Google Analytics —— Meta Pixel
April 21, 2026
Hindi Hindi

बेमेतरा / शौर्यपथ / मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ संगठन सह प्रभारी नितिन नबीन बेमेतरा जिला प्रवास पर रहें। जहाँ उन्होंने भाजपा कार्यालय बेमेतरा में जिला पदाधिकारियो एवं जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक ली व आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इस दौरान उनके साथ प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ धरमलाल कौशिक, दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल, प्रदेश महामंत्री व दुर्ग संभाग संगठन प्रभारी किरण देव, जिलाध्यक्ष बेमेतरा ओमप्रकाश जोशी, प्रदेश मंत्री संध्या परगनिहा, प्रदेश मंत्री विजय शर्मा, जिला संगठन प्रभारी अजय राव एवं जिला महामंत्री विकास धर दीवान व नरेन्द्र वर्मा सहित वरिष्ठ नेतागण भी उपस्थित रहें।
छत्तीसगढ़ सह प्रभारी सुबह रायपुर मार्ग से ग्राम जेवरा पहुचें जंहा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। जिसके पश्चात युवा मोर्चा के नेतृत्व में बाइक रैली के साथ कोबिया चौक होते हुए प्रभारी भाजपा कार्यालय पहुँचे तो महिला मोर्चा ने गुलाब भेंट किया। जिसके पश्चात 5 सत्रों में कार्यालय के सभागार के बैठक आरम्भ हुई। प्रभारी ने पहले सत्र में जिला पदाधिकारी,द्वितीय सत्र में मण्डल अध्यक्ष एवं मण्डल महामंत्री, तृतीय सत्र में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की बैठक ली। चतुर्थ सत्र में जिला कोर कमेटी की बैठक हुई तथा अंतिम सत्र में मण्डल कार्यसमिति की बैठक बेमेतरा ग्रामीण मण्डल ग्राम जेवरा में सम्पन्न हुई।
जेवरा में प्रभारी नितिन नबीन ने कहा कि संगठन को मजबूत करना है तो मण्डल, शक्तिकेन्द्र से लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं का सक्रिय होने आवश्यक है। उन्होंने जिला पदाधिकारियों को मण्डल में, मण्डल पदाधिकारियों को शक्तिकेन्द्रों एवं शक्तिकेन्द्र पदाधिकारियों को बूथों में प्रवास करने के निर्देश दिए। श्री नबीन ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ की राज्य सरकार पूरी तरह से विफल हो गई है उनके के पास बताने के लिए कोई भी विकास कार्य नही है। हमारे पास सरकार को घेरने के लिए मुद्दों की कमी नही है केवल आवश्यकता है कि हम एकजुटता से जनता के हितों के मुद्दों को उठाए।
संगठन महामंत्री साय ने कहा कि भाजपा में अनुशासन का विशेष महत्व है, यहाँ प्रत्येक पदाधिकारियों को संगठन की संरचना की जानकारी होना अतिआवश्यक है। नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि बूथ का कार्यकर्ता ही भाजपा की नींव है यही हमारा बूथ मजबूत होगा तभी संगठन मजबूत रहेगा।उन्होंने किसानों से कहा कि छत्तीसगढ़ के किसान निर्णायक है वे सरकार में बैठाना भी जानते औऱ सरकार से हटाना भी। आज किसान सरकार से व्यथित है, जिसका परिणाम 2023 में स्पष्ठ होगा।
ईस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, पूर्व मंत्री डीडी बघेल, पूर्व संसदीय सचिव लाभचंद बाफना, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय तिवारी,प्रहलाद रजक, जिला मंत्री विजय सुखवानी, मण्डल अध्यक्ष छोटेलाल साहू,भाजयुमो जिलाध्यक्ष विकास घरडे, उपाध्यक्ष राजा पांडेय,फिरतु राम साहू,हर्ष तिवारी,नीलू राजपूत, परमेश्वर वर्मा,दीपेश साहू,निशा चौबे,नीतू कोठारी,तनु दीवान आदि उपस्थित रहे।

राजशेखर नायर/धमतरी/शौर्यपथ

नगर निषाद समाज नगरी ने वर्ष की प्रथम मासिक बैठक में समाज के सभी बड़े बुजुर्गों का सम्मान कर उनके अनुभवों को उपस्थित सभी सामाजिक बंधुओं ने सुना साथ ही मासिक बैठक में नगर निषाद समाज अध्यक्ष रामसाय शेरपा जी के जन्मदिन को सभी सामाजिक बंधुओं ने हर्षोल्लास से मनाया श्री शेरपा ने भावविभोर होकर समाज के सभी स्वजातीय बंधुओं को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित कर आशीर्वाद स्वरूप सामाजिक हितेषी बातें कहीं निषाद समाज ने बताया की इस प्रकार के कार्यों को कर समाज के उन सभी वर्गों का सम्मान किया जाएगा जो समाज के हित में राष्ट्र के हित में नाना प्रकार के क्षेत्रों में पारंगत है उनको समाज के द्वारा सम्मान कर उनका हौसला अफजाई किया जाएगा। कार्यक्रम में उपस्थित श्रीमती मीरा निषाद,द्रोपति निषाद,गनेशी निषाद, रंभा निषाद, सरस्वती निषाद, देवंती निषाद, एवं गौरी बाई निषाद साथ ही रामसहाय शेरपा अध्यक्ष नगर निषाद समाज, अश्वनी निषाद सचिव, योगेश निषाद उपाध्यक्ष,संतोष निषाद देवचरण निषाद कोषाध्यक्ष, प्रलय निषाद सहसचिव,प्रदीप निषाद, दीपेश निषाद अंकेक्षक एवं मीडिया प्रभारी,राजेंद्र प्रसाद रोशन लाल निषाद संरक्षक, एवं समस्त स्वाजातीय बंधु उपस्थित थे।।

राजशेखर नायर/शौर्यपथ समाचार/नगरी

कलस्टर ग्रुप थीम आधारित गतिविधि का आयोजन किया गया एवं 6 माह पूर्ण किये बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया जिसमें नगर पंचायत अध्यक्ष अराधना शुक्ला , पार्षद श्रीमती विनीता कोठारी ,नपं सभापति सुनील निर्मलकर ,आँगन बाड़ी कार्यकर्ता माहेश्वरी यादव, दमयंती साहू, खिलेश्वरी साहू ,सुशील, गिरि, सीता साहू एवं वार्डवासी उपस्थित थे।

बिलासपुर । शौर्यपथ । ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम की अनुशंसा पर अरविंद शुक्ला को दूसरी बार ब्लॉक अध्यक्ष (संगठन) की जवाबदारी दी गई है,ज्ञात है कि बिलासपुर नगरीय निकाय चुनाव में ,जब लगभग सभी संग़ठन अध्यक्षों ने पार्षद टिकट की दावेदारी की एवँ चुनाव लड़े, तब ब्लॉक अध्यक्ष अरविन्द शुक्ला ने पार्षद टिकट की दावेदारी नही करते हुए,अपने ब्लॉक के पार्षद के दावेदारों को जितवाने की भरसक कोशिश की ,इसके साथ ही लगातार संग़ठन की मजबूती प्रदान करने का कार्य किया गया ,जिसके चलते अरविन्द शुक्ला को पुनः ब्लॉक अध्यक्ष का कमान सौपा गया, अरविंद शुक्ला ने कहा है कि उनके ब्लॉक में हर बूथ पर राज्य शासन की योजनाओं को जनता तक लेकर जाएंगे वही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम,प्रदेश उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव,शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक के प्रति आभार जताया है और कहा है कि संगठन के प्रमुख मोहन मरकाम तथा प्रदेश उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव,शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक के साथ मिलकर बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक 02 में हर बूथ पर कांग्रेस की नीति नीति और संगठन को मजबूत करेंगे राज्य शासन की योजनाओं को जनता तक पहुंच जाएंगे वही दूसरी बार जिम्मेदारी मिलने पर ,संगठन को मजबूत करने की बात कही है। आज अरविंद शुक्ला को बधाई देने उनके निवास में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का तांता लगा रहा,कर्तकर्ताओ ने फूल माला पहनाकर,मिठाई खिलाकर, फटाखे फोड़कर खुशी मनाई गई,सभी कार्यकताओ ने प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम एवँ प्रदेश उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव का आभार व्यक्त किया । बधाई एवँ शुभकामनाएं देने वालो में प्रमुख रूप से शहर कांग्रेस कमेटी के सचिव शंकर कश्यप,शैलेन्द्र मिश्रा, ब्लॉक के महामंत्री वैभव शुक्ला, काजू महराज,ओम कश्यप,अनुनय सिंह,नितिन शुक्ला,अंकुश शुक्ला, संतोष देवांगन, भोला वर्मा,मोनू यादव ,पवन भोई, बबलू खान,मोनू भोई,सूर्या कश्यप,साहिल वर्मा,गज्जू सोनी,सौरभ देवांगन,विजय देवांगन,पिंकल देवांगन,गोल्डी आनन्द,आलोक वर्मा , गौतम कश्यप,वार्डवासियों की उपस्थिति रही ।

मुख्यमंत्री ने किसानों से चर्चा कर टोकन, धान खरीदी की व्यवस्था
आदि की ली जानकारी

    जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ /

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने आज शाम जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत कृषि सहकारी समिति सरखो धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने धान बेचने आए किसानों से चर्चा कर टोकन एवं धान खरीदी व्यवस्था संबंधी जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री  बघेल ने अपने हाथों से धान को रगड़ कर चावल निकाला और धान में टूट और पाखड़ की गुणवत्ता का अवलोकन किया। उन्होंने मंडी फड़ में सरखो के किसान श्री घासीराम साहू, संजय साहू, रेशमलाल साहू, केदारनाथ साव और हनुमान दास से चर्चा कर एकड़ के हिसाब से धान का उत्पादन, धान बेचने में कोई परेशानी तो नहीं, यहाँ की व्यवस्था, धान बेचने के बाद राशि खाता में आया कि नही, टोकन मिलने में कोई दिक्कत तो नहीं हो रहा है आदि की जानकारी प्राप्त की। किसानों ने मंडी की व्यवस्था पर संतुष्टि जाहिर की।

    मुख्यमंत्री ने सरखो में गोधन न्याय योजन के तहत गोबर संग्राहकों से गोबर विक्रय की जानकारी ली। गोबर विक्रेता तेंदुभाठा निवासी धनकुल ने बताया कि वे अब तक गोबर एकत्र कर 24 हजार रुपये का गोबर बेच चुका है और प्राप्त राशि से अपने लड़के के शादी के शेष कर्ज को चुका दिया है, गोबर विक्रेता श्री संजय यादव ने बताया कि वे 29 हजार रुपए का गोबर बेच चुका है और गोबर से प्राप्त राशि से तीन गाये भी खरीदे है। कुछ पैसे बैंक में जमा है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने खुशी जाहिर करते हुए किसानों को लगन और मेहनत से और अच्छा काम करने की अपील की।

    मुख्यमंत्री  ने सरखो सोसायटी स्थित हनुमान मंदिर का पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों के खुशहाली के लिए भगवान हनुमान से आशीर्वाद मांगा। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री  टी.एस. सिंहदेव, स्कूल शिक्षा एवं आदिम जाति कल्याण मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, चंद्रपुर विधायक  रामकुमार यादव सहित सोसायटी के किसान उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि आदर्श धान उपार्जन केन्द्र सरखो में 1068 किसानों का पंजीयन है। अब तक 869 किसानों के द्वारा 37 हजार 629 क्विंटल धान बेचा जा चुका है। इस केन्द्र में 46 हजार क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है। जिनमें से 81.4 प्रतिशत धान की खरीदी हो चुकी है। किसानों को अब तक 7.05 करोड़ रूपये का भुगतान हो चुका है। खरीदे गए धान में से 22 हजार 610 क्विंटल धान का उठाव हो चुका है। केन्द्र के पंजीकृत 1068 किसानों का कुल रकबा 1243.22 हेक्टेयर है। इस आदर्श धान उपार्जन केंद्र में धान को सुरक्षित रखने के लिए चबूतरा और अहाता निर्माण किया गया है। पर्यावरण एवं सुंदरता को ध्यान में रखते हुए प्लांटेशन भी किया गया है। पंजीकृत किसानों की संख्या के आधार पर धान तौल की व्यवस्था भी की गई है इसके अलावा बेमौसम बारिश से सुरक्षित धान रखने के लिए तिरपाल आदि की भी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

मरवाही / शौर्यपथ / राज्य शासन की महत्वाकांक्षी नरवा विकास योजना के तहत गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के मरवाही वन मंडल के अंतर्गत जैतरणी नाला में 5 करोड़ रूपए की लागत राशि से 94 हजार 331 भू-जल संवर्धन संबंधी संरचनाओं का निर्माण किया गया है। यह निर्माण कैम्पा मद की वार्षिक कार्ययोजना 2019-20 में स्वीकृत राशि से वन परिक्षेत्र खोड्री में हुआ है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 6 जनवरी को गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिला प्रवास के दौरान जैतरणी नाला में नवनिर्मित विविध संरचनाओं का भी लोकार्पण करेंगे।
इस संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी कैम्पा व्ही. श्रीनिवास राव ने बताया कि कैम्पा मद के अंतर्गत मरवाही वन मंडल के जैतरणी नाला में 5 करोड़ रूपए की राशि से 94 हजार 331 भू-जल आवर्धन संबंधी संरचनाओं का निर्माण किया गया है। इनमें 2 लाख 83 हजार रूपए की लागत राशि से 130 गली प्लग, एक करोड़ रूपए से 91 हजार 977 कन्टूर ट्रेंच, 4 लाख 73 हजार रूपए से 817 ब्रशवुड चेक डेम तथा 46 लाख 64 हजार रूपए की लागत राशि से 1 हजार 311 लूज बोल्डर चेक डेम का निर्माण शामिल है। इसी तरह 44 लाख रूपए की लागत राशि से 31 सी.सी.टी., 68 लाख रूपए से 31 ग्रेबियन, 8 लाख रूपए से 11 परकोलेशन टेंक, 1 करोड़ 21 लाख रूपए से 3 स्टाप डेम तथा 32 लाख रूपए की लागत राशि से 20 कंटूर बंड का निर्माण किया गया है। इनके निर्माण से वनांचल क्षेत्र के 12 गांव लाभान्वित होंगे। साथ ही इससे 312 एकड़ रकबा में अतिरिक्ति सिंचाई सुविधा का लाभ किसानों को मिलेगा।

जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जांजगीर जिला मुख्यालय के ऐतिहासिक बीमा तालाब के सौंदर्यीकरण के कार्यों का फीता काटकर विधिवत लोकार्पण किया ।लोकार्पण पश्चात उन्होंने तालाब में बोटिंग का आनंद लिया और सौंदर्यीकरण के कार्यों का अवलोकन किया। इस दौरान उनके साथ छत्तीसगढ़ राज्य विधानसभा के अध्यक्ष चरण दास महंत जांजगीर जिले के प्रभारी और राज्य के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, ग्रामीण विकास मंत्री टी एस सिंहदेव मौजूद थे ।
तालाब के सौंदर्यीकरण के कार्यों के अवलोकन के पश्चात मुख्यमंत्री ने 12 वीं शताब्दी में स्थापत्य कला से निर्मित ऐतिहासिक विष्णु मंदिर का अवलोकन किया। अवलोकन पश्चात मंदिर के सामने सामूहिक फोटोग्राफी भी कराई।
जिला मुख्यालय जांजगीर के ऐतिहासिक भीमा तालाब के आकर्षक सौंदर्यीकरण का कार्य जिला खनिज न्यास मद से 6 करोड़ 50 लाख रूपयें की लागत से किया गया है। तालाब के सौंदर्यीकरण से स्थानीय नागरिकों में हर्ष का महौल है। तालाब में प्रवेश के लिए दो आकर्षक भव्य द्वार, चार व्यूव पाईंट, वाहन पार्किंग, चैपाटी का भी निर्माण किया गया है। रात्रि में रंगीन प्रकाश अपनी छटा बिखेरती है। जिससे लोगों का ध्यान सहज ही आकर्षित कर रही है। सुबह-शाम सैर करने वालों के लिए तालाब के चारों तट में 1.25 किलो मीटर का परिक्रमा पथ, व्यायाम के लिए ओपन जीम की भी व्यवस्था की गई है। बच्चों के लिए चिल्ड्रन पार्क झुला बनाया गया है। साथ ही नगरीय विकास प्रशासन की योजना के तहत तालाब पार मेें बापू की कुटिया का निर्माण किया गया है।
गार्डन में आगंतुकों के बैठने के लिए चबूतरे बनाए गए हैं। जिसमें मनोरंजन के लिए टीव्ही और खेलने के लिए कैरमबोर्ड की व्यवस्था की गई है। प्राचीन विष्णु मंदिर देखने आने वाले दर्शकों को भीमा तालाब का मनमोहक सौंदर्यीकरण आकर्षित करेगा। तालाब के चारों ओर और 5 हजार दर्शकों की क्षमता वाला ओपन आडीटोरियम बनाया गया है। रात्रि के समय तालाब के पानी में प्राचीन विष्णु मंदिर का प्रतिबिम्ब पर्यटकों को आकर्षित करेगा। सुरक्षा के दृष्टि से स्थायी ग्रील और आरसीसी वाल पर बस्तर आर्ट भी बनाया गया है।
इस अवसर पर विधायक नारायण चंदेल, नगरपालिका अध्यक्ष भगवान दास गढेवाल,
कलेक्टर यशवंत कुमार, पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारूल माथुर,जिला पंचायत सीईओ तीर्थ राज़ अग्रवाल, पार्षद गण, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने जांजगीर-चाम्पा जिले को दी 1083 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
सम्मेलन में 1051 हितग्राहियों को 1.12 करोड़ की सामग्री एवं चेक वितरित
चन्द्रपुर इलाके की तीन नहरों के संधारण कार्यों को मुख्यमंत्री की स्वीकृति
राजीव गांधी किसान न्याय योजना जारी रहेगी
किसानों की तरक्की से ही छत्तीसगढ़ बनेगा समृद्ध राज्य: मुख्यमंत्री बघेल

जांजगीर - चांपा / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ में अगला सरकारी मेडिकल कॉलेज जांजगीर-चाम्पा जिले में खोला जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जिला मुख्यालय जांजगीर के हाई स्कूल मैदान में आयोजित विशाल किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए इस आशय की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री ने आज जिले की जनता को 1083 करोड़ रुपये के 1255 विकास कार्यों की सौगातें दी हैं। इनमें 262 करोड़ रुपये के 419 विकास कार्यों का लोकार्पण और 821 करोड़ रुपये के 836 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। उन्होंने राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत 1051 हितग्राहियों को 1 करोड़ 12 लाख रुपये की सामग्री एवं चेक वितरित किये। मुख्यमंत्री बघेल ने सम्मेलन में हसदेव नहर परियोजना के चन्द्रपुर क्षेत्र की तीन नहरों के संधारण कार्यों की स्वीकृति की घोषणा भी की। किसान सम्मेलन की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने की। विशेष अतिथि के रूप में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री टीएस सिंहदेव, स्कूल शिक्षा और आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास मंत्री प्रेमसिंह टेकाम, कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्स्ना महंत विधायक रामकुमार यादव, श्रीमती इंदु बंजारे और केशव प्रशाद चंद्रा उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महती सभा में किसानों के प्रति किये गये अपनी सरकार के वायदों को फिर से दोहराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के धान का उचित दाम दिलाने के लिए वचनबद्व है। इसके लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना में धान के साथ मक्का और गन्ना की खेती को प्रोत्साहन के लिए किसानों को 10 हजार रूपए प्रति एकड़ के मान से आदान सहायता राशि दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी न्याय योजना के अंतर्गत दी जा रही राशि किसानों को धान उत्पादन के लिए बोनस नहीं बल्कि उनकी मेहनत के प्रति सम्मान स्वरूप दे रही है। प्रति एकड़ 10 हजार रूपये के हिसाब से यह राशि आगे भी निरंतर जारी रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना से किसानों में खेती के प्रति उत्साह बढ़ा है। इतनी बड़ी राशि मिलने से उनमें समृद्धि भी आई है। इसका असर बाजार पर भी देखने को मिला है। यहां तक कि किसानों और ग्रामीणों की बदौलत ही हमने आर्थिक मंदी का भी सफलता के साथ मुकाबला किया है। मुख्यमंत्री ने कहा दिनों-दिन हम ज्यादा से ज्यादा किसानों को समर्थन मूल्य खरीदी के दायरे में ला रहे हैं। आज से दो साल पहले हमने 83 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी किये थे। इस साल अब तक लगभग 54 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है।
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ किसानों और मजदूरों की बहुतायत वाला प्रदेश है। उनकी मजबूती में ही राज्य का विकास निहित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल की कठिन चुनौती के बावजूद भी हमने विकास कार्य की गति धीमी होने नहीं दी। एक तरफ जहां सांसद निधि और वेतन कटौती जैसी अन्य उपाय कई सरकारों ने किये, लेकिन हमनें इन सभी से छत्तीसगढ़ को अछूता रखा। विधायक निधि के 2 करोड़ सहित तमाम विकास के कार्य पूर्व की तरह चल रहे हैं। हजारों करोड़ रूपये के विकास कार्यों को गति देने के लिए ही हमने जिलों का सघन दौरा करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत खेती किसानी और तीज तिहार के उचित मौके पर ही हमने किसानों को राशि उपलब्ध कराई है। तीन किश्त अब तक दिये जा चुके हैं। चौथी किश्त चालू वित्तीय वर्ष में वितरित करा दी जाएगी। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि एफसीआई द्वारा चावल उपार्जन की अनुमति इस साल विलंब से मिली है। आम तौर पर धान खरीदी की शुरूआत में ही अनुमति मिल जाया करती हैैैै।
मुख्यमंत्री ने जांजगीर जिले के किसानों की तारीफ करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा धान का उत्पादन इसी जिले से होता है। उन्होंने कहा कि मिनीमाता, बिसाहूदास महंत जैसे हमारे महान पुरखों की दूर-दर्शिता के वजह से जांजगीर आज राज्य के सर्वाधिक सिंचित जिले में शुमार है। हसदेव नहर परियोजना का जांजगीर जिले में विस्तार का श्रेय इन्ही राजनेताओं को जाता है। इसका लाभ उठाकर जिले के किसान समृद्ध और खुशहाल हो रहे हैं। श्री बघेल ने कहा कि धान बेचकर फटफटी खरीदने की बात अब पुरानी हो गई। गोबर बेचकर फटफटी खरीदने का नया चलन अब शुरू हो गया है। गोधन न्याय योजना की सफलता का यह कमाल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सभी 11 हजार ग्राम पंचायतों में गौठान बनाये जाएंगे। अब तक 7400 स्वीकृत हो चुके हैं। इनमें से 4100 में गोबर खरीदी का काम हो रहा है। ये गौठान केवल गाय एवं बैलों के आरामगाह नहीं बल्कि स्थानीय ग्रामीणों के लिए संपूर्ण आजीविका के केन्द्र के रूप में विकसित किये जाएंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष चरणदास महंत ने मुख्यमंत्री का अपने गृह जिले में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री किसानों, मजदूरों सहित नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी का मौके पर हाल-चाल जानने के लिए सभी जिलों का सघन दौरा कर रहे हैं। इस दौरान वे अफसरों से आत्मीय वातावरण में बात करते हैं। यह अच्छी पहल है। उन्होंने कहा कि हमारे पुरखों के प्रयासों से जांजगीर जिले में सर्वाधिक सिंचाई और नहरों का जाल फैला हुआ है। पिछले साल के 7.86 लाख मीटरिक टन से इस साल ज्यादा धान के आवक का अनुमान लगाया गया है। उन्होंने बताया कि जांजगीर जिले से अनेक युवा अमेरिका सहित अन्य यूरोपीय देशों मे रहते हैं। उन लोगों तक छत्तीसगढ़ के नरवा, गरवा और छत्तीसगढ़ी संस्कृति के पुर्नजागरण की गुंज सुनाई देती है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री एवं जांजगीर जिले प्रभारी मंत्री टी.एस.सिंहदेव ने कहा कि चुनौतियों के बावजूद राज्य सरकार ने पिछले दो साल में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल किये हैं। कई योजनाओं के क्रियान्वयन में तो सरकार को प्रथम स्थान मिला है। उन्होंने कहा कि कोरोना का संक्रमण अब घटने लगा है। उन्होंने जिले के सभी जनप्रतिनिधियों की मांग पर मेडिकल कॉलेज खोलने की मांग पर सहमति जताई और अनुशंसा सहित प्रस्ताव केन्द्र सरकार को भेजने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा मेडिकल कॉलेज खोलने की अनुमति केन्द्र सरकार द्वारा दी जाती है। विधायक रामकुमार यादव, केशव प्रसाद चन्द्रा और श्रीमती इंदु बंजारे ने भी समारोह को सम्बोधित किया। जिला कलेक्टर यशवन्त कुमार ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने विगत दो सालों मे राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं के अंतर्गत हुए महत्वपूर्ण उपलब्धियों की जानकारी दी। इस अवसर पर राज्यसभा के पूर्व सांसद रामाधार कश्यप, पूर्व विधायक मोतीलाल देवांगन, चुन्नीलाल साहू, चैनसिंह सामले, राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री बैजनाथ चन्द्राकर सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण किसान उपस्थित थे।

जिले में 46 लाख 70 हजार 226 क्विंटल धान की खरीदी
नये धान खरीदी केन्द्र के खुलने से किसानों को मिल रही सुविधा
राजनांदगांव / शौर्यपथ / जिले के 139 धान खरीदी केन्द्र में लगातार धान की खरीदी की जा रही है। इस वर्ष 22 नये केन्द्रों में धान की खरीदी प्रारंभ हुई है। नये धान खरीदी केन्द्र के खुलने से किसानों को धान विक्रय में सुविधा हुई है। अब गांव के पास में ही अपने धान का विक्रय कर रहे हैं। इससे किसानों के धान परिवहन में सुविधा मिली है। वहीं आने-जाने में लगने वाला समय और संसाधान की भी बचत हुई है।
खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में अब तक 1 लाख 20 हजार 94 किसानों ने अपने धान का विक्रय किया है। लगभग 46 लाख 70 हजार 226 क्विंटल धान की खरीदी हो गई है। जो पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष अधिक है। अब तक कस्टम मिलिंग के तहत 6 लाख 44 हजार 25 क्विंटल धान का उठाव मिलर्स द्वारा किया जा चुका है। वहीं संग्रहण केन्द्र में 5 लाख 87 हजार 476 क्विंटल धान का उठाव किया गया है।

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)