर दी है। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार है, अभी तक किसी की गिरफ्तारी नही हुई है, इन युवकों ने खाली अपना तांडव मिश्रा पर ही नही बरसाया बल्कि पड़ोस में रहने वाले रॉकेट राय जो दादा बिरयानी का संचालन करते हैं, उनकी दुकान को भी क्षतिग्रस्त किये है। सारा मामला सीसीटीव्ही कैमरे में कैद हो चुका है, पुलिस सीसीटीव्ही कैमरे को खंगालने में जुटी हुई है, वहीं कार क्रमांक सीजी 07 बीएस 4262,एक हिरोहोण्डा बाईक सीजी 07 एलएल 8813 एवं एक अन्य बाईक सीजी 07 बीएल 2178 को भी इन युवकों ने अपना निशाना बनाया। दादा बिरयानी से दीनदयाल आवास में पार्टी कर रहे हिमाचल देशमुख ने चार प्लेट बिरयानी का आर्डर दिया था, जिसे लेकर बिरयानी संचालक उक्त स्थान पर पहुंचा था, वहां पर दादा बिरयानी के संचालक के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद की जानकारी बिरयानी सेंटर के संचालक ने मिश्रा परिवार के नवयुवकों को दी। नवयुवक भी इस मामले में उनसे पूछे कि क्या बात हो गई? संभवत: इसी बात से नाराज आरोपी युवकों ने अविनाश कुमार की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 294,427, 506,34 के तहत विवेक साहू, नितिन साहू, स्वामी रेड्डी एवं अन्य साथियों के विरूद्ध अपराध दर्ज किया है। वहीं दूसरे पक्ष हिमाचल देशमुख की रिपोर्ट पर रवि मिश्रा, विशाल मिश्रा, अभिषेक मिश्रा, राकेश मिश्रा एवं उनके अन्य साथियों के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
    यहां ये बताना लाजिमी होगा कि दोनो वरिष्ठ पत्रकार प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल बाईनेम और बाईफेस जानते पहचानते हैं। बड़ा सवाल ये है कि लोकतंत्र का चौथा स्तंभ स्वयं और उसके परिवार जब सुरक्षित नही है तो आम जनता की क्या स्थिति है, इसी घटना से अंदाजा लगाया जा सकता है। पीडि़त पक्ष के यदुनंदन मिश्रा न्यू प्रेस क्लब ऑफ भिलाई के कार्यकारिणी सदस्य भी है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रेस क्लब के महासचिव आनंद नारायण ओझा अपने समर्थकों के साथ घटना स्थल पहुंच कर उच्च स्तरीय जांच की मांग गृहमंत्री सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से की है। उन्होंने इस घटना की तीव्र निंदा करते हुए कहा कि इस मामले में आरोपी कितने भी बड़े रसूखदार क्यों न हो पुलिस इस मामले में पूरी निष्पक्षता और तन्मयता से आरोपियों को जल्द पकड़े। आवश्यकता पड़ेगी तो एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से भी मिलकर मामले की हस्तक्षेप करने की मांग करेगी।
    वहीं इस घटना पर युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मो. शाहिद ने पीडि़त मिश्रा परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाते हुए कहा कि ये कोई भी राजनीतिक मामला नही है, इसे राजनीतिक रूप देकर कुछ लोग अपनी राजनीतिक रोटी सेंक रहे हैं। मिश्रा परिवार के सभी बच्चों से हमारा अपना बहुत पुराना आत्मीय संबध व पारिवारिक रिश्ता है। घटना दुखद है। जिन्होंने भी किया है, मैं खुद मांग करता हूं कि ऐसे तत्वों की गिरफ्तारी जल्द होनी चाहिए। स्मृति नगर में इन दिनों जहां एक ओर यंगस्टर्स का बड़ा क्राउड है, वहीं हुक्का बार सहित फास्ट फुड की दुकानों का संचालन भी बड़े पैमाने पर इस इलाके में हो रहा है, दुकान संचालक व युवाओं का इस कदर कहर है कि यहां पर होटल, ढाबे, देर रात तक खुले हुए देखे जा सकते हैं। तेज तर्रार व अपने कड़्क मिजाज के लिए जाने पहचाने जाने वाले नये चौकी प्रभारी श्री शांडिल्य जल्द ही इन सब पर भी नकेल कसेंगे कि समय पर होटल ढाबा क्षेत्र में बंद हो। वहीं सीएसपी राकेश जोशी ने भी चुस्त दुरूस्त पेट्रोलिंग व्यवस्था करने की बात अपने मातहत अफसरों से कही है।

    बिलासपुर एयरपोर्ट का नामकरण बिलासा बाई केंवटीन के नाम पर करने की घोषणा
    सेंट्रल लायब्रेरी का नामकरण बिलासपुर के पूर्व विधायक स्व. पंडित शिवदुलारे मिश्र और तारबाहर अंग्रेजी माध्यम स्कूल का नामकरण शेख गफ्फार के नाम पर

    बिलासपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बिलासपुर प्रवास के दौरान लगभग 650 करोड़ रूपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। स्थानीय लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान में आयोजित समारोह में आमसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने तीन महत्वपूर्ण घोषणाएं की। इनमें सेंट्रल लायब्रेरी का नामकरण बिलासपुर के भूतपूर्व विधायक स्व.शिवदुलारे मिश्र के नाम पर करने, तारबाहर स्थित इंगलिश स्कूल का नामकरण शेख गफ्फार के नाम पर एवं बिलासपुर में बनने वाले एयरपोर्ट का नामकरण बिलासा बाई केंवटीन के नाम पर करने की घोषणा शामिल है।
    समारोह में गृह मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि, पशुपालन एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया, संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि आशीष सिंह ठाकुर, विधायक शैलेष पाण्डेय, नगर निगम बिलासपुर के महापौर रामशरण यादव, राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चन्द्राकर, जिला पंचायत बिलासपुर के अध्यक्ष अरूण चौहान उपस्थित थे।
    मुख्यमंत्री ने आज अपरान्ह बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम में 650 करोड़ रूपए के विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारे पुरखों ने छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण का जो सपना देखा था, उस सपने को छत्तीसगढ़ सरकार साकार कर रही है। छत्तीसगढ़ राज्य में छत्तीसगढिय़ा सरकार बनी है, जिसकी वजह से किसानों, आदिवासियों, मजदूरों एवं समाज के गरीब तबके के लोगों के जीवन में बीते दो सालों में खुशहाली आयी है।
    मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि उनकी सरकार बनते ही सबसे पहले किसानों के ऋण की माफी और 25 सौ रूपए किं्वटल में धान खरीदी का निर्णय लिया गया । राज्य के किसान ऋण से उऋण हो गए। कर्जमाफी और समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से छत्तीसगढ़ में व्यापार-व्यवसाय में तेजी आयी। सराफा मार्केट से लेकर आटोमोबाइल सेक्टर, कृषि यंत्रों सहित ट्रेक्टर आदि की बिक्री में बढ़ोत्तरी हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते दो सालों में राज्य में किसानों की संख्या में डेढ़ गुना की वृद्धि हुई है। यह हमारे सरकार की किसान हितैषी नीतियों एवं कार्यक्रमों का परिणाम है।
    मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि किसानों को खेती किसानी के लिए राज्य सरकार द्वारा दी गई मदद से किसान समृद्धि की ओर अग्रसर हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य देने तथा फसल उत्पादकता को बढ़ाने के उद्देश्य से राजीव गांधी किसान न्याय योजना शुरू की गई है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने किसानों से किए गए वायदे को पूरा करने का संकल्प दोहराया।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की किसान हितैषी नीतियों के सुखद परिणाम देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले किसान धान बेचकर मोटर सायकल खरीदा करते थे। छत्तीसगढ़ राज्य में अब गोबर बेचकर पशुपालक किसान मोटरसायकल खरीदने लगे हैं। यह छत्तीसगढ़ सरकार की गोधन न्याय योजना से संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि गोधन न्याय योजना के तहत गोबर बेचने की वजह से होने वाले लाभ को देखते हुए लोग गौमाता की सेवा जतन करने लगे हैं।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार जनता जनार्दन की सरकार है। छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा ही हमारा संकल्प है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी लोगों की भागीदारी से राज्य के विकास को नया आयाम मिलेगा। प्रदेश के 2 करोड़ 80 लाख जनता की सेवा के लिये सरकार हमेशा तत्पर है और रहेगी। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर बिलासपुर के एयरपोर्ट का नामकरण बिलासाबाई केवटिन के नाम से, सेन्ट्रल लाइब्रेरी का नाम स्व. शिवदुलारे मिश्र तथा अंग्रेजी माध्यम स्कूल का नामकरण शेख गफ्फार के नाम से किए जाने की घोषणा की।
    गृहमंत्री तथा बिलासपुर जिले के प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि पिछले नौ माह में वैश्विक महामारी से पूरा देश-दुनिया परेशान थी। इसके बावजूद प्रदेश सरकार लोगों की भलाई के लिये एकजुट होकर कार्य करती रही। उन्होंने कहा कि जब से हमारी सरकार बनी है, छत्तीसगढ़ की संस्कृति को संरक्षित करने एवं सहेजने का कार्य किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के पारंपरिक तीज-त्यौहारों पर छुट्टी घोषित किया गया है। यह सही मायने में विकास का पैमाना है। अब आम नागरिक भी मानने लगे हैं प्रदेश में एक छत्तीसगढिय़ा सरकार लोगों की सेवा कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य तेजी से विकास की ओर अग्रसर है। सरकार की योजनाओं से जनसामान्य के जीवन में बदलाव की नयी बयार शुरू हुई है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार राज्य के गौरव एवं संस्कृति संरक्षित करने का काम कर रही है।
    जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि कोविड-19 के कारण सारी देश दुनिया की अर्थव्यवस्था ठप्प रही। इसके बावजूद भी प्रदेश में जीएसटी की वसूली 23 प्रतिशत अधिक हुई है। गत माह 10 प्रतिशत वृद्धि हुई है। छत्तीसगढ़ में कोरोना की लड़ाई जारी है। प्रदेश सरकार का इस वर्ष 90 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य है। केन्द्र सरकार द्वारा अब तक एफसीआई में चावल खरीदी का अनुमति जारी नहीं किया गया है। राजीव गंाधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत 4 हजार 500 करोड़ तीन किश्त में किसानों के खाते में जमा किया गया है। गोधन न्याय योजना से भी लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है। बिलासपुर जिले की जीवनदायिनी अरपा नदी के संरक्षण के लिए 100 करोड़ रूपए मंजूर किया गया है। भविष्य में दो बैराज का निर्माण होगा जिससे जल स्तर में वृद्धि होगी।
    नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने कहा कि हमारी सरकार आने से दो साल के भीतर प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में विकास के कार्य तेजी से हो रहे है। राजीव गांधी आश्रय योजना के अंतर्गत पट्टा देने का कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री शहरी स्लम योजना से लोगों का उपचार किया जा रहा है। नगर निगम क्षेत्र में डायग्नेस्टिक सेंटर खोल जा रहे हैं जहां सिटी स्कैन आदि कम दर पर होने लगेगा। बहुत कम पैसे में ईलाज की व्यवस्था रहेगी। पौनी पसारी योजना प्रदेश के 166 नगरीय निकायों में संचालित की जा रही है। कोरोना काल में बाहर से आने वाले प्रवासी श्रमिकों को मुख्यमंत्री के निर्देश पर चरण पादुका भी पहनाया गया। भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है।
    इस अवसर पर संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि सिंह, विधायक शैलेश पाण्डेय ने भी संबोधित किया। प्रतिवेदन का पठन कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर ने किया। इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद श्रीमती कमला मनहर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

    बिलासपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बिलासपुर के राजेन्द्र नगर चौक में पद्मश्री स्व.पंडित श्याम लाल चतुर्वेदी की मूर्ति का अनावरण किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्व.पंडित श्याम लाल चतुर्वेदी जी की मूर्ति बनाने वाले मूर्तिकार रमेश दुबे का भी सम्मान किया।
    उल्लेखनीय है कि स्मार्ट सिटी योजना के तहत मिट्टी तेल गली सड़क का 8 करोड़ रूपये की लागत से उन्नयन करते हुए सड़क का नामकरण बिलासपुर के गौरव पद्मश्री स्व.पंडित श्याम लाल चतुर्वेदी के नाम पर किया गया है।
    स्व.पंडित श्याम लाल चतुर्वेदी का प्रेरणादायी जीवन एक कवि, एक लेखक, एक पत्रकार, एक अध्यापक, एक संपादक का अनूठा संगम था। स्व. पंडित श्यामलाल चतुर्वेदी राजभाषा आयोग के प्रथम अध्यक्ष थे। वे जीवन पर्यन्त एक स्वतंत्र पत्रकार के रूप में कार्य करते रहे। छत्तीसगढ़ की ठेठ परंपरा, लोक शैली, भाषा शैली का प्रतिनिधित्व करते हुए पंडित श्याम लाल चतुर्वेदी जी ने अपनी कई रचनाओं किताबों के जरिये छत्तीसगढ़ की माटी की महक, छत्तीसगढ़ की संस्कृति को देश और दुनिया के लोगों तक पहुंचाया।
    कार्यक्रम में लोक निर्माण और गृह मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि आशीष सिंह, महापौर रामशरण यादव, बिलासपुर विधायक शैलेष पाण्डेय, कलेक्टर डॉ.सारांश मित्तर, पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल, अटल श्रीवास्तव, विजय केशरवानी, स्व.पंडित श्याम लाल चतुर्वेदी के पुत्र शशिकांत चतुर्वेदी, सूर्यकांत चतुर्वेदी सहित अन्य लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision